प्रदेश
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा ली गई बिलासपुर पुलिस अधिकारियों की बैठक
बिना लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल, इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत, प्रशासन ने किया सील, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था हॉस्पिटल!
लोरमी. मुंगेली जिले के लोरमी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुछ माह पहले जिस अस्पताल में एक नवविवाहिता गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी, उसी अस्पताल को "बुध केयर हॉस्पिटल" के नाम से फिर से संचालित किया जा रहा था। यहां एक नवंबर को बांधी गांव के 7 वर्षीय आदिवासी बालक धनंजय, जो मस्तिष्क ज्वर के झटके से पीड़ित था, की गलत इलाज से मौत हो गई। यह अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था।
मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। इस घटना में अस्पताल संचालक और फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें जेल भेजा गया। पहले भी अस्पताल को सील किया गया था, लेकिन अब फिर से नया मामला सामने आने पर लोरमी के एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओपी माधुरी धिरही, जिला नोडल डॉ. खैरवार और बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ सहित पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुध केयर अस्पताल में छापेमारी की।
अस्पताल में बिना अनुमति के आईसीयू में तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था और बिना लाइसेंस के खुलेआम नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन हो रहा था। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया और फर्जी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर गोकुल कुमार ने एसडीएम और एसडीओपी से बदसलूकी भी की।
फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी : एसडीएम

एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि लोरमी के बुध केयर हॉस्पिटल का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा था, जिसमें एक मासूम की मौत गलत इलाज के कारण हुई। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के निजी क्लिनिक का संचालन करने की शिकायत सही पाई गई है। इसके अलावा डॉक्टर ने बदसलूकी की है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जांच के दौरान बदसलूकी पर एसडीओपी की प्रतिक्रिया
लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि बुध केयर हॉस्पिटल की जांच के समय डॉक्टर ने अधिकारियों से बदसलूकी की और जांच में बाधा डाली। डॉक्टर के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन को झूठी जानकारी देकर किया गुमराह
जिला प्रशासन को दिए गए आवेदन में मकान मालिक ने शर्त रखी थी कि भवन का इस्तेमाल अस्पताल के लिए नहीं होगा, फिर भी मकान किराए पर देकर अस्पताल का संचालन किया गया।
आदिवासी समाज का आक्रोश और ज्ञापन
बांधी गांव के 7 वर्षीय बालक धनंजय के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, लेकिन बाद में दलालों के बहकावे में आकर बुध केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां गलत इलाज के कारण उसकी मौत हो गई। इस पर आदिवासी समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिजनों को किसके द्वारा बहकाकर इस अस्पताल में लाया गया था।
ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर बोलेरो से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौके पर ही गई जान, परिवार में पसरा मातम
गरियाबंद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे पर बोलेरा से टकराकर बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी। यह घटना नेशनल हाइवे 130 सी में देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास की है।
बताया जा रहा है कि देवभोग से जा रही बोलेरा वाहन से मूडागांव की ओर से आ रही बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक व सवार 20 मीटर दूर फेंका गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरा का सामने का हिस्सा उखड़ गया है। हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल व सवार दुलार मांझी उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरा भाई हैं, जो निजी काम से रात्रि लगभग मुड़ागांव से देवभोग की ओर आ रहे थे।
बोलेरो खोखमा ग्राम का है, जो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 को दिया। मौके से दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार और चालक को मृत घोषित कर दिया। देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना, किसान के घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले, धान जलकर खाक
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और फसल को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
CG : 10वी के छात्र ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, रात में हॉस्टल से होटल लेजाकर बनाया संबंध
दुर्ग। जिले के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़का लड़की के मामा के दुकान में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। नाबालिग लड़का रात में लड़की को होटल ले जाता था और नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
