प्रदेश
अरपा नदी में गिर कर ग्रामीण की मौत भैंसा धोने के लिए निकला था घर से हुआ दुर्घटना का शिकार पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर :- मस्तूरी से लगे ग्राम पंचायत कोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव का निवासी ढेला राम साहू पीता महेतरू साहू उम्र लगभग 55 साल अरपा नदी में भैंस धोने के लिए गया हुआ था और गिर कर तेज बहाव के चपेट में आकर खुद ही बह गया जिसकी वजह से उसकी मौत भी हो गई बताया जाता है कि यह घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है उपस्थित लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया पर तेज बहाव होने के कारण ढेला राम साहू को बचा नहीं पाये ऐसे में ग्राम पंचायत कोनी के सरपंच पति मनीराम कैवर्त को इसकी सूचना मिली और उन्होंने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी इसके बाद डेड बॉडी को किसी तरह निकाल कर पीएम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घटना के बाद कोनी में साहू परिवार में शोक की लहर है परिवार गम में डूबा हुआ है पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं
BREAKING : रिश्वत लेते VIDEO हुआ था वायरल, SDM ने महिला पटवारी को किया निलंबित, जानें पूरा मामला...!!
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्वतखोर महिला पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। दरअसल जिले में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश पर एसडीएम ने महिला पटवारी को नोटिस देकर जा शुरू की है। जांच के बाद महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। ये पूरा मामला रायगढ़ तहसील का है।
पूरा मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है। यहां पटवारी के पद पर सुलोचना साव पदस्थ है। महिला पटवारी के पास एक किसान अपना कोई राजस्व से संबंधित काम लेकर आता है। कमरे के बाहर स्कूटी के पास खड़ी महिला पटवारी से किसान की बातचीत होती है। ऋण पुस्तिका सुधारने संबंधित बातचीत महिला पटवारी व किसान के बीच होती है। महिला पटवारी इसमें पहले ऑनलाइन सुधार के बाद ही दस्तावेजों में सुधार की बात कहती है। बातचीत खत्म होने के बाद किसान महिला पटवारी को पैसे देता है। जिस पर महिला पटवारी रहती है कि सिर्फ इतना ही दे रहे हो। किसान द्वारा इसे पर्याप्त बताने पर महिला पटवारी कहती है कि बहुत कम है और लगेगा।
वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इसे गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर रायगढ़ एसडीम प्रवीण तिवारी ने महिला पटवारी को नोटिस देकर जांच शुरू की। एसडीएम ने मीडिया को बताया था कि महिला पटवारी को कारण बताओं नोटिस दिया गया था। जिसके जवाब में महिला पटवारी सुलोचना साव ने बताया है कि यह वीडियो डेढ़ से 2 साल पुराना है। मकान निर्माण और लेबर पेमेंट के उनके निजी काम का यह लेनदेन था। एसडीएम ने आगे कहा था कि जवाब मिलने के बाद आगे की जांच कार्यवाही जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
CG - कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस…..
दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मार्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवरण कैम्प एक का रहने वाला था और श्रीशंकराचार्य काॅलेज का छात्र था। कॉलेज दोस्तों के मुताबिक, युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोस्तों ने उस युवती के घर में जाकर तोड़फोड़ की है।
देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तोखन साहू
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने कहा कि मेरे गांव के लोगों ने पंच बनाया फिर सरपंच जनपद सदस्य और फिर मुझे लोरमी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया और जीत कर पहली बार विधायक बना उस समय तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार ने मुझे पहली बार संसदीय सचिव बनाया। अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर लोकसभा से टिकट दिया और आज जनता ने मुझे चुनकर सांसद बनाया भगवान और आप सब सभी लोगों की कृपा है कि पहली बार के सांसद को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया है। मैं केंद्रीय मंत्री होने के नाते पूरे छत्तीसगढ़ की सेवा करूंगा।उन्होंने ने जीत के लिए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ जनता का आभार व्यक्त किया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रीमंडल में शामिल होना गर्व की बात कही। वहीं, तोखन साहू ने देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के में तेजी से विकास करने की बात भी कही।
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा. हम सब मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने काम करेंगे। बिलासपुर सासंद एक छोटे नेता से बिलासपुर सांसद और अब मोदी सरकार में केंद्रिय राज्य मंत्री बनने का सफर तय किए है। भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि तोखन साहू को शहरी राज्य विकास विभाग मिला है। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश के किसी सांसद को यह विभाग मिला है। प्रदेश को यह विभाग मिलने से केंद्र से नगरीय निकायों के भरपूर राशि मिलेगी। विकास के कार्यों में तेजी भी आएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, कैलाश ठाकुर, बलराम देवांगन, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, अंबालिका साहू, पुनिता डहरिया, नरेन्द्र वर्मा, रामू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और इस दौरान दोनों के मध्य सम-सामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
CG Board Exam 2024: इसी साल से दो बार होगी 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा , आवेदन शुरू जानें अंतिम तारीख, देखें परीक्षा टाइम- टेबल
रायपुर : छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से बोर्ड की मुख्य परीक्षा दो बार ली जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार सप्लीमेंट्री एग्जाम नहीं होंगे। किसी सब्जेक्ट में फेल या श्रेणी सुधार करने वाले छात्र आवेदन देकर सेकेंड चांस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरक परीक्षा की जगह हर साल दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस बार सेकेंड चांस के लिए 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई से और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी।
सभी छात्र दे सकेंगे परीक्षा
सीजी बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फेल हुए छात्र, सप्लीमेंट्री के छात्र और पास हुए छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। माशिमं की ओर से कहा गया है कि वैसै परीक्षार्थी जो पूरक हैं, फेल हैं या फिर अपना रिजल्ट बेहतर करना चाहते हैं, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
21 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू
माशिमं की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ छात्र 21 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही लेट फीस के साथ 1 और 2 जुलाई तक भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं। जो रेगुलर स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने स्कूल से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकेंगे।
12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल

10वीं परीक्षा का टाइम टेबल

Transfers: पुलिस विभाग में एक साथ 21 पुलिसकर्मियों के तबादलों में, आदेश जारी
धमतरी। धमतरी एसपी ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर आदेश जारी किया है। ट्रांसफर सूची में 21 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है।
देखें आदेश :

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी की लिस्ट, जानिए किन्हें कहां मिली नई जिम्मेदारी
गौरेला पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। जिसमें प्रधान आरक्षक, आरक्षक के साथ थाना प्रभारी इधर से उधर किये गए हैं। यह तबादला आदेश एसपी भावना गुप्ता ने जारी किया है। आदेश के अनुसार, 36 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 28 प्रधान आरक्षक और आरक्षक के साथ 8 टीआई, SI और ASI के नाम साहिल हैं।
देखिये ट्रांसफर लिस्ट

CG ब्रेकिंग: करेंट की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत
जांजगीर-चाम्पा: शिवरीनारायण से बड़ी खबर सामने आई है। कल शाम आंधी-तूफान के कारण 11 केवी के मेन तार गिरने से 5 मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई।यह हादसा शिवरीनारायण नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 के आम बगीचा शिवरीनारायण में हुआ।
