प्रदेश

जिला बिलासपुर के सगस्त ग्रामीण थाना/चौकी द्वारा विशेष अभियान बलाकर क्षेत्र के गुण्डा व निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गयी

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

• गुण्डा व निगरानी बदमाशों को अवैध कार्यों में संलिप्त न होने सख्त हिदायत दी गयी।

• थाना/चौकी में गुण्डा व निगरानी बदमाश फाईलों को अपडेट किया गया।

दिनाक 24.02.2024 को पुलिस अधीक्षक  जिला बिलासपुर  रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना भों के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर के ग्रामीण थाना/चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गुण्डा / निगरानी बदमाशों को थाना तलब किया गया। गुण्डा / निगरानी बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को अपडेट किया गया। व गुण्डा निगरानी बदमाशों को किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त नहीं रहने, अच्छे से जीवन यापन करने किसी प्रकार का अपराधिक कार्य में सलग्न नहीं होने के सबंध में समझाईस देकर रवाना किया गया। दिनांक 24.02.2024 को थाना तलब कर जाँच किये गये गुण्डा/निगरानी बदमाशों की जानकारी थाना /चौकी वार निम्नानुसार है-

थाना हिरी निगरानी 01 गुण्डा 06

बिल्हा निगरानी 02 गुण्डा 04

रतनपुर निगरानी 02 गुण्डा 08

कोटा निगरानी 0  गुण्डा 07

पचपेड़ी निगरानी 02 गुण्डा 08

सीपत निगरानी 04 गुण्डा 07

मस्तुरी निगरानी 02 गुण्डा 03

तखतपुर निगरानी 01 गुण्डा 04

चौकी बेलगहना निगरानी 01 गुण्डा 07

चौकी जूनापारा 0

कुल निगरानी 15 गुण्डा 54 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग - सहायक आयुक्त के सरकारी बंगले पर ACB की दबिश...खंगाले जा रहे दस्तावेज

कोरबा. आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है. दो वाहन में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी घर पर पहुंचे. टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रही है. घर के बाहर पुलिस के जवान को तैनात किया गया है. सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है.

और पढ़ें ...

CG Crime : बंद कमरे में मिली मां-बेटी की सड़ी-गली लाश...पढ़िए पूरी खबर

कवर्धा।  जिले के कोतवाली थाना थाना क्षेत्र स्थित एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में रविवार को मां और बेटी की खून से लथपथ सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बता दें कि मृतकों में बेटी का नाम वसुंधरा वैष्णव बताया जा रहा है। मकान के दो रूम में अलग-अलग मां-बेटी की लाश मिली है। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर के गेट में ताला लगा था। इसके बाद रायपुर से फॉरेंसिक की टीम भी वहां पहुंची और ताला तोड़कर मां-बेटी का शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एसपी कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव सड़े-गले अवस्था में बरामद किए गए हैं। मां और बेटी की हत्या आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कान में बाहर से ताला लगा हुआ था। लाश तीन से चार दिन पुरानी होने की बात कही जा रही है। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी।

पड़ोसियों के पूछताछ में पता चला कि मकान में पार्वती वैष्णव और उसकी तलाकशुदा बेटी वसुंधरा वैष्णव रहती थी, जिन्हें आखिरी बार गुरुवार को देखा गया था। उसके बाद से मकान में ताला लगा हुआ है। कवर्धा पुलिस ने रायपुर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर दाखिल हुई। पहले कमरे में बेटी की लाश और अंदर के कमरे में मां की लाश पड़ी हुई थी। लाश से बदबू ना आए इसलिए लाश के पर फिनाइल गोली डाला गया था। शवों को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

और पढ़ें ...

