प्रदेश
BIG NEWS: कांकेर में हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की शिनाख्त, 40 लाख के ईनामी ढेर
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त कर ली है, जिनमें 40 लाख रुपये के कुल इनामी नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने कांकेर जिले के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। मारे गए नक्सलियों में डीवीसीएम (डिवीजनल कमांडर) कमांडर वनोचा कराम और कंपनी नंबर 10 के नक्सली सदस्य शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने सफलता प्राप्त की। सभी मारे गए नक्सली लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए काफी समय से अभियान चलाया जा रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है।
नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की यह जीत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जो क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम है।
CG - सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी नाबालिक, 5 दरिंदो ने पहले रास्ता रोका फिर… बारी-बारी बुझाई हवस की प्यास, जांच में जुटी पुलिस......
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से आदिवासी युवती से गैंगरेप का सामने आया है। जहां 5 युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम देखकर लड़की लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते से 5 आरोपियों ने लड़की का किडनैप कर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि 15 साल की लड़की गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गयी थी। कार्यक्रम देखकर जब वो लौट रही थी, उसी दौरान गांव के ही पांच युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसका अपहरण करने के बाद सूनसान स्थान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने मुंह खोलने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी।
घटना के बाद किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले में पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। गैंगरेप के सभी आरोपी फरार है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
CG CRIME : घर में घुसकर युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश जारी
रायगढ़ : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां घर में सो रहे युवक की जघन्य हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना के ग्राम पहाड़ लुड़ेग का है
जानकरी के अनुसार मृतक घर में सोया हुआ था, उसके परिजन मेला देखने गए थे, तभी अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर टांगी से युवक के गले पर हमला कर उसकी जान ले ली। रविवार की सुबह परिजनों ने खून से लथपथ हालत में युवक को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, सुचना पर पहुंची लैलूंगा थाने की पुलिस टीम और पुलिस व डाॅग स्क्वायड मदद से हत्या के कारणों की पतासाजी में जुट गई है, वहीं वारदात में शामिल हत्यारे की तलाश की जा रही है।
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 18 नवंबर को चित्रकोट में
रायपुर : बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 18 नवंबर को चित्रकोट में
रायपुर 17 नवंबर 2024
मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विष्णु देव साय की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक 18 नवम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित की जाएगी।
CG - आत्मानंद स्कूल के सामने मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस..!!
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करने कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचे, तो वहां अचेत पड़े लगभग 60 वर्ष के व्यक्ति की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को जांकर देखा तो वह मृत पाया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है।
CG- सब इंजीनियर सस्पेंड: कलेक्टर ने उपअभियंता को किया निलंबित,यहां बड़ी लापरवाही,जानिए मामला...
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी तत्काल प्रभाव से लागू किया।
दरअसल कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। कोंटा भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कलेक्टर देवेश ध्रुव के सहित मंत्री केदार कश्यप और अरुण साव से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस मामले में देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है।
CG - महिला किसान की मौत : थ्रेसर में फंसी साड़ी, महिला किसान की हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम...!!