जो बच्चे नीट में विफल हुए वो सदमें में आत्महत्या कर रहे हैं इसलिए इस प्रकरण में हत्या के लिए उकसाने का भी मामला दर्ज हो - विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि नीट और नेट की परिक्षाओं में हुई धांधली को लेकर आमजनमानस काफी ज्यादा आक्रोशित हो रहे हैं। व्यापम से नीट तक और नीट से नेट तक आखिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही क्यों परीक्षायें लीक होते हैं? देश का भविष्य जिनके कंधों पर खड़ा होने वाला है उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहा है और ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं बल्कि बहुत ही बड़ा अपराध है और बड़ा क्राईम है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इंस्टीट्यूट जितने भी शैक्षणिक संस्थायें, और वे सभी संस्थायें जो ऐसे परीक्षाओं को आयोजित करते हैं उनमें एक ही विचारधारा के लोगों का अपॉइनमेंट होना अपने आप में एक संदेह का विषय है। नीट की परीक्षा 23 लाख लोगों ने दी हर साल परीक्षायें होती है और 20 लाख से ज्यादा लोग परीक्षा देते हैं, जिसमें एक लाख लोगों का चयन होना है, लेकिन जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है पेपर लीक और परीक्षा में धांधली लगातार हो रही है, जिसके खिलाफ लोग आवाज उठा रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। बड़ी-बड़ी बात करके सिर्फ और सिर्फ लोगों की आवाज दबा रहे हैं लेकिन इस महत्वपूर्ण धांधली और पेपर लीक पर थोड़ा भी लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। 23 लाख परीक्षार्थियों के परिजन जो अपने घरों को छोड़कर अलग-अलग प्रदेश में जाकर अपने बच्चों को कोचिंग दिलवाते हैं, ताकि उनका सिलेक्शन अच्छे कॉलेज में हो सके, लेकिन पेपर लीक की वजह से उनका एडमिशन नहीं हो पाता और ऐसे में परिजन की आर्थिक स्थिति पर असर तो पड़ता ही है साथ ही स्टूडेंट्स का पूरा साल बर्बाद हो जाता है और मनोबल भी समाप्त हो जाता है। रैंक 0.01 से भी नीचे कम होता है, पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री इस पर उच्च स्तरीय जाँच कमेटी की बात करते हैं, जिन लोगों का 0.01 से नंबर कम होता है उनके पढ़ाई-लिखाई और भविष्य को कोई तय नहीं करता है।
विकास उपाध्याय ने बताया कि नेट की परीक्षा 09 लाख लोगों ने दी, लोग नेट की परीक्षा से प्रोफेसर बनते हैं। नेट की परीक्षा का पेपर लीक होने का मतलब है जो लोग पढ़ाने जा रहे हैं जो लोग संस्थाओं को चलाते हैं उनको पढ़ाने वालों का पेपर लीक होना। जो अपने आप में ये भी एक बड़ी बात है। छत्तीसगढ़ में पाँच विश्वविद्यालय को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है क्यों? क्योंकि इन संस्थाओं में जो कुलपतियों का अपॉइनमेंट होता है उनकी चतुराई और उनकी क्षमता से नहीं बल्कि उनकी विचारधारा से होता है, एनटीए नेशनल टीचिंग एजेंसी जो नीट और नेट की परीक्षाओं को कराती है इनके डायरेक्टर और जो भी इनके तमाम कर्ताधर्ता हैं उनके इतिहास को खंगालने की आवश्यकता है किस विचारधारा के वे लोग हैं उनको समझने की आवश्यकता है। साथ ही साथ जो नीट और नेट की परीक्षा में धांधली सामने आई उसमें केन्द्र, सुप्रीटेंडेंट, ऑब्जर्वर, और केन्द्र की जगह को डिसाइड करने वाले ये तमाम वो लोग हैं जो लोग संदेह के दायरे में हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी को लेकर रायपुर राजधानी में आज आन्दोलन हुआ, साथ ही कांग्रेस पार्टी ने देश में एक-एक जगह नीट और नेट की परीक्षाओं में हो रही धांधली पर आन्दोलन कर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। उन्होंने आगे कहा कि जो बच्चे नीट में विफल हुए वो सदमें में आत्महत्या कर रहे हैं इसलिए इस प्रकरण में हत्या के लिए उकसाने का भी मामला दर्ज हो। विकास उपाध्याय ने छात्रों की इस लड़ाई में राहुल गांधी जी को धन्यवाद कहा कि उन्होंने प्रारंभ से ही नीट और नेट की परिक्षाओं में हो रही पेपर लीक मामले में बात कही और लोकसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने कहा था कि परिक्षाओं में पेपर लीक पर बड़ा रोक लगाने के लिए नया कानून बनाया जाएगा। चाहे गुजरात हो, चाहे मध्यप्रदेश हो, चाहे नीट और नेट की परीक्षा हो ये तमाम प्रकार की धांधली और बड़ा क्राईम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किया जा रहा है। विकास उपाध्याय ने बताया कि परीक्षार्थियों का 400 करोड़ रूपये नीट की परीक्षा में खर्चा हुआ और नेट की परीक्षा में 110 करोड़ रूपये खर्चा हुआ।
योग तन और मन को निरोग रखने की भारतीय विधा : विधायक सुश्री लता उसेंडी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव में आज सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी बधाई देते हुए कहा कि योग भारत की धरोहर है। योग तन और मन को निरोग रखने की भारतीय विधा है। अपने तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु समय निकालने का आग्रह भी किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे विश्व को निरोेगी बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लाभ को देखते हुए विश्व के अनेक देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। विगत 10 वर्षों से यह निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
योगभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि योग हमारे तन और मन को स्वस्थ बनाता है। इसके साथ हमें आगे बढ़ने और समाज तथा राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य हेतु प्रेरित करता है। हमारे पूर्वजों की विरासत के रूप में प्राप्त योग को अपने जीवन में उतारकर नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरुप पूरे जिले में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आमजनों को स्वस्थ रखने के लिए जिले में लगातार योग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने लोगों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षक योगेश्वर साहू, शिवचरण साहू, मोनिका पटेल, ईश्वर दयाल साहू, रामुराम मरकाम, राजेन्द्र पाण्डे, कुलेन्द्र साहू, सोनल साहू, कुसुमतला पटेल द्वारा योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न योग, आसनों एवं प्राणायाम के संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए प्रदर्शन के माध्यम से सभी को योगाभ्यास कराया।
इस दौरान क्षेत्र के नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष जशकेतु उसेंडी, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर अजय उरांव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कर्मचारी-अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, अग्निवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा, स्काउट्स, गाईड्स युवोदय कोंडानार के स्वयं सेवक, आईटीबीपी के खेल प्रशिक्षक, तीरंदाजी एवं जूडो के खिलाड़ी बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 : कृषि मंत्री श्री नेताम ने कोरिया में किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज सुबह जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। जिला स्तरीय आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े विशेष रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगा किया।
योगाभ्यास के अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ने यहॉ योगाभ्यास किया है इसी प्रकार दुनिया के सभी देशों में योग दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है और उन्होंने लोगों को स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वस्थ मन से ही स्वस्थ तन का विकास होता है। हमें स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा।
बैकुण्ठपुर क्षेत्र के विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने योग दिवस पर अपने एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना जरूरी है। स्वस्थ रहेगें तो काम में मन लगेगा और मन को शांति मिलेगी। उन्होनें कहा योग मनुष्य को स्वस्थ बनाये रखता है, जो योगा करते वे शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रहते है। उन्होनें स्कूलों में एक पाठ योगा का भी रखने को कहा। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों को चंदन एवं परिजात पौधा वितरण किया गया।
इस अवसर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल छात्र एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
ब्रेकिंग : एक इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में पुलिस जवानों को फिर एक बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एक लाख के ईनामी समेत 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर हत्या, फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, रोड काटने, पाम्पलेट लगाने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।
बता दें कि बीजापुर समेत सभी नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों की ओर से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना बासागुड़ा के जवान, कोबरा 210, सीआरपीएफ 168 बटालियन व 229 बटालियन की संयुक्त टीम अलग-अलग थानों से पुसबाका जंगल व टेकमेटला के जंगलों पर सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान पुलिस को देख ये नक्सली जंगलों में छिपते और भागते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक लाख के इनामी सहित 9 नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
