प्रदेश

CG - ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का कराया गैंगरेप, पहले मिलने बुलाया, फिर दोस्तों संग शराब पार्टी कर गर्लफ्रेंड संग किया सामूहिक दुष्कर्म

 भिलाई। प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर ब्वायफ्रेंड ने लड़की के साथ सेक्स संबंध बनाया, बाद में अपने दो दोस्तों से भी अपनी प्रेमिका का रेप कराया। छत्तीसगढ़ में रेप की ये बड़ी घटना भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत की बतायी जा रही है। पुलिस ने ब्वायफ्रेंड सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने प्रेमिका को सुनसान इलाके पर मिलने बुलाया। इस दौरान युवक ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया।

 
 युवती के सामने ही प्रेमी और उसके अन्य दो साथी ने शराब पी, जिसके बाद फिर तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद युवती की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वारदात के बाद तीनों भागने की फिराक में थे, जिसके बाद आरोपियों को जामुल पुलिस ने दबोच लिया।
 
बताया जा रहा है की तीनों आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले रायपुर में भी बुजुर्ग महिला से गैंगरेप की घटना हुई थी। बस ड्राइवर और कंडक्टर पर रेप का आरोप है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने पहले तो महिला को नशीला पदार्थ पिलाया फिर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का है।
और पढ़ें ...

सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, चार-चार किलो की तीन आईईडी बरामद...

 बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 168 ई कंपनी मोकुर की टीम ने पेद्दागेलूर क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन चार-चार किलो वजनी आईईडी बरामद किए।

 
बता दें कि ये आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से 10-10 मीटर की दूरी पर प्लांट किए गए थे। सीआरपीएफ और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम ने डॉग स्क्वाड की सहायता से इन आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
 
आईईडी को सूखे पत्तों, चट्टानों और जमीन के अंदर छिपाया गया था और इनका एंटी हैंडलिंग मेकेनिज़्म भी लगाया गया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों की योजना विफल हो गई और एक बड़ी घटना टल गई। यह कार्रवाई सुरक्षाबलों की सतर्कता और सामंजस्यपूर्ण प्रयासों की सफलता का प्रमाण है, जिसने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
और पढ़ें ...

पंचम दीक्षांत समारोह, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय…देखिये LIVE

बिलासपुर – राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

देखिये live…..

 

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार में आगजनी और तोड़फोड़ का मामला : पुलिस ने किया 2500 पेज का चालान पेश, 356 आरोपियों में से इतने लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

 बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा, आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में महत्वपूर्ण चालान पेश किया, जिसमें जिला संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी की घटना से संबंधित दस्तावेज हैं । पुलिस सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है । वहीं संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने के दो मामलों में 61 आरोपी बनाए गए थे, जिसका चालान पेश किया गया 

आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस 1325 पेज और 1200 पेज का चालान पेश किया है । बता दें कि जिले की इस आगजनी हिंसा में शासन को 13 करोड़ की क्षति हुई थी । वहीं पुलिस अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर चुकी है । पूरे अपराधों मे शामिल अभियुक्तों की बात करें तो 356 आरोपी हैं । अभी भी इस घटना की जांच जारी है और तकनीकी टीम का सहारा लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की जांच करने दस्तावेज बनाने में ही लगभग 70 विवेचकों ने दिन रात मेहनत की है, जिसका परिणाम है कि इतनी बड़ी घटना का हम साक्ष्य संकलन के साथ दस्तावेज बनाने में कामयाब हुए हैं । कम समय में लगातार चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रहे हैं अभी भी जांच प्रक्रिया प्रारंभ है ।

