प्रदेश

छत्तीसगढ़ - करोड़ों का गांजा जब्त...शातिर तरीके से हो रही थी गांजा की तस्करी, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद : जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने एक ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत 8.62 करोड़ रूपये आंकी गई है. छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला मामला है जब पुलिस ने एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है.

गांजे की तस्करी कर रहे 2 अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गांजे की इस खेप को उड़ीसा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुलिस को मुखबिर से ओडिशा के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी.

जिसके बाद महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की. इस दौरान ट्रक क्रमांक MH 21 BH 5855 को पुलिस ने रोका जिसमे दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस ने जब गाड़ी में लोड सामन के बारे में उनसे पुछा तो दोनों गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने ट्रक में खाली कैरेट के नीचे गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश लेकर जाने की बात कबूल की. पुलिसकर्मियों ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए. ट्रक में 50 प्लास्टिक की बोरियों के भीतर 862 पैकेट में बंद गांजा रखा हुआ था. पुलिस द्वारा तौल करने पर इसका वजन 1725 किलोग्राम प्राप्त हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपये बताई जा रही है.

पुलिस ने गांजे की इस खेप की तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अविनाश म्हस्के (उम्र 27 साल) पिता ज्ञानेश्वर म्हस्के और संतोष पवार (उम्र 32 साल) पिता भीमराव पवार के रूप में की गई है. जो की महराष्ट्र के जिला जालना के रहने वाले है. बहरहाल सिंघोडा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

रतनपुर के माघी मेले का हुआ समापन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मेले को बताया ऐतिहासिक

रतनपुर: छत्तीसगढ़ की प्राचीन धार्मिक नगरी रतनपुर के ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेले का शुक्रवार रात समापन हो गया। 24 फरवरी से शुरू हुए इस मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने माँ महामाया व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने उप मुख्यमंत्री श्री साव को शाल श्रीफल कांसे का लोटा पारंपरिक मेले के उखरा का प्रसाद और मेले का प्रतीक चिन्ह लकड़ी का तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि आज एक आदिवासी समाज की बेटी एक राष्ट्रपति के रुप में देश का नेतृत्व कर रही है, जो कि आदिवासी समाज के उत्थान का संकेत है।

और पढ़ें ...

Breaking: केंद्रीय जेल से कैदी हुआ फरार...जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर : बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक कैदी फरार हो गया। एक अपराधिक मामले सजा हुई । जिसे लेकर केंद्रीय जेल लाया गया जेल के बाहर से ही हाथ छुकाडर कैदी भाग गया। जिला इंस्पेक्टर शिव कुमार द्वारा सिविल लाइन थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी। धारा 224 व 234 अपराध के तहत पंजीबद्ध कर जांच के लिए निर्देश दिए गए है।

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट- डिप्टी सीएम Arun साव

कोरबा : प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव कोरबा पहुंच गए है। सर्वमंगला मंदिर में आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में अरुण साव शिरकत करेंगे। एसईसीएल स्थित हेलीपेड में उनका हेलीकाॅप्टर उतरा जहां भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर ही अरुण साव ने मीडिया से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा,कि भाजपा इस बार प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट जीतेगी।

कोरबा के सर्वमंगला मंदिर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव कोरबा पहुंच चुके है। एसईसीएल स्थित हेलीपेड पर उनका हेलीकाॅप्टर उतरा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे,जिन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव का स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से चर्चा की।उन्होंने कहा,कि पिछले बार कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी,लेकिन इस बार प्रदेश की सभी 11 सींटे भाजपा जीतेगी। कोरबा लोकसभा सीट से जिस तरह से बाहरी प्रत्याशी के रुप में सरोज पंाडेय को उतारे जाने की चर्चा चल रही है उसे लेकर अरुण साव ने कहा,कि भाजपा का प्रत्याशी कमल फूल है उसे जिताने के लिए भाजपाई हमेशा कटिबद्ध रहेंगे।लोक सभा चुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा की तरफ से कोरबा की सीट के लिए सरोज पांडेय को उतारे जाने की चर्चा चल रही है,उससे कोरबा के स्थानीय नेताओं में नीराशा देखी जा रही है,हालांकि वे कुछ बोल नहीं पा रहे है। कोरबा सीट से कई नेताओं ने चुनाव लड़ने की ईच्छा जताई है,लेकिन पार्टी हाईकमान से जो संकेत मिल रहे हैं उससे उनकी इच्छा पर पानी फिर सकता है।

और पढ़ें ...

