प्रदेश
CG में आसमान से बरपा कहर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत
जशपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है।
बगीचा में हाईस्कूल चौक में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बरगद के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े मवेशी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में 2 बकरी सहित 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों पर अचानक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
ब्रेकिंग : नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी...जवानों ने टिफिन और पाइप बम बरामद कर किया डिफ्यूज
बीजापुर :पुलिस जवानों द्वारा माओवादियों के नापाक मंसुबो को विफल करते हुऐ डीमाईनिंग के दौरान पगडण्डी मार्ग पर लगाये गये टिफिन बम एवं पाईप बम को मौके पर डिफ्यूज किया गया।बीजापुर एसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चिन्नागेलूर से सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। तभी तोयानाला के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये टिफिन बम एवं पाईप बम को बरामद कर डिफ्यूज किया। वहीं क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।
ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर जारी...चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर 2 की मौत
कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देर शाम हल्की आंधी तूफान के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कुसमुंडा मुख्य मार्ग के अंधे मोड़ पर अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवार युवकों को विकास नगर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों युवकों की पहचान सुधीर सोना पिता सिलीप सोना उम्र 30 वर्ष निवासी बांकि मोंगरा और महेश चौहान पिता दीपक चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी बांकी मोंगरा के रूप में की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
बिलासपुर : हर जगह खामियां, सिम्स का हाल बेहाल....डीन एम से भी कर्मचारी को नही कोई सरोकार
BREAKING : स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत, चार घायल
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो रही है, वहीं इसी बीच के बिहारपुर इलाके के प्राइमरी स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है, घायलों का इलाज बिहारपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है.
दरअसल, खैरा गांव के प्राइमरी स्कूल में आज रूटीन वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा था, सभी छात्र स्कूल कैंपस में वैक्सीनेशन करवा रहे थे. इसी दौरान एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से एक नर्स सहित पांच बच्चे इसकी चपेट में आ गए. जिसमें चौथी क्लास में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र झुलस गए.
वही वैक्सीनेशन कर रही नर्स भी इसकी चपेट में आ गई. नर्स सहित चारों बच्चों का इलाज बिहारपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां दूसरी कक्षा के छात्र सहदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.
Chhattisgarh – NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान...दो मजदूरों मौत...कई मजदूर के दबे होने की आशंका...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ के NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसने से पोकलेन समेत 4 से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इनमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं 2 और मजदूर मलबे में दबे हैं जिनका पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू कर रहे हैं।
बता दें कि जिले के किरंदुल शहर के नजदीक ही NMDC का एसपी-3 नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यहां चट्टान और मिट्टी काटने के लिए हर दिन सैकड़ों मशीनें और मजदूर काम पर लगे रहते हैं। रोज की तरह आज मंगलवार को भी पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी और चट्टान को काटा जा रहा था। इस दौरान दौरान चट्टान धंस गई। जिससे पूरा मलबा नीचे मौजूद मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा।
इस हादसे में 6 मजदूर चट्टान धंसने से दब गए थे। इनमें से 2 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 2 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।
टीचर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत...जिंदा जल गई महिला, पति फरार, पढ़िए दिल-दहला देने वाली प्रेम कहानी..
जांजगीर-चांपा। जिले में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया है। प्रेम विवाह के 14 माह भी पूरे नहीं हुए थे कि महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम मुलमुला की रहने वाली सावित्री सारथी ने अपने पसंद से हरिश सारथी संग प्रेम विवाह किया था।
दोनों कुसमुंडा के बरपाली गांव में रहते थे। सावित्री एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की रात महिला को बेहद नाजुक स्थिति में हरीश ने अस्पताल पहुंचाया। महिला बुरी तरह आग से झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सावित्री के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
हत्याकांड के मुख्य आरोपी की केंद्रीय जेल में मौत...न्यायिक जांच जारी, जानिए कैसे हुई मौत?
