प्रदेश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगस्टर की याचिका...
बिलासपुर। झारखंड का गैंगस्टर अमन साहू की चुनाव लड़ने की अनुमति वाली याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड हाईकोर्ट में भी यही याचिका दायर की गई है।
बुधवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में इस संबंध में याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अमन की याचिका को खारिज कर दिया है। अब गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में इसी तरह की एक याचिका पर सुवाई होगी।
गैंगस्टर अमन साहू ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर झारखंड के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अनुमति मांगी थी। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने छूट देने की मांग अमन ने अपनी याचिका में की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अमन की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि झारखंड के बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई है।
अब झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अमन व उसके गुर्गे की नजर अब झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर लगी है। गुरुवार को अमन के चुनाव लड़ने की अनुमति संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है।
इसलिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दायर की याचिका
गैंगस्टर अमन साहू फिलहाली रायपुर पुलिस की रिमांड पर है। रंगदारी वसूलने और कारोबारी पर फायरिंग कराने का आरोप है। इसके लिए उसने गुर्गे भी भेजा था। इसके अलावा अन्य मामलों में भी रायपुर पुलिस अमन से पूछताछ कर रही है। 25 को पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है। इसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
शिक्षक के खिलाफ FIR : कलेक्टर ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए प्राचार्य, शिक्षकों को शो-कॉज जारी, जाने क्या है पूरा मामला...!!
बलरामपुर। जिले में शिक्षक द्वारा बच्चों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में कलेक्टर ने कलेक्टर संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। दोषी शिक्षक के खिलाफ राजपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है। वहां के प्रिंसिपल को हटाने के साथ ही शिक्षकों को जो शो काज नोटिस जारी किया गया था, उसका जवाब आ चुका है। जल्द ही इस पूरे मामले में फाइल आगे बढ़ाकर मारपीट करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
पूरे मामले में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने कहा कि तीन सदस्यीय जांच टीम बनायी गयी है। इस पूरे मामले में जांच शुरू हो गयी है। प्रारंभिक जांच में शिक्षक दोषी पाए गए है। जिसपर जल्द कार्यवाही होगी। बता दें कि 17 अक्टूबर को सेजस राजपुर में शिक्षक चंदन साह ने कक्षा आठवीं के करीब आठ बच्चों को बेरहमी से पीटा था।
पूरा मामला जिले के राजपुर विकासखंड के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का है। यह घटना 4 दिन पहले आखिरी पीरियड के दौरान हुई। जब स्कूल में पदस्थ चंदन नामक शिक्षक ने 10 बच्चों के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट की। बच्चों ने बताया कि वे छुट्टी के दौरान खेल रहे थे. इसी दौरान उनकी पॉकेट फट गई थी।
ब्रेकिंग : आंदोलन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की हालत गंभीर, ऐसे हुए हादसे के शिकार
कांकेर। प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया। पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में 5 शिक्षकों के घायल होने की जानकारी मिली है। दो शिक्षकों की हालत ज्यादा गंभीर है।
दरअसल, प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है। इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है। OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है। ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं।
नौकरी के नाम पर रुपये देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई..