नक्सलियों के पास से पुलिस ने टिफिन बम, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, स्पाइक, स्पीलिंटर, जिलेटिन, कार्डेक्स वायर, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पाम्पलेट और बैनर बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, सभी नक्सली संगठन में सक्रिय थे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा खासा उत्साह, सभी वर्ग के लोगों के किया योगाभ्यास
10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव सहित अधिकारी-कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ अभ्यास किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय में खासा उत्साह दिखा। सभी वर्गों के लोगों ने सामूहिक रूप से योग, योगासन और प्राणायाम किया।
योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि सांसद श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का दिन है कि योग एवं अध्यात्म की भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। वास्तव में इसे वैश्विक स्तर पर अधिमान्य दिलाने का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य के साथ देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को निरोगी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। सांसद ने कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के निरोगी हुए बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। श्री अग्रवाल ने बताया कि आगामी शिक्षा सत्र में स्कूलों में पहला कालखण्ड योग एवं प्राणायाम का होगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांकेर विधायक श्री नेताम ने मानव जीवन में योग की महत्ता और अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने की बात कही।
सांसद भी श्री अग्रवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग शिक्षक के निर्देशन में बैठकर, खड़े होकर तथा लेटकर किए जाने वाले सूक्ष्म योग, अर्द्ध चक्रासन, ताड़ासन, मकरासन, भुजंगासन, शशकासन, मकरासन, वज्रासन, हलासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, उष्ट्रासन सहित नाड़ीशोधन, कपालभाति, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास किया।
सांसद ने अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र सौंपे-
योग कार्यक्रम के समापन के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने मृत शासकीय सेवकों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने राजस्व विभाग में नियुक्ति के लिए श्री हर्षित सोनवानी, श्री सूर्यकांत जुर्री, श्री जयंत मिस्त्री, श्री हेमंत यादव और स्वास्थ्य विभाग हेतु लोकेश्वरी यादव को नियुक्ति आदेश पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल सोरी सहित वरिष्ठ नागरिक के अलावा जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा मौजूद थे।
देश में 1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून, जानें
गरियाबंद : देशभर में लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।
जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनिकर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तजेश्वरी देवांगन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रशांत देवांगन ने आईपीसी 1860, सीआरसी 1973 एवं एविडेंस एक्ट 1872 में किये गये संशोधन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय सजा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तीन नए कानूनों को संसद के शीत कालीन सत्र में पारित किया गया था। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल, उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों क्रिमिनल लॉ 01 जुलाई 2024 से अमल में आ जाएगा। लेकिन हिट एंड रन से जुड़े प्रावधान के अमल पर रोक रहेगी। आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह बनाए गए तीनों नए कानून को एक जुलाई 2024 से अमल में लाने के लिए नोटिफाई कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य एक्ट को एक जुलाई से लागू किया जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि तीनों क्रिमिनल लॉ एक जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। पहले जहां चार सौ बीस (420) यानी धोखाधड़ी, दफा 302 यानी हत्या व 376 यानी रेप जैसे अपराध के लिए कानून की किताब में लिखी धाराएं लोगों के जुबान पर चढ़ी हुई थी वह सब अब बदल गई है।
कार्यशाला में बताया कि भारतीय न्याय संहिता में कुल 358 धाराएं हैं और उसमें 20 नए अपराध को परिभाषित किया गया है। जिनमें स्नेचिंग से लेकर मॉब लिंचिंग शामिल किया गया है।
संगठित अपराध के लिए नई धारा जोड़ी गई है। भारत की संप्रभुता या एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाने वाली गतिविधि के लिए नए प्रावधान जोड़े गए हैं। शादी, रोजगार, प्रमोशन, झूठी पहचान आदि के झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाना नया अपराध है। गैंगरेप के लिए 20 साल की कैद या आजीवन जेल की सजा होगी।
बच्चों के अपराध में शामिल करने पर कम से कम 7-10 साल की सजा होगी।
जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर का कानून में प्रावधान किया गया है। कोई भी एफआईआर पुलिस स्टेशन की सीमा के बाहर, लेकिन राज्य के भीतर दर्ज हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एफआईआर दर्ज की जा सकती है। हर जिले और हर पुलिस स्टेशन में किसी भी गिरफ्तारी की सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों को नामित किया गया है। अपराध के पीड़ित को 90 दिनों के भीतर जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। यौन हिंसा की पीड़िता का बयान महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उसके आवास पर महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में दर्ज किया जाएगा। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता या अभिभावक मौजूद रह सकते हैं।
फोटोग्राफी/विडियोग्राफी की तारीख से 30 दिनों के भीतर पुलिस स्टेशनों में पड़ी केस संपत्ति का निपटारा। दस्तावेज के तहत इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड, ईमेल, सर्वर लॉग, कंप्यूटर में फाइलें, स्मार्टफोन/लैपटॉप संदेश; वेबसाइट, लोकेशन डाटा; डिजिटल उपकरणों पर मेल संदेश शामिल हैं। एफआईआर, केस डायरी, चार्ज शीट और फैसले का डिजिटलीकरण जरूरी। साथ ही समन और वॉरंट जारी करना और तामील करना। शिकायतकर्ता और गवाहों की जांच, साक्ष्य की रिकॉर्डिंग, मुकदमेबाजी और सभी अपीलीय कार्यवाही। पुलिस की ओर से किसी भी संपत्ति की तलाशी और जब्ती अभियान की विडियो रिकॉर्डिंग। रिकॉर्डिंग बिना किसी देरी के संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी।
नए कानून में प्रावधान
भारतीय नागरिक सुरक्षा समिति (बीएनएसएस) 2023 में सबूतों के मामले में ऑडियो-विडियो इलेक्ट्रॉनिक्स तरीके से जुटाए जाने वाले सबूतों को प्रमुखता दी गई है। नए कानून में किसी भी अपराध के लिए जेल में अधिकतम सजा काट चुके कैदियों को उसके निजी बांड पर रिहा करने का प्रावधान रखा गया है।
कार्यशाला के दौरान इन सभी तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।
ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने किया पटवारियों के तबादलों के आदेश को निरस्त, सामने आई ये बड़ी वजह...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पटवारियों का दूसरे जिलों में तबादला करने दिए गए शासन के आदेश को निरस्त कर दिया। सुनवाई के बाद अदालत ने माना कि इन तबादलों में नियमों का पालन नहीं किया गया था। कोर्ट ने आदेश दिया कि विभाग चाहे तो नियमों के अनुसार अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकता है। कोर्ट ने इसे लेकर दायर सभी याचिकाओं को भी निराकृत कर दिया गया।
पटवारी अनुराग शुक्ला, सनद कुमार विश्वास सहित अन्य का 30 सितंबर 2022 को अवर सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अन्य जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया था। पटवारियों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें नियमों का हवाला देते हुए बताया गया कि पटवारियों के नियुक्तिकर्ता अधिकारी कलेक्टर हैं। उनकी वरिष्ठता जिले के आधार पर रहती है। जिले से बाहर अगर उनका स्थानांतरण किया जाता है तो वरिष्ठता सूची में वे निचले क्रम में हो जाएंगे। साथ ही भू राजस्व संहिता की धारा 104 में नियुक्ति और सेवाओं का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के खंड 5 की कंडिका 16 के संशोधित आदेश में पटवारियों को उनके जिले के भीतर कलेक्टर को ही स्थानांतरण का अधिकार है। पूर्व में कोर्ट ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी थी।
छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, बिना परीक्षा दिए ही होगी नियुक्ति, देखें पूरी डिटेल....
