प्रदेश

आपकी तरक्की से देश भी तरक्की करेगा ऐसा सोचकर खुद को मोटिवेट करे :अमित चिमनानी*

युवा कैट द्वारा आयोजित व्यापारियों के सेमिनार में बोले मोटिवेशनल ट्रेनर अमित चिमनानी *व्यापारियों की ग्रोथ से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है ,टैक्स कलेक्शन बढ़ता है,ज्यादा लोगो को नौकरी मिलती है इसीलिए आपकी तरक्की से देश भी तरक्की करेगा ऐसा सोचकर खुद को मोटिवेट करे:अमित चिमनानी* *व्यापार को बढ़ाने सरकार के विजन और उसकी योजनाओं को समझना जरूरी:अमित चिमनानी* *मुसीबत आने लगे तो समझना ठीक जा रहे हो,ठोकर चलने वाले को लगती है सोते हुए व्यक्ति को नही:अमित चिमनानी* *संगत अच्छी रखो,आइंस्टीन का ड्राइवर भी उनके साथ रहके इतना सीख गया था कि उनके बदले एक बार स्पीच ड्राइवर ने दी थी:अमित चिमनानी* *उम्र कोई रुकावट नहीं है kfc के मालिक ने 65 वर्ष की उम्र में इसे शुरू किया:अमित चिमनानी* युवा कैट द्वारा एक निजी होटल में आयोजित बिजनेस सेमिनार में मोटिवेशनल ट्रेनर और आर्थिक मामलो के जानकार सीए अमित चिमनानी पहुंचे। अमित ने युवा व्यापारियों को संबोधित करते हुए बिजनेस ग्रोथ के 16 सूत्र शेयर किए। अमित ने कहा बिजनेस ग्रोथ करनी है तो मन में पैसा कमाने की भूख पैदा करनी होगी,ऐसे हर व्यक्ति और चर्चा से दूर रहना होगा जो आपको डिमोटिवेट करे।पॉजिटिव सोच के व्यक्तियों के साथ ज्यादा रहने का सुझाव देते हुए उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे मशहूर वैज्ञानिक आइंस्टीन का ड्राइवर उनके है लेक्चर में उनके साथ जाता था और ध्यान से सुनता था एक बार ड्राइवर ने आइंस्टीन से कहा आपका एक लेक्चर मैं भी दे सकता हूं और उसने देने में सफलता हासिल की,कहने का अर्थ है अच्छी संगत का अच्छा असर होता ही है अच्छी सोच वाले लोगो के साथ चर्चाएं लाभकारी होंगी। अमित ने कहा व्यापारियों की ग्रोथ से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है ,टैक्स कलेक्शन बढ़ता है,ज्यादा लोगो को नौकरी मिलती है इसीलिए आपकी तरक्की से देश भी तरक्की करेगा ऐसा सोचकर आगे बढ़े और मेहनत करे। सीए अमित ने आगे चर्चा करते हुए बताया कि बड़े बिजनेस में पीपल मैनेजमेंट बहुत जरूरी है किसे किस काम पर लगाना है ये बहुत मायने रखेगा,अगर आपके पास अच्छे काम करने वाले नही है और आप सब काम खुद ही करते है तो बड़ा व्यापारी बनने का सपना छोड़ना होगा।अमित ने कहा व्यापारी अगर लीगल प्रक्रियाओं को उबाऊ मानते तो इसका नकारात्मक असर हो सकता है व्यापारियों के इस प्रक्रिया में खुद को इन्वॉल्व करना चाहिए जैसे अगर कोई ऑडिट प्रकिया में खुद को इन्वॉल्व करता है तो उसे व्यापार पर होने वाले खर्चों को एनालाइज करने का अच्छा मौका मिलेगा , नेट प्रॉफिट, ग्रॉस प्रॉफिट का एनालिसिस आगे की रणनीति बनाने में जरूर काम आएगा।अमित ने कहा बड़ा बनते समय ऐसा हो ही नही सकता की मुसीबत न आए और अगर आने लगे तो समझ जाए ठीक रास्ते पर जा रहे है।ठोकर उसी को लगती जो चलता है ,सोते हुए व्यक्ति कभी ठोकर नही खाते। अमित ने कहा व्यापार बढ़ाना , सेल्स बढ़ाए बिना संभव नहीं है बड़ा आदमी बनना है जो ज्यादा बेचना होगा अमिताभ हो या सचिन तेंदुलकर उन्होंने अपनी एक्टिंग और क्रिकेट से कितना कमाया और एड करके सामान बेचकर कितना ये सोचने का विषय है। सेल्स बढ़ाने के लिए डिमांड,मार्केटिंग,फाइनेंस,प्रोडक्ट की यूनिकनेस जैसी कई बाते महत्पूर्ण है। अमित ने कहा एक अच्छा बिजनेसमैन बनने के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स का अच्छा होना जरूरी है अच्छा बोलने वाला लकड़ी भी बेच लेगा और अच्छा न बोलने वाला सोना भी नही बेच पाएगा। अमित ने कहा आजकल व्यापार को बढ़ाने के लिए सरकारों के विजन ,उनकी योजनाओं की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है इसे समझ कर किस प्रोडक्ट की डिमांड भविष्य में बढ़ेगी इसका पता लगाया जा सकता है,सरकार किस सेक्टर में कितना खर्च करने वाली है सरकार का विजन क्या है इन सबका रिसर्च बिजनेस ग्रोथ को एक नई दिशा दे सकता है। युवा कैट के अध्यक्ष अवनीत सिंह ने बताया कि युवा कैट महीने के एक रविवार को ऐसा कार्यक्रम करती है जिसमे 2 व्यापारी स्वयं भी अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन देते है सभी व्यापारियों के बीच व्यापार और संबध बढ़े सभी का ग्रोथ हो इस उद्देश्य से पिछले दो वर्षो से यह कार्य किया जा रहा है। युवा कैट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अवनीत सिंह - अध्यक्ष विजय पटेल - कोषाध्यक्ष दीपक विधानी - कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत राठौर - कार्यकारी महामंत्री सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण माजूद रहे।
और पढ़ें ...