यह है पूरा मामला

जिले के गिरौदपुरी से लगे ग्राम महकोनी में 15 व 16 मई की दरम्यान रात अमरगुफा के जैतखाम काटे जाने के बाद सतनामी समाज का गुस्सा फुटा था और पुलिस ने आनन फानन में बिहार के तीन मजदूरों को आरोपी बनाकर न्यायालय में पेश कर मामले का पटाक्षेप किया था, पर समाज के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए और सीबीआई जांच की मांग की । धीरे – धीरे यह क्रोध ज्वालामुखी बन गया और 10 जून को आगजनी की घटना घटी, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी । इस पूरे घटनाक्रम को किसने तुल दिया, किसका मार्गदर्शन रहा, किसने बाहरी लोगों को बुलाया, किसने इतने बड़े आयोजन के लिए चंदा दिया और किसने भीड़ को इस तरह के कार्य के लिए उकसाया, यह जांच का विषय है ।फिलहाल घटना के बाद शासन-प्रशासन जांच में जुटी. अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी के साथ भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शामिल हैं, जो अभी जेल के सलाखों के पीछे न्यायिक हिरासत में हैं । इस मामले में राज्य की दो प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस एक – दूसरे के ऊपर लगातार आरोप लगा रहे हैं ।

और पढ़ें ...

CG - रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें...छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें हुई रद्द...यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट..!!

 बिलासपुर। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें थमने का नाम ही ले रही है । रेलवे बीते तीन महीने में 350 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर चुका है। अब बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया- रायगढ़ सेक्शन में चौथी लाइन के कनेक्टिविटी कार्य को लेकर 18 ट्रेनों को फिर रद्द किया गया है। इसके अलावा 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने के साथ 3 ट्रेनों को रास्ते में समाप्त किया गया है। यह कार्य 10 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने से हावड़ा जाने वाली ट्रेन प्रभावित होगी। 6 मेमू स्पेशल के भी रद्द होने से रायगढ़, टाटानगर व इतवारी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां

दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितंबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर – टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 13, 17 एवं 20 सितम्बर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 14, 17 एवं 21 सितम्बर, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 14 एवं 21 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 16 एवं 23 सितम्बर, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा–पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 09, 12, 16 एवं 19 सितम्बर, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 11, 14, 18 एवं 21 सितम्बर, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।


बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

 


दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं बिलासपुर से ही 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बनकर गोंदिया के लिए रवाना होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19 एवं 21 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन– रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 12, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 21 एवं 23 सितम्बर, 2024 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान यह बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।

और पढ़ें ...

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत

 राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपैड बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे है।
       हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री   तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, विधायक  धरमलाल कौशिक,  अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति  ए.डी. एन वाजपेयी,आईजी  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अवनीश शरण, एसपी  रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने दोनों अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

और पढ़ें ...

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं: प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

 वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उद्यानिकी विभाग, राशन कार्ड की नवनीकरण कार्याे सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्यवन और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।  

    कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कबीरधाम जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी को उत्साह के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए सभी क्षेत्रों में कबीरधाम जिले की पहचान बनाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। जिले के सभी अधिकारी इन समस्याओं को संज्ञान में लेकर प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति के संबंध में अधिक शिकायत मिली है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को दुरूस्थ करते हुए 24 घंटे आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, राशन मूलभूत आवश्यकता में शामिल है। यह सभी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी को निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में जाकर दौरा करें और वास्तविक वस्तु स्थिति की जानकारी लें। जिससे वहां की कमियों को पहचान कर पूरा किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने और प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य नल के माध्यम से हर घर जल पहुंचाना है। इस योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर पूर्ण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने जिले में खेती किसानी के संबंध में वर्षा और खाद उपलब्धता की जानकारी ली।

    बैठक में कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने जिले के विभिन्नि विभाग में संचालित योजनाओं के प्रगति के संबंध में विभागवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 2 लाख 83 हजार 704 राशन कार्ड प्रचलित है। जनवरी 2024 से अब तक 5 हजार 829 नवीन राशन कार्ड बनाया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 लाख 29 हजार 613 कनेक्शन जारी किया गया है। जिले में 108 धान उर्पाजन केन्द्रों में माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिले के 43 हजार 419 किसानों को वर्ष 2014-15 के तहत 57 करोड़ 92 लाख 28 हजार रूपए और 42 हजार 944 किसानों को वर्ष 2015-16 के तहत 61 करोड़ 30 लाख 79 हजार रूपए बोनस राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 69 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