राजनांदगांव। बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 29 जून 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में शेपर्स टैलेंट हायर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2017 से 2023 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2022-24 व 2023-24 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के पद पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों के लिए केवल पुरूष उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र (10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ) के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग में योगाभ्यास में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
दुर्ग/ दसवें अंतरराष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम दुर्ग में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा इस अवसर पर उन्होंने वन एवं जलवायु परिवहन विभाग की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पौधा रोपण किया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा 21 जून वह दिवस है जब भारतीय परम्परा को 172 देशों ने स्वीकार्य किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया । आज पूरी दुनिया भारत के साथ योग कर रहा है । उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षो में भारत का साख बढ़ा है भारत के परम्परा संस्कृति की ओर लोगो का रुझान बढ़ा है यह बड़ी बात है । उन्होंने जन मानस से नियमित योग अभ्यास करने का आव्हान करते हुए । योग दिवस पर लोगो को बधाई दी ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है - राज्यपाल श्री हरिचंदन
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मेे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलती है, जिससे समाज में सकारात्मकता सोच बढ़ती है। यह शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखता है और हमें बीमारियों से बचाता है। अगर कोई किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके ईलाज के लिए नियमित योग कारगर साबित होता है।
राज्यपाल ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन, विचार और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है बल्कि शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होता है। यह स्वयं के साथ-साथ दुनिया और प्रकृति के साथ एकत्व की भावना लाती है। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली में बदलाव लाकर और प्राकृतिक बदलावों के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है। योग न केवल हमें स्वस्थ रहता है बल्कि हमारे आचरण, विचार और व्यवहार में भी बदलाव आता है। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश की योग विद्या को आज वैश्विक मान्यता मिली है।
कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियांे ने उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने योग आयोग के प्रशिक्षको को राजकीय गमछा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
योगाभ्यास में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक अशोक साहू, आनंद साहू, भोजराज साहू के नेतृत्व में उनकी टीम ने राजभवन में योगाभ्यास कराया।
योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं - मंत्री केदार कश्यप
प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नारायणपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचरियों और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और तन और मन को स्वस्थ एवं नीरोग रखें। योग कार्यक्रम में योग प्रदर्शक शिक्षक के रूप में डॉ. श्रीमती बीना खोबरागडे़, ओम कुमार मांझी, अनिल ध्रुव और कुमारी सरस मनी पटेल एवं उद्घोशक के रूप में नारायण साहू उपस्थित थे। योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में ताड़ासन, कटिचक्रासन, सेतुबंध आसन, भुजंगआसन, सलभआसन, पवनमुक्तासन, पादहस्तआसन, हलासन, उत्तानपादआसन, बज्रआसन, वक्रासन, उश्ट्रासन, प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।
योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री केदार के द्वारा योग कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई और योग से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को मंत्री द्वारा पुरस्कार के रूप में पेन दिया गया और उन्होंने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु जिले के 19 सेंटरों में निःशुल्क योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही नारायणपुर के गायत्री शक्तिपीठ में भी प्रतिदिन सुबह निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है जिसमें आप सभी नगरवासी जाकर उसका लाभ उठा सकते हैं।
ज्ञात हो कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग करने से आप इन सभी बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है। योग करने से मनुष्य का शरीर लचीला हो जाता है और वह अपने शरीर को कैसे भी मोड़ सकता है। योग करने से कईं बीमारियाँ जैसे ह्रदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग करने से मोटापा भी नहीं आता है और आपका शरीर जल्दी से थकता भी नहीं है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा रुपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर बिपिन मांझी, एसपी प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अधिकारी-कर्मचारी, बीएसएफ, आईटीबीपी एवं सीएएफ के जवान, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।
दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री शर्मा, विधायक श्री यादव, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा,जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
कांकेर । NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है यहां स्कूटी सवार महिला सड़क किनारे खड़ी जेसीबी वाहन में जा घुसी, मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई ।
घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर मौजूद, महिला के शव को निकालने का प्रयास जारी, प्राइवेट बैंक की कर्मचारी बताई जा रही महिला, यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है ।
अजब प्रेम की गजब कहानी : छत्तीसगढ़ में हो रही इस शादी की चर्चा,प्रेम प्रसंग के बाद गांव वालों ने किया ये काम
जगदलपुर :- लड़का लड़की को एक दूसरे से सच्चा प्यार हो जाता है तो इसमें न रिश्ते नाते देखते हैं, और ना ही गरीबी अमीरी। छत्तीसगढ़ में ऐसे कई मामले मामले सामने आए हैं, लेकिन इस नए मामले ने प्यार के इस बंधन को अंजाम तक पहुंचाया है। जिसकी चर्चा जोरो-शोरों से हो रही है।
दरअसल जगदलपुर के ग्राम कराकी में ग्रामीणों ने एकजुटता की मिसाल पेश की है। यहां ग्रामीणों ने लोहार जाति के 3 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। शादी में हुए खर्च का वहन ग्रामीणों ने खुद किया। ये तीन जोड़े प्रेम प्रसंग से एक होकर पति पत्नी जैसा जीवन व्यतीत कर रहे थे।
सामाजिक रीति रिवाज से शादी नहीं हुई थी। ग़रीबी के चलते वैवाहिक रस्म संपन्न नहीं करा पा रहे थे। तब ग्राम कराकी के गायता, पटेल, सरपंच ने ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सब एकमत हुए। गांव के लोहार परिवार के प्रताप कुमार और लताबाई, शिवराम और मनीषाबाई, बिरेन्द और फुलेश्वरी का विवाह रचाने का निर्णय लिया। शादी की सभी खर्च खुद उठाया। धूमधाम से लोहार समाज के नियमानुसार तीनों जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर जोड़े को वैवाहिक जोड़ी बनाया। गायता निर्भय कोवाची, नरेंद्र कोवाची, धनीराम ध्रुव, सामबत्ती कोवाची ने शादी कराई है।
छत्तीसगढ़ के इन 4 मतदान केंद्रों के EVM की दोबारा होगी मतगणना... EC ने दी मंजूरी
कांकेर : चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केद्रों की ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत को मंजूर करते हुए पुनर्गणना का आदेश जारी कर दिया है.
आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों के ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव आयोग को जांच के लिए पत्र भेजा था. वही अब 4 मतदान केंद्र क्रमशः बालोद ,गुण्डरदेही, सिहावा में दोबारा मतगणना होगी.

चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर की याचिका की मंजूर
दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों में कांकेर लोकसभा सीट पर काटे की टक्कर देखी गई थी और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग महज 1884 वोट से जीत दर्ज की थी. बीजेपी की जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई थी.
कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के भोजराज नाग ने हराया
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने कांटे की टक्कर में बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से मात दी थी.
