प्रदेश
जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे कलेक्टर, 30 में से 28 डॉक्टर नदारद
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी के रिपोर्ट
सभी अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
बिलासपुर, 19 मार्च 2024/ शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था।
कलेक्टर शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने भी कई बार इन डॉक्टरों को समय पर उपस्थित होने की चेतावनी एवं ढर्रे में सुधार लाने की हिदायत दी थी। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉक्टरों में विशेषज्ञ एवं सामान्य दोनों किस्म के डॉक्टर शामिल थे। शासकीय के अलावा एनएचएम के अंतर्गत भर्ती डॉक्टर भी अनुपस्थित पाये गये।
अनुपस्थित डॉक्टरों में डॉ. पी.के.मित्रा, डॉ. एस.के.दास, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ.मुग्धा लाडिकर, डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.जिज्ञासा खन्ना, डॉ. बुधेश्वर सिंह, डॉ. जान्हवी चन्द्रा, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. श्रीमती मंजू करण, डॉ. कमला पटनायक, डॉ. एनएस चंदेल, डॉ. एशांक बंजारे, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. महेन्द्र जायसवाल, डॉ. धर्मेन्द्र रमैया, डॉ, कासिम हसन खान, डॉ. एनके साव, डॉ.रविन्द्र बागड़े, डॉ. वंदना चौधरी, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. व्हीके मिश्रा, डॉ. रमा घोष, डॉ. दीप्ति जायसवाल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. सीपी करण, डॉ निधि कोराम तथा डॉ. रूद्राक्ष केशरवानी शामिल हैं
CG ब्रेकिंग : जिला अस्पताल के 28 डॉक्टरों पर कार्रवाई, कटकर मिलेगी सैलरी...जाने वजह…
बिलासपुर। बिलासपुर में आम जनता को समय पर सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसको लेकर कलेक्टर अवनीश शरण अलग-अलग सरकारी संस्थाओं के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। आज मंगलवार को उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां कलेक्टर को 30 में से 28 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। दरअसल, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे।
सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था। कलेक्टर शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
कांग्रेस की घोषणाएं मील का पत्थर साबित होंगी: अरुण वोरा
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के हित में पांच गारंटी को पूरा करने का ऐलान किया है। कांग्रेस द्वारा की गई महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले छात्रावास और शक्ति का सम्मान जैसी घोषणाओं से देश की आधी आबादी का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं क्रांतिकारी साबित होंगी। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी ने आधी आबादी को पूरा हक देने की घोषणा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर केंद्र की नई भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। यह ऐतिहासिक घोषणा है।इससे बड़ी तादाद में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बड़ी संख्या में नौकरी मिलने से महिलाएं जब आत्म निर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो इसका सकारात्मक असर उनके पूरे परिवार पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर इस बड़ी गारंटी को पूरा करने का वादा किया है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस की इन सभी गारंटियों से महिलाओं का समग्र सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं महिलाओं की तरक्की की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। वोरा ने कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की इन गारंटियों को हर घर तक पहुंचाने का काम पूरी गंभीरता से करें। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय होने पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुट जाएं ताकि इन सभी गारंटियों को लागू कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
CG NEWS : पति ने पत्नी को जिंदा जलाया...फिर खुद की आत्मदाह की कोशिश...जाने क्या है वजह
