प्रदेश

प्राक्लन समिति के बाद अब संसद की अन्य दो स्थाई समितियों में सदस्य बने बृजमोहन

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की दो स्थाई  समितियां में सदस्य मनोनित किया गया है। इस संबंध में कल आदेश जारी हुआ। श्री अग्रवाल  पहले ही लोकसभा की सबसे महत्वपूर्ण प्राक्कलन समिति के सदस्य बनाए जा चुके है। ऐसे में श्री अग्रवाल को सदन की तीन अहम कमेटियों में लिया जाना यह बताता है कि उनके 40 वर्षों के संसदीय कार्य के अनुभवों का लाभ केंद्रीय योजनाओं में लिया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल को कैमिकल्स एवं फर्टिलाइजर कमेटी तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति में सदस्य मनोनित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह स्थाई समितियां संसद के अंदर ही गठित की गई ऐसी समितियां होती हैं जो किसी विशेष विषय या मंत्रालय से संबंधित मामलों पर गहराई से अध्ययन करती हैं। ये समितियां सरकार द्वारा पेश किए गए विधेयकों का विस्तृत अध्ययन करती हैं और उनमें सुधार के लिए सुझाव देती हैं। किसी मुद्दे पर या विधेयकों पर पक्ष और विपक्ष में होने वाले गतिरोध को दूर करने के लिए भी संसद की स्थायी समिति अपनी भूमिका अदा करती है।
 उक्त समितियों के अलावा श्री अग्रवाल जिस प्राक्लन समिति में सदस्य है  उसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जांच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में हैं। समिति प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव भी देता है।
ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने विभिन्न समितियां में स्थान देकर उनके 40 वर्षों के संसदीय कार्यों का सदुपयोग करना चाहती है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : 2 बैगा आदिवासियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच…

पंडरिया: - छत्तीसगढ़ के पंडरिया जिला विकासखण्ड के ग्राम कांदावानी में 2 बैगा आदिवासियों की मौसम के बदलाव के चलते मौत हो गयी है, वही मौके पर पंडरिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणो के स्वास्थ्य की लगातार जांच कर रही है। वही घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणो ने बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है उसमें से 1पुरुष रोजाना महुहा दारू का सेवन करता था। वही महिला के पति की मृत्यु के बाद महिला को दस्त होने के कारण तत्काल उसकी भी मृत्यु हो गई। जिसकी पुष्टि पंडरिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने की है।

और पढ़ें ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत्

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा जी ने कुशाभाव ठाकरे परिसर में बैठक ली।

प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय , प्रदेश भाजपा प्रभारी  नितिन नबीन , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  किरण सिंह देव जी,  पवन साय जी सहित वरिष्ठ नेतागण बैठक में उपस्थिति रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नालंदा परिसर में पहुंचकर छात्रों से भाजपा की सदस्यता की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूर्ण करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। प्रधानमंत्री स्वयं चाहते हैं कि प्रोफेशनल्स पॉलिटिक्स में नई सोच के साथ आएं। इससे राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। इसलिए युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल के पॉलिटिक्स में आने से शुचिता की सोच को और बेहतर स्थान मिलेगा। हमारी लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को राजनीति में आना चाहिए।

श्री नड्डा ने कहा कि देश में कुछ दल युवाओं को भ्रमित कर राजनीति करते रहे हैं। वह दल किसी से छिपा नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने युवाओं से भाजपा की सदस्यता की अपील की। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण श्रद्धेय भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उनके सपनों को पूर्ण करने प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्य करती रही है। छत्तीसगढ़ राज्य अपना उदय के 25वें बसंत की ओर है।  विकसित छत्तीसगढ़ का सपना हम सबका सपना है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा रायपुर पहुँचने के बाद विमानतल से सीधे केनाल रोड पहुँचे और वहाँ स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री नड्डा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास पहुँचे जहाँ उन्होंने श्री व्यास व परिजनों से सौजन्य भेंट की व श्री व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने श्री व्यास को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। लगभग आधा घंटा श्री नड्डा व्यास निवास पर रुके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, सुश्री लता उसेंडी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,  प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, पुन्नू लाल मोहले, रेणुका सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर,  भूपेंद्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भारत लाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, प्रदेश मंत्री  पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने रद्द की 28 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इसके अंतर्गत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाएगा। बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का कार्य 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

जिसमें बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस,बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस, जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस,अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल,अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल , चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।इसके अलावा 2 से 10 अक्टूबर तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

और पढ़ें ...

