प्रदेश
बिना जांच किये एफआईआर पूर्व मंत्री अकबर के खिलाफ सरकार का राजनैतिक षडयंत्र
रायपुर/10 सितंबर 2024। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किये एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है। पुलिस जिस सुसाईड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राईटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाये कैसे एफआईआर दर्ज किया गया यह सरकार का षडयंत्र है।
बिना हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराए आप एफआईआर नहीं कर सकते। इतनी जल्दी कैसे कर ली जबकि दूसरे तरफ संतोष पटेल दोंदेकला निवासी धरसींवा विधान सभा वह सुसाइड नोट लिखकर मरा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आत्महत्या कर लिया उसके सुसाइड नोट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहा है। उसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी और पटेल समाज ने भी धरना दिया। लेकिन आज तक के वह सुसाइड नोट सार्वजनिक नहीं हुआ। परिवार और मृतक के परिवार के लोग मांग रहे है उसको नहीं दिए तो इसका मतलब यह है कि आप निष्पक्ष नहीं हूं पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए।
9 महीने में भारतीय जनता पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। सरकार के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और न ही पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक खुद चिट्ठी लिखने लग गये है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा चिट्ठी लिख रहे है। सरकार अपने सरकार से निराश हाथ लग रही है तो इनके पास बताने के लिये कुछ नहीं है और लोगो के ध्यान भटकाने के लिये है। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कार्यवाही, कभी मो. अकबर के खिलाफ कार्यवाही, कभी डॉ. शिवकुमार डहरिया और देवेन्द्र यादव के खिलाफ कार्यवाही करते है। यह हमारे कांग्रेस नेता के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर करने का और जेल भेजने और गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ मीडिया में चलाने यह भाजपा सरकार का काम हैं।
सरकार द्वारा धान खरीदी के लिये लोन लेने पर उन्होंने कहा कि पहले कहते थे केन्द्र धान खरीदती है अब क्यों लोन ले रहे? पहले झठ बोले थे या अब झूठ बोल रहे है। राज्य सरकार जो मार्कफेड को गांरटी देती है और मार्कफेड उसी के आधार पर लोन देती है बैंक से, बाजार से लोन देती है। धान खरीदती है राज्य सरकार और मीलिंग करने बाद उसको केन्द्र सरकार को देती है। केन्द्र सरकार तय करती है कि वो कितना टन चावल लेंगे। भारतीय जनता पार्टी फस चुकी है कि 37000 करोड़ धान खरीदी का कर्ज ले रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानो पर उन्होंने कहा कि भाजपा को बुरा लगता है राहुल गांधी देश की बेरोजगारी की बात करते है। अब तक का सबसे दुर्भाग्यजनक बात तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा विदेश की धरती में जाकर मेरा दुर्भाग्य है कि भारत में पैदा हुआ इससे ज्यादा भारत विरोधी कोई दूसरा बयान मिल सकता है। इससे बड़ा बयान दूसरा नहीं हो सकता है जो बोलते हैं कि इस मिट्टी में पैदा होना उनका दुर्भाग्य था जिस मिट्टी ने उसको मुख्यमंत्री बनाया प्रधानमंत्री बनाया उसके बारे में सब भारत भूमि में तो देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते हैं जहां वे प्रधानमंत्री ये बोलते हैं कि मेरा दुर्भाग्य उसके बारे में विष्णु जी हो और कोई भी हो।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भूतपूर्व छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित
शिक्षा समाज के विकास और प्रगति का आधार है, और इसमें शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।
यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खो खो पारा, पुरानी बस्ती में आयोजित शिक्षक एवं भूतपूर्व छात्र सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि, हमारे धर्म और संस्कृति में शिक्षा को बहुत उच्च स्थान दिया गया है, और इसे मंदिर की तरह पवित्र माना जाता है। शिक्षा को ज्ञान का स्रोत माना गया है, जो व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती है। इसलिए, शिक्षक और शिक्षा को हमारे धर्म में विशेष सम्मान और आदर दिया गया है, और शिक्षण स्थल को ज्ञान का मंदिर कहा जाता है। जिसके बेहतर बनाने के लिए हम सभी को अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ ही उनके चरित्र निर्माण पर भी जोर देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा की 100 साल से भी पुराने इस स्कूल अनेकों परिवारों की कई पीढ़ियों ने शिक्षा ग्रहण किया और एक ऊंची मंजिल हासिल की है। जो यहां के विद्यार्थियों के लिए भी गर्व की बात है। मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षकों और भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें भी स्कूल के उन्नयनिकरण में सहयोग देने की अपील की।
बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की साथ ही 30 लाख रुपए से बनने वाले स्मार्टक्लास,
लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब के निर्माण को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में आनंद मोहन ठाकुर, आशुतोष नारायण, ज्ञानेश झा, पवन कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुखनंदन सोनकर, लक्ष्मी गुलवानी, चूड़ामणि निर्मलकर, अनुरंग ठाकुर, मनोज ठाकुर, अम्बर अग्रवाल, शिक्षक, और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
बीजापुर में बाढ़ के हालात, इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर, आंध्र-तेलंगाना और महाराष्ट्र से संपर्क टूटा
बीजापुर : बीजापुर जिले लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। भोपालपटनम इलाके में इंद्रावती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गया है। नदी का जल स्तर 15 मीटर के करीब पहुंचा है।
भारी बारिश की वजह से बीजापुर का संपर्क आंध्र-तेलंगाना और महाराष्ट्र से टूट गया हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती का जल स्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।
घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
तिमेड़, वोडागुड़ा, भटपल्ली, चन्दनगिरी, लिंगापुर, गंगारम, रामपुरम, बामनपुर, अर्जुनल्ली, अटुकपल्ली, कोंडामौसम, चन्दूर, तारलागुड़ा समेत और कई गावों में खतरा मंडरा रहा हैं। बाढ़ प्रभावित गांव मे घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन नें अलर्ट जारी किया है।
दरअसल बाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं। साथ ही बाढ़ एवं से बचाव के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए निर्देश जारी किया है। कलेक्टर ने कहा की प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संपर्क करने का आग्रह किया है। साथ ही अनुभाग स्तर पर भोपालपटनम एसडीएम, अनुभाग उसूर के लिए और भैरमगढ़ के लिए पर संपर्क किया जा सकता है।
सुकमा सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी
सुकमा सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक लो प्रेशर का क्षेत्र बनने की वजह से आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में खासतौर पर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो रही है।
प्रदेश के महासमुंद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों के अधिकांश स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सुकमा जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, मुंगेली और कोरबा जिलों के अलग अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।
जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी
नई दिल्ली में आज केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी (माल और सेवा कर) परिषद की 54वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी भाग लिया। बैठक में जीएसटी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत...कोर्ट ने इतने दिनों के लिए बढ़ाई न्यायिक रिमांड
बलौदा बाजार :- आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। पुलिस ने 17 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया था.और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनकी 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। इसके बाद न्यायालय ने पहले उनकी न्यायिक हिरासत को 9 सितंबर तक बढ़ाया था।आरोप है कि विधायक देवेंद्र यादव का इस आगजनी मामले में सीधा संबंध हो सकता है, जिसकी वजह से मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस इस मामले में और साक्ष्य जुटाने और जांच पूरी करने के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग करती रही है। इसी कारण अब उनकी न्यायिक हिरासत को 23 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे जांच एजेंसियों को और समय मिल सके। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी काफी हलचल मचा रखी है, और इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जांच पूरी होने तक यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में आगे क्या विकास होता है।
तीजा मिलन समारोह राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अतिथियों का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया।
तीजा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। उन्होंने तीजा मिलन समारोह में उपस्थित माता बहनों को तीजा की शुभकामनाएं दीं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा को इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अतिथियों का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पद्मश्री अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।
