प्रदेश

52 परियों के साथ इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, जब पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश, अलग-अगल फड़ों में जुआ खेलते 18 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जुआरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर लगे जुआ के फड़ों में छापेमारी कर 18 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास से 1.03 लाख रुपये नगदी और दो बंडल ताश के पत्ते जब्त किये गए हैं। यह कार्रवाई बिरेझर पुलिस चौकी ने ग्राम मड़ेली भाठापारा और चिरईया खार के पास मैदान में की गई है।
 
बिरेझर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पहले फड़ में 10 जुआरियों से 59,850 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए, जबकि दूसरे फड़ में 8 जुआरियों से 43,200 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए गए। 
 
आरोपियों के नाम और बरामद राशि
 
मुकेश कुमार साहू से 5,450 रुपये
नवीन साहू से 6,400 रुपये
होमप्रकाश साहू से 6,250 रुपये
उत्तम कुमार साहू से 6,400 रुपये
शिव कुमार साहू से 5,750 रुपये
लोकनाथ साहू से 5,650 रुपये
गंगादीन साहू से 5,050 रुपये
गजेन्द्र सिंह ठाकुर से 4,650 रुपये
किशोर साहू से 7,150 रुपये
कुम्भनारायण साहू से 7,100 रुपये
योगेश्वर साहू से 5,900 रुपये
भीखम साहू से 6,400 रुपये
लीलाराम साहू से 4,600 रुपये
महेश साहू से 4,850 रुपये
किर्तन साहू से 2,700 रुपये
अनिल कुमार साहू से 4,900 रुपये
थानूराम सिन्हा से 5,500 रुपये
अरुण कुमार साहू से 5,350 रुपये
और पढ़ें ...

CG- 2 मेडिकल स्टाफ की मौत : ट्रक से एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर, 2 मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही हुई मौत, 6 की हालत गंभीर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के किलेपाल क्षेत्र में करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वही घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया।
 
जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी। एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
और पढ़ें ...

*चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी आज 14 नवंबर से*

*चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी 14 नवंबर से* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण* *राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी* *14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान कर सकेंगे धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय* *राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी* रायपुर 13 नवंबर 2024/ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर प्रदेश के सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कुषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी। धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी। खाद्य मंत्री श्री बघेल के निर्देश पर धान रिसाइकलिंग बोगस खरीदी पर नियंत्रित करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम द्वारा राज्य के अलग अलग संभागों में विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल एप्प के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राईस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे। विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी और की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत भी कराया जाएगा।
और पढ़ें ...

- पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
 
- बैठक में जिले में लंबित अपराध, मर्ग जॉच, कानून-व्यवस्था, सड़क दुर्घटना तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की गई कार्यवाही की हुई समीक्षा।
 
* पुलिस कल्याण एवं अनुशासन से जुड़े विषयों की समीक्षा कर दिये गये निर्देश।
 
* वर्षान्त के पूर्व लंबित अपराधों के अधिकाधिक निराकरण हेतु दिये गये निर्देश।
 
- गंभीर अपराधों सहित गत वर्षों के लंबित अपराधों में समयावधि के भीतर कार्यवाही पूर्ण कर निराकरण किये जाने दिये निर्देश।
 
* जिले में प्रभावी गश्त-पेट्रोलिंग, आदतन पूर्व सिद्धदोष, निगरानी व गुण्डा-बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने दिये निर्देश।
 
- बैठक में जिलों में विगत दस माह में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आगामी माहों के लिये कार्य योजना तैयार कर तदनुसार कार्यवाही करने दिये गये निर्देश।
 