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य हेतु श्री जगत होंगे प्रेक्षक

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य हेतु श्री जगत होंगे प्रेक्षक
दुर्ग, 26 सितंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बेमेतरा जिले के अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत को दुर्ग जिले के नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली तैयार/ पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक नियुक्त होने के उपरांत 26 सितम्बर 2024 को प्रेक्षक गुड्डू लाल जगत का दुर्ग आगमन हुआ जहाँ वे दुर्ग जिले के अंतर्गत नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में चल रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया तथा इस संबंध में उप जिला निर्वाचन, अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रेक्षक गुड्डू लाल जगत से निर्वाचक नामावली के संबंध में लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सर्किट हाऊस के कक्ष क्रमांक 06 में कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से शाम 05.30 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। उनका मोबाईल नंबर 91319-89684 है।

और पढ़ें ...

CG : मुर्गी फार्म में बन रहा था प्रसाद का इलायची दाना, छापे मार करवाई से हड़कंप

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : देश में तिरुपति मंदिर के प्रसादम में जानवरों की चर्बी का मामला सामने आने का विवाद अभी थमा नही था कि अब छत्तीसगढ़ प्रदेश के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वर मंदिर परिसर में बिकने वाले इलायची दाने को लेकर एक नया बवाल खडा़ हो गया है। यहां श्री प्रसाद नाम से मिलने वाला इलायची दाना क्षेत्र के ही एक मुर्गी फार्म में बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद इसकी शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग में शिकायत हुई और विभाग ने बुधवार को छापे मार कार्रवाई करते हुए इसकी गुणवत्ता जचने के लिए सैंपल रायपुर भेजा है।

बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम राका के एक पोल्ट्री फार्म में बनने वाले इस इलायची दाने की बिक्री मां बमलेश्वरी मंदिर के सामने दुकानों में होती है और यही इलायची दाना प्रसाद के रूप में मां बमलेश्वरी को चढ़ाया जाता है। कई बार भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए इस इलायची दाने को मंदिर में प्रसाद के रूप में दर्शनार्थियों के बीच वितरण भी किया जाता है। शिकायत के बाद खाद्य विगाग ने छापेमार कार्रवाई की है। जिला खाद्य अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव ने बताया कि यहां से इलायची दाना पैक होने की जानकारी मिली थी। यहां पैकेट में डेट, बैच नम्बर नहीं लिखा है। जिसकी गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

मामले की शिकायत के बाद बुधवार को जब खाद्य विभाग की टीम ने यहां छापे मार कार्रवाई की उसके बाद फर्म के संचालक मजहर खान ने 25 सितंबर की शाम लगभग 7:09 मिनट पर ऑनलाइन माध्यम से एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त किया है। यानी इससे पहले फैक्ट्री संचालक के पास वैध लाइसेंस ना होते हुए भी इलायची दाने का निर्माण किया जा रहा था। पोल्ट्री फार्म में जिस इलायची दाने के निर्माण की शिकायत की गई है। उसके पैकेट में महज वजन और रेट का ही जिक्र है। पैकेट पर वजन 1 केजी और रेट 70 रूपये लिखा हुआ है। वहीं बैच नंबर और पैकिंग डेट यहां प्रिंट नहीं किया गया है। इस मामले में मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी लाईचीदाना फैक्टरी से लाईचीदाना की खरीदी नहीं की जाती है और न ही मंदिर प्रशासन द्वारा इसका वितरण किया जाता है। वर्ष भर भक्तों द्वारा चढ़ाये गये नारियल को ही प्रसाद के स्वरूप बांटा जाता है और जब नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर परिसर में नारियल फोड़ना प्रतिबंधित होता है तो प्रसाद में नारियल की जगह मिश्री का वितरण किया जाता है

 
और पढ़ें ...

BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 41 लाख इनामी 3 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाये जा रहे है, वहीं पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत परादी के जंगल मे माड़ डिविजन के साथ हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में DKSZC, DVCM सहित 03 हथियारबंद सीनियर कैडर मववादियों को ढेर किया गया है।बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत माड़ से नक्सलवाद का सफाया करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस के द्वारा विगत महिने से नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरसात में भारी बारीश के बीच उफनते नदी-नालों को पार कर सुरक्षा बलों ने 05 दिन का एक सफल अभियान चलाया गया। परिणामस्वरूप, महाराष्ट्र और बस्तर के 1 डीकेएसजेडसीएम रूपेश उर्फ कोलू उर्फ शांभा गोसाई मण्डावी जो कंपनी नंबर 10 का प्रभारी था इनामी 25 लाख, डीव्हीसीएम जगदीश उर्फ रमेश उर्फ सुखलाल टेकाम इनामी 08 लाख और सरिता उर्फ बसंती पद पी.पी.सी.एम. कंपनी नंबर 10 के 08 लाख ईनामी सहित 03 हार्ड कोर नक्सली मारे गए।
घटना स्थल से AK-47 रायफल 01 सहित, INSAS 01 नग, SLR 02 नग, CARBINE 02 नग, .303 राइफल 01 नग, 12 बोर बंदुक 01 नग, सिंगल शाट 02 नग, बी जी एल लांचर राइफल 01 नग 75 सेल नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है।

 
और पढ़ें ...

PLGA बटालियन नंबर 1 के शहरी नेटवर्क को पुलिस ने किया ध्वस्त, घेराबंदी कर दो सप्लायरों को पकड़ा

सुकमा : जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान अन्तर्गत माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने जिले के माओवादी के सप्लायरों की जानकारी एवं सूचना हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट के माध्यम से एकत्र की जा रही एवं संदिग्धों पर सतत् सूक्ष्म निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में नक्सलियों के PLGA बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट मिलने पर थाना सुकमा से जिला बल की पार्टी देवी चौंक पटनमपारा सुकमा की ओर रवाना हुए थे, कि अभियान के दौरान सूचना स्थल की मकान को घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम क्रमशः (1) मंतोष मण्डल (2) एस. नार्गाजून होना बताया गया तथा मेमोरण्डम के आधार संदिग्धों के कब्जे से पृथक-पृथक 2 किग्रा0 यूरिया पाउडर, 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 2 पैकेट, 1 नग टिफिन बम,2 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नग नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दिये है एवं 2 नग रियल मी कम्पनी का मोबाईल मय सिम एवं 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 3 पैकेट, 1 नग टिफिन बम,8 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नग नक्सल साहित्य 1 नग प्रिटिंग मेक टेक, 1 नग HP कम्पनी का लेपटॉप, 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिये है,एवं एक नग नियल नॉट कंपनी का मोबाईल मय सिम, 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल मय सिम बरामद किया गया। उपरोक्त विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से PLGA बटालियन नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पाउडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी-टाकी, विस्फोटक सामाग्री इत्यादि सप्लाई करना एवं उक्त सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के लिए रखना बताये। उक्त कृत विधि विरूद्ध पाये जाने से थाना सुकमा में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 
और पढ़ें ...

माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का मुख्यमंत्री निवास में स्वागत

आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों को आमंत्रित किया गया, जो हाल ही में अपनी व्यथा और समस्याओं को व्यक्त करने दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी अनुपस्थित होने  के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बस्तर के इन नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनको दोपहर का भोजन भी करवाया। 

श्रीमती कौशल्या साय ने अपने स्वागत संबोधन में बस्तर के नागरिकों के साहस की सराहना की और कहा कि आपका साहस प्रशंसा योग्य  है। आपके जीवन के संघर्ष को मैं प्रणाम करती हूं" उन्होंने सभी अतिथियों को उपहार  भेंट की। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली यात्रा के अनुभव कैसे रहे, जिस पर सभी ने एक स्वर में कहा कि यह यात्रा बहुत अच्छी रही, और कई ग्रामीणों ने पहली बार हवाई जहाज में यात्रा का अनुभव भी साझा किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "आपने दिल्ली जाकर बस्तर की व्यथा को केंद्र सरकार और पूरे देश के सामने रखा, जो आज तक किसी ने नहीं किया था। माओवादी हिंसा का दर्द अब पूरे देश ने जाना है।" उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के दृढ़ संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि "बस्तर से नक्सलवाद का समूल नाश करना है।"

श्री शर्मा ने यह भी कहा, "आपने नक्सलियों की गोलियों और आईईडी के खतरे के बीच अपने साहस का परिचय दिया। बंदूक और हिंसा से विकास संभव नहीं है। अब समय आ गया है कि बस्तर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़े।"

गौरतलब है कि माओवादी हिंसा से पीड़ित ये नागरिक हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर और जेएनयू में आंदोलन करने के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को साझा कर चुके हैं। इनकी दिल्ली यात्रा का मुख्य उद्देश्य नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों की आवाज को केंद्र सरकार और देश के नागरिकों तक पहुंचाना था।

और पढ़ें ...

