प्रदेश
कौशल विकास से दूर होगी रोजगार की समस्या : बृजमोहन
सांसद अग्रवाल ने युवाओं बांटे प्रमाणपत्र, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दी सलाह
रायपुर :- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को ओएनजीसी के सहयोग से नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा आयोजित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज के समय रोजगार एक बड़ी चुनौती है ऐसे में हमको नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। इसके लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास के माध्यम से उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर हम स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते है और दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं, प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी दे रहे हैं। जिससे समाज और देश की प्रगति होगी, ऐसे में श्रीमती मीना गौतम के नेतृत्व वाली नवीन अंकुर महिला मंडल प्रमीण क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। युवा और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों जैसे कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई, मिस्त्री, प्लंबर मैकेनिक, ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व सहायता समूह के माध्यम से अपना काम शुरू कर सकते है जिससे दूसरों को भी रोजगार मिलेगा जिससे उनमें आत्मनिर्भरता आएगी और समाज का भी विकास होगा।
नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में ग्राम- तर्री, विकास खण्ड अभनपुर और ग्राम- भानसोज, विकास खण्ड आरंग में सिलाई और कड़ाई प्रशिक्षण तथा नवापारा, विकास खण्ड अभनपुर और मंदिर हसौद, विकास खण्ड आरंग में 3 माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था।
इस दिन होगी रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा, दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी मुहर, इन नेताओं के नाम रेस में आगे..
रायपुर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। बैठक में रायपुर दक्षिण उप चुनाव के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी। साथ ही दावेदारों में से एक नाम को फाइनल किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, नंदन जैन,सुभाष तिवारी,मृत्युजंय शर्मा, मीनल चौबे सहित कुछ अन्य नेता दावेदार हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संगठन स्तर पर पार्टी के अंदरुनी सर्वें में 3 नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया है। पैनल में शामिल नामों में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाएगा।
*अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही : मुख्यमंत्री*
सांसद बृजमोहन ने युवाओं बांटे प्रमाणपत्र, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दी सलाह
कौशल विकास से ही रोजगार की समस्या दूर होगी: बृजमोहन अग्रवाल
सांसद बृजमोहन ने युवाओं बांटे प्रमाणपत्र, स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की दी सलाह
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को ओएनजीसी के सहयोग से नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा आयोजित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज के समय रोजगार एक बड़ी चुनौती है ऐसे में हमको नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। इसके लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास के माध्यम से उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर हम स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते है और दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं,
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी दे रहे हैं। जिससे समाज और देश की प्रगति होगी, ऐसे में श्रीमती मीना गौतम के नेतृत्व वाली नवीन अंकुर महिला मंडल प्रमीण क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। युवा और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों जैसे कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई, मिस्त्री, प्लंबर मैकेनिक, ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व सहायता समूह के माध्यम से अपना काम शुरू कर सकते है जिससे दूसरों को भी रोजगार मिलेगा जिससे उनमें आत्मनिर्भरता आएगी और समाज का भी विकास होगा।
नवीन अंकुर महिला मंडल द्वारा स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में ग्राम- तर्री, विकास खण्ड अभनपुर और ग्राम- भानसोज, विकास खण्ड आरंग में सिलाई और कड़ाई प्रशिक्षण तथा नवापारा, विकास खण्ड अभनपुर और मंदिर हसौद, विकास खण्ड आरंग में 3 माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था।
CG - न्यायधानी में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। ये मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरू पारा के चांटीडीह का है। युवक ने प्रेम संबंध में खटास आने के बाद अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक सागर साहू और मृतिका प्रियंका देवांगन के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बीते एक महीने से दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटास आ गई और आय दिन विवाद होते रहते थे। आज भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच आज आरोपी सागर साहू ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लोहारीडीह काण्ड को लेकर 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, दीपक बैज ने किया ऐलान …
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के लोहारीडीह काण्ड तूल पकड़ता जा रहा है, आये दिन कांड में कुछ न कुछ खुलासे होते जा रहे हैं, इसी बीच इस घटना के विरोध में कांग्रेस 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दीपक बैज ने लोहारीडीह की घटना को पुलिस और सरकार की विफलता करार देते हुए इसके विरोध में कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गृह विभाग की बैठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ये कोशिश कर रहे हैं कि क़ानून व्यवस्था ठीक हो जाए, लेकिन सरकार से कानून व्यवस्था दूर हो चुकी है, बैठक लेने बाद कानून व्यवस्था में क्या सुधार आया. आम नागरिक की न जान सुरक्षित है न जेब.
