प्रदेश

हाई कोर्ट ने खारिज की त्रिपाठी और ढिल्लन की जमानत याचिका…जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर:-  हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया हैं। आरोपियों ने ईओडब्लू के द्वारा शराब घोटाला मामले में दर्ज FIR को लेकर जमानत याचिका दायर थी, जिस पर जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई, दोनों पक्षों को सुनने के बाद बीते माह हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर ऑर्डर जारी किया गया हैं।

आपको बता दू की ईडी ने शराब घोटाले मामले में मई 2023 में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ कर ईडी की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया था. उन्होंने विशेष अदालत में जमानत अर्जी लगाई, जहां अर्जी खारिज होने पर हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई. हाईकोर्ट ने पहली बार जमानत खारिज कर दिया, लेकिन दूसरी बार में बेल दे दिया था।

इसी दौरान EOW ने शराब घोटाले और नकली होलोग्राम पर केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. EOW की गिरफ्तारी के बाद एपी त्रिपाठी और कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन ने हाईकोर्ट में अलग अलग जमानत अर्जी लगाई. याचिकाकर्ताओं ने ईडी और एसीबी की कार्रवाई को झूठा बताते हुए कहा, कि इस केस में उन्हें पहले से बेल मिल गई है. अब उसी केस पर EOW ने दूसरी FIR किया है, जो अवैधानिक है.

मामले में सुनवाई के दौरान ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट में तर्क दिया गया था, कि यह गंभीर आर्थिक अपराध है, राज्य के साथ सीधा छल है. सरकारी रेवेन्यू सरकार के ख़ज़ाने में जमा होने के बजाय सिंडिकेट की जेब में गया, यह एक संगठित अपराध गिरोह हैं।

 

और पढ़ें ...

CG : 55 वर्षीय दरिंदे ने किया 15 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा से एक हैवानियत की खबर सामने आ रही है, जहाँ 55 वर्षिय एक दरिंदे ने मूक बधिर 15 वर्षिय आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
अब तक जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार आरोपी पीड़िता मूक बधिर बच्ची का पड़ोसी है, जिसने इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, यह पूरी घटना शुक्रवार यानी 27 सितंबर की है। जो अब बाहर निकल कर आ रही है,

55 वर्षीय पड़ोसी जो नाबालिग बच्ची का पड़ोसी था, घर मे परिवार नही था, उसी दौरान किसी तरह बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया, और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब नाबालिग पीड़िता के मा बाप घर आये तो बच्ची को घर मे न देख माँ बाप ढूंढने जाने वाले ही थे, उसी समय बच्ची दूसरे दरवाजे से घर मे अपनी अंडरगारमेंट पकड़े आयी, और सारे वाकये को इशारों में माँ बाप को बताया,
अब जब मां बाप ने पीड़िता के साथ पुलिस को यह वाकया बताया, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते ही पुलिस ने अपने तमाम बल बिछाकर निशानदेही पर आरोपी को धर दबोचा है, आरोपी को गिरफ्तार कर 376 पोक्सो एक्ट पर कार्यवाही कर रही है। वहीं जांच में अन्य तथ्य भी आने की संभावना है, जिन्हें देखते अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती है।

और पढ़ें ...

TRANSFER : टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

 सरगुजा : सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है. ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे.


देखें आदेश –

 

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को स्वस्थ बनाने और युवाओं को नशे से मुक्त कराने रायपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, आमंत्रित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने वृंदावन हॉल में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित भी किए गए।

