प्रदेश
आईआईटी भिलाई के 7 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल, देखें तस्वीरें
दुर्ग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुआई.आई.टी. भिलाई पहुंची। आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।
राष्ट्रपति के हाथों सात छात्र गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आई.आई.टी. भिलाई पहुंची
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुआई.आई.टी. भिलाई पहुंची
आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुई शामिल
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी साथ हैं उपस्थित
राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हो रहा है दीक्षांत समारोह
राष्ट्रपति के हाथों सात छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी
2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है
2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है
10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है : सुनील सोनी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं व जनता के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकाल के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे, और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है। ऐसे लोकप्रिय सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती रही है। यह अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल का क्षेत्र है। आज भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, केंद्र में संसद सदस्य बनाकर भेज दिया है। इसलिए सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा है। उनको आशीर्वाद देकर विजयी बनाना है। कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। भाजपा के सुशासन व विकास के सपने को दक्षिण में उतारने के लिए भाजपा को जीताना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितने दावे-पर-दावे करती रहे, आज इस नामांकन रैली और सभा में उमड़ा जनसमूह यह बता रहा है कि भाजपा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से रायपुर का प्रत्येक नागरिक सुपरिचित है। छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके सोनी ने रायपुर नगर निगम के सभापति व महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और फिर रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर विकास की इबारतें लिखी हैं। देव ने कहा कि सन् 1990 से सन् 2023 तक लगातार राजधानी की जनता-जनार्दन ने लगातार आठ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और उत्तरोत्तर बढ़ते अंतर के साथ जीत का कीर्तिमान रचा है। साढ़े तीन दशक की इस अवधि में विकास के अनेक काम किए गए और आगे भी भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जिस तेज गति से प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया है, उससे जनता-जनार्दन का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार दृढ़ होता जा रहा है। देव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विधायक कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए उन कार्यों को और बेहतरीन गति प्रदान कर विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा और भाजपा प्रत्याशी सोनी के तत्पर रहने का भरोसा दिलाते हुए देव ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दक्षिण विधानसभा का चुनाव एक-एक कार्यकर्ता के लिए बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले चुनाव में आप सभी के आशीर्वाद से बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का रिकॉर्ड बनाया था और आज हम सभी को मिलकर उस लीड को बरकरार रखते हुए और अधिक मतों से भाजपा को विजयी बनाना है। साव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार और तेज गति से विकास करने का काम कर रही है। साव ने कहा कि नामांकन रैली को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं। रायपुर दक्षिण के सभी लोगों से निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर रिकॉर्ड तोड़े और रायपुर दक्षिण के सच्चे जन सेवक सुनील सोनी को रिकॉर्ड वोटों से जिताना है।
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं। अग्रवाल ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा शासन काल की बात करे जिसने 1 ₹ किलो चावल देकर जनता को भूख से निजात दिलवाया। मा नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के शासन में जनता के मकान, स्वास्थ्य, स्वच्छता आम जीवन को परिवर्तित करने वाले सारे कार्य हुए। या फिर विगत 10 माह के विष्णुदेव साय जी के कार्यकाल हो जहां पर महिलाओं, किसान, गरीबों, विद्यार्थियों सभी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाले व्यक्ति मूलक कार्य हुए । जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है। अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।
जमीन नामांतरण की फाइल गायब, तहसीलदार सहित 3 पर एफआईआर, इस मामले में हाईकोर्ट ने दिया आदेश
बिलासपुर: हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए बिलासपुर जिले के तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव, रिटायर रीडर एनके पांडे और जमीन खरीदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विवाद 2013-14 में पौंसरा की 2.15 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री का है। तब इस जमीन का नामांतरण तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव के हस्ताक्षर से किया गया था। बाद में पेखन लाल शेंडे ने रजिस्ट्री और नामांतरण आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि मांगते हुए 31 अगस्त 2024 को तहसील कार्यालय में आवेदन दिया।
दस्तावेज न मिलने पर शेंडे ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसके बाद कोर्ट ने तहसील को दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया था। तहसील कार्यालय की ओर से समय सीमा के बाद भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे परेशान होकर शेंडे ने अवमानना याचिका दायर की।
कोर्ट ने इसके जवाब में एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी, तहसीलदार अतुल वैष्णव और मुकेश देवांगन को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने दस्तावेज की खोज के लिए समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक का समय दिया था। बावजूद इसके, दस्तावेज नहीं मिलने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की।
