प्रदेश

धान खरीदी कैसे होगी ? समितियों के 13000 कर्मचारी हड़ताल पर - भूपेश बघेल

* *धान खरीदी न करने का षडयंत्र रच रही है विष्णु देव सरकार* *पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारवार्ता के प्रमुख बिंदु* कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि ऽ छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद यानी 14 नवंबर से धान ख़रीदी शुरु होनी है. ऽ लेकिन धान ख़रीदी करने वाली 2,058 समितियों के लगभग 13000 कर्मचारी चार नवंबर से हड़ताल पर हैं. ऽ छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं. ऽ पहला ये कि मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज़ पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी प्रत्येक समितियों को तीन-तीन लाख का अनुदान दिया जाए. ऽ दूसरा पुनरीक्षित वेतनमान ऽ और तीसरा ये कि सुखत का प्रावधान करते हुए प्रति क्विंटल 500 ग्राम की क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया जाए, तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा के कमीशन की राशि समितियों को दी जाए. ऽ इन तीन मांगों में से दो मांगें वही हैं जो कर्मचारी संघ ने 2021 में उठाई थीं. उस समय हमारी सरकार थी और मैं मुख्यमंत्री था. वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे. ऽ उस समय श्री साय ने मुझे संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया था. ऽ अपने पत्र में श्री साय ने सुखत का प्रावधान करने व कर्मचारियों के संविलियन की बात की थी. *अब क्या कर रही है सरकार* ऽ धान उपार्जन की हमारी सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदल दिया है. ऽ नई नीति के अनुसार 72 घंटे में बफ़र स्टॉक के उठाव की नीति को बदल दिया है. ऽ पहले इस प्रावधान के होने से समितियों के पास ये अधिकार होता था कि वे समय सीमा में उठाव न होने पर चुनौती दे सकें. ऽ अब जो बदलाव हुआ है उसके बाद बफ़र स्टॉक के उठाव की कोई सीमा ही नहीं है. ऽ पहले मार्कफ़ेड द्वारा समस्त धान का निपटान 28 फ़रवरी तक कर देने की बाध्यता रखी गई थी. ऽ अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है. ऽ धान खरीदी बंद होगी 31 जनवरी को. ऽ यानी समितियों/संग्रहण केंद्रों में धान अब दो महीने तक रखा रह रहेगा. ऽ यह एक तथ्य है कि धान में ख़रीदी के बाद सुखत की समस्या आती है. ऽ माननीय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी इस बात का संज्ञान लिया है कि अगर सुखत होता है तो इसे लेकर नीति या नियम बनाया जाना चाहिए. वरना सरकार को लिखकर देना चाहिए कि सुखत नहीं होता है. ऽ धान मिलिंग के लिए हमारी सरकार ने प्रति क्विंटल 120 रुपए देने का निर्णय लिया था. जिसका परिणाम यह हुआ था कि प्रदेश भर में 700 नई राइस मिलें खुली थीं. ऽ अब सरकार ने मिलर के लिए 120 रुपए को घटाकर 60 रुपए कर दिया है. ऽ हमारी सरकार में उपार्जित धान को मिलर सीधे खरीदी केंद्र से उठाते थे, नई नीति में ऐसा होना संभव नहीं दिखता. *अब क्या होगा?* ऽ अगर सुखत की समस्या आती है यह एक तथ्य है तो दो महीने समितियों के पास या संग्रहण केंद्र में धान रखने के बाद धान की मात्रा में कमी आएगी ही आएगी. ऽ इससे एक तो समिति को बड़ा आर्थिक नुक़सान होगा और इसका नतीजा यह होगा कि समितियां भविष्य में ख़रीदी करना बंद कर देंगी. ऽ दूसरी क़ानूनी समस्या यह आएगी कि हर केंद्र में ख़रीदे गए धान और स्टॉक में रखे धान की मात्रा में बड़ा फ़र्क दिखेगा. जिसकी ज़िम्मेदारी अंततः समिति के कर्मचारियों पर आन पड़ेगी. ऽ पहले की नीति में शॉर्टेज की मात्रा निरंक होने पर समितियों को पांच रुपए प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी. जिसमें से आधा समिति को मिलता था और आधा ख़रीदी कार्य में नियोजित कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलता था. ऽ नई नीति में यह राशि समिति और कर्मचारियों के पास जाने की बजाय सीधे संबंधित ज़िला सहकारी बैंक शाखाओं में चली जाएगी. ऽ नई नीति में समितियों पर यह बोझ भी डाल दिया गया है कि उपार्जित धान को समितियां ही मिलर को लोड करके देंगीं. यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ होगा. ऽ मिलरों को 120 की जगह 60 रुपए देने के फ़ैसले के बाद विभिन्न ज़िलों में राइस मिलर एसोसिएशन धान की मीलिंग करने में असमर्थता व्यक्त करने लगे हैं. ऽ इसका परिणाम ये होगा कि धान का प्रसंस्करण नहीं हो सकेगा और भाजपा के 15 साल के शासनकाल की तरह ही फिर से धान के सड़ने और ख़राब होने की ख़बरें आने लगेंगीं. ऽ अगर मिलर तत्काल धान का उठाव नहीं करते हैं तो भी संग्रहण केंद्रों में धान को संभाल कर रखने की चुनौती होगी. *सरकार धान नहीं खरीदने का षडयंत्र कर रही है* ऽ विष्णु देव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है. ऽ इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है. इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है. शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन मिल रहे हैं. ऽ इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार को लगभग साढ़े तीन लाख मिट्रिक टन की ख़रीदी प्रति दिन करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा. ऽ एक ओर कर्मचारी हड़ताल पर हैं और दूसरी ओर राइस मिलर धान उठाने से इनकार करना शुरु कर चुके हैं. ऽ कर्मचारी बता रहे हैं कि हड़ताल की वजह से अब तक धान ख़रीदी की तैयारियां भी नहीं हुई हैं. ऽ न बारदाना उतरा है और न धान ख़रीदी केंद्रों की साफ़ सफ़ाई हुई है. न किसानों का पंजीयन हुआ है. ऽ अगर हड़ताल ख़त्म भी हो जाती है तो कम से कम सात दिनों की तैयारी लगती है. ऐसे में 14 नवंबर से धान खरीदी होना संभव ही नहीं दिखता. ऽ कुल मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने का वादा करके भाजपा पछता रही है और पहले की ही तरह किसानों को फिर ठगने की तैयारी है. ऽ अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि धान के समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि किसानों को कब और कैसे मिलेगी. ऽ अगर धान खरीदी नहीं हुई और किसानों से अन्याय हुआ तो कांग्रेस किसानों के समर्थन में समुचित आंदोलन करेगी. पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक रामकुमार यादव, उत्तरी जांगड़े, संगीता सिन्हा, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, चंद्रभान बारमते, सत्य प्रकाश सिंह, अंकित बागबाहरा उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

