प्रदेश
चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार प्राप्त होगा-कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, साथ ही कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने जिला अस्पताल परिसर से दो नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस माकड़ी और फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर क्षेत्र में संचालित की जाएंगी। इनमें से एक एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध है, जो गंभीर मरीजों के लिए अहम साबित होगी।
विधायक लता उसेंडी ने कहा कि यह कदम कोण्डागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगा। इस पहल से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार प्राप्त होगा।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में कई बड़ी घटनाओं को दे चुकी हैं अंजाम
जगदलपुर। तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है. महिला नक्सली की पहचान सुजाता के रूप में हुई हैं। जो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की कई बड़ी घटनाओं में शामिल थी. महिला नक्सली को तब गिरफ्तार किया गया जब वह इलाज के लिए तेलंगाना के मेहबूबानगर गई थी.
छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली हुए थे ढेर
4 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि एनकाउंटर नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच जंगल में हुआ था. ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे.
इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 185 नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं.
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में एक और एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, इस तारीख से शुरू होगी हवाई सेवा.....
CG BREAKING: नायब सिंह सैनी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ CM साय हरियाणा के लिए रवाना, प्रधानमंत्री के साथ भी होगी बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा रवाना हुए। सीएम साय ने कहा, हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हमारे साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी ह
आपको बता दे नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सैनी के अलावा कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है। सैनी के सियासी सफर पर एक नजर डालें तो 2009 के विधानसभा चुनाव में नारायण गढ़ सीट पर उनका जमानत जब्त हो गया था। करीब 15 वर्षों के बाद वह हरियाणा की दूसरी बार कमान संभालने जा रहे हैं।
सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा : NSUI जिलाध्यक्ष समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी भी शामिल है. पांचों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले का खुलासा आईजी अंकित गर्ग ने किया है.
जानिए पूरा घटनाक्रम
बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरा जीना हराम कर रखी है’, जिस पर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया. इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया.
मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था, इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई. उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई. इसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा. जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे. वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी.
आईजी अंकित गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस कार्रवाई और प्रधान आरक्षक की सक्रियता के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
ये हैं आरोपियों के नाम
- कुलदीप साहू पिता अशोक साहू
- आर्यन विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा
- फूलसिंग पिता गणपत सिंह
- चंद्रकांत चौधरी पिता शिवप्रसाद चौधरी
- सूरज साहू पिता राजाराम साहू
Breaking: SI भर्ती का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिनों में परिणाम जारी करने के दिए निर्देश
बिलासपुर. कई महीनों से आंदोलन कर रहे SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अब हाई कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है. हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं. हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है.
2018 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
बता दें, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार के दौरान साल 2018 के अगस्त महीने में कुल 655 पदों के लिए SI भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसमें सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) समेत कई अन्य पदों की भर्ती होनी थी. 2019 में सरकार भी बदल गई लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हुई. इसके बाद राज्य की नई सरकार (कांग्रेस) ने साल 2021 के अक्टूबर में 975 पोस्ट के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी किया था.
कांग्रेस सरकार में दूसरी बार शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
SI भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया जून 2022 में शुरू हुई और 8 सितंबर 2023 तक चली. इस दौरान शारीरिक नापजोख जून-जुलाई 2022 में हुआ, प्रारंभिक परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई, जबकि मुख्य परीक्षा 26 मई से 29 मई 2023 तक हुई. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 से 30 जुलाई 2023 के बीच आयोजित की गई, और अंत में इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर 2023 के बीच लिया गया. परीक्षा को पूरा हुए 1 साल से अधिक हो गया, इस बीच एक बार फिर सरकार बदल गई. 2023 में भाजपा ने फिर से सरकार बनाई, लेकिन अब तक परीक्षा के परीणाम जारी नहीं हुए.
अब तक जारी नहीं हुए परिणाम
परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. आमरण अनशन, मुंडन संस्कार, स्वच्छता अभियान और रक्तदान के जरिये कर अभ्यर्थी कई बार रिजल्ट की मांग कर चुके हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है.
SI भर्ती परीक्षा का मामला ऐसे पहुंचा कोर्ट
SI भर्ती परीक्षा का मामला अदालत में पहुंच गया है. 29 जनवरी, 2023 को प्रारंभिक परीक्षा के बाद, 16 मई, 2023 को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, जिसमें 370 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ. इस चयन के बाद, जो अभ्यर्थी मेरिट सूची में नहीं आए, उन्होंने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए. याचिका में कहा गया कि 975 पदों में से 247 प्लाटून कमांडर के थे और मेरिट सूची में 20 गुना अभ्यर्थियों का होना आवश्यक था, जबकि सूची में 6,013 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. इस पर याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति जताई. 20 मई, 2024 को बिलासपुर हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि प्लाटून कमांडर की भर्ती में महिलाओं को शामिल करना गलत था, और उनकी जगह पुरुषों को शामिल करने का निर्देश दिया. हालांकि, कोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं हुआ, जिससे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन और अनशन किया.
