प्रदेश

BREAKING : नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, 5 किलो IED बम किया बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, बताया जा रहा है कि थाना गंगालूर थाना ईलाके के सुरक्षा कैंप मुतवेंडी से डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीमें एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. अभियान के दौरान मुतवेंडी के आगे माओवादियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक्स एवं आईईडी को सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज किया है.

बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके से बरामद 05 किग्रा के प्रेशर IED को सुरक्षित नष्ट किया गया. माओवादियों के द्वारा क्षेत्र में IED एवं Spikes सुरक्षा बलों के जवानों को क्षति पहुचाने के लिये लगाये गये थे. सुरक्षा बलों की सूझबूझ एवं सतर्कता से माओवादियों के मंसूबों को विफल करते हुऐ लगाये गये IED एवं स्पाईक को सुरक्षित बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया.

और पढ़ें ...

आस्था पर चोट : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में किया तोड़फोड़, त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, इलाके में आक्रोश का महौल, थाने में की जमकर नारेबाजी

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मंदिर में लगे त्रिशूल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना जामुल अडानी एसीसी चौक भिलाई के पास स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर की है। यहां एक चबूतरे पर शिवलिंग के साथ नंदी और शिवजी के त्रिशूल का भी उपयोग किया गया है। आरोपी मुर्तजा अली नाम का एक युवक, जो मोहल्ले का ही निवासी है, ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीते बुधवार रात को जब वे एसीसी चौक की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मुर्तजा चबूतरे पर चढ़ा हुआ था और वह शिवलिंग को पत्थर से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसे देखा गया, वह भागने लगा। बाद में लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काफी नशे में था। इसके बाद, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाना जाकर इस घटना की शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की।

जैसे ही इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई, वे बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा की और कहा कि बजरंग दल किसी भी धर्म और उनके देवताओं के खिलाफ किसी भी तरह की असहमति बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हुईं तो आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें ...

प्राइवेट स्कूल की मनमानी क्लास रूम में ना ब्लैक बोर्ड ना डोर ना पंखा ना टॉयलेट ना ही प्रयोग शाला जुगाड़ में चल रहा स्कूल अधिकारी मौन...पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर :- पचपेड़ी तहसील के आसपास एक ऐसा भी प्राइवेट स्कूल है जहां बच्चों के लिए किसी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं है यह प्राइवेट स्कूल संचालक जमकर लापरवाही कर रहे हैं दीवाल उठाकर ऊपर टिन लगाकर यहां नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जा रही है यहाँ ना ही बाथरूम हैं ना ही टॉयलेट है और ना ही बच्चों के लिए क्लास रूम में पंखे लगे हुए हैं ना ही ब्लैक बोर्ड है ना ही योग्य शिक्षक हैं जो है वह गिनती के हैं फिर भी यह स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहा है बकायदा यहां बच्चों का एडमिशन कराया जाता है|

भले ही वह बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हो या ना पढ़ रहे हो परंतु गवर्नमेंट से ये RTE का फीस भी बराबर हर साल ले रहे हैं और फर्जी तरीके से गवर्नमेंट को चूना लगा रहे हैं ऐसा नहीं है कि मस्तूरी में शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारियों की इसकी जानकारी नहीं है इसकी जानकारी नोडल अधिकारियों को भी है तभी तो नोडल अधिकारी RTE के डॉक्यूमेंट में आँख बंद कर के साइन कर देते हैं और इनको RTE का पैसा मिल जा रहा है इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जिन बच्चों का ये सरकार से RTE का पैसा ले रहे हैं वह बच्चे इनके स्कूल में पढ़ भी रहे हैं या नहीं,यह कहना मुश्किल है कि मुख्यालय में बैठे शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों की इसकी जानकारी है कि नहीं है और अगर नहीं है तो यह अधिकारी इन प्राइवेट स्कूलों की जानकारी क्यों नहीं ले रहे हैं|

