प्रदेश

Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दे…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेने रद्द, देखें लिस्ट…

बिलासपुर। विकास कार्यों का हवाला देकर रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है. ये गाड़ियां 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी. इसकी वजह से कोलकाता, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में डेवलपमेंट के कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन कैंसिल किया है. भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. यह काम 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रद्द होने वाली गाड़ियां

29 जून एवं 06 जुलाई को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून एवं 07 जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून एवं 06 जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 एवं 09 जुलाई को भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून एवं 04 जुलाई को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून एवं 06 जुलाई को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

05, 06 एवं 09 जुलाई को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06, 07 एवं 10 जुलाई को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14, 21 एवं 28 जून को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.
15, 22 एवं 29 जून को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.

14 जून से 09 जुलाई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16 जून से 11 जुलाई तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 एवं 08 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 एवं 09 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून एवं 07 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 एवं 08 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11 जुलाई को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

03 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05 जुलाई को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

05 एवं 09 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06 एवं 10 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11 जुलाई को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
03 एवं 10 जुलाई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
04 एवं 11 जुलाई को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

06 एवं 08 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी.
05, 07 एवं 09 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग––वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी

इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. यह नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 22 से 30 जून तक किया जा रहा है.इस कार्य के चलते रद्द होने वाली गाड़ियां

25 से 30 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
2.25 से 30 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
24 से 29 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
24 से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 जून को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 एवं 29 जून को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 जून एवं 02 जुलाई को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 जुलाई को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 एवं 27 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 एवं 29 जून को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 जून को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून से 02 जुलाई तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24, 25, 28 एवं 29 जून को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26, 27, 30 जून एवं 01 जुलाई तक शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार – एलटीटी सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

बीच समाप्त होने वाली गाड़ी
25 से 30 जून तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां
24 एवं 25 जून को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.
26 जून को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.
25 एवं 26 जून को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
24 से 29 जून तक हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.
26 जून से 01 जुलाई तक मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
26 जून एवं 27 जून को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़- झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
28 जून एवं 29 जून को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.
24 जून एवं 28 जून को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा- टिटलागढ़- रायपुर होकर चलेगी.
26 एवं 30 जून को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

और पढ़ें ...

सी-मार्ट के संचालन हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जून 2024/ शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं के अन्तर्गत संचालित स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मुल्य एवं विक्रय सुनिश्चित करने एवं इनके व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग किये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आधुनिक शो रूम की तरह ही एक सी-मार्ट की स्थापना किया गया है। उक्त सी-मार्ट के माध्यम से उत्पादों के विक्रय एवं सी-मार्ट के पूर्ण संचालन हेतु निजी संचालक का चयन किया जाना है। इस हेतु इच्छुक संस्थाओं या फर्मों से मुहरबंद प्रपत्र में 20 जून तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत कांकेर के सूचना पटल पर एवं कांकेर की वेबसाईट https://kanker.gov.in/पर उपलब्ध है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में 4 की गई जान, गाड़ी के उड़े परखच्चे

जगदलपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बिच भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी। हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गयी। घटना ओड़िशा के कालाहांडी की बतायी जा रही है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वो बस्तर और ओड़िशा का सीमावर्ती क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और तेज रफ्तार कार में टक्कर हुई है। घटना में 4 की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घटना कालाहांडी के लाचीपुर के पास की बतायी जा रही है। घटना में शव क्षत विक्षत हो गया है। मृतकों के शवों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। हालांकि मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, पीएम के लिए शव भिजवाये हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भवानीपटना की ओर कार जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। 

और पढ़ें ...

College Admission : कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से खुलेंगे पोर्टल, बदलेगा पढाई का तरीका

बिलासपुर :- न्यायधानी के कालेजों में इस साल पढ़ाई का तरीका एकदम से बदल जाएगा। स्नातक छात्रों को परंपरागत विषयों से हटकर अब ग्रुपिंग में नया चुनाव करना पड़ेगा। कौशल को बढ़ावा मिलेगा। संबद्ध 121 कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से पोर्टल खुल जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने से, सेमेस्टर प्रणाली का प्रारंभ होने से पहले यहां प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों को समर्पित ध्यान दिया जाएगा।

इस नई प्रणाली के तहत, पाठ्यक्रम का व्यापक निरीक्षण होगा ताकि छात्रों को विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जा सके। यहां छात्रों को अधिक व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के लिए नए शैक्षणिक और शोधात्मक तरीके भी विकसित किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों जैसे कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन्स, और लाइव केस स्टडी और इंटरनशिप्स की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, शिक्षण पद्धति में नए तकनीकी उपकरणों का उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्रों को अधिक अद्यतित और संबलित शिक्षण अनुभव मिल सके। विभागों के बीच अच्छी संवाद भावना बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न दृष्टिकोण से समझाया जा सके। यह नई प्रणाली छात्रों के लिए न केवल शिक्षणात्मक विकास का माध्यम है, बल्कि उनकी क्षमताओं और कौशलों को समृद्ध करने में भी सहायक है। इसके माध्यम से, कालेजों में विद्यार्थियों को अपने करियर के लिए बेहतर तैयारी मिल सकेगी और वे अपने उच्चतम प्रदर्शन के प्रति प्रेरित होंगे।

 
और पढ़ें ...

कहते हैं कि प्रार्थना में बहुत शक्ति है, क्या आप इसमें विश्वास करते हैं ?

हां प्रार्थना में अद्भुत शक्ति होती है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं प्रार्थना का विशेष अर्थ होता है। प्र अर्थात विशिष्ट या श्रेष्ठ अर्थना अर्थात निवेदन । प्रार्थना का अर्थ है विशिष्ट या श्रेष्ठ निवेदन यह विशेष या श्रेष्ठ निवेदन जुबान से नहीं दिल से होना चाहिए क्योंकि ईश्वर तो उनकी भी सुनते हैं जो बोल नहीं सकते।

 

 

और पढ़ें ...

गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने की तिथि बढ़ाई गई - बृजमोहन अग्रवाल

*25 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल* छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य और दूसरी परेशानियों को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 25 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह जानकारी दी है |
और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का महाधरना 18 जून को, जिले भर के कांग्रेसजन होंगे शामिल

बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बलौदा बाजार कांड के विरोध में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बिलासपुर के प्रभारी व पूर्व जय सिंह अग्रवाल समेत जिले भर के कांग्रेस जन मौजूद रहेंगे।नेहरू चौक में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस महाधरना में प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बलौदाबाजार कांड के वास्तविक आरोपियों को पकड़ने व निर्दोषों को तत्काल रिहा करने की मांग की जाएगी। सरकार का दायित्व है कि निर्दोषों को परेशान करने के बजाय हिंसा के जिम्मेदार असमाजिक तत्वों को पकड़े और छत्तीसगढ़ में फिर से शांति बहाल करे। शांत छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाओं की निंदा करते है

और पढ़ें ...

CG - किन्नर की खूबसूरती देख दीवाना हुआ युवक, देखते से ही खो बैठा दिल...5 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर जो हुआ.....