रायगढ़: - जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां तमनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुंजेमुरा निवासी 35 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। उसके बाद लोक लाज के भय से उसने खुद पर भी पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में अभी भी भर्ती है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र निषाद ग्राम कुंजेमुरा निवासी अपनी पत्नी के साथ तीन बच्चों समेत रहता था। बीते 15 मार्च की रात पत्नी से विवाद होने के बाद उसने अपनी ही किराना दुकान में रखें पेट्रोल को अपने और पत्नी के ऊपर छिड़क कर आग लगा लिया। दोनों को गंभीर हालत में तमनार अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता निषाद की मंगलवार को सुबह 5 बजे मौत हो गई। डॉक्टर के बताए अनुसार नरेंद्र निषाद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि नरेंद्र निषाद अपने घर में छोटी सी किराना दुकान चलाकर एक बेटी और दो बेटों का पालन पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी का अवैध संबंध होने की शंका के कारण उसने इतना गंभीर कदम उठाया है। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते हैं। जब उन्होंने घटना के विषय में सुना तब वह अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। चर्चा के दौरान होने बताया कि पीड़ित नरेंद्र निषाद के घर में कमाने वाला और कोई नहीं है। उसकी विधवा मां किसी तरह अपना भरण पोषण कर रही है, इसलिए वह किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नरेंद्र के परिजन पर नहीं लग रहे हैं। वह चाहते हैं कि इन तीन मासूम बच्चों को पालन पोषण सही तरीके से मिल सके, इसलिए वह पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने उपरांत सब को परिजनों के सपोर्ट कर दिया है।
CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका….1500 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल
राजिम :- लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आज करीब 1600 कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. सभी ने फिंगेश्वर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ली. राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली. प्रदेश अध्यक्ष ने भगवा गमछा पहनाकर व मिठाई खिलाकर भाजपा में प्रवेश कराया. इनमें दो जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों पंच सरपंच शामिल हैं. कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा, महासमुंद लोकसभा सह प्रभारी व पंडरिया विधायक भावना बोहरा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
CG ब्रेकिंग : कपड़ा सूखाने के दौरान बड़ा हादसा...करंट से ससुर और बहू की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला
दुर्ग :- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बीते 3, 4 दिनों से बदल गया है, तेज आंधी और तूफ़ान और बारिश की रिमझिम फुहार के बीच दुर्ग जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, यहां महिला और उसके ससुर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग में पिछले 24 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है।
बारिश की वजह से भींगे घर में अचानक से करंट दौड़ गया। इधर 30 वर्षीय महिला कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करंट की चपे में देख ससुर तुरंत भागे-भागे आये और महिला को तार से अलग करने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान वो भी करंट की चपेट में गया घटना में उनकी भी मौत हो गयी।
परिजनों के मुताबिक बारिश की वजह घर की दीवार भींगी होने की वजह से करंट आ गया। इसी दौरान कपड़ा सुखाने के लिए लगाये गये लोहे के तार में भी करंट आ गया। जैसे ही महिला ने भींगे कपड़े को तार में डाला, वो करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करेंट की चपेट से ससुर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों ही करंट की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। इधर काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।
BREAKING : लोकसभा चुनाव के पहले यहां चैकिंग में पकड़ाया 28 लाख रुपए कैश...IT विभाग को दी गई सुचना
राजनांदगांव :- आदर्श आचार संहिता के प्रतिपालन में शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान राजनांदगांव कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक वाहन से 28 लख रुपए नगदी रकम बरामद किया है।
आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की दिशा में व्यवस्था बना रही है। जिसके तहत चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी बीच सोमवार की रात राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने गंज चौक के समीप पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट कर को रोक कर कर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कर से 28 लख रुपए नगदी रकम बरामद हुआ। बड़े पैमाने पर नगदी रकम मिलने से पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए दी है। इस मामले में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा का कहना है कि उक्त रुपए के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिलने की वजह से रुपए जप्त किए गए हैं और इसकी सूचना आईटी को दी गई है।