बिलासपुर : नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों से हाई कोर्ट भी चिंतित नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से अपील की है और सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है।
रजिस्ट्रार जनरल ने कहा है कि नौकरी लगाने के नाम पर किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आए और ना ही किसी को राशि ही दें। नौकरी के नाम पर राशि देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को आम सूचना जारी करते हुए आमजनों को सूचित किया गया था कि न्यायालयों में नियुक्ति के संबंध में किसी भी तरह के आश्वासन तथा प्रलोभन में आने से बचें, अन्यथा वे आपराधिक अभियोजन के लिए उत्तरदायी ठहराये जायेंगे।
रजिस्ट्रार जनरल ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि आम सूचना जारी करने के बावजूद भी यह देखा जा रहा है कि कुछ धोखेबाज व्यक्तियों द्वारा इस तरह के कृत्य किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
लिहाजा आमजन तथा सभी संबंधितों को पुनः सलाह दी जाती है कि छत्तीसगढ हाई कोर्ट बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला न्यायालयों तथा न्यायिक व्यवस्था से संबंधित अन्य संस्थानों में उम्मीदवारों को नियुक्ति दिलाने का प्रलोभन देने तथा इस तरह के कोई भी कृत्य करने से बचें।
आरजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नौकरी के नाम पर धन राशि देने वाला कोई भी व्यक्ति जो उपरोक्त कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो वह आपराधिक अभियोजन की कार्यवाही के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा। इसी प्रकार जो व्यक्ति ऐसे प्रलोभन, आश्वासन को स्वीकार करता है, उसे भी आपराधिक अभियोजन के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा।
नौकरी लगाने के एवज में रुपये एठनें वालों की लगातार शिकायत मिल रही है। नौकरी के लालच व झांसे में आकर अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई लुटा देते हैं। नौकरी नहीं मिलती या फिर फर्जीवाड़े का शिकार होने की भनक लगते ही पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराते हैं,तब तक बहुत विलंब हो जाता है। फर्जीवाड़ा करने वाला अपने मकसद में कामयाब हो जाता है।

CG - रजिस्ट्री प्रकिया हुई और अधिक पारदर्शी : अब नहीं हो सकेगी संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी, इस ऐप से घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर ‘सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। इस एप के शुरू होने से अब संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। वहीं लोग घर बैठे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस ऐप को 21 अक्टूबर से लागू किया गया है, जिसके बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी है।
महानिरीक्षक पंजीयन विभाग की ओर से सभी मुख्य जिला पंजीयकों और उप पंजीयकों के लिए एक आदेश जारी कर कहा गया है कि एनजीडीआरएस सिस्टम के सिटीजन लॉगिन से ऑनलाइन रजिस्ट्री होने के बाद विक्रीशुदा संपत्ति की तीन दिशाओं से तीन फोटो जमीन मालिक के साथ अक्षांश और देशांतर की जानकारी समेत अपलोड करना है। ऑनलाइन अपलोड होते ही नामांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे ये भी साबित हो जाएगा कि वर्तमान में जमीन का मालिक कौन है। अभी तक जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण तुरंत नहीं होने की वजह से एक जमीन की रजिस्ट्री कई बार हो जाती है, इसलिए दावा किया जा रहा है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
सुगम ऐप में पक्षकार को रजिस्ट्री के प्रकिया के दौरान अपना मोबाइल लेकर उस जगह में जाना होगा, जिस स्थान की रजिस्ट्री किया जा रहा है। उस स्थान में जाकर सुगम ऐप खोलकर ऐप में निर्देशित तीन कोणों अर्थात् सम्पत्ति के सामने, दाएं और बाएं से उस स्थान का फोटो लेना होगा। वह फोटो स्वतः ही रजिस्ट्रार के माड्यूल में ट्रांसफर हो जाएगा। उस स्थान की भौगोलिक स्थिति अर्थात् अक्षांश व देशांतर की स्थिति रजिस्ट्री पेपर में फोटो के साथ दर्ज हो जाएगी। इस प्रकार संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित रहेगा, जिससे पक्षकार कभी भी उस स्थान पर जाकर संपत्ति की पहचान कर सकता है।
’सुगम ऐप’ के माध्यम से सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया जाएगा। सुगम ऐप द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगेगा। सुगम ऐप से संपत्ति की वास्तविक संरचना के संबंध में ज्ञात हो सकेगा, जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा। इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व अपवंचन को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाले परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे।
सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के चौथे चरण हुआ शुभारंभ , अब नशे पर होगा प्रहार*
BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू, सहयोगी भी गिरफ्तार
