प्रदेश
मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, सांसद सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव और राहुल कोठरी मौजूद थे।
डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री जी का संकल्प है, हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, बिलासपुर से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि बिलासा देवी केंवट विमानतल पर तथा मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा सांसद सुनील सोनी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें। इस उद्देश्य से पूरे देश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज न्यायधानी बिलासपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी बड़ी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
बिलासा देवी केंवट विमानतल चकरभाटा बिलासपुर को 3सीव्हीएफआर लायसेंस प्राप्त हुआ है। यहां 72 सीटर प्लेन का संचालन होगा। विमानन विभाग द्वारा इस हवाई अड्डे पर नाईट लैंडिंग की सुविधा के लिए 3सीआईएफआर के लिए आवेदन किया गया है। यह सुविधा भी बिलासपुर विमानतल पर जल्द प्रारंभ होगी। एलायंस एयर द्वारा आज छत्तीसगढ़ में तीन हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इनमें से बिलासपुर से दो हवाई सेवाएं-दिल्ली-बिलासपुर-दिल्ली और कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता तथा जबलपुर-जगदलपुर-जबलपुर।
आज कोलकाता से पहली सीधी उड़ान 8.55 बजे बिलासपुर आकर 9.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से दूसरी उड़ान 9.30 बजे बिलासपुर आकर 10.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाटा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिलासपुर से एक साथ नई दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होना बिलासपुर के विकास के लिए एक बड़ा पड़ाव है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ होने की मांग पूरी हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विमान सेवा को नियमित रूप से चलने में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिलासपुर से हैदराबाद के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बिलासपुर को एक साथ दो नियमित विमान सेवा की सौगात मिली है। उन्होंने कहा पहले दिन से ही पर्याप्त यात्री टिकट लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द ही नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने पर विमान रद्द अथवा डायवर्ट होने की नौबत नहीं आएगी। नगर के विधायक अमर अग्रवाल ने नियमित विमान सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों का वर्षों पुराना सपना आज पूर्ण हो गया। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि आज से शुरू हुई विमान सेवा लगातार लोगों की सेवा में कार्यरत रहेगी। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की बिलासपुर के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई दी। श्री शुक्ल ने कहा बिलासपुर की हवाई सेवा एटीसी मानचित्र में सदैव के लिए अंकित हो गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया।
यात्रियों ने कहा: फ्लाईट पकड़ने कहीं और दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा
लोरमी से दिल्ली यात्रा में जा रही दिव्या वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर संभाग की जनता को बहुत फायदा हुआ है। हमें अब दिल्ली कोलकाता व अन्य जगह जाने के लिए रायपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे हमारे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने नियमित रूप से दिल्ली और कोलकाता विमान सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान, कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में यात्री और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सचिव विमानन दयानंद पी., संचालक विमानन नीलम नामदेव एक्का सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें।
आज बिलासपुर वासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है।
बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है।
मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है।
इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
शासन की योजनाओं का निचले स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश देर रात तक चली बैठक में शासन की मंशानुरूप योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन करने निर्देशित किया
