प्रदेश
CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में चरित्र संदेह के चलते एक ने पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। बीते कई दिनों से उसे पत्नी के ऊपर चारित्रिक संदेह था, गुरुवार दोपहर जब घर पहुंचा तो महिला गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जिसके बाद इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी की है। थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनीता बाई पति धुरवा राम का अन्य व्यक्ति नरसिंग के साथ कई दिनों से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। गुरूवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था। ग्रामीण इसमें व्यस्त थे। इस बीच को जब पति धुरवा राम घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने नरसिंग के साथ भी मारपीट की लेकिन वह बच निकला।
अंचल में नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी। वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना को दी। जिसके बाद शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव द्वारा शुक्रवार को टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
इधर, शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव ने बताया कि शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़गड़ी में पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। महिला का शव पीएम के लिए भेजा गया है।
सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और सामग्री बरामद
सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रीक रिजर्व गार्ड), जिला बल और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम के साथ हुई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और उसके शव को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
CG ब्रेकिंग : CRPF जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली
बलौदाबाजार हत्याकांड का खुलासा: कातिलों ने जादू-टोना के शक में की 4 लोगों की निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बीते शाम को कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई है. इसमें एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा शामिल था. गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग लड़की शामिल है. हत्या का प्रमुख वजह जादूटोना का शक है.
पुलिस के मुताबिक,ख आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी. इलाज भी चल रहा था पर ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है. इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
CG देह व्यापार का भंडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 8 युवतियों समेत 10 लोग
कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं, जो एजेंट के जरिए यहां आती है. एजेंट फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
लक्जरी कार से 11 लाख का गांजा ले जा रहे नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने कुल 113 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपए है। 2 तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों में एक नाबालिग शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ओडिशा से एक कार से गांजा लाया जा रहा है। CG बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने देवड़ा रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकेबंदी की।मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार OR-07-V-9599 जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार को जवानों ने रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मनोज गलोरी बताया। ये ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला है। इसके साथ एक नाबालिग भी था।
पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की से करीब 22 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे.
13 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रदेशभर के सभी धुमाल और डीजे संचालक, कर्मचारी रायपुर कलेक्टर के पास ज्ञापन सौंपने जायेंगे. सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है. इस फैसले को लेकर सभी डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे. आप सभी सम्मानिय प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथी से निवेदन है की मीडिया कवरेज देने की कृपा करे।
छत्तीसगढ़ स्कूल छुट्टी लिस्ट : DPI ने 64 दिन की छुट्टी का भेजा प्रस्ताव, जानिये दीपावली, दशहरा का छुट्टी कब से
रायपुर : इस बार दशहरा और दीपावली सहित शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन छुट्टी मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टी मिलने की आशंका है। डीपीआई की तरफ से शिक्षा विभाग को 64 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया है। अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेगी।

छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, इस घटना के बाद में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है की मृतकों में 2 महिला यशोदा बाई, जमुना बाई, एक पुरुष चेतराम केंवट और एक मासूम बच्ची जमुना शामिल है. फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कसडोल थाना इलाके के छरछेद गांव की बताई जा रही है, जहां मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की. फिर एक युवक और एक मासूम को भी मौत के घाट उतार दिया.
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने संदेह के आधार पर हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तीनों संदेहियों ने बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना किया था, इसी शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक देवेन्द्र यादव, सूर्यकांत से मिलने जेल पहुंचे
रायपुर/12 सितंबर 2024। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर जेल में विधायक देवेन्द्र यादव और सूर्यकांत से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि अधीक्षक के कार्यालय में छुट्टी के दिन बुलाकर विचाराधीन कैदी से आईजी मिल सकता है, उसको धमका सकता है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और जो वर्तमान विधायक भी है वो आवेदन दिया है कि सूर्यकांत तिवारी से मिलना चाहता हूं, लेकिन अधीक्षक ने मिलने नहीं दिया। कहते है ऊपर से परमिशन लेना होगा। ऊपर से परमिशन का क्या मतलब होता है। वकील रिजवी साहब है उनसे मुलाकात हुई लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया। मेरी मुलाकात विधायक देवेंद्र यादव से हुई, उन्होंने मुझे बताया कि वह सूर्यकांत तिवारी के बगल में ही जेल में है। सूर्यकांत को आईजी ने खुद धमकाया है उनके परिवार को तबाह करने की धमकी दिया है। इसीलिये उसने कोर्ट में आवेदन दिया है। जो षड्यंत्रकारी है वो बुला कर मिल सकते है। लेकिन जिसको फसाने के लिये षडयंत्र किया जा रहा है उनसे मिलना चाहते है लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। कब तक नहीं मिलने नहीं देंगे? सूर्यकांत तिवारी पिछले दो सालों से जेल में बंद थे। 1 साल से मैं मुख्यमंत्री था लेकिन कभी मिलने नहीं आया और आज तक नहीं मिला। लेकिन पहले शासन में था तब मिला और न सरकार से हटने के बाद। ऐसा समाचार सामने आया कि मेरे नाम से सूर्यकांत के द्वारा आवेदन दिया गया है कि पैसा भूपेश बघेल को दिया जाता, ऐसा कहने के लिये दबाव बनाया जा रहा। जब सूर्यकांत ने कोर्ट में लिख कर दिया तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि बात क्या है पता करना, वो ऐसा आवेदन क्यों दिया जानने के लिये मैं यहां आया था। लेकिन यहां भी अडंगा जो जेल अधीक्षक है वो अड़ंगा डाल रहे है। किसी भी कैदी से मिलना है तो अधीक्षक से परमिशन ले सकते है लेकिन मिलने भी नहीं दिया गया। कब तक रोकेंगे? मैं फिर यहां आउंगा और आवेदन करूंगा।
बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त
जगदलपुर : सरहदी राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही करने बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी नगरनार निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित किया गया, कि विगत मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिला की मोटर साइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं
इस सूचना पर नगरनार थाना के सामने नाकाबंदी कर आने वाले जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, तभी मुखबीर के बताएं अनुसार मोटर बाइक क्रमांक ओडी10 व्ही 9262 आता दिखाई दिया, जिसे रोकर चेक किया, नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम मिथुन कोरा निवासी गोरखपुर उड़ीसा एवं अनिल जायसवाल निवासी जिला सीधी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताएं जिनके बैग का तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,10,000/रुपया को बरामद कर बाइक सहित जब्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय जगदलपुर पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया है।
CG : जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश...इलाके में फैली सनसनी
जशपुर: जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्रीनदी से सटे घने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश के इस खौफनाक हालात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर धड़ से अलग था, जिससे नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि घटनास्थल से कोई अहम सुराग मिल सके। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए गहन जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम, जो लाश के आसपास सबसे पहले पहुंचे, ने बताया, “मृतक के शरीर पर भगवा रंग का बनियान था और उसके बाएं हाथ में एक टैटू के रूप में रिंग का निशान था। ऐसा लगता है कि उसे पहले सड़क से घसीटकर जंगल में लाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की गई।”
थाना प्रभारी सुनील सिंह ने इस मामले को लेकर कहा, “यह घटना गंभीर है और हम हर संभावित पहलू से इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।”
घटनास्थल की स्थिति और लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह हत्या बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हत्या के तरीके और मृतक के शरीर पर मिले निशान यह इशारा कर रहे हैं कि यह मामला व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
महिला कमांडर सहित 4 नक्सलियों ने किया सरेण्डर, 12 लाख रुपये का था इनाम घोषित...
BREAKING : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को फांसी लगाकर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल
बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जंग छिड़ी हुई है, सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे है, वहीं नक्सली भी अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे है। बीजपर जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक में कथित जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक छात्र को उऩ्होंने रिहा कर दिया है। नक्सलियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों के लिए जनअदालत लगाई थी।
इस जनअदालत में जप्पेमरका के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। और उऩ्हें फांसी पर लटका कर मार डाला गया। इस कथित जनअदालत से मिरतूर छात्रावास में पढ़ाई करने वाले छात्र पोडियम हिड़मा को रिहा कर दिया गया। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस जघन्य हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए मारे गए आदिवासियों के सीने पर पर्चा चस्पा कर दिया है।
धमतरी. जिले में एसपी ने 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जारी आदेश में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को इधर से उधर किया गया है. देखें लिस्ट –
धमतरी. जिले में एसपी ने 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जारी आदेश में एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को इधर से उधर किया गया है.
देखें लिस्ट –

बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में हो रही थी रिफिलिंग, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
रायपुर। रायपुर जिले में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घरेलु गैस-सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग पर कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 98 गैस-सिलेंडर भी जब्त किए गए है। इसके साथ ही बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु एलपीजी गैस रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जैसे हथौड़ा, पाना-पेंचिस, बीस रेगुलेटर और पीतल की तीन बांसुरी भी जब्त की गई हैं। इसके साथ ही गोदाम संचालक के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम आदेश 2000 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।
आज की गई छापामार कार्रवाई के संबंध में खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि विभाग को आशोका हाईट्स अमन नगर मोवा के पास एक छोटे गोदाम में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु गैस रिफिलिंग करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खाद्य निरीक्षकों के दल के साथ खाद्य नियंत्रक ने छापामार कार्रवाई की। गोदाम में दो व्यक्तियों द्वारा 14 किलोग्राम के घरेलु गैस-सिलेंडरों में से गैस निकालकर पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग करते हुए पाया गया। खाद्य विभाग के दल को मौके पर विभिन्न कंपनियों के 14 किलोग्राम क्षमता के 16 गैस-सिलेंडर और चार व्यावसायिक गैस उपयोग के एक्सपायरी सिलेंडर तथा पांच किलो ग्राम क्षमता के 78 सिलेंडर भी मिले। घरेलु गैस के सिलेंडरों में एचपी कंपनी के 8, इंडियन कंपनी के 4, भारत कंपनी के 4 और पांच किलो क्षमता के 78 गैस सिलेंडर दल द्वारा जब्त किए गए। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के दल ने रिलाइंस कंपनी के चार एक्सपायरी व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए। मौके से एक हथौड़ा, दो पाना-पेंचिस, 20 रेगुलेटर और तीन पीतल की बांसुरियों सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए।