क्यों बच्चों को कबाड़ जैसे व्यवस्था के बीच पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है क्या ऐसे में इन बच्चों का भविष्य खराब नहीं होगा क्या ऐसे में यह बच्चे अच्छे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं क्या ऐसे स्कूलों में पढकर बच्चों का भविष्य गढ़ा जा सकता है ऐसे कई अनगिनत सवाल है जो शिक्षा विभाग में बैठ बड़े अधिकारियों को इन प्राइवेट स्कूल के संचालकों से पूछना होगा और इसकी जवाब भी जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों को तलाशना होगा ताकि इन बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके बच्चों का भविष्य अधर में न लटक जाए दरअसल क्षेत्र में अधिकारियों के उदासीनता का इन प्राइवेट स्कूलों के संचालक पूरा फायदा उठा रहे हैं बिना बिल्डिंग के बिना किसी सुविधा के स्कूल खुल जा रहा है और गवर्नमेंट से मान्यता भी मिल जा रही हैं और इन स्कूलों को कमाई का एक जरिया बना लिया जिससे कहीं ना कहीं बच्चों का भविष्य प्रभावित जरूर हो रहा है आपको बताते चले ये स्कूल के संचालक गवर्नमेंट से मान्यता तो ले लेते हैं पर बच्चों को वह सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहे हैं जिसके वह हकदार है बच्चों से फीस तो बराबर ले रहे हैं पर बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा स्कूल खेल मैदान क्लासरूम और क्लास में मिलने वाली वो सारी सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं बस यह खुद का विकास करने में लगे हुए हैं देखना होगा शिक्षा विभाग में बैठे उच्च अधिकारी कब इन जुगाड़ में चला रहे प्राइवेट स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करते है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार बाजार के पास देर रात की है। हादसे में बाइक चला रहे 28 वर्षीय विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार लक्षमी उरांव और छोटू को मामूली चोटें आईं।

बता दें कि हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए और उन्होंने आक्रोश जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

बताया जा रहा है कि नकटीखार निवासी विकेश कुमार, लक्षमी उरांव और छोटू रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। नकटीखार बाजार चौक के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्षमी और छोटू को हल्की चोटें आईं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और घटना की पूरी जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

CG - इस लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, बालक छात्रावास के अधीक्षक को नौकरी से हटाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला...!!

 भिलाई। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला दुर्ग के द्वारा संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास फरीदनगर कोहका के अधीक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। धरमजीत साहू के खिलाफ शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने उनसे जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी संविदा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर और जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कार्यालय दुर्ग में की गई थी। इस पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए। 14 अक्टूबर को कलेक्टर ने खुद छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत सही पाई है।

लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक धरमजीत साहू को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद कलेक्टर ने अधीक्षक धरमजीत साहू से मामले पर उनका स्पष्टीकरण मांगा था। अधीक्षक ने तय समय 17 अक्टूबर तक अपना जवाब पेश किया, लेकिन वो संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके चलते कलेक्टर ने 5 नवंबर को उनकी संविदा सेवा को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

और पढ़ें ...

इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, हॉस्पिटल सील करने पहुंचे एसडीएम... फिर जो हुआ.....

मुंगेली। इलाज में लापरवाही के चलते 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। शिकायत मिलने पर मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने लोरमी के बुद्ध केयर हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के आदेश पर अस्पताल को सील करने पहुंचे एसडीम और बीएमओ की टीम से अस्पताल का संचालन करने वाले डॉक्टर भीड़ गए और हुज्जत करने लगे। सूचना पर पहुंची महिला एसडीओपी से भी डॉक्टर ने बहस की। डॉक्टर को गिरफ्तार कर अस्पताल को सील किया गया है।

लोरमी में बुद्ध केयर हॉस्पिटल संचालित है। अस्पताल में फ्लोर में विकासखंड के ग्राम मोहबांधा के आश्रित ग्राम बांधी निवासी 7 वर्षीय बालक धनंजय गोंड को मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने के चलते भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने के बावजूद भी अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा मस्तिष्क ज्वर का इलाज होने का आश्वासन दे अस्पताल में बच्चे को भर्ती रख ईलाज किया जा रहा था। ईलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई।

मामले के संज्ञान में आने पर कलेक्टर राहुल देव ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर लोरमी एसडीम अजीत पुजारी, ब्लैक मेडिकल ऑफिसर जीएस दाऊ के साथ राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में जाकर जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के अस्पताल में मरीजों को भर्ती है व उपचार किया जा रहा है। सीएमएचओ के अनुसार अस्पताल संचालित करने हेतु विधिवत अनुमति और लाइसेंस प्रदान नहीं किया गया है इसके बावजूद भी संचालक द्वारा हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। जिसके चलते सील करने की कार्यवाही की जा रही थी। पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा कार्यवाही का विरोध करते हुए जम कर हंगामा मचाया गया। 

और पढ़ें ...

आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर...कई महत्वपूर्ण विषयों के 53 पदों पर हो रही भर्ती

 जांजगीर - चांपा । जिले के सात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सालभर से शिक्षक, सहायक शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 45 पद रिक्त थे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाया गया था। आवेदन करने की अंतिम छह नवंबर थी। अब पात्र आवेदनों की छटनी कर पात्र अपात्र की सूची जारी की जाएगी।

2 वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी

शिक्षकों के रिक्त पद पर भर्ती के लिए दो वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। मगर अधिकांश शिक्षकों और सहायक शिक्षकों का उनके मनपसंद स्थान पर नौकरी मिल जाने के कारण यहां के स्कूलों को छोड़कर चले गए हैं। जिसके चलते स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम अकलतरा में विज्ञान व गणित शिक्षक के एक - एक पद, सहायक शिक्षक 2 और प्रयोगशाला सहायक का एक पद रिक्त थे।
 
इसी तरह बलौदा में व्याख्याता गणित एक, शिक्षक संस्कृत एक, सहायक शिक्षक के तीन और एक प्रयोगशाला सहायक का पद रिक्त था। पामगढ़ में सामाजिक विज्ञान शिक्षक के एक पद , अंग्रेजी शिक्षक के एक और सहायक शिक्षक चार और एक प्रयोगशाला सहायक , प्रधान पाठक प्राथमिक का पद रिक्त थे।
 
सारागांव में शिक्षक अंग्रेजी एक, सहायक शिक्षक चार और बम्हनीडीह में व्याख्याता भौतिक शास्त्र , संस्कृत, जीव विज्ञान , वाणिज्य , शिक्षक अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, और सहायक शिक्षक के एक एक पद रिक्त थे। इसी तरह नवागढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक विज्ञान एक, सहायक शिक्षक एक, सामाजिक विज्ञान, प्रयोगशााला सहायक एक ग्रंथपाल का एक पद रिक्त थे।

रिक्त विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी

स्कूल खुलने के चार माह बाद भी शिक्षकों की कमी के चलते रिक्त विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी। ऐसे में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार उम्मीद नहीं की जा सकती थी। अब सभी प्रमुख विषय के व्याख्याता, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक सहित 53 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए छह नवंबर तक आनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों की अब छंटनी करने के बाद पात्र और अपात्रों की सूची जारी की जाएगी।

बम्हनीडीह में दो शिक्षकों के भरोसे पांच कक्षाएं

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी किस कदर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है प्राथमिक और माध्यमिक की कक्षाएं दो से तीन शिक्षकों के भरोसे चल रही है। सेजेस बम्हनीडीह में सहायक ग्रेड दो से लेकर महत्वपूर्ण विषयों के व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों सहित 13 पद रिक्त है। यहां प्राइमरी की पांच कक्षाओं की पढ़ाई मात्र दो शिक्षकों के भरोसे हो रही है तो मिडिल की कक्षाओं की पढ़ाई तीन शिक्षकों के भरोसे हो रही है।

बोर्ड के विद्यार्थियों को सता रही थी चिंता

शिक्षकों की कमी के बाद भी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आए हैं। मगर फिर भी दसवीं बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता सता रही थी। एक तरफ शिक्षकों की कमी के चलते महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाई तो इसका असर बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके परीक्षा परिणाम पर भी पड़ सकता है। ऐसे में वे परीक्षा में बेहतर परिणाम कैसे ला पाएंगे। वहीं शिक्षकों की कमी को दूर करने शासन प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

सुबह स्कूल लगने से भी पढ़ाई हो रही प्रभावित

शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि जिन विद्यालयों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम के स्कूल संचालित होंगे वहां सुबह की पाली में हिंदी माध्यम की कक्षाएं लगेंगी और दोपहर की पाली में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित होगी। मगर जिला मुख्यालय जांजगीर , नवागढ़ सहित कुछ स्थानों में शासन के आदेश को धता बताते हुए अपनी सुविधा के हिसाब से सुबह की पाली में अंग्रेजी माध्यम और दोपहर की पाली में हिंदी माध्यम की कक्षाएं लगाई जा रही है। इसके कारण अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की पढ़ाई केवल साढ़े तीन घंटे तक ही हो पा रही है।
 
naidunia_image
और पढ़ें ...