तीजा मिलन समारोह में लोक कलाकार महादेव हिरवानी और उनके दल के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी ने भी तीजा मिलन में शामिल होकर माता बहनों को शुभकामनाएं दीं।
बड़ी संख्या में माता बहनें इस अवसर पर उपस्थित हैं।
CG : मां ने नहीं दिलाया मोबाइल, तो बेटी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
जशपुर : जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसकी में ने उसे मोबाइल नहीं दिलवाया। बालिका ने सुसाइड नोट भी लिखा है, सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा का है।
मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव निवासी इलूश कुजूर की 15 साल की बेटी अपनी मां से कई दिनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी, लेकिन, मां ने घर की समस्याएं बताकर बेटी को मोबाइल दिलाने से इंकार दिया, कुछ दिनों बाद बेटी ने फिर से नए मोबाइल की डिमांड दी, जिसके बाद मां ने एकबार फिर मना कर दिया और कहा कि अभी खेती किसानी में पैसा खत्म हो गया है। जब धान बिक्री हो जाएगी, तब नया मोबाइल खरीद दूंगी। नाराज पुत्री ने घर से महज दुर चली गई और कोशम की पेड़ में ओढ़नी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई। रात में परिवार के लोग घर में बेटी को नहीं देखा, सुबह देखा तो घर से दूर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर उसकी लटकी हुई लाश मिली. जिसे देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।
नाबालिग बेटी ने अपनी मां से मोबाइल खरीदने की जिद की लेकिन डिमांड पूरी नहीं होने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालिका ने सुसाइड एक बड़े से पेड़ से लटकर की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
CG : छत्तीसगढ़ पहुंची CRPF की चार बटालियन...दक्षिण बस्तर में किया जायेगा तैनात
बस्तर : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा स्थिति को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की चार बटालियनें आज राज्य में पहुंच गई हैं। इनमें से तीन बटालियन झारखंड से और एक बटालियन बिहार से आई है।
सूत्रों के अनुसार, ये चारों बटालियन दक्षिण बस्तर क्षेत्र में तैनात की जाएंगी, जहां सुरक्षा की स्थिति को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। राज्य पुलिस के पुख्ता आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस तैनाती का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपस्थिति को बढ़ाना और संभावित सुरक्षा खतरों से निपटना है।
BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत, राहत कार्य में जुटा स्थानीय प्रशासन
कांकेर : कांकेर जिले के रावघाट क्षेत्र के आतुरबेड़ा गांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 3 बैल, 4 गाय और 12 बकरियों की जान चली गई। लगातार हो रही मूसलधार बारिश की वजह से यह घटना हुई। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है और प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुशवाहा समाज के भवन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई के खुर्सीपार में मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित कुश जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर सम्राट अशोक चौक के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। श्री साव ने कार्यक्रम में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन की मांग पर कुशवाहा समाज के भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।
श्री साव ने कुश जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि अशोक चक्र से भारत का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने बताया कि रायपुर से दुर्ग तक सिटी बस का संचालन किया जाएगा। इससे दुर्ग-भिलाई को राजधानी से जोड़ने में मदद मिलेगी। दुर्ग-भिलाई को राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए तीनों शहरों को मिलाकर स्टेट केपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित किया जाएगा।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक प्रेम में बहुत ताकत होती है। हम बराबरी पर विश्वास करते हैं। हमारी नजर में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। हम हर समाज के साथ हमेशा से खड़े रहे हैं। विधायक रिकेश सेन ने अपने संबोधन में कहा कि कुशवाहा समाज का प्रदेश के विकास में योगदान रहा है। यह समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। दुर्ग-ग्रामीण के विधायक श्री ललित चन्द्राकर और भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रिसाली में 14.26 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम में 14 करोड़ 26 लाख 18 हजार रुपए की लागत से किए जाने वाले 171 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने रिसाली के इस्पात नगर में भक्त माता कर्मा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। रिसाली नगर निगम द्वारा 15 लाख रुपए की लागत से इस चौक का सौंदर्यीकरण किया गया है। श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रिसाली के कर्मा भवन में मंच और अन्य कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रिसाली नगर निगम में 14 करोड़ रुपए से अधिक के ये विकास कार्य हमारी सरकार के महज आठ माह के कार्यकाल का परिणाम है। छत्तीसगढ़ की सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। सरकार बनने के मात्र 12 दिनों के बाद ही किसानों के खातों में दो वर्षों के बोनस की बकाया राशि डाल दी गई थी। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति का कार्य लगातार चल रहा है।