बीजेपी के पोस्टर वार को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने, बीजेपी नेता और उनके गुंडों को बचाने के लिए के लिए पोस्टरें जारी कर रही है. इस तरह के पोस्टर वार करने से सरकार की असफलता नहीं छिपेगी.
आचार संहिता के बीच राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :- छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर.जिले से दो मासूमों की मौत की खबर सामने आयी है, बच्चो की मौत तालाब में डूबने से हुई है. बता दे की दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
भाजपा का पोस्टर वार जारी; कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर गुंडाराज को बढ़ावा देने का आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने सूरजपुर हत्याकांड में NSUI नेता की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर प्रदेश में गुंडाराज के बीज बोने का आरोप लगाया है।
भाजपा द्वारा जारी इस पोस्टर में छत्तीसगढ़ के दो आम नागरिक अखबार पढ़ते हुए कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते नज़र आ रहे हैं। अखबार की हेडलाइन में कांग्रेस के गुंडों पर सत्तारूढ़ साय सरकार की कार्रवाई का ज़िक्र है। भाजपा ने इस पोस्टर को छत्तीसगढ़ी में लिखा है: ” प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज…काबर कि अपराधी मन ऊपर नकेल कसत हे विष्णु सरकार…”
CG - चलती ट्रेन में दरवाजे से बाहर झांक रहा था युवक, खंभे से टकराया सिर, गिरने से शरीर के उड़े चीथड़े
बिलासपुर। बिल्हा रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर दगोरी स्टेशन के आगे स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर एक गंभीर हादसा हुआ। चलती ट्रेन में दरवाजा के पास खड़े होकर यात्री बाहर झांक रहा था। उसका सिर बिजली पोल से टकरा गया, जिससे युवक ट्रेन के बाहर गिर गया। इस हादसे में युवक का एक पैर कट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सरकंडा निवासी संजय देवांगन पिता फागुराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। बिल्हा पुलिस ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि ट्रेन में सफर करते समय दरवाजे के पास खड़े होना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। इस तरह के हादसों से बचने के लिए यात्रियों को सतर्क रहना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। यात्रियों को हमेशा अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।
कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों का जिक्र
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की लाश उनके घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों और महिलाओं के नाम लिखे हैं. खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रतीक सैमुअल सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करते थे और उनकी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैं।
बता दें कि पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में कुछ बड़े अधिकारियों और महिलाओं के नाम का उल्लेख किया गया है, जो इस मामले में अहम सुराग दे सकते हैं. हालांकि, सुसाइड नोट में लिखे कारणों और अधिकारियों के नाम की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर गहराई से जांच शुरू कर दी है, ताकि प्रतीक की आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.
मानसिक तनाव में था प्रतीक
प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रतीक सैमुअल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे, लेकिन उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट और जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि प्रतीक सैमुअल किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे और क्या कोई व्यक्तिगत या व्यावसायिक मुद्दे इस घटना का कारण बने।
दो दिन पहले की थी आत्महत्या
प्रतीक सैमुअल की आत्महत्या को लेकर यह जानकारी मिली है कि उन्होंने दो दिन पहले ही यह कदम उठाया था. चूंकि वे घर में अकेले रह रहे थे, इस कारण किसी को उनकी मौत की जानकारी नहीं हो सकी. उनके एक मित्र जब कल रात उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने प्रतीक की लाश फांसी पर लटकी हुई देखी और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद खम्हारडीह पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सुसाइड नोट के साथ-साथ प्रतीक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की भी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जांच में शामिल सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा.
