प्रदेश
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष बने विश्व विजय सिंह तोमर
विश्व विजय सिंह तोमर बने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष
भाजयुमो सरगुजा के हैं जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में इन दिनों आयोग और मंडलों में नियुक्तियों का दौर जारी है. इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है. विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. बता दें कि विश्व विजय सिंह वर्त्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष हैं |
गर्भवती महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, अवैध क्लिनिक हुए शील
जांजगीर चाँम्पा : नवागढ़ के ग्राम पंचायत टुरी (हीरागढ़) कुछ दिनों पूर्व झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गर्भवती महिला के हुए मौत के बाद प्रशासन हरकत मे आया और राछा व किरीत के दो झोलाछाप डाक्टरों के क्लिनिक शील किये गए। छापे मार की कार्रवाई में राजस्व एवं स्वास्थ्य व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस सम्बन्ध मे बीएमओ डॉक्टर नरेश साहू ने बताया कि अवैध क्लिनिको में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान उनसे वैद्य दस्तावेज की मांग की गई उनके द्वारा वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर क्लिनिक सील करने की कार्रवाई की गई है। आगे यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी
कॉंग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर शहर की महिलाओं ने थामा कॉंग्रेस का दामन
जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के कांग्रेस राजीव भवन में बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन की उपस्थिति में अनुकूल देव वार्ड विवेकानंद वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने कॉंग्रेस की रीतिनीति व प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कॉंग्रेस का दामन थामा, शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कॉंग्रेस का गमछा पहनाकर कॉंग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा, छत्तीसगढ़ की साय सरकार सिर्फ महिला विरोधी कार्य कर रही है। 9 महीनों की सरकार में महिला अपराध की बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। सामुहिक दुष्कर्म, चोरी, लूटमार जैसे विभिन्न घटनाओं से महिलाएं परेशान हो चुकी है। मंहगाई में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इन सभी से महिलाएं बहुत परेशान हैं। पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि, सरकार महिला अपराध घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घरेलू गृहणियांओं को सिर्फ अपने बच्चों की फ़िक्र लगीं रहती है। बीते 9 महीनों की सरकार में 600 से ज्यादा रेप, 3094 क्राइम कुल मिलाकर बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
CG : नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए थे ढेर, दो माओवादियों पर था 41 लाख का इनाम
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें से दो नक्सली कि अब पुलिस ने शिनाख्त की है। उन पर 41 लाख रुपए का ईनाम रखा गया था। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों के बारे में जानकारी शेयर की है।
नारायणपुर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर मुठभेड़ में 41 लाख के नक्सली मार गिराए गए हैं। अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड में मारे गए 3 नक्सलियों में से दो नक्सली की शिनाख्त हुई है। मारे गए नक्सलियों में DKZSC रूपेश, DVCM जगदीश शामिल है। दोनो कई बड़ी वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस ने सर्च अभियान में अब तक 1 नग एके 47, 1 नग इंसास, 1 नग SLR तथा 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।
CG : SI अभ्यर्थियों को HC ने दी राहत, रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में रिजल्ट का इंतजार कर रहे SI अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार को हाई कोर्ट के डबल बेंच ने प्री वालों की याचिका को एक सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने इससे पहले भी सिंगल और डबल बेंच की सैकड़ों याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया मे रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है शुक्रवार को गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पर बैठे सैकड़ों SI अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया था कि, दो हफ्तों के अंदर रिजल्ट जारी करेंगे।
बता दें गृह मंत्री विजय शर्मा के आश्वासन को मानकर अभ्यर्थियों द्वारा 12-15 दिनों से चले आ रहे अनशन के साथ साथ अन्य कार्यक्रम जैसे भीख मांगना, मुंडन संस्कार, रक्तदान कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रिजल्ट और नियुक्ति के लिए महायज्ञ आदि सभी को समाप्त कर दिया गया है।