Breaking : दो दिनों की जांच के बाद ED की टीम जनपद CEO को लेके रायपुर रवाना, घर-दफ्तर में मारा था छापा, हो सकते कई बड़े खुलासे

जशपुर : ED पिछले दो दिनों से प्रदेश में काफी एक्टिव है। जहां पूर्व मंत्रियों के करीबियों पर लगातार ED की छापेमार कार्रवाई हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर गिरफ्तारी की भी खबरें हैं। मनोरा से पहले जनपद पंचायत सीईओ कोरबा जिले में पदस्थ थे। इधर जानकारी ये भी आ रही है कि मनोरा जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को ईडी के टीम ने हिरासत में लिया है।शुक्रवार से ही जनपद सीईओ के ठिकानों पर जांच चल रही थी। जशपुर में ED टीम ने दो दिनों तक चली जांच के बाद मनोरा सीईओ वीरेंद्र सिंह राठौर को हिरासत में लिया है।

खबर ये है कि ईडी की टीम कड़ी पूछताछ के लिए जनपद सीईओ को रायपुर लेकर गयी है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी की टीम ने सरकारी निवास पर छापा मारा था। शुक्रवार की सुबह 2 गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। घर के भीतर ED के 4 अधिकारी जांच कर रहे थे। हालांकि ईडी की टीम ने छापे के बाद अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

और पढ़ें ...

इस जिले में रविवार को भी खुले रहेंगे सभी बैंक....यह कारण आया सामने ,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बिलासपुर - महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के आधार सीडिंग कार्य हेतु दिनांक 29.02.2024 को समस्त बैंकर्स की बैठक आयोजित कर निर्देशित किया गया था.

किन्तु कार्य में संतोषजनक प्रगति न होने के कारण दिनांक 03.03.2024 को जिले के समस्त बैंक खुले रहेंगे व महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के आधार सीडिंग कार्य सम्पादित करेगें।

और पढ़ें ...

न्योता भोज में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज पेंड्रा में स्कूली बच्चों के न्योता भोज में शामिल हुए। उन्होंने बड़े स्नेह से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन द्वारा आयोजित न्योता भोज में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक  धरमलाल कौशिक,  प्रणव कुमार मरपच्ची और  किरण सिंह देव ने  बच्चों को खीर, पूड़ी, पुलाव, पापड़, सलाद, चटनी और केला परोसा। उन्होने नन्हें बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया और उनके साथ लाइन में बैठकर भोजन किया। उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज किया।  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्योता भोज के दौरान बड़ी आत्मीयता और सहजता से बच्चों से बात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में न्योता भोज अभियान चलाया है। यह प्रेरणा देने वाली योजना है। इससे बच्चों को सामूहिक रूप से भोजन करने का अवसर मिल रहा है। न्योता भोज में पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत लोगों और संगठनों से विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री की अपील पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, वन मण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी  जे.के. शास्त्री,  कन्हैया राठौर,  राकेश चतुर्वेदी और  लालजी यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक न्योता भोज में शामिल हुए।

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों ने फिर खेली खून की होली...शादी में गए BJP नेता को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट...मचा हड़कंप

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, माओवादियों ने भाजपा नेता पर धारदार हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है. यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी. तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे.

CG BREAKING : एक और भाजपा नेता की हत्या: नक्सलियों शादी में गए BJP नेता को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप 

 

और पढ़ें ...

BREAKING: कई राजस्व निरीक्षको के हुए तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखे लिस्ट

 बिलासपुर : राजस्व के मामलों में आशातीत सफलता नही मिलने और कार्यो में लापरवाही की शिकायतों के बाद अब जिला कलेक्टर ने एक सिरे से जिले के राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया है, जिन्हें लंबे समय से एक जगह पर तैनाती के बाद अब हटाया गया है।इस आदेश में 38 राजस्व निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है,

image

 

और पढ़ें ...

