प्रदेश
CG ब्रेकिंग : प्रधान अध्यापक पर गिरी निलंबन की गाज...जानिए क्या है पूरा मामला
दुर्ग। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला दुर्ग जिला का है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी धमधा ब्लॉक के शासकीय प्राइमरी स्कूल तुमाकला पहुंची थीं। कलेक्टर ने पहुंचते ही स्कूल के एचएम योगेश्वर कश्यप के बारे में जानकारी ली। पता चला कि एचएम साहब आज स्कूल नहीं आए हैं।
इसके बाद एचएम कश्यप के छुट्टी के आवेदन की खोज खबर शुरू हुई। पता चला कि एचम ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है। कलेक्टर की नाराजगी के बाद दुर्ग के नए डीईओ अरविंद मिश्रा ने के एचएम योगेश्वर कश्यप के सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिया।
CG NEWS: महिला SDO को कलेक्टर ने नोटिस थमाकर मांगा 24 घंटे में जवाब...हो सकती है बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर। चुनाव अति आवश्यक सेवा माना जाता है। इस कार्य के लिए कोई भी शासकीय कर्मचारी और अधिकारी इनकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन, बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां चुनाव कार्य को करने से पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने इंकार कर दिया। इस मामले में अब कलेक्टर ने नोटिस थमाया है.
वहीं 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद चेकपोस्ट नहीं बनाया है। बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय की तरफ से भेजे गये शो कॉज में कहा गया है कि 15 मार्च 2024 के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्धारित चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने हेतु संबंधित निर्माण एजेन्सियों को निर्देश जारी किया गया था।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवम सहायक रिटर्निग आफिसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कमाक 28-तखतपुर ने प्रतिवेदित किया है कि आपके द्वारा उक्त निर्देश की अवहेलना करते हुए निर्धारित चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई है, तथा इस संबंध में जानकारी हेतु संपर्क करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया गया। नोटिस में लिखा है कि वर्तमान में लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है, तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के तहत निर्वाचन की अपेक्षा करने की तारीख से निर्वाचन परिणामों की घोषणा तक सभी अधिकारी / कर्मचारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण अधीक्षण एवम अनुशासन के अधीन होते है।
इस कार्यालय द्वारा जारी पत्र दिनांक 15.03.2024 में दिये गये निर्देश के पालन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवम सहायक रिटर्निग आफिसर तखतपुर के द्वारा आपको चेकपोस्ट निर्माण एवम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसका आपके द्वारा अवमानना किय गया
इस प्रकार आपके द्वारा लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवम अनिवार्य कार्य के संपादन में स्वेच्छाचारिता व अरूचि दर्शित की गई है साथ ही आपने वरिष्ठ कार्यालय से जारी निर्देश का पालन न करते हुए वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। आपका यह कृत्य लोक प्रतिनिधितव अधिनियम 1951 की धारा 28 क के प्रावधान के विरूद्ध है, तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। अतः आप पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर कारण स्पष्ट करें कि उक्त कदाचरण के लिय आपके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों न की जाये। निर्धारित समयावधि के भीत उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा उत्तर समाधानकारक नहीं पाये जाने की दशा में आपके विरुद्ध एक पक्षीब कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये आप स्वतः जिम्मेदारी होंगी।
CG ब्रेकिंग : ताबीज बेचने के बहाने नक्सलियों को सप्लाई कर रहे थे बम बनाने का समाना...208 किलो विस्फोटक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के धौड़ाई में दंपति इमली पेड़ के नीचे ताबीज, माला और रूद्राक्ष बेच रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली, जिसके बाद उनके पास से 6 बोरी में 208 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट विस्फोटक पदार्थ, कोडेक्स वायर और विस्फोटक फ्यूज बरामद किया गया। उनसे पूछने पर उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।
पूछताछ में दंपति ने बताया कि, उनका नाम रवि मरकाम (45) और चमेली बाई (35) है। वे दोनों पति-पत्नी हैं और पन्ना छतरपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, वे अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर जड़ीबूटी, ताबीज और माला बचने का काम करते हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि, पिछले कुछ वर्षों से नक्सलियों को विस्फोटक सामान समेत अन्य कई सामान सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
Breaking : जमीन व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा...मचा हड़कंप…!!
