प्रदेश

CG CRIME NEWS : कपड़े नहीं दिलाने पर पत्नी करने लगी विवाद, तो पति ने पीट पीटकर कर दी हत्या

रायगढ़: जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम पंडो (27) ने अपनी पत्नी सुमारी पंडो (25) के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। वहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो ने नये कपड़े दिलाने की मांग की है। महिला के पति पंचराम ने मना किया। इसके बाद दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। पंचराम सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया।
 
काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहुंची, तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंडे से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी, इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नहीं आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मैरीज की थी। उनका एक बच्चा भी है। मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई। महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई समीक्षा बैठक

मादक पदार्थों, सायबर अपराधों, अभ्यस्त अपराधियों व सामाजिक अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने दिये गये सख्त निर्देश
 
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर - आज पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की अध्यक्षता में दिनांक 13.09.2024 को रायपुर में आयोजित कलेक्टर-एस.पी. कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशों के परिपालन के संबंध में रेंज के जिलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक ली गई। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों में नशे के विरूद्ध और सायबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सामाजिक अपराधों जैसे-जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए कार्यवाही करने, अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करने सहित जिलों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित अपराधों, एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणों सहित पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की समीक्षा की नियमित रूप से किया जाकर प्रकरणों का समयबद्ध विधिसम्मत निराकरण करने निर्देशित किया गया।
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि जिले में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं एससी/एसटी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जावे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों में पीड़ितों के राहत के प्रकरणों का विशेष रूचि लेकर निराकरण किये जाने साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत कराया जाकर पीड़ितों को उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाये जाने पर ज़ोर दिया गया। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये सभी जिले में महिला रक्षा टीम का गठन किये जाने तथा नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाने निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार कर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने सतत प्रयास किये जाने निर्देशित किया गया। 
 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी दिनों में आने वाले पर्व और त्यौहारों के दौरान जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ कार्यालयों से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
 
समीक्षा बैठक में समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुॅंगेली  भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़  दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक जिला गौ.पे.म.  भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़  पुष्कर शर्मा सहित अति.पुलिस अधीक्षक रेंज कार्यालय बिलासपुर  मधुलिका सिंह और उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) बिलासपुर  उदयन बेहार उपस्थित रहे।
 
और पढ़ें ...

छग में यहां 20 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, हाईकोर्ट के नियमों के तहत होगा आयोजन

बालोद: जिले की गणेश समितियां व डीजे साउंड सिस्टम संचालक गणेश विसर्जन में डीजे बजाने की अनुमति दिलाने की मांग को लेकर अंतिम बार कलेक्टर के पास गए। शहर में 20 सितंबर को सामूहिक रूप से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
 
डीजे की अनुमति नहीं मिलने के कारण कलेक्ट्रेट में गणेश समितियों ने प्रदर्शन किया। समितियों के सदस्य व डीजे साउंड सिस्टम संचालकों ने कलेक्ट्रेट के मुय गेट के सामने बैठ गए। पुलिस व एसडीएम ने कलेक्टर के आने के बाद चर्चा करने की बात कही। लगभग दो घंटे इंतजार के बाद कलेक्टर आए। कलेक्टर के साथ डीजे संचालक व गणेश समितियों के सदस्यों के बीच लगभग एक घंटे तक चर्चा चली। कलेक्टर ने साफ कह दिया हाईकोर्ट का आदेश है, उसकी के तहत गणेश का विसर्जन किया जाएगा। गणेश विसर्जन में डीजे नहीं बजेगा। इसके बाद गणेश समितियों व डीजे संचालकों को मायूस होकर जाना पड़ा। उन्हें डीजे की अनुमति मिलने की उमीद थी।

जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नाराजगी

गणेश समितियों के सदस्यों का कहना है पड़ोसी जिले में जनप्रतिनिधि आगे आकर समर्थन कर रहे हैं। जिले के जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहे हैं, जिसे लेकर गणेश समितियों (DJ Ban in CG) व डीजे संचालकों में नाराजगी देखी गई

 हाईकोर्ट के नियमों के तहत होगा आयोजन

बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने कहा कि जो हाईकोर्ट का गाइडलाइन है, उसके तहत पूरा आयोजन करना है। डीजे नहीं बजेगा धुमाल बजा सकते हैं, जो गाइडलाइन है, उसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए। समितियों व डीजे संचालकों ने कई बार निवेदन किया, लेकिन कलेक्टर ने कहा कि हाईकोर्ट के नियमों के तहत ही आयोजन होगा।