करीब 15 दिनों तक दस्तावेजों की खोजबीन के बाद भी नामांतरण और रजिस्ट्री संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका। तहसील अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि पूरे रिकॉर्ड गायब हैं, और रिटायर रीडर एनके पांडे की लापरवाही की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हाईकोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि गुमशुदा दस्तावेजों के लिए केवल रीडर को दोषी ठहराना सही नहीं है। नामांतरण आदेश पर तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव (अब तहसीलदार) के हस्ताक्षर भी थे, जिससे उन्हें भी दोषी माना गया। कोर्ट ने तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार उरांव, रीडर पांडे और जमीन खरीदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
BREAKING : शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भारी अनियमितता, 8 दुकान निरस्त
कोरिया : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत बड़ेकलुआ (आईडी क्रमांक 532004034) भरदा (आईडी क्रमांक 532004029), गणेशपुर (आईडी 532004080), बारी (आईडी 532004032), इंदरपुर (आईडी 532004023), खँधौरा (आईडी 532004070), बड़ेसाल्ही (आईडी 532004050) एवं गढ़तर (आईडी 532004005) का पूर्व में आवंटित एजेंसियों द्वारा अनियमितता किये जाने या संचालन में असमर्थता व्यक्त करने के कारण निरस्त किया गया है।
उक्त 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आदिम जाति सहकारी समिति/बहुउद्देशीय सहकारी समिति/ महिला स्व सहायता समूह/वन सुरक्षा समिति/ ग्राम पंचायत एवं अन्य समितियों से 11 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। सहकारी समितियों एवं महिला एवं स्व सहायता समूहों का पंजीयन न्यूनतम तीन माह पूर्व का होना अनिवार्य है।निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
मोबाइल नहीं मिलने पर 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सदमें में परिजन
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला खबर सामने आय है, यहां 16 साल के छात्र ने महज इसलिए जहर सेवन कर अपनी जान दे दी क्योंकि, उनके घर वाले ने उन्हें मोबाइल फोन नहीं दिलाए…जी हाँ यह पूरा मामला बालोद जिला के तरौद गांव का जहां भुवनेश्वर कोसरे नामक छात्र जो कक्षा 12 वी में पढ़ाई करता था, गरीब परिवार से ताल्लुक था. इस बीच छात्र ने तत्काल मोबाइल फोन दिलवाने का जिद्द पकड़े हुए थे. इसके साथ मृतक ने अपने घर वाले को भाग जाने मर जाने डबल खर्च में डालने की धमकियां दिया था.
घर वाले ने दो तीन दिन में मोबाइल दिलवाने की बात कही लेकिन छात्र ने तत्काल दिलाने की जिद्द में अड़ गया था. वही मोबाइल नहीं मिला तो छात्र ने स्कूल ड्रेस पहनकर गांव के नहर पुलिया के पास चला गया थोड़ा देर बाद अपने दोस्त को कहा कि फोन लगाकर बता दो जहर सेवन कर लिया हूँ, सूचना मिलते ही परिजन तत्काल इलाज के लिए धमतरी बठेना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई. युवक की मौत से परिजन सदमें में है.
बता दें लगातार मोबाइल फोन गेम पर छात्र छात्रा अपनी जान गंवा रहा है. हाल ही में जिले से एक बालक भी पबजी गेम खेलने को लेकर अपनी जान दे दी थी, इधर एक्सपर्ट ने इसके पीछे का कारण एक दूसरे से कंपेयर व परिजन मिल जुलकर खुले तौर से अपनी समस्या को नहीं रखते कही न कही ये सब कारण ही आज आत्महत्या करने का कारण बनी हुई है. बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत और कई घायल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से हथियार और शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, एसपी किरण चौहान का कहना है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों की ओर से सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। गुरुवार को पुलिस को नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सर्चिंग अभियान के लिये इलाके में रवाना किया गया था। सर्चिंग अभियान के दौरान कंगालतोंग के जंगल में DRG की टीम और बस्तर फाइटर टीम के साथ तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि जैसे ही जवान नक्सलियों की उपस्थिति वाले इलाके में पहुंचे, उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है, जबकि कई माओवादियों को गोली लगने की जानकारी मिली है। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। वहीं बाकी नक्सली पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे
दूसरी ओर सुकमा में ही नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। एक की धारदार हथियार से गला रेत कर उसके शव को गांव के पास फेंक दिया। जबकि दूसरे ग्रामीण को फांसी से लटका दिया। मामला कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।
सुकमा में ही एक नक्सली दंपती समेत 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर्ड नक्सली दंपती पर 10 लाख और दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। दो पुरुष नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। सभी ने SP के सामने हथियार डाले हैं। सभी कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, त्योहार के मद्देनजर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
बिलासपुर : त्योहार के समय अपने परिवार से दूर रहने वाले लोग त्योहार मनाने अपने घर लौटते हैं ऐसे में देखा जाता है की ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिलती है. जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे के द्वारा इस बार देशभर में दीपावली छठ पूजा के लिए लगभग 7000 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जो बिहार और यूपी के लिए चलेगी रेल प्रशासन को उम्मीद है कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, लेकिन दूसरी ओर रेलवे के द्वारा साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द कराया जा रहा है, जिससे इन त्योहारों के समय यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द करने की वजह से पुण्य यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है जो पिछले काफी समय से इन ट्रेनों मैं अपना टिकट बुक करा कर रखे हुए थे लेकिन रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेन के माध्यम से वह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है इन स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रेलवे के द्वारा बड़ी संख्या में यात्रियों को भीड़ से बचने की कोशिश कर रहा है.
