प्रदेश
अनुकंपा नियुक्ति: दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आदेश हुआ जारी
दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत 03 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार मधुबाला यादव पिता स्व. संतोष कुमार यादव ग्राम परसुली पोस्ट तुमाकला तहसील धमधा जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में तथा हिमांशु यादव पुत्र स्व. प्रकाश कुमार यादव 75/2 पचरी पारा दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार श्री अभय राज भगत पिता स्व. सिकंदर राम भगत ग्राम दमगड़ा पोस्ट केराडीह तहसील कुनकुरी जिला जशपुर, वर्तमान पता ब्लाक नंबर 14 मकान नंबर 95 तीसरी बटालियन छ.ग.स.ब. अम्लेश्वर तहसील पाटन जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। उक्त आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर कर्त्तव्य पर अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा गया है।
झूठी शिकायत की आशंका पर नहीं लिखी रिपोर्ट, थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से नौका विहार करते मयाली नेचर कैंप बैठक स्थल तक पहुंचे
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की मयाली में हो रही है बैठक
पारंपरिक वाद्य यंत्रों और बांस की टोपी व जंगली फल पत्तियों की माला से हुआ स्वागत
रायपुर :- प्रकृति की गोद से आज सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है। जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से बैठक में शामिल होने मयाली डैम में बोट से सभी अतिथियों के साथ मयाली नेचर कैंप की खूबसूरती को निहारते हुए बैठक स्थल तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, राम प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी शशिमोहन सिंह भी पहुंचे।
जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल मयाली स्वदेश दर्शन योजना में शामिल, 10 करोड़ से होगा कायाकल्प
नेचर कैंप से एक ओर डैम की खूबसूरती तो दूसरी ओर विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ का विहंगम दृश्य और दिखाई पड़ता है। चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। मयाली नेचर कैंप को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने के साथ ही पर्यटन विभाग ने मयाली के विकास के लिए 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मयाली नेचर कैंप- प्रकृति का अनुपम उपहार
जशपुर की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित है प्रकृति का अनुपम उपहार मयाली। यहां मयाली नेचर कैंप जिले के कुनकुरी ब्लॉक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे के करीब स्थित है। डेम के किनारे, हरियाली से भरे हुए प्राकृतिक स्थल पर परिवार के साथ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। वीकेंड के दिनों में मयाली में लोगों की भीड़ ज्यादा जुटती है। मयाली नेचर कैंप में बोटिंग की भी सुविधा है।


हटाए गए सूरजपुर के पुलिस कप्तान, उनकी जगह ये होंगे नए एसपी...गृह विभाग ने जारी किया आदेश..!!

बस का इंतजार कर रही थी युवती से दुष्कर्म, कार सवारों ने लिफ्ट देने के नाम पर किया घिनौनी हरकत…
बिलासपुर | जिले से युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, कोरबा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी काेरबा में रहने वाला आकाश दिव्य वहां आया और उसे कोरबा छोड़ने की बात कही इधर युवक पहचान का होने के कारण युवती उनकी कार में बैठ गई इसके बाद युवक कार को सुनसान जगह पर ले गया जहा पर सुभाष भारद्वाज ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया।
इधर युवक की हरकताें से सहमी युवती वहा से किसी तरह भाग निकली और बस से कोरबा चली गई वही घर पहुंचने पर उसने स्वजन को उक्त मामले की जानकारी दी और कोनी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इधर युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित सुभाष और उसके सहयोगियाें आकाश दिव्य, मौसम दिव्य को गिरफ्तार कर लिया है।
CGPSC ने जारी किया विज्ञापन, SI, प्लाटून कमांडर समेत इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी खबर है, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC/सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक विशेष शाखा, प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक साइबर क्राइम पदों पर भर्ती का आदेश जारी किया है। परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। आदेश के अनुसार रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। वही 21 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

CG : शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई यह वजह
दुर्ग: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने शिवनाथ नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। सुचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मिलकर युवक के शव को बाहर निकालवाया है। वहीं पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम रवि राज रंधावा है, जो कि दीपक नगर दुर्ग का निवासी है, तो वहीं युवक ने बाकायदा सुसाइडल नोट भी छोड़ा है, जिसमें हल्दीराम और एसएस फूड प्रोडक्ट लिमिटेड के साहब के नाम सुसाइडल नोट लिखा गया है। सुसाइड और नोट में लिखा है कि दोनों ही साहब मुझे परेशान कर रहे हैं और इस वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं।
दरअसल एसडीआरएफ कि टीम को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी के ग्राम पेपर छड़ी शिवनाथ नदी पुल के ऊपर से कोई व्यक्ति कूद गया है। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के 15 जवानो के साथ शिवनाथ नदी पहुंचे और डीप डाइविंग के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, इसके बाद युवक की डेड बॉडी को रेस्क्यू किया गया, फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।
CG : सिविल सर्जन ने 47 डॉक्टरो को थमाया नोटिस, जानिए क्या हैं वजह?