बढ़ी धुमाल की मांग

डीजे बजाने पर लगे रोक के बाद धुमालों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। जिन गणेश समितियों ने डीजे बुक कराया था, वे सब धुमाल बाजा पार्टी की तलाश में जुट गए हैं। अचानक (DJ Ban in CG) धुमाल की इतनी मांग बढ़ी की कई समितियों को धुमाल बाजा पार्टी ही नहीं मिल रही है।

डीजे संचालकों ने कहा – हमारे व्यवसाय का क्या होगा

डीजे संचालक सोनू, विक्की, लक्की ने कहा कि आदेश गणेश चतुर्थी से पहले ही निकाल देते। समितियों का कहना है कि यह आदेश गणेश चतुर्थी से 20 दिन पहले निकाल देते तो राहत मिलती, क्योंकि कई लोग एडवांस दे चुके हैं। डीजे संचालकों ने कहा कि इसके भरोसे परिवार चल रहा है। अब इसमें भी प्रतिबंध हो गया है। आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़ें ...

CG : अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश 

कांकेर: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां अज्ञात वाहन के कुचलने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कांकेर बायपास क़ृषि विज्ञान केंद्र के पास हुआ है, वहीं अभी तक ग्रामीण की पहचान नहीं हो पाई है। सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

20 सितंबर से नियमित चलेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत, रिजर्वेशन बुकिंग शुरू

भिलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रायपुर (दुर्ग) - विशाखापट्टनम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। 20 सितंबर से इसका नियमित परिचालन होगा।

ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। इस खंड पर चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है। दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत दुर्ग व विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी।

एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में बुकिंग की सुविधा

ट्रेन दुर्ग और विशाखापत्तनम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस गाड़ी में आरक्षण की सुविधा शुरुआत कर दी गई है।

यात्री सुविधा के अनुसार से एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में आरक्षण कर सकते हैं। अन्य सुविधाओं के साथ ट्रेन में ब्रेकफास्ट, चाय के साथ लंच सर्व किया जाएगा।

कहां-कहां रुकेगी दुर्ग - विशाखापट्टनम वंदे भारत

इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम रहेगा। दुर्ग से टिटलागढ़ तक लगभग 565 किलोमीटर की दूरी का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित 2,825 व बिना खाने सहित 2,410 रुपये रहेगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित किराया 1,565 व बिना खाने सहित 1,205 रुपये रहेगा।

और पढ़ें ...

स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले : राज्यपाल डेका

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिक और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल व सुलभ बनाने पर बल दिया।राज्यपाल डेका ने सभी उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को  रोजगार से जोड़ सके ऐसी योजनाएं बनाई जाए। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियों को मार्गदर्शन और सुझाव दिये।

राजभवन के कांफ्रेंस हॉल में आज उद्यमियों ने 6 स्टार्टअप्स योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। विनिता पटेल ने ग्रामीण महिलाओं विशेषकर आदिवासी समुदाय की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः उपयोग में आ सकने वाले सेनेटरी पैड निर्माण की योजना बताई। करण चंद्राकर ने केले पौधे के अपशिष्ट से कपड़ा, कप-प्लेट, ईट आदि उत्पादन की योजना बताई। राहुल बघेल ने सौर ऊर्जा के उपयोग से आत्मनिर्भर गांव एवं विभिन्न कुटीर उद्योगों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उद्यमी रविन्द्रकुमार धुरंधर ने कुपोषण पीड़ितों के लिए इंस्टेट फूड उत्पाद की योजना पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। अंकेश बंजारे ने आदिवासी कलाकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने की योजना बताई तथा पुरूषोतम, अजय कुमार, सिद्धार्थ सिंह ने उच्च क्षमता वाले ड्रोन के माध्यम से कृषि फसलो की निगरानी की योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती (छ.ग.) डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी  ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के संचालक डॉ. आर. एन. पटेल, सीईओ अग्रांशु द्विवेदी तथा उद्यमी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

BREAKING : CAF के जवान ने कैंप में की अंधाधुंध फायरिंग, तीन जवानों को लगी गोली, दो की मौत, मचा हड़कंप

बलरामपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सामरी थाना क्षेत्र के भूताही स्थित कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान अंधाधुंध फायरिंग की है। घटना में दो जवानों की मौत हो गई। तीन जवानों को गोली लगी है। इन सभी को उपचार के लिए कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।

गोली लगने से CAF जवान रुपेश पटेल की मौके पर मौत हुई है। वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।

घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीएएफ जवान ने साथियों पर क्यों गोली चलाई? इसका अभी पता नहीं चल सका है। सामरी पुलिस भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई है।

यह इलाका पूर्व में नक्सलियों के प्रभाव वाला था। सबाग से चुनचुना-पुंदाग तक सड़क निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर सबसे पहले बन्दरचुआ में कैंप आरंभ किया गया था। फिर सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ने पर भूताही में भी कैंप खोला गया है। यहां छत्तीसगढ़ स शस्त्र बल की कंपनी की तैनाती है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

और पढ़ें ...

जादू – टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, डरे सहमे परिवार के सदस्य गाँव छोड़ने को हुए मजबूर

सुकमा। जिले के थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या 15 सितंबर को कर दी गई थी। आरोपियों द्वारा जादू-टोने के शक में लाठी/डण्डे से पीट – पीट कर घटना को अंजाम दिया था। डरे सहमे परिवार के सदस्य घर गाँव छोड़ने को मजबूर हो गए है, परिवारजन रोते बिलखते रहे। इस पूरे मामले में सुकमा पुलिस ने घटना के संबंध में  टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
घटना के अपराध कायमी के पश्चात तत्काल 5 आरोपी जो कि सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा को गिरफ्तार किया गया था, प्रकरण की विवेचना में चश्मदीद गवाह स्वतंत्र साक्षी एवं आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में शामिल अन्य 1 महिला सहित कुल 12 आरोपी जो कि सभी निवासी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल अब-तक 1 महिला सहित कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त लाठी/डण्डा को बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING: प्रसिद्ध लोक गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, लगाई गई स्पेशल डॉक्टर्स की टीम

दुर्ग : छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है. दुर्ग मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण और जांच के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है. डॉक्टरों की टीम रोजाना स्वास्थ्य की जांच करेगी. और उनका ख्याल रखेगी. तीजन बाई लंबे समय से बीमार चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल तीजन बाई को पैरालिसिस हो गया था, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू सेक्टर 9 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बड़े पुत्र शत्रुघ्न की मौत के बाद तीजन बाई का मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो गया था. तीजन बाई का इलाज फिलहाल उनके घर पर ही चल रहा है.

डॉ. तीजन बाई छत्तीसगढ़ राज्य की एक प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका और कलाकार हैं, जो पांडवानी की अपनी शक्तिशाली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं. पांडवानी एक पारंपरिक कथात्मक गायन शैली है, जो भारतीय महाकाव्य महाभारत से पांडवों की कहानियों को बताती है. उन्हें कला के सबसे महान जीवित प्रतिपादकों में से एक माना जाता है और उन्होंने दुनिया भर के मंचों पर प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें अपनी अनूठी शैली और शक्तिशाली प्रदर्शनों के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है.

बचपन से ही गायन में आ गईं थी तीजन बाई
तीजन बाई का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था, जहां उनके माता-पिता दोनों ही पांडवानी के गायक थे. तीजन बाई ने बचपन से ही अपने माता-पिता की गाइडेंस में गायन शुरू कर दिया था. तीजन बाई कम उम्र में ही एक मझी हुई कलाकार बन गईं और उन्होंने महज 14 साल की उम्र में ही पेशेवर रूप से सार्वजनिक मंचों पर गायन शुरू कर दिया. इन वर्षों में उन्होंने अपनी कला को निखारा है.

तीजन बाई को मिले भारत के तीन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
अपने प्रदर्शन के अलावातीजन बाई पारंपरिक भारतीय लोक संगीत और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की भी हिमायती हैं. उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कारों और प्रशंसाओं से सम्मानित किया गया है, जो भारत के तीन सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं. आज तीजन बाई दुनिया भर में दर्शकों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शन करती रहती हैं और उन्हें पंडवानी की सबसे महान जीवित कलाकारों में से एक माना जाता है.

और पढ़ें ...

