प्रदेश
एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, 4 टीआई हुए इधर से उधर,5 SI एवं एक ASI का बदला प्रभार
बिलासपुर :- एसपी रजनेश सिंह ने जिले के 4 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। नए आदेश के तहत, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ये तबादले किए गए हैं। इसके अलावा पांच उप निरीक्षक एवं एक सहायक उप निरीक्षक का भी प्रभार बदल दिया गया है। जारी आदेश इस प्रकार है-

ट्रिपल मर्डर: भाई की इश्कबाजी से बौखलाया भाई बना कातिल, प्रेमिका, उसकी मां और भाई को कर दिया खत्म
बलरामपुर :- ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की के प्रेमी के बड़े भाई ने तीनों की हत्या की है। पहले तीनों को घर से भगाया गया और फिर रात के वक्त तीनों पर कुल्हाड़ी से वारकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बलरामपुर में लव अफेयर में मुख्तार अंसारी नाम के आरोपी ने ही लापता मां-बेटी और बेटे की हत्या की थी।जानकारी मिली है कि मुख्तार के भाई आरिफ का नाबालिग लड़की मुस्कान से प्रेम संबंध था।
आरिफ इस प्यार के चक्कर में अपने घर पैसे नहीं भेजता था। जिसके बाद नाराज होकर अपने भाई की प्रेमिका, उसकी मां और भाई की हत्या कर दी। हत्या के लिए तीनों को गांव से 80 किलोमीटर दूर ले जाकर मारा गया है। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगा है। एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया है। कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई की गई है। जितेंद्र जायसवाल को पुलिस लाइन बलरामपुर अटैच किया गया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले थे। देर शाम तीनों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (6) के रूप में हुई।पुलिस को जांच में पता चला है कि घटना करने वाला आरोपी मुख्तार है। मुख्तार का छोटा भाई आरिफ अंसारी कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। आरिफ काफी पैसा कमाता था, लेकिन घर पर वो बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता था, यहां तक की पिता के इलाज में भी सहयोग नहीं करता था। जिससे मुख्तार अंसारी नाराज था। इसी को लेकर मुस्कान और उसके परिवार को मारने की साजिश रची।
आशंक है कि मुख्तार अंसारी ने अपने भाई की प्रेमिका मुस्कान, उसकी मां कौशल्या ठाकुर और भाई मिंटू ठाकुर को बहाने से कुसमी से बलरामपुर लेकर गया। दहेजवार में जहां कंकाल मिले हैं, उसके पास ही झोपड़ीनुमा घर है। तीनों को वहां रखा। रात में तीनों जब सो गए तो कुल्हाड़ी से सिर और माथे पर कई वार किए। तीनों को रात में ही मारा और लाश को पानी भरे खाली खेत में बने नाले में फेंक आया। शव गलकर बहते भी रहे। इस कारण बदबू ज्यादा नहीं फैली। जानकारी के मुताबिक तीनों के गायब होने की सूचना सूरजदेव ठाकुर ने कुसमी थाने सहित मुख्यमंत्री के नाम पर भी दिया था। बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरिफ से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि उसका भाई मुख्तार अंसारी तीनों को लेकर गया है। मुख्तार से भी पूछताछ हुई, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
CG - आर्मी भर्ती के दौरान युवक की हुई मौत, दौड़ते हुए वो अचानक जमीन पर गिरा, फिर मौके पर ही गई जान......