आज दिनाँक 13.11.2024 को डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के  पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें जिले में लंबित अपराध, महिलाओं और बच्चों से संबधित अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, मर्ग एवं लघु अधिनियम व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत की गई कार्यवाही तथा कानून-व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं सहित जिले के कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा सभी विषयों पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि गंभीर किस्म के प्रकरणों में सतत विवेचना करते हुए यथाशीघ्र विधिसम्मत निराकरण किया जावे, प्रकरण लंबी अवधि तक विवेचना में लंबित न रहे। थानों में तैयार चालान अनावश्यक लंबित न रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षकों को लंबित चालान की समीक्षा विधिसम्मत कार्यवाही के निर्देश दिये गये। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये। मादक पदार्थां और सूखे नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ उनकी बरामदगी के स्तर पर भी सुधार हेतु निर्देशित किया गया। आयुध अधिनियम के अंतर्गत अस्त्र-शस्त्रों की नियमित चेकिंग कर अवैध अस्त्र-शस्त्रों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने और चाकूबाजों की सूची बनाकर कार्यवाही किये जाने, संपत्ति संबंधी अपराध में रिकव्हरी रेट बढ़ाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
 
पुलिस बल में अनुशासन बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षकों को स्वतः पहल कर इस दिशा में सार्थक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण, स्वत्वों के भुगतान हेतु विशेष पहल करने निर्देश दिये गये तथा अभियान चलाकर जिले में लंबित विभागीय जांच और शिकायतों का त्वरित निराकरण कराये जाने निर्देशित किया गया तथा विगत वर्ष के लंबित सभी प्रकरणों की समीक्षा की जाकर प्रकरण का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में लंबित जवाबदावा प्रकरणों में समय पर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले में लंबित सभी गंभीर प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया। अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी गश्त-पेट्रोलिंग, आदतन पूर्व सिद्धदोष, निगरानी व गुण्डा-बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुए आवश्यक कार्यवाही कराये जाने निर्देशित किया गया। जेल से छूटने वाले अपराधियों की जानकारी उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखे जाने निर्देशित ताकि अपराधी को किसी प्रकार के अपराध की पुनरावृत्ति से रोका जा सके। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण कराया जाकर प्राप्त कारणों के आधार पर दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्यवाही कराये जाने निर्देशित किया गया।
धार्मिक-सामाजिक समरसता स्थापित किये जाने तथा सामाजिक शांति एवं व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले विषयों को ध्यान में रखकर आसूचना तंत्र को प्रभावी किये जाने निर्देशित किया गया। स्ट्रीट चेकिंग नियमित करते हुए अड्डेबाजों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगवार पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया। आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील ग्रामों को चिन्हांकित किये जाने निर्देशित किया गया। पुलिस की क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति दर्शाने के लिये विज़िबल पुलिसिंग हो, इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करते हुए राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से प्रतिदिन शाम को क्षेत्र में पैदल गश्त कर अपनी प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने इस बात पर विशेष बल दिया कि पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी अपने पर्यवेक्षणीय थाना के कार्यों की प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग करें तथा अधीनस्थों को उचित दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन करें, इसे सुनिश्चित कराये जाने पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया। जिलों में आधारभूत पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष ज़ोर दिया गया।
 
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा  विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुंगेली  भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्रीमती भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़  पुष्कर शर्मा सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह और उप पुलिस अधीक्षक  विकास पाटले उपस्थित रहे। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

CG - पहले युवक से मंदिर में रचाई शादी, फिर गहने और मोबाइल लेकर ठगी के मास्टरमाइंड संग फरार हुई लुटेरी दुल्हन, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे......

महासमुंद। पुलिस ने ठगी के दो आरोपियों का पर्दाफाश किया है, जिसके मास्टरमाइंड ने अपनी ही ठग साथी की एक व्यक्ति से शादी कर उसे लाखों रुपए और आभूषण ठग लिए थे। पुलिस ने इस मामले की शिकायत के बाद ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के बलांगीर निवासी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश इस ठगी का मास्टरमाइंड है। उसने अपनी महिला साथी ममता सराफ उर्फ ममता पटेल के साथ मिलकर ठगी का प्लान बनाया था। प्लान के तहत आरोपी राकेश ने पहले भंवरपुर निवासी हेमकुमार चौधरी से दोस्ती कर उसे अपने झांसे में लिया, फिर 25 फरवरी 2024 को अपनी महिला साथी ममता के साथ हेमकुमार की ओडिशा के एक मंदिर में शादी करवा दी। शादी के बाद महिला, शादी में मिले सोने के जेवर और मोबाइल समेत 3 लाख रुपये का सामान लेकर ठगी के मास्टरमाइंड के साथ फरार हो गई। जिसके बाद पीड़ित हेमकुमार ने 17 जून 2024 को बसना थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। 

और पढ़ें ...

