प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामाजिक रीति-रिवाज से 290 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रविवार को कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ 290 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।  इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव-दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने जा रहे वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने विवाहित जोड़ों को 21-21 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अभिभावक और बेटियों की पिता की चिंता दूर हो रही है। आने वाले वर्षाे में सामूहिक विवाह को और आगे बढ़ाएंगे जिससे अधिक से अधिक बेटियों की शादी हो सके। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नव विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में वैवाहिक खर्च में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बहुत कारगर है। इस योजना का लाभ सामाज के आर्थिक रूप से कमजोर सभी परिवारों को लेना चाहिए। प्रदेश के कई समाज अब सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें अनावश्यक खर्च में कमी होती है और माता-पिता पर अतिरिक्त भार भी नहीं आता। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा से वंचित ना करें। क्योकि बेटियां शिक्षित होती हैं, तो शादी के बाद दो परिवारों को शिक्षित करती है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

बड़ी लापरवाही : पोलियो दवा की जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चों को पिलाया पानी, फिर जो हुआ...

सुकमा। प्रदेशभर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च से चलाया जा रहा है। पहले दिन 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 4 एवं 5 मार्च को टीम के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जाएगी। इस अभियान में सुकमा में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पोलियो दवा की जगह बच्चों को पानी पिलाई। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

यह मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतलनार अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र मिनपा के ग्राम एलमागुंडा का है। यहां बच्चों को पोलियो दवा की जगह पहले पानी पिलाई गई। ग्रामीणों के कहने पर पानी के बाद पोलिया की दवा भी पिलाई। इधर इस मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के नेतृत्व में टीम मौके पर गई। 

और पढ़ें ...

धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ मेला स्थल का किया औचक निरीक्षण...आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा

राजिम / धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री  अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री  अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर एवं लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच एवं गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक  रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस  भोजराम पटेल, उप संचालक पर्यटन विभाग  प्रताप पारख़ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा…यह कारण आया सामने

बिलासपुर :  जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने इस आशय का पत्र जिला कांग्रेस समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। अरूण चौहान ने लिखा है कि पार्टी मैं रहकर उन्हें हमेशा अपमान का सामना करना पड़ा है।

इसलिए कांग्रेस पार्टी छोड़ने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। बताया जा रहा है कि अरूण चौहान अभी भाजपा कार्यालय रायपुर में हैं। संभावना जाहिर की जा रही है कि कुछ घंटे बाद अरूण चौहान भाजपा  में प्रवेश कर सकते हैं। बहरहाल अरूण चौहान को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ पार्टी छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि अरूण चौहान इस समय कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा की सदस्यता भी लेने जा रहे हैं। अरूण चौहान ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को भेज दिया है। यद्यपि उन्हें इस  समय मनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

अपने पत्र में अरूण चौहान ने पार्टी में कार्यकाज के दौरान लगातार उपेक्षित किये जाने का आरोप लगाया है। अरूण चौहन केे करूबी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष को कोटा विधानसभा चुनाव के दौरान भी खासा अपमान  का सामना करना पड़ा है। उन्हें किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता था। और ना ही पार्टी संबधित किसी बैठक की जानकारी ही दी जाती थी।

अन्दर की खबर पर विश्वास करें तो अरूण चौहान कोटा विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्हें पिछले 15 साल से कोटा क्षेत्र में चुनाव लड़ने का मंसूबा भी पार्टी फोरम में रखा था। बावजूद इसके उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया।इस बात को लेकर अरूण चौहन अन्दर से बहुत नाराज चल रहे थे। हाल फिलहाल उन्हें बैठक में भी नहीं बुलाया जा रहा था। अपनी उपेक्षा को लेकर अरूण चौहान बहुत व्यथित थे। आज उन्होने दीपक बैज तो इस्तीफा पत्र भेजकर पार्टी से नाता तोड़ लिया है।जानकारी मिली रही है कि अरूण चौहान इस समय रायपुर में है। संभव है कि कुछ घंटे बाद भाजपा में प्रवेश करें।

और पढ़ें ...

धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने विगत रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का किया औचक निरीक्षण

धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर एवं लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच एवं गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस श्री भोजराम पटेल, उप संचालक पर्यटन विभाग श्री प्रताप पारख़ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI समेत आरक्षकों का हुआ तबादला, देखे लिस्ट

 बालोद. पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है. कानून व्यवस्था में कसावट लाने 10 प्रधान आरक्षक, 95 आरक्षक समेत 1 इंस्पेक्टर, 2 एसआई और 7 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है.

और पढ़ें ...

