प्रदेश
बलौदाबाज़ार विधानसभा के 23 स्कूलों में होगा प्रार्थना शेड का निर्माण
रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु 3 करोड़ 79 लाख 45 हज़ार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
जिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए राशि जारी की गई है उनमें ग्राम जरौद के लिए 12 लाख 75 हज़ार रुपए तथा शिकारी केसली, हथबन्द, लटुवा, नवापारा, मोहभट्टा, भटभेरा, खपराडीह, पंडित चक्रपाणि बलौदाबाज़ार, रसेड़ा, चांपा, सलौनी, करमदा, मोहरा और सुहेला सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग 18 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह झीपन के लिए 9 लाख 70 हज़ार रुपए तथा आमाकोनी, फरहदा, खिलोरा, बरडीह, गाँधीचौक बलौदाबाज़ार, सेम्हराडीह और रवान सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई हैं।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने दिया जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय ई चालान पटाकर लोगों को दिया समान कानून व्यवस्था होने का सन्देश।
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर- बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने एक जिम्मेदार और कानून-समझने वाले अधिकारी का परिचय दिया जब उनके वाहन का चालान हुआ। यह घटना तब हुई जब वह और जिलाधीश अवनीश शरण एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलेक्टर की गाड़ी से जा रहे थे। उनके वाहन चालक ने सत्यम चौक पर सिग्नल तोड़कर रेड लाइट को जंप कर दिया। यह सारा घटनाक्रम ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और पुलिस अधीक्षक को तुरंत चालान का नोटिस प्राप्त हुआ।
अधिकारी रजनीश सिंह ने इस नोटिस को गंभीरता से लेते हुए यह दर्शाया कि कानून का पालन हर किसी के लिए जरूरी है, चाहे वह आम नागरिक हो या खुद पुलिस अधिकारी। उन्होंने तुरंत ऑनलाइन माध्यम से 2000 रुपये का चालान भरा और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की। इस घटना के बाद, उन्होंने अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की यह उदाहरण बिलासपुर पुलिस के दृढ़ निश्चय और ईमानदारी को दर्शाता है कि कानून की निगाह में सभी बराबर हैं। इस घटना ने एक सकारात्मक संदेश दिया कि कानून का सम्मान और पालन हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। रजनीश सिंह के इस कदम ने यह सिद्ध किया कि ट्रैफिक नियम केवल आम जनता के लिए ही नहीं बल्कि अधिकारियों के लिए भी हैं।
"ऊपर वाला सब देख रहा है," इस संदेश के माध्यम से बिलासपुर पुलिस ने लोगों से यह अपील की कि यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही होगी। यह संदेश हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और जागरूक रहने का निर्देश देता है। इस घटना ने बिलासपुर में पुलिस की पारदर्शिता और निष्पक्षता का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
बिलासपुर पुलिस का यह कदम न केवल अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कानून की पालना कैसे समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला सकती है। हर नागरिक को चाहिए कि वह इन नियमों का पालन करे और जिम्मेदार नागरिक बने, क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा है।
CG - हैवान बना पिता : 13 साल की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। कुकर्मी ने पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर दिया। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हैवान बने एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। न्यायधानी में एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला न्यायधानी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
CG - पति-पत्नी में इस बात को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर ले ली पति की जान...फिर जंगल में…
जशपुर। पति की हत्या के बाद जंगल में छिपकर रह रही आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चावल बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी और फिर पकड़े जाने के डर से जंगल में छिप गई थी।
दरअसल, चौकी सोनक्यारी में मृतक के बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चिरोटोली ग्राम में रहकर मजदूरी एवं बांस का सामान बनाने का कार्य करता है। घर के पास में ही छोटे भाई वकील राम उम्र 45 साल निवास करता था।
शाम करीब 7 बजे अपने घर में था, इसी दौरान उसके भाई-बहू अपने घर में रखे चावल को बेचने को लेकर झगड़ा-विवाद कर रहे थे। ज्यादा आवाज आने पर उनके घर के पास जाकर देखा तो बहू बिरसी बाई अपने पति वकील राम को घर के अंदर से उसके गले में सफेद गमछे को कस के लपेटकर घसीटते हुये बाहर निकल रही थी। प्रार्थी द्वारा बिरसी बाई को ऐसा करने से मना किया और अपने भाई को छूकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद आरोपी महिला जंगल की ओर भाग निकली थी। चौकी सोनक्यारी में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
चौकी सोनक्यारी एवं थाना सन्ना से रात में ही 3 टीम गठित कर आरोपिया की गिरफ़्तारी के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार विभिन्न जंगलों एवं संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही थी। पतासाजी दौरान उक्त महिला के एक जंगल में छिपकर रहने की सूचना मुखबीर से मिलने पर जंगल के चारों ओर से दबिश देकर पकड़ा गया। महिला ने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी महिला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 12 नवम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
CG : नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल..!!