दुर्ग। जिले के भिलाई में पिछले साल होली में हुए खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। खुर्सीपार के शुभम राजपूत हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की दुर्ग के केंद्रीय जेल में मौत हो गई है। यह वही आरोपी है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के गैंगस्टर तपन सरकार को फिर से एक बार जेल जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सेवक राम की मौत हार्टअटैक से हुई है। शव का जज के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।
सेवक राम निषाद की मौत 21 फरवरी को हुई थी, जिसका खुलासा आज हुआ है। बता दें कि 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे टीबी की शिकायत थी, जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में ही चल रहा था। 21 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे जब वह अपने बैरक के पास घूम रहा था, तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि खुर्सीपार भिलाई निवासी शुभम राजपूत की हत्या होली के दिन 8 मार्च 2023 को की गई थी। लेने देन के विवाद में शुभम राजपूत की हत्या कटर से गला रेतकर की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सेवक निषाद का कहना था कि मृतक शुभम राजपूत तपन सरकार के नाम पर वसूली का काम करता था। फिलहाल इस पूरी घटना के बाद जेल प्रशासन पूरी तरह से मौन है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में हुए शामिल
सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सवेरे लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में शामिल हुए। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। विभागीय अभियंताओं को रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही सुरक्षित भी होने चाहिए। सड़कों के निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी उपायों और प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग के अभियंताओं के लिए यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी होगा और वे रोड सेफ्टी ऑडिट तथा सड़क सुरक्षा की बारीकियों एवं व्यावहारिक व्यवस्थाओं को और ज्यादा बेहतर तरीके से जान-समझ पाएंगे। प्रमुख अभियंता श्री के.के. पिपरी और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र में मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ती दुर्घटनाओं और उनमें मरने वालों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए सर्वाेच्च न्यायालय ने रोड कमेटी ऑन रोड सेफ्टी का गठन किया है। सड़क दुर्घटनाओं के अन्य कारणों के साथ सड़क निर्माण में होने वाली त्रुटियां भी महत्वपूर्ण कारण हैं। सर्वाेच्च न्यायालय ने दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए सड़कों के निर्माण व संधारण के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को उचित प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों एवं उप अभियंताओं के लिए सी.आर.आर.आई., नई दिल्ली के माध्यम से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। विभाग के 55 सहायक अभियंताओं/अनुविभागीय अधिकारियों और 95 उप अभियंताओं को इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षु अभियंताओं को फील्ड विजिट भी कराया जाएगा।
ब्रेकिंग : पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़...4 नक्सली ढेर, एक का शव बरामद
बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जबरदस्त पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर करने की खबर सामने आई हैं। हालाँकि अब तक सिर्फ एक ही नक्सली का शव बरामद किया जा सका है। पुलिस की तरफ से इस बारें आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा हैं।
बता दें कि नक्सल उन्मूलन अभियान में बस्तर पुलिस और वहां तैनात अर्धसैनिक बलों को हर दिन बड़ी कामयाबी हाथ लग रही हैं। बौखलायें नक्सली लगातार पुलिस पार्टी को अपना निशान बना रही हैं जिसमें उन्हें खुद नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। दो दिन पहले पुलिस को कांकेर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी।
जानकारी के अनुसार जिले के जंगला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया गया कि जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई नक्सली घायल हुए हैं। अभी भी जंगल में रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है जिसके चलते सुरक्षाबलों ने अभी तक सिर्फ एक नक्सली का शव बरामद किया है। फिलहाल जल्द ही पुलिस मुठभेड़ को लेकर स्पष्ट जानकारी देगी।
मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, उपाध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला, प्रेस क्लब महासचिव वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव द्वय सुश्री तृप्ति सोनी, अरविन्द सोनवानी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 2 मार्च को राजिम में, अब तक 150 जोड़ो का किया गया पंजीयन
राजिम। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 02 मार्च को राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 150 जोड़ो का पंजीयन किया गया है। इस योजना से गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। इसके लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ दिलाया जाना है।
शिक्षा विभाग ने 14 टीचरों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल विभाग में भेजा,आदेश जारी
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए टीचर को वापस उनके मूल पदों पर लौटने को कहा है। इसे लेकर आज शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली शिक्षा के बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से बदलाव लाने की दृष्टि से स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु चॉक (CHALK) परियोजना की शुरुआत की गई थी।
परियोजना के कियान्वयन के लिए विश्व बैंक से संबंधित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करने के उद्देश्य से चॉक प्रकोष्ठ में टीचरों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
देखें आदेश –


आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम रवाना किया
रायपुर।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान राम आशीष यादव को भिलाई पहुँचकर ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर पार्थिव शरीर को कंधा लगाकर पैतृक ग्राम उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ सरकार उनके परिजन के साथ है। शहीद राम आशीष यादव ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है।