आदर्श आचार संहिता के दौरान एक वाहन में 28 लख रुपए नगदी रकम ले जाने का मामले में पुलिस ने पेन्ड्री निवासी दीपक कुमार साहू से पूछताछ की लेकिन वह पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। वहीं इन रूपयों के संबंध में कोई भी वैधानिक दस्तावेज भी पेश नहीं कर पाया, ऐसे में पुलिस ने इन रूपयों को जप्त कर लिया है। वहीं आयकर विभाग को सूचना देने के साथ ही पुलिस अब रुपए कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे, इस दिशा में भी अपनी जांच कर रही है।
पटवारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज...कलेक्टर ने की छुट्टी...जानिए क्या है पूरा मामला
बलौदाबाजार। रिश्वत लेने के गंभीर शिकायत पर ग्राम सरखोर में पदस्थ पटवारी बृहस्पत प्रधान को कलेक्टर के एल चौहान ने निलंबित किया है। आवेदक चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा निवासी ग्राम पोस्ट सरखोर जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा द्वारा अपने कथन में लेख किया गया है कि सरवन धीवर पिता पंचराम निवासी ग्राम सरखोर तहसील लवन से ग्राम सरखोर स्थित भूमि खसरा नंबर 1765/3, 1765/10 रकबा लगभग 19 डिसमिल कय किया गया।
जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 13.02.2024 को हुआ हैं, रजिस्ट्री के पश्चात कय की गई भूमि को नामांतरण करने तथा ऋण पुस्तिका में दर्ज कराने हेतु हल्का पटवारी बृहस्पत प्रधान के पास दस्तावेज सहित उपस्थित हुआ था। उक्त कय भूमि को उनके ऋणपुस्तिका में दर्ज करने के एवज में बृहस्पत प्रधान, पटवारी द्वारा आवेदक चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा से 5 हजार रूपये की मांग की गई। जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के (1) (2) एवं (3) के सर्वथा विरूध्द है
अतः छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील 1966 के नियम 9 अनुसार तत्काल प्रभाव से बृहस्पत प्रधान पटवारी,पटवारी हल्का नंबर 47 सरखोर तहसील लवन को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) बलौदाबाजार नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त कार्रवाई छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम- 14(2) 5(क) के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा) बलौदाबाजार को विभागीय जांच अधिकारी एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 14 (5)(ग) के तहत किया गया है।
पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण...कई प्रमुख हमलों में था शामिल
सुकमा। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ईनामी दंपति ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष दोनों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि दोनो पिछले कई सालों से किस्टाराम इलाके में सक्रिय रहे है।
नक्सलियों के खिलाफ जहां आर-पार की लड़ाई लड़ी जा रही है ठीक दूसरी और शासन की योजनाओं व पुना नर्कोम के तहत जागरूकता करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर पांच लाख का इनामी नक्सली व दो लाख की इनामी महिला नक्सली ने विकास में भागीदारी निभाने व मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आत्म समर्पण किया है।
जिसमें कृषि शाखा अध्यक्ष सोढ़ी सुक्का उर्फ सोढ़ी कोसा जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था और सोढ़ी सुक्की जिस पर दो लाख का इनाम घोषित था। दोनो जिले में पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। दोनो को प्रोत्साहन राशि दी गई और शासन की पुर्नवास नीति का लाभ देने की बात कही। इस दौरान उत्तम प्रताप सिंह व रोहित शुक्ला मौजूद रहे।
इन अपराधों में शामिल-वर्ष 2003 में ग्राम पंचायत जग्गावरम निवासी ग्रामीण की हत्या। वर्ष 2004 में ग्राम मेहता के ग्रामीण की हत्या करने में। वर्ष 2004 में गोलापल्ली व मरईगुड़ा के मध्य लिंगनपल्ली में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाते की नियत से आईईडी विस्फोट करने की घटना। वर्ष 2006 में थाना गोलापल्ली क्षेत्र में ग्रामीण की हत्या करने में शामिल। वर्ष 2015 में थाना किस्टाराम इलाके में गश्त कर रहे जवानों पर फायरिंग। वर्ष 2018 में किस्टाराम थानाक्षेत्र में पुलिस पर हमला जिसमें 9 नक्सली मारे गए और 3 जवान शहीद हुए थे।
भाजपा ने मान लिया कि वो राजनांदगांव सीट हार रही है इसीलिए राजनीति से प्रेरित एफ़आईआर दर्ज की गई - भूपेश बघेल
अपराधियों के जिन बयानों को ईडी ने आधार बनाया है उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है
जो भाजपा छापे डलवा कर चंदा लेती है वह भ्रष्टाचार की बात किस मुंह से कर रही है ?