बलौदाबाजार : जिले में वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ संपन्न, 12 सौ से अधिक वृद्धजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक दिवसीय जाँच शिविर का आयोजन सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। जिसमें जिले भर में कुल 1286 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शुगर, रक्त चाप, दाँतों तथा नेत्र परीक्षण, फिजियोथेरेपी, ईसीजी जैसी जरूरी जाँचें की गईं। इसके साथ ही जरूरी मरीजों को दवाई किट ,स्टिक, वाकर, नी कैप का निःशुल्क वितरण भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ विशेष स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत होती है। वृद्धावस्था में कई प्रकार की स्वास्थ्य गत समस्याओं जैसे कमज़ोरी, नेत्र विकार, हड्डियों का दर्द, सुनने में दिक्कत, अवसाद के कारण अक्सर लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसलिए समय-समय पर वृद्धजनों को अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाते रहना चाहिए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा ने बताया कि जाँच शिविर में आये हुए लोगों की उक्त जांच के साथ-साथ उन्हें गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली, खान-पान के संबंध में भी शिक्षित किया गया। शिविर में आये हुए वृद्धजनों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा उनके जलपान की भी व्यवस्था की गई। जाँच के लिए आये लोगों को पीला कार्ड दिया गया जिससे वह जरूरत पड़ने पर ओपीडी में बिना लाइन में लगे सीधे डॉक्टर से अपनी जाँच करवा सकते हैं। भाटापारा के ग्राम मोपका के निवासी 75 वर्षीय चौतराम वर्मा को शुगर और बीपी दोनों है। उन्होंने बताया अस्पताल स्टाफ ने जाँच की और दवाई भी दी। चलने में असुविधा को देखते हुए उन्हें एक स्टिक (छड़ी) भी दी गई। ऐसे ही 69 वर्षीया सेवती वर्मा को गठिया की शिकायत है जिन्हें नी कैप प्रदान किया गया। यह सामग्री निःशुल्क दी गई।
नगर निगम सामान्य सम्मिलन की 3 अक्टूबर को आहूत बैठक की प्रषासनिक तैयारी हेतु महापौर एजाज ढेबर ने दिये आवष्यक निर्देष
नगर निगम सामान्य सम्मिलन की 3 अक्टूबर को आहूत बैठक की प्रषासनिक तैयारी हेतु महापौर एजाज ढेबर ने दिये आवष्यक निर्देष 0
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में बैठक लेकर निगम अपर आयुक्त एवं सचिव विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, विवेकानंद दुबे, मुख्यअभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता राजेष राठौर, नगर निवेषक आभास मिश्रा, स्वच्छ भारत मिषन कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, कार्यपालन अभियंता जल शरद धु्रव, कार्यपालन अभियंता अंषुल शर्मा, जोन कमिष्नरों, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के आदेषानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर 2024 गुरूवार को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार में आहूत सामान्य सभा सम्मिलन की बैठक की तैयारियों के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये।
बैठक में सामान्य सम्मिलन में सभापति प्रमोद दुबे के सभापतित्व में 1 घंटे की अवधि प्रष्नावली के रूप में निर्धारित है। इस दौरान वार्ड पार्षदों द्वारा पूछे गये प्रष्नों के उत्तर संबंधित विभाग के भारसाधक सदस्यों द्वारा दिये जायेंगे। वहीं बैठक हेतु एमआईसी के संकल्प अनुसार नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निर्धारित एजेण्डों पर चर्चा एवं विचार विमर्ष किया जायेगा। प्रष्नकाल की कार्यवाही एवं एजेण्डों पर चर्चा के संबंध में प्रषासनिक तौर पर आवष्यक तैयारी करने के निर्देष बैठक में दिये गये। बैठक में महापौर एजाज ढेबर सहित एमआईसी सदस्य ज्ञानेष शर्मा, नागभूषण राव की उपस्थिति रही ।
BREAKING: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से आस-पास मचा हड़कंप
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित फटाका दुकान और उससे लगे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते पटाखों के फूटने से इलाका गूंज उठा है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिख रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।
तोरवा थाना क्षेत्र के दयालबंद जगमल चौक में मुख्य मार्ग में फटाका दुकान और गोदाम स्थित है। आज उसमें आग लग गई। आग लगने के चलते धुंआ और लपटें उठने लगी। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास जारी है।
जगमल चौक के पास मेन रोड में फटाका दुकान और गोदाम पिछले लंबे समय से संचालित है। दुकान का संचालन सोनू सतलेचा और संदीप सतलेजा करते हैं। दोनों का दावा है की दुकान और गोदाम के लिए उनके पास लाइसेंस है। पर एहसास का विषय है कि मुख्य मार्ग पर बाजार में पटाखा दुकान और गोदाम के लिए लाइसेंस किन नियमों के तहत दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमार्ग पर बाजार पर जिस जगह आग लगी है उसकी एक तरफ पुस्तक दुकान और दूसरी तरफ एक्सिस बैंक स्थित है। फायर ब्रिगेड की टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने के चलते आजू-बाजू में आग नहीं फैल पाई। आग पर काबू पाने का प्रयास अभी भी जारी है। बता दे रविवार रात को भी तोरवा थाना क्षेत्र के ही देवरीखुर्द में बारदाना गोदाम आग लगने के चलते पूरा गोदाम जल कर स्वाहा हो गया था।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महर्षि चरक सदन का लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने निवास कार्यालय में महर्षि चरक सदन का लोकार्पण किया। 30 बिस्तरों का ये सदन लोगों के रुकने और रायपुर में इलाज कराने के लिए तैयार किया गया है।
इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए हसदेव सदन तैयार करवाया है। हसदेव सदन में 15 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी जैसे दूर दराज क्षेत्रों से इलाज कराने वाले लोगों को रायपुर में रुक कर इलाज कराना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में 15 और 30 बिस्तरों वाले ये दोनो सदन बीमार लोगों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करेंगे। कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें कुछ दिनों के अंतराल में ही चेकअप के लिए आना पड़ता है, लिहाजा रुकने की व्यवस्था होने से उन्हें बार बार आना जाना नही करना पड़ेगा।