देवेंद्र यादव पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर:-जेल में बंद कांग्रेस से भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी देवेंद्र यादव को राहत नहीं मिली है। दरअसल, चुनाव याचिका पर तीन मौके देने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से जवाब नहीं दिया जा सका है। 24 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान एक बार फिर से समय की मांग करने पर हाई कोर्ट ने विधायक यादव पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने चुनाव जीता था। पराजित प्रत्याशी भाजपा के प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका लगाई। इसमें चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने, सत्ता का दुरुपयोग और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की गई हैं।
इसके साथ ही 21 अगस्त को प्रेम प्रकाश पाण्डेय की तरफ से तीन अंतरिम आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसका जवाब देने के लिए यादव की तरफ से समय की मांग की गई। तीन मौके देने के बाद भी अब तक जवाब नहीं दिया जा सका है। उनकी तरफ से गुरुवार को बताया गया कि जेल में होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दें कि अभी देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सुविधाजनक स्थान : राजस्व मंत्री वर्मा
महतारी सदन में अहाता निर्माण व दो क्रिकेट क्लब को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बेमेतरा में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन बनने से अब महिलाओं को बैठक आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 30 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। इस महतारी सदन को और भी सजाना संवरना है। मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम में 90 लाख रूपए के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 3 टंकी निर्माण, भगत सिंह तालाब में पचरी निर्माण, खोरसी नाला में दो स्थानों पर पचरी निर्माण, रंगमंच निर्माण, दो सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, चेक डेम निर्माण, सार्वजानिक शौचालय, गौठान शामिल है। गौरतलब है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया यह पहला महतारी सदन है। जिला प्रशासन द्वारा इसके निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ मद से 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सदस्य प्रमिला चेलक, जनपद सभापति शिवशंकर शर्मा, सरपंच सुनीता साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।
राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने से पहले ही रजिस्ट्रार को हटाया, इन्हे मिली जिम्मेदारी.....
बस्तर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल सचिव अभिषेक वाजपेयी को हटा कर डॉ. राजेश लालवानी को रजिस्ट्रार बना दिया गया। लालवानी अभिषेक वाजपेयी की जगह पर अब पदभार संभालेंगे।
अभिषेक वाजपेयी को शासन ने प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया था। वे धरमपुरा काकतीय पीजी कालेज से विवि में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए थे। अभिषक वाजपेयी के कार्यकाल की प्रमुख उपलिब्धयों में विवि को मल्टी डिसिप्लनरी यूनिवर्सिटी के साथ ही साथ दीक्षांत करवाना भी शामिल है। इससे पहले भी डॉ. वीके पाठक को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही विवि से हटना पड़ा था। एनईपी लागू होने व इन दिनों विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापकों की भर्ती जारी होने के बीच वाजपेयी को हटाने से विवि के कामकाज पर बड़ा असर पड़ना स्वाभाविक है।
राजेश लालवानी राज्य प्रशासनिक सेवा से चयनित होकर इस पद पर आसीन हो रहे हैं। इससे पहले वे बीआईटी में अध्यापन कार्य में संलग्न रहे हैं। विवि प्रबंधन इसे रुटीन कार्रवाई मान रहा है।
नक्सल प्रभावित सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों के ईनामी हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
SUKMA :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज सुकमा जिले सक्रिय एक नक्सली दंपत्ति सहित 06 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया हैं। नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का यह कदम “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर उठाया हैं।
आपको बता दे आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 01 महिला और 01 पुरूष नक्सली पर 05-05 लाख रुपये का और 02 पुरूष नक्सलियों पर 02-02 लाख रुपये का इनाम था. कुल मिलाकर इन नक्सलियों पर 24 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थीं।
नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, विशेष आसूचना शाखा सुकमा और रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा एवं 02, 50 वाहिनी सीआरपीएफ को सफलता मिली हैं।
BREAKING: यहां बड़ी लापरवाही, कलेक्टर ने की कार्रवाई, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी, जानें मामला..!!