दुर्ग के सांसद विजय बघेल और दुर्ग-ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। रिसाली नगर निगम की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति श्रीकेशव बंछोर और नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बंजारी धाम परिसर में ब्रम्हलीन विभूतियों के प्रतिमा अनावरण में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन तराईमाल धाम स्थित बंजारी माई की पूजा अर्चना एवं दर्शन लाभ लेकर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने परिसर में ही स्थापित पुजारी ब्रह्मलीन रामगोपाल महाराज जी, ब्रह्मलीन अंकुर मालाकार जी, पुजारिन सोनागिरी माता के प्रतिमा का भी अनावरण किया। साथ ही उन्होंने बंजारी माई धाम तराईमाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिसमें 8 कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 51 लाख रूपये के कार्य शामिल है। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार जताते हुए कहा कि मैं जब सांसद के रूप में चुना गया तब से मां बंजारी के पूजा-अर्चना के साथ दर्शन लाभ मिल रहा है। मां बंजारी के आशीर्वाद से ही मैं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचा हूं। उनके आशीर्वाद से प्रदेश के जनता को सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूं। अंकुर गौटिया के भागीरथ प्रयास से इस धाम का विकास हुआ है। वह मोपेड चलाते हुए बगिया तक भी पहुंच जाते थे कभी कोई बात करनी होती थी ऐसे जुझारू कार्य के बदौलत यह धाम आज अपने स्वरूप में है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का गठन हुआ जिसे संवारने का काम हमारी सरकार कर रही है। महतारी वंदन, राम लला दर्शन योजना के माध्यम से हर महीने 8 हजार से अधिक दर्शन लोगों को आयोध्या, काशी ले जा रहे है। दो दिन पहले ही 8 लाख से अधिक गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति प्रदान की है। हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है।
कृषि एवं प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मां बंजारी के आशीर्वाद से ही दोनों बेटे आज प्रदेश के मुखिया और वित्त मंत्री बने है। दोनों के पास ही विकास की चाबी है। जिससे रायगढ़ सहित प्रदेश को विकास की एक नई धारा में ले जा रहे है। मां बंजारी धाम के विकास के लिए जो आप सब लोगों ने मिलकर जो कार्य किए है वह काबिले तारीफ है। सरकार अपना काम करती ही है पर स्थानीय जनता, गरीबों को और अधिक सुविधा मुहैया के उद्देश्य से निजी संस्था भी सामुदायिक सहभागिता के नाते अपना सहयोग प्रदान करते है जो कि सराहनीय है।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि बंजारी धाम में जीवन समर्पित करने वाली विभूतियों के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय यहां से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यह रायगढ़ तथा आस पास के लोगों के बीच आस्था का बड़ा केंद्र है। रायगढ़-घरघोड़ा सड़क निर्माण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधिकांश हिस्से के काम पूरा कर लिया गया है। जो काम बचा है उसे बारिश के तत्काल बाद पूर्ण कर लिया जाएगा। तमनार से पूंजीपथरा सड़क का निर्माण किया जा रहा है वो भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हम इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे है। कार्यक्रम को सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस अंचल के प्रमुख आस्था के केन्द्र में यहां के प्रमुख विभूतियों के प्रतिमा अनावरण में शामिल होने के लिए आप पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यहां सड़कों का काम भी तेजी से हो रहा है। अंधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को लेकर भी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, तमनार को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही छर्राटांगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा, पूंजीपथरा थाना में 5 स्टाफ क्वार्टर निर्माण की घोषणा, घरघोड़ा कॉलेज में एम.ए. की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने छर्राटांगर से पाकादरहा के बीच कुक्कुट नदी में पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर कलेक्टर को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंजारी धाम स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने बांछा निधि भोय व आई.पी.शर्मा को सम्मानित किया।
