प्रदेश
CG Vyapam Exam : व्यापम की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।जिला कार्यालय के प्रोटोकॉल शाखा कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ये कंट्रोल रूम 14 सितम्बर को सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक एवं 15 सितम्बर के सवेरे 8 से दोपहर 1 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 भी जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में तखतपुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सूर्यकांत जायसवाल, कोटा सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जासवाल, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री देवी प्रसाद चंद्राकर एवं मस्तूरी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रूद्वेश्वर प्रसाद एक्का को प्रभार दिया गया है।
महंगाई भत्ता के लिए सरकारी कर्मियों ने निकाली मशाल रैली : फेडरेशन
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने तथा महंगाई भत्ता की पूर्व बकाया एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने की मांग सहित चार सूत्री मांगों के लिए चार चरणों में आंदोलन "झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार" के नारों के साथ किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला संयोजक आर डी तिवारी ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के साथ कर्मचारियों की प्रमुख चार सूत्रीय मांगो जिसमे प्रमुखता_ केंद्र के सामान देय तिथि से 4% महंगाई भत्ता देने , पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की महंगाई भत्ता की बकाया राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने, प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देने, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता देने, मध्य प्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के कर्मचारियों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने की मांगों को लेकर तृतीय चरण का आंदोलन में आज (बुधवार) संध्या 05 बजे बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में मशाल रैली निकालते हुए माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर बस्तर को सौंपा गया। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग ,पी एच ई विभाग,बस्तर विश्व विद्यालय, न्यायालयीन कर्मचारी,कृषि विभाग,आई टी आई,कलेक्टर,कमिश्नर ,तहसील कार्यालय के सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।

BREAKING : ज्वेलरी दुकान से 6 करोड़ के सोने की लूट, डकैतों ने सिर पर बंदूक के बट से वार कर दिया घटना को अंजाम
बलरामपुर रामानुजगंज : जिले के गांधी चौक में आज दिनदहाड़े दोपहर 1:15 के करीब जिले के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में तीन डकैत सोना दुकान में घुस संचालक राजेश ज्वेलर्स के सिर पर बंदूक के बट से वार कर दुकान का सारा सोना लूट लिए जो करीब 8 किलो था। जिसकी कीमत 6 करोड़ के करीब आकी जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे डकैती करने के बाद डकैत दो बाइक से पांच लोग झारखंड की ओर भागे हैं।जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:15 के करीब तीन लोग जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के करीब लगाई जा रही है नगर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में घुसे जिसमें से 1 लाल शर्ट एवं दो सफेद शर्ट पहने थे। घुसने के साथ ही वहां पहले से बैठे दंपति ग्राहक का मोबाइल लूट लिए एवं उसके बाद काउंटर के अंदर जाकर देसी कट्टा के बट से राजेश सोनी के सिर पर वार किया जिससे राजेश लहूलुहान हो गया एवं उसे दुकान के कोने में बैठा दिया वहीं दुकान की स्टाफ राकेश गुप्ता को काउंटर के अंदर सोने को बोल डिस्प्ले में रखें सभी सोने के ज्वैलरी को पीला रंग के बोरा में भर वही लकार में सोने के बिस्कुट एवं अन्य ज्वेलरी को भी भरकर 15 मिनट के अंदर दो बाइक से झारखंड की ओर फरार हो गए राजेश घटना के बाद तत्काल बाहर निकाल कर हो हल्ला किया तो एवं पीछा किया परंतु वे झारखंड की ओर निकल गए तत्काल सूचना पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई जो सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे।
दंपति का मोबाइल लुटा
ग्राम चाकी के लालेश्वर गुप्ता अपनी पत्नी शोभा गुप्ता के साथ अंगूठी बदलने के लिए दुकान में सोफा पर बैठे थे इसी दौरान जब लुटेरे पहुंचे तो सबसे पहले इनका मोबाइल लूट और उसके बाद पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया लूटने के दौरान दुकान में एक अन्य ग्राहक भी मौजूद था।