BREAKING : एसपी ने 2 TI, 2 SI, और 2 ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

महासमुंद : सक्ती के बाद अब महासमुंद जिले के पुलिस विभाग बंपर तबादला हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने दो थाना प्रभारी, दो एसआई, दो एएसआई और कई आरक्षकों का ट्रांसफर किया है, जारी आदेश में 125 पुलिस कर्मचारियों का नाम शामिल है, जिनका ट्रांसफर किया गया है.

देखें सूची-

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : शादी के 48 घंटे के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान...जाने क्या है पूरा मामला

केशकाल। शहर के फरगांव थाना क्षेत्र के ग्रामबरकई में एक युवक ने शादी के 48 घंटे बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक युवक ने शादी के 2 दिन बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि युवक ने बीती रात घर से थो़ड़ी ही दूर खेत में पेड़ पर फांसी लगाई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले को गंभीरता से लेते हुआ मर्ग कायम कर जांच में ली है। जिसमें पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। वहीं आशंका जता रही है कि लव ट्राइंगल का मामला हो सकता है।

और पढ़ें ...

किरण देव ने कहा : छत्तीसगढ़ को करों की हिस्सेदारी के रूप में प्राप्त राशि इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ का नाता बहुत गहरा है और छत्तीसगढ़ की जनता भी इस नाते को निभाएगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्रदेश को 4,842 करोड़ रुपए की किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेश इकाई और प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की है। श्री देव ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि निश्चित ही यह राशि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में अब तक कर की हिस्सेदारी और योजनाओं के तहत 4,842 करोड़ रुपए की इस राशि को मिलाकर प्रदेश को 3.70 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तब केंद्र में एक लम्बे समय तक केंद्र में कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार 10 वर्षों तक काबिज थी। प्रदेश में तब डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा की सरकार थी और तब केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार को कोई उल्लेखनीय आर्थिक मदद नहीं मिल पाती थी, लेकिन जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार गठित हुई है, 2014 से 2024 तक के 10 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को 3.70 लाख करोड़ रुपए प्रदेश के विकास के लिए करों की हिस्सेदारी और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिए गए हैं। श्री देव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के छत्तीसगढ़ के प्रति आत्मीय लगाव, प्रेम और छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए चिंता और संवेदनशीलता का परिचायक है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ को करों की हिस्सेदारी के रूप में 4,842 करोड़ रुपए की जो राशि प्राप्त हुई है, वह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और छत्तीसगढ़ का नाता बहुत गहरा है और छत्तीसगढ़ की जनता भी इस नाते को निभाएगी।

और पढ़ें ...

अन्नदान महादान : स्कूली बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में मिलेगा पौष्टिक आहार

छत्तीसगढ़ में दानवीर लोगों की कमी नहीं है। वैसी भी दान देने की परम्परा हमारे समाज में प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां नई फसल की खुशी में छेरछेरा पर्व में दान देने की परंपरा है। यह हमारे समाज की दानशीलता का उदाहरण है। हमारे शास्त्रों में भी अन्नदान को महादान की संज्ञा दी गई है।

     छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए समाज की इसी परम्परा का सहारा ले रही है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में समुदाय की भागीदारी जोड़ते हुए न्योता भोजन की अनूठी पहल की गई है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आश्रम शाला के बच्चों को अपने जन्मदिवस पर न्योता भोजन कराते हुए इस योजना की शुरूआत की है।

    छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को अब नियमित रूप से मिल रहे भोजन के अलावा समाज के अग्रणी और सक्षम लोगों के जरिए न्योता भोजन में पौष्टिक और रूचिकर खाद्य सामग्री मिलेगी। ‘न्योता भोजन’ तीन प्रकार के हो सकते हैं - पूर्ण भोजन (शाला की सभी कक्षाओं हेतु), आंशिक पूर्ण भोजन (शाला के किसी कक्षा विशेष हेतु), अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री।

