प्रदेश
छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायकगण पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. बसव राजू एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कुंदन कुमार, संभागायुक्त महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे।
TRAIN CANCELLED : यात्रियों को झटका...22 ट्रेनें रद्द, इनके रूट बदले, देखे लिस्ट
TRAIN CANCELLED : रेल में सफर करें वाले यात्रियों के लिए निराश करने वाले खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। भोपाल रेल मंडल के अधिकाारियों ने बताया कि यात्री किसी भी तरह की असुविधा के चलते रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये ट्रेने रहेंगी रद्द
- भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस-2 से 12 अक्टूबर।
- बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 30 सितंबर से 10 अक्टूबर।
- जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर।
- अम्बिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 12 अक्टूबर।
- बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 1 से 9 अक्टूबर।
- रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर।
- रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर।
- चिरमिरी- रीवा एक्सप्रेस 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर।
- कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर।
- चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर तक रद रहेंगी।
- इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर।
- बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 11 अक्टूबर।
- लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 3, 7 एवं 10 अक्टूबर।
- रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर।
- दुर्ग- निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 6 अक्टूबर।
- अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।
इन ट्रेनों के रूट बदले
- 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
- 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
डीजीपी की रेस में सबसे आगे कौन ?
DGP की रेस में सबसे आगे कौन ?
नए डीजीपी की तलाश जारी
प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. प्रदेश में नए डीजीपी की तलाश जारी है, इस बीच IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.
गौरतलब है कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के रूप में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआत में वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे और इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। बाद में वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।
बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के अंत में हुई थी. राज्य कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था. इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल थे. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी थी. जबकि पवन देव के खिलाफ एक लंबित मामले की चल रही जांच की वजह से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का फ़ैसला लिया गया था. पवन देव वरिष्ठता क्रम में अरुण देव गौतम से ऊपर हैं |
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन देव पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किए गए हैं. गृह विभाग ने आज उनकी पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है. पवन देव इस वक़्त पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की कमान संभाल रहे हैं. पवन देव को पदोन्नति का लाभ 2 जुलाई 2024 से लागू माना जाएगा.
देखें आदेश

बता दें कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जून माह के अंत में हुई थी. राज्य कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया गया था. इसमें 1992 बैच के अरुण देव गौतम, पवन देव और 1994 बैच के हिमांशु गुप्ता के नाम शामिल थे. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अरुण गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी थी. जबकि पवन देव के खिलाफ एक लंबित मामले की चल रही जांच की वजह से उनके नाम को लिफाफे में बंद रखने का फ़ैसला लिया गया था. पवन देव वरिष्ठता क्रम में अरुण देव गौतम से ऊपर हैं.
DGP की रेस में सबसे आगे
प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. प्रदेश में नए डीजीपी की तलाश जारी है, इस बीच IPS पवन देव को वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.
गौरतलब है कि वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव ने 10 जनवरी 1993 को आईपीएस के रूप में सेवा में प्रवेश किया। शुरुआत में वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे और इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी। बाद में वह बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने और राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा वह लोक अभियोजन के संचालक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती एवं चयन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वे आईजी सीआईडी के पद पर भी रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंच से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को 200 श्रवण यंत्र, 100 व्हीलचेयर, 7 हजार से अधिक छड़ी, एवं 150 नग ट्राइपॉड बेस्ड छड़ी का वितरण किया।
इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों में पांच-पांच हितग्राहियों को व्योवृद्ध कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं पांच ग्राम के हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया।
2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी, पढ़िए खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस में सूबेदार-उप निरीक्षक कैडर के लिए 341 नए पदों को मंजूरी दी है। इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और पुलिस मुख्यालय द्वारा विज्ञापन तैयार कर लिया गया है। इसे आज या कल में जारी किया जा सकता है। साथ ही, 2018 से लंबित सूबेदार-एसआई कैडर की भर्ती का रिजल्ट भी जारी करने की प्रक्रिया में है। नई भर्ती के विज्ञापन के अगले दिन रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।
आपको बता दें कि सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर सहित इस कैडर के अन्य 975 पदों पर भर्ती के लिए 2018 में विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, जिसमें साक्षात्कार भी शामिल है। भर्ती समिति में शामिल अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अपना रिजल्ट तैयार कर लिया है और वह लिफाफा बंद रखा गया है, जो सरकार के निर्देश पर सौंपा जाएगा। हालांकि, यह मामला पिछले 6 सालों से अटका हुआ है, जिसका कारण विभिन्न कोर्ट केस और अन्य विवाद हैं।
इस बीच, भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का सब्र टूट चुका है। हाल ही में उन्होंने आमरण अनशन किया और दो बार डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने लगातार जल्दी रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया है। उधर, हाईकोर्ट में इस भर्ती से संबंधित सभी याचिकाओं का समाधान हो चुका है। इसी सितंबर में भर्ती निरस्त करने के लिए दायर याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करने और 90 दिन के भीतर चयनितों को नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पीएचक्यू को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही, भर्ती समिति में शामिल सभी पांच अधिकारियों से उनके लिफाफा बंद रिजल्ट मांगे गए हैं। चर्चा है कि नवरात्र के दौरान ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई
कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अमृत सरोवर (तालाब) को लेकर खास बात यह है कि जितनी लागत इस सरोवर बनाने में आयी, उससे अधिक आय पंचायत को हो गई। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना के बाद जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर की जाने वाली कवायद की कड़ी में प्रशासन की पहल पर संसाधनों के बेहतर उपयोग से संभव हो पाया है। एक काम, दो काज की कहावत को चरितार्थ करते हुए यहाँ काम किया गया है। कन्हारपुरी में 9 एकड़ के क्षेत्रफल में बनकर तैयार हुए तालाब से जहाँ गाँव वालों की निस्तारी की समस्या का समाधान हुआ है तो दूसरी ओर लबालब रहने वाले इस अमृत सरोवर का पानी गाँव के 50 एकड़ की कृषि भूमि को सिंचित कर रहा है। इस तालाब की मिट्टी और मुरूम रेलवे पटरी बिछाने के लिए भी आधार बनी है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर से धमतरी के बीच ब्राडगेज रेलवेलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए रेलवे को मिट्टी और मुरूम की जरूरत थी। यह बात जिला प्रशासन तक पहुँची तो उन्होंने धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी से ही मिट्टी और मुरूम उपलब्ध कराने की पहल की। गाँव के मुरा तालाब में उस वक्त मनेरगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित था। इस गहरीकरण कार्य के लिए 9 लाख 31 हजार का बजट रखा गया था। जिला प्रशासन ने रेलवे बोर्ड और कन्हारपुरी के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच मध्यस्ता कर मुरा तालाब से ही रेलवे लाइन बिछाने के लिए आवश्यतानुसार मिट्टी और मुरूम निकालने का एग्रीमेंट कराया। पहले 6 एकड़ तक सिमटे तालाब का क्षेत्रफल बढ़कर 9 एकड़ तक हो गया। वहीं गहरीकरण के पूर्व कन्हारपुरी के मुरा तालाब की जलधारण क्षमता 32 हजार 400 घनमीटर थी, जो अब 57 हजार 800 घनमीटर हो चुकी है। पहले गहराई लगभग 10 फीट थी, वह अब 15 फीट है। बताते हैं कि गहरीकरण से भू-जल स्त्रोत के अन्य बंद पोर भी खुल गए तो लगातार अब भूमिगत जल भी तालाब को भरने लगा है।
मिट्टी के बदले रेलवे देगा 12 लाख :
कन्हारपुरी से रेलवे लाइन के लिए मिट्टी और मुरूम निकालने के बदले में रेलवे बोर्ड ने एग्रीमेंट के तहत पंचायत को रायल्टी के रूप में करीब 12 लाख 20 हजार रुपये देगा। जिस राशि को पंचायत गाँव के अन्य विकास कार्य में लगाएगी।
जिले में 121 अमृत सरोवर पूर्ण, 19 का काम जारी :
धमतरी जिल में मौजूद तालाबों को अमृत सरोवर का स्वरूप दिया जा रहा है, जहाँ गहरीकरण कर जलधारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं आवश्यकता के आधार पर 8 नए अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। इस तरह जिले में कुल 121 अमृत सरोवर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से 102 अमृत सरोवर में कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं 19 अमृत सरोवर पर काम जारी है। धमतरी जिले में अमृत सरोवर को ब्लॉक आधार पर देखें तो धमतरी ब्लॉक में 25, कुरुद ब्लॉक में 38, मगरलोड ब्लॉक में 29 एवं नगरी ब्लॉक में 29 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।
108 अमृत सरोवर के जल से रुद्राभिषेक :
