प्रदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा - निर्मित पोस्टर का अनावरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, पद्मश्री अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और श्री गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित थे।
BREAKING: महानदी किनारे बोरी में भरा मिला सिर कटा लाश, 14 सितंबर को गुमशुदगी की हुई थी रिपोर्ट दर्ज
जांजगीर चांपा :- जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही गांव में महानदी के किनारे बंद बोरी के अंदर सिर धड़ से कटी हुई अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसमे मृतक की पहचान सालखान निवासी संतोष कश्यप के रूप में हुई है शिवरीनारायण थाने में 14 सितंबर को परिजनों ने गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया की,,बिर्रा थाने में करही गांव के लोगो ने सूचना दी की महानदी के किनारे बोरी में भरा हुआ एक अज्ञात युवक का लाश पड़ी हुई है। सूचना पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और बंद बोरी से लाश को बाहर निकाला गया जिसमे अज्ञात युवक का सिर धड़ से कटा हुआ और बोरी के अंदर मिला।
मृतक युवक की फोटो सभी थाना क्षेत्र की भेजी गई थी । जिसमे शिवरीनारायण थाने के सलाखन निवास संतोष कश्यप के रूप में पहचान की गई 13 सितंबर की शाम करीबन 5 बजे घर से निकाला था। रात को घर वापस ने आने पर परिजनों ने 14 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 35 किलोमीटर दूर 15 सितंबर को युवक का लाश बोरी के अंदर मिला है पुलिस मामले में हत्या के एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। शव का आज सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अभी परिजनों से अभी पूछताछ नही हो सकी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रूटमैप जारी, इन रास्तों पर मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

BREAKING : पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि जारी
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि उनके खाते में अंतरित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हे भी बहुत बहुत-बधाई।
पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास हमे मिले हैं ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास योजना योजना की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हज़ार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासहीनों के मकान का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर कहा कि हमें साफ सफाई का भी ध्यान रखना है, हमें स्कूल, अस्पताल को भी साफ रखना है, स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के जीवन के पहलुओं को छाया-चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जन्म दिन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जी जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 5 लाख से अधिक परिवारांे को पक्का मकान बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि का अंतरण भी हितग्राहियों को डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत् राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवास की स्वीकृति दी गई है।
छाया-चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृ़क्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी-जन-जन को बैंकिंक सुविधा, नए अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरता भारत, आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक काल के कानूनों में बदलाव एवं नवीन न्याय संहिता को लागू करना, भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना, जन भागीदारी से देश को नई दिशा, भारत का गौरव बढ़ाती उपलब्धियां, जनधन योजना, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड,एक राशन कार्ड, एक संविधान और वोकल फार लोकल आदि विषयों को छाया-चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगो को भी दर्शाया गया है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,गृह मंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को भी दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली।
इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस, जो औसतन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को केवल 8 घंटों में पूरा करेगी। वर्तमान में अन्य ट्रेनें इस दूरी को 11 घंटों में तय करती हैं, लेकिन वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल हमारी यात्राओं को तेज बनाएगी, बल्कि यात्रियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक भी होगी।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी निर्माण है। यह ‘‘मेक इन इंडिया‘‘ और ‘‘आत्मनिर्भर भारत‘‘ की भावना का प्रतीक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हम न केवल आधुनिक तकनीक को अपना रहे हैं, बल्कि इसे अपने देश में विकसित और निर्मित भी कर रहे हैं। यह तकनीकी उन्नति और भारत की आधुनिक रेल प्रणाली का शानदार उदाहरण है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, देश की रेल सेवाओं में आधुनिकता और गति का नया अध्याय लिखने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हो रहा है। यह सिर्फ एक ट्रेन का उद्घाटन नहीं, बल्कि हमारे देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त मिसाल है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ये ट्रेनें सिर्फ तेज गति और आधुनिक सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि हमारे पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा, और शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान देंगी। इस ट्रेन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा मिलेगी। रेलवे से जुड़े क्षेत्रों में रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को लाभ होगा साथ ही छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बीच सेतु का काम करेगा। पहले 12 से 14 घंटे का सफर करना पड़ता था लेकिन अब 8 घंटों में ही विशाखापट्टनम पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है।
रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं ओडिशा वासियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे का तेजी से विकास हो रहा है।
कार्यक्रम के पूर्व श्री डेका ने वंदे भारत ट्रेन के अन्दर जाकर उपस्थित यात्रियों से बात-चीत की एवं उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में दुर्ग के सांसद विजय बघेल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, डोमन लाल कोरसेवाड़ा, गजेंद्र यादव, पूर्व सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के डीआरएम, एडीआरएम अन्य अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेलवे मंडल रायपुर के डीआरएम संजीव कुमार ने किया।
मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ स्वच्छता को बनाए सामाजिक आंदोलन, जन-जागरूकता से ही स्वच्छ होगा प्रदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता देने वाले सामाजिक संस्थाओं ग्रीन आर्मी, बंच ऑफ फूल्स, कुछ फर्ज हमारा भी और एवेंजर्स ग्रुप के साथ ही समाज सेविका श्रीमती शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ पर आयोजित स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नए स्वच्छता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा तथा महापौर श्री एजाज ढेबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की। इसके बाद से ही घर-घर में शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार गरीबों और वंचितों के लिए काम कर रहे हैं। जनधन योजना के तहत देशभर में लोगों के बैंक खाते खुले। इन खातों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी लीकेज के हितग्राहियों तक पहुंच रही है। इन राशियों का बहुत बेहतर सदुपयोग भी हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं स्वच्छता दीदियों को शत-शत नमन करता हूं। वे घर-घर जाकर कचरे का संग्रहण कर रही हैं और स्वच्छता में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं। वे सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग कर रिसायक्लिंग और खाद बनाने के लिए भेज रही हैं। श्री साय ने बताया कि उन्हें कल गुजरात में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में शामिल होने का अवसर मिला था, जिसमें वायुमंडल को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की जानकारी देते हुए कहा कि ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर आज से राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता दीदियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही मैराथॉन, साइक्लोथॉन, श्रमदान जैसी विविध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के शुभारंभ के मौके पर रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद थे।
CG: पति के जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में करने लगी ये धंधा, रंगे हाथों पकड़ाई
बिलासपुर :- पति के अवैध शराब में जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में शराब बेचने लगी। 55 लीटर महुआ शराब जप्त कर महिला को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही पति से 102 लीटर महुआ देशी शराब जप्त कर रिमांड में भेज गया है। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला है। बिलासपुर SP रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
ग्राम मानिक चौरी में आरोपीया रजनी नायक पति जोगी नायक निवासी मानिक चौरी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु कब्जे में भारी मात्रा में महुआ शराब रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीया को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही आरोपीया के पति जोगी नायक को 102 लीटर महुआ,देशी शराब एवम 8200₹ बिक्री रकम जब्त कर रिमांड में भेज गया है।
आरोपीया का नाम
जनी नायक पति जोगी नायक उम्र 30 साल निवासी मानिक चौरी थाना पचपेड़ी।
जप्ती
कच्ची महुआ शराब 55 लीटर कीमती 11000 रूपए।
छत्तीसगढ़ को मिली एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी, रायपुर से विशाखापट्टनम हुई रवाना…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दूसरी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को रायपुर जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल रहे। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक भी शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे।
बता दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे रायपुर जंक्शन से रवाना हुई, जो रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन इस रूट के सभी स्टेशनों में रुकेगी और संबंधित क्षेत्र के विधायक और जनप्रतिनिधि ट्रेन का स्वागत करेंगे। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, NSS, किन्नर समाज, वृद्ध आश्रम और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर से नागपुर के लिये पहली वन्दे भारत की शुरुआत हुई थी।
DCM अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर से विशाखापटनम की दूरी यात्री 11 घंटों में तय करते थे, जो अब वन्दे भारत से सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर पायेंगे। छत्तीसगढ़ से इस रूट में जाने वालो की संख्या भी काफी ज्यादा है, इसलिए इससे लोग भी काफी खुश हैं।
BREAKING: तीन अलग-अलग आदेश जारी, अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें आदेश
बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक ट्रांसफर किया है, देखिये लिस्ट….



