प्रदेश
पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में दो इनामी माओवादी ढेर, शव बरामद... सर्चिंग अभियान के दौरान हुई थी झड़प
दंतेवाड़ा :-आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दंतेवाड़ा जिला सहित सरहदी क्षेत्रों में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. और पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (एडीजी) के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें टीम ने मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का शव बरामद किया है.
दरअसल, दंतेवाड़ा से 19 मार्च को थाना किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा समेत सी आर पी एफ (CRPF) 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी.
सर्च अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल और गमपुर के जंगल पहाड़ी के बीच पहले से ऐम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू की गई. पुलिस बल द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर नक्सलियों पर जवाबी फ़ायरिंग कार्रवाई की गई. जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल झाड़ी की आड़ लेकर भाग खडे़ हुए. बाद में पुलिस पार्टी के द्वारा सर्च करने पर एक पुरुष माओवादी और एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ.
मारे गये महिला माओवादी की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य/ केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है. उक्त माओवादी के उपर शासन द्वारा 05 लाख रुपये का ईनाम है. मारी गई महिला नक्सली विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल जिसके खिलाफ जिला दंतेवाड़ा और सुकमा में कुल 5 अपराध दर्ज है.
फिर शर्मसार हुई न्यायधानी...चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की मासूम से गैंगरेप...पढ़िए पूरी खबर
बिलासपुर : न्यायधानी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, शहर में 5 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गए फिर दोनों नाबालिग लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला कोनी थाना का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं और दिन भर घर से बाहर रहते हैं। बच्ची अपनी दादी के साथ रहती है। पीड़ित बच्ची की मां का कहना है मेरी बेटी घर के पास खेल रही थी, मोहल्ले के दो नाबालिग लडको ने चाकलेट का लालच दिया। दोनो बच्ची को अपने घर ले गए। जब बच्ची वापस आई तो दुष्कर्म होने का पता चला। इसकी जानकारी कोनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनो नाबालिगो को खोजकर किशोर न्याय बोर्ड मे पेशकश बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ का एक अनोखा गांव जहां हफ्तेभर पहले ही मना ली गई होली...सदियों से चलती आ रही परम्परा
धमतरी : वैसे तो रंगो का त्यौहार होली आने वाले 25 मार्च को मनाई जाऐगी, पर अपने अनोखे दस्तूर के चलते धमतरी जिले के सेमरा गाॅव के लोग बुधवार को होली मना लिया, हफतेभर पहले ही त्यौहार मनाने सदियो की इस परम्परा को मौजूदा पिढियॅा भी आगे बढा रही है, अब वो चाहे फागून का हो या फिर दशहरा,दिवाली, बिना यह माने कि एैसा आस्था नही अधंविश्वास के चलते भी हो सकता है, बताया जाता है कि इस दस्तूर को तोडने पर कोई ना कोई अनहोनी हो जाती हैै, खैर दिगर जगहो से अलहदा त्यौहार मनाने का ये तरिका अब इस गाॅव की पहचान बन चूका है।