बिलासपुर : बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही हैँ जहाँ जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है, आपको बता दें कि पिछले तीन महीने से सुबह देरी से और शाम को अनुपस्थित रहने वालो डॉक्टरो से सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर जवाब माँगा है, और यदि 24 घंटे के भीतर में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उन सभी डॉक्टरों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
CG : कांकेर से बड़ी खबर, मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है, यहां गढ़चिरौली इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि जिले के भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है, दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग जारी है. मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ी क्षति होने का अंदेशा है. बता दें नक्सलियों की मौजूदगी के आधार पर आपरेशन लांच किया गया था, नक्सली विरोधी विशेष दस्ता सी 60 को मुठभेड़ स्थल की ओर भेजे जाने की खबर है.
इसदिन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पर आएंगी, जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी, जहां विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन.
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी.
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात.
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.
26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन):
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.
Breaking : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत
दुर्ग: ढोर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक बच्चे का इलाज जारी हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी का बताया जा रहा हैं।
CG: 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा : जिले में बीते दिन झाड़ियों में 2 साल की बच्ची खून से लतपथ हालत में मिली थी, बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, वहीं बच्ची के रेप मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। मामले में बच्ची का पिता ही आरोपी निकला, सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया। बता दें कि मासूम खून से लथपथ झाड़ियों के पीछे मिली थी। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को पुलिस ने रेप के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। परिजन ने बताया कि, उसी समय सौतेला पिता आया और बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ दुकान कुछ खिलने को लेकर चला गया। इस दौरान पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया। इसके बाद बची को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।
अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज
काफी देर तक बच्ची के नहीं आने से परिजन परेशान हो गए। आस-पास खोजने लगे, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद रात को बच्ची की रोने की आवाज झाड़ियों से सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। झाड़ियों के बीच बच्ची खून से सनी रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स से ब्लड निकल रहा था। इसके बाद परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत में उसे भर्ती किया गया। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
ग्रामीणों में आक्रोश
रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सौतेला पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल न्यायिक रिमांड पर आरोपी को भेजा गया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कसडोल थाने में भी कई अपराध दर्ज हैं।
करवा चौथ के दिन मिली फौजी पति के मौत की खबर, सदमे में पत्नी…
दुर्ग ;- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कोड़िया गांव निवासी भारतीय सेना का जवान उमेश कुमार साहू ने 19 अक्टूबर की देर शाम अंतिम सांस ली, जिसके बाद उसका पार्थिव शरीर गृह ग्राम लाया गया है। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उमेश साहू अमर रहे के नारे लगाए। जवान लेह-लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों में ड्यूटी करते समय शहीद हो गया।

जानकारी के अनुसार उमेश भारतीय सेना के 19 महार रेजिमेंट में लांस हवलदार (Chhattisgarh Lal Shaheed) था। लेह-लद्दाख में ड्यूटी कर रहा था उमेश। जहां बर्फीले पहाड़ों पर ड्यूटी करते समय जवान की तबीयत बिगड़ी। इस पर डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन उसके शरीर में ऑक्सीजन की कमी आ गई थी। इसी के चलते 19 अक्टूबर की देर शाम अंतिम सांस ली। इसके बाद सेना से पत्नी को करवा चौथ के दिन शहादत की सूचना दी गई। बेटे के चले जाने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी भी सदमे जैसी हालत में है।