CRIME NEWS : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी
बालोद : जिले से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है, जहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र का है पुलिस को जानकारी मिलते ही अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है घटना में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी दूसरे जिले का रहने वाला बताया जा रहा है फिलहाल आरोपी के लिए टीम लगी हुई है।
थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी ने बताया कि मामले में सबसे पहले अपराध पंजीबद्ध किया गया है धारा 376 के साथ पोक्सो का मामला है और डॉक्टरी मुलाहिजा सहित अन्य सारी फॉर्मेलिटी की जा रही है और हमारी प्राथमिकता है कि सबसे पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए जिसके लिए टीम लगी हुई है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक जो की चंद्राकर फॉर्म में काम करता है उसने लड़की को वही ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है और घटना के बाद से वह लापता है और वह गरियाबंद जिले से चंद्राकर फॉर्म में काम करने आया हुआ था और उसने मासूम के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।
बालोद पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने बताया कि दोनों फार्म में काम करते थे और जैसे ही घटना की जानकारी लगी पुलिस ने बिना कोई देरी करिए टीम को रवाना कर दिया है उन्होंने बताया कि जो आरोपी युवक है वह मोबाइल नहीं रखता है ऐसी जानकारी मिली है फिर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि दोनों मुर्गी फार्म में काम करते थे और दोनों बाहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को किया लॉन्च
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के थीम सांग को लॉन्च किया। इस गाने में 'स्वच्छता परमो धर्म:' को रेखांकित करते हुए लोगों को 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थीम सांग को लॉन्च करते हुए कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने राज्य के सभी नगरीय निकायों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' की थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। हमारे देश की परंपरा में स्वच्छता का हमेशा से ही संस्कार रहा है। 'स्वच्छता परमो धर्म:' के ध्येय को आगे रखकर हम पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के दौरान सभी नगरीय निकायों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक और प्रेरित करने तथा साफ-सफाई के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने अलग-अलग तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
वज्रपात ने फिर मचाई तबाही...आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पेट में पल रहा था 9 महीने का बच्चा
बिलासपुर। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
CG: डेम में नहा रही थी नाबालिग लड़की, अधेड़ ने पकड़ लिया गलत नीयत से, कर दी ये घिनौनी हरकत, फिर जो हुआ
कबीरधाम :- डेम में नहा रही नाबालिग लड़की को अधेड़ ने पीछे से आकर बुरी नियत से हाथ, बाह और कमर को पकड़कर छेड़छाड़ किया। नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का मामला है।
कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी में नाबालिक बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी की वह शाम 05 बजे डेम में नहा रही थी, तभी दशरू मेरावी अचानक पीछे से आकर बुरी नियत से हाथ, बाह और कमर को पकड़कर छेड़छाड़ किया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्र. 38/24 धारा 74,79 बी.एन.एस. 08 पाकसो एक्ट दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी दशरू मेरावी पिता सुक्कल मेरावी उम्र 44 वर्ष साकिन लुप को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
CG : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर
सुकमा : ज़िले के चिंतागुफा इलाके के करकनगुड़ा के जंगलों में जवानों के साथ नक्सलियों मुठभेड़ हो रही हैं। नक्सलियों के बटालियन सप्लाई टीम एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के सूचना पर सर्च अभियान पर निकले गए थे। डीआरजी बस्तर फ़ाईटर एवं सीआरपीएफ़ 206 कोबरा के जवान इस मुठभेड़ में शामिल हैं।नक्सलियों और जवानों के बीच भारी गोलाबारी होने की खबर भी आ रही है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया,कई नक्सलियों को गोली लगी हैं।
CG : नाले में तैरती मिली पति-पत्नी की लाश, हत्या या आत्महत्या…जाँच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुरही वन परिक्षेत्र के महामाई आश्रित गांव बिसौनी की है, जब सुबह ग्रामीणों ने नाले में बुजुर्ग दंपति के शव को तैरते हुए देखा. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
CG : नारायणपुर में मुठभेड़, जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, इस दौरान फायरिंग में जवानों ने दो पुरुष और एक महिला सहित तीन माओवादियों को मार गिराया है. वहीं घटना स्थल से AK-47 और गोला-बारूद बरामद किया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए हैं. सभी जवान सुरक्षित हैं. सर्च अभियान जारी है.