धमतरी के रविशंकर जलाशय तट पर आगामी 5 व 6 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जल-जगार महा-उत्सव का नाम दिया गया है। इस दौरान होने वाले अनेक भव्य कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक का आयोजन भी शामिल है। इस जल रुद्राभिषेक में 108 अमृत सरोवरों के जल से रुद्राभिषेक किया जाएगा।
CG : मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर...एक मासूम की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला
कोरबा: कोरबा में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे, यहां चाकाबुड़ा कसाईपाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना में चार वर्षीय मासूम शिवम की जहां मौत हो गई, वहीं सात वर्षीरू पुत्री शिवानी और मां संगीता की स्थिती गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
कोरबा के चाकाबुड़ा कसाईपाली ईलाके में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई, जब लोगों को पता चला कि एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। बच्चों के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दी तब आसपास के लोग हरकत में आए और तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चार वर्षीय मासूम पुत्र शिवम की मौत हो गई, वहीं सात वर्षीय पुत्री शिवानी और मां संगीता की हालत गंभीर बनी हुई है। शिवानी का उपचार कोरबा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, वहीं मां को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ उस वक्त महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। पूछताछ के दौरान बात पता चली है,कि संगीता काफी गुस्से वाली थी और आक्रोश में आकर ही उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। हालांकि महिला ने क्या सोचकर खुद के साथ दोनों बच्चों को जहर खिला दिया इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
187 करोड़ 51 लाख की लागत के 109 कार्यों का किया भूमिपूजन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.52 लाख की लागत से निर्मित 04 कार्यों के लोकार्पण के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर अंतर्गत 18.6980 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2.3047 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत 2.5559 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 23 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैयाथान सूरजपुर अंतर्गत 1.9292 करोड़ की लागत से 16 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यस और 19.82 लाख की लागत से 01 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत 1.2553 करोड़ की लागत से 10 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 36.18 लाख की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत 1.0759 करोड़ की लागत से 08 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सूरजपुर अंतर्गत 12.7529 करोड़ की लागत से 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 10.18 करोड़ की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सूरजपुर अंतर्गत 45 लाख की लागत से 13 कार्याे का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड अंबिकापुर, अंतर्गत 1.6893 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3.4271 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1.2096 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, नगरपालिका परिषद सूरजपुर, अंतर्गत 2.04 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे।
यहां के पुलिस लाईन हेलीपैड पहुंचने पर सुआ नृत्य, कर्मा नाचा, रमपुरिया शैला नाचा से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राज्य के पहले आवासीय वाॅलीवाल अकादमी बिश्रामपुर के खिलाडियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं फूल माला से आत्मीय स्वागत किया गया।
भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में मनाया जाएगा ’जनजातीय गौरव दिवस’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती है। छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप ने की। विधायक भईयालाल राजवाड़े विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सोचकर गर्व होता है कि अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म जनजातीय समाज में हुआ। अपने देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय समाज में प्रारंभ से रही है। शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुण्डाधूर जैसे अनेक महान नायकों ने अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण बहुत आवश्यक है। जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया हैै, जो आज भी अनुकरणीय है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है। पूर्वीं छत्तीसगढ़ में साल के पेड़ में जब फूल आते है तो सरहुल पर्व मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना। बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेदभाव नहीं। सब बराबर हैं और प्रकृति का उपहार सबके लिए है। ये बातें हमें इस समाज से सीखने की आवश्यकता है। वास्तव में जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए। जनजातीय समाज में दहेज जैसी सामाजिक बुराई का अस्तित्व नहीं है। भगवान बिरसा मुण्डा का शौर्य हमें हमेशा जीवन में साहस की राह दिखाता है। उन्होंने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हीं की परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री कल हजारीबाग से प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसमें जनजातीय बहुल 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय लोग कभी दिखावा नहीं करते, उनकी सरलता-सहजता मन मोह लेती है। जनजातीय समाज की खानपान की शैली बीपी-शुगर जैसी लाइफ स्टाईल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखती है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला जनजातीय समाज के गौरव को पूरे समाज के सामने लाने में मील का पत्थर साबित होगी।