ऑनलाइन चाकू सहित अन्य घातक हथियार डिलीवरी करने वाले ऑनलाइन साइट को नोटिस जारी

रायपुर। ऑनलाइन साइट पर लोगों के साथ बदमाशों को अपनी हर जरूरत की चीज एक ही प्लेटफार्म पर मिल रही है। राजधानी में आए दिन होने वाली चाकूबाजी की घटना में इस्तेमाल ज्यादातर चाकू ऑनलाइन साइट से खरीदे जाने की बात सामने आई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर एएसपी सिटी लखन पटले ने फ्लिपकार्ट, अमेजन सहित अन्य ऑनलाइन साइट को चाकू, पंच तथा पिस्टल की शक्ल में लाइटर मंगाने वालों की जानकारी उपलब्ध कराने पत्र जारी किया है।

अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने चाकू सहित अन्य घातक किस्म के हथियार खरीदने सीधे दुकान जाने के बजाय ऑनलाइन आर्डर देकर मंगा रहे हैं। ऑनलाइन के माध्यम से चाकू सहित अन्य घातक हथियारों की लगातार डिलीवरी होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस अफसरों ने ऑनलाइन चाकू सहित अन्य घातक हथियार डिलीवरी करने वाले ऑनलाइन साइट को नोटिस जारी किया है। अफसरों ने संबंधित ऑनलाइन साइट जो अपने ग्राहकों को चाकू सहित अन्य हथियार जिसमें पिस्टल के आकार में लाइटर भी शामिल है, उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

कीमत इतनी कि हर बदमाश इतना खरीद सकता है

ऑनलाइन साइट पर मिलने वाले अलग-अलग किस्म के जिसमें बटनदार चाकू भी शामिल हैं, महज दो से तीन सौ रुपए में उपलब्ध है। लाइटर पिस्टल की कीमत पांच सौ से दो हजार रुपए में उपलब्ध है। कीमत कम होने की वजह से भी बदमाश ऑनलाइन प्लेटफार्म से चाकू मंगा रहे हैं। पंच की कीमत ऑनलाइन में महज डेढ़ से दो सौ रुपए है।

कार्रवाई के बाद बंद हो गई थी डिलीवरी

पिछले वर्ष पुलिस ने ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर दो हजार से ज्यादा चाकू की जब्ती की थी। साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन बिजनेस साइट को चाकू मंगाने वालों की जानकारी देने निर्देश दिए थे। इसके बाद फ्लिपकार्ट में ऑनलाइन चाकू की डिलीवरी बंद कर दी थी। कुछ माह के बाद फ्लिपकार्ट वापस ऑनलाइन चाकू का आर्डर लेना शुरू कर दिया।

असली भी नकली लगे

बदमाशों के कब्जे से देशी कट्टा तथा पिस्टल जब्ती होना आम बात है। देशी कट्टा तथा पिस्टल मंगाने की स्थिति में मुखबिरी होने का डर रहता है, बदमाश कभी भी पकड़े जा सकते हैं। इसीलिए बदमाश असली की जगह पिस्टल की शक्ल में गैस लाइटर आर्डर कर मंगा रहे हैं। बदमाश लाइटर को पिस्टल बताकर धमकाने के साथ अपनी बिरादरी में खौफ पैदा करने का काम करते हैं।

अमेजन जानकारी देने से बच रहा

एएसपी सिटी लखन पटले के मुताबिक जिन ऑनलाइन कंपनियों को चाकू मंगाने वालों की जानकारी देने नोटिस जारी किया गया है, उनमें से ज्यादातर ऑनलाइन कंपनियों ने जानकारी साझा की है। अमेजन ने अब तक जानकारी साझा नहीं की है, इस वजह से पिछले दिनों अमेजन के तीन गोदाम तथा ऑफिस में छापे की कार्रवाई की गई। अफसर के अनुसार चाकू मंगाने वालों की जानकारी नहीं देने वाली ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी

एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि, ऑनलाइन कंपनी से लोग घरेलू उपयोग करने के लिए किचन चाकू मंगाते हैं, इसके साथ ही कई ऐसे अपराधिक तत्व के लोग हैं, जो अपराध करने के उद्देश्य से ऑनलाइन चाकू मंगा रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

CG CRIME : घर में घुसकर गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

रायगढ़ : शहर के जूट मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई है, घटना के बाद से शहर में हड़कंप मच  गया है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत डॉग स्क्वायड की पहुंचा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

