प्रदेश

सोरेन परिवार के भ्रष्टाचार से झारखंड बेहाल : केदार कश्यप झारखंड के चुनावी दौरे पर केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ के वन, सहकारिता एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। राज्य के सिमडेगा भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर केदार कश्यप ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सिमडेगा में आमजनों के भाजपा में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रवाद और जनकल्याण पर आधारित है। यह पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी जी के लोककल्याण कारी कार्यों व योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, भाजपा ने देश में कई बड़े चुनाव जीते हैं और केंद्र और राज्यों में सरकार में रही है। यह पार्टी देश के विकास और प्रगति के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत का सम्मान बढ़ रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाना होगा, इसी तरह हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखना होगा।

परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
इस मौके पर केदार कश्यप ने कहा, राज्य में पांच साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुशासन से प्रदेश की जनता आहत है। यहां सिर्फ एक परिवार के हित साधने का काम हुआ है। भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश की जनता अब भाजपा की ओर भरोसे और उम्मीद से देख रही है।

और पढ़ें ...

CG : दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी.....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला। इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है। पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया। 

इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

और पढ़ें ...

CG : तालाब में मिली युवक की लाश...सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या कर लाश तालाब में फेंकने की आशंका

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा शारदा मंदिर के पास स्थित तालाब में एक शख्स की लाश मिली है, लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दुर्गेश चौहान के रूप गकी गई है, आसपास के लोगो ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
जब लाश को तालाब से बाहर निकाला तब मृतक के सिर पर गंभीर चोट नजर आ रही है। जिससे हत्या कर तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है, आपको बता दे कि मृतक दुर्गेश चौहान बीते सोमवार से अपने घर नहीं लौटा था, परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस आसपास के सी सी टीवी फुटेज खंगाल रही है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING : कर्तव्य में गम्भीर लापरवाही बरतने वाले दो सहायक शिक्षक निलंबित

कोण्डागांव : कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी को कर्तव्यों के निर्वहन में गम्भीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा उक्त परिप्रेक्ष्य में जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के 02 सितम्बर सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रात्रि में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव परिसर स्थित आवासीय भवन अधीक्षिका निवास में प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी को उपस्थित होना पाया गया। इस सम्बंध में छात्रावास के कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित के प्रतिदिन रात्रि मंभ आने-जाने की पुष्टि भी की गई। चूंकि प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान में बालक आश्रम कारसिंग में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि महिलाओं-बालिकाओं के संरक्षण के संबंध में राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी समेकित कार्ययोजना के दिशा-निर्देश के तहत कन्या छात्रावास या आश्रमों में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किये जाने के उपरांत भी नीता मण्डावी प्रभारी अधीक्षका द्वारा नरसिंह मण्डावी को रात्रिकालीन प्रवेश के लिए नहीं रोका जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत विपरीत होने से गम्भीर कदाचार की श्रेणी में आता है, अतएव नीता मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी वर्तमान प्रभारी अधीक्षका प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : राजिम कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी, चोर ने दानपेटी खाली कर नदी में फेंका

राजिम।   गरियाबंद के राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर मंदिर की दानपेटी की चोरी कर ली और मंदिर परिसर से बाहर ले जाकर खोला दानपेटी को खोला और पैसे निकालकर दानपेटी नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर खोला। वहीं इसकी सुचना बड़ी करेली पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस अब तक मौके पर नहीं पहुंची है।

और पढ़ें ...

CG News : SSB के जवान ने खुद को गोली मारी...सर्विस राइफल को कनपटी पर रखकर चला दी गोली, 10 दिन में 3 जवानों ने की खुदकुशी

कांकेर। छत्तीसगढ़ में जवानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। अब कांकेर जिले में सशस्त्र सीमा बल {SSB} में पदस्थ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। जिसने बैरक में ही आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को गोली मार ली। पिछले 10 दिनों में ये तीसरी घटना है, जिसमें जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले दंतेवाड़ा और दुर्ग जिले में जवान ने खुद को गोली मार ली थी।
 
जानकारी के मुताबिक जवान की खुदकुशी का ये मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाला राकेश कुमार सशस्त्र सीमा बल के 33वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कैंप में ही उसने अपने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर भागकर पहुंचे, जहां जवान की लहूलुहान लाश पड़ी थी।
 
 साथी जवानों ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया। कांकेर एसपी आई.के. एलेसेला ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  पिछले 10 दिनों के दौरान 3 जवान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे चुके हैं। इनमें दुर्ग जिला में पिछले दिनों 27 अगस्त को SSB के कॉन्स्टेबल और 26 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जवानों के इस आत्मघाती कदम के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें ...

उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का होगा प्रयास उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए उपलब्ध करायी जाएगी जमीन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल मैदान में महापर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल गाड़ा  समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने समाज को यह भी आश्वस्त किया कि उत्कल गाड़ा समाज के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  विधायक  पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू, उत्कल समाज के संत  उदयनाथ महाराज और  गगन बिहारी महाराज, रायपुर नगर निगम महापौर  एजाज ढेबर सहित उत्कल गाड़ा समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने उत्कल गाड़ा समाज को नुआखाई की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नुआखाई के पांच दिन पहले ही समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन नुआखाई को लेकर उनके उत्साह और समाज की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि समाज बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। अपने बेटा-बेटियों को पढ़ाएं। युवा पीढ़ी नशा-पान की सामाजिक बुराई से दूर रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि समाज की उचित मांगों को पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा हमारा पड़ोसी राज्य है। ओड़िशा के साथ छत्तीसगढ़ का गहरा नाता है। ओड़िशा के साथ हमारा गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। नुआखाई उत्कल समाज का प्रमुख त्यौहार है, तो छत्तीसगढ़ में भी नुआखाई का बड़ा महत्व है। आदिवासी समाज भी नई फसल आने पर नुआखाई का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाता है। नुआखाई पर नई फसल घर ले जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इससे चावल और चुड़ा बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने पिछले आठ महीनों में नई सरकार द्वारा मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश के दौरे पर जाते हैं, तो लोगों का यह कहना रहता है कि राज्य सरकार सांय-सांय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने आठ माह में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा गया। राज्य सरकार ने 24.72 लाख किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। कल तीजा-पोरा पर्व के आयोजन पर 70 लाख से अधिक माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि रामलला योजना के अंतर्गत हर आठ-दस दिन में 850 श्रद्धालुओं को शासन के खर्च पर रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। वनवासी क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता की खरीदी 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा गया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। शराब, कोयला और नान घोटाले की भी जांच हो रही हैं। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं।

    उत्कल समाज के संत  उदयनाथ महाराज और  गगन बिहारी महाराज सहित विधायक  पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज को नुआखाई की शुभकामनाएं दी। समाज के पदाधिकारियों ने समाज की मांगों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इस अवसर पर उत्कल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG - एक ही परिवार की दो लड़कियों ने प्रेमियों को मिलने बुलाया घर...पकड़े जाने पर दोनों युवतियों ने खाया ज़हर, एक नाबालिग की मौत

जांजगीर। कोतवाली थाना इलाक़े के खोखरा गाँव में दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को मिलने के लिये घर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लड़कों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। इस बीच परिजनों के आने से नाबालिग लड़की और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी–मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति– पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी।

कल जैसे ही दोनों के प्रेमी युवक अपने प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, तब मोहल्ले वालों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रेमी युवकों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही दोनों लड़कियों ने लोकलाज के भय से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी गाड़ी में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इस संबंध में कीटनाशक पीने वाली खुशबू महंत द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उनके घर में फार्मेलीन नाम का विषैला पदार्थ रखा हुआ था, जिसे दोनों ने पी लिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। वही दूसरे की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

 
और पढ़ें ...

अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में एनआईए की छापे मारी, शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली गिरफ्तार