Breaking : जवान ने खुद के घर मे अपनी ही फिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

कोंडागांव : बस्तर फाइटर के जवान ने खुद के घर मे फिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान कोंडागाँव जिले के धनोरा थाना में पदस्थ था। मृतक जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। घटना बीती मध्य रात्रि की बताई जा रही, घटना स्थल पर पिस्टल और मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। मृतक जवान के पास पिस्टल का मिलना और पिस्टल लेकर घर पर पहुंचना यह अपने आप में बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। फिलहाल उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

 
और पढ़ें ...

नवजात का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, माता-पिता की तलाश जारी

धमतरी : जिले के महिमासागर वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवजात शिशु का शव खून से लतपत अवस्था में झाड़ियों में मिली। आखिर कार ऐसा कृत्य किसने किया होगा और इस दिल दहल देने वाले वाले गंदा कृत्य को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि यह सनसनीखेज घटना शहर के महिमसागर वार्ड शीतला मंदिर के सामने से आई है लोगो ने बताया कि इलाके के पास खाली जमीन और कंटीली झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु का शव था जिसे देख लोग दहल गए है। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तब तक मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी। ऐसे दिल दहल देने वाले कृत्य को देख कहा जा रहा था कि किसी निर्दई के द्वारा ही ऐसा काम किया जा सकता है और नवजात को ऐसा फेंका गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच जुट गई है और आगे की कार्रवाई लग गई है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत

रायगढ़ : जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचलकर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम के सिलसिले मे जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान हाथी से आमाना-सामना हो जाने के बाद यह घटना घटित हुई है।

हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। 
और पढ़ें ...