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा हैै। इस समाज में अनेक महापुरूषों ने जन्म लिया जिन्होंने 1857 क्रांति के पहले ही अंग्रेजों के विरूद्ध संघर्ष की शुरूआत की। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों को बड़ा नुकसान जनजातीय क्षेत्रों में हुआ, अनेक मौकों पर उन्हें मजबूर होकर पीछे हटना पड़ा। श्री कश्यप ने कहा कि अंग्रेजों ने जब बस्तर में रेल लाईन बिछाने का काम शुरू किया उसमें लकड़ी का उपयोग किया जाता था। जनजातीय समाज ने इसका विरोध किया और यह भाव जताया कि हमारा जंगल कोई नहीं काटेगा। सामाजिक एकजुटता के कारण बहुत कुछ संरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि आज किए जा रहे आयोजन के माध्यम से इतिहास के पन्नों में दर्ज जनजातीय समाज के गौरव की गाथा हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस समाज में 80 प्रतिशत परिवार संयुक्त परिवार है। मिलेट का उपयोग, जैविक खेती जैसी अनेक बातें जनजातीय समाज से शिक्षित समाज को सीखने की आवश्कता है।
स्वागत भाषण उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने दिया। वनवासी विकास समिति के अखिल भारतीय युवा कार्य प्रमुख श्री वैभव सुरंगे ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति में अनेक प्रगतिशील परम्पराएं हैं। भगवान से ये कुछ नहीं मांगते। वनवासी विकास समिति के सचिव डॉ. अनुराग जैन ने कहा कि जनजातीय समाज के गुमनाम महानायकों के योगदान से नई पीढ़ी को परीचित कराने की जरूरत है। कार्यक्रम में वनवासी विकास समिति के प्रांताध्यक्ष उमेश कश्यप विश्व विद्यालय के कुलपति एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने इस अवसर पर जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विभागीय स्टालों का अवलोकन, अवलोकन के दौरान हितग्राहियों को सामग्री एवं ऋण राशि चेक का वितरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया और स्टॉल में मौजूद हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि चेक का वितरण किया। श्री साय ने जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सार्थक सूरजपुर के तहत आवासीय वॉलीबॉल अकादमी की छात्राओं को ट्रैक सूट वितरण एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मत्स्य विभाग से 05 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स और दो हितग्राही को केसीसी कार्ड का वितरण, पशुपालन विभाग से दो हितग्राही में से एक हितग्राही को राज्य डेयरी उद्यमिता के तहत सब्सिडी राशि साठ हजार का राशि चेक और एक हितग्राही को मुर्गीपालन हेतु केसीसी कार्ड, कृषि विभाग से दो हितग्राही को इलेक्ट्रिक पंप और उद्यानिकी विभाग से दो हितग्राहियों को केसीसी कार्ड का वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों में सक्षम महिला योजना के तहत हितग्राही रूमा तिवारी को एक लाख बीस हजार राशि और महिला कोष से हितग्राही समूह चेतना महिला समूह को पचास हजार राशि चेक ऋण वितरण, दो गर्भवती माताओं की गोद भराई, दो बच्चों का अन्नप्राशन, एक एनीमिया मुक्त महिला श्रीमती आशा कुशवाहा और एक कुपोषण मुक्त बच्चा चार वर्षीय मयंक विश्वकर्मा बच्चे को सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के तहत छह हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं छड़ी का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सक्षम सूरजपुर अतंर्गत डिजिटल साक्षरता अभियान की डिजिटल बस का अवलोकन भी किया।मुख्यमंत्री स्वच्छता की प्रतिज्ञा के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता की प्रतिज्ञा के कैनवास बोर्ड पर हस्ताक्षर कर और लोगों से भी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.52 लाख की लागत से निर्मित 04 कार्यों के लोकार्पण के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर अंतर्गत 18.6980 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2.3047 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत 2.5559 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 23 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैयाथान सूरजपुर अंतर्गत 1.9292 करोड़ की लागत से 16 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यस और 19.82 लाख की लागत से 01 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत 1.2553 करोड़ की लागत से 10 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 36.18 लाख की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत 1.0759 करोड़ की लागत से 08 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सूरजपुर अंतर्गत 12.7529 करोड़ की लागत से 5 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 10.18 करोड़ की लागत से 03 कार्यों का लोकार्पण, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सूरजपुर अंतर्गत 45 लाख की लागत से 13 कार्याे का भूमिपूजन/शिलान्यास, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज लिमिटेड अंबिकापुर, अंतर्गत 1.6893 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3.4271 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1.2096 करोड़ की लागत से 05 कार्यों का लोकार्पण, नगरपालिका परिषद सूरजपुर, अंतर्गत 2.04 करोड़ की लागत से 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