रायपुर/नारायणपुर। माओवादियों के 20 मार्च 23 को बंद के मामले में NIA ने अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में छापे मारी की। अबूझमाड़ के ओरछा,कस्तूरमेटा, मंडाली और मल्कल गाँव में की एनआईए पहुंची है। तलासी के दौरान नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
 एनआईए की जांंच में 35 माओवादियों कें नाम सामने आए हैं। सभी से  पूछताछ जारी है। शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली संगठन को रसद सप्लाई व अन्य काम करते थे। NIA ने प्रेस नोट जारी कर ओरछा लम्बे समय से धरने पर बैठे माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा कोर्राम पर माओवादी होने का आरोप लगाया है।
 एनआईए के प्रेस नोट में बताया गया है कि 20 मार्च 2023 की घटना से संबंधित इस मामले में कुल 35 आरोपियों के नाम हैं, जिसमें प्रतिबंधित संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग को कई हिस्सों में खुदाई करके, पेड़ों को काटकर और कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर रखकर अवरुद्ध कर दिया था। नाकाबंदी का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था। 
आरसी-09/2024/एनआईए/आरपीआर मामले में एनआईए की जांच के दौरान कुछ सीपीआई (माओवादी) समर्थकों/ओजीडब्ल्यू के नाम सामने आए थे। माड बचाओ मंच के सदस्य होने का संदेह है, जो सीपीआई (माओवादी) का एक प्रमुख संगठन है, माना जाता है कि उन्होंने अपराध को अंजाम देने में सीपीआई (माओवादी) की सहायता की थी।
और पढ़ें ...

इस स्कूल में नन्हे हाथों में किताबों की बजाय पकड़ाए जाते हैं झाड़ू...बच्चे करते हैं शौचालय की सफाई

जांजगीर-चांपा :- स्कूल को शिक्षा की मंदिर कहा जाता है जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है आज इस बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खेलवाड़ माता-पिता अपने बच्चों को उसके उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं वही दूसरे तरफ देखा जाये तो शा . प्रा. शा. डूडगा के प्रधान पाठक और शिक्षको द्वारा बच्चों के भविष्य को लेकर अच्छे शिक्षा देना चाहिए वहां बच्चों को झाड़ू पकड़ा कर शौचालय स्कूल परिसर की साफ सफाई से उसकी भविष्य को फोकस कर रहे हैं ।

सफाई कर्मी होते हुए भी बच्चों से स्कूल और शौचालय की साफ सफाई करवाई जा रही शिक्षा व्यवस्था है लचार बच्चे पढ़ेंगे क्या शिक्षा के नाम से पूरा शून्य है जहां बच्चों को सफाई कर्मी बनाया जा रहा हैं वहां शिक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है माता-पिता बच्चों का शिक्षा को लेकर हो रहे चिंतित प्रधान पाठक और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही से सैकड़ो बच्चों का भविष्य हो रहा खराब जो बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं उन्हें उसे आज शौचालय सफाई करवाया जा रहा कलम किताब पकड़ने वाले नन्हे नन्हे बच्चों के हाथों में झाड़ू पकड़ाया और सफाई करवाया जा रहा प्रधान पाठक और शिक्षकों को कई बार जनप्रतिनिधियों और पालको द्वारा समझाईस दी गई हैं फिर भी प्रधान पाठक और शिक्षकों की मनमानी और बढ़ते जा रही है अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों द्वारा ऐसे शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर कड़ी कार्यवाही करते है या नहीं

 
और पढ़ें ...

अभी जेल में ही रहेंगे विधायक देवेंद्र यादव,नहीं मिली जमानत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब वे 9 सितंबर तक जेल में बंद रहेंगे। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उनकी पेशी हुई। लगभग एक घंटे तक चली बहस के बाद पुलिस ने जांच पूरी नहीं का हवाला देते हुए उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए कहा। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए, उनकी रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी है।

सुनवाई पूरी होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने कहा कि, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। इसलिए हमनें जल्द से जल्द देवेंद्र यादव का चालान पेश करने की बात कही है. इसके पहले कोर्ट में जाते समय उन्होंने कहा था कि, पुलिस के चालान पेश करने का इंतजार है। हम आज भी जमानत के लिए आवेदन नहीं लगाएंगे। पूरी स्थिति कोर्ट खुलने के बाद ही पता चलेगा कि, पुलिस आज चालान पेश कर रही है या नहीं।

17 अगस्त से न्यायिक रिमांड पर देवेंद्र यादव

उल्लेखनीय है कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से न्यायायिक हिरासत में हैं। उन पर 10 जून को हुए बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के मामले में शामिल होने का आरोप है। वहीं उनकी दो बार न्यायिक रिमांड की अवधि कोर्ट ने बढ़ा दी थी।

18 से ज्यादा धाराओं के तहत अपराध दर्ज

आज तीसरी बार फिर से देवेंद्र यादव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर 18 से ज्यादा गंभीर धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें हिंसा भड़काने, साजिश रचने और जान से मारने के गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों में लगी धाराओं के मुताबिक 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है

और पढ़ें ...