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला का है, जहां धान मिसाई का काम करते समय यह हादसा हो गया और गंभीर रूप से घायल होने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत महिला का नाम सुनैना चंद्रवंशी है। वह आज रविवार की सुबह खेत में धान मिसाई का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में उसकी साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतका के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के सह में फल-फूल रहा शराब कोच्चियों का आशियाना
जांजगीर-चांपा --- शिवरीनारायण, नवागढ़ और पामगढ़ परिक्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। जहां अधिकारियों के सुस्त रवैया के चलते शराब कोचियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और खुलेआम गलियों के हर नुक्कड़ पर शराब बेचते नजर आ जाएंगे। शिवरीनारायण और पामगढ़ परिक्षेत्र की हालत तो इस कदर बत से बत्तर हो गई है कि, गांव की गलियों से लेकर शहर के हर नुक्कड़ तक अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है और आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मुख दर्शक बने बैठे हैं। ऐसा नहीं है कि इन शराब कोच्चियों की जानकारी आबकारी इंस्पेक्टर को नहीं है। कई बार मीडिया और आम जनता के द्वारा इन शराब कोच्चियों की जानकारी दी गई है।
मगर अब तक इन शराब कोच्चियों ऊपर आबकारी विभाग के अधिकारियों की कड़ी कार्यवाही देखने को नहीं मिला, जहां अधिकारयों के इस प्रकार के सुस्त रवाइयों से इस क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। एक तरफ तो जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर आकाश चिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला लगातार अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को कोशिश कर रहे है तो दूसरी तरफ आबकारी विभाग के सुस्त रवैये और अनदेखी के चलते जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के अथक प्रयासों पर पानी फिरते नजर आ रहा है, क्योंकि जिस तरीके से नवागढ़ शिवरीनारायण और पामगढ़ परिक्षेत्र में अवैध शराब बिक रही हैं इससे तो यह स्पष्ट हो जाता है कि कैसे आबकारी विभाग की जिम्मेदार अधिकारी इन शराब कोच्चियों को सह दे रहे हैं, तभी तो इन शराब कोचिंग के हौसले इतने बुलंद हो गए की खुलेआम अवैध शराब बिक्री करने में लगे हुए हैं।
CG : नक्सलियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षा बलों ने किया गया नाकाम
सुकमा :- नक्सलियों ने पुवर्ती-तुमालपाड़ मार्ग में नवीन कैम्प तुमालपाड़ स्थापित करने जाने वाले सुरक्षा बलो को क्षति पहुंचाने की नीयत से तीन स्थानों पर आइईडी बम प्लांट किया गया था। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा डी-माईनिंग कार्रवाई के दौरान बरामद कर सुरक्षित तरीके से बीडीएस टीम द्वारा निष्कृय किया गया। सुरक्षा बलों के सतर्कता एवं सुझ-बुझ से अप्रिय बड़ी घटना होने से बचा लिया गया। उपरोक्त कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी, 74 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201, 203, 206 कोबरा वाहिनी की रही है संयुक्त कार्रवाई।
CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रोसेस शुरू, यहाँ जानिए पूरी प्रक्रिया
धमतरी : छत्तीसगढ़ में इन दिनों नौकरी और उससे जुड़ी परीक्षाओं का सिलसिला तेज हो गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भी भर्ती शुरू हो गई है. धमतरी जिले में 16 नवम्बर से चार जिलों सहित एकेडमी और जीआरपी आदि के लिए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन 500 कैंडिडेंट को बुलाया गया. जिसमे 180 लोगों ने ही हिस्सा लिया. दस्तावेज जांच के बाद नाप जोख की प्रक्रिया हुई. यह प्रक्रिया अगले महीने 22 दिसम्बर तक जारी रहेगी. भर्ती में पारदर्शिता बरती जा रही है. धमतरी के एसपी ने युवाओं से अपील की है कि पुलिस में नौकरी को लेकर ठगों से सावधान रहें. उनके झांसे में न आएं.
आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया के बारे में जानिए
धमतरी में 16 नवंबर से छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है. पूरे राज्य की बात करें तो कुल 5967 आरक्षक के पदों पर भर्ती निकली है. धमतरी में कुल 108 पद के लिए भर्ती हो रही है. इसके अलावा बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी जिलों के अलावा रायपुर रेल, एमटी पुल, नेताजी सुभाष अकादमी, माना पीटीएस के लिए भी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है. यह 22 दिसंबर तक चलेगी. आने वाले दिनों में एक ही दिन 2500 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
भर्ती के लिए कितने काउंटर बनाए गए
आरक्षक भर्ती के लिए धमतरी पुलिस लाइन में कुल 24 काउंटर बनाए गए हैं. यहां सबसे पहले अभ्यर्थियों का दस्तावेज चेक होता है. उसके बाद फ्लैट फुट की जांच होती है. फिर घुटनों की जांच हड्डी रोग चिकित्सक करते हैं. इसके बाद फीजिकल टेस्ट, जांच और माप की बारी है. जो अभ्यर्थी नाप जोख में सही पाए जाते हैं उन्हें आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई किया जाता है. इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, दौड़ जैसे इवेंट कराए जाते हैं. सभी के लिए समय एवं अंक निर्धारित किया गया है. इसमें कुल 100 अंक होता है.
बलौदाबाजर में 98 पद, धमतरी में 108, गरियाबंद में 186, महासमुंद के 92, रायपुर रेल के 109, एमटी पुल के 48, नेताजी सुभाष एकेडमी के 22 पद हैं. इसके अलावा माना पीटीएस के 20 पद हैं. कुल 683 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया धमतरी में शुरू हुई है. सभी पदों के लिए लगभग 68 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं.इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है.
अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्था
धमतरी के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए यहां व्यवस्था की गई है. पार्किंग सहित खाने का इंतजाम है. पानी की व्यवस्था की गई है. पुलिस लाइन में नींबू पानी का काउंटर रखा गया है. लाइन के सामने भोजन की व्यवस्था की गई है. जिसका जिम्मा महिला समूह को दिया गया है. इसके लिए दर भी निर्धारित कर दिया गया है ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो.
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान, जानिए मौसम एक्सपर्ट ने क्या कहा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दोनों ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। पश्चिमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ने लगेगी।
प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर है। यहां न्यूनतम तापमान 10. 1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
CG NEWS : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 7वीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम
अम्बिकापुर: सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनतरई सड़क पारा से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली आस्था केरकेट्टा अपनी सहेली के साथ शाम करीब 5 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। सहेली ने घटना की जानकारी गांववालों को दी, लेकिन समय पर कोई गोताखोर उपलब्ध नहीं हो पाया।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे। गोताखोर की अनुपलब्धता के चलते विधायक के निज सचिव लखन सिदार ने साहस दिखाते हुए स्वयं तालाब में उतरकर बालिका के शव को खोज कर बाहर निकाला
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका के परिवार और गांववाले गहरे सदमे में हैं। प्रशासन की प्रतिक्रिया घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि तालाब के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं थे। समय पर गोताखोर की व्यवस्था न होना भी प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।
CG : अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, अंदर मौजूद था पूरा परिवार, फिर जो हुआ…
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भीषण हादसे की ख़बर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के दीवार को तड़के हुए घर में जा घुसा, इस दौरान महिला घर के आंगन में झाडू लगा रही थी, वहीं हादसे के वक्त घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। जो ट्रक के चपेट में आने से बाल, बाल बच गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर को भरपूर कोशिश के बाद बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना चारामा थाना इलाक़े के चावड़ी गांव के पास की बताई जा रही है, जहां ट्रक चारामा से पुरी की तरफ जा रही थी, उसी दौरान चावड़ी गांव के पास सामने से आ रही दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा, जबकि दूसरा ट्रक टायर फटने के कारण मौके पर ही खड़ा रह गया, जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय महिला घर के आंगन में झाडू लगा रही थी, जबकि परिवार के अन्य लोग घर के अन्दर ही मौजूद थे, जो बाल, बाल बच गए।
धमतरी ज़िले की कुर्रा ग्राम पंचायत का मामला, कमिश्नर ने एक माह में निराकरण के आदेश
CG - इस जिले में बढ़ा इस बीमारी का खतरा, 10 से अधिक मरीजों की हुई पुष्टि, मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट.....
बस्तर। जिले में एक बार फिर डेंगू का खतरा बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों में जिले के कई वार्डों से 10 से अधिक डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। संतोषी वार्ड, वृंदावन कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में जांच के दौरान मरीज पाए गए हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। जनवरी से अब तक जिले में कुल 238 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डेंगू के अधिकांश केस वार्डों से सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को साफ-सफाई और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 ढेर...गोलीबारी जारी
नारायाणपुर :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राज्य के नारायाणपुर जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नसक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया है। खबर है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
सुरक्षा बलों के हाथ लगी राइफल
जानकारी के अनुसार अभी तक से सर्च अभियान में पुलिस के हाथ एक स्वचालित राइफल लगी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस के भी दो जवान घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को मुठभेड़ की जगह से सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। दोनों पक्षों में मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाकर्मियों को मिली थी, इस सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 8 बजे सर्च अभियान शुरू किया। इस सर्च ऑपरेशन की शुरुआत जैसे ही हुई, नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई।
दोनों पक्षों के मध्य गोलीबारी जारी
बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की डीआरजी, बीएसएफ और महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अभय को पकड़ने किए शुरू किए गए अभियान की हिस्सा थी।
गौरतलब है कि ये मुठभेड़ आज सुबह आठ बजे के करीब सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। सुरक्षा बलों की रणनीति के तहत, नक्सलियों को घेरने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस कारण मुठभेड़ के जगह पर स्थिति काफी तेजी से बदल रही है।
