प्रदेश
*गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
पड़ोसी के घर गए थे दो दोस्त, शराब के लालच में गटक गए बोतल में रखी जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, फिर जो हुआ....
कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी। तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे। वह असल में जहर था। थोड़ी देर बात दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है। 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं। दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया, और उसे शराब समझकर गटक गए।
प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार… तो प्रेमी ने दी ये सजा
तखतपुर : - तखतपुर में महिला के प्यार में बदहवास युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जिसके बाद घटना की सूचना मितले ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है, जहा आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे। महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थें।
बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
चलती वाहन में लगी आग, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान, वाहन जलाकर खाक …
कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में चलती पिकअप में अचानक आग लगने की घटना सामने आयी है, बड़े कनेरा रोड पर चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिकअप तेज रफ्तार से चल रही थी। वही गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोकोड़ी का है।
वही सुचना मिलते ही कोंडागांव पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद, कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। जिसके बाद पर काबू पाया गया । गनीमत है की किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
आग लगने की वजह वाहन में तकनीकी खराबी को बताई जा रही है, वही गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। इसकी सही वजह की पुष्टि अभी बाकी है।
युवक की मिली अधजली लाश….जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर/मस्तुरी – थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार की सुबह ग्राम नेवारी में रहने वाले 30 वर्षीय युवक की अधजली लाश मिली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव को फेकना पाया गया। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी निवासी शिवराज सिंह ठाकुर पिता विनोद सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष शुक्रवार की शाम घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने शिवराज की पता तलाश की, लेकिन रात में कोई पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह ग्राम बकरकुदा के ग्रामीणों ने शिवराज की अधजली लाश सरसेनी-मटिया मार्ग के नहर के किनारे सड़क कर देखी, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारम्भिक जांच में पाया कि शिवराज की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने सड़क किनारे लाकर छोड़ा गया हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं।
बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली...पुलिस जवानों ने दी सलामी
दंतेवाड़ा. ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र जगदलपुर के लिए रवाना हुई. पुलिस जवानों ने मां दंतेश्वरी की डोली को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी माता के डोली और छत्र के दर्शन के लिए पहुंचे थे.नगर में जहां-जहां मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र पहुंची वहां-वहां लोगों ने पूरे नगर और रोड को रंगोली और फूलों से सजाया था. बता दें कि हर साल बस्तर के राज परिवार नवरात्रि के पंचमी तिथि को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. इसके बाद महाअष्टमी के दिन माई दंतेश्वरी की डोली को लेकर मंदिर के पुजारी जिया बाबा बस्तर दशहरा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार मां की डोली नवमी को रवाना हुई.
मंदिर के पुजारी विजेन्द्र नाथ जिया ने बताया कि एक ही तिथि दो दिन होने के कारण नवमी को माई की डोली बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई है. इस बार बस्तर दशहरा भी 76 दिन का होगा. पहले यह 75 दिनों का होता था.
रतन टाटा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर चेम्बर पदाधिकारियों, कार्यकरिणी सदस्यों एवं विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों द्वारा रतन टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज शुक्रवार, दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को शाम 4.30 बजे चेम्बर कार्यालय चो.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर चेम्बर पदाधिकारियों, कार्यकरिणी सदस्यों एवं विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों द्वारा श्री रतन टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय उद्योग जगत के महानायक श्री रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, उन्होंने न सिर्फ टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि भारतीय उद्योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई ऐतिहासिक अधिग्रहण किए और समाज कल्याण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ समाजसेवक भी थे। श्री रतन टाटा जी की विरासत हमेशा प्रेरणादायक रहेगी, और उनका इस संसार से अलविदा होना देश को गहरे शोक में डाल दिया है।
श्री पारवानी जी ने आगे कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।
राज्यपाल श्री डेका बंगाली समाज के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए
राज्यपाल रमेन डेका आज रायपुर में बंगाली समाज द्वारा कालीबाड़ी और टाटीबंध में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।
श्री डेका ने बंगाली समिति द्वारा कालीबाड़ी चौक में विराजित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की, इसके पश्चात वे टाटीबंध में बंगाली समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडाल गए और वहां पर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उनके साथ थी।