    इस दौरान कलेक्टर  महोबे ने केंद्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और उसके प्रगति की जानकारी दी। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विभागों के प्रारंभ, अप्रारंभ और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी।

    बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक  अशोक साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  मनहरण कौशिक,  रूपेश जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप अग्रवाल, सहित सर्व जनपद अध्यक्ष, सर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

शासकीय उचित मूल्य के दुकान में शासकीय चावल,शक्कर, नमक का हेरफेर करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में

  बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

शासकीय उचित मूल्य के दुकान में शासकीय चावल,शक्कर, नमक का हेरफेर करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार⚡⚡⚡ शासकीय उचित मूल्य के दुकान में हेरफेर करने वाले 2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में दोनो आरोपियों द्वारा अलग-अलग दुकानों में कुल 42 लाख रू. का राशन सामाग्री का किये हैं गबन 


रिपोर्ट के कुछ घंटों के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

नाम आरोपी:- 
01. अजय कुमार मिश्रा पिता स्व. रामनाथ मिश्रा उम्र 56 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. केदारनाथ मिश्रा पिता स्व. रामनाथ मिश्रा उम्र 69 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
 
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धीरेन्द्र कश्यप पिता बंशीलाल कश्यप उम्र 36 वर्ष, खाद्य निरीक्षक शाखा, कलेक्टर कार्यालय जिला बिलासपुर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर मुक्तिधाम चौक सरकण्डा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुषमा उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष सह विक्रेता  अजय कुमार मिश्रा के उचित मूल्य के दुकान का भौतिक सत्यापन एवं जांच करने पर अजय कुमार मिश्रा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुषमा उपभोक्ता भण्डार में शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् भण्डारित किये गये खाद्यान्न का 649.86 क्विंटल चावल, 22 क्विंटल शक्कर, एवं 7.62 क्विंटल रिफाइंड नमक जिसका बाजार मूल्य 31,86,252/- रू. है को हेरफेर कर अमानत में ख्यानत किया गया है। 
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर सरकण्डा में संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के भौतिक सत्यापन करने पर दुकान के पदाधिकारी एवं संचालक कैलाशनाथ मिश्रा द्वारा 268.74 क्विंटल चावल, 3.16 क्विंटल शक्कर एवं 3.94 क्विंटल रिफाइंड नमक जिसका बाजार मूल्य 10,20,169/- रू. को हेरफेर कर अमानत में ख्यानत किये हैं। प्रार्थी के उक्त पृथक-पृथक लिखित रिपोर्ट पर अप.क्र. 987/24 एवं 988/24 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं सीएसपी सरकंडा  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी अजय कुमार मिश्रा एवं कैलाशनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
और पढ़ें ...

प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी वर्मा ने बताया : शुभारंभ कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त भाजपा मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने आगामी 3 सितंबर को प्रदेश में होने जा रहे सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है।

 
भाजपा प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी श्री वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर करेंगे। इसके अगले दिन 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा।
 
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा ओबीसी मोर्चा को कार्यक्रम हेतु महती जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ओबीसी मोर्चा लगातार कार्य कर रहा है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना भी बनाई गई है। श्री वर्मा ने 3 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
और पढ़ें ...

CG NEWS : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 कापू : धरमजयगढ़ के कापू थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कड़े से पीटकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर मिलते ही कापू थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों साथ में खाना खा रहें थे और शराब का सेवन कर रहें थे तभी विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने मेटल के कड़े से बड़े भाई की हत्या कर दी।

और पढ़ें ...

CG - नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता, महिला सहित 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर..

 सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एक महिला सहित कुल 5 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है।यह आत्मसमर्पण नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस कैंपों के निर्माण की वजह से हुआ है। इन नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में पोलमपल्ली थाना बल, 208 कोबरा बटालियन और 188 बटालियन के जवानों की विशेष भूमिका रही।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के इस कदम को सुरक्षा बलों के प्रभावी रणनीतिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं।

 
और पढ़ें ...

CG - इन पदों पर निकली भर्तियां हुई रद्द...तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश, जानिए वजह...!!