प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने स्वयंसेवी संस्थाओं बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक  पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति  संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष  महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष  लधाराम नैनवानी, बढ़ते कदम के अध्यक्ष  सुनील छतवानी, ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे और पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के अध्यक्ष  अजय जैसिंघानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर में हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं एम्स रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विभिन्न प्रकार के नशे के खतरों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशे की लत समाज के सामने बड़ा संकट है। नशा के कारण परिवार टूट रहे हैं, संबंध खराब हो रहे हैं और बच्चों की दुर्दशा हो रही है। नशा से ही अनेक तरह की बुराईयां जन्म लेती हैं। नशे की आदत से छुटकारा दिलाने में समाज की सक्रिय भूमिका होना चाहिए। नशामुक्ति के साथ ही भावी पीढ़ी को इससे बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों के सामने और सार्वजनिक रूप से नशापान को रोका जाना चाहिए। संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि नशा शरीर को घुन की तरह खाता है। स्वस्थ और सुंदर समाज के लिए इससे मुक्ति आवश्यक है। नशामुक्त भारत ही स्वर्णिम और सुखद भारत होगा। उन्होंने लोगों से नशे के समान का व्यापार न करने की अपील की। साथ ही उन्होंने नशे के विरूद्ध कड़ाई बरतने सरकार से आग्रह किया।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्ति एक कठिन और बड़ा काम है। नशे के आदी लोगों का बहुत आर्थिक और सामाजिक नुकसान होता है। यह परिवार को गरीबी की ओर ढकेलता है। उन्होंने आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में लोगों से शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित चिमनानी ने कहा कि नशामुक्ति अभियान बड़ी चुनौती है। नशे की आदत के कारण लोग कई गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं। यह नशामुक्ति अभियान नशे और कैंसर के खिलाफ जंग का ऐलान है। देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महंगे इलाज और समुचित जानकारी के अभाव में मरीजों व उनके परिजनों को भटकना पड़ रहा है। कैंसर से निजात पाने के लिए शुरूआती चरण में ही इसकी पहचान जरूरी है। नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ के मौके पर इसमें सहभागिता दे रहे संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समाज सेवी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CG : बीजापुर में विस्फोटक के साथ 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है, जवानों ने तीन सक्रीय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम समेत कई सामग्री बरामद की है।

दरअसल, बीते 27 सितंबर 2024 को थाना गंगालूर में डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम नैनपाल, एड़समेटा, मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। तभी 28 सितम्बर 2024 को नैनपाल-पुलसुमपारा गंगालूर के मध्य पुलिस पार्टी को देखकर 03 संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज एवं प्रतिबंधित संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री जब्त किया गया है।

पकड़े गये व्यक्यिों से पूछताछ करने पर अपना नाम- 1. बुधराम कोरसा पिता सुक्कू कोरसा उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, 2. छोटू लेकाम पिता मंगू लेकाम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर, 3. लखन कुंजाम पिता स्व0 हुंगा कुंजाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा मुनगा थाना गंगालूर बताया।

गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

पत्नी को प्रेमी से संबंध बनाते देख लिया था पति, फिर दोनों ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

गरियाबंद : मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुजरा का है, जहां 8 माह पहले पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति (पुजारी) रोमन सिंह को मौत के घाट उतार दिया, इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वालों के सामने उठा दिया। उस हत्या में वह स्वयं और गांव के रहने वाले उसके प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की बात बताकर सबको हैरानी में डाल दिया।

इस खुलासे के बाद मृतक के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या करना कबूल लिया। 12 जनवरी 2024 को आरोपी भीखम मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते मृतक पुजारी रोमन ने देख लिया था। आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की गमछे में गला घोंटकर जान ले ली।

उस समय इसे सामान्य मौत बता कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन आठ महीने बाद जब आरोपी ने मृतका के पत्नी को अपनाने से इंकार कर दिया तो उसने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शव का खनन कर पीएम करा रही है।

जानें पूरा मामला

The husband had seen the wife having sex with her lover मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम गुजरा का है जहां पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। दरअसल, मृतक के बड़े भाई तिलक राम ध्रुव (पिता स्व0 रामभरोसा ध्रुव उम्र 42 साल) ने 28 सितम्बर 2024 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट बताया कि इनके छोटे भाई रोमन ध्रुव का 12 सितम्बर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया था जिसका विधिवत अंतिम संस्कार कर गांव के ही भर्री खेत में दफनाये हैं।