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से किन्नर के साथ शारीरिक शोषण का मामला समाने आया है। ​थर्डजेंडर ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि युवक के सा​थ 5 साल तक रिलेशनशिप रही। इस दौरान शादी का झांसा दिया और घर बसाने के नाम पर सोना, चांदी और पैसा लेकर मुंह मोड़ लिया। 

 ये पूरा मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र ​का है। यहां ​पीड़िता ने बताया कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, शादी कर घर बसाने का सपना दिखाया। आशियाना बसाने के लिए युवक ने सोने व चांदी के जेवरात और कैश भी ले लिए। पीड़िता ने बताया कि युवक ने 5 साल तक दैहिक शोषण किया और जब शादी की बात आई तो फरार हो गया। शिकायत पर कोरबा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार का आम आदमी डरा हुआ है सरकार पर से भरोसा उठ गया है - भूपेश बघेल

बलौदाबाजार की घटना भाजपा के तुष्टिकरण नीति और लापरवाही का परिणाम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वहां के पूरे आयोजन के पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेता ही थे। भाजपा के नेताओं ने ही भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिलाया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है सरकार पर से भरोसा उठ गया है।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ प्रश्न है जिनके जवाब सामने आ जाय तो सारा मामला साफ हो जायेगा।
  • इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच हो।
  • धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था?
  • रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माईक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया?
  • इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
  • नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था?
  • भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आये थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया?
  • रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई?
  • आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी?
  • एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धार्मिक आधार पर हिंसा भड़काना भाजपा का पुराना चरित्र रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया है। इस घटना में आम आदमी को निशाना बनाया गया है। नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देना कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जवाबदारी सरकार की है। बलौदाबाजार में भय का वातावरण बनाया गया, छोटे-छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया गया। प्रशासन और सरकार के प्रति लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। सरकार ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। जिले के सबसे सुरक्षित स्थान एसपी, कलेक्टर ऑफिस ही जला दिया जाय तो फिर सरकार का अस्तित्व कहां बचता है? मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिये।
और पढ़ें ...

नियमित सरकारी नौकरी बाधित कर आउटसोर्सिंग से भर्ती करना चाहती है भाजपा सरकार*

*रिक्त पदों पर नियमित सरकारी नौकरी बाधित कर आउटसोर्सिंग से भर्ती करना चाहती है भाजपा सरकार* *भाजपा की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ को एक बार फिर संघियो का चारागाह बनाया जा रहा है* रायपुर/ 15 जून 2024। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के पद पर दूसरे प्रदेशों से नियुक्त करने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विष्णुदेव साय सरकार और भाजपा नेताओं के दिमाग में केवल आउट सोर्स बसा है। भाजपा सरकार खुद ही केंद्र के रिमोट से चलने वाली आउटसोर्सिंग सरकार है। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान में चपरासी से लेकर अधिकारी तक आउटसोर्सिंग भर्ती करते थे। रमन राज में आउट सोसिंग का फायदा बिचौलियों ने उठाया, कमीशनखोरी करके करोड़ो का वारा- न्यारा किया। शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के मापदंडों को दरकिनार करके संघियों को उपकृत किया जाता रहा, कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अब एक बार फिर वही दौर शुरू हो गया, आरएसएस के लोगों को एंट्री कराने की प्लानिंग हो रही है। आउटसोर्सिंग छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए सबसे बड़ा अपमान है, नियमित कर्मचारी के तौर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं के सरकारी नौकरी में योजगार के अवसर खत्म करने का षड़यंत्र विष्णुदेव साय की युवा विरोधी सरकार ने रचा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने अपने 5 साल में 5 लाख से अधिक नये नौकरियों के अवसर सृजित किये। केवल सरकारी विभागों में ही लगभग 1 लाख रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की। स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर, विशेषज्ञ, नर्स और तकनिशियनों सहित 4 हजार से अधिक नियमित पदों पर भर्तीया की। छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी विभागों में नियमित पदो पर लगभग 48 हजार नौकरिया जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से प्रक्रियाधीन है, उसे भाजपा की सरकार आने के बाद बाधित कर दिया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार का पूरा फोकस केवल अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से इलाज अघोषित तौर पर बंद है। निजी अस्पतालों में भुगतान नहीं होने के कारण मरीज को तरह-तरह से बहाने बनाकर बिना इलाज के ही लौटाया जा रहा है। साय सरकार आने के बाद से पिछले पांच महीनों से सरकारी अस्पताल में जांच और दवाओं का संकट है। टीवी तक की दवा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है, पोषक आहार के लिए टीवी के मरीजों को जो 500 रुपया प्रतिमाह की दर से सहायता राशि दी जाती थी, वह तक भाजपा की साय सरकार ने बंद कर दिया है और अब स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग में दूसरे प्रदेशों के लोगों का आउटसोर्सिंग करके छत्तीसगढ़ के युवाओं से आखिर किस बात का बदला ले रही है भारतीय जनता पार्टी सरकार? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने विष्णुदेव साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ को एक बार फिर संघियो का चारागाह बनाया जा रहा है। 15 साल पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान स्थानीय प्रतिभाओं को दरकिनार कर छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में बाहरी राज्यों के लोगों को कुलपति नियुक्त किया। संवैधानिक निकायों में भी बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों के संघियों को खपाया गया। प्रमुख विभागों में भी चपरासी से लेकर अधिकारी तक के पदों पर बाहरी लोगों को नियुक्तियां दी गई। अब एक बार फिर विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार स्थानीय युवाओं के सरकारी नौकरी के अधिकार का गला घोटकर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती करने का षड़यंत्र रच रही है।
और पढ़ें ...

Chhattisgarh News: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम... 3 आईईडी बम किए निष्क्रिय

बीजापुर  :- छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के गदामली-कडेर के मध्य निर्माणाधीन मार्ग पर सर्च ऑपरेशन निकली सीआरपीएफ के जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

दरअसल यहां नक्सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने के प्लान में तीन प्रेशर आइईडी बरामद लगाया गया था। लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने मुस्‍तैदी के साथ तीनों आइईडी बरामद करने के बाद बीडीएस टीम की मौजूदगी में आइईडी को निष्क्रिय किया। बरामद दो आइईडी 30-30 किलो और एक 10 किलो का था। यह मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ 231 वाहिनी सी कंपनी कैंप जैवारम एवं थाना जांगला, नैमेड का बल सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकला था। इस दौरान बीडीएस बीजापुर एवं बीडीएस सीआरपीएफ की टीम ने डी-माईनिंग के दौरान तीन आइईडी बरामद किया। नक्सलियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के पोल को काटकर डायरेक्शनल पाइप बम तैयार किया था।

मिली जानकरी के मुताबिक नक्‍सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए गदामली और कडेर के बीच रोड किनारे और रोड के बीच में दो पाइप बम और एक कूकर बम प्लांट किया था‌। लगभग 30-30 किग्रा के दो पाइप बम और 10 किग्रा के एक कूकर बम लगाए गए थे। कमांड स्वीच सिस्टम से सभी आइईडी को 2-2 मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था। जवानों ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

 
और पढ़ें ...

बलौदा बाजार आग जनी हिंसा मामले में बड़ी खबर, अक तक 400 लोग हिरासत में, 129 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बलौदा बाजार: बलौदा बाजार आग जनी हिंसा मामले में बड़ी खबर है। इस मामले में अब तक 129 लोगों गिरफ़्तारी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के आधार पर करीब 400 लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबर ये भी है कि भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी गिफ़्तार किया गया है। गिफ़्तारी, विवेचना,सीसीटीवी,सोशल मीडिया समेत कई अलग अलग दिशा में पुलिस की 7 अलग अलग टीम कार्रवाई कर रही है। आज शाम बलौदा बाजार एसपी मामले में कार्यवाही की विस्तृत प्रेस नोट करेंगे जारी।

और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना : पति ने पत्नी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट...फिर खुद ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी डटे रहे। यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के खोपली गांव निवासी हेंगल बंजारे ने पहले अपनी पत्नी दशोदा बंजारे की धारदार हत्यार से गला रेतकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस पूरे कांड को हेंगल बंजारे ने अपने खेत के स्टोर रूम में रात लगभग 11 बजे अंजाम दिया है। मारने से पहले पति हैंगल बंजारे दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा को तोड़ा गया तब जाकर का शवों का पंचनामा किया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे से हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी खेत गए हुए थे। सुबह 10 तक बच्चों के साथ खेत में सभी ने काम किया। उसके बाद हेंगल बंजारे ने वारदात को अंजाम दिया है। उतई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर मृतक ने इतना घातक कदम क्यों उठाया और फांसी के फंदे पर क्यों झूला? घटना की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई है। 

और पढ़ें ...