 बलौदाबाजार। अलग-अलग पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। 30 मई को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियां होनी थी। लेकिन अब उस विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है।

दरअसल संयुक्त जिला कार्यालय विज्ञापन कमांक/581/वि.लि./2023 दिनांक 30 मई 2023 अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा राजस्व विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है। इस हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

और पढ़ें ...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। महिलायें कही सुरक्षित नहीं है।

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भिलाई डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुराचार को लेकर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता
  • भिलाई डीपीएस स्कूल मामले में एसपी की भूमिका की जांच की जाय
  • भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ गया है

रायपुर/30 अगस्त 2024। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा भिलाई के डीपीएस स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। महिलायें कही सुरक्षित नहीं है। रायगढ़ में एक महिला के साथ 14 दरिंदे गैंग रेप करते है, चोरी, डकैती, हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनायें आम हो गयी है। स्कूलों में बच्चिया सुरक्षित नहीं है। भिलाई के डीपीएस स्कूल में 5 जुलाई 2024 को एक अबोध बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना हुई। 5 जुलाई को बच्ची जब घर आई तो उसकी परेशानी को देखते हुये उसी दिन भिलाई के ही वरिष्ठ बाल चिकित्सक के यहां बच्ची को ले जाया गया जहां पर उन्होंने साफ लिखा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है। उन्होंने कुछ दवाईयां भी लिखा। 20 जुलाई को जब बच्ची की तबियत खराब हुई तब उसे फिर से दूसरे डॉक्टर के पास ले जाया गया, डॉक्टर ने बच्ची के साथ गंभीर छेड़छाड़ की आशंका जताई। इस मामले में बच्ची के पालक लगातार स्कूल को शिकायत करते रहे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ।

इस मामले की जानकारी जब स्कूल के अन्य पालकों को हुई तब उन्होंने स्कूल के सामने मामले में कार्यवाही के लिये 2 अगस्त को प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। 3 अगस्त को दुर्ग के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बयान दिया कि बच्ची के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। अखबारों में छपी खबर गलत और भ्रामक है। जब एक न्यूज पोर्टल ने इस मामले की पूरी खबर लगातार छापा हो पुलिस अधीक्षक ने पालकों के वाट्सअप ग्रुप में न्यूज पोर्टल की खबर पर सवाल खड़ा करते हुये धमकाया कि न्यूज पोर्टल पर भी कार्यवाही हो सकती है। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक के बच्चे भी उसी स्कूल में पढ़ते है। वे डीपीएस के पालकों का जो वाट्सअप ग्रुप है उसमें है, उस वाट्सअप ग्रुप में भी जब पालकों ने मामले पर आक्रोश जाहिर किया तो स्वयं पुलिस अधीक्षक इस प्रकार की घटना होने से इंकार कर रहे है।

यह मामला बहुत ही गंभीर है, पास्को एक्ट का मामला है। एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार का मामला है। नियमानुसार पहले इस मामले में एफआईआर होनी थी तब उसके बाद जांच किया जाना था। एक्ट कहता है कि किसी भी संज्ञेय अपराध में पहले जांच की जरूरत नहीं है पहले एफआईआर किया जाना चाहिये। पास्को एक्ट की धारा 21 में प्रावधान है कि कोई पुलिस अधिकारी रिपोर्ट लिखने में विफल रहता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, जिसमें 6 माह का प्रावधान है।

इस मामले में तो सीधे एसपी ने लापरवाही बरती है। पुलिस अधीक्षक ने बिना एफआईआर के कैसे जांच करवा लिया तथा घटना को गलत बता दिया। उन्होंने स्कूल केंपस में पालको से तथा मीडिया में घटना होने से इंकार किया।  दो-दो चिकित्सकों की रिपोर्ट साफ बता रही है कि बच्ची के साथ गलत हुआ है फिर एसपी ने किस आधार पर यह कह दिया कि कुछ नहीं हुआ। पास्को एक्ट के तहत एफआईआर के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के सामने बच्ची का परीक्षण क्यों नहीं करवाया गया? इस पूरे मामले में एसपी का बयान बेहद ही गैर जिम्मेदाराना तथा आरोपियों को बचाने वाला है। पुलिस का काम अपराध की जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने का है न कि घटना को नकार कर मामले में पर्दा डालने का है।