इलाके में दहशत
घटना से पूरे नगर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया नगर में आज की तरह बात फैलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग दुकान के सामने जमा हो गए, पुलिस को भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत बार-बार करना पड़ रहा था। राजेश ज्वेलर्स के ठीक सामने मोची बाबूलाल रवि का का दुकान है, दुकान के ठीक सामने लुटेरे बाइक लगा रहे थे, जिसके बाद बाबूलाल के द्वारा मना किया तो वह को कुछ आगे किया, वह भी घटनाक्रम को नहीं समझ पाए, 15 मिनट के बाद जब राजेश द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए हल्ला किया जाने लगा तो सभी को घटनाक्रम की जानकारी लग सकी।
CG : मजाक-मजाक में युवक ने खुद के सीने में मारा चाकू, तड़प – तड़पकर हो गई मौत
रायगढ़ : जिले में मजाक-मजाक में एक व्यक्ति को खुद पर चाकू से वार करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब धारदार चाकू के वार से पलक झपकते ही उसकी मौत हो गई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीरचौक अंबेडकर नगर वार्ड नं. 34 निवासी परमेश्वर कश्यप 42 साल जो कि हमाली का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बीती रात परमेश्वर ने मजाक-मजाक कुछ नही होगा बोल कर खुद पर धारदार चाकू से वार कर लिया। बताया जा रहा है कि धारदार चाकू उसके फेफेड में लगने से घटना के चंद मिनटों बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा लहूलुहान हालत में परमेश्वर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
BREAKING : जिले के 19 केन्द्रों में होगी छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा, यहाँ पढ़िए गाइडलाइन
मोहला : 15 सितंबर 2024 को व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सभी 19 केन्द्रों के केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में 11 सितंबर 2024 को प्रशिक्षण देकर आवश्यक परीक्षा सामग्री प्रदान की गयी। जिला नोडल डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मौसम का ध्यान रखते हुए परीक्षा में कोई त्रुटि किये बिना एवं पूरी दक्षता से कार्य करने हेतु तथा परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वनाँचल के 19 केन्द्रों में कुल 5502 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में परीक्षार्थियों को बिना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र में फोटो प्रिंट नहीं होने की स्थिति में परीक्षार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में जाना होगा। परीक्षा समय 12:00 बजे से 2:15 तक है। 12:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को केन्द्र में आधा घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा एवं आपात स्थिति को छोड़कर परीक्षा समाप्ति तक कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों का पूर्व से ही निरीक्षण कर लें तथा परीक्षा के दिन मौसम को देखते हुए परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 02 घंटे पूर्व पहुंचे ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो।
विगत दिनो भारी वर्षा के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बालोद-दल्ली राजहरा से मानपुर का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण परीक्षार्थियों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।इस बार परीक्षार्थियों को असुविधा न हो इसलिए जिले में व्यापम के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है। परीक्षार्थी +91-8319066934 या +91-9755122337 इन नम्बरों पर संपर्क कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में व्यापम के जिला समन्वयक पुरुषोत्तम लाल साहू, मास्टर ट्रेनर सईद कुरैशी तथा भूपेंद्र मिश्रा ने व्यापम के दिशानिर्देशों को अक्षरश: पालन करने तथा सभी आवश्यक सावधानी रखते हुए परीक्षा कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
हाईकोर्ट का निर्णय: PSC को RTI के तहत देनी होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को अब 2005 की पीएससी परीक्षा की सभी उत्तर पुस्तिकाएं सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्रदान करनी होंगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनाया है, जिससे 19 साल पुरानी इस याचिका पर फैसला आया है।