बताया जा रहा है कि जहां उमेश की ड्यूटी लगाई गई थी वह इलाका काफी ऊंचाई पर है। जहां ऑक्सीजन की कमी रहती है। इसी के चलते जवान की तबीयत बिगड़ी। तभी ड्यूटी पर मौजूद साथी जवानों ने तुरंत मेडिकल पोस्ट पहुंचाया, जहां इलाज भी किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।
5 दिन पहले लापता युवक की जंगल में मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
बलरामपुर. आखिरकार 5 दिनों से लापता विक्रम पंडो की लाश मिल गई है, लेकिन जिस जगह से मिली और जिस हालात में मिली वह पूरी तरह से दूसरी कहानी कह रही है. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दूसरे पंडो ने अज्ञात हमलावरों की मार से बचने के लिए जंगल में मृतक के भागने की बात कही थीबता दें कि देवलाल पंडो ने 18 अक्टूबर को वाड्रफनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें विक्रम पंडो के साथ कोटराही में चाची के घर से 16 अक्टूबर को रात को लौटते समय चार बाइक सवार अज्ञात हमलावरों के मारपीट करने की बात कही थी. मारपीट से डरकर विक्रम के जंगल की ओर भागने और खुद जान बचाकर किसी तरह घर आने की बात कही थी. लेकिन देवलाल पंडो के बयान में विरोधाभाष इतने थे कि पुलिस पूछताछ में जल्द ही उसने सही कहानी बयां कर दी।
पुलिस के बताए अनुसार, देवलाल पंडो और मृतक विक्रम पंडो कोटराही गांव से बकरा चोरी कर 16 अक्टूबर की रात को जंगल के रास्ते आ रहे थे. इसी दौरान शिकार के लिए बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से विक्रम पंडो और चोरी के बकरे की मौके पर मौत हो गई. वहीं तार की चपेट में आने से घायल देवलाल किसी तरह से घर पहुंचने में कामयाब रहा।
दो दिनों तक विक्रम के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन पूछताछ करने जब विक्रम के पास पहुंचे तो उसने गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों के मारपीट करने की कहानी गढ़ डाली और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते समय इसी कहानी को दोहरा दिया. लेकिन कहानी का सिर-पैर नहीं होने की वजह से ज्यादा देर टिक नहीं पाई और हकीकत सामने आ गई. पुलिस अब जंगल से विक्रम का शव बरामद करने के बाद घटना की तह तक पहुंचने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।
राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पर आगमन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत
मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन श्री संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल उपस्थित रहे।
55 वर्ष से अधिक उम्र की महिला अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में तबादला, हाईकोर्ट ने रद्द किया आदेश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य शासन के उस तबादला आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें 55 वर्ष से अधिक उम्र के एक अधिकारी का तबादला नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किया गया था। कोर्ट ने शासन के सर्कुलर के आधार पर ही यह फैसला सुनाया।
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के महादेवघाट रोड की विकास विहार कॉलोनी की निवासी सरोज वर्मा, जो महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग में प्रशिक्षण अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। उनका तबादला अनुसूचित और नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में कर दिया गया। यह तबादला आदेश सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, रायपुर द्वारा जारी किया गया था।
सरोज वर्मा ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के माध्यम से रिट याचिका दायर की। अधिवक्ता पांडेय ने कोर्ट के सामने शासन के नियमों का हवाला देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 2015 के सर्कुलर के अनुसार, 55 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों का घोर अनुसूचित जिलों में तबादला नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता की उम्र 60 वर्ष चार माह है और मिर्गी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद शासन के तबादला आदेश पर रोक लगाते हुए इसे निरस्त कर दिया। कोर्ट ने इस आदेश में याचिकाकर्ता की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को भी ध्यान में रखा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बीजापुर जैसी कठिन परिस्थितियों में काम करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