आज रायपुर आएंगे जीतू पटवारी, देवेंद्र यादव से होगी मुलाकात, जानें पूरा मामला

रायपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। पटवारी रायपुर में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे। हालांकि, यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि पटवारी उनसे मिल पाएंगे या नहीं। संभावना जताई जा रही है कि यह मुलाकात शाम 5 बजे के बाद ही संभव हो सकेगी।
 
बता दें, बलौदा बाजार हिंसा मामले में न्यायिक रिमांड पर चल रहे देवेंद्र यादव की रिमांड मंगलवार को 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम बिहारी घोरे आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे।
 
यादव 10 जून को हुई हिंसा के बाद 17 अगस्त से जेल में बंद हैं। उनकी पिछली जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस समय उनके समर्थन में खड़े हैं
और पढ़ें ...

विकसित भारत पर छायाचित्र प्रदर्शनी का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया शुभारंभ

जिला मुख्यालय रायगढ़ में नगर निगम ऑडिटोरियम में विकसित भारत : मोदी  की संकल्पना पर आधारित विकासशील भारत छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने किया।

      फोटो प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक समाहित है। फोटो प्रदर्शनी में बच्चों के प्यारे मोदी जी, जनभागीदारी जन-जन की सामूहिक हिस्सेदारी, जी-20 में प्रधानमंत्री मोदी का निर्णायक नेतृत्व, नारी शक्ति से देश की तरक्की, ड्रिम बिग, वाटर ग्रिड, सोलर प्लांट, बचपन की पाठशाला से, गुजरात मॉडल, अभूतपूर्व विकास अनुपम परिणाम, हिमालय की गोद में, देश की संस्कृति का गौरव से प्रदर्शन, मोदी के साथ दुनिया योग पथ पर, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, खेल से बढ़ाया तालमेल, युवाओं को रोजगार सहित विभिन्न उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई। जिसका बड़ी संख्या में पीएम आवास के हितग्राही, ग्रामीण जनसामान्य ने कौतुलतावश अवलोकन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ विकसित भारत बनाने की नीव व लोक कल्याण कारी योजनाओं, कार्यक्रम तथा विकास को यह फोटो प्रदर्शनी उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित कर रही है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, पार्षद श्री पंकज कंकरवाल, आयुक्त नगर निगम  सुनील कुमार चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जनसामान्य उपास्थित रहे।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें...कोर्ट ने इतने दिन तक बढ़ाई रिमांड

आपकों बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जैतखाम में तोड़फोड़ की  थी, वही इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था.

वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक विधायक यादव की 5 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है.

और पढ़ें ...

CRIME : भाजपा नेत्री के घर लाखों की चोरी, 16 लाख के ज्वेलरी समेत नगदी पार

बिलासपुर : बिलासपुर के टिकरापारा में रहने वाली महिला मोर्चा की सदस्य और वंदे मातरम की सदस्य के घर लगभग 16 लाख की ज्वेलरी सहित नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री प्रभा तिवारी के यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके कारण कईयों मजदूर का आना लगा रहता है. शिकायत के बाद कोतवाली टीम जांच में जुट गई है.

प्रभा तिवारी ने बताया कि एक महीना पहले अलमारी में ज्वेलरी रखा गया था. सोमवार को जब उनके द्वारा आलमारी खोली गई उस दौरान उसमें रखे सोने के दो चैन और आठ कंगन गायब मिले जबकि अलमारी सही सलामत है, किसी तरह का तोड़ फोड़ नही हुआ है. अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले मजदूर में से ही किसी ने सामान चोरी की हैं. प्रभा तिवारी के द्वारा इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है.  शिकायत के बाद कोतवाली टीम जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

विश्वकर्मा जयंती पर बस्तर पुलिस ने की शस्त्र पूजा

जगदलपुर:विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज बस्तर, पी. सुन्दरराज एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा बस्तर रेंज के एमटीओ वर्कशॉप व शाखा, पुलिस जीम सेंटर एवं रक्षित केंद्र में उपलब्ध वाहनों एवं औजारों की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दैनिक जीवन में प्रयुक्त औजारों की पूजा के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर,आईपीएस आकाश  श्रीमाल , डीएसपी सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय, डीएसपी  गीतिका साहू,  सुशांता लकड़ा, रक्षित निरीक्षक अभिजीत भदौरिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