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन

अगुवाई में जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन

माई भारत स्वैच्छिक संगठन से जुड़े 10 हजार से अधिक युवा हुए शामिल

रायपुर, 13 नवम्बर 2024

माई भारत स्वैच्छिक संगठन से जुड़े 10 हजार से अधिक युवा हुए शामिल

माई भारत स्वैच्छिक संगठन से जुड़े 10 हजार से अधिक युवा हुए शामिल

माई भारत स्वैच्छिक संगठन से जुड़े 10 हजार से अधिक युवा हुए शामिल

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अगुवाई में आज जशपुर नगर में माटी के वीर पदयात्रा आयोजित हुई। जशपुर के बालाछापर से शुरू हुई यह पदयात्रा लगभग सात किलोमीटर तक की थी, जो कि विभिन्न चौक, चौराहों एवं मार्गाें से होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची। इसका उद्देश्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समुदायों की विरासत और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश-दुनिया को बताना और सम्मानित करना है। माटी के वीर पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। पदयात्रा में शामिल लोगों के स्वागत-सम्मान में जगह-जगह सुन्दर रंगोलियां और कलाकृतियां बनाई गई थी। गम्हरिया चौक पर जनजातीय समुदायों के प्राची अस्त्र-शस्त्र एवं वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम स्थल एवं पदयात्रा के दौरान आदिवासी नर्तक दलों द्वारा गीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद  राधेश्याम राठिया एवं श्री चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,  रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा और नागरिकगण शामिल हुए।

जशपुर नगर के बालाछापर से निकली पदयात्रा विभिन्न मार्गाें और चौक चाराहों से होते हुए शहर के हृदय स्थल रणजीता स्टेडियम पहुंची। पूरे जशपुर नगर में इस पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। पदयात्रा में बस्तर के किलेपाल से आए जनजातीय नर्तक दल के कलाकारों ने ककसार नृत्य प्रस्तुत किया गया। पदयात्रा का विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों ने भी जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत-सम्मान किया। पदयात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित माई भारत से जुड़े 10 हजार से अधिक वॉलेंटियर शामिल हुए।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय मंत्री श्री मंडाविया जशपुर पहुंचे

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सांसद  राधेश्याम राठिया पुलिस लाइन हेलीपैड जशपुर पहुंचे। हेलीपेड में उनका सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त गोविन्दराम चुरेन्द्र, कलेक्टर  रोहित व्यास, पुलिस महानिरीक्षक  अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म-जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंचे है। भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल को स्थानीय परिवेश में सुपा ,बांस का लालटेन, टोपी, धान की बाली बांस की टोकरी आदि से सजाया गया है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सुबह जशपुर पहुंचे हैं। जशपुर के आगाडीह एयरपोर्ट पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री श्री मंडाविया एवं अन्य मंत्रीगणों का वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगाँव विधायक श्रीमती गोमती साय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

और पढ़ें ...

CG: जादूटोना के संदेह पर धारदार हथियार से महिला की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद : एक माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पटेवा पुलिस ने 22 वर्षीय युवक झाखरमुड़ा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसडीओपी प्रेम साहू ने बताया कि महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से घर में अकेली महिला राजकुमारी पटेल 45 साल रायमुड़ा निवासी की हत्या 28,29 अक्टूबर की रात्रि 10.30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई थी। पटेवा पुलिस ने प्रार्थीया आरती निषाद की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पटेवा पुलिस ने एक माह बाद जीतराम निर्मलकर झाखरमुड़ा निवासी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला जादूटोना करती थी जिस वजह से आरोपी का बच्चा लगातार बीमार होता था, जिस वजह से उसने महिला की हत्या कर दी।

 
और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्र्क ने मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर ही हुई मौत, बच्चे ने अस्पताल में तोड़ा दम...!!