बालोद। बालोद जिले के डेंगरापार के रहने वाले राकेश कुमार की आर्मी भर्ती रैली के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में आर्मी की सीधी भर्ती रैली चल रही थी, जिसमें राकेश कुमार शामिल हुआ था। भर्ती रैली के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक का शव सागर से वापस लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक डेंगरापार के राकेश कुमार टेरीटोरियल आर्मी की सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सागर गया हुआ था, इसी दौरान दौड़ते हुए वो अचानक से गिर पड़ा और फिर कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। 24 साल के राकेश कुमार ने मौत के पहले दो राउंड की दौड़ पूरी कर ली थी, लेकिन आखिरी राउंड में कंप्लीट करते वक्त वो अचानकर गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गयी।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही थी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दौड़ के दौरान हार्टअटैक आने से युवक की मौत हुई है।
ब्रेकिंग: चाय पीने के दौरान हंसी मजाक भारी पड़ा, चाकू मारकर दोस्त की हत्या
भिलाई । इस्पतनगरी में आज सुबह एक युवक ने नाबालिग के साथ मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चाय पीने के दौरान हंसी-मजाक ज़्यादा हो जाने की वजह से यह हत्या हुई है। दरअसल वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मामला रामनगर कब्रिस्तान के पास छठ तालाब का है। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो आरोपियों को छावनी पुलिस ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जारी किया 2025 का छुट्टी कैलेंडर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 2025 के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 26 दिनों के त्योहार अवकाश, 26 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश और 10 दिनों का शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश:
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट 12 मई से 6 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद रहेगा। हालांकि, इस अवधि में रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा।
शीतकालीन अवकाश:
22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान 22 से 24 दिसंबर तक रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा, जबकि 26 से 31 दिसंबर तक यह बंद रहेगा।
इसके अतिरिक्त, हाई कोर्ट प्रत्येक रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहेगा। कैलेंडर में छत्तीसगढ़ और देशभर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों का निर्धारण किया गया है।
BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़,3 नक्सली ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी..!!
कांकेर :- छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है.
नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है अभियान
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आक्रामक मोड में है. कांकेर और नारायपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ चल रही है. इसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किए हैं.
मुठभेड़ चल रही है
कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ इलाके में एनकांउटर चल रहा है, कोर इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जवानों के संपर्क होने के बाद ही जानकारी मिलेगी.
विधायक रिकेश सेन ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ थाने में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
दुर्ग : दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, देर शाम दुर्ग जिले के सुपेला थाना पहुंचे.
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार अनर्गल ट्वीट कर भाजपा सरकार को बदनाम किया जा रहा है, छत्तीसगढ की भाजपा सरकार में स्कूल बंद और स्कॉच शुरू वही मनपसंद एप बीजेपी सरकार द्वारा लांच किया जा रहा है, कि सरकारी शराब दुकान में किस कीमत में किस ब्रांड की विदेशी शराब उपलब्ध है, यह जानकारी बाकायदा ऐप से प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त अब ड्रिंक एंड डाइन के अंतर्गत अब भोजनालय भी मैखाने बन जाएंगे नाश्ते और खाने के साथ शराब परोसी जाएगी.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाकायदा अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, इस ट्वीट के बाद अब छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत भी शुरू हो गई है. रिकेश सेन ने सुपेला थाना पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, रिकेश सेन ने कहा कि भूपेश बघेल हकीकत से परे आधारहीन आरोप लगा रहे हैं. भाजपा की सरकार को बदनाम करने की नीयत से भूपेश बघेल द्वारा अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणी की जा रही है. जिससे भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपमानित महसूस कर रहे हैं जिसके लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई, टिप्पणी पर उनके विरुद्ध शिकायत देकर उचित कार्यवाही की करने की मांग की है.