एक पेड़ मां के नाम

एक पेड़ मां के नाम स्वास्थ्य जीवन के लिए शुद्ध हवा, पर्यावरण सुरक्षा रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने एक पेड़ मां के नाम का लगा कर ग्लोबल वार्मिंग की लड़ाई के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा के मध्यम से भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ शुद्ध वायु का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में अपना योगदान दिया है | जिले के एस एस पी होने के नाते उन्होंने एक पेड़ मां के नाम का लगाकर सभी पुलिस वालों सहित नागरिकों को संदेश दिया है कि वह भी एक पेड़ मां के नाम का लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में योगदान दें | cg24news.in अपनी मां के नाम को चिरस्थाई यादों में हमेशा के लिए रखना
और पढ़ें ...

CG : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत...एक युवक की हालत गंभीर

 जगदलपुर : जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां लामनी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। भीषण हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम का जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, लाखों का गांजा जब्त, 5 नशे के सौदागर गिरफ्तार

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को GPM पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1.6 क्विंटल गांजा, 7 मोबाइल फोन और 2 चारपहिया वाहन समेंत कुल ₹53 लाख का जुमला बरामद कर जब्त किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना और साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम ने 2 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर हर्राटोला के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान, एक सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी 300 वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों, तुलसी शर्मा और उदय चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों से पूछताछ और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर तीन और आरोपियों को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें सक्ति निवासी उतरा खूंटे उर्फ साहिल, अनुज आदिले और अरुण चंद्रा शामिल हैं। एक अन्य आरोपी साजन मौके से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ से पता चला कि तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्टर, खरीददार और डिस्ट्रीब्यूटर मध्यप्रदेश के हैं, जबकि पायलटिंग और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चंदेल के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई जारी है। 

और पढ़ें ...

CG - फर्जी अंकसूची से महिला ने विभाग में पाई नौकरी...दोनों महिलाओ के खिलाफ FIR दर्ज..!!

 जशपुरनगर। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में दो महिलाओ के विरुद्ध सन्ना और बगीचा पुलिस ने धारा 420,467,468,471 के तहत अपराध दर्ज किया है।सन्ना के आइसीडीएस विभाग के परियोजना अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि 2022 - 23 में ग्राम पंचायत डुमर्कोना के धोरापाठ में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के बाद डुमरकोना निवासी माधवी बाई पति भागीरथी को नियुक्ति दी गई थी। ज़ब माधवी के कक्षा 12 वी की अंक सूची को सत्यापन के लिए सूरजपुर जिले के भैयाथान भेजा गया तो स्कूल के प्राचार्य ने उक्त अंक सूची को फर्जी बताया। धोरासाढ में नियुक्त माधुरी के अंक सूची को भी सत्यापन के दौरान फर्जी पाया गया था।

दोनों मामला सामने आने के बाद,जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने फर्जीवाडा कर नोकरी हासिल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने माधवी और माधुरी को बर्खास्त करने और उनके स्थान पर दूसरा स्थान पाने वाली महिलाओ को नियुक्ति पत्र जारी कर मामले से पल्ला झाड लिया था। इससे भड़के जनजातीय सुरक्षा मंच ने एक बार फिर बैठक के बाद 12 सितंबर को सन्ना में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसके बाद विभाग फर्जीवड़ा करने वाली दोनों महिलाओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर हुई मौत, सर के उड़े चिथड़े, वाहन चालक फरार...

 गरियाबंद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बहन को तीजा के लिए लाने उसके ससुराल जा रहे दो सगे भाइयों की नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। मृतक नगरी के निवासी बताए जा रहे हैं। 

गरियाबंद जिला मुख्यालय से देवभोग मार्ग में नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक दयालु ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव की मौके पर मौत हो गई है। नगरी निवासी युवक बाइक में सवार होकर गरियाबंद की ओर आ रहे थे, जिन्हें मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के सर के चिथड़े उड़ गए, भेजा निकल कर कई फीट दूर तक छिटका गया था। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 

और पढ़ें ...