भिलाई में ट्रिपल मर्डर, डीजे पर डांस के दौरान 3 भाइयों की हत्या, एक घायल की हालत गंभीर

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद एक दिन बाद हत्या जैसी घटना में बदल गया।

दो दिन पहले शुरु हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार विवाद दो दिन पहले उस वक्‍त शुरू हुआ जब भगवान गणेश की प्रतिमा लाते वक्‍त डीजे बजाया जा रहा था। उत्सव की खुशी में लोग डांस कर रहे थे, तभी दो पक्षों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। जैसे-तैसे दोनों पक्षों के लोगों ने समझ-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया।

गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के दौरान दोबारा शुरु हुआ विवाद

घटना के दूसरे दिन शनिवार देर रात पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्‍या में एक पक्ष ने लोगों ने तीन भाइयों करन, वासु, राजेश पर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया

11 संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। नंदिनी थाना पुलिस का कहना है ​कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

CG : सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

सरगुजा : जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के ककना-सिधमामार्ग स्थित पर चंदन बाड़ी के बाइक सवार तीन दोस्त सड़क हादसे के शिकार हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को सड़क किनारे पड़े होने की पर मौके पर पहुंची बरियों पुलिस चौकी ने देखा तो दो लोग मृत अवस्था में पड़े थे, वहीं एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मोटरसाइकिल के नंबर तथा ग्रामीणों से मिली जनकारी के आधार पर युवकों की पहचान की गई। पुलिस की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस संभावना जता रही है कि माइलस्टोन से मोटरसाइकिल के टकराने से हादसा हुआ होगा। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पावले 21 वर्ष तथा सूरज सिंह 17 वर्ष के रूप में की गई है। घायल अमृत सिंह 17 वर्ष भी इसी गांव का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी बरियों पहुंच गए थे। लेकिन मृतकों के स्वजन को भी नहीं पता था कि मोटरसाइकिल से तीनों कहां जाने के लिए निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, टीकाकरण के बाद बच्चों की मौत को लेकर कही ये बड़ी बात....

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोटा क्षेत्र में टीकाकरण के बाद दो बच्चों की मौत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन बच्चों की मौत टीका लगाने की वजह से नहीं हुई है, बल्कि अन्य कारणों से हुई है। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 बच्चों को एक ही प्रकार का इंजेक्शन लगाया गया था, जिसमें से 6 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। दो बच्चों में से एक की मौत उसी दिन शाम को और दूसरे की अगले दिन हुई। डॉक्टरों से मिली मौखिक जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों की जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन किया गया है और अधिकृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वाइन फ्लू को लेकर भी जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के कोई विशेष लक्षण नहीं होते, इसलिए बुखार, सर्दी, और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच कराना जरूरी है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए पर्याप्त किट और दवाइयां उपलब्ध हैं, और आइसोलेशन वार्ड प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में पहले से ही तैयार किए गए हैं। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और स्वास्थ्य अमला सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है ताकि किसी भी तरह की कमी न रहे।

और पढ़ें ...