CG ब्रेकिंग : पति ने की पत्नी की गला घोंटकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहा पत्नी के चरित्र पर शक में पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पत्नी के हाथ और पैर को पलंग में बांधकर गमछे से गला घोंटकर यह हत्या को अंजाम दिया गया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद का है, जहा आरोपी पति अर्जुन मंडावी ने अपनी पत्नी अंजलि मंडावी के चरित्र पर शक करता था। अक्सर इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। वही बीती रात करीब 11 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति अर्जुन मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
शहर में अनियमित निर्माण और यातायात समस्या पर सांसद बृजमोहन ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार
सांसद बृजमोहन की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की बैठक
शहर में अनियमित निर्माण और यातायात समस्या पर सांसद बृजमोहन ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार
शहर में खुलेआम मटन बिक्री पर सांसद बृजमोहन नाराज, अवैध दुकान पर रोक के साथ पर्दे लगाने के निर्देश
रायपुर 10 अक्टूबर
आज राजधानी रायपुर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की पंचम बैठक हुई।
जिसमे स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों और निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही राजधानी के यातायात को सुगम बनाने पर चर्चा की गई।
राजधानी में पिछले 8 सालों में स्मार्ट सिटी के तहत 312 परिजोनाओं पर कार्य किया गया। जिसमे 200 करोड़ की लागत से ट्रैफिक कमांड सेंटर का निर्माण हुआ है। शहर में 549 सीसीटीवी कैमरे लगे है जिसमे से 80 खराब हैं और 50 जंक्शन है जिसमे 8 खराब हैं। जिसपर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 1 माह के भीतर सभी कैमरों और जंक्शन को शुरू करने के निर्देश दिए साथ ही ट्रैफिक लोड के अनुसार शहर के मुख्य जगहों का प्रति माह रिपोर्ट बनाने और उसके अनुसार ट्रैफिक संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में ट्रैफिक लाइट्स को दिल्ली की तरह सिंक्रोनाइज करने को कहा और डिवाइडर को भी जरूरत के मुताबिक बनाने के निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने पुलिस को जनता से यातायात नियम का पालन करवाने के लिए भी कहा और नियम तोड़ने वालों का चालान करने को कहा है।
शांति नगर और पंडरी मार्केट स्थित क्राफ्ट मार्केट में बन रहे कॉम्प्लेक्स पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल उठाया उनका कहना है कि कॉम्प्लेक्स बन जाने से क्षेत्र में यातायात में असुविधा होगी जिसको देखते हुए कॉम्प्लेक्स को कहीं और शिफ्ट करने की निर्देश की।
इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल ने शहर में 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा भूमि पर बनने वाले कमर्शियल निर्माण के लिए यातायात पुलिस से भी एनओसी लेने के लिए नियम बनाने को कहा।
शहर के 41 तालाबों और 42 उद्यानों के पुनर्विकास में हुई लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी शहर को बेहतर बनाने के लिए ईमानदारी से काम करें वरना दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को शहर में अंडरग्राउड बिजली व्यवस्था के तहत लगाए गए डीपी बॉक्स को सही तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। फिलहाल डीपी बॉक्स बहुत पास-पास लगे है जिससे यातायात में समस्या आती है।
इसके अलावा शहर के महाराजबंध
तालाब, तेलीबांधा तालाब, बूढ़ा तालाब में पेरीफेरल रोड और एसटीपी के धीरे रफ्तार कार्यों पर भी सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के कार्य करने से पहले अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उस कार्य की उपयोगिता क्या है और उसके लिए अन्य विभागों और दूसरी एजेंसियों से चर्चा भी की जाए। इसके लिए भविष्य में होने वाली बैठकों में आरडीए, आईआईटी, आईआईएम, टीएनपी, रेरा, एनएचएआई, सीएसईबी, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को भी शामिल किया जाए।
शहर में अब नहीं बिकेगा खुलेआम मीट, दुकान पर लगाने होंगे पर्दे: सांसद बृजमोहन
बृजमोहन अग्रवाल ने शहर में खुलेआम बिक रहे मटन पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वो सुनिश्चित करें की कोई भी दुकान बाहर न हो और सभी दुकान पर पर्दे लगे हो साथ ही किसी भी दुकान का संचालन बिना नगर निगम की अनुमति के न हो। खुलेआम मटन की बिक्री से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सांसद बृजमोहन ने बैठक में कलेक्ट गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह के बैठक में अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई।
बैठक में विधायक राजेश मूणत, स्मार्ट सिटी एमडी अविनाश मिश्रा, सीईओ पंचायत विश्वदीप, सीओओ उज्ज्वल पोरवाल, डीएसपी यातायात गुरजीत सिंह, समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी में पैर गवाने वाले नक्सल पीड़ितों को मिला कृत्रिम पैर का सम्बल
वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्दभरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाकर चलने की ट्रेनिंग दी गई। आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद से चलने फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए ये लोग अब कृत्रिम पैर पाकर इतने उत्साहित हैं कि खुद अपने पैरों से चलकर आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास अपनी खुशी व्यक्त करने पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों ने बस्तर शांति समिति की पहल पर विगत सितंबर माह में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आप बीती बताते हुए बस्तर में शांति की गुहार लगाई थी। वहीं दिल्ली से लौटकर वे आए तो उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में एक-एक पीड़ितों से बात कर उनका हालचाल जाना था और उनका हौसला बढ़ाया था और आईईडी ब्लास्ट में पैर गवा चुके पीड़ितों के कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार आईईडी ब्लास्ट में अपने अंग खोने वाले ग्रामीणों का समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे नक्सल हिंसा पीड़ितों को कृत्रिम अंग लगाने की शुरुआत हो गई है। कृत्रिम पैर लगाने के लिए बस्तर से 9 नक्सल पीड़ित का आना तय हुआ था, किंतु व्यक्तिगत कारणों से 3 पीड़ित अभी नहीं पहुंच पाए। इस प्रकार 6 नक्सल पीड़ित गुड्डू लेकाम बीजापुर, अवलम मारा बीजापुर, सुक्की मड़कम सुकमा, सोमली खत्री बीजापुर, खैरकम जोगा बीजापुर, राजाराम बीजापुर को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए गए।