शहर के जूटमिल क्षेत्र से सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है, वार्ड नंबर 30 अंधेरी पुलिया ( गंधरी पुलिया) के समीप रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। हत्या वारदात की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची, ASP आकाश मरकाम समेत निरीक्षक मोहन भारद्वाज की टीम ने शुरू कर दिया है जांच। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले से पर्दा हटाने पुलिस जांच में जुट गई है। वही जघन्य हत्याकांड से शहर में हड़कंप मच गया हैं, मोहल्ले वासी सहमे हुए हैं।

डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस खगाल रही है। आपको बताना चाहेंगे कि 12 घंटे के अंदर रायगढ़ में यह दूसरी बड़ी अपराधीक घटना घटीहै। दोनों ही मामले पुलिस के लिए चैलेंजिंग हो गए हैं। जिस प्रकार रायगढ़ में अपराध घटित हो रहे हैं इससे यह तो जाग जा ही रहे कि अपराधियों में अब पुलिस का खौफ लगभग खत्म हो चुका है।

और पढ़ें ...

Breaking : हिड़मा और देवा की बटालियन के 2 नक्सली ढेर..शव को लेकर भागे साथी, पुलिस ने मौके से बरामद किया विस्फोटक

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच रात 3 बजे से दोपहर लगभग 12:00 बजे तक रूक-रूक कर हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है, वहीँ माओवादी नदी के आड़ में दोनों नक्सलियों के शव को लेकर भाग निकले,  जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।

दरअसल, पीएलजीएल बटालियन एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत जिलाबल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, 206 वाहिनी कोबरा एवं 241 वाहिनी सीआरपीएफ ‘‘बस्तर बटालियन’’ की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम करकनगुड़ा, मरकागुड़ा, कुमोड़तोंग, मोरपल्ली, ताड़मेटला व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि ग्राम करकनगुड़ा सर्चिंग के दौरान गोमगुड़ा चिंतावागू नदी किनारे जंगल-पहाड़ी में घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अत्याधुनिक हथियार, स्नाईपर, बीजीएल एवं अन्य हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। चिंतावागू नदी में पानी की अधिकता एवं नक्सलियों की ओर से लगातार हैवी फायरिंग करते हुए नक्सली मारे गये नक्सलियों के शव को लेकर भागने में सफल हो गये।

मुठभेड़ रात 3 बजे से दोपहर लगभग 12:00 बजे तक रूक-रूक कर चला

मुठभेड़ समाप्ति पश्चात घटना स्थल व आस-पास एरिया की सर्चिंग करने पर नक्सलियों का अस्थाई कैम्प मिला जिसे सुरक्षाबलों द्वारा ध्वस्त किया गया एवं नक्सलियों द्वारा छूपाये (डम्प) पाईप बम, तीर बम, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, त्रिपाल, नोट बुक व अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।सुरक्षा बलों के द्वारा मानसून दौरान एवं जटिल परिस्थियों का सामना करते हुए भी माओवादियों के कोर जोन चिंतावागू क्षेत्र में घुस कर सफल नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया, जिसमें माओवादियों के बटालियन टीम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है एवं सुरक्षा बल के सभी जवान सकुशल सुरक्षित है।

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:पाईप बम 1 नग,जिलेटीन रॉड 23 नग,डेटोनेटर 32 नग,बीजीएल 8 नग,कार्टिज 6 नग,हेण्ड ग्रिनेड 1 नग,तीर बम 03 नग,कोडेक्स वायर गॉठ लगा हुआ 02 नग (01-01 मीटर वाला),ईलेक्ट्रीक वायर 5 मीटर नग,बम पटाखा 2 नग,पिट्ठु बैग 2 नग,पोच 2 नग, त्रिपाल 4 नग,लकड़ी का स्पाईक अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद हुए।

और पढ़ें ...

युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने राज्य के 160 आईटीआई को बनाया जा रहा है आधुनिक : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीगसगढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों की मांग अनुरूप आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के 160 आईटीआई को माडल आईटीआई के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन आईटीआई को 484 करोड़ रूपए की लागत से आगामी तीन वर्षों में आधुनिक किया जाएगा। राजस्व मंत्री श्री वर्मा आज शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार में आयोजित आभार सम्मेलन का संबोधित करते हुए बताया कि इस संस्थान को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए पहले चरण में 20 करोड 13 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।