Crime : बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह…
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध जमीन के नाम से 2 सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। जो विवाद बढ़कर गुरुवार को हत्या का रूप ले लिया। जिसमें बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम राख निवासी नवल किशोर और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह का विवाद गुरुवार को ग्राम के ही डैम मोहल्ले में हुआ। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर 39 वर्ष के द्वारा
मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार रापा एवं टांगिया से हमला कर दिया गया। इस धारदार हथियार से हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।
बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी, जल्द ही प्रारंभ होगा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान
बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके तहत जिले में जल्द ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ होगा। इस संबंध में बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में तकनीकी शिक्षा विभाग से संबधित आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लाईवलीहुड, वीटीपी एवं स्किल ट्रेनिग प्रोवाइडर एजेसियों के कामकाज की समीक्षा की गई है, जिसमें वर्तमान में परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर देते हुए मार्केट के अनुरूप लोगों कौशल प्रशिक्षण देने कहा गया है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने इसके लिए एकीकृत विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश संचालक कौशल विकास को दिए हैं। इसके साथ ही जुलाई माह से जिला मुख्यालय में एसबीआई को रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट इंस्टीट्यूट अर्थात् ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। जिसके माध्यम से प्रोजेक्ट उन्नति में भी तेजी आएगी।
कलेक्टर श्री सोनी ने कहा है कि जिले के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ते हुए उनको शत प्रतिशत रोजगार मिले या अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सके इस दृष्टि से कार्य करने की जरुरत है। इस दौरान जिले में स्थापित विभिन्न उद्योगों के द्वारा सीएसआर के माध्यम से संचालित कौशल उन्नयन के संबध में जानकारी प्राप्त की गई।
राज्यपाल हरिचंदन से एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) नई दिल्ली के महानिदेशक अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ एनसीसी (छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश) के सहायक महानिदेशक मेजर जनरल ए.के. महाजन, ग्रुप कमाण्डर विक्रम चौहान और ब्रिगेडियर श्री निलेश चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में एनसीसी की गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने एवं समाज के लिए उनके दायित्वों के प्रति जागरूकता लाने हेतु गतिविधियां करने कहा। इस अवसर पर एनसीसी के अधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश है भाजपा सरकार में धान का पूरा 3100 रु मिल रहा है वो भी एकमुश्त
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने से जनता और किसान बहुत खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए श्री कश्यप ने कहा कि जनता तो जनता, विपक्ष के नेता और कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने धान की खेती करते हुए बहुत हर्ष के साथ एक पोस्ट किया है जिसमें वह बहुत खुश दिख रहे हैं।
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बघेल को भी अब धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी और वह भी चार किश्तों में नहीं मिलेगी बल्कि एकमुश्त मिल…
पीएससी घोटाला कर युवाओं का भविष्य चौपट करने वाली, युवाओं का 15 हजार करोड़ का भत्ता खाने वाली कांग्रेस किस मुंह से युवाओं की बात कर रही है:रवि भगत
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के आंदोलन को फिजूल की सियासी कवायद बताया है। श्री भगत ने कटाक्ष किया कि प्रदेश के कोरोना काल में शराब के गोरखधंधे की कोचियागिरी में लगी जिस कांग्रेस सरकार ने रोजगार को नाम पर प्रतिभासम्पन्न शिक्षित बेरोजगार युवकों को डिलीवरी ब्वॉय तक बनाने का शर्मनाक कृत्य किया हो और प्रतियोगी परीक्षाओं में पीएससी घोटाला करके युवकों के अधिकारों पर डाका डालने में कोई हिचक जिस भूपेश सरकार को नहीं हुई, आज वह कांग्रेस नीट पेपर लीक मामले को मुद्दा बनाकर अपने बचे-खुचे राजनीतिक वजूद की जगहँसाई करा रही है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि आज हताश-निराश और अपने राजनीतिक वजूद के लिए छटपटाती कांग्रेस नीट पेपर लीक और रोजगार के नाम पर छत्तीसगढ़ को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रही है और यह सच्चाई खुद-ब-खुद गुरुवार को कांग्रेस के एक और फ्लॉप शो से सामने आई है। सवाल यह है कि आखिर युवकों के साथ रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर अपने पूरे शासनकाल में छल-कपट करने वाली कांग्रेस आज फिर युवकों के हक की बात करके युवाओं को बरगला रही है, लेकिन प्रदेश का युवा कांग्रेस के इन पाखंडपूर्ण पैंतरों से वाकिफ है और वह कांग्रेस के इन सियासी झाँसों में नहीं आने वाला है। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पिछली सरकार के रोजगार के नाम पर झूठ-फरेब के लिए छत्तीसगढ़, और विशेषकर बेरोजगार युवाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। भूपेश सरकार ने लाखों बेरोजगार युवकों के साथ बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखाधड़ी करने का पाप भी किया।
श्री भगत ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनांदगांव में राहुल गांधी की मौजूदगी में घोषणा पत्र समिति के तत्कालीन अध्यक्ष टी.एस. सिंहदेव ने युवाओं के बारे में घोषणा करते हुए बताया था कि प्रतिवर्ष 10 लाख युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जिसे स्टाइपेंड कहा जाएगा। इसका सालाना बजट प्रतिवर्ष 3,000 करोड रुपए होगा यानी कि कुल 5 सालों में 15,000 करोड़ रुपए युवाओं को भुगतान किया जाना था लेकिन युवाओं के लिए केवल 250 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएँ कि युवाओं के हक के 14,750 करोड़ रुपए कहाँ गए? क्या वह राशि भी भूपेश सरकार डकार गई?
श्री भगत ने हैरानी जताई कि नीट पेपर लीक मामले पर हायतौबा वह कांग्रेस मचा रही है, जिसने अपने शासनकाल में पीएससी प्रतियोगी परीक्षा में घोटाला करके युवाओं के सपनों को चूर-चूर तो किया ही, साथ ही उनके परिजनों तक के उन अरमानों को रौंदने का काम किया था, जो उन परिजनों ने अपनी सारी जमा-पूंजी, सम्पत्ति दाँव पर लगाकर अपने बच्चों के सुनहरे के भविष्य को लेकर संजोए थे। श्री भगत ने कहा कि नीट पेपर लीक कांड को लेकर भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जाँच प्रक्रिया में जुटी है, बावजूद इसके कांग्रेस सस्ती और ओछी राजनीति करके प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ने के मौके तलाश रही है।
शराबी शिक्षक पर गिरी गाज...स्कूल के सामने नशे में धूत्त पड़े मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी.....
बलौदाबाजार। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत गिंदोला से आया है। जहां प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गांव वालो की शिकायत पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच अधिकारी के आने की भनक मिलते ही शराबी प्राचार्य मौके से मोबाइल और मोटरसायकाल छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। जिसके बाद आज शराबी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह शराब के नशे में स्कूल के सामने ही लेता हुआ था। जिसका वीडियो वायरल होने पर शराबी शिक्षक को कलेक्टर दीपक सोनी की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आदेश जारी.....

CG : मेला देखकर घर लौट रहे दो लड़को की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम
अंबिकापुर :- अंबिकापुर – प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो किशोर की मौत हो गई। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।
दोनों मृतक ग्राम चिखलाडीह के रहने वाले है। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। दोनों किशोर बुधवार की शाम अंबिकापुर आए थे। अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में चल रहे मेला देखने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से ही गांव वापस लौट रहे थे।
रास्ते में महर्षि स्कूल के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे किशोर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।देर रात किशोर की भी मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। अंबिकापुर-कल्याणपुर-प्रतापपुर मार्ग पर वाहनों की तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर गौण खनिज परिवहन में लगी वाहनों का अत्यधिक दबाब रहता है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ में ASI और प्रधान आरक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, यहां पदस्थ ASI और प्रधान आरक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों तबादला किया गया है. जिसका आदेश सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया है.