दरअसल वक्त जरुर बदला लेेकिन सेमरा गाॅंव के दस्तूर आज भी कायम है, जी हाॅ धमतरी से करीब 35 किमी दूर सेमरा मे हप्तेभर पहले ही होली को मना ली गई है, दिगर जगहो की तरह इस गाॅव के हर घर मे खुशियाॅ बिखरेगी और अबीर गुलाल के रंगो से फिजाॅ सतरंगी होगी, धमतरी के इस गाॅव मे हफतेभर पहले ही त्यौहार मनाने का अनोखा दस्तूर है, अब वो चाहे फागून का हो या फिर दशहरा, दिवाली इस दस्तूर के अतीत मे छिपी है। ग्रामीणों के मुताबिक.एक दास्तॅा है कि सदियो पहले गाॅव के देवता सिदार ने सपने मे कहा था कि हर त्यौहार मनाने के पहले उन्हे हूमधूप देना जरुरी है, जिसके चलते आज भी गाॅव के लोग अपने गाॅव के देवता को खूश करने हर त्यौहार हफतेभर पहले मनाते आ रहे है, जो अब एक परम्परा बन गई है।
भले ही आज के जमाने के लोग इस पर यकिन ना करे लेकिन बताया जाता है, कि एैसा नही करने से उनके उपर आफत आ सकती है, जबकि सदियो से चली आ रही इस परम्परा को यूवा वर्ग भी अन्धविष्वास के बजाए। आस्था से जोडकर देखता है…और इसे आगे सन्जोऐ रखने का यकिन दिलाती है। उनकी माने इसी दस्तूर के बहाने उन्हे अपने रिश्तेदारो से मिलने और मेहमान नवाजी का मौका मिल जाता है। जो यॅहा त्यौहार देखने आते है।
वैसे तिथि से पहले त्यौहार मनाऐ जाने की वजह से ये गाॅव भी काफी मशहूर हो गया है। जिसे देखने लोग दूरदराज से आते है। त्यौहार के तौरतरिको के बारे मे इस गाॅव की महिलाऐ का कहना दिगर जगहो की तरह ही अलसूबह से वे इसकी तैयारी मे लग जाती है। बाद इसके पूजापाठ के साथ पूरा परिवार ओर गाॅव खूशी के उत्सव मे शामिल हो जाता है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक का निधन
महासमुंद : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, महासमुंद के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव मकसूदन लाल चंद्राकर का आज सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज ही ग्राम लभराखुर्द में सुबह 11 निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के लोग काफी तादात में शामिल हुए।

पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, 2 नाबालिगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। 5 साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस एक्शन में आई और दो नाबालिगों को हिरासत में ली है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उनकी बेटी को गांव के ही नाबालिक लड़कों ने खाई खजाना खिलाने का लालच दिया और अपने घर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। अब पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रश्न पत्र छापने में भारी गड़बड़ी...50 लाख के बजट में खर्च किये इतने करोड़ से ज्यादा
NSUI का विवि प्रबंधन को अल्टीमेटम 10 के भीतर हो कार्यवाही, NSUI से ज्ञापन लेने से बचते रहे कुलपति
घंटों इंतजार के बाद विवि पहुचें कुलसचिव, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभारी निखिल वंजारी ने सौंपा ज्ञापन
रायपुर: NSUI प्रदेश महासचिव व पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभारी निखिल वंजारी के नेतृत्व में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को सौपा ज्ञापन। निखिल ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023 में वार्षिक परीक्षा समेत विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छापने में 256 लाख रुपए खर्च किए है । जबकि विश्वविद्यालय के बजट में केवल 50 लाख रुपए का प्रावधान है । यह राशि वर्ष 2023 के प्रश्न पत्र प्रिंटिंग बजट इस्टिमेट से 5 गुना ज़्यादा और वर्ष 2021- 2022 के बजट से साढ़े 10 गुना अधिक है । विश्विद्यालय बताएं कि जब छात्रो की संख्या वर्ष 2023 में कम हुई होगी तो खर्च कैसे बढ़ गया ??