BREAKING : हत्या या फिर कुछ और...जंगल में प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकती मिली लाश

बालोद  : बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपूरा गांव के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है बताया गया है कि आज सुबह ग्रामीणों ने धरमपुरा गांव के जंगल में एक युवक और युवती की लाश को पेड़ से लटके देखा. जिसके बाद घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई. मृतक युवती की पहचान धनेश्वरी यादव (पिता हेमंत यादव), निवासी ग्राम नारागांव के रूप में हुई है, जो बीते 4 दिन से लापता थी. वहीं युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े का शव 3 से 4 दिन पुराना है. वही पुलिस ने घटना स्थल से प्रेमी जोड़े का मोबाइल भी मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
और पढ़ें ...

100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएँ शुरू करके केंद्र की भाजपानीत राजग सरकार 'विकसित भारत' के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही

पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की

मोदी सरकार के 100 दिन ने हुए रिकॉर्ड स्तर के कार्य:बृजमोहन अग्रवाल

100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएँ शुरू करके केंद्र की भाजपानीत राजग सरकार 'विकसित भारत' के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता सम्हालते हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र को लक्ष्य बनाकर देश के विकास का जो संकल्प व्यक्त किया था, अपने इस कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में इस पर उन्होंने तेजी से अमल किया है। मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि इन प्रथम 100 दिनों में ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएँ शुरू करके भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केंद्र सरकार 2047 तक ''विकसित भारत'' के लक्ष्य-पथ पर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। देश की आधारभूत संरचना समेत 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण के लिए मोदी-सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत बजट प्रावधानों ने किया था।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की चर्चा करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई मार्ग पर प्रमुख रूप से फोकस किया गया है। महाराष्ट्र के वधावन में 76,200 करोड़ रु. के वधावन मेगा पोर्ट को मंजूरी दी गई जो दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में शामिल होगा। इसी प्रकार लद्दाख को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली शिन-खुन-ला सुरंग की आधारशिला रखी गई। रेल यात्रा को तेज़ और सुविधाजनक बनाने के लिए 8 नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिससे 4.42 करोड़ मैन-डेज के रोजगार उत्पन्न होंगे। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास को मंजूरी के साथ ही पश्चिम बंगाल में बागडोगरा और बिहार में बिहटा में नए सिविल एन्क्लेवज की मंजूरी दी गई। अगत्ती और मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी भी बनाई जाएंगी। बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3, पुणे मेट्रो और ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के विस्तार को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 की चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि इस योजना में 49,000 करोड़ रु. की केन्द्रीय सहायता से 25 हज़ार अनकनेक्टेड गांवों में कनेक्टिविटी के लिए 62,500 किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण व अपग्रेडेशन को मंजूरी दी गई है। 50,600 करोड़ की लागत से भारत में सड़क नेटवर्क को मजबूती देने के लिए कार्य स्वीकृत हुआ। 936 किलोमीटर में फैले 08 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने बताया कि किसान मित्र मोदी योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के साथ ही 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रु. वितरित किए जा चुके हैं। 2024-25 के खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया जिससे 12 करोड़ किसानों को लगभग 2 लाख करोड़ रु. का लाभ हुआ। 12,100 करोड़ रु. की लागत से आंध्रप्रदेश में पोलावरम इरीगेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। 