सीमेंट की एकाएक बढ़ी कीमतों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल नाराज

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सीमेंट की बढ़ी कीमतों को कम करवाने के लिए मुख्यमंत्री  , केंद्रीय मंत्री और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष को  पत्र लिखा है। एकाएक प्रति बोरी 50 रुपए की वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
अपने पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ खनिज, लौह, कोयला, उर्जा संपदा से भरपूर प्रदेश है, इसके बावजूद भी सीमेंट कम्पनियों के संगठनों द्वारा एक कार्टेल बनाकर सीमेंट की कीमतों में 03 सितम्बर 2024 से बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। सीमेंट कम्पनियो का रवैया छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को लुटने व एकछत्र राज करने जैसा हो गया है। सरकार को सीमेंट फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सीमेंट की बढ़ाई गई कीमत को वापस कराकर आम जनता को राहत दिलाने की जरूरत है। 
श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, सीमेंट कम्पनियों को छत्तीसगढ़ में ही खदाने, कोयला, उर्जा, सस्ती बिजली, सस्ती एवं सुलभ श्रमिक उपलब्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ के सारे संसाधनों का इनके द्वारा दोहन किया जा रहा है। सीमेंट कम्पनियों को उत्पाद्न के लिए कच्चा माल से लेकर उर्जा तक सभी वस्तुऐं छत्तीसगढ़ में कम दरों पर उपलब्ध है। उसके बावजूद सीमेंट के कीमतों में वृद्धि सीधे-सीधे छत्तीसगढ़ की जनता के उपर भार है। 
छत्तीसगढ़ में सीमेंट का प्रत्येक महीने लगभग 30 लाख टन (6 करोड़ बैग) उत्पादन किया जाता है। जिसकी कीमतों में एकाएक 50 रूपये तक की प्रति बोरी के हिसाब से वृद्धि की गई है। प्रदेश में सभी सीमेंट कम्पनियाॅ, 03 सितम्बर 2024 के पहले लगभग 260 रू. प्रति बोरी सीमेंट बेच रही थीं। जिसे अचानक एक दिन में लगभग 310 रूपये कर दिया गया है। वहीं सरकारी एवं जनहित के प्रोजेक्ट के लिए मिलने वाला सीमेंट 210 रूपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 260 रूपये प्रति बोरी कर दिया गया है। सीमेंट की कीमतों में एक ही दिन में लगभग 50 रूपये प्रति बोरी की वृद्धि जनता के उपर आर्थिक बोझ है।

सीमेंट की कीमतों में में यह वृद्धि से छत्तीसगढ़ में चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, सड़क, भवन, पुल-पुलिया, नहर, स्कूल, काॅलेज, आंगनबाड़ी भवनों सहित गरीबों के लिए निर्मित पी.एम. आवास योजना पर भी असर पड़ेगा। तथा सभी शासकीय प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जायेगी।  जो राज्य हित और देश हित दोनों के लिए उचित नहीं है।

और पढ़ें ...

CG: ढाबा की आड़ में हो रहा था ये धंधा, शेरे पंजाब समेत 3 ढाबों के संचालक रंगे हाथों पकड़ाए

राजनांदगांव: थाना लालबाग पुलिस ने ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की। अवैध रूप से धन अर्जन के उद्देश्य से शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराते मिले। ढाबा संचालक के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। 02 आदतन बदमाश के खिलाफ़ इस्तगासा एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया। 

थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ढाबा में शराब पिने के लिए जगह मुहैया कराने वाले,

  1. देवांगन ढाबा के संचालक शंभू लाल देवांगन पिता भरत लाल उम्र 54 पता देवांगन ढाबा पेंड्री थाना लालबाग
  2. भापे जी ढाबा संचालक मोहम्मद हासिम खान पिता नसीर खान उम्र 55 पता वार्ड क्रमांक 09 शंकरपुर चौकी चिखली
    1. धनराज उर्फ़ धन्नु साहु पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 24 पता अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग
    2. कमलेश गोड पिता स्व. संतराम उम्र 26 पता अटल आवास पेंड्री थाना लालबागशेरे पंजाब ढाबा के संचालक सुरजीत सिंह पिता हरभजन सिंह सूदन उम्र 56 वर्ष पता कौरिन भाठा बसंतपुर राजनांदगांव