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर आमजनों के गुम हुए कीमती मोबाइल किए गए वितरण

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट ???? *एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर द्वारा आम जनों के गुम हुये 200 नग मोबाईल कीमती लगभग 30 लाख रूपये बरामद कर संबंधितो को सौपने चलाया चेतना अभियान।* *वर्ष 2023 में 500 से ज्यादा गुम मोबाईल रिकवर कर किये गये वापस।* बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह* (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण / एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा खोज अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से कुल 200 नग मोबाईल बरामद किया गया जिसे आज दिनाँक 15.06.2024 को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा मोबाईल धारको को वापस प्रदान किया गया है। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 30 लाख रू है। गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह* (भा.पु.से.) सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसीसीयू बिलासपुर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, दुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये। गुम हुये मोबाईल खोज अभियान में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा उप निरीक्षक अजहर उद्दीन प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आरक्षक तरूण केशरवानी, बोधूराम कुम्हार विरेन्द्र गंधर्व, निखिल रॉव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, विकास राम्, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, शकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
और पढ़ें ...

बलौदा बाजार कलेक्टर कार्यालय धू-धूकर जलता रहा और कलेक्टर-एसपी पीछे के दरवाज़े से भाग गए - भूपेश बघेल न

ऐसा मंजर देखकर... हम हैरान रह गए! बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई घटना से छत्तीसगढ़ कलंकित हुआ है. कार्यालय धू-धूकर जलता रहा और कलेक्टर-एसपी पीछे के दरवाज़े से भाग गए. यह काली इमारत काले कारनामे वाली भाजपा सरकार के निकम्मेपन की गवाह है. यह सरकार क़ानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है. इसे एक पल भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है. हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही यह निकम्मी सरकार तत्काल अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे. पुलिस ऐसे निर्दोष लोगों को पकड़ना बंद करे जो घटना में शामिल नहीं थे. इस घटना के बाद से कई लोग लापता हैं, प्रशासन इसकी सूची जारी करे. किसी का पति लापता है तो किसी का पिता. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कुछ लोग नागपुर से भी आए थे. भाजपा सरकार का प्रशासन से भी भरोसा उठ गया है, इसलिए स्वयं की जाँच समिति बनानी पड़ी है. अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता ख़ामोश नहीं बैठेगा
और पढ़ें ...

सरगुजा राजघराने में शोक की लहर...पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी का निधन

 सरगुजा  :- छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) व सरगुजा राजपरिवार (Royal Family Sarguja) के महाराज टीएस सिंह देव (T S Singh Deo Baba) की पत्नी इंदिरा सिंह देव (Indira Singh Deo) का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद इंदिरा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने निवास तपस्या में अंतिम सांसें ली. कोठीघर के सामने रानी तालाब में आज ही उनका अंतिम संस्कार होगा. उनके निधन से राजपरिवार सहित सरगुजा में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जायेगा. इनका जन्म दिनांक 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम (Former CM) भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है. सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं. हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं. यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ.

अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है.

सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं.

हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं.

यह हमारी…

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 15, 2024

महिला सशक्तिकरण व वृद्धाश्रमों को उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा

सरगुजा व धरमजयगढ़ राजपरिवार से ताल्लुकात होने के कारण स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव ग्रामीण क्षेत्र में बेबी राज के नाम से लोकप्रिय थीं. आदिवासी बाहुल्य सरगुजा के महिलाओं को समाज की मुख्य धारा जोड़ने के लिए इन्होंने समय पर न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया बल्कि उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सहायता भी उपलब्ध कराने में हमेशा आगे रही है. अंबिकापुर सहित सरगुजा जिले में संचालित होने वाले वृद्ध आश्रमों में स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव हर तरह से मदद करने के लिए आगे रहती थी.

जानवरों से काफी लगाव था

सरगुजा राज परिवार के करीबी लोगों की माने तो स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव जितना प्यार जंगल, पहाड़, नदियों से करती थी उतना ही जानवरों से भी उनका लगाव था. इन्होंने अपने जीवन काल में दर्जनों ऊंचे नस्ल के श्वान (कुत्ता) पालें हैं जाकि आज भी इनके निवास में देखें जा सकते हैं. पालतू कुत्तों से इनका इतना लगाव था कि ये हमेशा ही इनसे घिरी रहती थी.

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के राजनीतिक सलाहकार भी थी

राजपरिवार के बेहद करीबी लोगों की माने तो स्व. इंद्र सिंह देव एक कुशल व्यवसायी के साथ साथ राजनीति के काफी जानकारी भी थे. यही कारण है कि राजनीति में अक्सर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव उनसे सलाह मशवरा मशवरा कर के ही कदम आगे बढ़ते थे. स्वभाव से काफी नरम व कम बोलने के कारण स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव कुछ  ही मौके पर ही बोलते दिखाई पड़ती थे खाली समय पर ये किताबे पढ़ते समय बिताती थी.

कैंसर से थीं पीड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह देव लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में उनका इलाज कराया लेकिन वे बच नहीं सकी. बीते 13 जून को उनको मुंबई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के जरिए लाया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया.

और पढ़ें ...

CG BIG NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने लगाया पति पर ये आरोप

कोरबा  : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागरपारा बस्ती में एक नवविवाहिता पूजा बरेठ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूजा का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जब मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो मामला सामने आया। मामले में पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

जानकारी के अनुसार, पूजा बरेठ (22) की दोस्ती मोती सागरपारा बस्ती में रहने वाले राजेंद्र गोड़ के साथ दो साल पहले हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद एक लड़का भी हुआ, जिसकी उम्र अब डेढ़ साल है। मृतका की बड़ी बहन तिहारिन बाई ने बताया कि उसे घटना की जानकारी हुई, तब उसके घर पहुंची। पूजा बरेठ की लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से युवक परेशान किया करता था। पूजा के साथ मारपीट और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जब किसी तरह घर आती थी तो आपबीती परिजनों को बताती थी। कई बार उसे घर में खाने को नहीं देते थे और मारपीट भी किया करता था। कहीं न कहीं पूजा के पति ने ही उसे मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूजा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति राजेंद्र सीतामढ़ी क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जेल गया हुआ था और कुछ माह पहले ही जमानत में छूट कर वह आया हुआ है।इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है और आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है।

और पढ़ें ...

CG : अग्निपथ योजना में होने जा रहा हैं बड़ा बदलवाव...मिलेंगी ये सुविधाएँ

दुर्ग :- अग्निपथ योजना जब से लागू हुई है, तभी से चर्चाओं में है। लोकसभा चुनावों के बाद एक बार फिर सेना में भर्ती की ये स्कीम खबरों में हैं। ऐसा पता चला है कि अग्निपथ योजना में कुछ बदलावों पर चर्चा चल रही है।

इन बदलावों में अग्निवीरों का ट्रेनिंग पीरियड बढ़ाने और 25 प्रतिशत फीसदी जवानों को परमानेंट करने के नियम भी शामिल हैं। ये सुझाव सेना की तरफ से किए गए एक इंटरनल सर्वे पर बेस्ड हैं, जिसमें तीनों सेनाओं से फीडबैक लिया गया था।

इसको लेकर दुर्ग मैं अग्नि वीर ट्रेनिंग करने वाले युवाओं का कहना है कि अग्नि वीर योजनाओं में सरकार बदलाव के बारे में सोच विचार कर रही है, उसको लेकर हमें लाभ होगा, सरकार के द्वारा आयु सीमा बढ़ाने, 4 साल से 8 साल करने के विचार कर रही है यह अच्छी बात है उन्होंने कहा कि अग्निवीर में जो भी भर्ती हो रहे हैं उन्हें पहले जैसे ही सुविधा मिलना चाहिए।

 
और पढ़ें ...