14,200 करोड़ रु. के परिव्यय के साथ 07 प्रमुख योजनाओं को मंजूरी मिली जिनमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन शामिल है। इससे कृषि क्षेत्र में एफिशिएंसी और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। राष्ट्रस्तरीय समिति द्वारा तैयार नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति पर ड्राफ्ट रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मसौदा नीति भी तैयार कर ली गई है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड व जैविक उत्पाद परिषद (उत्तराखंड) के बीच एमओयू करके उत्तराखंड के किसानों की जैविक उपज को लाभकारी मूल्य पर खरीदा जाएगा और लाभ का उचित हिस्सा सीधे किसानों के खाते में जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि मक्के से भी एथेनॉल के उत्पादन के लिए सहकारी चीनी मिलों की एथेनॉल उत्पादक इकाइयों का मल्टी फीड एथेनॉल इकाइयों में रूपांतरण किया गया है। प्याज और बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाने और प्याज पर निर्यात शुल्क को 40 से घटाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5% से 32.5% बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75% से 35.75% करने का निर्णय भी लिया गया। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम का विस्तार किया जा रहा है वहीं जम्मू-कश्मीर में 3,300 करोड़ रु. से कई कृषि योजनाएं एवं विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। वाराणसी की पहली यात्रा के दौरान मोदी जी के द्वारा स्वयं सहायता समूह की  30 हजार कृषि सखियों को कृषि में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। मौसम और जलवायु अनुकूल भारत बनाने के लिए 2,000 करोड़ रु. के मिशन मौसम को मंजूरी। एग्रीश्योर नामक एक नया फंड लॉन्च करके कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने तथा स्टार्ट-अप और रूरल इंटरप्राइजेज को सपोर्ट करने के लिए शुरू किया गया है।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने मध्यम वर्ग को दी गई बड़ी राहतों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी-सरकार के तीसरे कार्यकाल में मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 7 लाख रु. तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया। सैलराइज्ड क्लास 17,500 रु. तक टैक्स बचा सकते हैं। स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा कर 75 हजार रु. किया गया, और पारिवारिक पेंशन में छूट का दायरा बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया गया। इनकम टैक्स नियमों को संक्षिप्त, स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए 6 महीने में व्यापक समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं वहीं शहरी योजना के तहत 1 करोड़ घरों की मंजूरी दी गई है। ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ घरों के निर्माण स्वीकृत हुए हैं। इस प्रकार 2014 से अभी तक कुल (शहरी+ग्रामीण) 4 करोड़ 27 लाख घर बनाए और स्वीकृत किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों को दी गई सौगातों का जिक्र कर श्री अग्रवाल ने कहा कि इन 100 दिनों में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की गई। 25 साल सर्विस वाले कर्मचारियों को औसत मूल वेतन का 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा। वन रैंक, वन पेंशन योजना में सुरक्षा बलों और उनके परिवार के लिए वन रैंक, वन पेंशन योजना का तीसरा संस्करण लागू किया जाएगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जून से अगस्त 2024 के बीच 2.5 लाख से ज्यादा घरों में सौर ऊर्जा सिस्टम लगाया गया। पीएम ई-बस सेवा से एनवायरनमेंट फ्रेंडली सिस्टम तैयार होगा। 3,400 करोड़ रु. की सहायता से ई-बसों की खरीद को स्वीकृति दी जाएगी।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि स्टार्टअप्स को वित्तीय राहत और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप्स पर 31 प्रतिशत का बोझ डालने वाले 2012 से चल रहे एंजेल टैक्स को समाप्त किया गया। विदेशी कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स को 40% से घटाकर 35% किया गया जिससे भारत को वैश्विक स्तर पर ज्यादा प्रतिस्पर्धी और निवेश के लिए आकर्षक बनाया गया। भारत को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए 1000 करोड़ रु. का वेंचर कैपिटल फण्ड बनाया जाएगा। जेनेसिस प्रोग्राम में टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में स्टार्टअप्स के लिए जेन-नेक्स्ट सपोर्ट फॉर इनोवेशन स्टार्टअप्स (जेनेसिस) प्रोग्राम को मंजूरी दी गई। इसी के साथ नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल जोन