प्रदेश

CG : कक्षा नवीं के छात्र ने स्कूल के शौचालय में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

धमतरी:- जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है, रुद्री थाना क्षेत्र में एक नवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में नवीं कक्षा के छात्र समीर साहू ने खुदकुशी कर ली. फांसी लगाने के लिए छात्र अपनी मां की साड़ी घर से लाया था. बता दें सोमवार को वो स्कूल तो आया था, लेकिन क्लासरूम में नहीं था. स्कूल के बाहर उसकी साइकिल लगी हुई है. कक्षा में उसका एब्सेंट लगा हुआ था. शाम 3.30 में जब कोई शौचालय गया तो देखा कि दरवाजा बंद था.

इसके बाद लोगों ने वेंटिलेशन से बांस की मदद से शौचालय की छिटकनी खोली. अंदर का नजारा देख हर कोई सन्न रह गया. अंदर छात्र का शव पड़ा था. छात्र ने खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद छात्र के पिता को भी बुलाया गया.

मृत छात्र के पिता ने बताया कि बच्चा गुमसुम रहा करता था और लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल भी नहीं रखता था. लंच के समय भी वह टिफिन भी अकेला करता था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आए एक्सन मूड में किया सिम्स डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक को निलम्बित

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वशासी समिति बैठक में की निलंबन की घोषणा

पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की होगी उच्च स्तरीय जांच

अस्पताल की जरूरतों के लिए दी 10 करोड़ की स्वीकृति

बैठक में मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

बिलासपुर,23 सितंबर 2024/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में उन दोनों के निलंबन की घोषणा की। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की जांच के निर्देश भी दिए हैं। सिम्स अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए स्वशासी समिति के सामान्य सभा की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधायक  धरमलाल कौशिक,  धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मनोज कुमार पिंगुआ सहित समिति का सदस्य और अधिकारी गण उपस्थित थे।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सख्त तेवर दिखाए।  उन्होंने कहा की आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। इसमें आड़े आने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उदारतापूर्वक सिम्स को बेहतर बनाने और उपकरणों के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी। बैठक में स्वशासी खाते से कॉलेज के हिसाब किताब का ऑडिट करने के लिए डेढ़ लाख रुपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया सिम्स परिसर में विद्युत सब स्टेशन के एक नवीन एलटी पैनल स्थापित करने के लिए 42 लाख दिया गया। हस्बैंड मेडिकल कॉलेज भवन के लिए एक डीजी सेट खरीदने की अनुमति भी दी गई। दिन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के लिए नए वाहन प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। मेडिकल छात्रों के आने-जाने के लिए एक 52 सीटर बस करें करने की वित्तीय एवं प्रशासकीय मंजूरी दी गई। चिकित्सा कॉलेज में हिंदी मीडियम की पुस्तक खरीदने के लिए भी ₹5 लाख दिया गया। सिम्स छात्रावास में बेड खरीदने के लिए 14 लाख रुपया की राशि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जेम पोर्टल से नियमानुसार इसकी खरीदी की जाए। कॉलेज के लिए सीसीटीवी रेफ्रिजरेटर बायोमेट्रिक मशीन फोटोकॉपी मशीन की खरीदी के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। सिम्स अस्पताल के मलेरिया वार्ड में फाउल्लर मैट्रेस खरीदने कंसलटेंसी फीस कंप्यूटर सेट फोटोकॉपी मशीन सीसीटीवी कैमरा लगाने की हॉस्पिटल तैयार करने कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टाफ नर्स तथा सफाई कर्मचारी की भर्ती के बारे में भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल स्वास्थ्य विभाग के संचालक ऋतुराज रघुवंशी सीजी एमएससी की प्रबंध संचालक पद्मिनी बोई एनएचएम के प्रबंध संचालक डॉक्टर जगदीश सोनकर, नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार सहित स्वशासी समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। 

और पढ़ें ...

