प्रदेश
BREAKING : खेत में मिली युवक की दफनाई हुई लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका
महासमुंद : महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिथौरा पुलिस ने गांव के एक खेत से गड्डे में दफनाई गई एक लाश बरामद की है। यह लाश 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू, जो कि अमलीडीह गांव का निवासी था, की बताई जा रही है।
लाश की पहचान खिलेश्वर के रूप में तब हुई जब करीब एक सप्ताह पहले परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पिथौरा पुलिस, साइबर सेल की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। घटना स्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम लगातार डटी हुई है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या किसी पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस सभी संभावित कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।
धर्म नगरी डोंगरगढ़ में नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू, इस साल श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष सुविधाएं
राजनांदगांव : जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में स्तिथि विश्व प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी मंदिर जहा वर्ष में दो नवरात्र पर्व पर भव्य रूप से मेले का आयोजन मंदिर ट्रस्ट समिति और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होता है….
वहीं इस बार आगामी तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है. मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने आज बड़ी माँ बम्लेश्वरी मंदिर के छीरपानी स्तिथि प्रांगण में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी.कलेक्टर के साथ साथ ही एसपी. डोंगरगढ़ विधायक. नगर पालिका अध्यक्ष. सहित सभी विभागों के अधिकारी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और ट्रस्टी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वहीं एसपी ने भी नवरात्र में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी किए जाने की बात कही.
वहीं विधायक हर्षिता बघेल ने मेले के दौरान अतिरिक्त बायो टॉयलेट की व्यवस्था करने की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया जिससे श्रद्धालुओं को तकलीफ़ न हो…. वहीं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रोप वे के संचालन और मेंटेनेंस के संबंध में जानकारी सबसे साझा की.
सभी ने कहा कि माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालूओं को सुगमता से दर्शन हो और वे डोंगरगढ़ से अपने साथ अच्छी यादे ले जाए ये सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए.
BREAKING : NIA की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग 4 स्थानों पर मारा छापा, पत्रकार के घर भी दबिश
कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की। सुबह से चार अलग-अलग स्थानों पर NIA की टीम ने छापा मारा, जिसमें एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी दबिश दी गई है। इस कार्रवाई के तहत नक्सलियों के साथ संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
भाजपा नेता की हत्या से जुड़े मामलों में चल रही जांच
यह कार्रवाई नक्सल मामलों और भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच से जुड़ी है। इससे पहले भी, पिछले महीने NIA ने कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद किए गए थे।
किन-किन स्थानों पर मारे गए छापे?
NIA की टीम ने कांकेर के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में छापेमारी की है। यह इलाके नक्सल गतिविधियों के नाम से जाने जाते हैं। एजेंसी यहां नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है। इससे पहले हुई छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज और नगदी जब्त की गई थी। NIA की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
CG - भारी बारिश से इस जिले के कई गांव टापू में तब्दील...सड़क टूटने से जिला मुख्यालय से कटे कई इलाके, जन जीवन अस्त व्यस्त.....
जशपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। जशपुर में पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते यहाँ का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज बारिश की धार में यहाँ कई पुलिये टूटकर 2 टुकड़े हो गए। पुलिया टूटने से कई गांव टापू की स्थित में आ गए हैं। नदी नालों में उफान आने के कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। पुलिया के बह जाने से आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
दरअसल जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बगीचा ब्लाक में सबसे बुरी स्थिति देखने को मिल रही है। यहां का कलिया गांव टापू बनने के कगार पर पहुंच गया है। गायलूंगा में भारी बारिश और बाढ़ से 3 पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही मिट्टी के बहाव से सड़कें टूट गई है। जिस कारण कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। बारिश के पानी के तेज बहाव से टूटी सड़क और पुलिया के किनारों पर मिटटी के कटाव होने से स्थिति भयावह हो गई है। बगीचा मुख्यालय जोड़ने वाली सिकटा नाला पर बने पुलिया की मिटटी और सड़क भी बह गई है।
बादलखोल अभ्यारण्य के मिट्टी मार्ग से बच्छरांव जाने वाले दोनों नालों में पुलिया न बनाकर रपटा बनाया गया है। जिसमें बारिश का पानी भर गया है जिसके कारण ग्रामीणों सहित छात्र छात्राओं को स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। चारो ओर पुलिया सड़क और नाले में पानी भरा होने के कारण गाड़ियों की आवागमन बंद हो गया है। पुलिया टूट जाने से लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।
CG : पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई...