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ

जांजगीर चांपा से मनोज कुमार साहू की रिपोर्ट

ने भगवान नरनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की 

जांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2024/ जांजगीर चांपा जिले के माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण मेला महोत्सव का शुभारंभ आज महंत लाल दास महाविद्यालय स्थित मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। तीन दिवसीय मेला महोत्सव 3 मार्च से 5 मार्च तक आयोजित होगा । उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने भगवान नरनारायण मंदिर पहुँच कर भगवान नरनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । उपमुख्यमंत्री  साव ने भगवान नरनारायण , सरस्वती माता ,छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया । उन्होंने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता बहुत ही गौरवशाली रही हैं। वेद पुराण व प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ का उल्लेख मिलता है। छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक, आध्यात्मिक व पौराणिक रूप से समृद्ध रही है इसमें शिवरीनारायण का महत्वपूर्ण स्थान है। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है यहाँ लगने वाला माघ पूर्णिमा का मेला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है।उन्होंने उपस्थित नागरिकों को माघी मेला की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक  नारायण चंदेल ने की । चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा महानदी के तट पर विराजमान है ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी शिवरीनारायण। उन्होंने अपने संबोधन में शिवरीनारायण मेले के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया ।
शिवरीनारायण महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम स्थल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, पूर्व विद्यायक  खिलावन साहू , गुलाब सिंह चंदेल,श्रीमती कमलेश जांगड़े ,  संतोष अग्रवाल, गोपाल दास महाराज , संजय अग्रवाल ,  संतोष लहरे,श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी ,श्रीमती प्रीति देवी सिंह, अमर सुल्तानिया,  प्रशांत सिंह ठाकुर, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित थे।
 

और पढ़ें ...

BREAKING : सब इंजीनियर सहित कर्मचारी पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!

 4 मार्च 2024 बलौदाबाजार:- कार्य में लापरवाही बरतने के चलते कलेक्टर के एल चौहान ने आज लोक निर्माण विभाग एक कर्मचारी समयपाल संतोष कुमार वर्मा को निलंबित एवं सब इंजीनियर विभाकर जोशी को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। साथ ही ईई टी सी वर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब करने के निर्देश दिए है। उक्त दोनों कर्मचारी ने स्थानीय सर्किट हाऊस में दी गई समान्य दायित्व को पूरा नहीं कर पाया। जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका...प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव ने थामा BJP का दामन

 जगदलपुर : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिल हो गईं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जिला कार्यालय में सरला तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.सरला तिवारी कांग्रेस की महिला विंग की शहर अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव के पद पर भी कार्यरत थीं.

कांग्रेस में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही- सरला तिवारी

 इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर आये हैं. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में महिलाओं के हित में कई काम हुए हैं, जिससे वह प्रभावित हैं. कांग्रेस में रहते हुए उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : अवैध गुटखा फैक्ट्री में GST विभाग की दबिश...बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने दिनांक 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की । इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया , हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए ।

अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि बरामद गया है । फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी । जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवसायी के राजनांदगाँव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे मे लिया गया है। यहाँ भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं।

गौरतलब है की वित्त एवं जीएसटी मंत्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर जीएसटी का स्लैब सर्वाधिक है।  टैक्स के अतिरिक्त इन पर सैस भी लगता है , इसलिए इनमे कर चोरी की आशंका भी अधिक रहती है । स्टेट जीएसटी की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नज़र रख रही है ।

जीएसटी विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रु. टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था। इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था। जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गया।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…पढिए पूरी खबर

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना पुलिस के टीम ने छापेमारी कर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रायपुर की महिला और तीन ग्राहक शामिल हैं।

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से नाबालिग को बरामद कर पूछताछ की। पूछताछ और आगे की जांच के बाद पुलिस ने देह व्यापार में शामिल रायपुर चंगोराभाठा की महिला मुस्कान गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी मुस्कान से हुई पूछताछ के आधार पर नाबालिग से ग्राहक बनकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी चेतन नवरंगे, तोरण सोनकर, धनंजय धृतलहरे और महिला साधना वैष्णव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस को झटका : प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव भाजपा में शामिल

प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला तिवारी ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया ।

भारतीय जनता पार्टी के रीति एवं नीति से प्रभावित होकर श्रीमती सरला तिवारी ने भाजपा प्रवेश किया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया । इस दौरान पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ,पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी ,भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह एवं भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

 जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव, डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव, डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।  
और पढ़ें ...

BREAKING : पुलिस और नक्‍सलियों की मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक माओवादी भी ढेर, सर्चिंग जारी

कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान रमेश कुरेठी शहीद होने की खबर है, वहीं इसके साथ ही एक पुरूष नक्सली के भी ढेर हुआ है, जिसका शव और एक नग एके 47 जवानों ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छोटेबेठिया थाना इलाके की है, जहां हिदूर के जंगलों में माओवादियों की मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस पार्टी सर्च ऑपरेशन पर निकले और मौके के लिए रवाना हुए। तभी सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच तकरीबन घंटे भर ज्यादा समय तक मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में पखांजूर क्षेत्र के संगम गांव के रहने वाले बस्तर फाइटर्स का आरक्षक रमेश कुरेठी गोली लगने से शहीद हो गया, इस मुठभेड़ में जवानों ने भी मुंहतोड़ जबाव देते हुए एक पुरूष माओवादी को मार गिराया है, जिसका शव और एक ए. के.47 भी बरामद किया है, वहीं इलाके में सर्चिंग आभियान जारी है।

और पढ़ें ...

छत्‍तीसगढ़ : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़...एक घंटे से फायरिंग जारी

कांकेर : छत्‍तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ जिले के नक्‍सल प्रभावित हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मामला छोटेबेठियां थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस की टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।

 
और पढ़ें ...