CG - नवजात शिशु के शव को कब्र से निकाल कर किया जाएगा DNA टेस्ट, नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया था जन्म

बिलासपुर। नाबालिग बालिका के नवजात शिशु के शव को 12 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। दरअसल पुलिस ने कोर्ट से DNA टेस्ट करने के लिए शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने पर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही। 

बता दें कि बीते दिनों कोटा क्षेत्र से एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग बालिका के साथ आरोपी युवक ने अनचार किया था। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और उसका प्रसव भी हुआ था, लेकिन नवजात शिशु की कुछ घंटों बाद मौत हो गई थी। 

इस मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन नवजात शिशु का अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने के लिए नवजात के शव को जमीन से खोदकर बाहर निकालने की अनुमति कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मांगी थी।  अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है। 

और पढ़ें ...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रायपुर दक्षिण में चुनाव प्रचार किया

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क किया। जिसमें टिकरापारा के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59, सुंदर नगर के पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42, बैरनबाजार के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में जनसंपर्क कर कांग्रेसजनों से भेंट एवं सामाजिक बैठक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवा उर्जावान प्रत्याशी आकाश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। आकाश जैसे युवा लड़का, काम करने वाला और काम को सुनने वाला युवा लड़का चाहिये जिसके लिये जनता से आर्शिवाद मांगने आये है। जब से भाजपा की सरकार आई है लूट-खसोट, हत्या, बलात्कार, दंगा जैसे अनेको काम शुरू हो गया है। बलौदाबाजार में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ हुआ सरकार ने ध्यान नहीं दिया। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। लोहारीडीह में एक आदमी की हत्या के बाद पुलिस की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। उसके बाद एक की पुलिस प्रताड़ना से मौत हो गयी। सूरजपुर में जनता का आक्रोश सरकार के खिलाफ इतना ज्यादा था कि एसडीएम को मारने भीड़ ने दौड़ा दिया। बलरामपुर के थाने में मौत के बाद महिलाओं ने पुलिस थाने पर हमला किया, महिला आईपीएस पर आक्रमण हुआ। प्रदेश की रोज-रोज घट रही आपराधिक घटनाओं उन घटनाओं के बाद जनता की प्रतिक्रिया यह बताने के लिये पर्याप्त है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
 

और पढ़ें ...

सीएम साय ने जायसवाल समाज के कार्यक्रम में की बड़ी घोषणा कटघोरा में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

कोरबा : भगवान सहस्त्र बाहु जयंती के मौके पर कटघोरा में कलचुरी जायसवाल समाज का प्रांत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय शामिल हुए, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल विकास महतो समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता और जायसवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लिया. कई इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने भगवान सहस्त्र बाहु की लघु कथा के बारे में समाज और आमजनों को जानकारी दी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जायसवाल समाज द्वारा की गई तीन प्रमुख मांगों को पूरा किया. सीएम साय ने मंच से ही इसकी घोषणा की.

कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग को पूरा करते हुए सीएम साय ने कहा कि इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इसी तरह कटघोरा बाईपास चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर करने और उनकी मूर्ति स्थापना की मांग पूरी करने के साथ ही कटघोरा में सर्किट हाउस की भी मंजूरी की घोषणा की.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जायसवाल समाज की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि समाज संगठित है. श्याम बिहारी जायसवाल भी इसी समाज से आते हैं, जो छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री हैं. सीएम साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और भी बेहतर काम करेगी. समाज संगठित है और विकास के दिशा में आगे बढ़ रहा है. भगवान सहस्त्रबाहु का आशीर्वाद भी बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ प्रगति की राह पर है.

और पढ़ें ...