कृत्रिम पैर लगने के बाद इनकी जिंदगी एक नई करवट ले रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निवास पहुंचे इन नक्सल पीड़ितों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। कदम-कदम पर किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिंदगी में अब आगे बढ़ने और कुछ हासिल करने की सोच सकते हैं। हालांकि नक्सलियों ने जो छीना है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता से उन्हें कृत्रिम पैर सुलभ होने के साथ जीवन में नया उत्साह आया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।
BREAKING: मवेशियों से भरे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, 40 मवेशियों की मौत
सिहोरा : खितौला, जबलपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मवेशियों से भरे ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक में सवार 40 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, ट्रक (एमपी 41 जीए 0462) कटनी से जबलपुर की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ा था। तभी कटनी से ही आ रहा एक दूसरा ट्रक (एमएच 04 एलवाय 8354) पीछे से जोरदार टक्कर मार गया, जिससे ट्रक में सवार सभी मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद दूसरा ट्रक चालक फंस गया, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला।
घटन के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मवेशियों की तस्करी में मिलीभगत का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख सिहोरा से पशु चिकित्सक को बुलाकर मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अर्जुन कुशवाहा ने पुलिस पर तस्करों से मिलीभगत कर मवेशियों से भरे ट्रकों को सुरक्षित निकालने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने पुलिस पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ब्रेकिंग : हाईकोर्ट का फैसला, स्टाफ नर्स के तबादले पर लगाई रोक, सामने आई ये बड़ी वजह.....
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने स्टाफ नर्स सरस्वती साहू की याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है। जस्टिस पीपी साहू ने फैसले में कहा कि यदि बहुत जरुरी ना हो तो शैक्षणिक सत्र के बीच में ऐसे कर्मचारी और अधिकारी जिनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, उनका स्थानांतरण ना किया जाए। इस फैसले से उन सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिनके बच्चे शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई कर रहे हैं।
सरस्वती साहू, जो बालोद जिले के पीपरछेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं। जिनका डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर में स्थानांतरित कर दिया है। जिसको लेकर नर्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई। याचिकाकर्ता के वकील संदीप दुबे ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता स्टाफ नर्स के दो पदों में से वर्तमान पदस्थापना स्थान पर कार्यरत एकमात्र स्टाफ नर्स है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोद ने 7.10.2024 को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखा जिसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता के स्थानांतरण के बाद उसके स्थान पर किसी अन्य स्टाफ को नहीं रखा गया है। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उचित और सुचारू संचालन प्रभावित हो रहा है।
याचिकाकर्ता के दो बच्चे स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बालोद, जिला-बालोद में कक्षा-10 वीं और 6 वीं में पढ़ रहे हैं। याचिकाकर्ता का स्थानांतरण शैक्षणिक सत्र के मध्य में हुआ है, इसलिए उन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता का एक बच्चा कक्षा-10वीं में पढ़ रहा है, जो कि बोर्ड परीक्षा है. अधिवक्ता संदीप दुबे ने स्कूल शिक्षा निदेशक बनाम ओ. करुप्पा थेवन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया, जिसकी रिपोर्ट 1994 एससीसी सप्लीमेंट (2) 666 में दी गई है।
राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारी ने कहा कि याचिकाकर्ता मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी है। उसे शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया था। याचिकाकर्ता के अनुरोध पर उन्हें स्वास्थ्य सेवा विभाग में पदस्थ किया गया था। अब उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुबे ने कोर्ट से मांग की कि याचिकाकर्ता ने 4.10.2024 को भी अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है। लिहाजा अभ्यावेदन पर निर्णय होने तक याचिकाकर्ता का स्थानांतरण ना किया जाए।
मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में हुई। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि स्थानांतरण करते समय, इस तथ्य को उचित महत्व दिया जाना चाहिए कि कर्मचारी के बच्चे पढ़ रहे हैं, यदि सेवा की अनिवार्यताएं तत्काल नहीं हैं। इस टिप्पणी के साथ स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सचिव स्वास्थ्य सेवाएं के समक्ष 10 दिनों की अवधि के भीतर नया अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि याचिकाकर्ता अभ्यावेदन प्रस्तुत करता है, तब सचिव स्वास्थ्य सेवाएं को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए, कानून के अनुसार चार सप्ताह के भीतर निर्णय लेना होगा। अभ्यावेदन के निराकरण तक स्थानांतरण आदेश पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।
CG : सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 8 घायल
तखतपुर : क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से कुछ को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई
जानकारी के अनुसार, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 40 मिनट के भीतर 11 घायलों को लाया गया। इनमें से दो की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई।
बाइक सवार 80 वर्षीय रूपचंद शर्मा और उनके रिश्तेदार प्रशांत शर्मा को बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मारी। रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा, पूरा पंचायत के पास दो बाइक की टक्कर में बेलगहना निवासी रितेश केवट की मौत हो गई।
एक दूसरी घटना में कुरानकापा निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं ग्राम दैजा और निगारबंद के पास भी सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। नवरात्रि के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को मात्र 40 मिनट में आए इतने घायलों से सड़क पर व्यस्तता का अंदाजा लगाया जा सकता तखतपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई हैं और आठ लोग घायल हो गए गए हैं.