छात्रों के पैसों बर्बादी को एनएसयूआई बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगी । एनएसयूआई ने माँग किया है कि प्रश्नपत्र छापने में हुए खर्च का पूरा विवरण साझा किया जाये और इस गड़बड़ी में जो भी अधिकारी शामिल है उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए । एनएसयूआई ने उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है और इस जाँच को करने के लिए एक निष्पक्ष कमिटी बनाई जाए जिसमे विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल रहेंगे ।
दस्तावेजों के अनुसार 2021-22 में प्रश्न पत्र प्रिंटिंग पर 24 लाख रुपए खर्च हुआ। इसमें 1 अप्रैल 2021 से 30 नवंबर 2021 तक की स्थिति में 15 लाख रुपए खर्च दर्शाया गया है। 2022-23 के लिए बजट इस्टीमेट 85 लाख रुपए किया गया, वहीं 1 अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2022 की स्थित में खर्च 30.50 लाख रुपए दर्शाया गया है। वहीं 2022-23 रिवाइज इस्टीमेट तथा 2023-24 के लिए बजट इस्टीमेट 50 लाख किया गया।
पूरी रिपोर्ट को अगर 10 दिन के अंदर छात्रों के समक्ष पेश नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी । इस मौक़े में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार , विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आलोक सिंह , ज़िला महासचिव केतन वर्मा , राहुल गुप्ता , खेमचन्द वर्मा ,प्रियांशु सिंह , रोहन साहू , प्रतीक ध्रुव , विनायक तिवारी , विवेक वर्मा , जयेश बंजारे , सत्यम कुशवाहा ,पांशूल अवस्थी आदि उपस्थित थे ।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा ली गयी अपराध समीक्षा बैठक... विजिबल और विजिलेंट पुलिसिंग हेतु दिए गए निर्देश।
आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के लिए भी दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में आयोजित की गयी थी। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाधिकारियों की दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, पेंडिंग चालान, विवेचना का स्तर उन्नयन, किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़, खनिज परिवहन आदि पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चालानों को निर्धारित समयसीमा में पेश करने के लिए भी सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी। लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था, लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराना तथा विधानसभा चुनाव से भी बेहतर ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) उमेश प्रसाद गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाने एवं चौकी के प्रभारी उपस्थित थे।
जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे कलेक्टर, 30 में से 28 डॉक्टर नदारद
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी के रिपोर्ट
सभी अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
बिलासपुर, 19 मार्च 2024/ शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था।
कलेक्टर शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने भी कई बार इन डॉक्टरों को समय पर उपस्थित होने की चेतावनी एवं ढर्रे में सुधार लाने की हिदायत दी थी। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉक्टरों में विशेषज्ञ एवं सामान्य दोनों किस्म के डॉक्टर शामिल थे। शासकीय के अलावा एनएचएम के अंतर्गत भर्ती डॉक्टर भी अनुपस्थित पाये गये।
अनुपस्थित डॉक्टरों में डॉ. पी.के.मित्रा, डॉ. एस.के.दास, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ.मुग्धा लाडिकर, डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.जिज्ञासा खन्ना, डॉ. बुधेश्वर सिंह, डॉ. जान्हवी चन्द्रा, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. श्रीमती मंजू करण, डॉ. कमला पटनायक, डॉ. एनएस चंदेल, डॉ. एशांक बंजारे, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. महेन्द्र जायसवाल, डॉ. धर्मेन्द्र रमैया, डॉ, कासिम हसन खान, डॉ. एनके साव, डॉ.रविन्द्र बागड़े, डॉ. वंदना चौधरी, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. व्हीके मिश्रा, डॉ. रमा घोष, डॉ. दीप्ति जायसवाल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. सीपी करण, डॉ निधि कोराम तथा डॉ. रूद्राक्ष केशरवानी शामिल हैं
CG ब्रेकिंग : जिला अस्पताल के 28 डॉक्टरों पर कार्रवाई, कटकर मिलेगी सैलरी...जाने वजह…
बिलासपुर। बिलासपुर में आम जनता को समय पर सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसको लेकर कलेक्टर अवनीश शरण अलग-अलग सरकारी संस्थाओं के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आज मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां कलेक्टर को 30 में से 28 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। दरअसल, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे।
सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था। कलेक्टर शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
कांग्रेस की घोषणाएं मील का पत्थर साबित होंगी: अरुण वोरा