बिलासपुर। सीमांकन रिपोर्ट में गड़बड़ी के आरोप में पटवारी को निलंबित किया गया है। बेलगहना तहसील के ग्राम डाडबछाली के पटवारी रामनरेश बागड़ी को अपनी पूर्व पदस्थापना के ग्राम मटसगरा में सीमांकन में की गई गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा ने आज निलंबन आदेश जारी किया।
एसडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील बेलगहना जिला बिलासपुर अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली में पदस्थ पटवारी रामनरेश बागड़ी द्वारा ग्राम मटसगरा तहसील कोटा के स्थापना के दौरान सुरेश कुमार पिता फूलसिंह मरावी के स्वामित्व की भूमि खसरा नम्बर 285/1, 37/1, 37/2 रकबा 0.591 हे. 0.251 हे. 0.182 हे. के सीमांकन पर दिनांक 11-4-2017 को पंचनामा / स्थल जांच में जनकराम पिता चमरू सिंह द्वारा सुरेश कुमार की भूमि पर किसी भी कब्जे को नहीं बताया गया है परन्तु दूसरी ओर अन्य दिनांक 20-4-2017 को तहसीलदार कोटा को प्रेषित सीमांकन प्रतिवेदन में स्वयं हस्ताक्षरित रिपोर्ट में जनकराम द्वारा सुरेश कुमार की भूमि 285/1 रकबा 0.591 हे. के अंश भाग 0.35 एकड़ पर कब्जा बताया गया है। जिससे स्पष्ट है कि रामनरेश बागड़ी, पटवारी द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 128-129 में दिये निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में निहित प्रावधानों के प्रतिकूल है। अतः अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर द्वारा रामनरेश बागड़ी पटवारी को निलम्बित कर विभागीय जांच प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये है।
अतएव एतद् द्वारा रामनरेश बागड़ी, पटवारी के उक्तानुसार उनके कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाये जाने से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है तथा मुख्यालय तहसील कार्यालय बेलगहना जिला बिलासपुर (छ०ग०) निर्धारित किया जाता है। अमित पाण्डेय पटवारी (पटवारी हल्का नं. 43 सोनसाय नवागाँव ) तहसील बेलगहना को पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में निहित प्रावधानों के तहत रामनरेश बागड़ी, पटवारी के विरूद्ध विभागीय जांच भी संस्थित किया जाता है तथा जांच अधिकारी अभिषेक राठौर, तहसीलदार बेलगहना जिला बिलासपुर को नियुक्त किया जाता है।
चक्रवात दाना के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 8 जिलों में अलर्ट, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दाना चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। जिसके कारण प्रदेश में अगले 3-4 दिन बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की सी मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। वहीं 25 -26 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने का पूर्वानुमान है।
छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आज यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में शुक्रवार 25 अक्टूबर को यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़- बिलाईगढ़, महासमुंद और गरियाबंद शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले 3 दिन बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
25 अक्टूबर_ सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले।
26 अक्टूबर_ बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले ।
27 अक्टूबर_ रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग।
चक्रवाती तूफान ने रोकी ट्रेन
पुरी की 4 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
चक्रवर्ती तूफान दाना का प्रभाव उत्तरी ओडिशा की ओर अधिक बताया जा रहा है। इस वजह से रेलवे ने 24 नवंबर को पुरी आने व जाने वाली 4 ट्रेनों को रद्द किया है। वर्तमान में जिन ट्रेनों को रद्द नहीं किया है, उनमें सीटों की बुकिंग हो चुकी है। बोगी बढ़ाने से ही राहत मिल सकती है।
यह ट्रेन रहेगी रद्द
12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
09060 ब्रहमपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
रायपुर की जनता से है भाजपा का पारिवारिक नाता - विष्णु देव साय
रायपुर। कल रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री साय ने सुनील सोनी के साथ चुनावी चर्चा की।
विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों को जो गारंटी दी गई है, उसमें के सभी वादों को हमारी सरकार द्वारा वचनबद्ध होकर पूर्ण किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को लेकर हमारे कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण की जनता के बीच जाएंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को जिताने का आग्रह करेंगे। हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है, जो सबके हित के लिए निरंतर कार्य करती है। हमारा लक्ष्य रायपुर दक्षिण के रण को प्रचंड मतों से जीतना है और हर बार की तरह यहाँ की जनता अपना आशीर्वाद पुनः भाजपा को ही देगी।
उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा तैंतीस वर्षों से भाजपा का अभेद्य गढ़ इसलिए है क्योंकि यहाँ की जनता का भाजपा से पारिवारिक नाता है। यह नाता ही इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर कमल का परचम लहराएगा।
गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कल राजधानी में विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहेंगे।