छावनी पुलिस ने बताया कि लड़की के मामा की एक टेडर्स की दुकान है। जहां नाबालिग लड़का काम करता था और नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहती थी और 10वीं में पढ़ती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे।
नाबालिग लड़का लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। नाबालिग लड़का पहली बार पावर हाउस में एक दिन पहले होटल बुक कर नाबालिग लड़की को लेकर गया। जहां शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई जिसके बाद नाबालिग लड़की और लड़के को परिजनों ने फटकार लगाई और परिजन लडकी के साथ थाना पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आगाज कल से, देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें लेंगे भाग
जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जिला फुटबॉल संघ बस्तर के तत्वाधान में 07से 17नवंबर तक 11दिवसीय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर मे कल गुरुवार 07 नवंबर को होगा।
इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए बस्तर संभाग खेल अधिकारी रविन्द्र पटनायक ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अध्यक्षता लता उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा मुख्यअतिथि महेश कश्यप, सांसद, बस्तर विशिष्ट अतिथि लखेश्वर बघेल ,विधायक बस्तर , विनायक गोयल विधायक चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र महापौर, सफिरा साहू जगदलपुर वेदवती कश्यप अध्यक्ष, जिला पंचायत बस्तर एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों व जिला फुटबॉल संघ के सदस्यों की उपस्थिति में कल गुरुवार 07 नवंबर को सम्पन्न होगा, फाइनल मुकाबला रविवार 17 नवंबर को होगा,इस ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आनेवाली टीमें तेलगांना, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें भाग लेंगी।

खेलप्रेमियों मे भारी उत्साह
आपको बता दें कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में लगभग 09 वर्षो के बाद यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसको लेकर खेलप्रेमियों मे खासा उत्साह है , लोगों ने बताया फुटबाल के इस महाकुंभ मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी जमावड़ा होगा ,खेल प्रेमियों को बेहतरीन खेल देखने को मिलेंगे, प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता को 75 हजार रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी पुरस्कार दिए जाएंगे।
CG - धारदार हथियार से युवक को उतरा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......
सुकमा। जिले में एक युवक की लहूलुहान लाश मिली है। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को गांव के नजदीक फेंककर फरार हो गये। सुबह के वक्त ग्रामीणों ने लाश देखी तो क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया। ग्रामीण दबी जुबान नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की बात कह रहे है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी ये स्पष्ट नही हो पाया है कि हत्या नक्सलियों ने की या फिर आपसी रंजीश में युवक को मौत के घाट उतार दिया गया।
ये पूरा मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह गोंडेरास गांव में रहने वाले ग्रामीण बंडी की लहूलुहान लाश गांव के बाहर मिली। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण शव उठाकर घर ले गए। ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को मृतक के परिजन ने बताया कि युवक रात से ही घर नहीं लौटा था।
घर के लोग उसकी पतासाजी करते, तब तक सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला। युवक की हत्या किसने की अभी इसकी पुष्टि नही हो पायी है। ग्रामीण जहां इसे नक्सली वारदात से जोड़कर देख रहे है।
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय
बीजापुर। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलो वजनी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया, जिसे प्रेशर स्विच सिस्टम से प्लांट किया गया था। सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए जवानों ने इस IED को मौके पर ही सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया।
जानकारी के अनुसार, DRG बीजापुर, COBRA 202 और BDS बीजापुर की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। इस दौरान डिमाइनिंग के दौरान BDS बीजापुर की टीम ने यह IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस IED को प्लांट किया था, लेकिन जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
IED निष्क्रिय करने का वीडियो आया सामने-
सुरक्षाबलों द्वारा IED को निष्क्रिय करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक इस विस्फोटक को डिफ्यूज किया। इस सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा है और नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है।
याचिकाकर्ता के के सहारे के निलंबन आदेश पर रोक, सुनवाई की अगली तारीख तक राहत
याचिकाकर्ता के के सहारे के निलंबन आदेश पर रोक, सुनवाई की अगली तारीख तक राहत
52 परियों के साथ इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, जब पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश, 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपए जब्त...