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के हित में पांच गारंटी को पूरा करने का ऐलान किया है। कांग्रेस द्वारा की गई महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले छात्रावास और शक्ति का सम्मान जैसी घोषणाओं से देश की आधी आबादी का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं क्रांतिकारी साबित होंगी। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी ने आधी आबादी को पूरा हक देने की घोषणा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर केंद्र की नई भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। यह ऐतिहासिक घोषणा है।इससे बड़ी तादाद में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बड़ी संख्या में नौकरी मिलने से महिलाएं जब आत्म निर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो इसका सकारात्मक असर उनके पूरे परिवार पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर इस बड़ी गारंटी को पूरा करने का वादा किया है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस की इन सभी गारंटियों से महिलाओं का समग्र सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं महिलाओं की तरक्की की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। वोरा ने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की इन गारंटियों को हर घर तक पहुंचाने का काम पूरी गंभीरता से करें। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय होने पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुट जाएं ताकि इन सभी गारंटियों को लागू कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
CG NEWS : पति ने पत्नी को जिंदा जलाया...फिर खुद की आत्मदाह की कोशिश...जाने क्या है वजह
रायगढ़: - जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां तमनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुंजेमुरा निवासी 35 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। उसके बाद लोक लाज के भय से उसने खुद पर भी पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में अभी भी भर्ती है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र निषाद ग्राम कुंजेमुरा निवासी अपनी पत्नी के साथ तीन बच्चों समेत रहता था। बीते 15 मार्च की रात पत्नी से विवाद होने के बाद उसने अपनी ही किराना दुकान में रखें पेट्रोल को अपने और पत्नी के ऊपर छिड़क कर आग लगा लिया। दोनों को गंभीर हालत में तमनार अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता निषाद की मंगलवार को सुबह 5 बजे मौत हो गई। डॉक्टर के बताए अनुसार नरेंद्र निषाद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि नरेंद्र निषाद अपने घर में छोटी सी किराना दुकान चलाकर एक बेटी और दो बेटों का पालन पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी का अवैध संबंध होने की शंका के कारण उसने इतना गंभीर कदम उठाया है। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते हैं। जब उन्होंने घटना के विषय में सुना तब वह अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। चर्चा के दौरान होने बताया कि पीड़ित नरेंद्र निषाद के घर में कमाने वाला और कोई नहीं है। उसकी विधवा मां किसी तरह अपना भरण पोषण कर रही है, इसलिए वह किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नरेंद्र के परिजन पर नहीं लग रहे हैं। वह चाहते हैं कि इन तीन मासूम बच्चों को पालन पोषण सही तरीके से मिल सके, इसलिए वह पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने उपरांत सब को परिजनों के सपोर्ट कर दिया है।
CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका….1500 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल
राजिम :- लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आज करीब 1600 कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. सभी ने फिंगेश्वर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ली. राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली. प्रदेश अध्यक्ष ने भगवा गमछा पहनाकर व मिठाई खिलाकर भाजपा में प्रवेश कराया. इनमें दो जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों पंच सरपंच शामिल हैं. कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा, महासमुंद लोकसभा सह प्रभारी व पंडरिया विधायक भावना बोहरा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
CG ब्रेकिंग : कपड़ा सूखाने के दौरान बड़ा हादसा...करंट से ससुर और बहू की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला
दुर्ग :- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बीते 3, 4 दिनों से बदल गया है, तेज आंधी और तूफ़ान और बारिश की रिमझिम फुहार के बीच दुर्ग जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, यहां महिला और उसके ससुर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग में पिछले 24 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है।
बारिश की वजह से भींगे घर में अचानक से करंट दौड़ गया। इधर 30 वर्षीय महिला कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करंट की चपे में देख ससुर तुरंत भागे-भागे आये और महिला को तार से अलग करने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान वो भी करंट की चपेट में गया घटना में उनकी भी मौत हो गयी।
परिजनों के मुताबिक बारिश की वजह घर की दीवार भींगी होने की वजह से करंट आ गया। इसी दौरान कपड़ा सुखाने के लिए लगाये गये लोहे के तार में भी करंट आ गया। जैसे ही महिला ने भींगे कपड़े को तार में डाला, वो करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करेंट की चपेट से ससुर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों ही करंट की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। इधर काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।