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़,8नक्सली ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी

नारायणपुर। अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सलीयों का मुठभेड़ हुआ हैं, जिसमें 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर हैं। साथ ही एक जवान के घायल होने की खबर हैं।

बता दे कि 2 दिनों से इलाके में नक्सल ऑपरेशन चल रहा हैं। जिला बल के जवानों की कार्रवाई की हैं। इस ऑपरेशन में कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर के जवान शामिल हैं।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हिंसा पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को क्षतिपूर्ति व घायलों के इलाज कराने सरकार को दिए निर्देश

बिलासपुर : बलौदाबाजार में गत 10-जून को आक्रोशित आंदोलनकारियों की भीड़ द्वारा एसपी व कलेक्टर कार्यालय में आगजनी लोगों से मारपीट कर तोड़ फोड़ करने के मामले को इलेक्ट्रानिक एव प्रिंट मीडिया के समाचार के आधार पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को क्षतिपूर्ति व राहत प्रदान किये जाने के बलौदाबाजार जिला विधिक सेवा को निर्देश जारी किये हैं

इस घटना में अनेकों लोग गंभीर रूप से घायल हुए और सैकड़ों गांड़ियां और शासकीय कार्यालयों में रखे दस्तावेज भी जलकर राख हो गये।
भीड़ जनित हिंसा व आगजनी की घटना में जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है और जिन्हें चोंट आई है, उन्हें क्षतिपूर्ति व अंतरिम क्षतिपूर्ति प्रदान करने की कार्यवाही की जाए और उक्त आगजनी में जो कीमती दस्तावेज नष्ट हो गये हैं उसे पुनः निर्मित किये जाने हेतु प्रभावित क्षेत्र में विधिक सहायता क्लीनिक संचालित किया जाए।

कोर्ट ने कहा कि आगजनी की घटना में जो सैकड़ों वाहन जल कर खाक हो गये हैं, उन वाहन मालिकों/पीड़ितों के दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्रतिशीघ्र उनके दावों का भुगतान सुनिश्चित करें और समुचित व्यवस्था बनाए।

निशुल्क इलाज के साथ क्षतिपूर्ति भी की जाये 

उन्होंने आगे निर्देश दिया है कि, उक्त भीडजनित हिंसा के कारण मनोवैज्ञानिक सदमे और अवसाद के शिकार व्यक्तियों के लिए तत्काल मनोचिकित्सक की सहायता से काउंसिलिंग की व्यवस्था कराई जाये। यह भी निर्देश दिया गया है कि, उक्त घटना में जो व्यक्ति घायल हुए हैं उनका निःशुल्क ईलाज किया जाना सुनिश्चित किया जाये या उनके इलाज में जो वास्तविक व्यय हुआ है उसका भुगतान विधि अनुसार किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

और पढ़ें ...

रद्द हुई गाडियों के तिथियों में हुआ संशोधन....देखिये सूची..!!

बिलासपुर: अधोसंरचना विकास हेतु भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण रेललाइन का कार्य किया जा रहा है । इस दूसरी रेललाइन को मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।

इस कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा । यहा कार्य दिनांक 16 जून से 10 जुलाई, 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा ।

कुछ गाड़ियो की रद्द होने की तिथि संशोधन किया गया है ।

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

*रद्द होने वाली गाडियां:-*
01. दिनांक 16, 23, 30 जून, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02. दिनांक 19, 26 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी-  बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03. दिनांक 01 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04. दिनांक 02 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05. दिनांक 30 जून, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
06. दिनांक 01 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

और पढ़ें ...

पुलिस ट्रांसफर :- जिले में निरीक्षकों का हुआ तबादला…कई थानेदारों को किया गया इधर से उधर

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में पदस्थ 13 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें कई थानेदारों के नाम लिस्ट में शामिल है आदेश के अनुसार जिले के ज्यादातर थानों में प्रभारियों को बदला गया है.

जिनमें सिटी कोतवाली, सिरगिट्टी, तखतपुर, रतनपुर, कोटा, चकरभाठा तारबाहर, कोनी, सकरी सहित बेलगहना चौकी शामिल है।

और पढ़ें ...

BREAKING: सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के ठिकाने पर मारा छापा...मिले 3 स्नाइपर जैकेट

सुकमा : सुकमा पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम कंगालतोंग, व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गएबाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया गया।नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण क्रमश स्नाईपर जैकेट सेट 3 नग,बीजीएल सेल बड़ा 2 नग,बीजीएल सेल छोटा 5 नग,एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 1 नग ,303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग,बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग,एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग,इंजेक्शन आईडी 01 नग,कनेक्टर लीड वायर 02 नग,प्लास्टिक बॉक्स 02 नग।बिजली बोर्ड 01 नग,भरमार बैरल (पुराना) 01 नग,पेंसिल सेल 05 नग,प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग,नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफ्ती,लकड़ी स्पाईक 07 नग।
17. काम्बेट वर्दी कपड़ा लगभग ढाई मीटर,स्टेपलर मय पिन 02 नग,साबुन 09 नग,सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग,स्टील प्लेट 02 नग।बैग 02 नग,दैनिक उपयोगी कपड़ा एवं नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान ।

और पढ़ें ...

BREAKING : सहायक और कनिष्ठ यंत्री ने काम में बरती लापरवाही हुए निलंबित...जानिए पूरा मामला…!!

अंबिकापुर  :- विष्णुदेव साय सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कुनकुरी ब्लॉक में बिजली विभाग के सहायक यंत्री आरएन साहू और कनिष्ठ यंत्री दिनेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

IMG-5518
IMG-5517

निलंबित सहायक और कनिष्ठ यंत्री पर कार्य में लापरवाही और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का आरोप लगा है।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंबिकापुर के मुख्य अभियंता ने आदेश जारी किया है। आदेश में निलंबन अवधि के दौरान सहायक यंत्री साहू का मुख्यालय बैकुंठपुर और कनिष्ठ यंत्री दिनेश का बलरामपुर निर्धारित किया गया है। कुनकुरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पाटन के कनिष्ट यंत्री मनीष अडिल को दी गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING: IED की चपेट में आए सर्चिंग में निकले जवान, दो घायल

नारायणपुर :- अबूझमाड़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की घटना की पुष्टि, घायल जवानों को अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, जवान कुतुल एरिया में सर्चिंग के लिए निकले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी 53 वीं वाहिनी की टीम नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मेहंदी के जंगलों में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान ग्राम कुतुल के पास आईईडी ब्लास्ट हो गया। आईईडी के चपेट में आने से ITBP के असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

हफ्तेभर पहले हुई थी मुठभेड़

वहीं हफ्तेभर पहले ही नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए और 7 नक्सलियों के शवों के साथ एक SLR और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ गोवेल के जंगलों में हुआ था।

जवानों के संयुक्त बल ने चलाया था अभियान

बता दें कि, 6 जून से शुरू हुए इस अभियान में 7 जून को नक्सलियों से जवानों का सामना हुआ। दो दिन तक चले इस संयुक्त अभियान में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल रहा।

 
और पढ़ें ...