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक क्षेत्र में एक बड़ी छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये नगद और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। इस कार्यवाही से शहर में अवैध जुआ के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मिसाल पेश की गई है। देर शाम भिलाई नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक पर एक सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पर छापेमारी की और जुआं खेलते हुए 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम…
शैलेश मिश्रा (51 साल) – गांधी चौक, दुर्ग
अमन जैन (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
हेमलाल ढीमर (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
राजेन्द्र बागडे (42 साल) – उरला, दुर्ग
नितेश जायसवाल (34 साल) – नेहरू चौक, कैम्प 01, भिलाई
पप्पु साहु (35 साल) – राजीव नगर, दुर्ग
राजेश गुजराती (52 साल) – खंडेवाल कालोनी, दुर्ग
मनीष जैन (25 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
बल्लु चंद्राकर (56 साल) – रिसाली पानी टंकी, भिलाई
विनय यादव (34 साल) – गायत्री मंदिर, रुआबांधा
अनिल सिंह (32 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
मयंक गावडे (29 साल) – भिलाई
इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये की नगदी और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
CG : अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दे रहे चाकूबाज़ी की घटना को अंजाम
दुर्ग: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार चाकू बाजिया हो रही है। चाकूबाजी अब रात के साथ-साथ दिनदहाड़े भी चाकूबाजी को अंजाम दे रहे हैं। दुर्ग जिले में बीते दो दिन में मोहन नगर और सुपेला थाना क्षेत्र में मर्डर के बाद सोमवार को एक ही रात में 5 अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर है। पांचों मामलों में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस पहले से ही चाकू बाजी करने वाले लोगों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। हमारे यहां पेट्रोलिंग पैटर्न को भी चेंज किया गया है, अब गलियों में बाइक से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जितने भी गुंडे बदमाश हैं, उनके गतिविधियों पाई जाती है तो तुरंत जेल दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
CG : राज्योत्सव कार्यक्रम में बड़ा हादसा, करंट लगने से शिक्षक की मौत, पसरा मातम
सारंगढ़ : जिले में राज्योत्सव के कार्यक्रम स्थल में बड़ा हादसा हो गया। घटना करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक का नाम भगत राम पटेल है। उनकी ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में लगी थी। जानकारी के मुताबिक राज्योत्सव में शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लैक्स लगाने के दौरान करंट की चपेट में वो आ गये।
जानकारी के मुताबिक टेंट पर बिजली के एक खंभे में बिजली का तार सटा हुआ था, जिसकी वजह से करंट पूरे टेंट में फैला हुआ था। जैसे ही शिक्षक ने बिजली के पोल को पकड़ा, करंट की चपेट में आ गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ है।
घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शिक्षक भगत राम पटेल (52 वर्ष) के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना के बाद साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं राज्योत्सव के जश्न में भी मातम पसर गया। उधर परिजन भी सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद माहौल काफी गमगीन है।
CG: SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, एक मिहला की मौके पर मौत, मचा हड़कंप
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंउिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। कियोस्क शाखा में रुपये निकालने गए लोगों पर फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी में एक मिहला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है
बता दें कि राजधानी में पिछले चार दिनों में नौ हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है, इसी दौरान शहर के सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाकों में से एक सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है। जेल पसिसर के बाहर फायरिंग की घटना को पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही है। इसकी वजह सेंट्रल जेल में दो माह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना है। घायल साहिल ने भी पुलिस को बताया है कि जेल में चाकूबाजी की घटना के कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया है।
पुलिस विभाग में ASI समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखें ट्रांसफर लिस्ट…!!
धमतरी :- पुलिस विभाग में तबादला हुआ है, जिसमें 13 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. इस सूची में दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 11 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं, जो कि वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे. यह ट्रांसफर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जारी की है.

CG - पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...... जांच में जुटी पुलिस.....
कवर्धा। जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।
घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है। अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है। मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