CG : मां की मौत के 9 दिन बाद मासूम ने भी तोड़ा दम, बेटी की हालत स्थिर, घरेलू विवाद के बाद बिखर गया परिवार

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 दिन तक इलाज के बाद सात वर्षीय जागेंद्र भी जिंदगी की जंग हार गया। लिवर और किडनी में जहर के असर से उसका स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, जिसके कारण उसे संक्रमण हो गया और इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी 4 वर्षीय बहन की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मां डुमेश्वरी साहू के बाद बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

घरेलू विवाद के बाद महिला ने उठा‍ लिया था खौफनाक कदम

घटना 28 अक्टूबर की है, जब अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में घरेलू विवाद से परेशान होकर डुमेश्वरी साहू ने अपने दोनों बच्चों को कीटनाशक दवाई पिला दी थी और खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद तीनों को गंभीर हालत में अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बहन की हालत स्थिर

इलाज के दौरान 29 अक्टूबर की रात डुमेश्वरी की मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर स्थिति में रायपुर एम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को सात वर्षीय जागेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

यह खौफनाक कदम घरेलू विवाद के चलते उठाया गया था, जिसकी वजह से एक खुशहाल परिवार पूरी तरह से टूट गया। 4 वर्षीय बच्ची अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसके भाई और मां की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! थाना प्रभारी एएसआई समेत 35 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें List

 गरियाबंद  :- में दीपावली पर्व के बाद तबादलों का सिलसिला शुरू हुआ है। इसी कड़ी में जिले के एसपी ने रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। एसपी कार्यालय से जारी इस आदेश में 03 निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षक सहित 35 पुलिस कर्मियों का तबादला हुए हैं।

 


दीपावली के बाद जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने और अपराधों के रोकथाम के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक
निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बड़ा कदम उठाया है।आदेश के मुताबिक निरीक्षक फैजुल होदा शाह को अमलीपदर थाना भेजा गया है तो वहीं निरीक्षक जय सिंह धुरवे को शोभा थाना प्रभारी बनाया गया ।

और पढ़ें ...

मनवता हुई शर्मसार : चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने अपनी चाची से की ये घटिया डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चाचा की मौत पर मुखाग्नि के लिए भतीजे ने 1 लाख रुपये या 5 डिसमिल जमीन की डिमांड कर ली। जिसके बाद महिला ने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि दी। घटना कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम पंचायत करजी का है। जहां मुक्ति धाम में महिला ने अपने पति को मुखाग्नि दी। नजारा देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी।

दरअसल ग्राम पंचायत करजी निवासी कतवारी लाल राजवाड़े अपनी पत्नी के श्यामपति के साथ रहता था। कतवारी को कैंसर था। पिछले कई महीनों से उसकी स्थिति काफी खराब हो गयी थी। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी, लिहाजा इलाज के लिए पत्नी श्यामपती को अपनी जमीन बेचनी पड़ गयी। इलाज के बीच ही कतवारी लाल राजवाड़े का निधन हो गया।

मृतक की पत्नी और राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े भाई के लड़के संतलाल को मुखाग्नि देने का अनुरोध किया। लेकिन, संतलाल ने इसके बदले एक लाख रूपये या 5 डिसमिल जमीन की मांग रख दी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है, उसमें से वह 5 डिस्मील जीन दे देगी तो जीवन यापन कैसे करेगी। वह 15 हजार रूपए देने के लिए तैयार थी, लेकिन वह नहीं माना तब अंत में मृतक कतवारी लाल राजवाड़े की पत्नी श्यामपति राजवाड़े ने स्वयं मुखाग्नि देने एवं समस्त क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। श्यामपति अपने पति के अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्नि दी। 

और पढ़ें ...

TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाया

 बिलासपुर: जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग मे बड़ा फेर बदल किया गया है। जिले के एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायत और थाना क्षेत्र में बेहतर काम नहीं करने से नाराज एसपी ने मंगलवार की रात आदेश जारी कर प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को कोटा थाना की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सईद अख्तर को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एएसआई जीवन साहू को सिविल लाइन और ममता साहू को सिविल लाइन भेजा है। कोटा टीआई उमेश साहू और मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान को पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है।

देखें आदेश –

और पढ़ें ...

जुआरियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...17 जुआरियो को किया गया गिरफ्तार जुआरियो से 3,45,000 नगदी रकम जप्त

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुर की रिपोर्ट

नाम आरोपी 1-

देव प्रसाद कौशिक पिता बी एल कौशिक 50 वर्ष निवासी गनियारी कोटा

2- कैलाश घोरे पिता गुलजारी गोरे 35 वर्ष निवासी दयालबंद कोतवाली

3- कपिल चंदवानी पिता रतन चंदवानी 27 वर्ष निवासी तिफरा सिरगिट्टी

4- आशु कौशिक पिता जी एस कौशिक 35 वर्ष निवासी मंगला चौक सिविल लाइन

5-पारस पुरुषवानी पिता किशनचंद पुरुषवानी 29 वर्ष निवासी आज्ञेय नगर सिविल लाइन

6- रोशन चांदवानी पिता बलराम चादवानी 25 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौक के पास सिविल लाइन

7- शुभम गोत्रे पिता राम प्रसाद गोत्रे 30 वर्ष निवासी देवरीखुर्द गदा चौक तोरवा

8- राजेश गुप्ता पिता स्व नरेश चंद्र गुप्ता 35 वर्ष निवासी तेलीपारा होटल अजीत के पीछे कोतवाली

9- रितेश बंजारा पिता स्व फतेह सिंह 32 वर्ष निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द तोरवा

10- सुखदेव भार्गव पिता आनंदी भार्गव 37 वर्ष निवासी जयरामनगर मेंनरोड मस्तूरी

11- रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी बाजार पारा कोटा

12- रवि गोयल पिता राजू गोयल 31 वर्ष निवासी टिकरापारा कोतवाली

13- नितिन तिवारी पिता पी एन तिवारी 38 वर्ष निवासी क्रांति नगर तारबाहर

14- देवांश मूर्ति पिता प्रशांत मूर्ति 23 वर्ष निवासी सिविल

15- लाइन आयुष अग्रवाल पिता ए के अग्रवाल 30 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर

16- सुमित महाजन पिता गोपाल महाजन 35 वर्ष निवासी शनि मंदिर के पास सरकंडा

17- मुकेश गुप्ता पिता सीजी गुप्ता 48 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर

बिलासपुर :-  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में दिवाली त्योहार के मद्देनजर जुआ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला की क्रांति नगर स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ACCU) अनुज गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय कुमार साबद्रा (भापुसे) को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी कर जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल ACCU और थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता तारबाहर से एक संयुक्त टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मुखबीर के बताये पते पर दबिश दिया गया जहाँ से 17 जुआरीयो को जुआ खेलते पकड़ा गया जुआरियों के कब्जे से 3,45,000 हजार रुपए नगदी जप्त किया गया सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया ।

और पढ़ें ...

श्री रामलला दर्शन योजना: बिलासपुर संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
      अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत हुआ। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए विशेष ट्रेन में सवार होकर यात्री रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। ये श्रद्धालु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है और सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यह उनका सौभाग्य है। कोरबा जिले के श्री हरि प्रसाद मैत्री, श्री मनमोहन साहू, श्री बनवारी पटेल, बिलासपुर जिले की श्रीमती उषा वाजपेयी भी अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गाे को तीर्थ यात्रा कराकर सरकार पुण्य का काम कर रही है। उम्र के इस पड़ाव में सभी को तीर्थ यात्रा की इच्छा रहती है लेकिन आर्थिक कठिनाईयों के चलते संभव नहीं हो पाता है। हम सरकार के आभारी है कि उन्होंने हमारी ये इच्छा पूरी की।
      अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

रिश्तों में खूनी खेल : छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, उतारा मौत के घाट, इलाके के फैली सनसनी

कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्राम रघुपारा में पूर्व सरपंच काशीराम के छोटे बेटे भागबली मेरावी ने अपने बड़े भाई गोपाल मेरावी (उम्र 40 साल) पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस गोपाल को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, और अस्पताल के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के समय आरोपी भागबली नशे की हालत में था, हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

और पढ़ें ...