हाईकोर्ट ने 15 दिन के अंदर परीणाम जारी करने का दिया आदेश
आज 16 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर परीक्षा परीणाम जारी करने के आदेश दिए हैं. अब देखने वाली बात है कि क्या अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम को लेकर राहत मिलेगी या नहीं.
CG: भाजपा विधायक के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।आदिवासी समाज से प्रतिनिधियों ने कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली गलौज और अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इससे पूर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने थाना साजा के टीआई पर एमएलए ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार किया था और समझौता करने का सुझाव दिया था
दशहरे के दिन हुआ था विवाद
CG : रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, जिम्मेदार अधिकारी मौन
कांकेर : जिले में रेत खदानों पर खनिज विभाग का नियंत्रण नहीं रहा। इसके कारण पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं मिलने के बाद भी खदानों में रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन के साथ भंडारण भी किया जा रहा है। क्षेत्र में रेत माफिया का इतना खौफ है कि इन्हें रोकने के लिए विभाग के अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। इससे जुड़ा एक ताजा मामला कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल तहसील क्षेत्र का आया है, जहां रेत का अवैध भंडारण काफी मात्रा में किया गया है ।दुर्गुकोंदल क्षेत्र के नवागांव में रेत माफिया अब बेखौफ होकर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं। 6 अक्टूबर की रात 7 गाड़ियों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था और सुबह खनिज विभाग को करवाही के लिए सौंपा गया था । माइनिंग अधिकारी से जब उन पकड़ी गई गाड़ियों पर क्या करवाही हो रही यह जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया साथ ही 10 अक्टूबर को भी पकड़ी गई कुछ गाड़ियों के फरार होने की जानकारी मिली थी इस बात की पुष्टि करने के लिए भी जब माइनिंग अधिकारी को फोन लगाया गया था तो भी उन्होंने फोन नहीं उठाया था।
नो एंट्री एवं सिंगल लाइन वाली सड़को से ये हाईवा गुजरती है साथ ही अवैध रेत परिवहन करने वाली गाड़ियां ओवर लोड रहती है जिस वजह से उस क्षेत्र के ग्रामीणों के आवागम हेतु मुख्य सड़क भी जर्जर हो चुकी है एक तो मुश्किल ग्रामीण अंदरुनी इलाको में विकाश होता है और अगर इन अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों से सड़के ख़राब होती है तो स्थानीय निवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
BREAKING : नगर पंचायत में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया सीएमओ
रायगढ़ : जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नगर पंचायत सीएमओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने सीएमओ को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम नगर पंचायत सीएमओ से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
पूरा मामला रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत का है। यहां नगर पंचायत सीएमओ रामायण पांडे ने मकान के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति देने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद जब प्रार्थी सीएमओ को रिश्वत के पैसे देने के लिए पहुंचा। जैसे ही उसने सीएमओ को पैसे दिए वैसे ही एसीबी की टीम पहुंची और सीएमओ रामनारायण पांडे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अभी भी नगर पंचायत के भीतर एसीबी की टीम के साथ शिकायतकर्ता मौजूद है। नगर पंचायत कार्यालय के सभी दरवाजों को बंद कर अंदर कार्यवाही चल रही है।
सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है
CG POLICE TRANSFER : दिवाली से पहले इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा...46 प्रधान आरक्षक बने ASI
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेंज के अंतर्गत पुलिसकर्मियों के लिए दिवाली से पहले एक बड़ी खुशखबरी आई है। दुर्ग जिले के 37, बालोद जिले के 6 और बेमेतरा जिले के 3 प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन देकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिससे उनके सेवाकाल में नया मोड़ आया है।
पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने इन प्रमोशनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी किए। इस प्रमोशन प्रक्रिया के तहत, दुर्ग जिले में 11, बालोद में 23 और बेमेतरा में 12 रिक्त पदों पर पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। इन पदों पर पुलिसकर्मी पी.पी. कोर्स करने के बाद सहायक उप निरीक्षक के रूप में पदस्थ किए जाएंगे।
महानिरीक्षक ने दी बधाई
पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को बधाई दी और उनसे आगामी चुनौतियों के प्रति तैयार रहने की अपेक्षा जताई। इस कदम से दुर्ग रेंज में पुलिस बल की क्षमता में सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और सेवाओं में और भी प्रभावी बदलाव देखने को मिल सकेगा।
देखें पूरी लिस्ट-


रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर : दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 38 दिनों तक रद्द, जानें वजह
दुर्ग : रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग से छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 38 दिनों के लिए रद्द किए जाने का निर्देश जारी किया है। दरअसल रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस मार्ग पर कोहरे का असर ठंड के दिनों में अधिक रहता है यही वजह है कि दिसंबर और जनवरी के दिनों में सारनाथ एक्सप्रेस को विभिन्न तारीखों को रद्द किया जा रहा है, हालांकि अभी केवल सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द किए जाने का निर्णय लिया गया है आने वाले समय में अगर कोहरे का असर अधिक होता है तो अन्य क्षेत्रों में भी ट्रेनों को रद्द किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।
लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में इतने बदलाव किए जा रहे हैं लेकिन अब तक रेलवे कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन में पढ़ने वाले प्रभाव को खत्म करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर पाया है यही वजह है कि आज भी ठंड के दिनों में कोहरे की वजह से ट्रेनें विलंब से चलती है यह तो उन्हें रद्द करना पड़ता है।
हालांकि पिछले कुछ समय पहले रेलवे ने तर्क दिया था कि कवच सिस्टम लगने के बाद यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी बावजूद इसके कवच को रेलवे के द्वारा अभी अनुमति प्रदान की गई है जिसे अमल में आने में अभी कुछ समय लगेगा ऐसे में अभी कोहरे के दिनों में इसी तरह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा और यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान तक जाने में समस्या उठानी पड़ेगी जरूरी है कि रेलवे ट्रेनों को रद्द करने की बजाय अगर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम करें तो ना तो यात्रियों को समस्या होगी और ना ही रेलवे का कार्य प्रभावित होगा। लेकिन न जाने क्यों रेलवे ट्रेनों को रद्द करने में ही विश्वास रखता है और यात्रियों को परेशानी में डालता है जो किसी भी तरह से उचित नहीं है।
स्वास्थ्य केंद्र से गायब मिले डॉक्टर्स, इलाज के आभाव में 4 साल के मासूम की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन ?