CG: अंधविश्वास की चपेट में आए परिवार के दो भाईयों की मौत, 4 अन्य गंभीर
सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अंधविश्वास की भयानक घटना सामने आई है, जहां तांदुलडीह गांव के एक घर में जप-तप के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई और चार अन्य परिवारजनों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है
तस्वीरें सक्ती जिले के तांदुलडीह गांव की हैं, जहां एक ही परिवार के 6 लोग जप-तप कर रहे थे। जप-तप के दौरान ही दो सगे भाइयों की अचानक हालत बिगड़ी और वे बेसुध हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मंत्री राजवाड़े की पहल और निर्देश पर आवेदनों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया*
प्रधानमंत्री आवास मेला में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप, हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी
सुकमा : सांसद बस्तर महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को शबरी ऑडिटोरियम कुम्हाररास सुकमा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला का आयोजन किया गया। सांसद कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 10 हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र और 06 हितग्राहियों को नए आवास की चाबी सौंपी गई। इसके साथ ही 05 आवास हितग्राहियों को चालीस-चालीस हजार रुपए का चेक वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। जनता के विश्वास के आधार पर सभी योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि हर गरीब का एक पक्का मकान हो। शासन महिलाओं के ऊपर विशेष ध्यान देते हुए महतारी वंदन योजना जैसे योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि कोई भी पात्र हितग्राही आवास योजना का लाभ लेने से वंचित न हो। उन्होंने आवास की चाबी भेंट कर सभी हितग्राहियों को बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में स्थायी प्रतिक्षा सूची अंतर्गत 18,618 एवं आवास प्लस सूची अंतर्गत 24,829 इस प्रकार कुल 43,447 हितग्राही चिन्हित हैं। जिले में अब तक वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक कुल 10,118 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया है। जिसमें से 9,373 आवास पूर्ण किया जा चुका है, शेष 745 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 13,095 आवासों की स्वीकृति हेतु राज्य कार्यालय से लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से स्थायी प्रतिक्षा सूची के शेष 8,500 हितग्राही एवं आवास प्लस सूची के 4,595 हितग्राही शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक लक्ष्य 13,095 आवासों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है, अद्यतन 6,266 आवासों की स्वीकृति किया जा चुका है।
सीईओ जिला पंचायत नम्रता ने बताया कि जिले में अब तक 43,447 हितग्राहियों में से कुल 16,384 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया है, 9,373 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं और शेष 7,011 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृति हेतु शेष 6,829 आवासों का स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवास के हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु कुल 1,20,000 की सहायता राशि तीन किश्तों में प्रदाय किया जा रहा है।
इस अवसर पर इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे,हुंगाराम मरकाम,डमरू नाग,सोयम मुक्का,मनोज देव, अरूण भदोरिया,कोरसा सन्नू, विश्वराज सिंह चौहान,दिलीप पेददी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ जिला पचायत सुश्री नम्रता जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
बिलासपुर केंद्रीय जेल में संचालित केन्टीन का था लोकल पंजीयन हर वर्ष होती थी ऑडिट..