अस्तित्व की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो शस्त्र बल का भी करना चाहिए प्रयोग: शंकराचार्य निश्चलानंद
अंबिकापुर। : अंबिकापुर स्थित हरिमंगलम में आयोजित दर्शन, दीक्षा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने धर्मातंरण के सवाल पर कहा कि हिन्दू भी केवल अहिंसा के पक्षधर होंगे तो अपने अस्तित्व की रक्षा कैसे कर पाएंगे? आवश्यकता पडऩे पर शस्त्र का प्रयोग करते रहना हैं। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शुद्र भी हैं। इसमें शिक्षा, रक्षा, सेवा संतुलित रहे। अस्तित्व की रक्षा के लिए आवश्यकता हो तो शस्त्र बल का भी प्रयोग करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन ने चार सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन…
नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ समेत पुरे जिले मेंआज शासकीय कर्मचारियों का कलम बंद काम बंद धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले नारायणपुर जिले भर के हजारों शासकीय कर्मचारी काम बंद, कलम बंद आंदोलन पर नारायणपुर के बाजार स्थल में बैठे रहे हैं।
आज आयोजित इस आंदोलन के अंतिम चरण में आंदोलनकारी अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा बाजार स्थल से नारायणपुर के कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली भी निकली गई। रैली में हजारों की संख्या में मौजूद कर्मियों ने हाथो में मांग संबंधी लिखित बैनर पोस्टर लेकर, मोदी की गारेंटी के नारे लगाए हैं। कर्मचारियों के इस रैली को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आधे रास्ते में पुराना बस स्टैंड चौक में ही जिला प्रशासन ने रोक लिया।
प्रशासन द्वारा रोकने पर आगे जाने और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की माग को लेकर आंदोलनकारी ने सड़क पर ही आंदोलन शुरू कर दिया। जिसके बाद पुराना बस स्टैंड पहुंच कर आंदोलनकरियों ने जिला प्रशासन के दबाव में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा हैं। इसके बाद दबाव पूर्वक ज्ञापन लेने से आंदोलनकारी नाराज नजर आए हैं और मांगे पूर्ण नहीं होने के हालात में आगामी समय में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की बात कही हैं।साथ ही गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन के सदस्यों ने भी अपनी मांगों को लेकर कलम बंद काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें जिले के लगभग 5000 कर्मचारियों ने अपनी मागों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया । इसमें उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों को चार स्तरीय वेतनमान के साथ केंद्र जैसा गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए इसके साथ ही शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए। छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मागे पुरे नहीं की जाएगी तो अनिश्चित काल तक आंदोलन आगे करेंगे।
BREAKING : रेलवे ट्रैक पर मिली छग के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई की लाश, मचा हड़कंप
जांजगीर चांपा: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल की लाश रेल की पटरी में मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर जांजगीर जिले के एसपी आला अफसरों के साथ मौके पर पहुँच गए है। शेखर चंदेल की लाश नैला रेलवे स्टेशन के आगे बरामद की गई है। शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है या उनके साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है यह तय नहीं है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
नक्सलियो के मंसूबे को किया नाकाम,2 नक्सलियों को 1 पाईप बम एवं 1 नग भरमार बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
सुकमा: एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतलनार से जिला बल, डीआरजी एवं 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम गड़गड़मेटा, मुकरम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मुकरम छोटा नाला के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा हाथ में जूट के बोरी तथा हाथ में कपड़ा से लिपड़ा हुआ लेकर सुरक्षा बलों की पार्टी को देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 1. माड़वी भीमा 2.कवासी बंडी होना बताया गया। माड़वी भीमा के कब्जे में रखे जूट के बोरी की तलाशी लेने पर 1 नग पाईप बम वजनी लगभग 10 किग्रा. तथा कवासी बंडी के कब्जे में रखे साड़ी में लिपटा हुआ 1 नग भरमार बंदूक बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद पाईप बम, भरमार बंदूक के रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य का काम करना तथा मौका देखकर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से दोनों के खिलाफ थाना चिंतलनार में अपराध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
BREAKING : 17 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जारी आदेश के मुताबिक 17 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है.