राजनांदगांव। जमीन व्यापारी के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा पड़ा है. शहर में इतनी बड़ी कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. अधिक जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित एक जमीन व्यापारी के यहां जांच चल रही है. रेड मारने वाली टीम में दर्जन भर अधिकारी शामिल है. ऐसी सूचना सूत्रों के हवाले से मिली है. उक्त व्यापारी का ब्याज का भी बड़ा काम है. नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है. जिनका मुख्य ठिकाना अनुपम नगर चौक है. छापेमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.
वही दूसरी ओर रायपुर में भी इनकम टैक्स की रेड चल रही है. बताया जा रहा है कि रेड खत्म होने के बाद आयकर की टीम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा खुलासा करने वाली है.
संपत्ति विरूपण अधिनियम : सार्वजनिक संपत्तियों से हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग
रायपुर : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राज्य में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग
सार्वजनिक संपत्तियों से 1.99 लाख बैनर, पोस्टर व वॉल राइटिंग तथा निजी संपत्तियों से 1.16 लाख हटाए गए
रायपुर. 20 मार्च 2024
राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही द्रुत गति से जारी है। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 20 मार्च तक कुल तीन लाख 14 हजार 674 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 99 हजार 154 और निजी संपत्तियों से संबंधित एक लाख 15 हजार 520 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है।
राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में कुल तीन लाख 27 हजार 210 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित दो लाख नौ हजार 45 और निजी संपत्ति से संबंधित एक लाख 18 हजार 165 प्रकरण शामिल हैं। सभी जिला प्रशासन द्वारा इन्हें हटाने की कार्यवाही तेजी से जारी है। अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 41 हजार 788, सुकमा में 2048, गरियाबंद में 5784, बेमेतरा में 8928, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 2819, बालोद में 16 हजार 973, जशपुर में 4425, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 2931 और सरगुजा में 9876 कार्यवाही की गई हैं।
संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 8935, रायगढ़ में 4557, सूरजपुर में 3942, कांकेर में 4591, बिलासपुर में 27 हजार 881, दंतेवाड़ा में 1383, महासमुंद में 23 हजार 137, जांजगीर-चांपा में 8531, बस्तर में 823, कोरबा में 19 हजार 343, कोण्डागांव में 12 हजार 339, कबीरधाम में 12 हजार 700, बीजापुर में 1886, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 5774, राजनांदगांव में 16 हजार 927, बलरामपुर-रामानुजगंज में 5917, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 4109, कोरिया में 2816, नारायणपुर में 191, मुंगेली में 4542, सक्ती में 6917, धमतरी में 8735 और रायपुर में 33 हजार 126 संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही 20 मार्च तक की गई है।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ की इस योजना पर नहीं लगेगी रोक, बिलासपुर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने याचिका की खारिज...सरकार की दलील को बताया सही
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रामलला दर्शन योजना को लेकर दायर याचिका खारिज हो गयी है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बैंच ने रामलला दर्शन योजना को लेकर दायर जनहित पर सुनवाई के बाद 5 दिन पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में बुधवार को डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाते हुए सरकार की दलील को सही माना।
हाईकोर्ट में सरकार ने दलील दी थी कि रामलला दर्शन प्रदेश के सभी वर्गों के लिए है। यह धर्म निरपेक्षता के खिलाफ नहीं है। रामलला के दर्शन के लिए सभी धर्म के लोग जाते है। सरकार के इस तर्क को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इससे पहले याचिकाकर्ता ने इसे धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए रोक लगाने की मांग की थी।
सरकार की ओर से एडिशनल एजी यशवंत सिंह ठाकुर ने सरकार की तरफ से बहस की। बिलासपुर के लखन सुबोध ने यह याचिका दायर की थी। उन्होंने इसे संविधान में दिए गए प्रावधानों के खिलाफ बताया था। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। रामलला दर्शन योजना संविधान में निहित बातों और शर्तों के विपरीत है।