देखिए लिस्ट-


*छत्तीसगढ़ में "पे साय" सरकार, राज्य और केंद्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य*
पीजी कालेज कांकेर में अब शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होगा
कांकेर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने का निर्णय लिया है। तदानुसार जिले के अग्रणी महाविद्यालय भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में इस वर्ष स्नातक तीन/चार वर्ष का होगा जिसमें 06 एवं 08 सेमेस्टर होगे। जिसमें सभी सेमेस्टर में क्रेडिट बेस्ड ग्रेडिग प्राणाली शुरू होगा।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत चार वर्ष स्नातक प्रोग्राम में पहले साल की पढ़ाई के बाद विद्यार्थी को सर्टिफिकेट दूसरे साल डिप्लोमा, तीसरे साल में स्नातक की डिग्री एंव चैथे साल में आॅनर्स की डिग्री प्रदान किया जायेगा। चार वर्ष का स्नातक उन्ही को करने की आवश्यकता होगी जिसे आगे मास्टर्स डिग्री या रिसर्च के क्षेत्र में आगे जाना हो।
नई शिक्षा नीति एक बहु विषयक पैटर्न पर अधारित है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी अपने मुख्य विषय के साथ अन्य संकायों के विषय का भी चयन कर सकते है। नई शिक्षा नीति रोजगारपरक भी है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम और वेल्यू एडेड कोर्स भी पढ़ाया जायेगा। नए शिक्षा सत्र से विद्याथियों को कक्षा में नियमित उपस्थिति देना होगा पढ़ाई के दौरान सभी विषयों के विद्यार्थियों को असाईमेंट सहित आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेना होगा। क्योकि नई शिक्षा नीति में 70 प्रतिशत का सैंद्धांतिक परीक्षा एवं 30 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन से परीक्षा हेागी। स्वाध्यायी छात्रों को भी आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा देना होगा। इसी तरह 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावक को महाविद्यालय से जानकारी प्रेषित की जायेगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सरला आत्राम के निदेर्शन में महाविद्यालय में समस्त प्राध्यापकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संवेदीकरण (प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संयोजक डाॅ. नेलसन खेस एवं सदस्य डाॅ. आशीष नेताम के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संवेदीकरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं के बारे में समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. लक्ष्मी लेकाम, आई.क्यू.ए.सी प्रभारी डाॅ. अंर्चना सिंह, नैक प्रभारी डाॅ. व्ही.के.रामटेके, डाॅ.एस.आर.बंजारे, डाॅ.एल.आर.सिन्हा, डाॅ. कमला ठाकुर, डाॅ. आर. कुलदीप, प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो. सुमिता पाण्डे, डाॅ. अशोक ज्योति, प्रो. विजय प्रकाश साहू, प्रो. सन्तुराम दर्रो, प्रो. अलका केरकेट्टा, डाॅ. हेमलता साहू, प्रो. ऋचा सगने, डाॅ. अनुपमा पटेल, प्रो. निमिता कुजुर, प्रो. प्रियंका टोप्पो एंव महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष प्राध्यापक उपस्थित थें।
छत्तीसगढ़ में 33000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक,नहीं मिली वित्तविभाग की अनुमति
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33000 हजार शिक्षकों की भर्ती पर बाधा आ रही है। दरअसल, वित्तविभाग की अनुमति नहीं मिलने से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। इधर समीक्षा बैठक में भी शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा की गयी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान साफ कहा है कि मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की अनुमति के बाद ही यह भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पायेगी।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
शिक्षामंत्री ने कहा कि , छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य में शिक्षकों के 33000 रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि सारी विसंगतियां को जल्द से जल्द दूर कर उनको अवगत कराया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी शासकीय और गैर शासकीय शालाओं को मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिया है कि पुस्तकों को जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। वहां से सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही भेज दिया जाए।
इसके अलावा जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डीएमएफ और सीएसआर मद से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा विभाग की अलग से इंजीनियरिंग सेल प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। साथ ही विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई क्लास रूम बनाने के निर्देश दिए । साथ ही राज्य के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेडेशन करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथ्स, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं की समय समय पर जाँच एवं निरीक्षण करने को भी कहा एवं अशासकीय शालाओं में आर.टी.ई. के शुल्क की प्रतिपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने अशासकीय शालाओं में शुल्क वृद्धि, गणवेश, पुस्तक खरीदी एवं आर.टी.ई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी न होने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने को भी कहा जिसमे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले शालाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने नए स्कूल खोलने की जगह बेहतर निजी विद्यालयों को अनुदान देकर विद्यार्थियों को उसमे शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।
श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047″ विजन डॉक्यूमेंट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्योता भोज कार्यक्रम की समीक्षा की। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहती है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए व्यवस्था और गुणवत्ता दोनों में उचित बदलाव लाया जाएगा।
बैठक में कोमल परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा, संजीव झा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, दिव्या मिश्रा संचालक लोक शिक्षण, राजेंद्र कटारा संचालक एससीईआरटी, कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
rime : बहू घर से गायब, बेटे की लाश देखकर पिता के उड़े होश, जानें क्या है मामला…!!
सूरजपुर। जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम डालाबहरा में एक महिला ने टंगिया से हमला कर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद महिला फरार हो गई थी। जिसे पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने बताया, पति उस पर शक करता था। रोज लड़ाई झगड़े से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया हूं।
बता दें कि आज सुबह मृतक विवेक कुमार के पिता ने झिलमिली थाने में सूचना दी कि उसके बेटे की हत्या हो गई है और बहू घर से गायब है। तत्काल झिलमिली पुलिस डालाबहरा गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी ने पुलिस की टीम बनाई। टीम को कोरिया जिला के बैकुंठपुर के पास मृतक की पत्नी मिली, जिसे थाने लाने के बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया।
आरोपी पत्नी ने बताया कि हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दिसंबर में दोनों की शादी हुई, पर वह मुझ पर शक करता था। हमेशा इस बात को लेकर लड़ाई होती थी। कल रात भी इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच दो बजे तक विवाद होता रहा। इसके बाद जब वह सो गया तो टंगिया से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और वहां से चली गई।
बलौदा बाजार की घटना एवं लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन
रायपुर में धरने को संबोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी। भाजपा सरकार के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये है। नागरिकां और समाज का हौसला बनाये रखना और कोई घटना हो उससे पहले सख्ती से कार्यवाही करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा सरकार सभी पैमानों और बिंदु में असफल हुयी है। इसलिये भाजपा को सरकार में बने रहने का अधिकार नही है। यह साय सरकार छत्तीसगढ़ को संभाल नही पा रही है। बलौदाबाजार प्रकरण में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन आयोजनकर्ता, टेंट लगाने वाले, भोजन व्यवस्था वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है? वो पुलिस के नाक के नीचे बैठे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर बात करते तो कोई रास्ता निकल जाता और जो जानकारी है उसको साझा करते। भाजपा में मंत्रियों के बीच गुटबाजी चल रहा है। एक दूसरे के बीच शीत युद्ध चल रहा है। यह सरकार की नाकामी है जो बलौदा बाजार में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं यह जानकारी भी नहीं एकत्रित कर पाई। यह आईबी, एलआईबी तथा गोपनीय सूचना तंत्र की नाकामी है जो समय पर भीड़ को काबू नहीं कर पाई। सतनामी समाज के प्रदर्शन में कहीं ना कहीं भाजपा के द्वारा असामाजिक तत्वों को घुसाया गया और इन्हीं असामाजिक तत्वों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच हो। धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माइक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया? इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था? भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आये थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया? रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई? आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी? एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये?