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि :-
रायपुर : आज भारतीय जनता पार्टी ने स्वीकार कर लिया कि वो राजनांदगांव संसदीय सीट हार रही है इसीलिए ईओडब्लू ने मेरे ख़लिफ़ महादेव ऐप मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
भाजपा मान रही है कि मेरी वजह से छत्तीसगढ़ की बाक़ी सीटों पर भी चुनाव परिणामों पर असर पड़ेगा इसीलिए मुझे बेवजह बदनाम करने का षडयंत्र रच रही है।
इसके लिए भाजपा अपने चरित्र के अनुरूप केंद्रीय एजेंसी ईडी और राज्य की एजेंसी ईओडब्लू का हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
एफ़आईआर में मेरा नाम जिस तरह से शामिल किया गया है वह क़ानूनी रूप से ग़लत है और यह दर्शाता है कि मेरा नाम सिर्फ़ राजनीतिक कारणों से शामिल किया गया है।
मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में ही महादेव ऐप की जांच शुरु हुई थी और गिरफ़्तारियों का सिलसिला शुरु हुआ था।
महादेव ऐप की तरह की सट्टेबाज़ी को रोकने के लिए 2022 में हमने जुआ और सट्टा अधिनियम में परिवर्तन भी किया था।
हमने ही महादेव ऐप के संचालकों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के ख़लिफ़ एलओसी यानी लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
हमने ही गूगल को पत्र लिखकर महादेव ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटाया था।
कांग्रेस की सरकार ने कार्रवाई शुरु की और हम पर ही इसे संरक्षण देने का आरोप लगाना न केवल हास्यास्पद है बल्कि यह भाजपा के चरित्र को भी दिखाता है।
यह आरोप वह भाजपा लगा रही है जिसने ‘चंदा दो धंधा लो’ और ‘हफ़्ता वसूली अभियान’ के तहत हज़ारों करोड़ का चुनावी बॉण्ड अपने खाते में जमा करवाए।
यह वही भाजपा है कि जिसमें देश के सबसे बड़े लॉटरी का धंधा करने वाली कंपनी फ़्यूचर गेमिंग से 1368 करोड़ रुपए चुनावी चंदे के रूप में लिए हैं।
एक बड़ा सवाल यह है कि पहले को मेरी सरकार पर महादेव ऐप को संरक्षण देने का आरोप था. पर महादेव ऐप तो अभी भी चल रहा है तो सवाल यह है कि हमारी सरकार हटने के बाद इसे कौन संरक्षण देता रहा, नरेंद्र मोदी की सरकार या विष्णुदेव साय की सरकार ?
एफ़आईआर में जबरन नाम डाला गया :
एफ़आईआर की जो कॉपी मुझे मिली है उसके अनुसार यह एफ़आईआर चार मार्च को रायपुर में दर्ज की गई है।
लेकिन इसे जारी किया गया दिल्ली में आज यानी 17 मार्च को।
आमतौर पर एफ़आईआर तुरंत ही सार्वजनिक कर दी जाती है तो क्यों इसे छिपा कर रखा गया और क्यों इसे दिल्ली से जारी किया गया ?
एक इससे स्पष्ट होता है कि राजनीतिक उद्देश्य से ही यह एफ़आईआर की गई है।
जिस समय एफ़आईआर दर्ज की गई वह वही समय था जब मेरा नाम राजनांदगांव से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के रूप में अख़बारों और टेलीविज़न चैनलों में आ रहा था।
ज़ाहिर है कि इसी से डरकर भाजपा ने आनन फ़ानन में एफ़आईआर में मेरा नाम डालने की साज़िश रची।
मैं कह रहा हूं कि मेरा नाम एफ़आईआर में जबरन डाला गया क्योंकि एफ़आईआर के साथ जो विवरण दिए गए हैं, उसमें मेरा नाम कहीं नहीं है।
ऐसा कोई विवरण एफ़आईआर में नहीं है जिससे यह साबित हो कि महादेव ऐप के संचालकों को संरक्षण देने में मेरी कोई भूमिका थी।
इस एफ़आईआर में कहा गया है कि ‘वैधानिक कार्रवाई को रोकने के लिए विभिन्न पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों का संरक्षण प्राप्त किया गया’. अब सवाल यह है कि जब इन विभिन्न लोगों में किसी का नाम नहीं है तो छत्तीसगढ़ पुलिस को मेरा ही नाम दर्ज करने की क्यों सूझी ?