CRPF जवानों को लेकर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर घाटी में पलटी, 20 जवान थे सवार, 3 हुए घायल

जगदलपुर :- बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बास्तानार घाट में CRPF जवानों से भरा एक ट्रक पलट गया है। हालांकि, इस घटना में एक जवान को गंभीर चोट आई है। अन्य को मामूली छोट है।

बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से दंतेवाड़ा जिले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान टर्निंग प्वाइंट में हादसा हुआ है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। chhattisgarh news बस्तर जिले के ASP महेश्वर नाग ने बताया कि ये सारे CRPF के जवान हैं।

सभी बारसूर जा रहे थे इसी दौरान ट्रक बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी खबर मिलते ही बस्तर जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर दंतेवाड़ा के ASP आरके बर्मन ने बताया कि हमें भी हादसे की खबर मिली थी। गीदम थानेदार धनंजय सिन्हा समेत अन्य जवानों को मौके के लिए निकाला गया है। सभी जवान ठीक हैं। कुछ को चोट आई है।

 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : काल बनकर आया तेज रफ्तार हाइवा, 18 मवेशियों की मौके पर हुई मौत, गोवंशों की लाशों से बिछी सड़क

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दर्रीघाट के पास निर्माणाधीन सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने मवेशियों को रौंद डाला। घटना में 18 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। वहीं सड़क हादसे की वारदात को अंजाम देकर हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के दर्रीघाट से कोरबा की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर मवेशियों की बिछी लाशों को देखकर लोग दंग रह गए। वहीं कई घायल मवेशी तड़प रहे थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने मस्तूरी पुलिस और गौ रक्षकों को दी, जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल मवेशियों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर अपना गुस्सा निकाला, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। मस्तूरी पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। 

और पढ़ें ...

सत्येन्द्र कौशिक को हरियाणा चुनाव फरीदाबाद 89 विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है, पार्टी में विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय नेताओं को कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी देकर न्युक्ति कर रही है,


हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरीके से कमर कस ली है, इधर बिलासपुर में  कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सत्येन्द्र कौशिक AICC एलडीएम को हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है, सत्येन्द्र कौशिक को छत्तीसगढ विधानसभा समन्वयक एससी विभाग के पीसीसी पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है फ़रीदाबाद के विधानसभा क्षेत्र 89 के चुनाव प्रचार में सभी प्रमुख नेताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है,


ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजेश लिलोठिया ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के फरीदाबाद में इलेक्शन ऑब्जर्वर की बड़ी जिम्मेदारी दी है, कौशिक लगातार सक्रिय कार्यकर्ता के नाम से अपनी अलग पहचान रखता हैं कौशिक को इस से पहले भी pamgarh विधान सभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र में AICC ने एलडीएम का प्रभार दिया गया था ..जिसमें जमीनी स्तर पर विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों के बीच जाकर जन संपर्क जनता के बीच संवाद स्थापित करने का काम किया है, ऐसे में सत्येन्द्र कौशिक को हरियाणा विधान सभा चुनाव में AICC के तरफ से फरीदाबाद में विधानसभा क्षेत्र 89 के कॉंग्रेस प्रत्याशी श्री लखन कुमार सिंघला जी के लिए प्रचार करने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है..

और पढ़ें ...

फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश : छत्तीसगढ़ के इतने लाख किसानों के बैंक खाते होंगे आनलाइन, अब पाई-पाई का घर बैठे मिलेगा हिसाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और बैंक के अंतर्गत काम करने वाली सहकारी समितियों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस साल जब किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचेंगे तब पूरी जानकारी आनलाइन हो जाएगी। किसानों को अपने पाई-पाई का हिसाब घर बैठे ही मिल जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से लेकर सहकारी समितियाें को आनलाइन किया जा रहा है।