BREAKING : लोकसभा चुनाव के पहले यहां चैकिंग में पकड़ाया 28 लाख रुपए कैश...IT विभाग को दी गई सुचना
राजनांदगांव :- आदर्श आचार संहिता के प्रतिपालन में शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान राजनांदगांव कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक वाहन से 28 लख रुपए नगदी रकम बरामद किया है।
आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की दिशा में व्यवस्था बना रही है। जिसके तहत चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच सोमवार की रात राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने गंज चौक के समीप पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट कर को रोक कर कर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कर से 28 लख रुपए नगदी रकम बरामद हुआ। बड़े पैमाने पर नगदी रकम मिलने से पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए दी है। इस मामले में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा का कहना है कि उक्त रुपए के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिलने की वजह से रुपए जप्त किए गए हैं और इसकी सूचना आईटी को दी गई है।
आदर्श आचार संहिता के दौरान एक वाहन में 28 लख रुपए नगदी रकम ले जाने का मामले में पुलिस ने पेन्ड्री निवासी दीपक कुमार साहू से पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। वहीं इन रूपयों के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया, ऐसे में पुलिस ने इन रूपयों को जप्त कर लिया है। वहीं आयकर विभाग को सूचना देने के साथ ही पुलिस अब रुपए कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे, इस दिशा में भी अपनी जांच कर रही है।
पटवारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज...कलेक्टर ने की छुट्टी...जानिए क्या है पूरा मामला
बलौदाबाजार। रिश्वत लेने के गंभीर शिकायत पर ग्राम सरखोर में पदस्थ पटवारी बृहस्पत प्रधान को कलेक्टर के एल चौहान ने निलंबित किया है। आवेदक चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा निवासी ग्राम पोस्ट सरखोर जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा द्वारा अपने कथन में लेख किया गया है कि सरवन धीवर पिता पंचराम निवासी ग्राम सरखोर तहसील लवन से ग्राम सरखोर स्थित भूमि खसरा नंबर 1765/3, 1765/10 रकबा लगभग 19 डिसमिल कय किया गया।
जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 13.02.2024 को हुआ हैं, रजिस्ट्री के पश्चात कय की गई भूमि को नामांतरण करने तथा ऋण पुस्तिका में दर्ज कराने हेतु हल्का पटवारी बृहस्पत प्रधान के पास दस्तावेज सहित उपस्थित हुआ था। उक्त कय भूमि को उनके ऋणपुस्तिका में दर्ज करने के एवज में बृहस्पत प्रधान, पटवारी द्वारा आवेदक चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा से 5 हजार रूपये की मांग की गई। जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के (1) (2) एवं (3) के सर्वथा विरूध्द है
अतः छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील 1966 के नियम 9 अनुसार तत्काल प्रभाव से बृहस्पत प्रधान पटवारी,पटवारी हल्का नंबर 47 सरखोर तहसील लवन को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) बलौदाबाजार नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त कार्रवाई छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम- 14(2) 5(क) के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा) बलौदाबाजार को विभागीय जांच अधिकारी एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 14 (5)(ग) के तहत किया गया है।
पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण...कई प्रमुख हमलों में था शामिल
सुकमा। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ईनामी दंपति ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष दोनों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि दोनो पिछले कई सालों से किस्टाराम इलाके में सक्रिय रहे है।
नक्सलियों के खिलाफ जहां आर-पार की लड़ाई लड़ी जा रही है ठीक दूसरी और शासन की योजनाओं व पुना नर्कोम के तहत जागरूकता करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर पांच लाख का इनामी नक्सली व दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने विकास में भागीदारी निभाने व मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आत्म समर्पण किया है।
जिसमें कृषि शाखा अध्यक्ष सोढ़ी सुक्का उर्फ सोढ़ी कोसा जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था और सोढ़ी सुक्की जिस पर दो लाख का इनाम घोषित था। दोनो जिले में पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। दोनो को प्रोत्साहन राशि दी गई और शासन की पुर्नवास नीति का लाभ देने की बात कही। इस दौरान उत्तम प्रताप सिंह व रोहित शुक्ला मौजूद रहे।
इन अपराधों में शामिल-वर्ष 2003 में ग्राम पंचायत जग्गावरम निवासी ग्रामीण की हत्या। वर्ष 2004 में ग्राम मेहता के ग्रामीण की हत्या करने में। वर्ष 2004 में गोलापल्ली व मरईगुड़ा के मध्य लिंगनपल्ली में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाते की नियत से आईईडी विस्फोट करने की घटना। वर्ष 2006 में थाना गोलापल्ली क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या करने में शामिल। वर्ष 2015 में थाना किस्टाराम इलाके में गश्त कर रहे जवानों पर फायरिंग। वर्ष 2018 में किस्टाराम थानाक्षेत्र में पुलिस पर हमला जिसमें 9 नक्सली मारे गए और 3 जवान शहीद हुए थे।