प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार 11 मार्च की देर रात जिला स्तर के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने और शासन की मंशानुरूप निचले स्तर पर पहुंच सुगम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे किसी भी योजना के क्रियान्वयन से पहले व्यवस्थित रणनीति तैयार कर लें ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ लेने से वंचित ना रह जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि इसमें लापरवाही अथवा ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि नई सरकार से जनता को कई आकांक्षाएं एवं उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है, जिसे हम सबको पूरा करना है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन महीने में ही सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। शासन की मंशानुरूप हितग्राहीमूलक योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन में तेजी लाएं।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में देर रात शुरू हुई बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति और प्रथम किश्त जारी किए जाने उपरांत भी निर्माण के लिए शेष बचे 9207 प्रकरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस माह के अंत तक सभी सभी कार्य प्रारंभ कराने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया। इसी तरह वर्ष 2014-15 और 2015-16 में किसानों को जारी की गई प्रोत्साहन राशि के शेष बचे हुए किसानों का भुगतान 20 मार्च तक हरहाल में सुनिश्चित करने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने जलजीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देशित किया कि योजना के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले पानी के स्रोत का पता करें। वहीं क्रेडा के तहत लगने वाले सोलर पैनल्स के लिए दोनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक शत प्रतिशत घरों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होती, ठेकेदारों को पूर्ण राशि का भुगतान नहीं करें। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण की जानकारी ली और कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1526 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिलाने अभियान चलाने और गैस एजेंसी के संचालकों की लगातार समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने नंदनमारा पुल आगामी बारिश के सीजन से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित एसडीओ को दिए।
मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि फलोत्पादन के क्षेत्र में कांकेर जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने सहायक संचालक उद्यानिकी को लिची अथवा सीता फल के बंपर उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से नर्सरी, किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोत्साहित करने व जैविक खेती पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट क्लासेस की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसी तरह जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, आदिवासी विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने एजेंडावार योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी तथा कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, श्री भरत मटियारा सहित पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, डीएफओ श्री जाधव कृष्ण, श्री शशिगानंदन एवं श्री आलोक वाजपेयी एवं समस्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनता सावधान रहें, पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है - BJP Post
केशकाल आईटीआई में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 56 प्रतिभागियों का हुआ चयन
कोण्डागांव, 11 मार्च 2024/ सोमवार को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एवं मॉडल कैरियर सेंटर कोण्डागांव के तत्वाधान में शासकीय औद्यागिक प्रशिक्षण संस्था केशकाल में नियोजक सेफ इंटेलीजेंस सिक्युरिटी सर्विसेज भिलाई के द्वारा फेब्रीकेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीन ऑपरेटर एवं सिक्योरिटी गार्ड के विभिन्न पदों पर भर्ती करने हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कैम्प में कुल 113 बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। जिसमें से 53 आईटीआई ग्रेड, 03 सिक्योरिटी गार्ड कुल 56 प्रतिभागियों का प्रांरभिक रूप से चयन किया गया।
सभी मतदाता मतदान अवश्य करें : मिसेज रायपुर 2024 श्रीमति हनी सचदेवा की अपील
विगत 9 मार्च को राजधानी रायपुर में मिसेज रायपुर 2024 प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ जिसमें श्रीमती हनी सचदेवा ने 20 महिलाओं के बीच मिसेज रायपुर 2024 का खिताब जीता| उल्लेखनीय है कि मिसेज रायपुर का आयोजन सहेली ज्वेलर्स रायपुर द्वारा आयोजित किया गया था| राजधानी रायपुर में मिसेज रायपुर प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान विनर रही श्रीमती हनी सचदेवा, द्वितीय स्थान प्राप्त श्रीमती गिन्नी भामरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली श्रीमती पायल लोढ़ा ने पुरस्कार प्राप्त करने के तुरंत बाद स्टेज से आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने मतदान की अपील से संबंधित तख्तियां लेकर रैंप वॉक किया, यह अपने तरह का एक अनोखा जन जागरूकता अभियान था
इस अभियान के लिए चुनाव आयोग की टीम ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर तख्तियां उपलब्ध करवा कर चुनाव आयोग की टीम ने इस महत्वपूर्ण मौके का फायदा उठाया, dr. कामिनी बावनकर और उनकी टीम ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर विनर महिलाओं से मतदान करने को प्रेरित करने से संबंधित स्लोगन लिखित तख्तियां देकर मिसेज रायपुर 2024 श्रीमती हनी सचदेवा, प्रथम रनर अप श्रीमती गिन्नी भामरा, द्वितीय रनर अप श्रीमती पायल लोढा सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं से रैंप वॉक करते हुए मतदाताओं से मतदान करने की अपील करवाई |