16 सितम्बर 2024 के रात्रि गांव का भीखम कुंजाम, बहु लक्ष्मी बाई ध्रुव के घर का दीवाल कुदकर घर के अंदर घुस रहा था जिसे गांव के बृजलाल एवं अन्य लोगों के साथ पकड़े थे अगले दिन गांव में मिंटिंग में बहु लक्ष्मी ध्रुव द्वारा भीखम कुंजाम के साथ रहना बोली जिस पर उनको भीखम कुंजाम को सौंपा गया था। उसके बाद 28 सितम्बर 2024 को पुनः लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा बच्चों सम्बंध में निर्णय करने गांव मिटिंग रखा गया था, जिसमें लक्ष्मी ध्रुव एवं भीखम कुंजाम भी उपस्थित थे।

इसी दौरान भीखम कुंजाम गांव समाज के सामने बताया कि उनका लक्ष्मी ध्रुव के साथ अवैध सम्बंध है तथा दिनांक 12.01.2024 के रात्रि रोमन ध्रुव उन दोनों को अपने घर में अवैध सम्बंध बनाते पकड़ लिया था एवं रोमन ध्रुव को दो चार थप्पड़ मारा था। इसी दौरान भीखम कुंजाम एवं लक्ष्मी ध्रुव के बीच अवैध सम्बंध को छुपाने के लिए भीखम कुंजाम के द्वारा अपने पास रखे गुमछा कपड़ा से रोमन ध्रुव के पीछे से उसके मुंह को कपड़ा से दबाते हुए जमीन में पटक कर उसके पीठ में बैठ कर गमछा से मुंह दबाकर हत्या करना बताया है। घटना समय लक्ष्मी ध्रुव भी वहां उपस्थित थी एवं मृतक की हत्या में आरोपी का सहयोग की है। सूचक की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों से घटना के सम्बंध में पुछताछ कर जुर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। The husband had seen the wife having sex with her lover

नाम आरोपी 
01. भीखम कुंजाम पिता स्व0 जोहन राम उम्र 26 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)
02. लक्ष्मी बाई ध्रुव पति रोमन ध्रुव उम्र 25 साल साकिन गुजरा थाना व जिला गरियाबंद (छग)

और पढ़ें ...

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के डम्प से 01-01 नग TV, भरमार बंदूक और टिफिन बम सहित भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री किया बरामद

सुकमा : - दरअसल, सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एएसपी निखिल रखेचा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति आसूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम दंतेशपुरम, भण्डारपदर, नागाराम, कोराजगुड़ा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम दंतेशपुरम के जंगल-पहाड़ी में पुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भागने में सफल हुए बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से टीवी, भरमार बंदूक, टिफिन बम, दवाईयॉ व अन्य भारी नक्सली सामाग्री बरामद किया गया। सुरक्षा बलों के सभी जवान सकुशल सुरक्षित कैम्प वापस आये।

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण

1.भरमार बंदूक 1 नग, 2. TV (बीपीएल कंपनी)1 नग, 3.टिफिन बम 1 नग, 4. प्रेसर आईईडी स्विच 1 नग, 5.सिंरिंज 49 नग, 6.ढफली 1 नग, 7.ढोलक 1 नग, 8 बम फटाका 2 नग, 9. मोबाईल चार्जर 2 नग, 10. बैटरी पिन 1 नग, 11. नक्सली बेनर 1 नग, 12. नक्सली साहित्य 25 नग, 13. नक्सली नोट बुक 10 नग, 14.दवाईयॉं शामिल हैं।

और पढ़ें ...

CRPF कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले जवान IED ब्लास्ट से हुए घायल

बीजापुर : तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट से 05 जवान घायल हो गए हैं। चिन्नागेलुर सी आर पी एफ कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाईनिंग के दौरान IED डिफ्यूज़ करते वक़्त IED के ब्लास्ट होने से 05 जवानों को सामान्य चोंट आई हैं। घायल जवानो को प्राथमिक उपचार के उपरान्त उचित इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। जंहा इनका उपचार जारी है। घायल जवानों कों रायपुर हेलीकाप्टर से रिफर किये जाने कीं तैयारी कीं जा रही है।

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

बीजापुर: जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए।

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के पांच जवान घायल हुए हैं।

और पढ़ें ...

पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा - संजय श्रीवास्तव

*कांग्रेस पहले दीपक बैज के साथ न्याय करे : भाजपा* *प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा : मुद्दाविहीन कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा निकाल रहे* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों से छत्तीसगढ़ को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का गढ़ बनाने वाली कांग्रेस को प्रदेश की जनता को विष्णुदेव सरकार की योजनाओं से मिल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ से पीड़ा होने लगी है। कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और इसी के चलते न्याय यात्रा के नाम पर फिर से भ्रमजाल बुनकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के फैलाने भ्रमजाल को भलीभाँति समझ चुकी है कि मुद्दाविहीन कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा निकाल रहे। जिसके चलते कांग्रेस की न्याय यात्रा में कोई भी शामिल होने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ न्याय करे। कहने को तो बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन कांग्रेस में भूपेश बघेल के इशारों पर काम होता है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करने के लिए आंदोलन किया था, लेकिन उस आंदोलन को जनता ने नकार दिया वहीं कांग्रेस के नेताओं ने अपनी छवि चमकाने के लिए पुलिस के साथ जानबूझकर बदसलूकी की। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पिछले पांच वर्षों में जो आपराधिक घटनाएं घटी वहीं किसी से छुपी नहीं है। किस तरीके से एक युवती को गंडासे लेकर शहर में घुमाया गया, कांग्रेस के नेता प्रदेश की दुराचार की घटना को छोटी घटना बताते रहे। छत्तीसगढ़ को लुटने के लिए भूपेश बघेल की तत्कालीन सरकार ने बड़े-बड़े घोटाले कर डाले। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस दौरे पर सिर्फ अपनी टोकन उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। सीधे-सीधे दीपक बैज को अकेला छोड़कर बड़े नेताओं ने इस यात्रा से किनारा कर लिया है एक बार फिर कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई सतह पर दिखाई दे रही है
और पढ़ें ...

CG: ढाबा की आड़ में हो रहा था ये धंधा, शेरे पंजाब समेत 3 ढाबों के संचालक रंगे हाथों पकड़ाए

राजनांदगांव: थाना लालबाग पुलिस ने 3 ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की। अवैध रूप से धन अर्जन के उद्देश्य से शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराने वाले खिलाफ कार्यवाही हुई।

राजनांदगांव SP मोहित गर्ग के निर्देश एवं ASP राहुल देव शर्मा तथा CSP पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लालबाग नवरत्न कश्यप  के नेतृत्व में थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत  अवैध जुआ, सट्टा ,शराब एवं चाकूबाज के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ढाबा में शराब पीने के लिए जगह मुहैया कराने वाले तीन ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

ढाबा संचालकों की लिस्ट

01 शेरे पंजाब ढाबा पेंड्री के संचालक  सुरजीत सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 58 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 42 राजनांदगांव.
02 बिहार पटना ढाबा के संचालक रोहित यादव पिता मोहन यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पेंड्री राजनांदगांव.
03 देवांगन ढाबा रीवा गहन के संचालक रजत देवांगन पिता देव कुमार देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन रीवा गहन थाना लालबाग जिला राजनांदगांव.

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : महिला तहसीलदार के ट्रान्सफर पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, सामने आई ये बड़ी वज

बिलासपुर। राज्य सरकार ने महिला तहसीलदार की गर्भावस्था (प्रेग्नेन्सी) के दौरान ही तबादला कर दिया। महिला अधिकारी ने इस तबादले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहां कोर्ट ने तबादला आदेश पर स्टे दे दिया है। दरअसल एवरग्रीन सिटी कॉलोनी, उम्दारोड, मिलाई निवासी प्रेरणा सिंह जिला – रायपुर में राजस्व विभाग में तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। 

राजस्व विभाग ने 13 सितम्बर प्रेरणा सिंह का स्थानांतरण रायपुर जिला से महासमुंद जिला कर दिया गया था। इस पर प्रेरणा सिंह ने हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के जरिए बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर स्थानांतरण आदेश को चुनौती दी गई। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि याचिकाकर्ता लगभग छह माह से गर्भवती है। 