छत्तीसगढ़ में 10 लाख असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य राज्य में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र प्रारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेले में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। इन साक्षरता केन्द्रों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के राज्य साक्षरता मिशन द्वारा एक लाख स्वयं सेवी शिक्षक चयनित किए गए हैं। स्वयं सेवी शिक्षकों का दायित्व अपने-अपने साक्षरता केन्द्र में फिलहाल 10 असाक्षरों को अक्षर ज्ञान से परिचित कराकर साक्षर बनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर प्रदेशव्यापी उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने इस अवसर पर अभियान से संबंधित उल्लास पोस्टर, उल्लास गीत, न्यूज़ लेटर और ब्रोसर का भी विमोचन किया। इस दौरान उल्लास कार्यक्रम पर आधारित वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लिए नवाचारी गतिविधियों पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर इसका अवलोकन किया। यहां 5 संभागों सहित एससीईआरटी द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में विकास करना है तो शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा प्राप्त करके डिग्री हासिल करना और सरकारी नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में चाहे वह व्यापार, समाज सेवा है या राजनीति का क्षेत्र हो सभी के लिए शिक्षा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यह देश शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अग्रणी रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन का काम अच्छा हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने अनुभव को साझा करते हुए दो-तीन उदाहरण बताए, जिसमें उन्होंने असाक्षर लोगों के साथ होने वाली घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि वे साक्षर होते तो ऐसे धोखाधड़ी से बच सकते थे। इसलिए सभी असाक्षर लोगों को साक्षर होना अति आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि दुनिया में शिक्षा एक ऐसी चीज है जो बांटने से बढ़ती है। हमारे आसपास जितने भी असाक्षर लोग है उनको साक्षर करना है। हम लोगों ने 10 लाख लोगों को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है। इस लक्ष्य से अधिक लोगों को कर पाएंगे तो और अच्छा होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महासमुंद जिले के बागबाहरा निवासी नव साक्षर हमारी बहन श्रीमती शांति देवी ठाकुर जिनके हाथ नहीं है। वह साक्षर होकर पांव से लिखती है। उनकी लिखावट भी बड़ी अच्छी है। यह देखकर हमें बड़ी प्रसन्नता हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कीे शिक्षा के नवाचारी सोच के तहत पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है। प्रधानमंत्री के मंशानुसार हमारी सरकार ने भी छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के 211 स्कूल पीएम श्री योजना के तहत संचालित है। उन्होंने इस मौके पर लोगों को उल्लास साक्षरता शपथ दिलाने के साथ ही सभी स्वयं सेवी शिक्षकों और प्रेरकों का आह्वान किया कि वे असाक्षरों को अंक ज्ञान और अक्षर ज्ञान कराकर उन्हें सक्षम बनाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य साक्षरता मिशन बिना बजट के अच्छा काम करने वाली एक संस्था है, जो शिक्षा का प्रचार-प्रसार अंतिम व्यक्ति तक कर रहे है। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रमुख बोलियों में प्राथमिक शिक्षा देने के कार्य योजना बनाई गई है, जिससे अलग-अलग बोली भाषा समझने वाले असाक्षरों को भी साक्षर बनाया जा सके।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों से साक्षरता मिशन को बंद कर दिया गया था जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में फिर से शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में गरीब भाई बहनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं उन सभी योजनाओं में फॉर्म भरने के लिए अपना हस्ताक्षर करना पड़ेगा उन्हे पता होना चाहिए की किस कागज पर वह हस्ताक्षर कर रहे है। उन्होंने कहा कि उल्लास कार्यक्रम के तहत असाक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा उन्हें पढ़ना लिखना सिखाया जाएगा।