किसानों के बैंक डिटेल के अलावा समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कितने एकड़ का पंजीयन कराया है। पंजीयन के बाद कितने एकड़ और रकबा का धान किसानों ने समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर बेचा है। भुगतान की स्थिति,खेती किसानी के लिए बैंक से लिए गए कर्ज और ऋण का भुगतान किसानों ने समितियों में किया है या नहीं। यह पूरा लेखा जोखा ई-पैक्स सॉफ्टवेयर में इंट्री की जा रही है। मतलब साफ है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और इसकी निगरानी में काम करने वाली समितियां बैंक की तरह आनलाइन हो जाएगा।

राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब पेपरलेस कामकाज की शुरुआत हो जाएगी। कस्टमर के बैंक अकाउंट को टाइप करते ही कंप्यूटर या लैपटाप के स्क्रीन पर खातेधारक का पूरा डिटल सामने आ जाता है। कुछ इसी अंदाज में किसानों के बैंक अकाउंट का डिटेल भी सामने दिखाई देने लगेगा।प्रदेश की सहकारी समितियां भी अब जल्द ही पेपरलेस वर्किंग कल्चर की दिशा में आगे बढ़ते दिखाई देगी। बैंक डिटेल्स के साथ ही किसानों के खेती योग्य जमीन,टिकरा जमीन के अलावा धान की फसल कितने रकबा में ली है। कृषि कार्य के लिए समिति से कितना ऋण लिया है। बीते वर्ष लिए ऋण का भुगतान हुआ है या नहीं। जैसे महत्वपूर्ण डिटेल एक क्लिक पर आ जाएगा। किसान का नाम, ऋण पुस्तिका डिटले,बीते वर्ष धान बेचने का एकड़ व रकबा। समिति द्वारा भुगतान किए गए कुल राशि। यह सब कुछ एक क्लिक पर नजर आने लगेगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 4 स्कूली बच्चे भी शामिल, मचा हड़कंप

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जिनमे 4 स्कूली बच्चे बताये जा रहे है। घटना राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चार स्कूली बच्चे आ गये। हादसे के वक्त सभी स्कूली बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं चार युवक भी बिजली की चपेट में आये। कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है। वहीं 4 ग्रामीण भी बिजली की चपटे में आने से जान गवा दिए। घटना सोमानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचनी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गयी। कलेक्टर भी खुद मौके पर रवाना हो रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस रवाना की गयी।

कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है।कलेक्टर संजय अग्रवाल, और एसपी व जिला शिक्षाधिकारी के अलावा मेडिकल टीम गांव पहुंची है। घायल बच्चों का उपचार शुरू हो गया है।
और पढ़ें ...

CG : रील बनाने से मना करने पर 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या

अंबिकापुर : जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने इंस्टाग्राम में रील बनाने से इंकार करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के 16 वर्षीय भाई ने नाबालिग को रील बनाने से मना किया और मम्मी– पापा को बताने की बात कही, जिससे नाराज होकर नाबालिग ने फांसी लगा ली। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना कोरंधा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत रतासिली की है। यहां एक किशोरी ने रविवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के बड़े भाई साहिल के अनुसार उसकी बहन परिजनों के मना करने के बावजूद मोबाइल में इंस्टाग्राम एप डाउन लोड कर वीडियो बनाकर अपलोड करने के साथ अपने दोस्तो के साथ चैटिंग करती थी। घटना के कुछ देर पहले भी जब साहिल ने उसे मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाते हुए देखा तो रोक–टोक करते हुए इसकी शिकायत मम्मी-पापा से करने की बात कही। आशंका है कि इसी भयवश किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रतासिली के बांध पारा निवासी सुशील मिंज अपने वैन से क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार के साथ फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का व्यवसाय करता है। वह रविवार की सुबह को पत्नी मरियम के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से ग्राम धनेशपुर गया था।