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर केंद्रीय जेल में वर्ष 2016 मे बहुउद्देशीय जेल कर्मचारी कल्याण सहकारी समिति का गठन अध्यक्ष अजय वायपेयी व 22 अन्य स्टाफ (महिला पुरूष मिलाकर) की सहमति व जिला पंजीयन कार्यलय में पंजीकृत कर कैंटीन खोला गया था यहां कैदियों के लिए जेल मैनुअल के अनुसार खाद्य सामग्री ,बिस्किट,मिक्चर,साबुन,गमछा, अंडर गारमेंट्स,सलाद के लिए टमाटर, खीरा,फल आदि की बिक्री होती थी. इस कैंटीन से बिकने वाली सभी सामानों से प्राप्त लाभांश की राशि का उपयोग कैदी और कर्मचारियों के कल्याण में खर्च किया जा रहा है । कल्याण समिति का हर वर्ष ऑडिट भी होता रहा है। आपको बता दे अजय वाजपेयी का अम्बिकापुर जेल में स्थानांतरण हो गया जिसके बाद भी अजय वाजपेयी द्वारा वर्तमान जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी को कैंटीन की चाभी नही दी गई और ना ही कल्याण समिति से संबंधित जेल पहरियों को चाभी दी गई । उन्हें नोटिस देने के बाद बाकायदा पंचनामा कर कैंटीन का ताला तोड़ा जा सका था वर्तमान में पदस्थ जेल अधीक्षक ने मुख्यालय व शासन से नए पंजीकरण के लिए अनुमति मांगी है। अब सवाल यहाँ यह उठता है कि जब कैंटीन से प्राप्त राशि का प्रत्येक वर्ष ऑडिट हुआ करता था राशि का व्यय भी उल्लेख होता रहा होगा ।
दूसरी तरफ लाभांश की राशि का पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा गबन के आरोप की बात भी प्रमाणित नहीं हुई है|
कैंटीन की चाभी सुपुर्द नही करने को लेकर पूर्व में सीजी 24 ने खबर लगाकर मुख्यालय को जानकारी देने का प्रयास किया था। परंतु मामले पर संज्ञान लिया गया कि नहीं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है |
भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा का टंकराम वर्मा ने किया अनावरण
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली (छोटी) स्थित शीतला मंदिर चौक में अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने स्वर्गीय श्री बाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भी कहा जाता है। वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को छत्तीसगढ़िया संस्कृति से बेहद लगाव था और उनका सपना था कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
मंत्री श्री वर्मा ने करेली (छोटी) में गुड़गुड़ी चौक स्थित सांस्कृतिक कला मंच और सांसद निधि पर निर्मित गायत्री मंदिर शेड का लोकार्पण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रावण मरकाम, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
वन अधिकार अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आदिम जाति विकास विभाग और एनजीओ एटीआरईई के मध्य एम.ओ.यू.
छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम-2006 के बेहतर कियान्वयन हेतु आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग और स्वयं सेवी संस्था अशोका ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकोलॉजी एण्ड एनवायरोमेंट (एटीआरईई) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है। विभागीय मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की उपस्थिति में एटीआरईई के प्रतिनिधि डॉ. शरतचंद्र लेले एवं विभाग की ओर से सचिव सह आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू का कार्यक्रम मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह समझौता वन अधिकार अधिनियम-2006 के उचित अनुपालन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (सीएफआरआर), सीएफआर प्रबंधन एवं वन अधिकार पत्रों के आनॅलाइन डिजिटाइजेशन के संबंध में जमीनी स्तर पर अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इस समझौते के माध्यम से एफआरए अधिनियम के उचित क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम केन्द्र एवं राज्य शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। अतः इसके उचित कियान्वयन में सबका समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक है।
इस समझौते के माध्यम से सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (सीएफआरआर) प्रकरणों में त्रुटियों की पहचान और समाधान करने के लिए विभाग को जमीनी स्तर के अनुभव के आधार पर सलाह प्रदाय करेगा। इसके अलावा विभाग द्वारा विकसित किये जाने वाले एफआरए एटलस के लिए एटीआरईई के द्वारा जिला स्तरीय सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (सीएफआरआर) संभावित ग्रामों का मानचित्र एवं डाटा भी प्रदाय किया जाएगा। साथ ही विभाग द्वारा (सीएफआरआर) के अंतर्गत परंपरागत सीमा के संबंध में विकसित किये जा रहे भौगोलिक सूचना प्रणाली (वेबजीआईएस) के पोर्टल के लिए आवश्यकतानुसार तकनीकी सलाह भी प्रदाय करेगा। इसके अलावा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन और गौण वनोपज आधारित आजीविका वृद्धि की सुविधा के लिए नीतियों और कार्यक्रमों में सुधार पर विभाग को सुझाव देगा। साथ ही अन्य राज्यों के क्षेत्रीय अनुभव और उत्तम पहल के आधार पर सीआरएफ प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए संस्थागत व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के उपायो के संबंध में भी विभाग को सुझाव प्रदान करेगा।