याचिकाकर्ता ने धर्म निरपेक्षता पर तर्क देते हुए योजना को बंद करने के लिए राज्य शासन को आदेशित करने का आग्रह किया था। आपको बता दें कि दरअसल, राज्य सरकार ने हाल ही में छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम ले जाकर रामलला के दर्शन कराने और वापस लाने के लिए योजना शुरू की है। इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस योजना को बंद करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।
CG BREAKING : कांग्रेस के इस बड़े नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा
जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. पत्र में रवि पाण्डेय ने कहा कि मैं विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया।
विशेषकर पार्टी की 2022 में डिजिटल सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा जिले में 43 हजार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और 2018 में शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पर रहा। उन्होंने आगे कहा, लेकिन विगत कुछ महीनों से खासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से मैं असहमत हूं। अंतर्मन की असहमति के कारण मैं कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूं। इसलिए अपने वर्तमान पद के साथ साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी...2 दिनों के अंदर मांगा जवाब...जानिए क्या है पूरा मामला
पलारी। छत्तीसगढ़ पलारी में हुई बारिश के बाद जब धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया गया तो वहां सोसायटी के बारदानों में भरा धान खराब होकर सड़ रहा है। जिसके बाद बलौदा बाजार कलेक्टर के एल चौहान ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 2 दिनों के भीतर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि समितियों को धान के सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए उन्हें शासन से निर्धारित राशि समय समय पर मुहैया भी कराई जाती है। फिर भी उनके द्वारा लापरवाही बरती गई है। साथ ही समय समय पर इन व्यवस्थाओं की निगरानी करना जिला नोडल अधिकारी का होता है।
उल्लेखनीय है कि, बीती रात पलारी अंचल में हुई बारिश के बाद जब धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया गया तो यहां अव्यवस्था का आलम साफ दिखाई दिया। बारिश से न सिर्फ धान भीग गया है, बल्कि धान खराब हो रहा है। सोसायटी के बारदानों में भरा धान खराब होकर सड़ रहा है।
*कांग्रेस की खुद अपनी कोई गारंटी नहीं रही, वो जनता को गारंटी दे रही हैं - भाजपा*
पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में दो इनामी माओवादी ढेर, शव बरामद... सर्चिंग अभियान के दौरान हुई थी झड़प
दंतेवाड़ा :-आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दंतेवाड़ा जिला सहित सरहदी क्षेत्रों में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. और पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (एडीजी) के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें टीम ने मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का शव बरामद किया है.
दरअसल, दंतेवाड़ा से 19 मार्च को थाना किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा समेत सी आर पी एफ (CRPF) 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी.
सर्च अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल और गमपुर के जंगल पहाड़ी के बीच पहले से ऐम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू की गई. पुलिस बल द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर नक्सलियों पर जवाबी फ़ायरिंग कार्रवाई की गई. जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल झाड़ी की आड़ लेकर भाग खडे़ हुए. बाद में पुलिस पार्टी के द्वारा सर्च करने पर एक पुरुष माओवादी और एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ.
मारे गये महिला माओवादी की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य/ केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है. उक्त माओवादी के उपर शासन द्वारा 05 लाख रुपये का ईनाम है. मारी गई महिला नक्सली विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल जिसके खिलाफ जिला दंतेवाड़ा और सुकमा में कुल 5 अपराध दर्ज है.