इस मामले में दुर्ग निवासी प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव ने 2005 की परीक्षा के सभी सात विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की थी। सूचना का अधिकार अधिनियम के लागू होने के बाद, उन्होंने यह जानकारी मांगी थी, लेकिन पीएससी के जन सूचना अधिकारी ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद प्रवीण ने राज्य सूचना आयोग में अपील की, जिसने 2015 में उनके पक्ष में फैसला दिया और पीएससी को उत्तर पुस्तिकाएं देने के निर्देश दिए।
हालांकि, पीएससी ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गौरव सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों का हवाला दिया। इसके परिणामस्वरूप, हाईकोर्ट ने प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव को उनकी मांग के लिए हकदार माना और पीएससी को सभी उत्तर पुस्तिकाएं देने का आदेश दिया।
अब, हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के आदेश की पुष्टि करते हुए पीएससी को परीक्षा 2005 के सभी सात प्रश्नपत्रों की उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान करने का आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 1 दर्जन ट्रेने फिर हुई प्रभावित… इन ट्रेनों का रूट बदला
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रेलवे ने फिर से रद्द कर दिया है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 1 दर्जन ट्रेने फिर से प्रभावित होगी. 1 ट्रेन को रेलवे ने रद्द किया है, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 5 ट्रेनें ऐसी है जो देरी से चलेगी.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आदित्यपुर-खड़गपुर रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन को आदित्यपुर स्टेशन से जोड़ने का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा. यह कार्य दिनांक 16 से 27 सितम्बर, 2024 तक किया जाएगा.
रदद होने वाली गाडियां
दिनांक 28 सितम्बर 2024 को गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-
- दिनांक 27 सितम्बर 2024 को आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल- कान्ड्रा जंक्शन –सिनी होकर रवाना होगी.
- दिनांक 28 सितम्बर 2024 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिनी- कान्ड्रा जंक्शन- चांडिल होकर रवाना होगी.
- दिनांक 28 सितम्बर 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़गपुर–मिदनापुर-चांडिल-कान्ड्रा जंक्शन–चक्रधरपुर होकर रवाना होगी.
- दिनांक 18 सितम्बर 2024 को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चक्रधरपुर-कान्ड्रा जंक्शन–आद्रा–मिदनापुर-खड़गपुर होकर रवाना होगी.
देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ :-
- दिनांक 28 सितम्बर 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस 3.00 घंटे देरी से रवाना होगी.
- दिनांक 27 सितम्बर, 2024 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी.
- दिनांक 28 सितम्बर, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी.
- दिनांक 29 सितम्बर, 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति- सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी.
- दिनांक 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12809 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए
एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष
खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए राज्य सरकार करेगी हर संभव प्रयास: मुख्यमंत्री श्री साय
पहाड़ी कोरवा लोगों की नैसर्गिक तीरंदाजी प्रतिभा को तराशने जशपुर क्षेत्र में आर्चरी अकादमी का विस्तार करेंगे
रायपुर, 11 सितंबर 2024


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री श्री साय को अध्यक्ष चुना गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए गौरव की बात है, आप लोगों ने सर्वसम्मति से मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना। इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एसोसिएशन के अनेक आयोजनों में मुझे शामिल होने का मौका मिला। राष्ट्रीय आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा जी के साथ भी मुझे आयोजनों में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आर्चरी एसोसिएशन ने बड़ी कुशलता और परिश्रम से छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों की प्रतिभा को तराशा जिससे हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर सहित अनेक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं स्वयं इस एसोसिएशन जुड़ गया हूं, सभी के सहयोग और मार्गदर्शन में आर्चरी एसोसिएशन के कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं जनजातीय बहुल जशपुर क्षेत्र से आता हूं। बचपन में हम लोग भी तीर धनुष लेकर शिकार किया करते थे। आर्चरी हम सभी लोगों का विशेष रूप से जनजातियों का पसंदीदा खेल है। जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा निवास करती है। ये लोग बड़े धनुर्धर होते हैं, प्राचीन काल में पहाड़ी कोरवा तीर धनुष से शिकार करते थे। आज भी उनके हर घर में तीन धनुष रहता है। श्री साय ने कहा कि इन लोगों की तीरंदाजी की नैसर्गिक प्रतिभा को तराशने के प्रयास किए जाने चाहिए। अभी प्रदेश में तीरंदाजी की तीन अकादमी हैं। जशपुर जिले में भी आर्चरी अकादमी का विस्तार करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। खेलों के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा किया जाएगा। हमारे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी आर्चरी के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रौशन करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपाध्यक्ष भारत मटियारा, रामलखन पैकरा, दीपेश अरोरा सहित अनेक पदाधिकारी, ऑब्जर्वर सर्वश्री अकरम खान, सुमंता चंद्र मोहंती, प्रवेश जोशी सदस्य गण, तीरंदाजी में पदक विजेता खिलाड़ी उपस्थित थे।
BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र में जानलेवा सड़क हदासा हुआ है, जहां फिटनेस मंत्रा जिम के सामने डप बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, यह हादसा सीपत से लगभग 1 किलोमीटर के दायरा में हुआ है, जहाँ दो बाइक सवार आपस में जा भिड़े, इस भयानक सड़क हादसे ने आसपास के लोगो दिल दहला कर रख दिया है। हादसे में जहां दो बाइक आपस में टकरा गए इस जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिटनेस मंत्रा जिम के सामने हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है।
आपको बता दें कि हादसे में एक बाइक सवार रोहित कुमार कलियाने की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी अन्य सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
CG : गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत
जशपुर : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, बाबू साजबहार गांव में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पर एक युवक बैठा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तुमला थाना क्षेत्र के बाबू साजबहार में कल देर शाम गणेश विसर्जन करने के दाैरान एक ट्रैक्टर में बैठा युवक ट्रेक्टर के निचे गिर गया, जिससे युवक ट्रैक्टर के पहिये के निचे आ गया और मौके पर ही उसकी माैत हाे गई. मृतक युवक का नाम सुबरन डंंगसेना उम्र 34 वर्ष बताया जा रहा है. फिलहाल तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
CG: मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या... पिता ने खुद खा लिया जहर, फिर जो हुआ
कवर्धा। बेटी की हत्या का प्रयास और मासूम बेटे की हत्या के आरोपी पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही रिमांड पर भेजा गया है। पुत्री की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास एवं पुत्र का रस्सी से गला घोटकर हत्या किया था। आरोपी घटना करने के बाद स्वयं जहर खुरानी कर विगत 05-06 दिनो से अस्पताल में भर्ती था। मामला कबीधाम जिले के थाना कुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रेहूंटा कला का है।
कुछ दिन पूर्व आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू उम्र 48 साल निवासी रेहूंटा कला ने अपने पुत्री मनीषा साहू उम्र लगभग 20 साल का किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था एवं पुत्र बलराम साहू उम्र 06 साल का गला दबाकर हत्या कर दिया था, पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल के आपपास क्षेंत्र में आरोपी का तलाश कर रहे थे, गांव वालों ने आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू को ग्राम दूल्लीपार क चेक डेम के पास देखकर पकडा था, जिसे गांव वालों द्वारा पूछने पर बताया कि घटना दिनांक की रात अपनी लड़की मनीषा को टांगिया से तीन-चार बार मारा और घर का कुंडी बाहर से लगाकर अपने 06 वर्षीय बेटे बलराम को लेकर गांव के चेक डेम पास खेत में चला गया और रात में ही अपने बेटे बलराम की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दिया और स्वयं जहर खा लिया था l