अधिवक्ता ने बताया कि इसके साथ याचिकाकर्ता के ऊपर एक चार वर्ष की पुत्री की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता की पति रायपुर में असिस्टेन्ट इंजीनियर के पद पर पदस्थ है. छह माह की गर्भावस्था में याचिकाकर्ता का रायपुर से महासमुंद शिफ्ट होना और अपनी सेवाएं देना अत्यंत दुर्लभ है। ऐसी स्थिति में याचिकाकर्ता एवं उसके गर्भस्थ शिशु के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात् याचिका को स्वीकार कर याचिकाकर्ता को सक्षम अधिकारी के समक्ष आवेदन पेश करने का आदेश किया। इसके साथ ही याचिकाकर्ता के स्थानांतरण पर स्थगन देते हुए याचिकाकर्ता को रायपुर जिला में तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देने के लिए आदेशित किया गया। 

और पढ़ें ...

भोरमदेव मंदिर का हो रहा केमिकल ट्रीटमेंट एवं सुदृढ़ीकरण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, पुरातात्विक, पर्यटन स्थल को सहेजने और संवारने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित 11वीं शताब्दी के भोरमदेव मंदिर का केमिकल ट्रीटमेंट वाटर रूफिंग कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भोरमदेव मंदिर के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.51 लाख रुपए स्वीकृति दी गई है। पुरात्तव एवं संस्कृति विभाग के विशेषज्ञों एवं कुशल कामगारों द्वारा मंदिर का सुदृढ़ीकरण एवं अन्य तकनीकी कार्य प्रारंभ किया गया है।
      उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा बीते दिनों अपने निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा कबीरधाम जिले के गणमान्य नागरिकों एवं पुजारी के साथ भोरमदेव मंदिर के जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और मंदिर परिसर के विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने बरसात के दिनों में भोरमदेव मंदिर में पानी रिसाव की समस्या को दूर करने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने भोरमदेव महोत्सव से पहले वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य और ट्रीटमेंट को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण, चौकीदार क्वाटर को मंदिर के पास से अन्यत्र शिफ्ट करने तथा मंदिर के पीछे वीआईपी गेस्ट रूम बनाने, दीवार को हटाकर ग्रील और गेट लगाने के साथ ही जीर्णाेद्धार के दौरान भैरव मंदिर, चामुंडा माता मंदिर और हनुमान मंदिर आदि के प्राचीन स्वरूप को यथावत रखने के निर्देश दिए थे।

और पढ़ें ...

CG : यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...सदस्यता अभियान का कर रहे थे विरोध

बिलासपुर : अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्यता अभियान का विरोध करते हुए कुछ छात्र कुलपति के चेंबर के सामने पहुंच गए। इसी दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को पीटते हुए थाने ले गई। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र कोनी थाने पहुंच गए। इसके बाद छात्रों को छोड़ने की मांग को लेकर थाने के सामने नारेबाजी की गई। देर शाम तक पकड़े गए छात्रों को छोड़ दिया गया।

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी के पदाधिकारी संगठन का सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पदाधिकारी यूटीडी में गए। इस दौरान वहां पर छात्र पढ़ाई कर रहे थे। एबीवीपी के सदस्यता अभियान का वहां पढ़ रहे छात्रों ने विरोध किया। इसके बाद भी एबीवीपी के सदस्य वहां अपना काम कर रहे थे। इसका विरोध करते हुए छात्र कुलपति के चेंबर तक पहुंच गए। यहां छात्रों ने चेंबर के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

हंगामा बढ़ते देख विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोनी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने कहा कि यूटीडी कैंपस में एबीवीपी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे छात्रों को पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। छात्रों पर सदस्यता लेने दबाव बनाया जा रहा है। जवानों ने छात्रों को समझाइश देकर शांत कराना चाहा। इस पर छात्र नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झूमाझटकी हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को बाहर खदेड़ दिया।

और पढ़ें ...