फिर शर्मसार हुई न्यायधानी...चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की मासूम से गैंगरेप...पढ़िए पूरी खबर
बिलासपुर : न्यायधानी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, शहर में 5 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गए फिर दोनों नाबालिग लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला कोनी थाना का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं और दिन भर घर से बाहर रहते हैं। बच्ची अपनी दादी के साथ रहती है। पीड़ित बच्ची की मां का कहना है मेरी बेटी घर के पास खेल रही थी, मोहल्ले के दो नाबालिग लडको ने चाकलेट का लालच दिया। दोनो बच्ची को अपने घर ले गए। जब बच्ची वापस आई तो दुष्कर्म होने का पता चला। इसकी जानकारी कोनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनो नाबालिगो को खोजकर किशोर न्याय बोर्ड मे पेशकश बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ का एक अनोखा गांव जहां हफ्तेभर पहले ही मना ली गई होली...सदियों से चलती आ रही परम्परा
धमतरी : वैसे तो रंगो का त्यौहार होली आने वाले 25 मार्च को मनाई जाऐगी, पर अपने अनोखे दस्तूर के चलते धमतरी जिले के सेमरा गाॅव के लोग बुधवार को होली मना लिया, हफतेभर पहले ही त्यौहार मनाने सदियो की इस परम्परा को मौजूदा पिढियॅा भी आगे बढा रही है, अब वो चाहे फागून का हो या फिर दशहरा,दिवाली, बिना यह माने कि एैसा आस्था नही अधंविश्वास के चलते भी हो सकता है, बताया जाता है कि इस दस्तूर को तोडने पर कोई ना कोई अनहोनी हो जाती हैै, खैर दिगर जगहो से अलहदा त्यौहार मनाने का ये तरिका अब इस गाॅव की पहचान बन चूका है।
दरअसल वक्त जरुर बदला लेेकिन सेमरा गाॅंव के दस्तूर आज भी कायम है, जी हाॅ धमतरी से करीब 35 किमी दूर सेमरा मे हप्तेभर पहले ही होली को मना ली गई है, दिगर जगहो की तरह इस गाॅव के हर घर मे खुशियाॅ बिखरेगी और अबीर गुलाल के रंगो से फिजाॅ सतरंगी होगी, धमतरी के इस गाॅव मे हफतेभर पहले ही त्यौहार मनाने का अनोखा दस्तूर है, अब वो चाहे फागून का हो या फिर दशहरा, दिवाली इस दस्तूर के अतीत मे छिपी है। ग्रामीणों के मुताबिक.एक दास्तॅा है कि सदियो पहले गाॅव के देवता सिदार ने सपने मे कहा था कि हर त्यौहार मनाने के पहले उन्हे हूमधूप देना जरुरी है, जिसके चलते आज भी गाॅव के लोग अपने गाॅव के देवता को खूश करने हर त्यौहार हफतेभर पहले मनाते आ रहे है, जो अब एक परम्परा बन गई है।
भले ही आज के जमाने के लोग इस पर यकिन ना करे लेकिन बताया जाता है, कि एैसा नही करने से उनके उपर आफत आ सकती है, जबकि सदियो से चली आ रही इस परम्परा को यूवा वर्ग भी अन्धविष्वास के बजाए। आस्था से जोडकर देखता है…और इसे आगे सन्जोऐ रखने का यकिन दिलाती है। उनकी माने इसी दस्तूर के बहाने उन्हे अपने रिश्तेदारो से मिलने और मेहमान नवाजी का मौका मिल जाता है। जो यॅहा त्यौहार देखने आते है।
वैसे तिथि से पहले त्यौहार मनाऐ जाने की वजह से ये गाॅव भी काफी मशहूर हो गया है। जिसे देखने लोग दूरदराज से आते है। त्यौहार के तौरतरिको के बारे मे इस गाॅव की महिलाऐ का कहना दिगर जगहो की तरह ही अलसूबह से वे इसकी तैयारी मे लग जाती है। बाद इसके पूजापाठ के साथ पूरा परिवार ओर गाॅव खूशी के उत्सव मे शामिल हो जाता है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक का निधन
महासमुंद : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, महासमुंद के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव मकसूदन लाल चंद्राकर का आज सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज ही ग्राम लभराखुर्द में सुबह 11 निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के लोग काफी तादात में शामिल हुए।

पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, 2 नाबालिगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। 5 साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस एक्शन में आई और दो नाबालिगों को हिरासत में ली है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उनकी बेटी को गांव के ही नाबालिक लड़कों ने खाई खजाना खिलाने का लालच दिया और अपने घर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। अब पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रश्न पत्र छापने में भारी गड़बड़ी...50 लाख के बजट में खर्च किये इतने करोड़ से ज्यादा
