प्रदेश
CG CRIME : नाराज पति ने पत्नी को हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम ज्योति रात्रे (29 वर्ष) तेलासी गांव की निवासी थी. उसके आरोपी पति धीरज रात्रे पति ने आज अपनी पत्नी को मायके ले जाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार ले जा रहा था. इसी बीच उसने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के पत्थर खदान के समीप कैंची और हथौड़ा मारकर लहुलुहान कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं शव मिलने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने छानबिन के बाद हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.
महिलाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में निकली ऑगनबाड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन, पढ़े पूरी डिटेल
गरियाबंद/अम्बिकापुर। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों पर खुली भर्ती के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गये हैं। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती संत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 04 मुक्तिपारा आंगनबाड़ी केंन्द्र, गौरी पारा वार्ड क्रमांक 28 बंगालीपारा-02 में एवं अग्रसेन वार्ड क्रमांक 37 बण्ड बहरा में होगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं।
वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।
गरियाबंद आंगनबाड़ी भर्ती
एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र के 1 रिक्त पद में भर्ती के लिए 28 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बादीमार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है। जिसके लिए पात्र आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के लिए नियम व शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है तथा संबंधित स्थलों से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते है।
BREAKING : इस तारीख को रहेगी छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...!!
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसम्बर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ’सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल होने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम सिलौटा पहुंचे। जहाँ हेलीपेड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
CG CRIME NEWS : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
दुर्ग : जिले में फिर हत्या हुआ हैं। रविवार बीती देर रात मामूली विवाद में आरोपी ने मामूली सी बात को लेकर सिर पर पत्थर पटक कर एक शख्स की हत्या कर दी, मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना सिकोला भाठा का है।
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि घटना सिकोला भाटा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले योगेश सोना पिता भगवान सिंह सोना के घर के सामने रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में योगेश सोना के घर के सामने पड़ा हुआ था। यह बाद योगेश सोना को बुरी लगी और वह रोहित को वहां से हटाने लगा। इस बात को लेकर नशे में धुत रोहित से योगेश की तिखी बहस हुई और यह विवाद में बदल गया।विवाद बढ़ने के बाद योगेश सोना ने भारी पत्थर उठाकर रोहित के सिर पर पटक दिया।इस वार के बाद रोहित जमीन पर धड़ाम हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर तत्काल मोहन नगर पुलिस की मौके पर पहुंची। आरोपी योगेश सोना को हिरासत में लेने के बाद मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 74 आरक्षकों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
बलौदाबाजार : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। लिस्ट में ज्यादातर ऐसे अधिकारी हैं जो लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे। भाटापारा शहर थाना से 18 आरक्षक ,ग्रामीण थाना से 12 आरक्षक, कसडोल थाना से 6 आरक्षक, गिधौरी थाना से 6 ,राजदेवरी से 4 इस तरह जिले के अलग अलग थानों से कुल 74 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।


नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सूने मकान से अवैध शराब की 500 से अधिक पेटियां बरामद, बड़ी मात्रा में शराब देख पुलिस के उड़े होश...फिर जो हुआ….
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को तस्करी करते पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सुनसान मकान में छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई अवैध शराब की मात्रा 500 पेटियों से अधिक है और यह संख्या आगे और बढ़ सकती है। दशहरा के बाद शराब को खपाने की योजना थी।
बता दें कि कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने अवैध शराब का जखीरा मिलने की पुष्टि की और बताया कि यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 500 पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है और इसकी सटीक मात्रा की गिनती के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
गौरतलब है कि पुलिस द्वारा जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक है, जो पूरी कार्रवाई के बाद बढ़ सकती है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है।
CG - वर्दी हुई शर्मसार : वर्दी में लड़खड़ाते नजर आई उड़नदस्ता टीम, अवैध शराब पकड़ने निकली थी आबकारी टीम, फिर खुद ही सजा ली महफिल
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध शराब की धरपकड़ के लिए निकले प्रधान आरक्षक, आरक्षक और वाहन चालक खुद शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाते हुए दिखे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध हो गए और किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह कर्मचारी शराब के नशे में इतने मदहोश थे कि अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। लोग दंग रह गए जब उन्होंने इन कर्मचारियों को सरकारी वाहन के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते देखा। वर्दी पहने ये अधिकारी, जिन्हें कानून और नियमों का पालन कराने का जिम्मा सौंपा गया था, खुद कानून का उल्लंघन करते हुए नजर आए।
इस तमाशे का वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये तीनों कर्मचारी नशे की हालत में सड़क पर तमाशा कर रहे थे। वीडियो में एक आरक्षक को कैमरा देख कर मौके से भागते हुए भी देखा गया, जबकि अन्य कर्मचारी नशे में लड़खड़ाते हुए दिखे।
सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि ये कर्मचारी अवैध शराब पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन खुद ही शराब के नशे में धुत पाए गए। इस घटना ने आबकारी विभाग की छवि को गहरा धक्का पहुंचाया है और विभाग के उच्चाधिकारियों की भी जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं।
काम में लापरवाह अधिकारियों, ठेकेदारों को सांसद बृजमोहन ने दी चेतावनी
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में विकास कार्यों को गति देने के लिए रविवार को नगर निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी के विकास कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने लाखे नगर से अश्वनी नगर की सड़क के तत्काल निर्माण के आदेश दिए और प्रियदर्शनी नगर में सामुदायिक भवन निर्माण के आदेश दिए साथ यहां विधायक निधि से 19 कार्य स्वीकृत हुए थे लेकिन 7 आज तक अधूरे है जिस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल पूरा करने और 3 कार्यों को दोबारा सैंक्शन करने के आदेश दिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निगम अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी और जिन कार्यों की निविदा हो गई है उनका एक हफ्ते में वर्क ऑर्डर जारी करने का आदेश दिया।
श्री अग्रवाल ने बताया कि, रायपुर दक्षिण के 22 वार्डों में अनेकों महत्वपूर्ण प्रस्ताव काफी समय से पेंडिंग हैं जिस कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह बैठक ली है जिसमे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए साथ ही मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना और SUDA के अंतर्गत आने वाले कार्यों की भी योजना बनाने के निर्देश दिए है।
Crime: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम...!!