BREAKING: नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री और स्नाइपर जैकेट का एक सेट बरामद किया है। यह घटना कंगालतोंग के जंगलों में हुई, जहां जवानों के एक सर्च अभियान के दौरान नक्सली अपनी डंप की गई सामग्री छोड़कर भाग गए।

इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर सुकमा, और कोबरा 206, 207, 208 वाहिनी की टीमें शामिल थीं। जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिसमें एचई 36 ग्रेनेड, डेटोनेटर, और अन्य उपकरण शामिल थे।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग news-अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए समिति का गठन कर रहे हैं, बलौदा बाजार रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने पत्रकारों किया संबोधित

बलौदा बाजार में हुए कलेक्ट्रेट आगजनी को लेकर कांग्रेस द्वारा टीम गठित की गई जिसमें पूर्व मंत्री शिव दरिया की अध्यक्षता में 6 सदस्य टीम रवाना हुई इसके बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चरणदास महंत सहित तमाम बड़े नेता कांग्रेस भवन में बैठक किया जिसके बाद बड़ौदा बाजार के लिए हुए रवाना पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चाओं करते हुए कहा कि-कांग्रेस के समस्त विधायक बलोदा बाजार जाकर वहां जाकर जांच कर  अपनी पार्टी को रिपोर्ट सौंपेंगे यह छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ी घटना है..कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाकर फूंका गया सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है. इतना सब होने के बाद भी अनर्गल बातचीत कर रहे हैं, 

कांग्रेस के बाद भाजपा की जांच समिति गठन होने को लेकर,

यह सरकार के सबसे बड़ी नाकामी है.अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए समिति का गठन कर रहे हैं,सरकार को इस तरह की टीम का गठन पहले ही कर लेना चाहिए था,

और पढ़ें ...

परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को सड़क सुरक्षा / यातयात नियमों का पालन हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग द्वारा 13 जून को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण मंे सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु सड़क पार करते हुए जेब्रा क्रांसिग, रोड़ साईन, यातायात नियम, हेलमेट पहनना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना साथ ही सड़क दुघर्टना होने पर नेक व्यक्ति का महत्व बताया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक श्री विष्णु प्रसाद ठाकुर एवं परिवहन उप निरीक्षक श्री अनिश बघेल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर ऐसे कर्मचारी जिनका लायसेंस नहीं बने थे, उनका स्थल पर ही लर्निंग लायसेंस बनाया गया। प्रशिक्षण में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक श्री लोकेश कुर्रे, निरीक्षक श्री अभय कुमार एवं श्री सहायक उप निरीक्षक एच.एस. हुन्डेकर के साथ-साथ अनेक अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
 

जिले के ग्राम बोरीगारका निवासी सर्प दंश पीड़ित मरीज बालिका निशा की स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई से 11 जून को जिला चिकित्सालय दुर्ग के लिए रेफर किया गया। मरीज की नाजुक हालत को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में आवश्यकतानुसार सभी चिकित्सा मुहैय्या कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम ने एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है कि उक्त सर्प दंश के मरीज को अत्यंत गंभीर स्थिति में केजुवल्टि चिकित्सक के द्वारा तत्काल शाम 7.20 बजे ओ.पी.डी. एवं आई.पी.डी. के माध्यम से भर्ती किया गया तथा मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा मरीज का तत्काल जांच कर जीवन रक्षक दवाईयां एवं सर्प दंश का इंजेक्शन दिया जाकर ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया। इस दौरान मरीज को आवश्यकतानुसार सभी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया गया। डॉ. मेश्राम के अनुसार मरीज के परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बताने के बाद परिजनों द्वारा मरीज को अन्यत्र ले जाने के लिए लिखित में अनुरोध किया गया। तत्पश्चात् शाम 7.50 बजे परिजन अपनी जवाबदारी में मरीज को लेकर चले गए।

और पढ़ें ...

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेने रद्द...देखें लिस्ट...!!

बिलासपुर: रेल यात्रियों के लिए बड़ी सूचना आ रही है. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में मरम्मत कार्य के चलते रेल का परिचालन रद्द किया गया है। भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेव खेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा।

दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

दिनांक 19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून एवं 04 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05, 06 एवं 09 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 06, 07 एवं 10 जुलाई, 2024 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 14, 21 एवं 28 जून, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। दिनांक 15, 22 एवं 29 जून, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
दिनांक 14 जून से 09 जुलाई, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 16 जून से 11 जुलाई, 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 03 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग
एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05 एवं 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 06 एवं 10 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 जुलाई, 2024 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 03 एवं 10 जुलाई, 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 04 एवं 11 जुलाई, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 06 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी।
दिनांक 05, 07 एवं 09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग––वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी।
इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य दिनांक 22 से 30 जून तक किया जा रहा है।

इस कार्य के चलते रद्द होने वाली गाडियां –
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2.दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 जून, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 एवं 29 जून, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 28 जून एवं 02 जुलाई, 2024 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 जुलाई, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 24 एवं 27 जून, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 एवं 29 जून, 2024 को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 28 जून, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून से 02 जुलाई, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 24, 25, 28 एवं 29 जून, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26, 27, 30 जून एवं 01 जुलाई, 2024 तक शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार – एलटीटी सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 24 एवं 25 जून, 2024 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 26 जून, 2024 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 25 एवं 26 जून, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 26 जून से 01 जुलाई, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
दिनांक 26 जून एवं 27 जून, 2024 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़- झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
दिनांक 28 जून एवं 29 जून, 2024 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 24 जून एवं 28 जून, 2024 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा- टिटलागढ़- रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 26 एवं 30 जून, 2024 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : रायपुर की ओर आ रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी ठोकर, सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत

दुर्ग  :- कुम्हारी ओवर ब्रिज में बड़ा हादसा हुआ है । यहां बच्ची और. उसके पिता के साथ मोटरसाइकिल पर रायपुर की ओर आ रहे थे तभी  ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दि  इससे बच्ची नीचे गिरी और ट्रक बच्ची को कुचलते हुआ आगे बढ़ गया।घटनास्थल पर बच्ची की मौत हो गई ।

मृतक की शिनाख्त कुमारी रियांशी 4 वर्ष के रूप में हुई,दंपती मूलतः गोंदिया के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया है । घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया जबकि ट्रक को पुलिस ने जब्त  कर लिया है।

और पढ़ें ...

पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मैराथन बैठकों के पहले ही दिन मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा - पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य* *खेती किसानी से जुड़े अपनें अनुभव साझा करते हुए उत्पादकता बढ़ाने दिए आवश्यक निर्देश* *वर्षा काल में पशुधन को बिमारियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण करने कहा* *गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी संभागों में बनेगा एक एक गौ अभ्यारण्य* *देवभोग के दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ाने अच्छी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर: आईआईएम अध्ययन कर देगा सलाह* *केज कल्चर, बॉयोफ्लाक जैसे नवाचारों से मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा* रायपुर, 13 जून 2024/ आचार सहिंता की अवधि समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के विकास की गति तेज करने के लिए आज से विभिन्न विभागों की मैराथन समीक्षा बैठकें लेनी शुरू कर दी। आज उन्होंने कृषि से संबंधित विभागों से इसकी शुरूआत करते हुए अधिकरियों से उनकी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और खेती किसानी से जुड़े स्वयं के व्यवहारिक अनुभवों को भी साझा किया। श्री साय स्वयं भी कृषक है और उनका परिवार अपनी आजीविका के लिए मुख्य रूप से खेती किसानी पर ही निर्भर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे परिणाम के लिए पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ काम किया जाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हमें इस तरह के कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जो किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। परंपरागत खेती में हर आवश्यक सहायता उन तक तत्परता से पहुंचाने के साथ-साथ आधुनिक खेती और देश भर में हो रहे नवाचारों से भी उन्हें अवगत कराने की आवश्यकता है। राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आय में बढ़ोत्तरी हो। अधिकारियों को अपने अनुभव बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा काल में पशुओं को होने वाली बिमारियों की रोकथाम के लिए मुस्तैदी के साथ काम किया जाना आवश्यक है। श्री साय ने पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ और मछली पालन विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पशुपालन, मछली पालन एवं दुग्ध उत्पादन जैसे व्यवसाय किसानों और पशुपालकों के आय का बड़ा स्त्रोत हैं, इनसे जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से निश्चित रूप से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने पशुधन विकास विभाग की समीक्षा के दौरान के कहा कि प्रदेश में गौवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए सभी संभागों के एक-एक जिले में गौ अभ्यारण्य की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों से प्रदेश में पशुधनों की संख्या और वार्षिक दुग्ध, अंडा एवं मांस उत्पादन एवं उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति अंडा, दुग्ध और मांस की आवश्यकता को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वर्षा काल में पशुओं को संक्रामक बिमारियों से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के नस्ल सुधार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया। साथ ही पशुधन विभाग की राज्य और केन्द्र के प्रवर्तित योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाने को कहा। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने विभाग की आगामी कार्ययोजना और लक्ष्यों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री एवं दूध उत्पादन करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए समुचित उपाए किए जाएं। उन्होंने दुग्ध महासंघ के ब्रांड देवभोग की बिक्री और आमदनी बढ़ाने के लिए आउटलेट की संख्या में वृद्धि और अन्य विकल्पों के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान से विस्तृत अध्ययन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अच्छी मार्केटिंग और ब्रांडिंग जैसी व्यवसायिक पद्धतियों का सहारा भी लिया जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रोसेस फ्लो चार्ट के माध्यम से दुग्ध संकलन से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मछलीपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और ग्रामीण इलाकों में किसानों को जानकारी एवं प्रशिक्षण देें। श्री साय ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तालाबों का निर्माण कराया जाता है और गर्मियों में तालाब सूखने के कारण अनुपयोगी हो जाते हैं। ऐसे किसानों को चिन्हित कर इन तालाबों में पानी की आपूर्ति के लिए सोलर पंप की व्यवस्था की जाए ताकि सभी मौसमों में मछली पालन किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने मछली उत्पादन के लिए केज कल्चर जैसे बॉयोफ्लाक जैसे नवाचारों का बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, डॉ. बसव राजु एस और श्री राहुल भगत, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
और पढ़ें ...