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ब्लॉकवासी परेशान है. वहीं आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली में इलाज के अभाव में 4 साल के मासूम की मौत हो गई, बताया जाता है कि परिजन बच्चे कों लेकर अस्पताल लाये थे लेकिन अस्पताल में ना डॉक्टर थे, ना ही नर्स, आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करते करते बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अब इस पर एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल उठ रहें है. CHC आवापल्ली में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां 4 साल के मासूम हरीश की ईलाज नहीं मिलने से मौत हो गई है. उइका सोमलू अपने बच्चे के साथ सुबह 8 बजे पहुंचा आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां स्टॉफ और डॉक्टर्स नहीं मिले, जिससे ईलाज के आभाव में बच्चे की मौत हो गई, अब सवाल ये है की अस्पताल में इस तरह की लापरवाही से मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने साफा एवं गज़माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।
मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
साथ ही एंबुलेंस के लिए बनी डिजिटल वेबसाइट, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का लोकार्पण एवं चेंबर पत्रिका ( ई-पत्रिका) का विमोचन किया।
राजधानी में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोक कल्याण के कार्यों का सांसद बृजमोहन ने किया लोकार्पण भूमिपूजन सांसद बृजमोहन के विकसित और सुंदर रायपुर के प्रयास ला रहे रंग
रायपुर :- शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार हैं। इनके सुधार और सुदृढ़ीकरण से ही एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को राजधानी रायपुर के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के दौरान कही।
अग्रवाल ने महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड स्थित माई की बगिया में 10 लाख रुपए से पाथवे, बगीचा एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण साथ ही खो खो पारा स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और 17.44 लाख रु. से पंकज गार्डन सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने 1.15 करोड़ की लागत से खो खो पारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमर अस्पताल के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमे
32.28 लाख रुपए से 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड, 45.51 लाख रुपए से हमर अस्पताल उन्नयन कार्य और 39.07 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष शामिल है।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार गरीबों की शिक्षा और स्वास्थ्य की विशेष महत्व देती है, इसीलिए खो खो पारा स्थित स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य सुविधा मेकाहारा चिकित्सालय में मिलता है वो सब यहां पर उपलब्ध होगा। उन्होंने अस्पताल में जल्द ही एक्स रे और ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में एयर कंडीशनर लगाने को भी कहा। श्री अग्रवाल ने अस्पताल में बनाए गए रैम्प पर नाराजगी जताते हुए निगम अधिकारियों की डांट लगाई और उसे जल्द सही करने का आदेश दिया।
सांसद बृजमोहन ने वामनराव लाखे वार्ड कुशालपुर अतंर्गत छ.ग. कन्नौजे धोबी समाज के 25.00 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लक्ष्मी नारायण दास वार्ड वामनराव लाखे और भक्त माता कर्मा के अंतर्गत 137.170 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति नगर निगम प्रमोद दुबे, उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद उत्तम साहू, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, सुभाष तिवारी, तरल सोलंकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षा विभाग अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।


मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए करमा नृत्य करने वाले कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति कर रहा था। मांदर की थाप पर सुंदर लोकगीत गाये जा रहे थे। लोक संस्कृति में रचे-बसे मुख्यमंत्री इसका आकर्षण नहीं छोड़ सके। उन्होंने मांदर थाम लिया और मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मांदर थामा। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ लोकसभा राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर भैयालाल रजवाड़े भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि करमा पर्व जनजातीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह प्रकृति के प्रति जनजातियों के गहरे प्रेम को दिखाता है। लोकगीतों पर उत्साह से पैर थिरकते हैं मांदर की थाप से नर्तकों की ऊर्जा और भी बढ़ जाती है। प्रकृति के सुंदर वातावरण के बीच जनजातीय संस्कृति के सुंदर कलाप्रदर्शन से कर्मा पर्व का आनंद कई गुना बढ़ जाता है।