      तीनों अपने अपने ढाबा में शराब पिलाने के जगह मुहैया कराते मिले, जिनके खिलाफ़ आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

      पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लालबाग नवरत्न कश्यप  के नेतृृत्व मे थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत अवैध जुआ, सट्टा ,शराब एवम चाकूबाज के विरूद्ध कार्यवाही करने के आदेश है। 

      आदतन बदमाश,

    के खिलाफ़ धारा 170, 126/135(3) bnss के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर मान. एसडीएम कार्यालय इस्तगासा पेश किया गया।

    उपरोक्त कार्यवाही मे ASI राजू मेश्राम, पुखराज देशमुख, LHC विनीता पैंकरा, C राकेश, राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

और पढ़ें ...

GST विभाग में ई-ऑफिस सेवा शुरू, मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी विभाग की पहली फाइल का किया ऑनलाइन निपटारा.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुधार के लिए ई-ऑफिस सेवा की शुरुआत की है। इस नई प्रणाली के तहत, वित्त एवं वाणिज्यिक मंत्री ओपी चौधरी ने कल पहली बार विभागीय फाइल का ऑनलाइन निपटारा किया।

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुधार के लिए ई-ऑफिस सेवा की शुरुआत की है। इस नई प्रणाली के तहत वित्त एवं वाणिज्यिक मंत्री ओपी चौधरी ने कल पहली बार विभागीय फाइल का ऑनलाइन निपटारा किया। 

वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर विभाग में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन शुरू किया गया है। इस सॉफ्टवेयर आधारित ऑनलाइन प्रणाली के तहत, मंत्रालय की सभी फाइलें अब ई-ऑफिस के माध्यम से प्रेषित की जाएंगी। ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत, प्रत्येक फाइल का डिजिटल रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे फाइलों की ट्रैकिंग और प्रबंधन में सुधार होगा। इस प्रणाली के जरिए लंबित फाइलों की स्थिति को सीधे निगरानी में रखा जा सकेगा, जिससे फाइलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित होगा।

नई प्रणाली से विभागीय प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और दक्ष हो जाएंगी। अब तक की पुरानी प्रणाली में फाइलों को लंबित रखने की प्रवृत्ति समाप्त होगी और फाइलों का त्वरित निपटान संभव होगा। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार होगा और सुशासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही यह प्रणाली भ्रष्टाचार की संभावना को कम करेगी और सरकारी कामकाज में तकनीकी सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

मंत्री चौधरी ने इस नई प्रणाली के तहत जीएसटी विभाग का कामकाज ऑनलाइन निपटाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक फाइल को ऑनलाइन मंजूरी प्रदान की, जो ई-ऑफिस प्रणाली के शुरू होने के बाद उनके द्वारा निराकृत की गई पहली फाइल है। 

और पढ़ें ...

थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित, आईजी ने की कार्रवाई, जानें क्या है वजह...

बेमेतरा। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने बेमेतरा के परपोडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा और उनके तीन स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई साइबर ठगी के एक मामले में वसूली के आरोपों के बाद की गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में परपोडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और साइबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक शामिल हैं।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि साइबर ठगी के एक मामले में पुलिसकर्मियों पर आरोप था कि उन्होंने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की थी। जब शिकायतकर्ता ने आवेदन और साक्ष्य प्रस्तुत किए, तो मामले की जांच की गई और आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
आईजी ने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रार्थियों को न्याय दिलाने में तत्पर रहें और किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान न करें। इसके साथ ही, किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता के मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बेमेतरा एसपी को भी जांच कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें ...