CG Police Transfer : उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित 38 पुलिस कर्मचारी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

 सक्ती। जिले के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जिले के उपनिरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित 38 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। सभी प्रभावित पुलिस कर्मचारियों को तत्काल में पदस्थापना पर पदभार ग्रहण करने कहा गया है।

देखें लिस्ट-

CG Police Transfer

  CG Police Transfer

और पढ़ें ...

बिलासपुर की जनता को जल्द मिलेगी पीएम ई-बस सेवा :तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री

मुंगेली/बिलासपुर: तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय , भारत सरकार, नई दिल्ली ने 11/6/2024 को मंत्रालय का पद भार सम्हाला था । उसके के बाद से उन्हों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047(विकसित भारत )पर काम शुरू कर दिया हैं।

मैराथन बैठक में सारी योजनाओं की समीक्षा एवं अधिकारियों से मुलाकात की। बैठकों के दौरान, विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही भारत सरकार की योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटीज मिशन, अमृत मिशन, पीएम ई-बस सेवा और पीएम स्वानिधि योजना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को प्रधान मंत्री जी के 100 दिन के एजेंडा को धरातल पे उतरने के लिए प्रोत्साहित किया।

बिलासपुर की जनता के लिए पीएम ई-बस सेवा को जल्द से जल्द लागू करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं बिलासपुर की जनता के लिए हर घर नल योजना को जल्द से जल्द लागू करने दिशा निर्देश दिए ।

और पढ़ें ...

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, राज्य शासन से मांगे विस्तृत रिपोर्ट

बिलासपुर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की है। कोर्ट ने राज्य शासन को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने कहा है। इसके लिए शासन ने दो सप्ताह का समय मांगा, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।दरअसल, मीडिया में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रकाशित खबरों पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका की तरह सुनवाई शुरू की है। मामले को लेकर पूर्व में हुई सुनवाई में शासन ने बताया था, कि राज्य सरकार ने पहले ही स्कूल भवनों और मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के सुधार के संबंध में कदम उठाए हैं। पूरे राज्य में स्कूलों की पहचान कर स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है, और जरूरत के अनुसार मरम्मत और नवीनीकरण कराने के आदेश जारी किए गए हैं। बिलासपुर जिले की रिपोर्ट के अनुसार यहां 161 स्कूल ऐसे थे, जहां मरम्मत और उन्नयन किया गया। साथ ही आवश्यकता के मुताबिक नये कमरों का निर्माण किया गया।

याचिका में सुनवाई की प्रक्रिया के दौरान ही तिफरा के स्कूल, शासकीय प्राथमिक शाला देवनगर, शासकीय प्राथमिक शाला लिंगियाडीह, शासकीय प्राथमिक कन्या शाला बिरकोना, शासकीय प्राथमिक शाला आशाबंद, शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला खपरगंज और शासकीय प्राथमिक शाला आशाबंद के संबंध में भी कुछ समाचार प्रकाशित हुए थे। इन विद्यालयों के संबंध में उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई थी। जो स्कूल जर्जर हालत में थे, वहां मरम्मत का काम शुरू हो चुका है।

 
और पढ़ें ...

Chhattisgarh : राइस मिलर के घर में ED ने बोला धावा, 6 अधिकारी जांच में जुटे हुए है, पढ़े पूरी खबर…!!

राजनांदगांव: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में घोटाले को लेकर शहर के अनुपम नगर स्थित टिल्लू अग्रवाल के घर पर छापा मारा है। वे राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं और उनकी मिल छुरिया में है। लगभग छह अधिकारियों का दल मिलर के घर पर सुबह छह बजे से जांच में जुटी है। एक सप्ताह के भीतर ईडी की यह दूसरी रेड है। टिल्लू जिला राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं।

: बताया जा रहा है कि वर्ष 2021-22 में कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की जो वसूली की गई थी, उसमें टिल्लू भी शामिल था। वहीं से एकत्र राशि नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी तक पहुंचाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। इसकी जांच ईडी के साथ ही एसीबी भी कर रही है।इसके पहले जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर ईडी ने आठ व नौ जून को दबिश देकर दस्तावेजों की जांच की थी। वहां से दस्तावेजों की दो पाटली जब्त कर रायपुर ले जाया गया था। हालांकि जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई।

और पढ़ें ...

CG NEWS : मां-बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर लिखी थी यह बात

धमतरी :- जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां एक ही फंदे पर मां ने बेटी दोनों झूल गयी, घटना में दोनों की जान चली गयी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव चौक का है।

घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. आगे की जांच की जा रही है। शिव चौक निवासी खुशबू शर्मा 38 साल और 13 साल की बेटी अंतरा शर्मा की लाश एक ही कमरे में फांसी पर लटकते मिली है।

जानकारी के मुताबिक खुशबू शर्मा ने फांसी लगाने से पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टेटस लगा रखा था। जिसमें लिखा है कि “यहां अंत में कुछ नहीं होता, यहां अंत में अंतिम संस्कार होता है” इससे अंदेशा से लगाया जा सकता है कि खुशबू किसी बात से गम में थी।बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह अपने मायके में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक 1 साल पहले सितंबर माह में खुशबू के भाई आकाश मिश्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी

इसके बाद से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था। आकाश के घर में उसकी मां और तलाकशुदा बहन खुशबू शर्मा और खुशबू की बेटी रहते थे। आकाश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा बेटी और पोती की मौत के बाद अब बुजुर्ग मां घर में अकेले रह गई है।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में सब चल रहा है सांय सांय मंत्रिमंडल पुनर्गठन फेरबदल को लेकर इस बार भी चौंकाने वाले निर्णय सामने आ सकते हैं-सूत्रों

लोकसभा चुनाव परिणाम और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना तेज हो गई है। साय मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को शामिल किए जाने की तैयारी है।

प्रदेश भाजपा सूत्रों की मानें, तो भाजपा संगठन में वर्तमान में जिस तरह के निर्णय हो रहे हैं। उसके मुताबिक मंत्रिमंडल पुनर्गठन फेरबदल को लेकर इस बार भी चौंकाने वाले निर्णय सामने आ सकते हैं। 6 महीने पहले साय मंत्रिमंडल का गठन किया गया था। इसमें केवल चार पुराने मंत्रियों को जगह मिल पाई थी। जबकि इसके पहले की भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार के समय मंत्री रहे अधिकांश नेता मंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए थे। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन और बड़े फेरबदल की इन चर्चाओं के बीच रायपुर से लेकर दिल्ली तक मंत्री बनने के लिए विधायकों की लॉबिंग तेज हो गई है।

 

 


प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कई विधायकों के नाम लिए जा रहे हैं। इनमें रायपुर संभाग से पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, विधायक अनुज शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, आरंग के विधायक खुशवंत साहेब का नाम प्रमुखता से लिया जा रहे हैं। इसके अलावा  दुर्ग संभाग से विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बिलासपुर संभाग से विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल और बस्तर संभाग से विधायक महेश कश्यप भी संभावित चेहरों में बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें ...

