प्रदेश

CG- पुलिसकर्मी बर्खास्त: गृह विभाग से आदेश जारी, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान, जानिए मामला

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में युवक से मारपीट और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोपों के चलते आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी को बर्खास्त कर दिया गया है। पहले आरक्षक को निलंबित किया गया था, लेकिन विभागीय जांच के बाद एसपी योगेश पटेल ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

आरक्षक पर एक से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप प्रमुख था। पहले मामले की जांच के दौरान उन्हें निलंबित किया गया था, और अब जांच पूरी होने के बाद, उन्हें पुलिस सेवा से बाहर कर दिया गया है।

एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सैयद आलम।चोपड़ापारा के निवासी है। उनकी एक सैलून दुकान है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि आरक्षक क्रमांक 88 समैनुल हसन फिरदौसी जो कि रक्षित केंद्र में पदस्थ है। उसने प्रार्थी सैयद आलम के सैलून दुकान में आकर गाली-गलौज किया और उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा विधिवत कार्रवाई की गई। प्राथमिक जांच, विभागीय जांच एसडीओपी अम्बिकापुर से करवाई गई। प्रार्थी सैयद आलम द्वारा लगाए गए आरोप को विभागीय जांच में प्रमाणित पाया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कठोर कार्रवाई करते हुए आरक्षक समैनुल हुसैन फिरदौसी को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

और पढ़ें ...

मिनी गोल्फ के एशियन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से शिवानी सोनी भारतीय टीम में शामिल

अंबिकापुर :-  शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है. प्रतियोगिता 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला प्रतिभागी के शामिल होने से परिवार-दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ शहर के खेल प्रेमियों में खुशी देखने को मिल रही हैं।

साथ ही शिवानी ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में प्रेक्टिस करती हैं. यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूर है, लेकिन कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है, जहां वे प्रैक्टिस कर सकें. ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार करके निरंतर अभ्यास की बदौलत ऑल इंडिया स्तर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल किया.

शिवानी इसके पहले चाइना मिनी गोल्फ में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही हैं, जहां वीमेंस टीम में 9वां रैंक मिला था. वहीं स्वीडन में हुए मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 7वां रैंक उन्होंने हासिल किया था. दो वर्ष राजस्थान में ऑल ओवर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभागी रहते हुए सिंगल स्ट्रोक इवेंट में शिवानी ने गोल्ड मेडल हासिल किया था. शिवानी को ऑल इंडिया बेस्ट प्लेयर अवार्ड, एकलव्य बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर अवार्ड भी मिल चुका हैं।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री साय ने की अंगार मोती दाई की पूजा-अर्चना, माता को 108 मीटर चुनरी भेंटकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्त गण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। भक्तगण बड़ी श्रद्धा और मनोकामना के साथ दाई के दरबार में आते है। मां अंगारमोती देवी आदिवासी समाज की प्रथम आराध्य देवी है, जो मन्नत के लिए सुविख्यात है।

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर मंदिर परिसर स्थित मनकेशरी माता, बूढ़ा देव और भंगाराम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की पहल: महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशाल चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई

बिलासपुर मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर :- चेतना विरुद्ध महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध संबंधी विशाल चित्र प्रदर्शनी के साथ चेतना के तीसरे चरण का हु सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के नवाचार चेतना कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में आज स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई विशाल चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई l ज्ञात हो कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नवाचार कार्यक्रम चेतना का प्रारंभ 1 जून 2024 को हुआ था जिसका पहला चरण सड़क सुरक्षा पर आधारित था तथा दूसरा चरण साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता के संबंध में आयोजित किया गया और वर्तमान में लगभग एक माह से चल रहे चेतना के तीसरे चरण में महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न समूह, स्कूल, कॉलेज एनसीसी, एनएसएस, की इकाई, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आदि संस्थाओं के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार किया गया । इसी क्रम में आज बिलासपुरमें एक विशाल चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गयाl इस कार्यक्रम में पूरे बिलासपुर जिले के शासकीय एवं अशासकीय 140 स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाई गई , महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध एवम् जागरूकता तथाबचाव पर आधारित चित्र ड्राइंग शीट पर बनाकर प्रत्येक स्कूलों द्वारा यातायात थाना में जमा किया गया। तथा महिला बच्चों पर होने वाले अपराध के संबंध में जागरूक करने वाले पाम्पलेटविभिन्न स्कूलों के माध्यम से लगभग 40000 बच्चों से उनके घर परिवार के सदस्यों तक भेजा गया तथा उनसे हस्ताक्षर कराते हुए उनको इस अपराध के प्रति सजग किया गया ।हस्ताक्षर युक्त पाम्पलेट को वापस जमा किया गया साथ ही बच्चों के द्वार तैयार प्रत्येक स्कूलों से 20-20 चयनित चित्र एकत्र की गई जिसे आज पुलिस परेड मैदान में व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया गयाl पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों एवम संबंधित स्कूलों को भी उनकी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र मंच के माध्यम से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दिया, कार्यक्रम में यातायात के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि चेतना बहुत कम समय में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचा है तथा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि चेतना को संपूर्ण बिलासपुर जिले का अपार स्नेह मिला है और निकट भविष्य में चेतना का अगला चरण समाज का सबसे बड़ा अभिशाप नशे के विरुद्ध होगाl कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 2000 छात्र छात्राओं, अभिभावक तथा शिक्षक उपस्थित रहेl कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के अलावा एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर , उमेश कश्यप , अर्चना झा, डीएसपी संजय साहू, मंजू लता केरकेट्टा सहित जिले के तमाम थाना प्रभारी पुलिसकर्मी उपस्थित थेl मंच संचालन सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने कियाl इस संपूर्ण कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में आर्यन फिल्म के रामानंद तिवारी एवं जीवधारणी सेवा फाउंडेशन के विकास वर्मा की अहम भूमिका रहीl
और पढ़ें ...