NSUI का विवि प्रबंधन को अल्टीमेटम 10 के भीतर हो कार्यवाही, NSUI से ज्ञापन लेने से बचते रहे कुलपति
घंटों इंतजार के बाद विवि पहुचें कुलसचिव, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभारी निखिल वंजारी ने सौंपा ज्ञापन
रायपुर: NSUI प्रदेश महासचिव व पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभारी निखिल वंजारी के नेतृत्व में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को सौपा ज्ञापन। निखिल ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023 में वार्षिक परीक्षा समेत विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छापने में 256 लाख रुपए खर्च किए है । जबकि विश्वविद्यालय के बजट में केवल 50 लाख रुपए का प्रावधान है । यह राशि वर्ष 2023 के प्रश्न पत्र प्रिंटिंग बजट इस्टिमेट से 5 गुना ज़्यादा और वर्ष 2021- 2022 के बजट से साढ़े 10 गुना अधिक है । विश्विद्यालय बताएं कि जब छात्रो की संख्या वर्ष 2023 में कम हुई होगी तो खर्च कैसे बढ़ गया ??
छात्रों के पैसों बर्बादी को एनएसयूआई बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगी । एनएसयूआई ने माँग किया है कि प्रश्नपत्र छापने में हुए खर्च का पूरा विवरण साझा किया जाये और इस गड़बड़ी में जो भी अधिकारी शामिल है उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए । एनएसयूआई ने उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है और इस जाँच को करने के लिए एक निष्पक्ष कमिटी बनाई जाए जिसमे विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल रहेंगे ।
दस्तावेजों के अनुसार 2021-22 में प्रश्न पत्र प्रिंटिंग पर 24 लाख रुपए खर्च हुआ। इसमें 1 अप्रैल 2021 से 30 नवंबर 2021 तक की स्थिति में 15 लाख रुपए खर्च दर्शाया गया है। 2022-23 के लिए बजट इस्टीमेट 85 लाख रुपए किया गया, वहीं 1 अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2022 की स्थित में खर्च 30.50 लाख रुपए दर्शाया गया है। वहीं 2022-23 रिवाइज इस्टीमेट तथा 2023-24 के लिए बजट इस्टीमेट 50 लाख किया गया।
पूरी रिपोर्ट को अगर 10 दिन के अंदर छात्रों के समक्ष पेश नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी । इस मौक़े में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार , विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आलोक सिंह , ज़िला महासचिव केतन वर्मा , राहुल गुप्ता , खेमचन्द वर्मा ,प्रियांशु सिंह , रोहन साहू , प्रतीक ध्रुव , विनायक तिवारी , विवेक वर्मा , जयेश बंजारे , सत्यम कुशवाहा ,पांशूल अवस्थी आदि उपस्थित थे ।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा ली गयी अपराध समीक्षा बैठक... विजिबल और विजिलेंट पुलिसिंग हेतु दिए गए निर्देश।
आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के लिए भी दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में आयोजित की गयी थी। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाधिकारियों की दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, पेंडिंग चालान, विवेचना का स्तर उन्नयन, किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़, खनिज परिवहन आदि पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चालानों को निर्धारित समयसीमा में पेश करने के लिए भी सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।
आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी। लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था, लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराना तथा विधानसभा चुनाव से भी बेहतर ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) उमेश प्रसाद गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाने एवं चौकी के प्रभारी उपस्थित थे।