अगर ईओडब्लू के पास इन विभिन्न लोगों के नाम थे तो उनके नाम एफ़आईआर में क्यों नहीं हैं ?
और अगर मेरा नाम है तो विभिन्न लोगों के नाम क्यों नहीं हैं ?
बयानों से खुली ईडी की पोल :
विधानसभा चुनाव के दौरान दो बयानों के आधार पर ईडी ने एक प्रेस रिलीज़ जारी की थी और मेरा नाम उसमें घसीट लिया था।
इसमें एक नाम असीम दास नाम के व्यक्ति का था और दूसरा नाम शुभम सोनी नाम के किसी व्यक्ति का है।
असीम दास के पास से कथित रुप से करोड़ों रुपए बरामद हुए थे और ईडी के अनुसार उसने यह बयान दिया था कि वह पैसा किसी राजनीतिक व्यक्ति के पास जाना था।
बाद में इसी असीम दास ने अदालत में ईडी को दिया अपना बयान वापस ले लिया और विवरण दिया कि उसे इस जाल में किस तरह से फंसाया गया।
यह भी कम दिलचस्प नहीं है कि पैसों के साथ जो कार पकड़ी गई वह भाजपा नेता अमर अग्रवाल के भाई की थी और उसकी फ़ोटो रमन सिंह और प्रेम प्रकाश पांडे के साथ मिली हैं।
दूसरा बयान शुभम सोनी नाम के व्यक्ति का है, जो अपने आपको महादेव ऐप का असली संचालक बताता है।
इस शुभम सोनी का एक वीडियो बयान अज्ञात सूत्रों के हवाले से जारी किया गया था. यह बयान किसने दिया यह अब तक स्पष्ट नहीं है पर इसे भाजपा के कार्यालय में चलाकर मीडिया को दिखाया गया था।
शुभम सोनी ने कथित तौर पर दुबई के काउंसलेट जनरल के सामने अपना बयान दिया था. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सामने प्रस्तुत एक दस्तावेज़ में काउंसलेट जनरल ने लिख दिया है कि वह इस बयान की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।
सवाल यह है कि जब दोनों ही बयान प्रामाणिक नहीं हैं तो किस आधार पर ईडी मेरा नाम इस मामले से जोड़ने की कोशिश कर रही है ?
सूप बोले तो बोले छन्नी क्या बोले जिसमें छप्पन छेद :
सुप्रीम कोर्ट की फ़टकार के बाद एसबीआई को चुनावी बॉण्ड के विवरण जारी करने पड़े।
इस विवरण से पता चलता है कि देश की कम से कम 14 कंपनियां ऐसी हैं जिन पर ईडी, आईटी या सीबीआई के छापे पड़े और इसके बाद कार्रवाई को रोकने के लिए भाजपा ने सैकड़ों करोड़ की राशि चुनावी बॉण्ड के माध्यम से ली।
ईडी, आईटी और सीबीआई का डर दिखाकर कितने ही लोगों को भाजपा में शामिल कर लिया गया और भ्रष्टाचार के मामलों को भाजपा ने रफ़ा दफ़ा कर दिया।
यह वही भाजपा है जिसने ऑन लाइन सट्टे को क़ानूनी रुप दे दिया है और उस पर बाक़ायदा 28 प्रतिशत जीएसटी और चार प्रतिशत सरचार्ज वसूल रही है।
केंद्र में भाजपा की सरकार है और महादेव ऐप के संचालकों को दुबई से गिरफ़्तार करके लाने का काम केंद्र की सरकार ही कर सकती है. तो क्यों वह संचालकों को गिरफ़्तार नहीं कर रही है ?