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर बाइक से पहुंचे थे। वापस ओडिशा लौटते वक्त ये हादसा हुआ। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ओडिशा निवासी गुरूबंधु की शादी कुछ सालों पहले जगदलपुर निवासी अनिता के साथ हुई थी। दोनों अपने बच्चे के साथ बाइक से जगदलपुर नयामुंडा में स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचे थे।

शाम में पूरा परिवार हाईवे स्थित बस्तर हाट घूमने के आये थे। यहां से वापस अपने घर ओडिशा लौट रहे थे। इसी दौरान जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आमागुड़ा चौक के पास रायपुर की ओर से आ रहे ट्र्क ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सभी लोग दूर फेंका गये।

और पढ़ें ...

CG - वोटिंग के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, एक दूसरे पर लगाए ये आरोप, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात......

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान जारी है। मतदान के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़कर मामला शांत कराया। मतदान केंद्र में झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के पार्टी का गमछा पहनकर मतदान केंद्र के अंदर जाने और कांग्रेस के महापौर के एजाज ढेबर के फूड पैकेट बांटने को लेकर विवाद हुआ। 

हालांकि मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से शांत कराया। हालांकि दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से जमकर नारेबाजी हुई। उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिए गए हैं। मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी भी तैनात हैं। मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। 

और पढ़ें ...

CG : 11वी के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, पंखे से लटकती मिली लाश

नारायणपुर : जिले के 500 सीटर शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक छात्रावास विद्यालय में ग्यारहवीं के छात्र योगेश कुमार वट्टी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव मंगलवार साम हॉस्टल रूम में सीलिंग पंखे पर माछरदानी के सहारे फंदे पर लटका मिला।

हॉस्टल अधीक्षक ने बताया की मंगलवार शाम 4:50 पर मैं आया तब देखा छात्र योगेश कुमार वट्टी फंदे पर लटका मिला जिसे देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दिया सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को नीचे उतारा शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पीएम होगा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस घटनाक्रम के बाद संस्थान में सभी बच्चे सहमे हुए हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह भी सामने आया कि छात्र नशे की आदी था बहुत कम स्कूल जाता था। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। योगेश के इस आत्मघाती कदम से उसके दोस्त घबराए हुए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

बलौदाबाज़ार विधानसभा के 23 स्कूलों में होगा प्रार्थना शेड का निर्माण

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु 3 करोड़ 79 लाख 45 हज़ार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

जिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए राशि जारी की गई है उनमें ग्राम जरौद के लिए 12 लाख 75 हज़ार रुपए तथा शिकारी केसली, हथबन्द, लटुवा, नवापारा, मोहभट्टा, भटभेरा, खपराडीह, पंडित चक्रपाणि बलौदाबाज़ार, रसेड़ा, चांपा, सलौनी, करमदा, मोहरा और सुहेला सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग 18 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह झीपन के लिए 9 लाख 70 हज़ार रुपए तथा आमाकोनी, फरहदा, खिलोरा, बरडीह, गाँधीचौक बलौदाबाज़ार, सेम्हराडीह और रवान सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई हैं।

और पढ़ें ...