कांकेर : धुर नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमार कार्रवाई की है, जगदलपुर से आई टीम ने आमाबेड़ा के तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक दफ्तर के बाहर फूफ गांव मार्ग में पीड़ित को बुलाकर रिश्वत ले रहा था, तभी 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे कर्मचारी पुरूषोतम सिंह गौतम को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि सर्पदंश मुआवजा राशि भुगतान के एवज में आमाबेड़ा (कांकेर) तहसील का बाबूरिश्वत ले रहा था। जिसे एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी, ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला-कांकेर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला-कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू परमेश्वर गौतम ने 25,000 रु० रूपये रिश्वत की मांग की है। इसमें से से 4,000 रू0 पहले ही ले लिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।
शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज दिनांक 23.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी परमेश्वर गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10,000 रु० रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
सीएम साय लेंगे महत्वपूर्ण बैठक,कई मंत्री और अधिकारी होंगे शामिल,सत्य साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे सीएम हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होगा, जिसमें कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सत्य साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, मुख्यमंत्री 3:20 बजे अपने निवास लौटेंगे
BREAKING : दिनदहाड़े स्कूल के बाहर युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट...जनिए क्या है पूरा मामला
राजनांदगांव : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के सामने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोस्त ने ही धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। मृतक का नाम सोनू पटेल है। सुचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले में मार्ग कायम कर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
BREAKING: गार्डन के पास शुरू हुआ जिश्म फरोसी का धंधा, खुद का सौदा करती दिखीं महिलायें
बिलासपुर : एक बार फिर से बिलासपुर के कोन्हेर गार्डन के पास जिस्म फरोसी का गोरख धंधा फिर से चालू हो चूका है. इसके पहले भी यहां पर युवतियां और महिलाएं कोन्हेर गार्डन और छत्तीसगढ़ भवन के पास अपना डेरा जमाएं रहती है. जहाँ युवकों को रुकवा कर अपने धंधे का सौदा कर वहां के माहौल को ख़राब कर रही है.
नीचे आप एक वीडियो को देख सकते हैं जिसमें गोरख धंधा करने वाली महिला युवकों से सौदे की बात करते नजर आ रही. विडिओ मे साफ- साफ देख सकते है. महिला नये बस स्टैंड और मंगला स्थित किसी रूम का 300 रूपये और खुद का 1000 लेने की बात कह रही है.
दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान 2 युवकों ने तोड़ा दम..
बिलासपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर एक आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोड़ पर सामने से आरही ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहू अपने पड़ोसी निजाम अंसारी के साथ किसी काम से निकले थे, इसी दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर सामने से आ रही ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
CG - सनकी आशिक घटिया करतूत : शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलाकर प्रेमिका को दी ये खौफनाक सजा
गरियाबंद। जिले के बिन्द्रानवागढ़ से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एक सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलाकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर सनकी आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलाकर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को कुंए में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बिन्द्रानवागढ़ चौकी में मृतिका के पिता सुभेदी ओटी ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी 18 साल की बेटी सुरेखा ओटी घर से बिना बताए कही चली गई है। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लापता सुरेखा की तलाश शुरू की, इस दौरान उन्हें बोईरगांव में रहने वाले कुंवर सिंह के खेत में बने कुंए में सुरेखा की लाश मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसमें हत्या की पुष्टि हुई
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला की सुरेखा और बालाराम मलिक के बीच प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने बालाराम मलिक और उसके दोस्त धनीराम नेताम से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बालाराम और धनीराम ने पुलिस को बताया कि सुरेखा और बालाराम मलिक के बीच बीते 2 महीने से प्रेम संबंध चल था। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात भी किया करते थे। सुरेखा बार-बार बालाराम से शादी करने की बात कहती थी, जिससे बालाराम काफी परेशान था। इस बीच उसने सुरेखा को मिलने के लिए बुलाया, हत्या की वारदात वाले दिन सुरेखा अपनी सहेली के साथ रात करीब 9 बजे परियाबाहरा रोड पहुंची जहां से बालाराम उसे अपने साथ जंगल के अंदर ले गया। जहां उसने सुरेखा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरेख ने ऐसा करने से साफ़ इंकार कर दिया। यह बात बालाराम को इतनी नागवार गुजरी की उसने सुरेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पूरी बात दोस्त धनीराम को बताई जिसने सुरेखा की लाश को मोटरसाइकल से ले जाकर बोईरगांव में रहने वाले कुंवर सिंह के खेत में बने कुंए में फेंक दिया।