CG News: दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवान के परिजन के साथ
CG News: उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। यह जो आईईडी विस्फोट होता है इससे क्षेत्र का विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में जब से विष्णुदेव साय की सरकार बनी है, नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही और दखल के चलते नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। हमारी सरकार माओवाद प्रभावित क्षेत्र का विकास चाहती है, इसके लिए हमने नियद नेल्लानार योजना लाई है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन ग्रामों में सभी परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा, सभी को राशन कार्ड, सभी को मुफ्त चावल, चना-नमक, गुड़ और शक्कर, उज्ज्वला योजना के तहत 4 मुफ्त गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पम्प, हैंड पंप, सोलर पंप, हर ग्राम में खेल मैदान, मुफ्त बिजली, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास, वन अधिकार पट्टा, मोबाईल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा ब्लाक मुख्यालय तक बस सुविधा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी ग्रामों को बारहमासी सड़क से जोड़े जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को विकसित और समृ़द्ध राज्य बनाने के लिए रोड मैप की स्पष्ट रूप रेखा भी दिखती है।
छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को विकसित और समृ़द्ध राज्य बनाने के लिए रोड मैप की स्पष्ट रूप रेखा भी दिखती है। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में सेवाक्षेत्र को बढ़ावा देने की रणनीति शामिल की गई है। आईटी सेक्टर, हेल्थ डेस्टिनेशन, ईको-टूरिज्म सर्किट, वेडिंग डेस्टिनेशन, बिजनेस टूरिज्म, कान्फ्रेंस डेस्टिनेशन जैसे नये उभरते हुए संभावनाओं वाले क्षेत्रों का लाभ प्रदेश के युवाओं और उद्यमियों को मिलेगा।
बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खुले मन से राज्य में निवेशकों का स्वागत करने की बात कही गई है, इसके लिए राज्य में रेड टेपिज्म के स्थान पर रेड कारपेट की नीति होगी। उद्योगों की स्थापना के लिए ‘मिनिमम गर्वमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीति पर काम होगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विण्डो प्रणाली, ऑनलाईन परमिशन, मिनिमम परमिशन जैसी नीति लागू होंगी। पब्लिक-प्राइवेट-पॉर्टनरशिप के लिए नीति आयोग और भारतीय प्रबंध संस्थानों के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं के अनुरूप आर्थिक विकास के लिए विकेन्द्रीकृत नीति पर काम होगा, इसके लिए विकेन्द्रीकृत विकास पॉकेट की स्थापना की जाएगी। रायपुर, भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल के रूप में विकसित करने की योजना भी तैयार की जाएगी। इन क्षेत्रों में विश्व स्तरीय आईटी सेक्टर, वेडिंग डेस्टिनेशन, हेल्थ डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। नवा रायपुर, अटल नगर में ‘लाईवलीहुड सेंटर ऑल एक्सीलेंस’ एवं दुर्ग जिले में ‘सेंटर ऑॅफ एंटरप्रेन्योरशिप’ स्थापित किया जाएगा। स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए इन्यूबेशन सेंटर की स्थापना तथा बी.पी.ओ. एवं के.पी.ओ. को आकर्षित करने के लिए आई.टी. पार्क की स्थापना की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा एवं रायगढ़ जैसे प्रमुख नगरों को ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, उरला, सिलतरा जैसे क्षेत्रों में वहां की आवश्यकता के अनुरूप औद्योगिकरण की नीति बनायी जाएगी। मैदानी कृषि प्रधान जिलों में कृषि आधारित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष फोकस किया जाएगा।
बस्तर-सरगुजा क्षेत्र में आर्थिक विकास की दृष्टि सें एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सार्थक पहल की जाएगी। इन क्षेत्रों को इको-टूरिज्म एवं नैचरोपैथी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पांच शक्तिपीठों को धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। बस्तर क्षेत्र में लघु वनोपज प्रसंस्करण हेतु उद्योगों की स्थापना की जाएगी। सरगुजा क्षेत्र में उद्यानिकी एवं मछली पालन की संभावनाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रकार समन्वित प्रयास करते हुए इन क्षेत्रों की आर्थिक संभावनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेक अवसरों पर कहा है कि हमने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। हमारा लक्ष्य विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए बजट में तैयार किए गए रोडमैप के अनुरूप कार्य करेंगे। राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से विकसित करने और उच्च विकास दर हासिल करने के लिए बजट में अनेक प्रावधान किये गये हैं, इस वर्ष राज्य के बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि की गयी है।
आयुष्मान कार्ड से गयाराम के घुटने का हुआ सफल ऑपरेशन
आयुष्मान कार्ड से गंभीर मरीजों को इलाज करवाने में बड़ी सहायता मिल रही है। बेमेतरा जिले के 71 वर्षीय गयाराम साहू का घुटने का सफल आपरेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से घुटने की दर्द की समस्या से पीड़ित थे। आपरेशन के बाद पीड़ा से निजात मिल गई है। उन्होंने बताया कि पहले कई चिकित्सकों से इलाज करवाए इसके अलावा आयुर्वेद की दवा ली। पर पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही थी। निजी अस्पताल में 2 से 4 लाख रुपये का खर्च बता रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उक्त राशि वहन करने की स्थिति में नहीं थे।
श्री गया राम साहू ने बताया कि ज़िला अस्पताल बेमेतरा में डॉक्टरों ने बीमारी के बारे में जानकारी दी और चिकित्सा परीक्षण करने के उपरांत 22 फ़रवरी 2024 को डॉक्टरों की टीम ने घुटने का प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के बाद वाकर के सहारे चहल-कदमी करायी गयी। श्री सियाराम ठीक है। प्रतिदिन व्यायाम और नियमित दवाई लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत निःशुल्क सफल ऑपरेशन आर्थो सर्जन डॉ. शिल्प वर्मा ने किया। आयुष्मान कार्ड के तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