CG : नदी में तैरती मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट में लिखी मिली यह बात

बिलासपुर :-  जिले के अरपा नदी में शनिवार को बहती हुई लाश मिली। रपटा के पास बने बैराज के पास अज्ञात शख्स की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने लाश को देखा तो तत्काल इसकी सूचना 112 में दी। थोड़ी ही देर में सरकंडा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस को जांच में लाश से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे मृतक ने खुद ही परेशान होने की वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। शव की पहचान “सोमेश बोडकर” के रूप में हुई है, मृतक के निवास स्थल का अब तक पता नहीं चल सका है, मृतक के परिजनों की पतासाजी की जा रही है। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पूछताछ के दौरान उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।

 
और पढ़ें ...

बस्तर दशहरा में शामिल होने आने वाले ग्रामीण देवताओं के ठहरने रूकने की उत्तम व्यवस्था होगी : किरणदेव

जगदलपुर। बस्तर दशहरा पर्व में सम्मिलित होने आने वाले ग्रामीण अंचल के देवी देवताओं के रूकने ठहरने के लिये नवनिर्मित देव सराय भवन का लोकार्पण आज शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया। शहर के प्रवीर वार्ड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर व शीतला माता मंदिर परिसर में 117.28 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त देव सराय भवन का निर्माण किया गया है।

मांझी मुखियाओं की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मांई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित देव सराय का शुभारंभ लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व विश्व विख्यात है। सैकड़ों वर्षों से बस्तर दशहरा की सभी परंपरायें व विधान आज भी अक्षुण्ण है और पूरे सम्मान से पूर्ण होते हैं। बस्तर दशहरा की गरिमा और वैभव को और बढ़ाना है, यह बड़ा दायित्व हम सभी का है। श्री देव ने कहा कि नवनिर्मित देव सराय में ग्रामीण देवी देवताओं की ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था है, ऐसे अच्छे कार्य निरंतर होते रहेंगे।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व सामाजिक समरसता और सहभागिता का प्रतीक है। बस्तर अंचल में रहने वाले प्रत्येक समाज की सहभागिता बस्तर दशहरा में सुनिश्चित की गयी है। बरसों बरस से हर समाज के लोग पूरी निष्ठा व आस्था से बस्तर दशहरा में पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं। बस्तर दशहरा पर्व समूचे बस्तर व यहाँ के निवासियों को एक सूत्र में पिरोता है। बस्तर दशहरा का मान सम्मान दिनों दिन बढे़, इस हेतु प्रयास में कमी नहीं होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, भारती श्रीवास्तव, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, खेम सिंह देवांगन,राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी,आशू आचार्य, योगेश सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, मानिक राम नाग, कमल पटवा, कलेक्टर हरीश एस , जिला पंचायत सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे , अपर कलेक्टर सीपी बघेल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी ,तहसीलदार रुपेश आदि सहित लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं पर दिया जोर

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण - मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी -  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी

दुर्ग, 05 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रस्तावित नव निर्माण कार्यों पर संबंधित एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलावों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सुश्री चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और आपातकालीन विभाग का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में साफ-सफाई और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया और ड्यूटी चार्ट की समीक्षा की। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी के देर से आने पर उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तरह की लापरवाहियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। आईसीयू का दौरा करते हुए कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज दानी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा में स्थापित जिला स्तरीय मॉडल उल्लास साक्षरता केन्द्र का किया अवलोकन