कोरिया में धरने को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना भाजपा राज में प्रदेश के माथे पर कलंक का टिका है। बलौदाबाजार हिंसा की घटना भाजपा विष्णुदेव साय सरकार की लापरवाही, नाकामी, लचर कानून व्यवस्था के कारण हुई है। सरकार को समाज के मांग अनुसार घटना की जांच कराया जाना चाहिए था, भाजपा सरकार अगर समय पर आवश्यक कदम उठाये होते तो ये घटना नहीं होती। जांच के नाम पर दोषी भाजपाइयों को बचाया जा रहा है, बलौदा बाजार की जनता भयभीत है, बेगुनाहो के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में किये जा रहे है और प्रत्येक जिलों में आज दिनभर हम सब लोग जैतखाम के टूटने के बाद जो शासन ने अपने नीति अपनाकर किस ढंग से इस मुकाम पर पहुंचा दिया। सबको चिंता होने लगी। मई के महीने में गुरूबाबा घासीदास जी का प्रतीक जैतखाम को किसी भी बदमाश ने तोड़ा और समाज की मांग थी कि उसकी जांच हो जाये। जांच हुयी और उस जांच में 2 दैनिक मजदूर वहां नल बनाया करते थे, नल जल मिशन का और वह बिहार के रहने वाले है उनको पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहली घटना को इतने हल्के में ही ऐसे छोड़कर, एक ऐसे समाज जो गुरूबाबा घासीदास जी पर पूरा विश्वास करता है जो हम सब के लिये एकता भाईचारा सौभाग्य प्रेम का प्रतिक है जिस जैतखाम को देखकर हम लोगो को बाबा जी की याद आती है, अपने पन की याद आती है, उनके त्याग की याद आती है।
प्रदेश के सभी जिलों में बालोद फूलोदेवी नेताम, बलौदाबाजार विकास उपाध्याय, कोरबा शहर एवं ग्रामीण हरीश परसाई एवं राजकिशोर प्रसाद, दुर्ग शहर-ग्रामीण एवं भिलाई रविन्द्र चौबे, जांजगीर-चांपा डॉ. शिवकुमार डहरिया, सूरजपूर अमरजीत भगत, जशपुर उमेश पटेल, बीजापुर कवासी लखमा, जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण मोहन मरकाम, बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जयसिंह अग्रवाल, कांकेर अनिला भेड़िया, रायगढ़ शहर एवं ग्रामीण डॉ. प्रेमसाय सिंह, गरियाबंद छाया वर्मा, धमतरी गुरूमुख सिंह होरा, महासमुंद राजेन्द्र तिवारी, कोण्डागांव बीरेश ठाकुर, दंतेवाड़ा राजमन बेंजाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दलेश्वर साहू, सुकमा संतराम नेताम, कवर्धा भेलाराम साहू, सक्ति डॉ. रश्मि सिंह, बेमेतरा अरूण वोरा, राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी भुनेश्वर सिंह बघेल, नारायणपुर रेखचंद जैन, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही शैलष पाण्डेय, मुंगेली आशीष छाबड़ा, बिलाईगढ़-सारंगढ़ विनोद चंद्रकार, बलरामपुर पारसनाथ राजवाड़े, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर गुलाब कमरो।
CG - बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, सुधार कार्य के दौरान सप्लाई चालू करने से लाइनमैन की मौत
काफी देर तक खंबे में लटकता रहा शव
घटना के बाद लगभग एक से दो घंटे तक विद्युत कर्मचारी किशून कुमार दर्रों का शव खम्बे के ऊपर हि लटकता रहता खम्बे में करेंट सप्लाई चालू होने के कारण कोई भी कर्मचारी शव को निकालने कि कोशिश नहीं किया लगभग दो घंटे बाद करेंट सप्लाई बंद कराने के बाद शव को खम्बे से उतारा गया।
विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक कर्मचारी कि ले ली जान
विद्युत विभाग कि बड़ी लापरवाही है जिसके चलते सुधार कार्य में लगे लाईनमैन कि जान चली गई है लाईनमैन खम्बे के ऊपर चढकर सुधार कार्य कर रहा था उसी दौरान बिना सूचना के हि जिस लाईन में सुधार कार्य किया जा रहा था वहां कि सप्लाई लाईन को विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया जिसकी चपेट में आने से लाईनमैन कि मौत हो गई है
सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बंदूक़ समेत भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री बरामद
सुकमा : नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकनगुड़ा, मोरपल्ली, ताड़मेटला, गोलागुड़ा, कोत्त्तागुड़ा व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलो द्वारा जंगल-झाड़ियों का सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि ग्राम करनगुड़ा के जंगल/पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षाबलों पर जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुन बीजीएल हथियारों से फायरिंग किया गया।
सुरक्षा बलों द्वारा भी अपना परिचय बताते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व अपने आप को घिरता हुआ देखकर नक्सली जंगल/पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ लगभग 20-25 मीनट तक चली। तद्पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने 1 नग भरमार बंदूक , 2 नग घड़ी, 1 नग कम्बैट बैरल कैप, नक्सल साहित्य, 1 नग थैला, जूता का लेस, दवाईयां, साबुन, एवं नक्सलियों दैनिक उपयोगी कपड़े आदि बरामद किया गया।
बिलासपुर केंद्रीय जेल में नए उप जेल अधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे उत्तम कुमार पटेल
बलौदाबाजार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा
बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा ना आये। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने क़े लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि एसडीएम क़े द्वारा ली जाने वाली बैठको में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई समस्या ही तो जरूर बतायें। उन्होने विगत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निःशुल्क ईलाज कि व्यवस्था तथा दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर +91-9479190629 तथा एम्बुलेंस कॉल नंबर को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों क़े उचित निपटान क़े लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात क़े मौसम में मौसमी बिमारियों क़े रोकथाम क़े लिए शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।
CG - बीयर की खेप लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूटने के लिए पहुंच गए पियक्कड़, लेकिन उससे पहले हो गया ये कांड
राजनांदगांव। देर रात सड़क हादसे में एक ट्रक पलट गया। जिसमे बीयर की बोतले लदी थी। ट्रक के पलटते ही बीयर सड़क पर बहने लगी। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी से बीयर सलामत रहा, बावजूद कुछ पियक्कड़ कुछ पेटी पार करने में जरूर जुट गये। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का है, जहां जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बीयर की पेटियां लेकर आ रहा था, जिसमें करीब 2400 पेटी बियर के डिब्बे थे। जानकारी के मुताबिक बियर ट्रक से ओडिशा जा रही थी, तभी मंगलवार की रात में लगभग 1 बजे जी ई रोड में PWD कार्यालय के पास अचानक से ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से ड्राइवर क्लीनर बच गए, लेकिन सड़क पर बियर की कई पेटियां टूट कर बिखर गई। इस दौरान सड़क पर शराब बहने लगी। सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने बियर की पेटी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
रात को ही पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पलटे ट्रक को खाली करा कर दूसरी गाड़ी से बियर की पेटियों को नदई स्थित मोहरा वेयर हाउस में रखवाया गया है। बाद में परमिट जारी होने पर माल को ओडिशा रवाना किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं।
मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।
CG - एक बार फिर शिक्षा जगत हुआ शर्मसार, स्कूल गेट के सामने नशे में धुत्त मिला प्राचार्य, फिर जो हुआ.....