CRIME NEWS : चोरी के शक में पीट – पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में दो आरोपी
गरियाबंद : जिले से हत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां मैनपुर के अमलीपदर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में यूवक की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार घटना सरना बहाल ग्राम की है, जहां 32वर्षीय लक्ष्मण यादव की आज सुबह मौत हो गई। परिजनों ने गांव के दो यूवक पर पीट पीट कर अधमरा करने का आरोप लगाया है, बीती रात करीब 9 से 10 बजे मृतक बेहोशी के हालत में घर पहुंचा, परिजन रातभर घरेलू इलाज करते रहे। तबियत बिगड़ी तो आज सुबह अमलीपदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण को घर रेफर कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद घर पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा कि शरीर में चोंट के निशान नहीं थे, शराब सेवन से भी तबियत बिगड़ी होगी। मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
चौथे दिन पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदेवी नेताम समेत बड़ी संख्या में विधायक पूर्व विधायक यात्रा में शामिल हुये
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा चौथे दिन आरंग विधानसभा के भैसा से निकलकर धरसीवां विधानसभा में प्रवेश कर गयी। यात्रा खरोरा, माठ होते हुये रात्रि विश्राम सारागांव था। चौथे दिन यात्रा भैंसा से सारागांव तक कुल 24 किमी तक चली। भैंसा से सारागांव तक यात्रा में ग्रामीणों तथा क्षेत्रवासियों ने मंच बनाकर जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि यात्रा का आज चौथा दिन है इसके पहले तीन दिनों तक जनता ने भरपूर समर्थन दिया। हमारे कार्यकताओं में भी यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की बिगड चुकी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को जगाना है। जनता के बीच में बढ़ते अपराधों के कारण भय का माहौल है। महिलाएं बहने असुरक्षित है। किसी समाज का आदमी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की सरकार दिशाहीन हो चुकी है। सरकार का ड्राइवर कौन है किसी को पता नहीं है, सरकार के मंत्रियों में आपस में विरोधाभास है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की 5 साल सरकार थी जो किसानों, युवाओं, माता, बहनों और प्रदेश के हर वर्ग के लिये काम किया। ईडी, आईटी, सीबीआई कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का काम किया। महादेव ऐप के नाम से प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक बहुत से प्रचार किये। मैं पूछना चाहता हूं कि महादेव आज बंद हुआ है क्या? महादेव ऐप का मोटी कमाई आज कौन खा रहा है? आज देश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है तो महादेव ऐप बंद होना चाहिये तो नहीं होना चाहिये। सरकार को बदनाम कर और चुनाव जीतने के लिये भाजपा हर हथकंडे अपनाये। गांव में शराब बिक रही है, हर पान ठेले में शराब बिक रही है। मंत्रियों के घर लाइन लगी रहती है सुबह से लेकर शाम तक कमीशन के लिये, पोस्टिंग के लिये करप्सन नहीं है क्या? ताडमेटला में 200 घर नहीं जले, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में ताडमेटला में 76 जवान की हत्या नहीं हुई, झीरम की घटना नहीं घटी, जलियामारी जैसी कांड नहीं हुई, कलेक्टर ऑफिस बलौदाबाजार जैसे घटनायें नहीं हुई, 300 बेटो की हत्या नहीं हुई, कवर्धा में लोहारीडीह में एक साहू बेटा का घर जला दिया और हमारी सरकार में घर नहीं जली, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने जनता को घर दिये और भाजपा की सरकार में जनता के घर जल रहे है। भाजपा छत्तीसगढ़ की न्याय यात्रा से पूरी तरह घबरा गयी है और डर गयी है। इसलिये भाजपा उल्टा सीधा बयानबाजी कर रहे है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की न्याय की बहुत ही शानदार के साथ चौथे की दिन यात्रा भैसा से प्रारंभ हुयी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सभी लोग शामिल हुये। हमारी यात्रा बहुत अच्छा चल रहा है। आम जनता और लोगों रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा है। लोगो ने जो भोगा है शहर में उसको चाहते है कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो। कांग्रेस की न्याय यात्रा में लोग जगह जगह शामिल होते है, खुशिया बांट रहे है, कि इस यात्रा में अपना किसी न किसी भाव से समर्थन दे। हमारे द्वारा प्रत्येक दिन कौन-कौन से लोग यात्रा शामिल होंगे ये तय किया गया है और किस जगह से किस जगह तक और हम नहीं चाहते कि एक ही दिन सब वीआईपी आ जाये और यात्रा में बाधा पड़े। पहले दिन टी.एस सिंहदेव, तीसरे दिन भूपेश बघेल और चौथे दिन मै स्वयं आया हूं और कांग्रेस के सभी विधायक पूर्व विधायक सभी शामिल हो रहे है। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हो इस यात्रा में हर व्यक्ति शामिल हो रहे है।