मंगलवार की शाम तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इन घायलों में से कुछ को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 40 मिनट के भीतर 11 घायलों को लाया गया।
इनमें से दो की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खमरिया के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बाइक सवार 80 वर्षीय रूपचंद शर्मा और उनके रिश्तेदार प्रशांत शर्मा को बिलासपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मारी। रूपचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके अलावा, पूरा पंचायत के पास दो बाइक की टक्कर में बेलगहना निवासी रितेश केवट की मौत हो गई। एक दूसरी घटना में कुरानकापा निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं ग्राम दैजा और निगारबंद के पास भी सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। नवरात्रि के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि मंगलवार को मात्र 40 मिनट में आए इतने घायलों से सड़क पर व्यस्तता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शारदीय नवरात्रि..
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
सिद्ध माँ महामाया देवी मंदिर माता चौरा वार्ड नंबर 16 विष्णु नगर कुदुदण्ड बिलासपुर छत्तीसगढ़...
सप्तमी, माँ कालरात्रि स्वरूपा.. 10.10.24
जय माँ महामाया, जय माता दी..
मातारानी आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें।
मंदिर समिति की ओर से पंडित आचार्य लोमेश पांडे जी ने बताया नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें रूप, मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. मां कालरात्रि के बारे में कुछ खास बातेंः
मां कालरात्रि को शुभंकरी भी कहा जाता है क्योंकि ये भक्तों का हमेशा कल्याण करती हैं.
मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल देने वाली मानी जाती हैं.
मां कालरात्रि की पूजा करने से भय, दुर्घटना, और रोगों का नाश होता है.
मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश और ग्रह बाधाओं को दूर करने वाली हैं.
मां कालरात्रि की पूजा रात्रि के समय में भी की जाती है.
रात को पूजा करते समय 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः' मंत्र का सवा लाख बार जप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
मान्यता है कि मां कालरात्रि ही वह देवी हैं जिन्होंने मधु कैटभ जैसे असुर का वध किया था.
दुर्गा सप्तसती की कथा के अनुसार मां कालरात्रि ने रक्तबीज नामक राक्षस का वध किया था
मुख्य जजमान के रूप में
1 श्रीमती अनीता /भारत पांडे
2 श्रीमती रंजू /दिनेश निर्मलकर
मंदिर समिति की ओर से
अध्यक्ष कमल जैन रवि चतुर्वेदी राजू गुप्ता संदीप भोसले विजय यादव हनुमान प्रसाद देवांगन नवीन तिवारी महेश यादव बजरंगी यादव रुद्र प्रताप नंदकिशोर चंद्राकर सखन पटेल बैग शंभू यादव मांगे यादव धनंजय यादव जुगनू रजक राजकुमार पांडे तुषार पांडे वह समिति के सदस्य व भक्तजन वार्ड नंबर 16 विष्णु नगर कुदुदण्ड माता चौरा विशेष पूजा अर्चना की गई भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे
प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास कार्य, राशि की नहीं होगी कोई कमी : किरण सिंह देव
जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग-अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया।
शहर के महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण 11 लाख 58 हजार, विजय वार्ड में सीसी सड़क लागत 05 लाख कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सीसी सड़क लागत 08 लाख निर्माण जिसकी कुल लागत कुल 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे।
आगे उन्होंने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी,वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। किरण देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे। आज विधायक निधि से शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए।
महापौर सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव , वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, भारती श्रीवास्तव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही,नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, श्वेता बधेल, दिगंबर राव, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राजपाल कसेर,नेहा धुव, सुनीता सिंह सहित निगम के कार्यपालनअभियंता गोपाल भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव,निगम के अधिकारी, कर्मचारी, काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