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण की हत्या कर दी। उन्होंने ग्रामीण पर पुलिस के लिए गोपनीय सैनिक का काम करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला जंगला थाना क्षेत्र का है।
बालको के बेचिंग प्लांट में खनिज विभाग की दबिश, रेत का हो रहा था अवैध भंडारण, 12 गाड़ियां जप्त
बालको के बेचिंग प्लांट में रेत के हो रहे अवैध भंडारण को लेकर कोरबा के खनिज विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए 12 गाड़ियों को जप्त किया है। प्लांट के भीतर नियोजित एसीसी इंडिया, केसीसी और एलएंड टी कंपनी में अवैध रेत को खपाया जा रहा था। सूचना मिलते ही खनित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की। अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही रेत माफियाओं ने ड्राईव्हर को मौके से भगा दिया। विभाग के इस कार्रवाई से रेत तस्करों में हड़कंप मच गया है। बालको प्लांट में जिस तरह से चोरी का रेत खप रहा था वह एक गंभीर मसला है। कहीं न कहीं इससे प्रबंधन की साख पर बट्टा लग सकता है।
CG NEWS : पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का कटा चालान...एसपी ने थाने में जमा किये 2 हजार रुपए, जानें क्या है पूरा मामला..!!
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के साथ उनकी गाड़ी से जा रहे थे। उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी एसपी साहब की गाड़ी चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया। पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया। यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान कटने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद SP रजनेश सिह ने एक अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए ऑनलाइन 2000 रूपये का चालान पटा दिया, और इसकी रसीद भी थाने से प्राप्त कर ली।
जनजातीय गौरव दिवस : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर, तोखन साहू बिलासपुर, साव मुंगेली में मुख्य अतिथि होंगे, देखें अपने जिले की सूची
रायपुर : राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे।
जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में तोखन साहू राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से मुंगेली में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, राजनांदगावं में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सूरजपुर में मंत्री दयालदास बघेल, बस्तर में मंत्री केदार कश्यप एवं कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय एवं बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह से महासमुंद जिले में सांसद रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, बालोद में सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक पुन्नूलाल मोहले, सक्ती में विधायक अमर अग्रवाल, कांकेर में विधायक लता उसेंडी एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेंडी मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह से दंतेवाड़ा जिले में विधायक किरण देव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, बेमेतरा में विधायक गजेन्द्र यादव, कोरिया में विधायक गोमती साय सिंह, गरियाबंद में विधायक गुरू खुशवंत साहेब, कोण्डागांव में विधायक ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, नारायणपुर में विधायक नीलकंठ टेकाम और सुकमा में विधायक चैतराम अटामी मुख्य अतिथि होंगे।
छत्तीसगढ़ में फिर एक हांथी की मौत वन विभाग में हड़कंप कुछ दिन पहले ही हाई कोर्ट नें इसी मामले में की थी सख्त टिप्पड़ी पढ़े पूरी ख़बर
बलरामपुर :- जंगलों में जंगली जानवरों की लगातार हो रही मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है एक के बाद एक कई जंगली जानवर मारे जा रहे हैं कभी करंट के चपेट में आकर तो कभी शिकारी के शिकार हो जा रहे हैं तो कभी अन्य कारणों से अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के मुरका गांव के जंगल में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वन विभाग की टीम रविवार को इस हाथी को ट्रेस किया था, लेकिन आज उसका शव जंगल में मिला है.