आरोपी के विरूद्ध थाना कुंडा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) और 103(1) के तहत हत्या का प्रयास तथा हत्या का अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी द्वारा जहर सेवन करने से आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार हेतु विगत 05 दिनों से सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा किया जा रहा था, जिसे जिला अस्पताल कबीरधाम से डिस्चार्ज करने पर थाना कुंडा पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार टांगिया को जप्त किया है l आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने से दोनों प्रकरण में अलग-अलग रिमांड तैयार कर आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू उम्र 48 साल निवासी रेहूंटा कला थाना कुंडा जिला कबीरधाम को न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध कराया जाता है।
बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल के दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अफसरों के नाम भी हो सकते हैं उजागर
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में शामिल एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले प्रधान आरक्षक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। जांच के बाद पुलिस विभाग के और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।
बलौदाबाजार के इस चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने इससे पहले एक पत्रकार समेत प्रधान आरक्षक और पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद पुलिस विभाग के पूर्व में पदस्थ निरीक्षक स्तर के अधिकारी के ऊपर भी शिकंजा कस सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजीव स्मृति पहुंचकर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजीव स्मृति पहुंचकर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने वन शहीद स्मारक का किया अनावरण
वन तथा वन्यप्राणी और पर्यावरण की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले वन शहीदों की स्मृति में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
दो मिनट का मौन रखकर सभी ने वन शहीदों को किया नमन
इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव भी मौजूद
शराबी शिक्षकों का वीडियो वायरल, डीईओ ने किया निलंबित
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बार फिर शिक्षा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें दो शिक्षकों का नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं।शराबी शिक्षकों की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने नशे में धुत शिक्षकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो ग्राम दतान (प) के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव और ग्राम लरिया शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव का है।

स्टांप वेंडर संघ का तीन दिवसी हड़ताल 18 सितंबर से
मुंगेली - आज दिनांक 10 सितंबर 2024 को दस्तावेज लेखक संघ एवं स्टांप वेंडर संघ मुंगेली द्वारा जिला मुंगेली के द्वारा कलेक्टर महोदय जिला मुंगेली को मुख्यमंत्री छ.ग.शासन विष्णु देवसाय जिला पंजीयक व उपपंजीयक मुंगेली के नाम निम्न बातों का ज्ञापन दिया गया पूरे प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ एवं स्टांप वेंडर संघ तीन दिवसी हड़ताल दिनांक 18/09/2024 से 19, 20 तक पुरा लेखन रजिस्ट्री कार्य बंद रहेगा असुविधा के लिए खेद है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजिस्ट्री नियम में बदलाव करते हुए मोबाइल ऐप से रजिस्ट्री करने का योजना बनाई जा रही है जिसमें फेसलेस, पेपरलेस एवं कैशलेस पद्धत्ति से रजिस्ट्री किये जाने की योजना है, जिसमें दस्तावेज लेखक बेरोजगार तो होंगे ही इसके साथ ही रजिस्ट्री में बहुत सारी परेशानी भी होगी क्योंकि पंजीयन कार्यालय एवं राजस्व विभाग का एक दूसरे से लिंक जुड़ा हुआ है, लेकिन राजस्व विभाग में अभी भी ऑनलाइन में कई त्रुटियां है जैसे नाम में त्रुटि व्यक्तियों के आधार कार्ड में अलग नाम राजस्व अभिलेख में अलग नाम नक्शा बटांकन नहीं होना पर्ची में गलत इंद्राज होना ऐसे कई त्रुटि है जिसे वर्तमान रजिस्ट्री नियम के तहत दस्तावेज लेखको के द्वारा सुधार करने के लिए क्रेता विक्रेता को सलाह दी जाती है दस्तावेज लेखको की नहीं होने पर कई त्रुटियां का समाधान क्रेता विक्रेता नहीं कर पाएंगे प्रत्येक