यदि शुभम सोनी दुबई के काउंसलेट जनरल के सामने बयान देने हाज़िर हुआ था तो उसे गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया।
कहीं भाजपा महादेव ऐप के संचालकों से चुनावी चंदा वसूल करके संचालकों को क्लीन चिट देने के फ़िराक में तो नहीं है
भूपेश बघेल डरने वाला नहीं है :
अगर भाजपा को लगता है कि मेरा नाम एफ़आईआर में डालकर वह मुझे डरा लेगी या मेरी राजनीति को प्रभावित कर लेगी तो उसे भ्रम में नहीं रहना चाहिए।
पहले भी भाजपा ऐसा करके देख चुकी है. अगर उसका हश्र भाजपा को याद नहीं है तो कांग्रेस के हमारे सिपाही फिर से याद दिलाने को तैयार हैं।
न मैं डरने वाला हूं और न मैदान से हटने वाला हूं।
इसके लिए जो भी राजनीतिक और क़ानूनी क़दम उठाने हैं वो मैं उठाउंगा।
शोकॉज नोटिस जारी: कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,नदारद मिले 14 में 10 कर्मचारी,फिर जो हुआ...
बिलासपुर/ शासकीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब साढ़े 10 बजे कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय में दबिश दी। उपस्थिति पंजी में दर्ज कुल 14 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये।
परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल स्वयं इस समय तक कार्यालय नहीं पहंुची थी। किसी का अवकाश आवेदन भी नहीं था। कलेक्टर ने अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के लिए शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति पटेल, कार्यालय अधीक्षक आरपी परिहार, सहायक ग्रेड दो अनिल मिश्रा, सहायक ग्रेड दो जीआर साहू, सुपरवाईजर श्रीमती पूर्णिमा उपाध्याय, सुपरवाईजर श्रीमती स्वधा पाण्डे, सहायक ग्रेड तीन श्रीमती अंजना वासिंग, भृत्य दुर्गेश सिंह एवं ज्वाला सिंह शामिल हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा को कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।
BREAKING : हैवानियत की सारी हदें पार; नाबालिग ने तीन साल की मासूम को बाथरूम में ले जाकर किया दुष्कर्म..अस्पताल में हुई मौत
बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं मासूम को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।शर्मसार करने वाली यह वारदात रविवार को सिरगिट्टी थाना इलाके में हुई है, जहां एक अज्ञात आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है, बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है जिसकी उम्र 15-16 साल की है।
बच्ची का परिवार आरोपी के घर किराए से रहता है। मकान मालिक के बेटे ने करीब 6 बजे बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बाथरूम से जब बच्ची खून से लथपथ रोते हुए निकली तो उसकी मां ने देखा। घबराई मां बच्ची को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के परिजन ने अस्पताल के बाहर ही जमकर हंगामा किया।
शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली करतूत...शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया ये गंदा काम...कारनामे जान रह जाएंगे हैरान..!!
पत्थलगांव। एक बार फिर शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई है। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक महिला को पहले अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और फिर उनसे लगातार दुष्कर्म कर रहा था। मामला जशपुर जिले के कोतबा थाना इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खुटसेरा में पदस्थ शिक्षक रामकुमार कश्यप शादी का झांसा देकर महिला से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने जब शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इसके बाद महिला ने कोतबा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामकुमार कश्यप को उसके स्कूल से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पेंड्रा से ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक शिक्षक ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित महिला ने पहले घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तेरसु राम चौधरी को गिरफ्तार किया था।
CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की हत्या...युवक की पेड़ पर लटकती मिली लाश...जानिए क्या है पूरा ममला
सूरजपुर। जिले में प्रेमी जोड़े की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल आज दोपहर विश्रामपुर पुलिस को यह जानकारी मिली कि कुंदा बस्ती के जंगल में एक युवती और युवक का शव पड़ा हुआ है, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जंगल में युवती का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जबकि युवक का शव पेड़ में लटका हुआ था, शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है, मृतक युवक का नाम शिवम देवांगन बताया जा रहा है जो कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपीपुरा गांव का रहने वाला है, जबकि मृतका का नाम पूजा देवांगन है और वही कुंदा बस्ती की निवासी थी, शिवम के परिजनों के अनुसार पिछले एक साल से दोनों में प्रेम प्रसंग था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम गंभीरता से मामले की जांच कर रही है, वही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
BREAKING : पटवारी पर गिरी गाज...कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला....!!