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने दिया जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय ई चालान पटाकर लोगों को दिया समान कानून व्यवस्था होने का सन्देश।

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

बिलासपुर-  बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने एक जिम्मेदार और कानून-समझने वाले अधिकारी का परिचय दिया जब उनके वाहन का चालान हुआ। यह घटना तब हुई जब वह और जिलाधीश अवनीश शरण एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलेक्टर की गाड़ी से जा रहे थे। उनके वाहन चालक ने सत्यम चौक पर सिग्नल तोड़कर रेड लाइट को जंप कर दिया। यह सारा घटनाक्रम ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और पुलिस अधीक्षक को तुरंत चालान का नोटिस प्राप्त हुआ। 

अधिकारी रजनीश सिंह ने इस नोटिस को गंभीरता से लेते हुए यह दर्शाया कि कानून का पालन हर किसी के लिए जरूरी है, चाहे वह आम नागरिक हो या खुद पुलिस अधिकारी। उन्होंने तुरंत ऑनलाइन माध्यम से 2000 रुपये का चालान भरा और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की। इस घटना के बाद, उन्होंने अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की यह उदाहरण बिलासपुर पुलिस के दृढ़ निश्चय और ईमानदारी को दर्शाता है कि कानून की निगाह में सभी बराबर हैं। इस घटना ने एक सकारात्मक संदेश दिया कि कानून का सम्मान और पालन हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। रजनीश सिंह के इस कदम ने यह सिद्ध किया कि ट्रैफिक नियम केवल आम जनता के लिए ही नहीं बल्कि अधिकारियों के लिए भी हैं।

"ऊपर वाला सब देख रहा है," इस संदेश के माध्यम से बिलासपुर पुलिस ने लोगों से यह अपील की कि यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही होगी। यह संदेश हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और जागरूक रहने का निर्देश देता है। इस घटना ने बिलासपुर में पुलिस की पारदर्शिता और निष्पक्षता का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। 

बिलासपुर पुलिस का यह कदम न केवल अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कानून की पालना कैसे समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला सकती है। हर नागरिक को चाहिए कि वह इन नियमों का पालन करे और जिम्मेदार नागरिक बने, क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा है।

 

और पढ़ें ...

CG - हैवान बना पिता : 13 साल की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। कुकर्मी ने पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर दिया। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हैवान बने एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। न्यायधानी में एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला न्यायधानी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

और पढ़ें ...

CG - पति-पत्नी में इस बात को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर ले ली पति की जान...फिर जंगल में…

जशपुर। पति की हत्या के बाद जंगल में छिपकर रह रही आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चावल बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी और फिर पकड़े जाने के डर से जंगल में छिप गई थी।

दरअसल, चौकी सोनक्यारी में मृतक के बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चिरोटोली ग्राम में रहकर मजदूरी एवं बांस का सामान बनाने का कार्य करता है। घर के पास में ही छोटे भाई वकील राम उम्र 45 साल निवास करता था।

शाम करीब 7 बजे अपने घर में था, इसी दौरान उसके भाई-बहू अपने घर में रखे चावल को बेचने को लेकर झगड़ा-विवाद कर रहे थे। ज्यादा आवाज आने पर उनके घर के पास जाकर देखा तो बहू बिरसी बाई अपने पति वकील राम को घर के अंदर से उसके गले में सफेद गमछे को कस के लपेटकर घसीटते हुये बाहर निकल रही थी। प्रार्थी द्वारा बिरसी बाई को ऐसा करने से मना किया और अपने भाई को छूकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद आरोपी महिला जंगल की ओर भाग निकली थी। चौकी सोनक्यारी में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

चौकी सोनक्यारी एवं थाना सन्ना से रात में ही 3 टीम गठित कर आरोपिया की गिरफ़्तारी के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार विभिन्न जंगलों एवं संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही थी। पतासाजी दौरान उक्त महिला के एक जंगल में छिपकर रहने की सूचना मुखबीर से मिलने पर जंगल के चारों ओर से दबिश देकर पकड़ा गया। महिला ने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी महिला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 12 नवम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

और पढ़ें ...

CG : नक्‍सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल..!!

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण की हत्या कर दी। उन्होंने ग्रामीण पर पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक का काम करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला जंगला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सोमवार को जांगला इलाके में जनअदालत लगाया था। उन्होंने माटवाड़ा निवासी माड़वी दुलारू पर पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक का काम करने का आरोप लगाया और उसकी हत्या कर दी। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की। इसके पहले भी नक्सली पुलिस मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर 4-5 ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं।
और पढ़ें ...