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा में स्थापित जिला स्तरीय मॉडल उल्लास साक्षरता केन्द्र का किया अवलोकन
विद्यालय में स्थापित गणित लैब एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की कलेक्टर ने की प्रशंसा


दुर्ग, 05 अक्टूबर 2024/  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्थापित जिला स्तरीय मॉडल उल्लास साक्षरता केंद्र का अवलोकन किया गया। केंद्र में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित लगाए गए शिक्षण अधिगम सामग्रियों का अवलोकन कर उपस्थित असाक्षरों से अक्षर ज्ञान एवं संख्या ज्ञान से संबंधित सवाल भी किए तथा पढ़ाई के महत्व को बताते हुए नियमित अध्यापन कर परीक्षा में शामिल होकर साक्षर होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने जिले से उपस्थित सहायक नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा पुरुषोत्तमन को निर्देश दिए कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अतिरिक्त असाक्षरों को वित्तीय साक्षरता ज्ञान भी दिया जाए। उपस्थित स्वयं सेवी शिक्षकों से चर्चा कर उन्हें असाक्षरों को नियमित अध्यापन कराकर माह दिसंबर 2024 में होने वाली महा परीक्षा अभियान में शामिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
       इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में गणित की शिक्षिका श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा विद्यालय के अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सहयोग से स्थापित नवाचारी गणित लैब का अवलोकन किया गया। श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा मैथ्स लैब में स्थापित प्रत्येक टीएलएम  की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय संक्रियाओं को शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से गतिविधि कर प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने विद्यालय में स्थापित गणित लैब एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की प्रशंसा की। अवलोकन के दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सरपंच, प्रधान पाठक परमानंद देवांगन, संकुल समन्वय निखिल सम्मदार एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

इस बार 1 नहीं, चार नवंबर से मनाया जाएगा राज्योत्सव, इस वजह से छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लिया ये फैसला

रायपुर : राज्योत्सव के अवसर पर दीवाली होने के चलते इस बार छत्‍तीसगढ़ सरकार ने चार से छह नवंबर तक तीन दिन राज्योत्सव का मुख्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। नवा रायपुर में मेला स्थल पर राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बताया कि राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में चार नवंबर 2024 को होगा। जिसका समापन छह नवंबर 2024 को होगा। अंतिम दिवस समापन समारोह के दिन राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

मेला स्थल की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल का ले-आउट और स्टाल आवंटन एनआरडीए और सीएसआइडीसी द्वारा किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिल्पग्राम, वनोपज, हर्बल उत्पादों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य अलंकरण समारोह के लिए संबंधित विभागों से पुरस्कार की सूची, चयनित व्यक्तियों का परिचय और सम्मान राशि की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी समय-सीमा में संस्कृति विभाग को दी जाएगी।

इन्हें यह मिली जिम्मेदारी

तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। राज्योत्सव स्थल में मंच, पंडाल और सजावट का काम लोक निर्माण विभाग एवं सीएसआइडीसी के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही, फूड कोर्ट, पार्किंग और स्टाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मेला स्थल पर पेय जल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एनआरडीए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नगर निगम रायपुर को दी गई है। आयोजन स्थल पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ऊर्जा विभाग और एनआरडीए द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालयों में पांच नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों की मौत पर बौखलाए माओवादी...मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर में जिले में कल सुरक्षाबल के जवानों ने कल इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर किया था, जवानों ने इस मुठभेड़ में 32 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं 32 माओवादियों की मौत पर नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। 

जानकारी अनुसार, ये पूरी घटना बीजापुर जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. नक्सलियों का आरोप है कि दोनों ग्रामीण पुलिस मुखबिरी का काम करते थे. बता दें कि यहां के जप्पेमरका गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने एक छात्र और दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया था. इसके बाद दोनों की हत्या कर दी. जबकी छात्र को छोड़ दिया है. मृतकों की पहचान माडवी सुजा और पोडियाम कोसा के रुप में हुई है. नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है

इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
और पढ़ें ...