प्रदेश में दो तरह के कानून चल रही है अपने लोगों को बचाने ,दुसरो पर कार्रवाई करने का - दीपक बैज

*पीसीसी चीफ दीपक बैज भिलाई एनकाउंटर को लेकर कहां* एक एनकाउंटर करने से पुलिस , सरकार को कौन सी बड़ी सफलता मिल गई... 49 उनके खिलाफ अपराध थे , क्या 49 अपराध दर्ज होने से पहले एनकाउंटर नहीं कर सकते थे , क्या इससे अपराध रुकेगा , विधायक का बेटा मारपीट करता है उसके खिलाफ एफआईआर नही होता बीजेपी के विधायक आम जनता का गर्दन पकड़ता है, क्या उसके खिलाफ कार्रवाई होगी? प्रदेश में दो तरह के कानून चल रही है ,अपने लोगों को बचाने ,दुसरो पर कार्रवाई करने का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा भारतीय जनता पार्टी अब लोगों को जुआरी बनाने का भी काम कर रही दक्षिण विधानसभा में बांटे जा रहे ताश के पत्तों को दिखाते हुए कहा इस उप चुनाव में भाजपा शराब कम्बल पायल और पैसे लगातार बाट रही जिस की शिकायत हम चुनाव आयोग से करने जा रहे है
और पढ़ें ...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इस रूट की 16 ट्रेनें हुई रद्द...यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट...!!

बिलासपुर। बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन के कार्य के चलते रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर कटनी सेक्शन के करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। अनूपपुर कटनी सेक्शन में 165 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य 1680 करोड़ रुपए के लागत से किया जा रहा है। यह कार्य 17 नवंबर से 19 नवंबर तक किया जाएगा। जिसके चलते सोलर ट्रेनों का परिचालन कैंसिल किया गया है।

देखें सूची...

रद्द होने वाली गाडियां

01. 16 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

02. 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

03. 15 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

04. 16 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

05. 18 नवम्बर, 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

06. 19 नवम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

07. 17 नवम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

08. 18 नवम्बर, 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

09. 14 नवम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

10. 16 नवम्बर, 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

11. 19 नवम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

12. 19 नवम्बर, 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

13. 17 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

14. 17 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

15. 16 नवम्बर से 19 नवम्बर, 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।

16. 17 नवम्बर से 20 नवम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।

और पढ़ें ...

बड़ी खबर : पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प...जानिए क्या है पूरा मामला

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के बाद भाजपाइयों ने पलारी थाने के सामने दारू पार्टी शुरू कर दी. पार्टी के दौरान गाड़ी में तेज साउंड में गाना बजाने और पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के साथियों के साथ शराब पीकर नाचने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ.

मामला बढ़ते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी तक पहुंच गया. घटना की वजह से पुलिस थाना छावनी बन गया. मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार केशर पराग बंजारा के साथ आरक्षक राम मोहन राय और मनीष बंजारे को सस्पेंड कर दिया.

और पढ़ें ...

CG : मुठभेड़ मे तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर, जवानों ने Ak47 समेत कई हथियार बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली में जवानों ने मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जवानों ने मृत माओवादियों के शव भी बरामद किये है, वहीं नक्सलियों के कब्जे से 01 नग स्नाइपर SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन भी बरामद हुआ है.

DRG/STF/CoBRA/CRPF का संयुक्त टीम जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़-तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान में सर्चिंग के दौरान आज करीबन सुबह 11 बजे से लगातार रेखापल्ली- कोमठपल्ली के जंगलों-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों का शव और 01 नग SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन आदि भी बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में मारे गये 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों की शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है. मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है

 
और पढ़ें ...

BREAKING : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया निगरानी बदमाश अमित जोश, भिलाई गोलीकांड का था मुख्य आरोपी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज निगरानी गुंडा अमित जोश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. निगरानी बदमाश अमित ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया. पूरा मामला भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. क्राइम डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है.

क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया, अमित जोश ग्लोब चौक भिलाई में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है. वह कई महीनों से फरार था. पुलिस को उसके भिलाई आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की.

जयंती स्टेडियम के पीछे जब सिपाहियों ने अमित को घेरा तो उसने दो सिपाहियों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपी की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी अमित ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. फायरिंग के दौरान क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक की गाड़ी में गोली लगी है.

अमित जोश के खिलाफ दर्ज हैं 35 मामले : एसपी

दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश के खिलाफ 35-36 मामले दर्ज हैं. इनमें से 5-6 मामले तो हत्या के प्रयास के हैं. पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी. इसके बाद पुलिस कार्रवाई में उसकी मौत हो गई.

जानिए गोलीकांड की पूरी कहानी

चार महीने पहले भिलाई में बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश गैंग ने ग्लोब चौक के पास फायरिंग की थी, जिससे एक घायल हो गया था. पुलिस ने गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी.

विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह वहीं के रहने वाले अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने आया था. दोस्त के आने की खुशी में तीनों ने देर रात तक पार्टी की. इसके बाद बाइक लेकर टाउनशिप की तरफ घूमने निकले थे. वो लोग बाइक में बैठकर शोर मचाते हुए गाली देते हुए निकल रहे थे. इसी दौरान अमित जोश और उसके तीन साथी बाइक से निकले. उन्होंने ग्लोब चौक के आगे रमनदीप की बाइक को रोककर उसके आगे अपनी बाइक लगा दी. इससे पीछे बैठे सुनील और आदित्य काफी घबरा गए. अमित जोश उन लोगों को गाली देने लगा कि तुम लोग उन्हें गाली दे रहे थे. इस पर सुनील और आदित्य ने कहा कि वो आपको गाली नहीं दे रहे थे आपस में बात कर रहे थे. इस दौरान अमित जोश ने उन लोगों को गाली दी तो उन्होंने इसका विरोध किया. इससे अमित और उसके साथी इतने गुस्से में आ गए कि अमित जोश ने पिस्टल निकलकर उस पर फायर कर दी. इससे रमनदीप वहां से भागने लगा.

अमित ने तीन राउंड गोली चलाई. इसमें एक गोली आदित्य के फेफड़े के नीचे लगी और दूसरी सुनील के पेट में. जब अमित और उसके साथी गोली चलाकर चले गए तो रमनदीप दौड़कर आया. उसने दोनों को बाइक में लहूलुहान हालत में चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिल ले गया. वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया. इसके बाद उन दोनों को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी की दोनों को मेकाहारा रायपुर ले जाओ. रमन ने इस दौरान अपने दोस्त विवेक साहू और अन्य को फोन करके बुला लिया. उन लोगों ने एंबुलेंस की और घायलों को मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया था.

दो आरोपी गिरफ्तार, दो चल रहे थे फरार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मुख्य आरोपी अमित जोश और उसका एक साथी डॉगी फरार है, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. अमित जोश और उसके साथ गोलीकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी भिलाई नगर एरिया में सक्रिय थे. इनका मूल काम बीएसपी क्वार्टर में कब्जा करके उन्हें किराया पर चढ़ाना था. इससे ये लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते थे.

और पढ़ें ...

BREAKING : साल 2025 के लिए छुट्टियों की घोषणा, यहां देखिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की पूरी लिस्ट

रायपुर : राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में से शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार मॉ शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा 13 जनवरी सोमवार, महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार, होली 14 मार्च शुकवार, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च मंगलवार, ईद-उल-फितर 31 मार्च सोमवार, महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरूवार, डॉ. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल सोमवार, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुकवार, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) 07 जून शनिवार, कबीर जयंती 11 जून बुधवार, हरेली 24 जुलाई गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त शनिवार, रक्षाबंधन 09 अगस्त शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुकवार, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार, हरितालिका (तीज पर्व) 26 अगस्त मंगलवार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 06 सितंबर शनिवार, दशहरा (विजयादशमी) 02 अक्टूबर गुरूवार, महात्मा गांधी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर गुरूवार, दीवाली (दीपावली) 20 अक्टूबर सोमवार, छठ पूजा 27 अक्टूबर सोमवार, गुरूनानक जन्म दिवस 05 नवम्बर बुधवार, गुरूघासी दास जयंती 18 दिसंबर गुरूवार, क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 06 अप्रैल और मोहर्रम 06 जुलाई को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नही किए गए है।