CG ब्रेकिंग : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
बीजापुर। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। यह मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्रांतर्गत पीडिया के जंगल में सुबह 8-9 बजे के लगभग पुलिस नक्सली के मुठभेड़ हुई है। गंगालूर से डीआरजी, केंद्रीय बल और सीएएफ की संयुक्त टीम पीडिया क्षेत्र में सर्चिंग अभियान निकली थी। जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की फायरिंग में एक नक्सली मारा गया है। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। पुलिस के जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।
डिप्टी CM अरुण साव ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रेलवे स्टेशन बिलासपुर से आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान राजस्व मंत्री लखनलाल देवांगन, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
BREAKING: बीजापुर में नक्सली हमला...शख्स को अपहरण कर उतारा मौत के घाट
बीजापुर : यह खबर बहुत दुखद है। माओवादियों की हिंसा ने फिर से अपनी बेहद निर्मम और असामाजिक पहल को दिखाया है। माओवादियों ने एक शख्स की हत्या कर उसकी लाश सड़क पर फेंक दी। इस बारें में जानकारी देते हुए एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि मामला कुटरू थाना क्षेत्र का हैं। कुटरू क्षेत्र के पेटा गांव के रहने वाले एक शख्स की लाश पाता कुटरु के पास सड़क पर बरामद गई हैं।
पुलिस के मुताबिक़ नक्सलियों ने मृतक का दो दिन पहले अपहरण कर लिया था। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। नक्सलियों ने किन वजहों से शख्स की हत्या की हैं यह पता नहीं चल पाया हैं। फिलहाल इस तरह के हत्याकांड से समाज को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ब्रेकिंग : दोस्त से मिलकर अकेले लौट रही युवती से दुष्कर्म,अकेलेपन का फायदा उठाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ
बिलासपुर : बिलासपुर में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रही युवती को बदमाश उठाकर सूनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने वारदात के दौरान उसका अश्लील विडियों भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर विडियों वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती शुक्रवार की शाम अपने दोस्त से मिलने घर से कुदुदंड गयी थी। जहां से देर रात वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अभिषेक खांडे और विक्की कुर्रे नामक युवक लड़की का रास्ता रोक लिया और उसे खंडहरनुमा जर्जर मकान में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात के बाद युवती का अश्लील वीडियो भी बनाया और घटना का खुलासा करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गये।
इस घटना के बाद दहशत में आयी युवती किसी तरह अपने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। शनिवार की सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी।पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद बाद दोनों आरोपी दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे। इसी दौरान रविवार को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि दोनों आरोपी सकरी क्षेत्र के भरनी के पास एक झोपड़ीनुमा मकान में छिपे हुए है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में मात्र 6 महीनों में पूरी होती हैं हर मनोकामना...जानें यहां की मान्यता
दुर्ग : छत्तीसगढ़ में बहुत से प्राचीन मंदिर हैं और हर मंदिर का अपना एक अलग महत्त्व हैं. और हर एक मंदिर की अलग-अलग मान्यता हैं. छत्तीसगढ़ में जितनी भी प्राचीन मंदिर हैं. हर मंदिर में कुछ न कुछ ख़ास बातें होती हैं. जिससे लोगों की आस्था जुडी हुई होती हैं.
ठीक इसी तरह दुर्ग जिला दुर्ग जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम देवबलोदा में भगवान शिव प्राचीन मंदिर है। जो काफी रोचक तथ्यों से भरा हुआ हैं. लोग दूर दराज से यहाँ दर्शन करने पहुंचते हैं. मंदिर का नाम छहमासी मंदिर है। रहस्यों से भरे इस मंदिर से जुड़ी कई किवदंतियां हैं। एक कहानी ग्रामीणों ने सुनाई। बताया कि 7वीं शताब्दी में राजा विक्रमादित्य थे, जिन्होंने इस मंदिर का निर्माण कराया। कुछ कहते हैं कि इसका निर्माण 11वीं से 13 वीं शताब्दी के बीच में हुआ है।
पत्थरों से बना है प्राचीन मंदिर
प्राचीन शिव मंदिर पत्थरों से बना है। इन पत्थरों को चूना, गुड़ व अन्य सामग्री के मिश्रण से जोड़ा गया है। इसके हर पत्थर में मां दुर्गा, काली, गणेश व हाथी, घोड़े के अलावा अन्य पौराणिक कलाकृतियां देखने को मिलती हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पहले छह महीने सिर्फ एक व्यक्ति रात में यह मंदिर बनाता था। इस वजह से इसे छहमासी मंदिर कहा जाता है।
इस वजह से अधूरा रह गया मंदिर