पालको के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी मामले के जांच तथा पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने तथा पुलिस मामले पर पर्दा डाल रही है इसकी शिकायत किया। इस मामले में एसपी के खिलाफ कार्यवाही की जाय। वर्तमान जज की देखरेख में जांच करवाई जाय।

पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जाय। प्राचार्य और पुलिस अधीक्षक की भूमिका संदिग्ध है। वह खुद पार्टी है, इनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाय। पास्को एक्ट में अपराध कारित करने वाले के समान ही उसको छुपाने वाला भी दोषी है, अतः पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाय।

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भिलाई का मामला गंभीर है। एसपी की भूमिका की जांच होनी चाहिये तथा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। रायपुर कैपिटल ऑफ क्राइम बन गया है। राजधानी में सड़क पर भी महिलायें सुरक्षित नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं है जब हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटना नहीं होती है। रायपुर तो चाकूपुर बन गया है। कल ही एक युवक को बदमाशों ने मरणासन्न होते तक पीटा, वहीं एक अन्य युवक की हत्या कर दी गयी। प्रदेश का ऐसा कोई शहर नहीं है जहां रोज खूनी वारदात नहीं होती हो। पुलिस अपना मूल काम अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय सरकार की चाटुकारिता में लगी है। भाजपा राज में पुलिस अपना मूल कार्य अपराधों पर नियंत्रण करना छोड़ राजनैतिक षड़यंत्र करने में व्यस्त है। सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनायें रूक नहीं रही है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही है। प्रदेश में रोज आपराधिक घटनायें बढ़ते जा रही है।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, भिलाई महापौर नीरज पाल, चरोदा महापौर निर्मल कोसरे,महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष उधो वर्मा, मुकेश चंद्राकर, प्रवक्ता वंदना राजपूत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

नये संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण किया

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर, 30 अगस्त 2024/ बिलासपुर के नये संभागायुक्त  महादेव कावरे ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री कावरे वर्ष 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। राज्य शासन ने  कावरे को रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद  कावरे ने कार्यालय का निरीक्षण किया।
 कावरे ने कार्यायल की  विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनके काम-काज की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों की टेबल पर नाम पट्टिका रखने के निर्देश दिए ताकि काम के सिलसिले में आने वाले लोग आसानी से उन्हें पहचान सकें। उन्होंने कोर्ट के सभी प्रकरणों को ऑनलाईन करने को कहा है। एनआईसी के सहयोग से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाये। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरण, शिकायत एवं उनकी जांच सहित राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कबाड़ सामग्रियों के नियमानुसार निष्पादन करने को कहा है। उन्होंने संभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। इसके पहले श्री कावरे के कार्यालय पहंुचने पर कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, उपायुक्त अर्चना मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर  उनका स्वागत किया।
और पढ़ें ...

CG : हैवानियत की हदें पार...सिलाई मशीन लेने गई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, दरिंदों ने बारी-बारी से मिटाई हवस की प्यास

 कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पांच दरिंदो ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत 20 दिन बाद की है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त की शाम युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई. हालांकि, 29 अगस्त को पीड़िता और उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया। वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के चंद घंटों में ही कोंडागांव सायबर सेल और केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी, दो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज

 बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. मामले में दो दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जांच की, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. सरकंडा पुलिस ने हेराफेरी करने वाले दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

सरकारी राशन दुकान में गड़बड़ियों को कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. इसी कड़ी में खाद्य निरीक्षकों ने मुक्तिधाम चौक सरकंडा में संचालित राशन दुकान की जांच की.

अजय मिश्रा द्वारा संचालित राशन दुकान आईडी क्रमांक 401001070 में गड़बड़ी मिली, साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, सरकंडा आई.डी. क. 401001083 के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा के दुकान में भी गड़बड़ी पाई गई थी. जांच के दौरान एक दुकान 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई. वहीं दूसरे में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का खाद्यान्न की कमी पाई गई. जिसे लेकर जांच अधिकारी ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

और पढ़ें ...