आभार सम्मेलन को संबोधित करते राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छात्र जीवन का समय बहुत अनमोल है। युवा अपने सपनों को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए त्याग तथा समर्पण के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को सफल व्यक्तियों से प्ररेणा लेने के साथ ही सोशल मीडिया से दूर रहने की समझाइश दी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने अजय गढ़वाल ने सकरी आईटीआई को मॉडल आईटीआई में चयनित करने के प्रति राजस्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाईड विजय केसरवानी,एसडीएम अमित गुप्ता,तहसीलदार राजू पटेल उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड 5 लाख रूपये, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपये, फिल्टर 46 लाख रूपये, मैकेनिक डीजल 44 लाख रूपये, वेल्डर के लिए 53 लाख रूपये, नया बिल्डिग कंट्रक्शन के लिए 3 करोड 44 लाख 59 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा गार्ड रूप कंट्रक्शन के लिए 7 लाख 42 हजार रूपये मोटर कार पार्किंग के लिए 1 करोड 25 लाख 28 हजार रूपये स्टॉफ क्वाटर निर्माण के लिए 11 करोड 75 लाख 56 हजार रूपये, बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वारा निर्माण के लिए 34 लाख 80 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं।

और पढ़ें ...

अबूझमाड़ मुठभेड में मारे गए तीन नक्सली, 2 नक्सलियों की हुई पहचान, एक महिला नक्सली भी शामिल..

नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को लेकर सुरक्षाबलों द्वारा ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के क्षेत्र में हुई मुठभेड में तीन नक्सली मारे गए हैं, जिसमें से 2 नक्सलियों की शिनाख्तगी की गई है। जिसमें से एक DKZSC सदस्य रूपेश और DVCM सदस्य जगदीश के रूप में शिनाख्तगी हुई है। इसके अलावा एक महिला नक्सली को भी मार गिराया गया है। नक्सलियों के पास से 1 एके 47 रायफल, 1 इंसास रायफल, 1 SLR रायफल और 1 नग 12 बोर की रायफल बरामद की गई है।
मांमले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि-जिला नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर केएल धु्व ने बताया कि, 23 सितंबर की शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई। सर्च अभियान में अब तक दो पुरुष और एक महिला नक्सली की लाश बरामद की गई है।
अब तक 157 नक्सलियों के शव किये गए बरामद
सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 157 नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। वहीं 663 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं और 656 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

और पढ़ें ...

स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दिपावली में कितने दिन की रहेगी छुट्टी? जानियें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों के की जानकारी दी जा चुकी है. स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां दी गई है. इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय की ओर से शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा की चिट्ठी भेज दी गई है. इसमें दशहरा और दीपावली की छुट्टियों का उल्लेख किया हुआ नजर आ रहा है.

दशहरा और दिपावली में कितने दिन की रहेगी छुट्टी?
प्रस्ताव के अनुसार, स्कूलों में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी गई है. इन छुट्टियों के पहले और बाद में रविवार पड़ रहा है. यानी कुल मिलाकर 8 दिन स्कूलों में छुट्टी दी जा सकती है. यही नहीं, दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है. इस छुट्टी के भी आगे और पीछे रविवार यानी अवकाश का दिन है. इसका मतलब है कि इस त्योहार में भी 8 दिन बच्चे परिवार के साथ आनंद ले सकेंगे.

ग्रीष्माकालीन अवकाश कितने दिन होगा?
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा, वहीं ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है. प्रस्ताव के अनुसार कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

 
और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पंडित दीनदयाल गार्डन में लगाया झाड़ू

*स्वच्छता ही सेवा अभियान पर जारी हैं गतिविधियां

स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी

पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासुर, 25 सितंबर/ उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता,प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया हैं। उन्होंने दीनदयाल गार्डन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में भी हिस्सा लिया। गार्डन में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाई। विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमितकुमार भी अभियान में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से उपमुख्यमंत्री अरुण साहब ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक एवं चिंतक हुए हैं उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी देश की विरासत के अनुरूप हमारा देश तरक्की करें या उनका विचार था उनकी विचारधारा को के अनुरूप देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय आगे ले जा रहे हैं पूरी दुनिया यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है और भारत ही देश ही विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बाबा साहब अंबेडकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभी लोगों ने स्वच्छता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरीन और स्वास्थ्य से जुड़ा है भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही हैं उन्होंने कहा जन भागीदारी और सहयोग से ही अभियान पूरा और सफल होगा उन्होंने गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्षद दुर्गा सोनी की ओर से 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की जानकारी दी। समारोह को विधायक धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। मैराथन रैली में शहर के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। चौक चौराहों पर निगम द्वारा पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

और पढ़ें ...