   दान-दाताओं द्वारा प्रदान किया जाने वाला खाद्य पदार्थ अथवा सामग्री उस क्षेत्र के खान-पान की आदत (फुड हैबिट) के अनुसार होनी चाहिए। पूर्ण भोजन की स्थिति में नियमित रूप से दिये जाने वाले भोजन के समान बच्चों को दाल, सब्जी और चावल सभी दिया जाना है। फल, दूध, मिठाई, बिस्किट्स, हलवा, चिक्की, अंकुरित खाद्य पदार्थ जैसे सामग्री, जो बच्चों को पसंद हो का चुनाव अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री के रूप में किया जा सकता है। पौष्टिक एवं स्वादिष्ट मौसमी फलों का चयन भी पूरक पोषण सामग्री के रूप में किया जा सकता है।

    न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। इस योजना में समाज के अग्रणी और सक्षम लोगों के अलावा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं अथवा अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकते हैं। यह स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा।

    न्योता भोजन समुदाय के सक्षम लोग भी विवाह के वर्षगांठ, जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि विशेष अवसरों पर भी स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोज्य पदार्थ उपलब्ध करा सकेंगे। यह पूर्ण रूप से ऐच्छिक होगा। दानदाता स्कूली बच्चों को मौसमी फल, दूध, मिठाई, बिस्किट, हलवा, अंकुरित खाद्य पदार्थ आदि वितरित कर सकते हैं। न्यौता भोजन के लिए बच्चों की रूचि के अनुरूप दानदाता खाद्य पदार्थ का चयन कर सकते हैं।

    ‘न्योता भोजन’ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से लाभांवित हो रहे बच्चों को अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदाय किया जा सकेगा। इस योजना के संचालन के लिए शाला विकास समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह समिति समुदाय में ऐसे दान दाताओं की पहचान करेगी, जो रोटेशन में माह में कम से कम एक दिन शाला में ‘न्योता भोजन’ करा सके। दान दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें शाला की प्रार्थना सभा अथवा वार्षिक दिवस में सम्मानित भी किया जाएगा।

और पढ़ें ...

श्रम मंत्री सह अध्यक्ष देवांगन ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का किया शुभारंभ

श्रम मंत्री सह अध्यक्ष  लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने आज नवा रायपुर मण्डल मुख्यालय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप श्रमिकों के हित एवं उनके बेहतर जीवन यापन हेतु सरकार के मंशाअनुरूप निर्माण श्रमिकों के पंेंशन योजना का शुभांरभ किया। जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरण आज योजना प्रारंभ कर किया गया है।
    मंडल द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना’’ के तहत् ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन श्रमिकों को जीवन पर्यन्त प्रतिमाह राशि 1500 रूपए पेंशन दिया जाना प्रावधानित है, अगर ऐसे पेंशनधारी निर्माण श्रमिक जिनकी मृत्यु हो जाती है उन परिस्थिति में निर्माण श्रमिक के आश्रित (पति/पत्नी) को राशि 750 रूपए मासिक पेशन दिये जाने का प्रावधान है।
    इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के बच्चो हेतु “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना” के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक के स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों को व्यापम, पीएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, एसएससी आदि द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये योजना का शुभांरभ किया जाकर आज अनुबंध किया गया हैै । अब प्रदेश के किसी भी निर्माण के बच्चो को शिक्षा एवं रोजगार में कमी नही होगी।     
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त,  एस.एल.जांगड़े, उप श्रमायुक्त  डी.पी.तिवारी, उप श्रमायुक्त,  एस.एस.पैकरा, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा  तोषण साहू, वरिष्ठ लेखाधिकारी,  रामगोपाल जायसवाल, कोरबा नगर निगम के पार्षद  नरेन्द्र देवांगन,  प्रफुल्ल तिवारी,  नरेन्द्र पाटनवार सहित कर्मकार कल्याण मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

शिल्पकला का उत्कृष्ट नमूना है राजिम का सबसे प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर

राजिम में स्थित श्री रामचंद्र मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। मंदिर में लगे शिलालेखों तथा पुरातत्व विभाग द्वारा लगे सूचना बोर्ड से ज्ञात होता है कि इस मंदिर का निर्माण कल्चुरि सामंतो द्वारा ग्यारहवीं शताब्दीं में किया गया था। इस मंदिर में भगवान गणेश जी की एक नृत्य करती हुई मूर्ति है जो पुरातत्ववेत्ता के अनुसार काफी पुरानी है जिसे पुरातत्व विभाग द्वारा विशेष संरक्षण प्राप्त है।