CG- भारी बारिश अलर्ट...आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी..!!
रायपुर। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटो के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर व बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गोरेला-पेंडा-मरवाही जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के सरगुजा, गौरेला पैड़ा-मरवाही, जशपुर, कोरबा व रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया व मुंगेली जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 1077.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1077.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 569.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 570.7 मिमी, सूरजपुर में 1015.8 मिमी, बलरामपुर में 1531.2 मिमी, जशपुर में 889.0 मिमी, कोरिया में 981.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 995.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 908.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1124.4 मिमी, गरियाबंद में 1017.2 मिमी, महासमुंद में 852.4 मिमी, धमतरी में 977.0 मिमी, बिलासपुर में 933.0 मिमी, मुंगेली में 1046.7 मिमी, रायगढ़ में 964.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 623.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1129.4 मिमी, सक्ती 948.4 मिमी, कोरबा में 1307.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1101.3 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 813.5 मिमी, बालोद में 1126.3 मिमी, बस्तर में 1219.9 मिमी, कोण्डागांव में 1115.6 मिमी, कांकेर में 1360.0 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1620.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
CG - दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, दोनों ने साथ मिलकर पी शराब, फिर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना भदरापारा स्थित सीएसईबी राखड़ डैम के पास हुई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि बीती रात लगभग 2 से 3 बजे मृतक भुनेश्वर जायसवाल के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बालको थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और भुनेश्वर के दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने भुनेश्वर की कॉल डिटेल्स और लास्ट लोकेशन का पता लगाया। भुनेश्वर और उसका दोस्त सतीश काठले घटना के दिन एक साथ देखे गए थे।
इसी आधार पर पुलिस ने सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सतीश ने पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि वह और भुनेश्वर लंबे समय से दोस्त थे, लेकिन भुनेश्वर का सतीश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर सतीश काफी परेशान था।
बताया जाता है कि सतीश और मृतक भुनेश्वर राखड़ डैम के पास शराब पीने गए थे। शराब के नशे में सतीश ने भुनेश्वर से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे। इस पर भुनेश्वर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे दे, और वह उसे अपने साथ रख लेगा। यह सुनकर सतीश का गुस्सा भड़क गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भुनेश्वर ने पहले उसपर हमला करने की कोशिश की और चाकू निकाल लिया।
लेकिन सतीश ने किसी तरह चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर भुनेश्वर पर कई वार कर दिए। भुनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद सतीश वहां से भाग गया और अपने घर के बाड़ी में छिप गया। पुलिस ने जब सतीश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
Crime : दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह...
विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिले सचिन पायलट, कहा- चिंता न करें, पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ हैं
दुर्ग : भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भिलाई सेक्टर 5 स्थित विधायक निवास पहुंचे. जहाँ उन्होंने विधायक देवेन्द्र यादव की माँ और परिवार के सभी सदस्यों से मिले. करीब 1 घंटे तक मां के पास बैठक उनका हालाचाल जाना, उनके स्वास्थ्य की खैरियत ली. परिवार के सदस्यों से चर्चा की और सभी को हिम्मत दिया. सभी से कहा कि आप सभी लोग अपना ख्याल रखिए.
विधायक देवेन्द्र यादव की मां से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। समय पर भोजन और दवाइएं ले. परिजनों और विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई धर्मेद्र यादव से भी कहा कि वे माता जी का ख्याल रहे। देवेंद्र का ख्याल रखने के लिए उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार है. उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी उन्हें यहाँ भेजा है. ताकि वे देवेंद्र के परिवार का कुशल क्षेम ले कर उन्हें खबर करें. उनके कहने और परिवार का हालचाल जानने वे भिलाई आए है.
पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता उनके साथ है
आगे सचिन ने कहा की आगे पूरे परिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनके रहते हुए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता युवा नेता देवेंद्र यादव के साथ है. युवा नेता विधायक छत्तीसगढ़ महतारी का बहादुर बेटा है, जो भोलेभाले, मासूम, निर्दोष प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है. देवेंद्र यादव की प्रदेश भर में हो रही ख्याति उसकी लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा की सरकार उसके खिलाफ राजनीति सडयंत्र की है. बदला लेने के लिए यह सब प्रपंच कर रही है. लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजीत नहीं हो सकता है. एक दिन विधायक देवेंद्र यादव की जीत और पूरे शान से वह बहुत जल्द जेल से बाहर आएगा.
सचिन पायलेट बताया कि प्रदेश कांग्रेस की बनाई कमेटी बिलासपुर और बलौदाबाजार जेल जा चुकी है और वहां सतनामी समाज के निर्दोष लोगों से जेल में कोरे कागज में साइन कराए गए हैं। उन पर देवेंद्र यादव का नाम लेने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, साथ परिवार को भी घसीटने और रासुका लगाने तक की धमकी दी जा रही है. पायलेट ने इस प्रकार के शासन के रैवये को गलत बताया है उन्होंने माता से पूछा की हफ्ते में एक बार जाते हो मिलने इस पर धर्मेंद्र यादव नें बताया की हफ्ते में एक बार 2 लोगों को मिलने दिया जाता है.
इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रूद्र गुरु, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, भिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, महापौर नीरज पाल सभी एम आई सी सदस्य उपस्थित थे.
उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है
सचिन पायलेट ने कहा कि देवेंद्र यादव को जबरदस्ती बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया है उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है जो की पूरी तरह से गलत है. बलौदा बाजार में जो घटना हुई है वह सरेआम हुई है जोकि राज्य शासन का बहुत बड़ा फैलियर था. लायन आर्डर पूरी तरह कर चरमरा गया है. कलेक्टर एस पी छोड़ कर चले गए थे. यहां कि सरकार ने द्वेष पूर्ण भावना से कांग्रेस के लोगों को टार्गेट करके काम किया. जांच भी सही तरीके से नहीं कर रहे लटकाने वाला काम कर रहे है. बीजेपी सरकार अपने घर में छुपी है. वे जाए पहले अपने घोसणा पत्र को देखे, उसे पूरा करें. कांग्रेस कभी जांच से डरती नहीं है. निष्पक्ष जांच हो लेकिन द्वेष पूर्ण तरीके से कार्यवाही कर किसी का चरित्र हरण करने का किसी को अधिकार नहीं है.
ग्रामीण की हत्या आक्रोशित गांव वालों ने जलाया घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात... 40 लोगों को लिया गया हिरासत में
कवर्धा/ रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान गांव के ही कचरू साहू के रूप में हुई है।
हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगो के जान माल हनी होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में 80 की संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है साथ ही गांव के 40 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
CG - गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : लाखों का गांजा जब्त, पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और गौरेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.05 क्विंटल गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही दो गाड़ियां महिंद्रा एक्सयूवी 500 और न्यू मारुति ब्रेजा को भी जब्त किया गया है। जब्त गांजा और गाड़ियों की कीमत 48 लाख 1630 रुपये है।
यह कार्रवाई तब हुई जब हाल ही में रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस आयोजित की गई थी, जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कदम उठाने और तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे। इस बैठक के बाद जीपीएम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में यह कड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने खोंगसरा-पीपरखुंटी मार्ग पर जंगल के रास्ते से गुजर रहे तस्करों की गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की और दोनों वाहनों से गांजा बरामद किया। हालांकि, मौके से दो तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
ये आरोपी गिरफ्तार
बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू (35 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश
रोहित गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर
अंकुर जैतवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लेंढरा, मध्यप्रदेश
ये सामान जब्त
1.05 क्विंटल गांजा, कीमत 21 लाख
महिंद्रा एक्सयूवी 500, कीमत 15 लाख
मारुति सुजुकी ब्रेजा, कीमत 12 लाख
4 मोबाइल
नगद 1630 रुपये