बनाने की घोषणा की गई है, जो निवेशकों को सुविधाएं प्रदान करेंगे और ईज ऑफ डूइंग बिज़नस को बेहतर बनाएंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि मुद्रा ऋण की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रु. की गई, जिससे पुराने ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा। इसी प्रकार एमएसएमई उद्यमियों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम शुरू की गई जिससे छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के ऋण मिल सकेगा और उनके लिए मशीनरी और अन्य सामान की खरीद आसान होगी। एमएसएमई और परंपरागत कारीगरों के लिए पीपीपी मोड से ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब्स तैयार किए जाएंगे, जो निर्यात सेवाएँ प्रदान करेंगे और वैश्विक बाजार में इजी एक्सेस देगा।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि सशक्त युवा के दृष्टिकोण से 2 लाख करोड़ के पीएम पैकेज की घोषणा की गई जिससे युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा मिलेगा। इसमें 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि भी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने 15 हजार से अधिक नई नियुक्तियों की घोषणा की। 20 लाख युवाओं को कौशल युक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का सुधार होगा। पहली बार रोजगार पाने वाले ईपीएफओ के तहत आने वाले कर्मचारियों को 3 किश्तों में 15 हजार रु. तक की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि 1 लाख रु. तक की आय वाले कर्मचारियों को ईपीएफओ में सरकारी योगदान का फायदा होगा और नियोक्ताओं को हर 1 लाख रु. तक की आय वाले नए कर्मचारियों को जोड़ने पर 2 साल तक 3,000 रु. प्रतिमाह का रिइम्बर्समेंट मिलेगा। ई-श्रम पोर्टल का एकीकरण करके12 इंडस्ट्रियल जोन के विकास से नई उद्योगों को बढ़ावा और रोजगार सृजन का निर्णय लिया गया। कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ करने से रोजगार सृजन होगा। स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई के लिए वित्तीय और कर प्रोत्साहन को बढ़ावा दिया गया है। 'खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन' योजना की शुरुआत की गई है। सशक्त नारी शक्ति की चर्चा कर श्री अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए। लखपति दीदी योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिए। 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदियाँ प्रति वर्ष 1 लाख रु. से अधिक की कमाई कर रही हैं। पर्यटन दीदियों और पर्यटन मित्रों के माध्यम से स्व सहायता समूहों और युवाओं को पर्यटन से जोड़ा गया। 2,500 करोड़ रु. का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड जारी किया गया। इससे 4.3 लाख स्व सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ पहुँचा। 5,000 करोड़ रु.का बैंक ऋण जारी कर 2 लाख 35 हजार 400 स्व सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ पहुँचाया गया। ओबीसी, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के सशक्तिकरण की दिशा में किए कार्यों का ब्योरा देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63 हजार जनजातीय गांवों का विकास किया जाएगा, जिससे 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नमस्ते योजना का विस्तार कर इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ कचरा बीनने वालों को भी शामिल किया, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण होगा। अनुसूचित जनजाति के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 3 लाख विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी किए गए। इनमें 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 1.17 लाख कार्ड शामिल हैं। पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया। इससे अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और सफाई कर्मचारियों के लिए आजीविका गतिविधियों के लिए रियायती ऋणों तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित होगी। इसी प्रकार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की कड़ी में 405 विद्यालयों में 1.23 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हुआ। 40 नए विद्यालय बनाए गए और 110 विद्यालयों में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं। इसी तरह वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के जरिए वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, जिससे विवादों में कमी आएगी।