क्रेता विक्रेता मोबाइल ऐप का, राजस्व विभाग के ऑनलाइन का, पंजीयन विभाग के ऑनलाइन का, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एवं मतदाता परिचय पत्र, ऑनलाइन बैंकिंग की प्रक्रिया ये सभी लिंक एक साथ जोड़े जाने पर मोबाइल एप से रजिस्ट्री हो पाएगी, ये सभी लिंक की जानकारी बहुत ही कम व्यक्ति रखते हैं, इस प्रकार मोबाइल ऐप से रजिस्ट्री होने से बहुत ही परेशानी होगी और गलत रजिस्ट्री होने की शत प्रतिशत संभावना रहेगी । छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रोजगार देने की बातें कही जा रही है, लेकिन यहां सन 1899 (126 वर्षों से) दस्तावेज लेखकों के द्वारा अपनी सेवा कई आधुनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आम जनता को सेवा प्रदान कर रहे है, ऐसे लगभग 8000 दस्तावेज लेखकों को बेरोजगार किया जा रहा हैं, शासन से अपेक्षा है की, पंजीयन की नियम आधुनिकीकरण करे लेकिन दस्तावेज लेखकों को साथ में ले के चले, ताकि उन्हें बेरोजगारी का सामना ना करना पड़े

बिना जांच किये एफआईआर पूर्व मंत्री अकबर के खिलाफ सरकार का राजनैतिक षडयंत्र
रायपुर/10 सितंबर 2024। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किये एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है। पुलिस जिस सुसाईड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राईटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाये कैसे एफआईआर दर्ज किया गया यह सरकार का षडयंत्र है।
बिना हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराए आप एफआईआर नहीं कर सकते। इतनी जल्दी कैसे कर ली जबकि दूसरे तरफ संतोष पटेल दोंदेकला निवासी धरसींवा विधान सभा वह सुसाइड नोट लिखकर मरा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आत्महत्या कर लिया उसके सुसाइड नोट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहा है। उसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी और पटेल समाज ने भी धरना दिया। लेकिन आज तक के वह सुसाइड नोट सार्वजनिक नहीं हुआ। परिवार और मृतक के परिवार के लोग मांग रहे है उसको नहीं दिए तो इसका मतलब यह है कि आप निष्पक्ष नहीं हूं पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए।
9 महीने में भारतीय जनता पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। सरकार के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और न ही पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक खुद चिट्ठी लिखने लग गये है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा चिट्ठी लिख रहे है। सरकार अपने सरकार से निराश हाथ लग रही है तो इनके पास बताने के लिये कुछ नहीं है और लोगो के ध्यान भटकाने के लिये है। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कार्यवाही, कभी मो. अकबर के खिलाफ कार्यवाही, कभी डॉ. शिवकुमार डहरिया और देवेन्द्र यादव के खिलाफ कार्यवाही करते है। यह हमारे कांग्रेस नेता के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर करने का और जेल भेजने और गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ मीडिया में चलाने यह भाजपा सरकार का काम हैं।
सरकार द्वारा धान खरीदी के लिये लोन लेने पर उन्होंने कहा कि पहले कहते थे केन्द्र धान खरीदती है अब क्यों लोन ले रहे? पहले झठ बोले थे या अब झूठ बोल रहे है। राज्य सरकार जो मार्कफेड को गांरटी देती है और मार्कफेड उसी के आधार पर लोन देती है बैंक से, बाजार से लोन देती है। धान खरीदती है राज्य सरकार और मीलिंग करने बाद उसको केन्द्र सरकार को देती है। केन्द्र सरकार तय करती है कि वो कितना टन चावल लेंगे। भारतीय जनता पार्टी फस चुकी है कि 37000 करोड़ धान खरीदी का कर्ज ले रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानो पर उन्होंने कहा कि भाजपा को बुरा लगता है राहुल गांधी देश की बेरोजगारी की बात करते है। अब तक का सबसे दुर्भाग्यजनक बात तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा विदेश की धरती में जाकर मेरा दुर्भाग्य है कि भारत में पैदा हुआ इससे ज्यादा भारत विरोधी कोई दूसरा बयान मिल सकता है। इससे बड़ा बयान दूसरा नहीं हो सकता है जो बोलते हैं कि इस मिट्टी में पैदा होना उनका दुर्भाग्य था जिस मिट्टी ने उसको मुख्यमंत्री बनाया प्रधानमंत्री बनाया उसके बारे में सब भारत भूमि में तो देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते हैं जहां वे प्रधानमंत्री ये बोलते हैं कि मेरा दुर्भाग्य उसके बारे में विष्णु जी हो और कोई भी हो।