मंदिर के गर्भगृह में पाषाण स्तंभो पर उकेरा गया शिल्प बहुत ही मनमोहक है जो कल्चुरि कालीन संस्कृति और सभ्यता दर्शाती है। मंदिर के दरवाजे पर शिल्प की उत्कृष्ट कला के मूर्तिया शिल्पी है। राजिम का यह राम मंदिर का सबसे प्राचीन मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर को पुरातत्व विभाग द्वारा अपने अधीनस्थ रखते हुए संरक्षित किया गया तथा इस मंदिर का जीर्णाद्धारात्मक मरम्मत कराया जा रहा है। ताकि मंदिर को प्राचीनता स्पष्ट दिखाई दें।

ज्ञात हो कि भू निर्दशांक के अनुसार 200 57’ 48’’ उत्तरी अक्षांश एवं 810 52’ 43’’ पूर्वी देशांतर पर बसे राजिम का पूर्वामुखी रामचन्द्र मंदिर अति प्राचीन है। मंदिर के गर्भगृह में बने पाषाण स्तंभो की शिल्प इस मंदिर की प्राचीनता को दर्शाती है। मंदिर के एकाश्मक स्तम्भों पर उकेरी गई देवी देवताओं की प्रतिमा सहित कला का उत्कृष्ट नमूना देखने को मिलता है। एक शिलालेख के अनुसार यह मंदिर 8वीं 9वीं शताब्दी ईश्वी की है। मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कल्चुरी सामंतो के प्रमुख जगतपाल देव द्वारा किए जाने की पुष्टि करती है।

और पढ़ें ...

BREAKING : कपड़ा व्यवसायी के यहां GST ने मारा छापा, व्यवसायियों में मचा हडकंप

जशपुर : जिले में इन दिनों जीएसटी की टीम लगातार छापामार करवाई करती नजर आ रही है, बुधवार को पत्थलगांव के बगीचा के दो व्यवसाईयो के यहा छापामार कारवाई करने के दुसरे दिन गुरुवार को जशपुर जिले के व्यावसायिक नगरी कहे जाने वाले पत्थलगांव शहर में जीएसटी की टीम ने छापामार करवाई करते हुवे जिले के व्यवसायियों में हडकंप मचा दिया है।

गुरुवार की दोपहर को आधा दर्जन वाहनों के साथ जीएसटी के अधिकारी पत्थलगांव पहुंचकर कपड़ा व्यवसायी के यहां छापेमारी की। देर शाम तक जीएसटी की छापेमारी जारी रही। खबर है की जिले में जीएसटी की टीम को जीएसटी चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद जिले में छापा मारा गया है। पत्थलगांव में रामनिवास जिंदल एंड संस के अम्बेडकर नगर स्थित गोदाम में एक टीम और दूसरी टीम ने अंबिकापुर रोड स्थित दूकान में टीम ने छापा मारा है जहां उनके कागजों की जांच पड़ताल की जा रही है। 2 अलग अलग टीम द्वारा इस कारवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

बता दें कि प्रतिदिन लाखो रूपये की बिक्री वाले दुकानदारों द्वारा टेक्स बचाने नये नये हथकंडे अपनाकर स्टाक में गड़बड़ी और फर्जी बिलों के जरिए व्यापार करने की बात सामने आते रहती है। बताया जा रहा है की बगीचा और पत्थलगांव में हुवे छापामार कारवाई के दौरान जीएसटी की टीम ने तमाम अभिलेखों को खंगाला जिसमे मिलने वाले संदिग्ध कागजातों को राजधानी स्थित कार्यालय ले जाकर प्रपत्रों की जांच के बाद टैक्स जमा कराने की कार्रवाई करेगी। पत्थलगांव में कपडा व्यवसायी के यहा छापेमारी के दौरान क्षेत्र के व्यवसायियों में चर्चा रही। अन्य व्यवसायी लगातार टीम की लोकेशन लेते नजर आए। साथ ही कार्रवाई किस स्तर पर पहुंची, इसको लेकर भी एक दूसरे को फोन करते रहे।

और पढ़ें ...