देखें लिस्ट-

सीएम साय ने दुर्ग नगर में 23 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर 03 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 22 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव और रिकेश सेन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 1 करोड़ 98 लाख 39 हजार रूपए की लागत सेे उरला में खेल मैदान का विकास कार्य, 88 लाख 47 हजार रूपए लागत सेे सड़क सुरक्षा हेतु राजेन्द्र पार्क चौक में विकास कार्य, 1 करोड़ 66 लाख 02 हजार रूपए लागत से विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्य, 1 करोड़ 35 लाख 41 हजार रूपए लागत से विभिन्न वार्डों में 8 स्थानों पर डामरीकरण व 1 स्थान पर पेवर ब्लॉक, 1 करोड़ 99 लाख 43 हजार रूपए लागत से गया नगर 33 के.वी. पावर स्टेशन के पास डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 49 लाख 98 हजार रूपए लागत से वार्ड क्रमांक 15 सतनाम भवन आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, 8 करोड़ 33 लाख रूपए लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 59 कार्य (सड़क, नाली पुलिया निर्माण), 2 करोड़ 72 लाख 37 हजार रूपए लागत से वार्ड क्रमांक 32 शिक्षक नगर में वाटर सप्लाई पार्ट ए एवं बी, 25 लाख रूपए की लागत से राजेन्द्र पार्क चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना, 50 लाख रूपए की लागत से गोंडवाना भवन के प्रथम तल में अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 14 लाख रूपए लागत से विधायक निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य तथा 65 लाख रूपए लागत से प्रभारी मंत्री निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है।
CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में लिया, एक युवक की मौत
बीजापुर: जिले में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, इस गड़से में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर महादेव घाट में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला । बताया जाता है कि मृत युवक का नाम लक्षमैया तालाड़ी, उम्र 35 वर्षीय है, जो भोपालपट्टनम ब्लॉक के वरदली ग्राम का निवासी है।मजुके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाकर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
नितिन नबीन ने सदस्यता अभियान का टारगेट 20 प्रतिशत बढ़ाया
हम 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करेंगे
कांग्रेस ने जितना अन्याय किया है, उसका हिसाब दे - नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ भाजपा को सदस्यता का लक्ष्य 10 लाख बढ़ाकर 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य दिए जाने के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्षों और जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक ली। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, निरंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भारत लाल वर्मा, रामजी भारती, जगदीश (रामू) रोहरा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, राजीव अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
हम 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करेंगे -नवीन
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक सदस्य पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है। सभी चीजों का आँकलन करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे अब 10 लाख बढ़ाकर 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही श्री नवीन ने हर जिले का लक्ष्य 20 प्रतिशत बढ़ाया है। भाजपा के सदस्यता अभियान में दिख रही एकजुटता के दृष्टिगत श्री नड्डा ने यह लक्ष्य दिया है। श्री नवीन ने कहा लक्ष्य के आधार पर हमने आँकलन कर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठकर सदस्यता अभियान में 10 लाख अतिरिक्त सदस्य बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की है और 60 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को हम लोग हासिल करेंगे, इसके लिए हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया है। श्री नवीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य के विकास में मात्र 8 महीने में ही उन सारे वादों को भी पूरा किया है जो वादे पूर्व की कांग्रेस सरकार 5 वर्षों में पूरा नहीं कर पाई। भाजपा की सरकार ने 8 महीने में ही मोदी की गारंटी के तहत के गए अधिकांश वादे भी पूरे किए हैं। जनता हमारे साथ है और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस अभियान में दिख रहा है।