CG CRIME : दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर कर हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

बस्तर : बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर से लगे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल में हत्या का मामला सामने आया है, यहां मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही गागड़ा परिवार के लोगों ने कश्यप परिवार के दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी है, इस घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने इस हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही तीन आरोपी फरार है, जिसकी तालाश की जा रही है।

इस मामले में बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि एक गागड़ा परिवार के 9 से अधिक लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से पीट-पीट कर कश्यप परिवार के दोनों सगे भाइयों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गांव में गागड़ा और कश्यप दोनों परिवार के बीच 4 सालों से जमीन विवाद चल रहा था, जिसका मामला पुलिस थाना में दर्ज है।

पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है, और पुलिस प्रशासन ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है,

वहीं इस घटना से गांव में सनसनी फैला हुआ है, सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

 
 
 
और पढ़ें ...

मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने की आत्महत्या...नदी किनारे मिला शव

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में तैनात कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। आरक्षक ड्यूटी खत्म कर अपने घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में नदी किनारे उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम संपत मंडावी भानपुरी का रहने वाला था और उसकी तैनाती पूर्व विधायक मोहन मरकाम के कोंडागांव बंगले में थी। बीते बुधवार 12 जून को संपत मंडावी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में निकला था। इसी दौरान उसका शव ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के नदी किनारे एक पेड़ पर फांसी में लटका मिला। आरक्षक के शव को गांव के ही एक चरवाहे ने देखा था।चरवाहे ने ही इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया। फिलहाल आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। आरक्षक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृत कांस्टेबल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

कलेक्टर श्री दुदावत ने की नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गुरुवार को नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि आगामी मानसून में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए नालियों की सफाई का कार्य भली भांति कर लें। जहां जलभराव की स्थिति निर्मित होती है, उनका चिन्हांकन करते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण उत्पन्न होने वाली कीचड़ के समाधान के लिए भी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रहे। उन्होंने पानी की सभी टंकियांे की सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही सभी जलस्त्रोत और पानी टंकियों के क्लोरीनेशन का कार्य भी अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान ई-श्रम कार्डधारी सभी श्रमिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने तथा पेंशन के पात्र हितग्राहियों को पेंशन की स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसके साथ ही किराए के भवनों में संचालित स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भवनों के निर्माण हेतु स्थल का चिन्हांकन करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही संग्रहित कचरा के उचित निस्तारण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों मंे अभी कचरा फेका जा रहा है, उनकी सफाई करते हुए सौन्दर्यीकरण का कार्य करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले के नगरीय निकायों को बेहतर रेटिंग उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मापदंड अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शहर के सौन्दर्यीकरण के साथ ही सड़कों की रोशनी के लिए भी आवश्यक प्रस्ताव एक भीतर के सप्ताह प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने इस दौरान अधोसंरचना निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कोंडागांव राम मंदिर तालाब के निकट नाली निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंगल भवन सहित पूर्ण हो चुके सभी कार्यों का आधिपत्य भी तत्काल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कार्यों की स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ करें। जिन कार्यों में निविदा की प्रक्रिया चल रही है, उन्हें तत्काल पूरा करते हुए कार्यादेश जारी करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के कार्य में तेजी लाने के साथ ही सभी आवासों का निर्माण दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का चयन करते हुए सभी हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को भी सभी योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर कोंडागांव नगर पालिका, केशकाल और फरसगांव नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों हेतु मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन निर्धारित

श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा मासिक वेतनभोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों हेतु देय महगाई भत्ते में 01 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक के लिए प्रभावशील मजदूरी दरों की संशोधित न्यूनतम मंहगाई दर में वृद्धि करने के फलस्वरूप कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के लिए अनुसूची ‘ग‘ में दर्शित शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभागी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक एवं दैनिक न्यूनतम वेतन तथा परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता को सम्मिलित करते हुए 1 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक वेतन का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत उच्च कुशल श्रेणी अ हेतु मासिक 13 हजार 110 रूपए तथा 437 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन नियत है। इसी तरह उच्च कुशल श्रेणी ब हेतु 12 हजार 850 रूपए मासिक तथा 428 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, उच्च कुशल श्रेणी स हेतु 12 हजार 590 रूपए मासिक तथा 420 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, कुशल श्रेणी अ हेतु 12 हजार 330 रूपए मासिक तथा 411 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, कुशल श्रेणी ब हेतु 12 हजार 70 रूपए मासिक तथा 402 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, कुशल श्रेणी स हेतु 11 हजार 810 रूपए मासिक तथा 394 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन तथा अर्द्ध कुशल श्रेणी अ के लिए 11 हजार 550 रूपए मासिक तथा 385 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, अर्द्ध अकुशल श्रेणी ब हेतु 11 हजार 290 रूपए मासिक एवं 376 दैनिक न्यूनतम वेतन, अर्द्ध अकुशल श्रेणी स हेतु 11 हजार 30 रूपए मासिक एवं 368 दैनिक न्यूनतम वेतन एवं अकुशल कृषि श्रमिक श्रेणी अ हेतु 10 हजार 900 रूपए मासिक एवं 363 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, अकुशल कृषि श्रमिक श्रेणी ब हेतु 10 हजार 640 रूपए मासिक एवं 355 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, अकुशल कृषि श्रमिक श्रेणी स हेतु 10 हजार 380 रूपए मासिक एवं 346 रूपए दैनिक न्यूनतम वेतन, निर्धारित किया गया है। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा प्रभावशील न्यूनतम वेतन एवं मंहगाई भत्ते की दरें निर्धारित करते हुए परिशिष्ट ‘ब‘ में कर्मचारियों को अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल तथा उच्च कुशल श्रेणी में विभक्त किया गया है। जारी अधिसूचना में न्यूनतम वेतन निर्धारित करते हुए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र को अ, ब तथा स श्रेणी में विभक्त किया गया है। ‘अ‘ श्रेणी में राज्य के समस्त औद्योगिक विकास केन्द्र और प्रदेश में स्थित ऐसे सभी कारखाने जिनके द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 के तहत 300 या अधिक श्रमिकों के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त की गयी है उन्हे रखा गया है। ‘ब‘ श्रेणी में नगर निगम सीमा के भीतर तथा नगर निगम सीमा के 8 किलोमीटर परिधि क्षेत्र को शामिल किया गया है। ‘स‘ श्रेणी में कोण्डागांव जिले के संपूर्ण क्षेत्र के लिए न्यूनतम मजदूरी दर का निर्धारण किया गया है। जिसके आधार पर गणना कर न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जायेगा।

और पढ़ें ...