ई शिक्षा एवं आई ओ मितान ऐप के बेहतर उपयोग हेतु आयोजित की गई रेंजस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला

ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षित हुए रेंज के 600 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी।
 
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर - बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों  एप्लीकेशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 04.10.2024 को सी.सी.टी.एन.एस. शाखा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के सहयोग से रेंज के जिलों के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और विवेचकों सहित सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किये जाने एकदिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
 
इस एकदिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि 01 जुलाई 2024 से 03 नवीन कानूनों के प्रभावी होने के पश्चात ई-साक्ष्य का महत्व बढ़ गया है। नवीन कानून लागू होने के पश्चात आपराधिक प्रकरणों में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से साक्ष्यों का एकत्रीकरण, पीड़ित व गवाहों का कथन, तलाशी व जप्ती के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी का प्रावधान अनिवार्य किया गया है। इस सब कार्यों को संपादित करने में विवेचकों के सहयोग के लिये राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र एन आई सी ने ई  शिक्षा एप्लीकेशन विकसित किया है, जो आपराधिक मामलों में ऑनलाईन और ऑफलाईन मोड में साक्ष्य रिकॉर्ड करने और संरक्षित करने एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सहायता करता है। ई शिक्षा एप्लीकेशन  के माध्यम से रिकॉर्ड और संरक्षित किये गये साक्ष्यों को ई शिक्षा पोर्टल के माध्यम से कुड में अपलोड की गई वीडियो, फोटो व सर्टिफिकेट को देखा जा सकता है और इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसी प्रकार पुलिस मुख्यालय के द्वारा (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग  सिस्टम ) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये यो मितान  एप्लीकेशन विकसित किया गया है, जिसमें अपराध की विवेचना में महत्वपूर्ण जानकारियों को मोबाईल के माध्यम से सरलीकृत ढंग से एकत्रित किया जा सकता है। उक्त दोनों एप्लीकेशन ई शिक्षा एवं आई  ओ मितान का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक विवेचक आपराधिक प्रकरणों में अनिवार्य रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करें। 
 
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सी.सी.टी.एन.शाखा, तकनीकी सेवायें, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से अधिकारीगण श्री सत्यप्रकाश उपाध्याय, श्री शेखर देवनाथ एवं श्री पुरूषोत्तम वर्मा के द्वारा ई  शिक्षा एवं आई ओ मितान एप्लीकेशन के सहज उपयोग के संबंधी प्रभावी प्रस्तुति दी गई तथा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया गया। 
 
इस एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्पन्न कराये जाने में  दीपमाला कश्यप, पुलिस अधीक्षक(विशेष शाखा), बिलासपुर का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण कार्यशाला में  रेंज अंतर्गत जिलों के राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, विवेचक एवं सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर सहित कुल 600 प्रतिभागी तथा पु.म.नि.कार्या. बिलासपुर रेंज से अति.पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक  विकास पाटले उपस्थित रहे। 
 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 2 लोगों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

कांकेर : जिले के नरहरपुर ब्लॉक के बनसागर गांव में दूषित पानी के कारण डायरिया (Diarrhea ) का प्रकोप फैल गया है, जिसकी चपेट में आकर दो बुजुर्गो की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य पीड़ित बताए जा रहे है, जिनमें से 10 का इलाज अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि दो अन्य एक्टिव केस गांव में मिले है। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य अमले में गांव में कैंप किया है और डोर टू डोर जाकर टीम ग्रामीणों की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत भवन के पास पंचायत ने एक मोहल्ले में पानी की समस्या दूर करने बोर करवाया था जिसके नजदीक ही एक ग्रामीण ने सेप्टिक टैंक का निर्माण करवा दिया था, अंदेशा लगाया जा रहा है की बोर की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से डायरिया फैला है।

पीएचई विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पानी का सैंपल लिया है। बीएमओ नरहरपुर भूपेंद्र ध्रुव ने बताया की टीम 1 अक्टूबर से गांव में शिविर लगाकर जांच में जुटी है, जिसमे अभी तक 277 घरों में जाकर जांच की जा चुकी है, उन्होंने बताया की अभी गांव में स्तिथि सामान्य है, स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग है, डायरिया के कारण भानुबाई सलाम 69 वर्ष और रामकरण निषाद 65 वर्ष की इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई है।

और पढ़ें ...

CG : मॉर्निंग वॉक में निकले मां-बेटे को हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मार्निंग वॉक पर निकले मां–बेटे को तेज रफ़्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ग्राम गतौरा में रहने वाली 35 वर्षीय गायत्री बंजारे पति मोहनलाल बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस बंजारे के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। सुबह 6 बजे जब वह गांव के मरघट के पास पहुंची ही थी कि एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड लेकर बिलासपुर की ओर जा रही हाइवा  ने उन्हें चपेट में लेते हुए रौंद दिया। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा चालक घटना के बाद हाइवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रख कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मस्तूरी SDM अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल SP अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है। 

और पढ़ें ...