CG - ड्राइवर की लापरवाही से नदी में गिरी स्कूल वैन, करीब 18 बच्चे थे सवार, फिर जो हुआ, मची चीख पुकार
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में ड्राइवर की लापरवाही से बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिर गई। स्कूल वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की है। हसौद के निजी स्कूल हैपी पब्लिक स्कूल के बच्चे को स्कूल बस चालक शॉर्ट कर्ट के चक्कर में नदी में बने एनीकट (छोटा पुल) से गाड़ी ले जा रहा था। इस दौरान पिसौद के पास ड्राइवर की लापरवाही से बस नदी में जा गिरी।
बस को नदी में गिरता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। एक बच्चे को थोड़ी चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों के साथ लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
दिल दहला देने वाली घटना : नाबालिग ने पेट्रोल डालकर मूकबधिर युवक को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सो रहे मूकबधिर युवक पर एक नाबालिग ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। युवक को गंभीर हालत में जशपुर से रायपुर उपचार के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना पत्थलगांव के ग्राम डुडुगजोर की है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मूकबधिर युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शिकायतकर्ता प्रकाश राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बुढाडांड़ (बंगलापारा) थाना पत्थलगांव ने 22 अक्टूबर को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उसका मंझला भाई प्रेमसाय राठिया उम्र 24 वर्ष मूकबधिर है, वह 17 अक्टूबर को ग्राम डुडुंगजोर में नाटक देखने गया था और अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम डुडुंगजोर में रुका था। दूसरे दिन 18 अक्टूबर की शाम करीबन 5 बजे उसका भाई शराब के नशे में देवकरण राठिया के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया था। इस दौरान एक नाबालिग नशे की हालत में गुस्से में आकर जान से मारने की नियत से उसके भाई प्रेमसाय राठिया के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जला दिया।
मूकबधिर युवक को गंभीर हालत में तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी और मृत युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
यात्री के बैग से बरामद हुई 29 किलो चांदी, दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई
महासमुंद । त्योहारी सीजन के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29.21 किलोग्राम कच्ची चांदी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महापात्रा बस से एक संदिग्ध व्यक्ति लोहराचट्टी, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है और उसके बैग में कुछ संदिग्ध सामान है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे 53 के पास रेहटीखोल में बस को रोका और यात्रियों की जांच शुरू की। बस में एक संदिग्ध व्यक्ति, जिसका हुलिया मुखबिर की जानकारी से मेल खाता था, मिला। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुखदेव ठाकुर (22 वर्ष), निवासी गोपालपुर, शमशहबाद, आगरा बताया, जो वर्तमान में रायपुर के गोलबाजार इलाके में रह रहा था। उसके पास एक बैग था, जिसकी जांच के दौरान बैग में 23 नग कच्ची चांदी के छोटे और बड़े टुकड़े मिले। चांदी का कुल वजन 29.210 किलोग्राम निकला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28.33 लाख रुपये आंकी गई है।
चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर सुखदेव ठाकुर कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया और सुखदेव ठाकुर के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी ने पदाधिकारियों को बधाई
कांग्रेस असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बीते महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कांग्रेस देश और समाज के हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है। समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नई ऊर्जा के साथ के देश हित और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। हमें जन जन तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठाना है।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी जाएगी उसका पालन हम स्थानीय संगठन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे !!
कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने किया !!
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री दीपक मिश्रा , संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, नरेश गढ़पाल, सचिव सद्दाम सोलंकी, सुंदर जोगी, चिराग अली, निशु शाह, आनंद पांचाल, मनोज यादव ,मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ल, विजय बघेल, शकील खान, शुभम, विजय बाफना और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे !!