आयुष्मान भारत योजना के विस्तार से 4.5 करोड़ परिवारों के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वृद्ध नागरिकों को लाभ होगा : संजय

श्री अग्रवाल ने  पत्रकार वार्ता में बताया कि सुलभ स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करके 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वृद्ध नागरिकों को 5 लाख रु. तक का मुफ्त बीमा किया जाएगा जिससे 4.5 करोड़ परिवारों और 6 करोड़ वृद्ध नागरिकों को लाभ होगा। 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ाई गईं, जिससे हेल्थकेयर सिस्टम को प्रभावी बनाने और मेडिकल शिक्षा में विदेशी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। नियमित टीकाकरण को डिजिटल बनाने के लिए यू-विन पोर्टल शुरू किया गया है। देश के डॉक्टरों की एक सेंट्रलाइज्ड रिपोजटरी बनाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन एक नेशनल मेडिकल रजिस्टर तैयार कर रहा है। महिलाओं, किशोरियों और आदिवासी समुदायों में सिकलसेल डिसीज के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कैंसर से पीड़ित लोगों के आर्थिक बोझ को कम करने हेतु 3 कैंसर दवाओं की कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। 10,900 करोड़ के परिव्यय से इलेक्ट्रिक एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट पर "स्कैन और शेयर" सुविधा दी गई है जिसके माध्यम से 4 करोड़ आउट पेशेंट के पंजीकरण की सुविधा दी गई। श्री अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान और टेक्नॉलजी के क्षेत्र में चंद्रयान व मंगलयान की सफलता पर 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। अंतरिक्ष स्टार्ट-अप के लिए के लिए ₹1000 करोड़ की वेंचर कैपिटल फंड योजना बनाई गई है। आपदा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस और ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड के लिए भुवन पंचायत पोर्टल शुरू किया गया है। भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बना। स्वदेशी सेमीकंडक्टर सुविधाओं की स्थापना हुई। 16 अगस्त को एसएसएलवी-डी3 पर ईओएस-08 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया गया। 50 हज़ार करोड़ रु. से राष्ट्रीय अनुसंधान कोष,10,500 करोड़ रु. से 'विज्ञान धारा' योजना शुरू हुई। गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना हुई। 3,300 करोड़ रु. के निवेश से स्थापित इस इकाई में प्रतिदिन 60 लाख चिप्स की उत्पादन क्षमता है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने गवर्नेस और लॉ एंड ऑर्डर की चर्चा करते हुए कहा कि औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए 1 जुलाई, 2024 को 3 नए कानून लाए गए- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। संगठित अपराध और आर्थिक अपराधों पर ध्यान केंद्रित किया गया है एवं फॉरेंसिक को बढ़ावा तथा डिजिटलाइजेशन से कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर का नाम परिवर्तन कर श्री विजयपुरम किया गया। प्रभावी आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए नेशनल फोरेंसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्हैंसमेंट स्कीम को मंजूरी दी गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान ₹2250 करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय का प्रावधान किया गया है। पेपर लीक की समस्या से निपटने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 लाया गया। ऊर्जा संरक्षण की दृष्टि से हुए कार्यों को लेकर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वोत्तर में हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं को मंजूरी देकर 4100 करोड़ रु. के साथ राज्य संस्थाओं और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच जॉइंट वेंचर सहयोग को बढ़ावा दिया गया। वीजीएफ योजना के तहत 12,400 करोड़ रु. से अधिक के हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। 7,450 करोड़ रु. की ऑफ-शोर पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्वीकृत की गई। राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफेक्चरिंग के लिए सेकंड ट्रैन्च प्रदान की गई। इससे घरेलू इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफेक्चरिंग कैपेसिटी प्रति वर्ष 1.5 गीगावाट होगी। पीएसयू को वृक्षारोपण व पर्यावरण बहाली के लिए ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम की की शुरुआत हुई। इसी दिशा में 'फेम-3' योजना शुरू की गई। इसी प्रकार जी-1 योजना के तहत उन्नत जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी-1 योजना शुरू की गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने विदेश नीति को सफल बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ फिजी" और तिमोर लेस्टे के "ऑर्डर ऑफ तिमोर लेस्टे से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी का युद्ध के बीच में रूस और यूक्रेन की महत्वपूर्ण यात्राएँ, इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी, रूस यात्रा के दौरान श्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' सम्मान, सिंगापुर और किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार ब्रुनेई दारुस्सलाम की यात्रा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 41 वर्षों के बाद यात्रा ऑस्ट्रिया और 45 वर्षों के बाद पोलैंड यात्रा की गई। भारत ने 120 से अधिक देशों के साथ तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। पहली बार भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की बैठक आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिहाज से किए गए कार्यों की चर्चा कर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन हेतु आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 लोकसभा में पेश किया गया। अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अग्निशमन सेवाओं, ग्लेशियर झील विस्फोट, फ्लड और अन्य डिजास्टर के मिटीगेशन हेतु राज्यों को ₹12,554 करोड़ स्वीकृत किए गए। आपातकालीन कार्रवाई सहायता प्रणाली राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में लागू की गई। आंध्र प्रदेश की बाढ़ के लिए एक एक्सपर्ट टीम का गठन किया गया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 04 सितंबर को, 35 सालों के संघर्ष समाप्त करते हुए एनएलएफटी और एटीटीएफ के साथ शांति समझौता किया। इसके तहत 328 सशस्त्र कैडर हिंसा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। मानस हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। साइबर अपराध से निपटने वाले सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए 'समन्वय प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है।अगले 5 साल में 5 हजार साइबर कमांडों तैयार किए जाएंगे। साइबर अपराध की सूचना देने के लिए साइबरदोस्त मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। बैंकों और वित्तीय इन्टरमीडियरीज के साथ मिलकर 14-सी में अत्याधुनिक 'साइबर धोखाधड़ी शमन केंद्र' की स्थापना की गई है। सस्पेक्ट रजिस्ट्री मोबाइल नंबर, यूआरएल/वेबसाइट, आईएमईआई और अन्य पहचानकर्ताओं का एक सस्पेक्ट रजिस्ट्री बनाया गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान ,पूर्व सांसद सुनील सोनी ,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,भाजपा नेता अशोक बजाज उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...