इधर घर में उसकी बेटी गांव के निर्मला माध्यमिक शाला मिशन स्कूल में कक्षा 8 वीं की छात्रा 14 वर्षीय आकांक्षा मिंज व 16 वर्षीय बेटा साहिल मिंज थे। मां मरियम अपना मोबाइल घर में ही छोड़ कर गई थी जिसमें आकांक्षा इंस्टाग्राम एप डाउन लोड करके अपना वीडियो बनाकर अपलोड कर रही थी। यह देखकर बड़े भाई साहिल ने कहा कि मम्मी-पापा तुम्हें कितनी बार इंस्टाग्राम चलाने से मना कर चुके हैं। इसके बावजूद तुम पढ़ाई में ध्यान देने के जगह फिर से डाउन लोड कर लेती हो। इसके साथ ही आकांक्षा ने अपने आंख के ऊपर के बाल में कुछ डिजाइन बनवाया था, इस पर भी भाई साहिल ने एतराज जताते हुए कहा कि मैं मम्मी-पापा से तुम्हारी शिकायत करूंगा। यह कहते हुए साहिल घर से कुछ दूरी पर खड़े वैन को धोने चला गया।

कुछ देर बाद जब वाहन धोने के लिए साहिल सैंपू लेने घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा भीतर से बंद था, तब उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर सोचा कि आकांक्षा सो गई होगी। यही सोचकर साहिल फिर से गाड़ी धोने चला गया। तभी कुछ देर में उसके पिता सुशील व मां मरियम भी घर पहुंच गए और दरवाजा खुलवाने लगे। लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नही मिला तो किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखे कि आकांक्षा फांसी पर लटक रही थी। उसे नीचे उतार कर जिंदा होने की उम्मीद में कुसमी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। वहीं इस घटना से परिजन सदमे में हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : महिला की नाली में मिली लाश, मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर। इमलीपारा में आज सुबह में सुबह 6 बजे नाली में महिला की लाश मिली। जिससे मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।मोहल्ले वालो ने बताया कि महिला का नाम सुकबती भोयर है। जो कि इमली पारा की निवासी है और 22 सितंबर को पितर भात खाने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। नाली में गिरी महिला का सर से कमर तक का हिस्सा नाली के अंदर कीचड़ में था और दोनो पैर ऊपर की ओर थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी गई है।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी *27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गिरौदपुरी से रायपुर गाँधी मैदान तक कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा* *6 दिन 125 किमी तक चलेंगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा* पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 27 सितंबर से परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक 125 कि.मी. की पदयात्रा निकालने जा रहे है। यह यात्रा गिरौदपुरी से चलकर 6वें दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में समाप्त होगी, जहां विशाल आम सभा होगा। यात्रा का उद्देश्य - रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध। राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में। गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई। कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग। छत्तीसगढ़ सरकार सीरियल कीलर बन गयी है। कभी आदिवासियों को मरवाती है, कभी सतनामियों को, कभी साहू समाज को आगे पता नहीं किसकी बारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा किया है कि कांग्रेस तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से 6 दिन की पैदल करेंगे। इस यात्रा का निर्णय हम सब के सहमति से हुआ और इस यात्रा में पूरे प्रदेश के सभी लोग शामिल होंगे। भाजपा की सरकार को 9 महिने हुये है और इस सरकार में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, मौते, हत्यायें और यहां तक की थाना में जो हत्यायें हो रही हैं। इन सब के खिलाफ में चिंता जाहिर करते हुये इस यात्रा को निकालेंगे और प्रदेश कांग्रेस के सभी साथी उपस्थित रहेंगे, जो लगातार बलौदाबाजार के घटना और कवर्धा के घटना के बाद छत्तीसगढ़ का चाहे सतनामी समाज, साहू समाज चाहे अन्य समाज के प्रति हो ये सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिये। छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहा है और छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने के लिये इस यात्रा को निकाल रहे है। पत्रकार वार्ता में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक शेषराज हरवंश, राघवेन्द्र सिंह, कविता प्राण लहरे, पीआर खुंटे, शैलेश पांडेय, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, धनजंय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, उधोराम वर्मा उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