गांव के जानकार बताते है कि शिल्पकार की पत्नी रोज खाना लेकर आती थी। एक दिन उसकी बहन खाना लेकर आई। कारीगर नग्न अवस्था में मंदिर का निर्माण कर रहा था। अपनी बहन को देखकर वह मंदिर के निकट स्थित कुंड में कूद गया। उसकी बहन मंदिर के पीछे स्थित तालाब में कूद गई। इस वजह से मंदिर के ऊपर गुम्बद का निर्माण नहीं हो पाया। मंदिर अधूरा रह गया। आज भी इसी हालत में लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।
छह महीने में पूरी हो जाती है हर मनोकामना
इस प्राचीन मंदिर से लोगों की आस्था ऐसी है कि कोई भी मनोकामना छह महीने में पूरी हो जाती है। हर साल देशभर से करीब 2 से 3 लाख लोग दर्शन करने आते है। यहां पर महाशिवरात्रि में तीन दिनों का मेला भी लगता है। मेले के दौरान भक्तों की भीड़ दोगुनी हो जाती है।
CG ब्रेकिंग: सड़क किनारे मिली युवक की लाश...हत्या कर फेंकने की आशंका
गंडई : गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया के दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे रविवार तड़के सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसके चलते गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है। घटना में मृतक के परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी हैगंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया निवासी इंद्रेश साहू पिता रामाधार साहू 22 वर्ष शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने नए घर सोने गया था। परंतु पुराने घर में सोने की बात कह कर वापस चला गया था। रविवार की सुबह उसका शव दैहान के पास खेत खलिहान जाने वाले सड़क के किनारे पड़ा मिला। शव को देख ग्रामीणों ने घर वालों एवं पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गंडई अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की घटना स्थल पर शव परीक्षण करने पर युवक शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिला है। परंतु मृतक के मुंह एवं नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया जहर खुरानी का मामला प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि मृतक इंद्रेश साहू रात में भोजन करने के पहले घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर स्थित तहसील साहू के ईट भट्ठे काम करने वाले मजदूरों के साथ शराब पिया था। रात में भी ईट भट्ठे की ओर जाते नजर आया था। जिसके चलते परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव पंचनामा कर कई बंदों पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चलती कार के ऊपर पलटा पोल से भरा ट्रक...पढ़िए पूरी खबर
कांकेर : छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहॉँ चलती कार के ऊपर अचानक ट्रक पलट जाने से कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ सुचना पर पहुंची पोलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला है।
मिली जानकारी के अनुसार हुंडई कार में सवार होकर तीन युवक कांकेर एन एच 30 मुख्य मार्ग से जा रहे थे, तभी मरकाटोला घाटी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर गिर गया, हादसे में कार और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक में भारी तादात में सीमेंट पोल भरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बता दें कि कांकेर में दो महीने पहले भी एक बस अनियंत्रित हो कर ट्रक मै जा घुसी थी, जिसमे तीन लोगो की मौत हुई थी।
छोटे भाई ने की बड़े भाई की निर्मम हत्या...तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर: जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी है, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के अस्पताल भेज दिया है, वहीं हटाए भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना अंतर्गत अटल आवास मे आज रविवार की सुबह 10:30 बजे परिवारीक विवाद पर छोटे भाई मोहन बंजारे ने अपने बड़े भाई मुलचंद बंजारे और भाभी खिलेशवरी बंजारे पर प्रणाम घातक हमला कर दिया, जिसमे बड़े भाई मुलचंद बंजारे की मौत हो गई, वहीं भाभी खिलेशवरी बंजारे जो घायल है, जिसे सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक के तीन बच्चे है, जिनमे दो लड़का एवं एक लड़की है। आरोपी मोहन बंजारे को सकरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विवेचनात्मक कार्यवाई की जा रही है।
सर्चिंग पर निकले जवानों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार
दंतेवाड़ा: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गश्त पर निकली पुलिस दल ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि नहाड़ी क्षेत्र में कुछ नक्सलियों की मौजूदगी देखी गई.
जिसके बाद पुलिस, आरक्षी बल और बस्तर फाइटर के जवान सर्चिंग पर निकले. पुलिस के जवानों को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे. पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों कड़ाई से पूछताछ की गई. दोनों की पहचान हेमला हुंगा उम्र 46 निवासी नहाड़ी थाना अरनपुर वर्ष के रूप में हुई. जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान हेमला लक्का उम्र 50 ग्राम नहाड़ी थाना अरनपुर के रूप में हुई. इनके खिलाफ अरनपुर थाना में नामजद अपराध दर्ज है. पुलिस ने इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