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 2 लाख 70 हजार की कीमत का 45 किलो गांजा जप्त

दुर्ग :  जिले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 45 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपी भिलाई के निवासी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने इस ऑपरेशन की जानकारी सेक्टर 6 कंट्रोल रूम में दी और गिरोह के खुलासे को महत्वपूर्ण बताया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रहेंगे दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल में शामिल होंगेे। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे नटवर स्कूल से सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 सितम्बर को प्रात: 10.35 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम आयेंगे एवं प्रात: 10.45 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड पहुंचेंगे एवं प्रात:10.50 बजे बंजारी माई धाम पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं पूजा तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : 5 लाख ईनामी माओवादी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर : जिले में माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर (एसीएम) और 5 लाख के ईनामी माओवादी सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और महिला माओवादी आरती सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों ने 13 और 9 वर्षों तक माओवादी संगठन में काम किया था

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण माओवादी संगठन को छोड़कर नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सोनवा सलाम कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर के रूप में सक्रिय थे, जबकि आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग की सदस्य थीं।

इन दोनों नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसमें नारायणपुर पुलिस का विशेष योगदान रहा। सलाम दंपत्ति नारायणपुर, कुकड़ाझोर और सोनपुर क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

 
और पढ़ें ...

शुभ खरीदारी के लिए बाजार तैयार,11 दिन जबरदस्त रहेगा कारोबार

-आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, रियल इस्टेट, सराफा के साथ ही गणेश मूर्तियां, पूजन सामग्री व सजावटी सामान की जबरदस्त बिक्री

-चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी जी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल बाजार का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि शुभ खरीदारी के लिए प्रदेश भर में बाजार तैयार हो गए है और आटमोबाइल इलेक्ट्रानिक्स, सराफा के साथ ही बाजारों में गणेश मूर्तियां, पूजन सामग्री व सजावटी सामानों के दुकान सजकर तैयार हो गए हैं। आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर पारवानी एवं चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने बाजार का जायजा लिया। अध्यक्ष पारवानी ने कहा कि इस वर्ष गणेश पक्ष में जबरदस्त कारोबार रहेगा।

श्री पारवानी ने कहा कि प्रदेश भर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बेहद उत्साह से मनाया जाता है। शनिवार को बप्पा घरों एवं पंडालों में विराजमान होंगे। 17 सितंबर तक यह महोत्सव चलेगा। सुख समृद्धि एवं वैभव के दाता गणेश जी की कृपा प्रदेश के व्यापार पर दिख रहा है। गणेश चतुर्थी के इस सुअवसर पर व्यापार जगत में बूम आया हुआ है। लोग बड़ी संख्या में आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक, ज्वेलरी, प्रापर्टी आदि में निवेश कर रहे है। बाजारों में गणपति जी की मूर्तियों के साथ पूजन सामग्री, सजावटी सामान इत्यादि सब मेड इन इंडिया है, जिसे लेकर लोग अब सजग हो रहे हैं। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़ा व्यापारी भी अपने व्यापार में व्यस्त चल रहा है।  त्योहारी सीजन पर छूट और आफर्स दिए जा रहे हैं जो खरीदारों को आकर्षित कर रही है। दुकानों में भीड़ बढ़ रही है लोग टीवी, फ्रिज, बर्तन, कपड़े सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीदी कर रहे हैं।

इस अवसर पर चेंबर सलाहकार अजय अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,उपाध्यक्ष नीलेश सेठ, मंत्री-नीलेश मूंधड़ा, दिलीप इसरानी, राजेश शर्मा, एवं सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

नई आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज, राज्य शासन को आबकारी नीति बनाने का पूरा अधिकार: हाई कोर्ट

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि, राज्य सरकार को अपनी आबकारी नीति बनाने का पूर्ण अधिकार है। इसे चुनौती नहीं दी जा सकती।

प्रदेश में शराब की दुकानों का संचालन और वितरण पहले 10 कंपनियों को दिया गया था। जिसे राज्य सरकार ने अपनी आबकारी नीति में बदलाव करते हुए स्वयं के नियंत्रण में ले लिया। जिसके बाद राज्य सरकार ने कंपनियों से जमा की गई राशि वापस लौटा दी है। साथ ही कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिया है। जिसे चुनौती देते हुए नार्थ ईस्ट फीड एंड एग्रो एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

राज्य शासन को आबकारी नीति बनाने का अधिकार

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। राज्य शासन की ओर से महाधिवक्ता के जवाब सुनने के बाद हाई कोर्ट ने राज्य शासन की नई आबकारी नीति को सही ठहराते हुए कंपनी की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि राज्य शासन को अपनी आबकारी नीति बनाने का पूरा अधिकार है।

बेवरेज कॉरपोरेशन को मिली शराब खरीदी की जिम्मेदारी

पहले विदेशी शराब की खरीदी लाइसेंसधारियों के माध्यम से की होती थी। इस व्यवस्था को समाप्त करने के साथ ही सरकार ने छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन को विदेशी शराब की खरीद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही विदेशी शराब के थोक बिक्री और रखरखाव के लिए वर्तमान में जारी एफएल 10 एबी लाइसेंस की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विदेशी शराब की थोक खरीद को मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...

कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें - किरण सिंह देव

रायपुर/जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  व विधायक किरण देव ने आज शुक्रवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के बूथ नं. 167 पर पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर भाजपा के दो सौ सदस्य बनाये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 

गुरु गोविन्द सिंह शक्ति केन्द्र में बूथ स्तर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बूथ प्रभारी सुरेश कश्यप, बंटू पाण्डेय, शक्ति केन्द्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा, अविनाश सिंह गौतम, सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। श्री देव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। श्री देव ने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने कहा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के बूथ स्तर सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य,आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, बृजेश भदौरिया, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, प्रकाश झा, शंभू नाग, संतोष बाजपेयी, दशरथ गुप्ता, उमेश गुप्ता, योगेश शुक्ला, लक्ष्मण झा, रोहित त्रिवेदी, संजय चंद्राकर, पंकज आचार्य, गोविन्द ईनाणी, अमित कपूर, मनी विक्रम, आनंद झा, अतुल सिम्हा, सुरेश मिश्रा, योगेश पाणिग्रही, आशु आचार्य, अभिषेक तिवारी, अभिषेक यादव, मानिक पंत, महेन्द्र जोशी, राजेश सिंह, गोपाल पटेल, आदि उपस्थित थे। 

और पढ़ें ...

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हुई 7 लोगों की हुई मौत, 20 दिन में मिले 144 मरीज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो एन1 एच1 वायरस बेकाबू हो सकता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण के काम में तेजी लाई गई है।

जिलेवासियों को सलाह दी जा रही है कि वे सावधानी बरतें और गाइडलाइन का पालन करें। इसके 20 दिन में जिले में 144 मरीज मिले हैं। इनमें से सात की मौत हो चुकी है। गुरुवार को तीन नए मरीज की पहचान की गई है। साफ है कि लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे हैं और जैसे-जैसे मरीज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे वायरस भी मजबूत होता जा रहा है और संपर्क में आने वालों को संक्रमित कर रहा है।

मौजूदा स्थिति में 47 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों के माध्यम से इलाज चल रहा है। इनमें से दस से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ही सीएमएचओ डा़ प्रभात श्रीवास्तव ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि गाइडलाइन का पालन करें और बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें।

 
और पढ़ें ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार एवं शिक्षा दूत पुरस्कार से किया सम्मानित

भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस ‘‘शिक्षक दिवस‘‘ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में जिले के शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार एवं शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद  संतोष पाण्डे उपस्थित थे।