हाथी की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है. यह मामला बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल का है.
मानिकपुर सर्किल में हाथी की मौत
बलरामपुर के मानिकपुर सर्किल में हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना मिलने के बाद तत्काल वन विभाग के अधिकारियों सहित पूरा अमला मौके पर पहुंचा है. फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि हाथी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सके.
दल से भटककर धान के खेत में पहुंचा था हाथी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रामानुजगंज (Ramanujganj) और बलरामपुर (Balrampur) फॉरेस्ट रेंज के इलाके में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. वहीं विचरण के दौरान ये हाथी अपने दल से भटक गया और धान के खेत की तरफ चला गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. अब हाथी की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने में वन विभाग की टीम जुट गई है
छत्तीसगढ़ की आदिवासी युवती को मुंबई में बंधक बनाकर करता रहा शारीरिक शाेषण, प्राइवेट पार्ट में डाला केमिकल, फिर जो हुआ...पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली स्टोरी
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के माकड़ी थाना क्षेत्र की निवासी एक आदिवासी युवती को अपहरण कर एक युवक आरोपित फिरोज मुंबई ले जाकर डेढ़ वर्ष तक उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। अभी पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़िता के मुताबिक, पहले आरोपी ने फोन कॉल पर बात करना शुरू किया। अननोन नंबर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने लगी, फिर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे। सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई, मगर धीरे-धीरे आरोपी युवती को अपने झांसे में ले ही आया।
बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा। फिर आरोपी हमेशा युवती का पीछा करता रहता। कहां जाती कहां आती है, सभी जगह वह पहुंच जाता था। युवती की अचानक तबीयत खराब होने से वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची। पीछा करता हुआ आरोपी भी पहुंच गया। सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती की गर्दन पर एक कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा, युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों की मदद मांगे, मगर हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई लेकर पहुंच गया।
इस बीच युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उनके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है। वह घर बसाने चली गई है। घर वाले उसकी चिंता ना करें। मुंबई ले जाकर आरोपी ने युवती को एक कमरे में बंद रखा। उसके साथ मारपीट भी करता था। कमरा ऐसा कि जहां बाहर से हवा भी नहीं मिलती थी। कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी। हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी। युवती के पास मोबाइल नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए थे।
हैवानियत की हदें यहीं नहीं रुकी। आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर केमिकल डालकर जला दिया। अचानक एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह मोबाइल छोड़ गया था। बस इस मौके को युवती नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला। आरोपी युवक जिस कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था उसके मालिक को कॉल लगाकर युवती ने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मालिक उसे छुड़वाने की जुगाड़ में लग गया और उसकी हाथों को खोला और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही।
सहमी युवती रेलवे स्टेशन तक पहुंची और ट्रेन पर जा चढ़ी। पहली बार ट्रेन पर सफर कर रही युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी और अचानक से टीटी उनके पास पहुंचकर उनसे टिकट दिखाने को कहा। फिर जवानों को युवती ने सारी कहानी बताई। फिर टीटी ने उसे आगे जाने के लिए कहा और उनकी तरफ से मदद मिली। मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन पर जाने को कहा था उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर इस युवती को पिकअप करने की बात कही थी। आखिरकार किसी तरह युवती बस बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में सारी कहानी बताई। युवती को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
CG : बस स्टैंड के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक समेत तीन गिरफ्तार
राजनांदगांव : राजनांदगांव पुलिस ने बस स्टैंड स्थित लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित दिगम्बर लॉज में सेक्स रैकेट संचालित हो रही हैं. नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक विशेष टीम का गठन कर रविवार रात दबिश दी. इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में लॉज का संचालक प्रीमन जैन उर्फ अप्पू (42 वर्ष), कुणाल शर्मा (18 वर्ष) और हरियाणा के पानीपत का निवासी रीतिक रोड (18 वर्ष) शामिल है.
वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और उपकरण जब्त किए, जिनमें 6 स्क्रीन टच मोबाइल, जिनकी कुल कीमत 60,000 रुपये बताई गई है, 4,400 रुपये नगद, 4 पैकेट निरोध जिनकी कुल कीमत सहित जुमला 64,000 रुपये की सामग्री जब्त की है.
CG : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें, रेलवे ने फिर रद्द की 9 यात्री ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट..!!
बिलासपुर। रेल यात्रियों की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। रेलवे ने 9 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया है। यह 9 ट्रेनें 15 नवंबर से 18 नवंबर के बीच चलाई जानी थी जिन्हें रेलवे ने रद्द की है। रेलवे ने इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड़ अंडरब्रिज कार्य के चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कार्य करने हेतु रद्द करने का हवाला दिया है। जिसके चलते लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।
रद्द होने वाली गाडियां
1) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
2) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी ।
3) 15 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी ।
4) 15 एवं 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
5) 16 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
6) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) 17 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
9) 18 नवंबर’ 2024 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
Exam 2024 : छ.ग. राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब होंगे एग्जाम
बलरामपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम बलरामपुर के केन्द्राध्यक्ष ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 14 से 29 नवम्बर 2024 तक प्रातः 08ः30 से 11ः45 बजे तक अयोजित होगी। ओपन स्कूल परीक्षा में 10वीं में कुल 86 तथा 12वीं में 94 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा की सम्पूर्ण तैयारी केन्द्राध्यक्ष द्वारा करा ली गई है। परीक्षा के लिए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का द्वारा उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।
•सायबर के मामलों में थाना स्तर पर पीड़तो को राहत दिलाने के उद्देश्य से रेज स्तरीय सायबर कार्यशाला का किया गया आयोजन
बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में संचालित किया जा रहा है चेतना विरूद्ध नशा कार्यक्रम
थाना कोनी द्वारा किए गए कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, सरकंडा एवं थाना प्रभारी कोनी द्वारा द्वारा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में दी गई जानकारी
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
आज दिनांक 11.11.2024 को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में चलाये जा रहे चेतना विरूद्ध नशा अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत थाना कोनी क्षेत्र स्थित आधारशिला विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रमुख रुप से नगर पुलिस अधीक्षक, सरकंडा, सिद्धार्थ बघेल एवं थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन उपस्थित होकर के छात्र, छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणाम को बताते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है । जहरीले नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुँचने के साथ ही सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता है। अपनी और परिवार की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को भारी नुकसान होता है तथा युवाओं से इनसे दूर रहने की अपील की। इसके अलावा विभिन्न सुरक्षा मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड एवं उनसे बचाव, महिला सम्बन्धित अपराध एव उनके विधिक प्रावधानो की जानकारी दी ,उन्होंने स्पष्ट किया कि यौन शोषण या किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समय पर निडरता से इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राये, प्राचार्य ,प्राध्यापकगण ने बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना किया।
मंत्री जायसवाल का दावा : हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं
भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है : शिवरतन
पत्रकार वार्ता में शर्मा के साथ मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, कहा : भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं
मंत्री जायसवाल का दावा : हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार औ’र अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से किए गए अपने वादों से मुकरने का काम किया। श्री शर्मा सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि आखिर रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को वोट क्यों करें? कांग्रेस ने ऐसा कौन सा काम किया है, जिसके लिए रायपुर की जनता कांग्रेस का समर्थन करे? सन 2018 के कांग्रेस के जनघोषणा पत्र की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में उठाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की शपथ ली थी, लेकिन शराब घोटाला कर दिया। महादेव जुआ, कोयले की दलाली का प्रकरण प्रदेश के सामने है। किसानों को धमकाने-चमकाने के अनेक मामले सामने आए। बिलासपुर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष शेर असलम का एक किसान को धमकाता हुआ वीडियो वायरल हुआ था। श्री शर्मा ने कहा कि बीते 10 महीने के भाजपा शासनकाल में भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समस्या और स्थिति को बिगाड़ने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बलौदाबाजार की घटना है। उसके सूत्रधार कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव थे। पिछले तीन महीने से वह जेल में है और उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार जो कांग्रेस शासनकाल में जितने लोग गिरफ्तार हे, समीर बिश्नोई हो चाहे सौम्या चौरसिया हो, चाहे रानू साहू हो, डेढ़-दो साल से उनको जमानत तक नहीं मिल पा रही है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने 5 साल में आखिर किया क्या है? स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड रुपए का जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी भी पूरी जांच होगी और जो दोषी है उनको जेल भेजने की व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चाहे प्रदेश नेतृत्व हो, चाहे राष्ट्रीय नेतृत्व, वह सनातन धर्मावलंबियों बहुसंख्य जनता की भावनाओं को आहत करने का काम करता है। पिछले चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल के साथ बैजनाथ पारा में क्या हुआ था, बताने की आवश्यकता नहीं। भूपेश बघेल के कार्यकाल में एक वर्ग विशेष का जो आतंक था और भूपेश सरकार का उन तत्वों को जो संरक्षण था वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। भाजपा सही मायने सर्वधर्म समभाव की नीति पर विश्वास करती है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार अपने घोषणा पत्र में शहर के नागरिकों से विशेष रूप से एक वादा किया कि जिनके पास भूमि नहीं है उनको हम भूमि का पट्टा देंगे, दो कमरों का मकान बनाकर देंगे, पर वह वादा पूर नहीं किया जबकि भाजपा की केंद्र सरकार की योजना में रायपुर दक्षिण में 2665 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए और बने। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा मिल रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के पाँच वादों, जिसमें लगभग 25 हजार करोड रुपए का खर्च आना था, हमने 5 महीने के अंदर पूरा करके दिखाया। 2 साल के बकाया बोनस देने की बात हो चाहे तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाने की बात हो चाहे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की बात, हमने 4 महीने के अंदर यह सारे वादे पूरे किए और छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ जो कांग्रेस की सरकार खेल कर रही थी उस पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जा रही है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के मंत्री और दक्षिण उपचुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में हमने काम करके दिखाया है। सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारे मुख्यमंत्री श्री साय, उमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा सहित सात मंत्रीगण और 18 विधायक इस प्रचार-प्रसार में लगातार जनता की बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां को बताने के साथ-साथ हमारे प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का काम किया। प्रदेश के हमारे पदाधिकारी और रायपुर संभाग के और विशेष रूप से रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ इस चुनाव अभियान में भाग लिया। श्री जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और विकास के बलबूते हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं। प्रदेश में पूरे खुशहाली का वातावरण आज है। घर-घर तक जो नल जल पानी पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है उसको हम पूरा करने वाले हैं। हजारों श्रद्धालु प्रतिमाह रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी प्रकार नक्सलवाद के मोर्चे पर भी प्रदेश सरकार ने सफलता अर्जित की है और विगत 10 महीने में हमारी सरकार ने 200 नक्सलियों को मार गिराया 800 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया और 738 नक्सलियों को को गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। इस प्रकार से नक्सलवाद दम तोड़ रहा है।
इस दौरान विधायक गुरु खुशवंत साहेब, ईश्वर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मितुल कोठारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी उपस्थित रहे।