चौथे दिन की यात्रा की यात्रा भैसा से सारागांव तक जायेगी और कल यात्रा सारागांव से आगे बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 2 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल होंगे और साथ-साथ चलेंगे और हमारी सभा 2 अक्टूबर को पूरी हो जायेगी। कांग्रेस इस यात्रा को सामाजिक सौभाग्य के लिये निकाला गया है और भारतीय जनता पार्टी ने जो सोहाद्र बिगाड़ा है उसको ठीक करने के लिये निकले है। पूरे समाज के लिये, एकता के लिये, भाई चारा के लिये हम सब पैदल चल रहे है। यह हमारी गांधीवादी नीति है जिसका कांग्रेस हमेशा पालन करती है। जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से हमारे गांव के काम लगभग बंद हो गये है, गांव के स्वीकृत काम के पैसे वापस होने लगे है, गांव के काम जो शुरू हुये है वो वापस होने लगे है, गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है, बेरोजगारों को बेरोजगारी का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था रोजगार का नहीं मिल रहा है। साय सरकार जिसको संवेदनशील सरकार कह रहे है वो पूरी तरीके से असंवेदनशील है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हत्या, बलात्कार, लूट खसोट जो चल रहा है वो आज तक किसी भी शासनकाल में नहीं चला है।
यात्रा के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष डॉं. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदेवी नेताम, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व सांसद छाया वर्मा, उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम, अम्बिका सिंंहदेव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, गुरूमुख सिंह होरा, विधायक शेषराज हरवंश, विधायक संदीप साहू, विधायक चातुरीनंद, विधायक हर्षिता बघेल, विधायक छन्नी साहू, गुलाब कमरो, विधायक भोलाराम साहू, इंद्रसाव, विधायक राघवेन्द्र सिंह, भोलराम साहू, जनक ध्रुव, विधायक विक्रम मंडावी, दिलीप लहरिया, कविता प्राणलहरे, पूर्व विधायक अरूण वोरा, भुनेश्वर बघेल, पारसराम राजवाड़े, संतराम नेताम, महेन्द्र छाबड़ा, शिवसिंह ठाकुर, सलाम रिजवी, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, शारिक रईस खान, आशीष छाबड़ा, विनोद चंद्राकर, मोहित केरकेटा, विनय जायसवाल, चुन्नी साहू, अनिता शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पुरूषोत्तम कंवर, शशी सिंह, कंचन जायसवाल, नोबेल वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, नीता लोधी, हितेन्द्र ठाकुर, उधोराम वर्मा, विजय केशरवानी सहित कांग्रेस के नेता शामिल हुये।
मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज के लैंप लाईटिंग कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री श्रीमती राजवाड़े
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के सोनवाही स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मानव सेवा में नर्सिंग क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है। इनके बिना चिकित्सा सेवा की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से नर्सिंग से जुड़े लोगों द्वारा मरीजों की सेवा पूरे समर्पण भाव से की जाती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ का स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी अपने व्यवहार तथा अपने दायित्व को बेहतर समझते हैं इसलिए समाज हित में बेहतर सेवा देते हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का पेशा मानवीय सेवा का सबसे बड़ा क्षेत्र है।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी छात्राओं को मानव सेवा, दृढ़ता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भावना रखने की शपथ दिलायी और पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव से मरीजों की सेवा करने की बात कही। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मेडिकल सुप्रीटेडेंट जिला अस्पताल अम्बिकापुर जिला सरगुजा, श्रीमति तृप्ति सोनी प्राचार्या शासकीय नर्सिंग कालेज अम्बिकापुर सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।
महिलाओं और बालिकाओं में कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सभागृह में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे।
कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश-सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री शैलेश फाये ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का पौधे देकर स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. एल. देवांगन, अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. विनोद जोशी, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति झा और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा उपस्थित थीं।
मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण माह पर आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें शिक्षित और सुपोषित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे अपने भोजन में हरी सब्जियों को अधिक शामिल करें और फास्ट फूड व तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महाविद्यालय को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक आकर्षक स्टाल लगाया, जहां विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती यमुनेश पांडे ने सुपोषण और पोषण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने महाभारत के चीरहरण प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। पोषण पर आधारित प्रश्न मंच और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी ने अतिथियों को विभागीय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एक अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