वनरक्षक के 1484 पदों पर होगी भर्ती, फिजिकल टेस्ट आज से, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के वन विभाग के विभिन्न वनमण्डलों में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण की कार्यवाही 16 नवंबर 2024 से प्रारंभ होगी। जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र तकनीकी कारणों से विभागीय वेबसाईट फॉरेस्ट डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.forest.cg.gov.in से डाउनलोड नहीं हो पा रहा है, वे अभ्यर्थी आवेदित वनमण्डल कार्यालय अथवा भर्ती के लिये चयनित नोडल वनमण्डल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही टेक्निकल सपोर्ट हेतु वाट्सअप नंबर 7489986772 में अपनी समस्या वाट्सअप मैसेज भी कर सकते हैं। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख नवा रायपुर की ओर से वेबसाइट में यह जानकारी दी गई है।
गुरुनानक देव जी की जयंती पर सिक्ख समाज ने की अरदास
आर्थिक तंगी अब सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनेगी
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024//—आज सुबह का सूरज निशा यादव के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया। बिलासपुर की रहने वाली निशा, जो पर्वतारोहण के अपने जुनून और सपनों के लिए संघर्ष कर रही थी, को अलसुबह एक अप्रत्याशित कॉल प्राप्त हुआ। फोन पर एक जानी-पहचानी लेकिन सम्मानित आवाज ने कहा, “आपको किलिमंजारो चढ़ना है, आप खर्च की चिंता न करें।” यह कोई और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय थे।
निशा के लिए यह विश्वास कर पाना मुश्किल था। उसने आश्चर्य से पूछा, “आप सच में मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं?” सामने से आत्मीयता भरी आवाज आई, “हाँ बेटा, मैं ही हूँ। अब आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, सरकार आपकी मदद करेगी।” मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से निशा के लिए मानो सपनों के पंख खुल गए। वह खुशी से भावुक हो गई।
मुख्यमंत्री साय ने निशा के साथ उसकी पर्वतारोहण यात्रा के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। निशा ने बताया कि उसने पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एलब्रुस की चढ़ाई की थी, जहां उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, वह चोटी पर तिरंगा फहराने के उस गर्व से भरे क्षण को कभी नहीं भूल सकती। अब उसकी नजर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी, किलिमंजारो पर थी, और उसका अंतिम सपना माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है।
निशा ने नम आँखों से मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह सो नहीं पा रही थी। उसके पिता एक ऑटो चालक हैं और आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे निशा के इस सपने को पूरा करने में मदद कर पाते। “मैं सोचती थी कि मेरा सपना अधूरा रह जाएगा,” निशा ने अपनी भावनाएं साझा की। “लेकिन आज आपने मेरी सारी चिंताओं को दूर कर दिया। मैं आपको दिल से धन्यवाद देती हूँ, मुख्यमंत्री जी।”
मुख्यमंत्री साय ने निशा की बातें सुनकर गर्व महसूस किया और कहा, “छत्तीसगढ़ की हर बेटी हमारे लिए खास है। आपके जैसे साहसी युवा हमारी प्रेरणा हैं। आर्थिक हालात हौसलों को कभी पस्त नहीं कर सकते। आपके आत्मविश्वास और दृढ़ता से आप किलिमंजारो जरूर फतह करेंगी। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।”
यह अनमोल पल निशा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत थी। यह दिखाता है कि जब साहस और मेहनत को सही दिशा मिलती है, तो आर्थिक चुनौतियां भी हार मान जाती हैं। निशा का यह सफर अब सिर्फ उसका नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का सपना बन गया है।
CRIME : काम से घर लौट रही युवती को सुनसान इलाके में लेजाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में काम कर घर लौट रही पीड़िता से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, पीड़िता ने 13 नवम्बर को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम कों काम कर वापस अपने किराये के रूम मे जा रही थी। इसी दौरान पास मे ही रहने वाला व्यक्ति बादल कुजूर पीड़िता कों पकड़कर रूम के पास ही खाली मैदान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे मे किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया और फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 572/24 धारा 64(1), 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी बादल कुजूर का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम बादल कुजूर उम्र 21 वर्ष निवासी मेंड्राकला खुर्द, वर्तमान पता गोरसीडबरा थाना गांधीनगर बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने की कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।
CG - PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 6600 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
कोरिया : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई जिले से 6600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनकी संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए ’’बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन’’ बनाने की घोषणा की।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने 26 नवम्बर तक चलने वाले इस दिवस का विधिवत शुभारंभ भी किया। साय ने आदिवासी समाज के उत्थान और केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होनें आदिवासियों की संस्कृति, परम्परा व देश के विकास में आदिवासियों के योगदान को रेखांकित भी की। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि साय को स्मृति चिन्ह भेंट भी की।
CG : जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका
कोरबा : जिले के सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी चौक के पास मौजूद जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी गली अवस्था में लाई पाई गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से बीयर की दो बोतल और एक काले रंग का बैग पाया गया है, जिसके भीतर कुछ दवाईओं की पर्ची मिली है, जिसके आधार पर उसके एमआर होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कोरबा में सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी चौक के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां मौजूद जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा गला हुआ शव पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है और उसमें कीड़े लग चुके हैं जबकि शव के कुछ अंगो को जंगली जानवरों ने नोच डाला है। मौके से पुलिस ने बीयर की दो बोतल और काले रंग का एक बैग बरामद किया गया हैं जिसमें दवाओं के दस्तावेज मिले है। इस इस आधार पर उसके एमआर होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा है,कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
वहीं इस मामले में सीविल लाईन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि, जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। शुरुआत दौर में मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सकेगी।
लिव-इन में रह रही युवती को बॉयफ्रेंड ने खिलाई गर्भपात की दवा,फिर जो हुआ…प्रेमी गिरफ्तार…
सरगुजा :- युवती की गर्भपात के दौरान मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली का है। जानकारी के मुताबिक युवती और आरोपी युवक का प्रेम संबंध था, दोनों लिव-इन में थे। शारीरिक संबंध बना तो युवती प्रेग्नेंट हो गयी। जिसके बाद युवक ने उसे अबॉर्शन की दवाई खिला दी।
युवती का गर्भपात हो गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना एक महीने पहले की है। जांच के बाद जब पूरा खुलासा हुआ तो गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक युवती का प्रेम संबंध रायगढ़ जिले के कापू निवासी युवक राजकुमार चौहान के साथ था। युवती कुछ दिनों तक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में भी रही। इस दौरान गर्भवती हो गई। 4 दिनों बाद युवती वापस घर पहुंची तो उसके पैरों में सूजन थी और उसकी हालत ठीक नहीं थी। पूछताछ में उसने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी।
परिजनों ने उसे बतौली अस्पताल में दाखिल किया। बतौली CHC में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। 12 अक्टूबर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के बाद अब प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
कोंडागांव : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय समाज का बढ़ रहा गौरव - श्री चंद्राकर
राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने भगवान बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर नमन किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश के हित और जनजातीय समाज की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। आदिवासी समाज प्रकृति के करीब रहा है। वे सदियों से जंगल को सहेजने का कार्य करते आए हैं। जनजातीय समाज में कई महान व्यक्तित्व और वीरांगनाएं हैं, जिनके याद में यह जयंती मनाई जा रही है। देश की जनजातीय गौरव को बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, आवास, रोजगार और वनोपज को उचित मूल्य देने का कार्य किया जा रहा है। राज्य के दुर्गम क्षेत्र में लोकतंत्र की जड़ें पहुंच रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और मूलभूत अधोसंरचना दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही है। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है, इसे सभी की सहभागिता से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा, जिसमें जनजातीय समुदाय की सहभागिता महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री जनमन योजना के साथ जनजातीय बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदाय करने एकलव्य आवासीय परिसर सहित आय में वृद्धि के लिए वन धन योजना, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित है।जनजातीय समाज की प्राचीन धरोहरों और वैभव को वापस पाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने सभी से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजाति समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान को स्मृति को समर्पित है, जिससे आज की युवा पीढ़ी उनके बलिदान को जान सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विकास की धारा से छूटे गांवों को चिन्हांकित कर जनजातीय समुदाय के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि कोण्डागांव जिला आकांक्षी जिला है और इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय समोवश, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा जिले के 08 गांवों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया गया, जिनमें केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कुंए, मिड़दे, रावबेड़ामारी, उपरचंदेली, बावनीमारी, कुदाड़वाही और मस्सूकोकोड़ा (खासपारा) तािा बड़ेराजपुर के ग्राम बस्तरबुद्रा शामिल है। इसी प्रकार जिले के जनजातीय समाज के 27 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, श्री दीपेश अरोरा, जनपद अध्यक्ष श्री शिवलाल मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
गुरुनानक देव जी ने दिया समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर- मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए प्रेरक है अपितु सभी भारतीयों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। गुरु नानक जी के वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है। उन्होंने एक समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। देश की आज़ादी में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली और समृद्ध है। धर्म के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सिख समाज की अभिन्न पहचान है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब हम गुरु गोविंदसिंह जी का जीवन देखते हैं तो हमें पता चलता है कि उनके पुत्र साहेबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी पर धर्म बदलने का दबाव आया। उन्होंने शहादत कबूल की लेकिन धर्म नहीं बदला। ऐसा इतिहास सिख समाज का रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साहेबजादों के शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया और हर साल हम गर्व के साथ यह दिन मनाते हैं।
इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सवन्नी, मनमोहन चावला व गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।