इसी तरह वर्ष 2025 के लिए ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए है। जिसके अनुसार नववर्ष दिवस 01 जनवरी 2025 बुधवार, माता सावित्री बाई फुले जयंती 03 जनवरी शुकवार, लुई ब्रेल का जन्म दिवस 04 जनवरी शनिवार, गुरू गोविन्द सिंह का जन्म दिवस 06 जनवरी सोमवार, राजिम भक्तिन माता जयंती 07 जनवरी मंगलवार, विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी शुक्रवार, छेरछेरा एवं माता शाकांभरी जयंती 13 जनवरी सोमवार, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी मंगलवार, हजरत अली का जन्म दिवस 14 जनवरी मंगलवार, शहीद गैंदसिंह का शहादत दिवस 20 जनवरी सोमवार, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी गुरूवार, बसंत पंचमी/माँ परमेश्वरी जयंती 03 फरवरी सोमवार, राजिम मेला माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास जन्म दिवस 12 फरवरी बुधवार, शब-ए-बारात 14 फरवरी शुकवार, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी बुधवार, होली (होलिका दहन) 13 मार्च गुरूवार, रंग पंचमी 19 मार्च बुधवार, वीरांगना अवंतिबाई का बलिदान दिवस 20 मार्च गुरुवार, जमात-उल-विदा 28 मार्च शुकवार, गुहा निषादराज जयंती 02 अप्रैल बुधवार, हाटकेश्वर जयंती 11 अप्रैल शुकवार, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 12 अप्रैल शनिवार, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 24 अप्रैल गुरुवार, सेन जयंती 25 अप्रैल शुक्रवार, परशुराम जयंती 30 अप्रैल बुधवार, शंकराचार्य जयंती 02 मई शुक्रवार, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 29 मई गुरूवार, महेश नवमीं (ज्येष्ठ शुक्ल) 04 जून बुधवार, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून मंगलवार, रथयात्रा 27 जून शुकवार, डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस 19 जुलाई शनिवार, नाग पंचमी 29 जुलाई मंगलवार, हरछठ 14 अगस्त गुरुवार, पारसी नववर्ष 15 अगस्त शुकवार, पोला 23 अगस्त शनिवार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार, नवाखाई 30 अगस्त शनिवार, ढोल ग्यारस 03 सितंबर बुधवार, ओणम 05 सितंबर शुकवार, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर शनिवार, विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर बुधवार, प्राणनाथ जयंती 20 सितंबर शनिवार, अग्रसेन जयंती 22 सितंबर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार, दशहरा (महानवमीं)  01 अक्टूबर बुधवार, डॉ. सैयदना साहब का जन्म दिवस 04 अक्टूबर शनिवार, महर्षि वाल्मिकी जयंती/महाराजा अजमोढ़ देव जयंती/टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव/कुवॉर पूर्णिमा ’’करम परब’’ (त्यौहार) 07 अक्टूबर मंगलवार, करवाचौथ व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर मंगलवार, भाई दूज (दीपावली) 23 अक्टूबर गुरुवार, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 28 अक्टूबर मंगलवार, नामदेव जयंती 01 नवम्बर शनिवार, गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर मंगलवार, दत्तात्रैय जयंती 04 दिसंबर गुरुवार, शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सर्चिंग ऑपरेशन जारी......

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी ने की है। 

जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी। इस दौरान दोपहर 11 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक रुक कर फायरिंग जारी है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। 

और पढ़ें ...

नशेड़ी आरक्षक ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा...सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड…जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर – माँ महामाया मंदिर परिसर में आश्रय लेकर रह रही महिला से चिल्हर पैसे लेने का हवाला देकर एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा महज 200 रुपए लेकर भागने के मामले को एसपी ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरक्षक की पहचान सुरेश पांडेय के रूप में की गई है, जिसे पुलिस लाइन से मंदिर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। मामले में पुष्टि के बाद तत्काल उक्त आरक्षक सुरेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है की घटना के वक्त आरक्षक नशे की हालत में था. एसपी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए मामले में जांच बैठा दी है

और पढ़ें ...

CG - आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप.....

सुकमा। एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती हो गई है। जहां छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि दशहरा व दीपावली की छुट्टी पर घर गई थी। जब लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर में दशहरा और दिवाली की छुट्टी में छात्रा अपने घर गई थी। 5 नवंबर को जब वो एकलव्य हाॅस्टल लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई, जिसके बाद हाॅस्टल में हड़कंप मच गया। छात्रावास की अधीक्षिका ने उसे वापस अपने घर भेज दिया है।

दरअसल, हाॅस्टल में नियम है कि अगर कोई छात्रा लंबे समय तक छुट्टी पर रहती है तो लौटने पर उसका अनिवार्य रूप से मेडिकल कराया जाता है। इसी के तहत छात्रा का मेडिकल कराया गया था। फिललहाल, छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...