कांग्रेस की न्याय पदयात्रा पर तीखा कटाक्ष - कांग्रेस ने जितना अन्याय किया है, उसका हिसाब दे और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में कांग्रेस की शुक्रवार से शुरू हुई न्याय पदयात्रा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कांग्रेस शासनकाल के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार गिनाए और कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के साथ जितना अन्याय किया है, उनको उन अन्याय का हिसाब देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की जनता से इसलिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अजा वर्ग के युवा अभ्यर्थियों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा था! छत्तीसगढ़ वह दिन भी भूला नहीं है कि किस प्रकार पीएससी के घोटाले में पूरी सरकार इन्वॉल्व थी! प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री आवास को केवल अपना चेहरा नहीं चमक रहा था, इसलिए गरीबों का आवास छीनने का गुनाह किसने किया! वहीं कांग्रेस की सरकार ने घोटालों का सिलसिला चलाया! किस प्रकार शराब घोटाले में सरकार पूरी तरह से संलिप्त नजर आई। भगवान के नाम पर महादेव सट्टा एप बनाकर किस प्रकार से कांग्रेस की पिछली सरकार के मुखिया और उस समय के तत्कालीन कांग्रेस के नेता खुद उसमें पूरी तरह से इन्वॉल्व थे। पूरे छत्तीसगढ़ को करप्शन का बाजार बनाया हुआ था। श्री नवीन ने कहा कि इन सब गलत कृत्यों के लिए और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ जो अन्याय किया है, उसके लिए कांग्रेस नेताओं को पछतावा होना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए। उनके अन्यायों का हिसाब उनको इस यात्रा के क्रम में देना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने दुर्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान की अनेक घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अनेक विकास कार्यों की घोषणा की-
1 इंदिरा मार्केट दुर्ग में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की घोषणा।
2 साइंस कॉलेज के पीछे केनाल रोड निर्माण की घोषणा।
3 नहर चौक से चंडी मंदिर चौक तक सड़क का होगा चौड़ीकरण।
4 चौक-चौराहों पर बनाए जाएंगे महिला शौचालय।
5 दुर्ग एवं भिलाई में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा।
हत्या में संलिप्त 6 माह से फरार नक्सली गिरफ्तार
सुकमा। नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर थाना भेज्जी से जिला बल, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 207 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान हेतु ग्राम भण्डारपदर, नागाराम, चिन्तागुफा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम भण्डारपदर जंगल के पास थाना भेज्जी के अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 396, 120 बी, भादवि. 25, आर्म्स एक्ट के फरार नक्सली आरोपी मुचाकी हुंगा पिता मुचाकी हिडमा (भण्डारपदर आरपीसी, पंचायत कमेटी सदस्य) निवासी पटेलपारा भण्डारपदर थाना भेज्जी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त फरार आरोपी द्वारा अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर पालामडग़ु निवासी- पोडिय़ाम जोगा को पुलिस मुखबीर का आरोप लगाकर उसकी हत्या करने की घटना में शामिल रहा।
उक्त फरार नक्सली आरोपी की पता-तलाश पुलिस द्वारा विगत 6 माह से की जा रही थी। उक्त फरार नक्सली आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दखिल किया गया।
CG : दंतैल हाथियों ने युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण
राजिम: गरियाबंद जिले से लगे राजिम के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में तीन दंतैल हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है, घटना सोरिद करपीदादर मार्ग की है, बताया गया है कि वन अमला के हाई अलर्ट के बाद भी ग्रामीण कुमार मरकाम जंगली मशरूम तोड़ने जंगल गया था, जहां अचानक तीन हाथियों ने हमला कर दिया और दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, लोग दहशत में घटना के बाद तीनो हाथी महासमुंद जिला चले गए है, क्षेत्र में हाई अलर्ट अब भी जारी है।