CG : 20 लाख के 04 ईनामी माओवादी दम्पति सहित 20 माओवादियों ने किया सरेण्डर...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत माओवादी दम्पति सहित चार ईनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण अभियान राज्य सरकार द्वारा माओवादी गतिविधियों को समाप्त करने और माओवादी समर्थकों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
 
आत्मसमर्पित माओवादी दम्पति पर घोषित ईनामों की कुल राशि 20 लाख रुपये है। इनमें से रीजनल कंपनी नंबर 02 के ऊपर 08-08 लाख रुपये, उत्तर सब जोनल ब्यूरो की सक्रिय राजनीतिक टीम की सदस्य पर 03 लाख रुपये और जगरगुण्डा एरिया कमेटी की पूर्व अध्यक्ष पर 01 लाख रुपये का ईनाम शामिल है।
लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 197 ईनामी सहित कुल 872 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान न केवल माओवादियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहा है, बल्कि यह सामाजिक विकास और शांति स्थापना में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।
 
सरकारी अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के आत्मसमर्पण से न केवल क्षेत्र में शांति बहाली होगी, बल्कि यह युवाओं को माओवादी गतिविधियों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करेगा। इस अभियान की सफलता से यह संकेत मिलता है कि लोग अब हिंसा और आतंकवाद के मार्ग को छोड़कर शांति और विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
और पढ़ें ...

CG : कवासी की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर बस्तर के दरभा इलाके में गोपनीय सैनिक की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर सुखराम मड़कामी को आखिरकार बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें की दरभा के पखनार साप्ताहिक बाजार में गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी की नक्सलियों ने टांगिया मारकर भरे बाजार में हत्या कर दी थी, यह घटना वर्ष 2021 के जून महीने हुई थी इस मामले पहले ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी सुखराम फरार चल रहा था, पुलिस नक्सली सुखराम मड़कामी को तोयनार मूंदेनार तिराहा से गिरफ्तार किया, यह नक्सली नड़ेनार कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

cg24news.in
और पढ़ें ...

BREAKING: छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा समितियों को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दिए 8 लाख रुपये

मनेन्द्रगढ़  : मनेंद्रगढ़ में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल के जनंसपर्क निधि से दुर्गा पूजा समितियों को 20-20 हजार रुपये दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा समितियों को चंदे के एवज में जनसंपर्क निधि की राशि बांट दी है।

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष के नाम आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए 20, 20 हजार रुपये की राशि बांटकर कुल 8 लाख रुपये बांट दिए है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गिरौदपुरी से रायपुर तक पैदल यात्रा के माध्यम से सरकार की कार्य प्रणाली का विरोध किया जाएगा |
और पढ़ें ...

08 लाख इनामी नक्सली समेत सक्रिय माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

बीजापुर : माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन हिंसा छोड़कर 08 सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया हैं। जिसमे 08 लाख रूपये के ईनामी PPCM प्लाटून नम्बर 12 का कमाण्डर, 02 लाख की ईनामी प्लाटून नम्बर 02 की पार्टी सदस्या, 01 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11लाख के 03 ईनामी शामिल हैं। माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया हैं। वर्ष 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें ...

सहायक राजस्‍व निरीक्षक को किया सस्‍पेंड: जानिए क्या है वजह..?

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने घरघोड़ा नगर पंचायत के सहायक राजस्‍व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक को निलंबित कर दिया है। पटनायक पर काम में लापरवाही बरतने के साथ ही व्‍यवहार कुशल नहीं होने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही

निलंबन आदेश के अनुसार शंभुदयाल पटनायक, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा परिषद की बैठक 11.03.2024 के कार्यवाही विवरण दर्ज करते समय कार्यवाही पंजी में काफी मात्रा में रिक्त स्थान छोड़ने, विधि विरूद्ध अवकाश लेने, आचरण एवं व्यवहार कुशल नहीं होने से हो रही बार-बार शिकायत को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में पटनायक का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है।

और पढ़ें ...