Sai सरकार ने किया सुशासन और समग्र विकास के छह माह पूरे हुए

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार के छह महीने पूरे होने पर #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (एक्स) पर राष्ट्रपटल पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के तहत लोग सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने 6 महीनों में ही छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, माओवादी समस्या का निदान और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जनता के सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से यह स्पष्ट है कि श्री साय के त्वरित निर्णय-सख्त प्रशासन को सराहा जा रहा है और संवरते छत्तीसगढ़ के प्रति लोग आश्वस्त हैं।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : अब मछली मारते पकड़ाये, तो जाना पड़ेगा जेल, 10 हजार रुपया जुर्माना भी लगेगा, इस वजह से लगा बैन

कांकेर। बारिश में मछली मारने पर जिला प्रशासन ने बैन लगा दिया है। बरसात में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें संरक्षण देने हेतु जिले में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को “बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है।

इस दौरान जिले के समस्त नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के बड़े या छोटे तालाब, जलाशय में सभी प्रकार का मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र संशोधित अधिनियम के नियम-3 (5) के अन्तर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों एक साथ होने का प्रावधान है। उक्त नियम छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, उसमें लागू नहीं होगा।

और पढ़ें ...

नियद नेल्लनार के क्रियान्वयन वाले क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने मिशन मोड पर कार्य करने जोर

महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज इंद्रावती भवन में नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन वाले जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर धरातल पर हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य करके क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि माताओं बहनों को शासन की सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले यह सुनिश्चित करें।

सुश्री आबिदी ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के बारे में कहा कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को योजनाबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया जाना है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना,रेडी टू ईट, नोनी सुरक्षा योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिले। गर्भवती, शिशुवती माताओं, बच्चों, किशोरी बालिकाओं का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण करने और वजन लेने कहा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बस्तर अंचल के सुदूर वनांचल विशेषकर नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाएं और वनवासियों को सरकार की योजनाओं का बिना किसी व्यवधान के लाभ पहुंचाने के प्रयास सफल होने लगे हैं। शासन की नियद नेल्लानार से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांवों में अब यह सुविधाएं तेजी से पहुंचने लगी है।

बैठक में महिला बाल विकास विभाग की संचालक सुश्री तुलिका प्रजापति और महिला बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे भुवनेश्वर, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। 
      इस दौरान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से आत्मीय मुलाकात हुई। 
      इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री  अरूण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला के नव निर्वाचित सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

Breaking : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने दिया DA में बढ़ोतरी का तोहफा, इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

रायपुर : केंद्र में नई सरकार के कामकाज संभालने के 24 घंटों के अंदर कोल इंडिया Coal India के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी हो गए। कोल इंडिया के महाप्रबंधक गौतम बेनर्जी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक नॉन एक्जीक्यूटिव कैडर के कर्मचारी वर्ग के वीडीए (वेरिएबल डियरनेस एलाउंस) को बढ़ाकर 16.9 फीसदी कर दिया गया है। कोल इंडिया के इस आदेश से एसईसीएल SECL के अंतर्गत कार्यरत 35 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा।

इन कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी – एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.सनीश चंद्रा के मुताबिक कोल इंडिया द्वारा जिन कर्मचारियों के वीडीए में बढ़ोतरी की गई है। उनमें सुपरवाइजर श्रेणी, क्लर्क, आपरेटर, माइनिंग सरदार और श्रमिक वर्ग शामिल है। उन्होंने बताया कि वीडीए में बढ़ोतरी का लाभ कोल इंडिया में कार्यरत 2 लाख कर्मियों को प्राप्त होगा। हरेक कर्मचारी की सैलरी में प्रति माह 2 से 3 हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार आगजनी मामले की जांच के लिए 22 सदस्यीय टीम गठित, इन अफसरों को मिला जिम्मा, देखें लिस्ट…

बलौदाबाजार। जिले में हिंसा के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने आगजनी मामले में जांच को 22 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें बलौदाबाजार जिले के विभिन्न थाना प्रभारी शामिल है।

देखें लिस्ट-

CG News

और पढ़ें ...

नक्सलियों को सामान सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त…

सुकमा। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दोरनापाल से जगरगुण्डा की ओर नक्सलियों का सामान ले जाते एक संदिग्ध व्यक्ति को जवानों ने धरदबोचा है। मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, थाना प्रभारी दोरनापाल के टीम देवरपल्ली की ओर रवाना होकर देवरपल्ली जंगल के पास एमसीपी की कार्यवाही कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार कड़ती उर्फ जोगा 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी बोमेड़ थाना पामेड़ जिला बीजापुर बताया।

आरोपी के पास रखे प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर 2 बंडल बिजली वायर, 5 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 5 मीटर कोर्डेक्स वायर, 20 नग जिलेटीन रॉड, पोलिबियान इंजेक्शन 10 नग, न्यूरोबियान इंजेक्शन 7 नग, कॉटन पट्टी 1 पैकेट, ग्लूकोज बॉटल 5 नग, ड्रीप 5 नग, सीरिंज 10 नग, सिटरीजिन टेबलेट 10 पत्ता, नक्सली साहित्य 4 नग व पर्चा पॉम्प्लेट, 1 नग लाल कपड़े में बना नक्सली बैनर बरामद किया गया

उक्त सामान रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत ना करने तथा कड़ाई से पूछने पर नक्सलियों के लिए कमीशन के आधार पर शहरी सप्लायर का काम करना बताया और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के बड़े कमांडरों के बताए अनुसार दोरनापाल के मरघट के पास जंगल में एक निश्चित स्थान पर एक व्यक्ति आकर लिस्ट के अनुसार नक्सलियों का सामान देकर जाता है। उस व्यक्ति को सिर्फ चेहरे से पहचानना नाम-पता नहीं मालूम होना बताया गया।

और पढ़ें ...

सतनामी समाज के प्रमुखों ने कहा शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना के संबंध में सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा है कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित करने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़े।

    सतनामी समाज प्रमुखों ने कहा कि समाज के सभी लोग घटना से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, वे असामाजिक तत्व थे और हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे। शांति और सौहार्द्र स्थापित करने के लिए हम सब दृढ़संकल्पित है।

    गौरतलब है कि सतनामी समाज के राज्यभर से आए प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और बलौदाबाजार जिले में हुई घटना के संबंध में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की और एक बार फिर शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि सतनामी समाज परम पूज्य गुरू बाबा घासीदास के अनुयायी है। बाबा ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा जैतखाम का अपमान किया गया। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा शांति के टापू छत्तीसगढ़ में इस घटना का होना अत्यंत निंदनीय है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा कि आप सभी प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए हैं। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि भ्रम की स्थिति न  निर्मित हो और शांति स्थापित करने की दिशा में सब साथ मिलकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से कहा कि किसी भी निर्दाेष को सजा नहीं होगी। आप सभी ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण आयोजन किया था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप से यह घटना घटी।

    चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पवित्र अमरगुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचाने की घटना के संबंध में शासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी दी।

    इस दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी ने कहा कि हमारा समाज परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी का अनुयायी है। हम सत्य, अहिंसा और सद्भाव को मानने वाले लोग है। हम मनखे-मनखे एक समान को  मानते हैं। बलौदाबाजार जिले की इस घटना ने हम सभी को आहत किया है। हम सब चाहते हैं कि समाज में शांति स्थापित हो और हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए शासन के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने के उत्सुक है।  

    इस दौरान उपमुख्यमंत्री  अरूण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,  दयाल दास बघेल,  टंक राम वर्मा, विधायक  अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपाध्यक्ष  सरजु प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक  विनोद भारती, सतनामी कल्याण समिति, सतनामी  सेवा समिति, सतनामी उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष, कार्याकारिणी सदस्य सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति,इनके इनके नाम है शामिल..

रायपुर : बाबा गुरु घासी दास के तपोभूमि गिरौदपुरीधाम, बलौदाबाजार के समीपस्थ ग्राम-महकोनी के जैतखाम में हुई तोड़फोड़ व अपमान के बाद हो रही अप्रिय घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के संयोजकत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है

इसमें पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विधायक संदीप साहू, विधायक जनकराम ध्रुव, पूर्व विधायक प‌द्मा मनहर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, हितेन्द्र ठाकुर को शामिल किया गया है

जांच समिति के सदस्य प्रभावित स्थल का दौरा कर स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट और चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे.

 
 
 
और पढ़ें ...