पलारी। छत्तीसगढ़ के पलारी में रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रिश्वत लेने की शिकायत के बाद कलेक्टर के एल चौहान ने ग्राम सरखोर में पदस्थ पटवारी बृहस्पत प्रधान को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरखोर निवासी चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा थाना पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि, उन्होंने अपनी सरखोर स्थित भूमि लगभग 19 डिसमिल को बेच दिया। जमीन बेचने की रजिस्ट्री 13 फरवरी 2024 को हुई। रजिस्ट्री के बाद जमीन नामांतरण कराने और ऋण पुस्तिका में दर्ज कराने के लिए पटवारी बृहस्पत प्रधान ने उनसे 5 हजार रुपये की मांग की। शिकायत के बाद कलेक्टर ने पटवारी बृहस्पत प्रधान को निलंबित कर दिया है।
इस जिले को मिली एयरपोर्ट की सौगात : डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस...जल्द शुरू होगी हवाई सेवा
सरगुजा। सरगुजा वासियों के लिए खुशखबरी है। सरगुजा वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। सरगुजा से हवाई सफर का रास्ता अब साफ हो गया है। सरगुजा में जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। DGCA ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) की दो सदस्यीय टीम ने लाइसेंस जारी करने से पहले गुरुवार को अंतिम चरण में नवनिर्मित मां महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को BCAS के क्लीयरेंस के बाद DGCA ने दरिमा एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी किया है।
बता दें कि अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान उड़ सकेंगे। 364 एकड़ में नए सिरे से करीब 47 करोड़ की लागत से 1920 मीटर लंबे एयरस्ट्रिप बनाया गया है। जिसमें 1800 मीटर का मुख्य रनवे शामिल है। रनवे की लंबाई और क्षमता को बढ़ाने के अलावा टर्मिनल भवन की क्षमता भी बढ़ा दी गई है।
टर्मिनल भवन की क्षमता 72 यात्रियों के लिए बढ़ाई गई है। साथ ही अप्रोन, अराइवरल और डिपार्चर सेक्शन, पेरिमीटर रोड, एटीसी टावर, मौसम विभाग के कार्यालय, ऑपरेशनल बाउंड्री, एंटी हाइजेक रूम, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, फायर स्टोर, ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य निर्माण किए गए हैं।
BCAS की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को दरिमा स्थित एयरपोर्ट का अंतिम निरीक्षण किया था। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की टीम अक्टूबर माह में सरगुजा आई थी। पहले भी एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम की मान्यता मिल चुकी है। बीसीएएस ने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे और अन्य स्थानों पर सुरक्षा मानकों का जायजा लेने के बाद क्लीयरेंस दे दिया है। डीजीसीए की टीम ने सितंबर 2023 में मां महामाया एयरपोर्ट के लाइसेंस के लिए एयरपोर्ट का फाइनल निरीक्षण किया था। निरीक्षण में बताई गई कमियों को सितंबर 2023 तक दूर कर लिया गया था।
उड़ान योजना 4.2 के तहत अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर और अंबिकापुर-रायपुर-अंबिकापुर मार्ग को हवाई सेवा शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइन को अवॉर्ड कर दिया गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को पत्र भेजकर बताया था कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास अंबिकापुर हवाई अड्डे का स्वामित्व है। इसके साथ ही राउरकेला रूट के फ्लाइट को अंबिकापुर डायवर्ट करने की योजना है। अंबिकापुर-बनारस की सेवाएं भी भविष्य में शुरू हो सकती हैं।