    जिला शिक्षा अधिकारी  अभय जायसवाल ने बताया कि भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस श्शिक्षक दिवस्य के अवसर पर प्रतिवर्ष विकासखंड स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना के तहत शिक्षा श्री पुरस्कार, ज्ञानदीप पुरस्कार, शिक्षा दूत पुरस्कार कुल 3 श्रेणी में पुरस्कार दिया जाता है। शिक्षा श्री पुरस्कार अंतर्गत संभाग स्तर पर 3 शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता है। जिसके लिए कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक पात्र होते है, चाहे वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हो। ज्ञानदीप पुरस्कार अंतर्गत जिला स्तर पर 3 शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता है। जिसके लिए कक्षा 6वीं से कक्षा 8वीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक पात्र होते है, चाहे वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हो। शिक्षा दूत पुरस्कार अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर 3 शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता है। जिसके लिए कक्षा 1 ली से कक्षा 5वीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक पात्र होते है, चाहे वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हो। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर 3 शिक्षकों का चयन किया जाता है। गत वर्ष और इस वर्ष को मिलाकर कुल 6 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार दिया गया। इस प्रकार शिक्षादूत पुरस्कार के लिए विकासखंड स्तर पर 3 शिक्षकों का चयन किया जाता है। गत वर्ष और इस वर्ष को मिलाकर कुल 24 शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार दिया गया। इस प्रकार वर्ष 2023 के लिए 15 शिक्षकों और वर्ष 2024 के लिए 15 शिक्षकों कुल 30 शिक्षकों को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान से नवाजा गया। शिक्षादूत पुरस्कार अंतर्गत चयनित प्राथमिक स्तर के शिक्षक को प्रशस्ति पत्र व 5000 रूपए का चेक तथा ज्ञानदीप पुरस्कार अंतर्गत चयनित माध्यमिक स्तर के शिक्षक को प्रशस्ति पत्र व 7000 रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के 15 एवं वर्ष 2024 के 15 कुल 30 शिक्षक (प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के) को शिक्षादूत पुरस्कार एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन शिक्षकों ने नवाचार, खेल-खेल में शिक्षा, नवोदय विद्यालय हेतु प्रवेश परीक्षा, अवकाश के दिनों में रेमेडियल कक्षाओं का संचालन, वृक्षारोपण, स्कूल की साफ-सफाई, टीचिंग एण्ड का प्रयोग, एफएलएन रूम टू रीड शिक्षा विभाग की मूलभूत व नवाचारी शैक्षणिक योजनाओं और गतिविधियों को अपने शाला स्तर पर लागू कर अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने अथक परिश्रम से समाज व शैक्षणिक जगत में अपनी पहचान स्थापित की। उन शिक्षकों का चयन, विकासखंड एवं जिला स्तर पर गठित चयन समिति के माध्यम से चयन किया गया। राजनांदगांव जिले के शैक्षणिक गुणवत्ता स्तर में वृद्धि करने हेतु वार्षिक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के अनुरूप छात्रों को किस प्रकार से सारगर्भित शिक्षा प्रदान की जाये। नियत समय में किस प्रकार पाठ्यक्रम पूरा किया जाए और अधिक से अधिक अंक परीक्षा में किस प्रकार प्राप्त किया जाए, इस उद्देश्य से जिले में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यमों के विषयवार शिक्षकों का एक विशेषज्ञ समूह (पीयर ग्रुप) तैयार किया गया है। इस पीयर गु्रप के 46 सदस्यों को जिन्होनें ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के गृह कार्य, असाइनमेंट इत्यादि पर विशेष कार्य किया है, उन्हें भी कार्यकम में मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शिक्षक एलबी शासकीय माध्यमिक शाला फुलझर राजनांदगांव श्रीमती सविता धु्रवे, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेजेस डोंगरगढ़ श्रीमती अनुराधा राव, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रातापायली डोंगरगांव श्री संदुरलाल साहू को ज्ञानदीप पुरस्कार 2023 तथा शिक्षक एलबी शासकीय माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द राजनांदगांव श्री शिव कुमार सेवता, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माडीतराई डोंगरगढ़ श्रीमती भारती तिवारी, शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आलीवारा छुरिया श्री रामप्रकाश चंद्रवंशी को ज्ञानदीप पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी हरडुवा श्री ओम प्रकाश वर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला बसंतपुर श्री ओगेश्वर प्रसाद साहू, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला मलपूरी श्री शत्रुहन सिंह भूआर्य को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला जुरलाखुर्द श्रीमती वीणा साहू, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला बांकल श्रीमती मंजू बांधव, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला पार्रीखुर्द श्री ओम प्रकाश साहू को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला माड़ीतराई  शिवराम वर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला आलेदण्ड  गन्नूराम सिन्हा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला सलोनी श्रीमती शीतल सिंह ठाकुर को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला कन्हारगांव कुलेश्वर सिन्हा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला ढारागांव  लोमस वर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला भानपुरी श्रीमती चंद्रकांता वर्मा को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    छुरिया विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कोलीयारी कल्पलता चंद्रवंशी, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला हालाडुला श्री विनोद कुमार यदु, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कल्लुटोला  सुरेश कुमार साहू को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बिजेपार श्री फगवा राम सिन्हा, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कोरगुड़ा श्री उमेश कुमार साहू, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला लालूटोला रूपलाल नायक को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

    डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला गनेरी श्रीमती कविता शर्मा, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला पैरी श्रीमती सुमनलता सहारे, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला दीवानझिटीया  यशवंत देवांगन को शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 तथा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला चिचदो, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला सांगिनकछार श्री घनाराम पटेल, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला नाथू नवागांव  नरेन कुमार साहू को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

और पढ़ें ...