टमाटर, मिर्च लगाकर ग्राम झोडि़याबाड़म की दीदियां बदल रही है अपनी जिंदगी की तस्वीर

कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में कृषि कार्य अब लाभकारी हो चुका है, राज्य सरकार ने विगत  वर्ष में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देकर विभिन्न योजनाओं को संचालित किया है और इसका सीधा प्रभाव आज यथार्थ के धरातल पर परिलक्षित है। परंपरागत खेती में कई बदलावों के साथ अब राज्य के लोग आधुनिक एवं उन्नत तकनीक के साथ  व्यावसायिक तौर पर खेती कर रहे हैं। इसका सीधा लाभ कृषकों को हो रहा है। मुख्यतः धान की खेती के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ राज्य अब शाक सब्जियों की खेती का भी गढ़ बन रहा है। राज्य में सब्जी की खेती का फैलाव अब मैदानी इलाकों से निकलकर पहाड़ों तक हो चला है। खास तौर पर शाक सब्जियों की खेती के साथ वनांचलों के ग्रामीण भी जुड़ रहे हैं। शाक सब्जियों की खेती वर्तमान में बेहद मुनाफे की खेती में परिवर्तित हो गई है। यही नहीं शाक सब्जियों की खेती में स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़े जाने के पहल ने भी कृषि क्षेत्र में भी कई बदलाव लाए है। अगर इसे फायदे के दृष्टिकोण से देखा जाएं तो महिलाओं के बड़े समूहों को घर बैठे रोजगार मिलने के साथ-साथ आर्थिक आमदनी में वृद्धि हुई है इसके अलावा गैर परम्परागत कृषि को प्रोत्साहन मिला। इस क्रम में जिले के ग्राम पंचायत- झोडि़याबाड़म (कलार पारा) जय मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह (बिहान) की दीदी श्रीमती पीला बाई सेठिया, एवं श्रीमती मालेश्वरी सेठिया ने भी समूह से जुड़कर अपने कृषि कार्य को एक नयी दिशा दी है। ये दीदियां भी अन्य ग्रामीण महिलाओं की तरह पारंपरिक खेती पर निर्भर थी। स्पष्ट है कि इससे उनकी आय भी सीमित रहती थी। फिर उन्होंने बिहान योजना से जुड़ कर बैंक लिंकेज करवाकर ने अपनी आय बढ़ाने और खेती में कुछ नया करने का निर्णय लिया।

सर्वप्रथम उन्होंने उन्नत किस्म के टमाटर, मिर्ची को अपनाया जो अधिक उत्पादक और कीटों के प्रति प्रतिरोधी थीं। फिर ड्रिप इरिगेशन तकनीक माध्यम से उन्होंने पानी की बचत और पौधों को सही मात्रा में पानी देने की विधि अपनाई इससे ने केवल उत्पादन में वृद्धि हुई साथ ही साथ पानी का सही उपयोग भी हुआ। इसके अलावा श्रीमती पीलाबाई एवं श्रीमती मालेश्वरी सेठिया ने ऑर्गेनिक खेती की तरफ भी ध्यान दिया और उन्होंने रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक खाद का उपयोग शुरू किया, जिससे उनकी फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई और बाजार में उनके उगाए टमाटर की मांग बढ़ी।

इसके साथ ही उन्होंने ’’मल्चिंग तकनीक’’ (प्लास्टिक कवर का उपयोग) विधि अपना कर टमाटर, मिर्च की क्यारियों में मिट्टी की नमी को बनाया रखकर खरपतवार नियंत्रित भी किया। इससे भूमि की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिली और उनकी टमाटर, मिर्च की फसल को अतिरिक्त लाभ हुआ। इन महिलाओं के कृषि पहल से प्रेरित होकर समूह के अन्य दीदियां भी लघु स्तर पर शाक सब्जियों की खेती कर रही है। बहरहाल इन दीदियों ने शाक सब्जियों के खेती में अपने लिए अतिरिक्त आय का जरिया को तलाश कर  एक प्रगतिशील महिला कृषक का दर्जा हासिल कर लिया है।

स.क्र/878/रंजीत

और पढ़ें ...

राजनांदगांव के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम में शामिल हुए हैं , जहँ मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने परकुलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण कियाइस दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट के बारे में की चर्चा। साथ ही स्टॉल का भी निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्राम बरगा में पौधारोपण भी किया।


लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में CM साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से सौजन्य मुलाकात करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...