स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए 1 से 8 सितम्बर तक देश एवं प्रदेश में साक्षरता सप्ताह का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, ब्लॉकों, नगरीय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा और साक्षरता पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में दुर्ग जिले की नवसाक्षर श्रीमती मोहनी पटेल, महासमुंद जिले की श्रीमती शांति बाई ठाकुर, कांकेर की श्रीमती मीना नरेटी, बिलासपुर जिले की श्रीमती शीतल धीवर, बलरामपुर जिले की श्रीमती सुमिता सिंह को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्वयंसेवी शिक्षकों में राजनांदगांव की श्रीमती करिश्मा पटेल, सुकमा की कुमारी शांति नाग, सरगुजा की कुमारी श्रुति तिवारी, बिलासपुर के हर्ष साहू, रायपुर की श्रीमती निर्जला धीवर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक सर्वश्री पुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि, राज्य साक्षरता मिशन के संचालक राजेन्द्र कटारा, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक संजीव झा, रायपुर जिला कलेक्टर गौरव सिंह, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
करमा नृत्य पर खूब थिरके सीएम विष्णुदेव साय, साथियों संग किया नृत्य
रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के दौरान पूरी तरह से जनजातीय रंग में रंगे नज़र आए। उन्होंने मांदर पर थाप देते हुए न केवल करमा नृत्य में शिरकत की बल्कि अपने गांव बगिया के साथियों के साथ पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर करमा नृत्य का खूब आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौैधरी भी ताल देते देखे गए। देखें वीडियो।
दस दिवसीय चक्रधर समारोह की हुई शुरूआत
दरअसल संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में शनिवार को 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रांरभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले संगीत के मर्मज्ञ विद्वतजनों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रायगढ़ के शैल चित्रों पर आधारित अभिलेखीकरण पुस्तिका एवं चक्रधर समारोह की परिचय पुस्तिका का विमोचन किया।
फिर लौटा समारोह की भव्यता
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत पांच सालों में चक्रधर समारोह का आयोजन फीका पड़ गया था, अब रायगढ़ के विधायक और हमारे सरकार में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की पहल से चक्रधर समारोह के आयोजन को और बेहतर तथा भव्य स्वरूप दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने चक्रधर समारोह को नये स्वरूप में भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विनय पाण्डेय द्वारा ब्राम्हीलिपि एवं खरोष्ठी लिपि में अनुसंधान पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। श्री पाण्डेय द्वारा इस मौके पर मुख्यमंत्री को ब्राम्ही लिपि में लिखी नाम पट्टिका भेंट की गई।
आठ पद्मश्री कलाकार कर रहें है शिरकत
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चक्रधर समारोह के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा चक्रधर समारोह को एक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और आज उसे जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के सहयोग से आज भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित आठ पद्मश्री कलाकार भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह की महत्ता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के विभिन्न प्रांतों के नामी-गिनामी कलाकार यहां अपनी प्रस्तुति देने की अभिलाषा रखते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कुंवर देवेन्द्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राजपरिवार के उर्वशी सिंह, बिजया सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
एल्यूमिना रिफाइनरी में कोयले से भरा हॉपर गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
सरगुजा की रिफाइनरी में बड़ा हादसा, कोयले से भरा हॉपर गिरने पर तीन मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक दर्दनक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल सरगुजा में एल्यूमिना रिफाइनरी में कोयले से भरा हॉपर गिरने से तीन श्रमिकों की जबकि एक शख्स घायल हो गया
पुलिस ने बताया कि लापता एक अन्य कर्मचारी का पता लगाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे
रघुनाथपुर पुलिस चौकी के तहत सिलसिला गांव में कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी में हुई.
नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा कोयले से भरा हॉपर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कोयले से भरा एक स्टील टावर पर लगा हॉपर ढह गया और उसके नीचे काम कर रहे लोगों पर गिर गया. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे रघुनाथपुर पुलिस चौकी के तहत सिलसिला गांव में कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी में हुई.
लापता मजदूर की तलाश जारी
कंपनी के अधिकारी ने कहा, 'अभी तक घटनास्थल से तीन श्रमिकों के शव निकाले गए हैं, और एक श्रमिक गंभीर हालत में पाया गया जिसे इला.