गाँव-गाँव तक पहुँचेगा भाजपा सदस्यता रथ भाजपा सदस्यता को लेकर लोगों में भारी उत्साह - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मण्डलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। 

भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गाँव गाँव तक पहुँचेगा, कालेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने गृह ज़िला लैलूंगा में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और राधे श्याम के साथ सदस्यता अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजयूमो के इस अभियान को अच्छा समर्थन मिला। भाजपा के सभी लोग और मंत्रीगण ने अपने अपने  ज़िले में कार्यकर्ताओं के साथ आज सदस्यता अभियान भी चलाया। दुर्ग में सांसद विजय बघेल विधायक ललित चंद्राकर एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने युवा मोर्चा के सदस्यता रथ यात्रा को झंडा दिखाया। बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष बिलासपुर रामदेव कुमावत भाजपा का झंडा दिखाकर किया। चिरमिरी मे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, सहित भाजपा पदाधिकारी विभिन्न स्थानों में युवा मोर्चा की सदस्यता रथ यात्रा को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया । भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने धृढ़ संकल्प के साथ इस सदस्यता अभियान रथ यात्रा में लगे हुए है। 

भाजयूमो के सदस्यता अभियान रथ यात्रा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शाम 4 बजे यात्रा निकाली जाहेगी जिसमें कैबिनेट मंत्री व रायपुर ज़िला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधयक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा , ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , ज़िला अध्यक्ष जयंती पटेल आदि उपस्थित रहेंगे 

और पढ़ें ...

बस्तर अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बीजापुर प्रवास के दौरान विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से संवाद किया। ये युवा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती होकर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सल संगठन को छोड़कर पुनर्वास नीति से लाभान्वित होने वाले युवाओं से मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि बस्तर अब शांति की ओर अग्रसर है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत दिवस नक्सलियों की हिंसा के शिकार 55 से ज्यादा नक्सल पीड़ितों ने दिल्ली जाकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह से मिले और नक्सलवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हिंसा के शिकार लोगों की बातों को सुनकर बहुत ही दुख लगा कि निर्दाेष लोग हिंसा के शिकार हो रहे हैं।
    मुख्यमंत्री श्री साय से संवाद के दौरान नक्सली पीड़ित नव आरक्षक सुमित्रा ने बताया कि उनके पिता की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत वे आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए है। शासन के पुनर्वास नीति नक्सल पीड़ित परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है।
    वहीं चेरकंटी निवासी  मंगल मोड़ियम पूर्व में 19 वर्षों तक नक्सल संगठन में शामिल था। माओवादियों के खोखली विचारधारा को छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जिन्हें पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में नियुक्ति मिली।  मंगल मोड़ियम ने बताया कि बस्तर, बीजापुर में शांति स्थापित होना जरूरी है। भोले-भाले आदिवासियों का नक्सलियों द्वारा जल, जंगल, जमीन के नाम पर गुमराह किया जाता है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप, बस्तर सांसद  महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक  चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर कमिश्नर  डोमन सिंह बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर  संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत  हेमंत रमेश नंदनवार उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बीजापुर के जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा के साथ ही अंचल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के 70 आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश पत्र भी सौंपा और 19 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 9 लाख रूपए की बोनस राशि भी वितरित की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 263 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत से 209 के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 228 करोड़ 53 लाख के 145 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 35 करोड़ 13 लाख के 64 विकास कार्य का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, भोपालपटनम में 132 केव्ही की विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, 33 नए स्कूल खोलने, केंद्रीय पुस्तकालय और विशेषज्ञ चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय और प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास कार्य को गति दी जा रही है। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद-आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक, खनिज, वन संपदा से परिपूर्ण है। साथ ही यहां के निवासी भी ऊर्जावान है। प्रदेश के विकास में यहां के लोग महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वनमंत्री और बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप, लोकसभा क्षेत्र बस्तर के सांसद  महेश कश्यप ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंर्तगत गृह प्रवेश (चाबी वितरण) और आवास स्वीकृति पत्र, तेंदूपत्ता बोनस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत राशि, किसान क्रेडिट कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त नियद नेल्ला नार हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, स्व सहायता समूह चक्रीय निधि, आय, जाति-निवास प्रमाण पत्र और युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर वन अधिकार प्रमाण पत्र, विश्वकर्मा योजना का प्रमाण पत्र, ई रिक्शा का वितरण सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का सामग्री वितरण किया। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के कमिश्नर  डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर  संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत  हेमंत रमेश नंदनवार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, नागरिकगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...