20 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा : डॉक्टरों ने इस बात से नाराज होकर दिया सामूहिक इस्तीफा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

राजनांदगांव। राज्य शासन की ओर से निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज राजनांदगांव के करीब 20 डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया है। आदेश में संशोधन नहीं होने पर सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए एक साथ 20 डॉक्टरों ने इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र मेडिकल काॅलेज के डीन को सौंपा है। डाॅक्टरों के सामूहिक त्यागपत्र से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बिगड़ गई है।

मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध 30% ही डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए वह पहले से ही पूरी नहीं हो पा रही है। इस बीच राज्य शासन द्वारा डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी आदेश जारी होने से यहां पदस्थ डॉक्टरों में आक्रोश है। 

डॉक्टरों का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा संचनालय के अधीन चिकित्सा पृथक श्रेणी में आते हैं इसलिए उनके संबंधित आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नहीं होना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा के लिए निजी प्रैक्टिस संबंधी नियम पूर्ण और प्रासंगिक है। इसे तत्काल संशोधित किया जाना चाहिए। वर्तमान में डॉक्टरों को सिर्फ अपने घर में क्लीनिक चलाने की अनुमति दी गई है, जो पूरी तरह अव्यवहारिक है। डॉक्टरों ने इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। 

और पढ़ें ...

नषे के सौदागरो पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’ नषीला पदार्थ ’’अफीम’’ बरामद

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
 
बिलासपुर :- मामले का विवरण इस प्रकार है कि डॉक्टर संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं  रजनेष सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देष पर नषे के अवैध कारोबारियो की जड तक पहुॅच कर एण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही दौरान राज्य विषेष शाखा को सूचना मिली कि महराष्ट्र पासिंग ट्रक में ’’अवैध मादक पदार्थ अफीम’’ की सप्लाई हो रही है सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना प्रभारी मस्तुरी को कार्यवाही के निर्देष दिये गये, उपरोक्त सूचना को टेक्निकल इन्ट के आधार पर वेरिफाई कर जांजगीर-बिलासपुर नेषनल हाईवे 49 पर जांजगीर से बिलासपुर ओर से आती हुई को ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 को पाराघाट टोल प्लाजा बेरियर के पास रोककर तलाष कर वाहन चालक नवनूर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के कब्जे से मादक पदार्थ अफीम 02 कि. ग्राम किमती करीब 2,50,000 रू जप्त किया गया है। मामले में थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 18 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया जाता है।
 
गिरफ्तार आरोपी नवनूर सिंह से नषे की सामग्री ’’अफीम’’ के संबंध में पुछताछ की गई जो बताया कि यह दिनाॅक 04.11.24 को गुमला झारखण्ड से ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 में लोहे का पाईप लोड कर सूरत, गुजरात के लिये निकला था। रास्ते में रांची-गुमला रोड के पास से अफीम लेकर भूसावल, महाराष्ट्र छोडने जा रहा था कि इसे मस्तुरी के पास पुलिस ने पकड लिया गया आरोपी पहले भी इसी तरह अफीम की सप्लाई कर चूका है जिसके संबंध में जांच की जा रही है। नषे के कारोबार में संलिप्त रांची व भुसावल के ड्रग हैण्डलर व अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जावेगी।
 
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर  अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  उदयन बेहार निरी. राजेष मिश्रा, अवनीष पासवान उप निरी . सुजान जगत, सउनि षिव चन्द्रा, धारा सिंह मरावी प्र. आर आतिष पारिक आर . तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, विकास राम, निखील राॅव, प्रषांत, चन्द्रषेखर सिह, केषव कष्यप, मिथलेष सोनवानी की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है। 
 
जप्त सामग्री:-
मादक पदार्थ अफीम 02 किलो ग्राम अनुमानित कीमत 20 लाख रू।
ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 किमती करीब 25 लाख रू।
ट्रक में लोड लोहे का पाईप वजन 25 टन किमती 15 लाख रू।
01 न सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन व सिम किमती 10000 रू। 
जप्तषुदा सामग्री कुल किमती करीब 60 लाख रू।
 
और पढ़ें ...