आबकारी विभाग के नियम-कायदों की उड़ रही धज्जियां, मनमानी कीमतों पर बेची जा रही शराब
कांकेर : जिले के पखांजूर बांदे , जैसे अंदरुनी इलाको में शराब दुकान के संचालकों द्वारा आबकारी नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है । शासन ने शराब की मात्रा निर्धारित की हुई है प्रति व्यक्ति को कितनी शराब की बोतल देनी है, साथ ही आबकारी नियम में सालों पहले शराब की खरीदी पर बिल देने का प्रावधान भी लागू किया गया था । बावजूद शराब दुकानदार शराब लेने वालों को बिल नहीं देते जिससे की मंदिरा प्रेमियों को शराब की कीमत का पता भी नहीं चलता, जिससे शराब दुकानदार महंगे दामों में शराब की बिक्री करते हैं और आमजन के साथ खिलवाड़ करते है।
गांव-गांव में भी बिक रही अवैध शराब
सूत्रो के अनुसार जानकारी मिली है की पखांजूर शराब दुकान से बड़गांव , हामतवाही,पचांगी और बांदे शराब दुकान से बेठिया, इरपानार, महाराष्ट्र बॉर्डर में लगे कई छोटे छोटे गांव में कोचियों को प्रति बोतल पर 5 से 10 रूपये बढ़ा कर शराब दी जाती है जिससे कोचिए गांव में ज्यादा पैसे में शराब की बिक्री करते हैं शराब दुकान के संचालक को भी इससे मोटी कमाई होती है । इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी है परंतु अधिकारी भी इस पर कोई करवाही नहीं करते है ,, यदि शराब दुकान के अलावा कोई अन्य दुकानदार सामान का बिल न दे और उसकी शिकायत हो तो तत्काल उस दुकानदार पर शासकीय करवाही होती परन्तु शासकीय शराब दुकान पर ही नियम का पालन न करने पर कोई करवाही नहीं ।
शराब की दुकानों पर बिल देने की व्यवस्था लागू करने के पीछे की वजहें
1.शराब की दुकानों पर मनमानी कीमतों पर शराब बेची जाती है.
2.शराब की क्वालिटी में भी फेरबदल की जाती है.
3.दुकानदार शराब बेचने के बाद बिल नहीं देते.
4.बिल देने पर आबकारी विभाग को पता चल जाता है कि शराब की दुकान में कितनी शराब की खपत होती है.
5.बिल देने पर दुकानदार महंगे दामों पर शराब नहीं बेच पाते.
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर बोला हमला
पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी :- पुलिस ने पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
तुलसी राम साहू और अन्य ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। इस शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
आकाश चन्द्राकर, जो महासमुंद के परसवानी का निवासी है, को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़ितों से 17,85,000 रुपए लिए थे।
CG - मां के सामने चार साल के बेटे को पिता ने पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, वजह जान रह जाएंगे हैरान.....
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था।
वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था। लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी। जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा। इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया।
इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
रेलवे ने सामान्य यात्रियों को दी राहत, अब हर ट्रेन में लगेंगे चार-चार जनरल कोच
बिलासपुर :- रेलवे ने एक बार फिर से ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्रियों को खुश कर दिया है। रेलवे ने फैसला लिया है सबसे ज्यादा सामान्य टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है ऐसे में सामान्य बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हर एक ट्रेन में जनरल कोच की संख्या 4-4 अतिरिक्त करने का निर्णय लिया है। अब परिवार के साथ सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें, बिलासपुर जोन सहित जोन के किसी भी रेलवे स्टेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा जनरल टिकट लेकर यात्री सफर करते हैं, लेकिन कोच की कमी के कारण उन्हें या तो यात्रा रद करनी पड़ती है या फिर अतिरिक्त किराया देकर स्लीपर कोच से मंजिल तक पहुंचना पड़ता है।
इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती थी खासकर ऐसे यात्री जो परिवार के साथ चलते है उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को अब रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और इसे दूर करने का प्रयास कर रही है।
स्लीपर के यात्रियों को भी मिलेगी राहत
ज्ब इस समस्या को दूर करने के विषय पर मंथन हुआ तो यह बात सामने आयी कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाने से न केवल सामान्य बल्कि स्लीपर के यात्रियों को राहत मिलेगी। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में जबरन चढ़ते है। इसके कारण आए दिन विवाद भी होता है। इसे ध्यान में रखते हुए एक-एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में पहले से एक-एक जनरल कोच है जो ट्रेन के आगे व पीछे जुड़ते है। दो अतिरिक्त कोच में ट्रेन की इसे हिस्से में जोड़े जाएंगे।
आगे व पीछे रहेंगी दो-दो जनरल कोच
यात्रियों को ट्रेन की आगे की तरह और पीछे के हिस्से में दो-दो जनरल कोच की सुविधा मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल में अभी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस समेंत आठ ट्रेनें एलएचबी कोच के साथ चलती है। वहीं पुराने नीले रंग के कोच की सुविधा लागू नहीं होगी। हालांकि आगामी दिनों में यह भी एलएचबी कोच के साथ चलेगी।
दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत, दशहरा से वापस लौट रहे थे ग्रामीण
मिली जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं.