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। आज स्कूल गेट के सामने प्राचार्य नशे में धुत्त मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला शासकीय हाईस्कूल गिंदोला, विकासखंड बलौदाबाजार का है।
आज से स्कूल का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला था। परमेश्वर सेन शासकीय हाईस्कूल गिंदोला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है, जो आज स्कूल गेट के पास नशे में धुत्त मिला। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते कह रहे कि जब स्कूल का मुखिया ही ऐसा हो फिर देश केबच्चों का भविष्य कैसा होगा।
बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल
बलौदा बाजार :- बलौदा बाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। वही राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।
इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हैं। फायर ब्रिगेड चौक मोती बाग में हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
प्रेमिका की किसी और से हुई सगाई, तो प्रेमी जोड़े को मंजूर नहीं हुई जुदाई, जहर खाकर दोनों ने लगाया मौत को गले
कांकेर : - एक दिन पहले प्रेमीका कि सगाई किसी और से हुई थी प्रेमी जोड़े को एक दुसरे से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुआ तो दोनों ने एक साथ हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह दिया मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जिस युवती की एक दिन पहले सगाई हुई थी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर का सेवन कर लिया, और दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गांव से बाहर खेत में दोनों का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार दर्रो ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, सगाई के बाद से उसकी बहन खुश नहीं थी, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई के बाद सगाई की रात ही प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने रात में गांव से बाहर धरमूराम आंचला के खेत में बुलाया, जहां दोनों ने यह फैसला लिया कि अगर दोनों एक साथ इस दुनिया में जी नहीं सकते, एक साथ दुनिया को अलविदा तो कह सकतें हैं, दोनों को एक दूसरे से जूदा होकर जीना मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने एक साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद दोनों रात भर खेत में तड़पते रहे। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून की सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे पड़े हुए थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी, लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है, वह अपने नाना नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया, लेकिन प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जूट गई।
रेलवे ट्रैक में मिली दो सगे भाईयों की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी...पुलिस जांच में जुटी
महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव 22 वर्ष हैं। दोनों महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं।
एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।
मुख्यमंत्री साय, बृजमोहन को मंत्री पद से बर्खास्त करें - दीपक बैज
भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे? बृजमोहन अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिये है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायक के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को धता बता दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोई व्यक्ति बिना विधानमंडल का सदस्य रहते हुये भी 6 माह तक मंत्री पद धारित कर सकता है। उसे 6 माह के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होता है। बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग है। उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यहां पर 6 माह के अंदर सदस्य के निर्वाचन की अपेक्षा वाली बात नहीं है। अतः संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पद लोलुप है, सत्ता में बने रहना ही उनके लिये सब कुछ है। कोई सांसद पद पर तत्काल निर्वाचित व्यक्ति यह कह कर मंत्री पद नहीं छोड़ रहा कि वह 6 माह तक मंत्री बने रह सकता है यह भाजपा में ही संभव है। भाजपा और मुख्यमंत्री बताये कि क्या वह भी बृजमोहन अग्रवाल के इस निर्णय के साथ है या राजनैतिक सुचिता को देखते हुये मुख्यमंत्री उनको बर्खास्त करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से भी मांग करती है कि यदि बृजमोहन मंत्री पद से स्वयं इस्तीफा नहीं देते है या मुख्यमंत्री उनको नहीं हटाते है तो राज्यपाल स्वयं उनको मंत्री पद से बर्खास्त कर एक नजीर प्रस्तुत करें। राज्य में संवैधानिक नैतिकता की रक्षा का दायित्व राज्यपाल के पास ही है राज्य की जनता उनसे अपेक्षा कर रही है कि वे बृजमोहन को तत्काल बर्खास्त करें।
विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा : बृजमोहन और डॉ रमन सिंह हुए भावुक
जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो बहुत कुछ छोड़ना भी पड़ता है। 35 सालों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहने और राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करने के बाद भाजपा के
वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को उनके आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज विधायक पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है।
जनता के प्यार और आशीर्वाद से पिछले 35 सालों से भी ज्यादा समय से विधायक रहा हूं। विधानसभा में मेरे पुराने और नए साथी हैं जो एक परिवार की तरह है। लेकिन नियमतः लोकसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के अंदर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना पड़ता है। इसलिए बड़े भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं।
उन्होंने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व और रायपुर लोकसभा की जनता ने नई जिम्मेदारी दी है। नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा। अपनी जनता के लिए जैसे उनका मोहन था, आगे भी वैसा ही उनका मोहन रहेगा।
त्यागपत्र लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, यह उनके लिए बहुत भावुक पल है। पिछले कई दशकों से बृजमोहन अग्रवाल के साथ काम किया। विधानसभा कार्यवाही के कुशल संचालन में बृजमोहन अग्रवाल जी से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
अब सदन में उनकी कमी खलेगी। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल जी को सांसद सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए वो बृजमोहन अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, राजेश मूणत, इंद्रजीत साहू, सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया पहुंचे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। वे ग्राम बन्दरचुंआ में जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग युवक-युवतियों का आस्था संस्थान द्वारा कराया गया सामूहिक आदर्श विवाह
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दुर्ग के अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामूहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यांे के दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। समारोह में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर और नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिव्यांगजन भाई बहनों के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने का मुझे अवसर मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य एवं बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का यह आयोजन पुण्य का कार्य है। यह संस्था लगातार जनकल्याण का कार्य कर रही है। चाहे वह लावारिश लाशों को सद्गति देेने का कार्य हो, रक्तदान कार्य हो या दिव्यांग जनों का वैवाहिक कार्यक्रम हो। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी पुण्य के कार्य में लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शारीरिक रूप से विकृत लोगों को पहले विकलांग के नाम से जाना जाता था, जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सम्मान-जनक नाम दिव्यांग दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजना संचालित कर हर संभव सहयोग का प्रयास कर रही है। उन्होंने आदर्श विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे हुए नवदम्पत्तियों के परिजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अपनी करकमलों से आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के संरक्षक सांसद श्री विजय बघेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अवगत कराया कि यह संस्था विगत 19 वर्ष से दिव्यांग आदर्श विवाह करते आ रही हैं। अब तक 1890 दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न करायी जा चुकी है। आज यहां पर लगभग 250 से अधिक जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह संस्था अब तक 1789 लावारिश लाशों को सद्गति प्रदान कर चुकी हैं। सांसद श्री बघेल ने संस्था के कार्यों को विस्तारपूर्वक रेखांकित करते हुए संस्था से जुड़े सभी लोगों कोे साधुवाद दिया। कार्यक्रम में आस्था संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रकाश गेडाम और संयोजक प्रहलाद गुप्ता तथा विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामफल शर्मा और संयोजक श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा दिव्यांगजनों के परिजन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग युवक-युवतियों का आस्था संस्थान द्वारा कराया गया सामूहिक आदर्श विवाह
आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती से सम्बद्ध संस्था) द्वारा आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन दुर्ग स्थित अग्रसेन भवन में किया गया। सर्व जाति व धर्म के 250 से अधिक दिव्यांग युवक-युवतियों ने निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और शादी के पवित्र बंधन में बंधे। आस्था बुहुउद्देशीय संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा कार्य किया जा रहा है। अब तक 1890 निर्धन दिव्यांग युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह कराया है, जो कि निरंतर प्रगति पर है। राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिलों से आए युवक-युवतियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे आदर्श सामूहिक विवाह को सराहा। विवाह करने आए नवदम्पत्तियों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण विवाह मंे होने वाले खर्चे का वहन करने में परिवार वाले सक्षम नही थे। निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह में हम बेटियों की शादी होने से घर वालों की चिंता अब दूर हो जाएगी। उन्होंने इस विवाह के लिए राज्य सरकार और संस्था को धन्यवाद दिया। सामूहिक विवाह में युवतियों को संस्था द्वारा गृहस्थी का सामान थाली, चम्मच, गिलास, पानी टंकी, लोटा, कटोरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, साड़ी उपहार के रूप में दिया गया।