जवान की हत्या में शामिल तीनों नक्सलियों को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

नक्सलियों के कब्जे से दो चाकू एवं एक कुल्हाड़ी बरामद

बीजापुर।18 फरवरी को जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंचाराम के दरभा छसबल कंपनी 4/ई में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य की शहादत की घटना में शामिल तीन नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जवान की हत्या में शामिल तीनों नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर आज डीआरजी कुटरू, छसबल 4/ई कैम्प दरभा एवं जंगल थाना के केरिपु जंगला 80/ई की संयुक्त टीम बेन्चराम, जयगुर की ओर रवाना हुई। नक्सली. इस दौरान जवान की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आयतु कलमू (अध्यक्ष बेंचराम) जनताना सरकार) पिता लखमू कलमू, बेन्चराम निवासी, रमलू मिच्चा (पिंडुमपाल जनताना सरकार के अध्यक्ष), पिता बुदरू मिच्चा, पिंडमपाल पटेलपारा निवासी और सुक्कू कुड़ियाम (पिंडुमपाल जनताना सरकार के उपाध्यक्ष), पिता मासा कुड़ियाम, पिंडुमपाल के निवासी , गिरफ्तार कर लिया गया है।

ज्ञापन के आधार पर गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से दो चाकू एवं एक कुल्हाड़ी गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामद की गई। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाने में कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

और पढ़ें ...

*फिर से 35ट्रेनों को रद्द किया जाना छत्तीसगढ़ की जनता पर अत्याचार - कांग्रेस

*फिर से 35ट्रेनों को रद्द किया जाना छत्तीसगढ़ की जनता पर अत्याचार - कांग्रेस* रायपुर/25 फरवरी 2024। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य से गुजरने वाली 35 ट्रेनों को रद्द किया जाना जनता क़े साथ अत्याचार है।मोदी सरकार लगातर छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को रद्द करवा रही है । घंटो लेट लतीफी भारतीय रेल की पहचान बन गयी है। यह मोदी सरकार की तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया है पिछले 3 साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया जाता है वर्तमान में एक बार फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 40 ट्रेने पहले से रद्द है। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ नाईसांफी है। शहडोल मार्ग की 35 यात्री ट्रेनों को 15 दिनों क़े लिए फिर रद्द किया गया है।दिल्ली मार्ग की अधिकांश ट्रेने रद्द है, गोंदिया-बरौनी ट्रेन को रद्द कर दिया गया। सारनाथ और नौतनवा तथा दुर्ग निजामुद्दीन जैसी ट्रेनों को रद्द करने का फरमान जारी हो चुका है। सारनाथ से प्रतिदिन राज्य के सैकड़ो लोग अपने मृत परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जाते है। ट्रेन रद्द होने के कारण लोगो को परेशान होना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है। वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था जिसे मोदी राज में रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म करके निजी हाथों में बेचने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। बिना कोई कारण बताये, बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों को महीनों, हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है। महीनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये नागरिकों की परेशानी से रेलवे को और केंद्र सरकार कोई मतलब नहीं रहता है। रेलवे यात्रियों के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो गयी है। यात्री ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले के आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बता कर यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सके। मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठा कर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिये कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा माल भाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है।
और पढ़ें ...

अमृत परियोजना

तिल्दा/नेवरा/ संत निरंकारी मिशन आजादी के 76वें अमृत महोत्सव के अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन मे 25 फरवरी रविवार को ‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारम्भ किया गया । इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ‘जल संरक्षण’ तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित करना है। इस परियोजना का मुख्य बिन्दू जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए, इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में ‘अमृत परियोजना’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संत निरंकारी मिशन तिल्दा नेवरा के सेवा दल द्वारा नेवरा के बन्नूबाई तालाब की साफ सफाई किया गया एवं जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई का विशाल अभियान चलाया l जिसमे वार्ड पार्षद देवादास टंडन मुख्य रूप में उपास्थित थे और निरंकारी भवन के मुखी महात्मा सुंदरदास जेसवानी राजेश दुमबानी राजकुमार गिलानी शीतल राजपाल भारत आडवानी सोनू रोहड़ा दिलीप राजपाल नीरज जेसवानी आशु दुमबानी लकी रांझानी कृष्णा साहू राम वाधवानी अनुज वाधवा अजय वाल्यानी हरीश कृपलानी विजय कृपलानी आकाश गिलानी, और सरोज जेसवानी रेखा दुमबानी सिमरन रोहड़ा महक जेठवानी एव समस्त सेवा दाल शामिल थे
और पढ़ें ...

BREAKING : कोयलीबेड़ा इलाके में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3 माओवादियों के शव और हथियार बरामद

छत्तीसगढ़। कांकेर में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. अंतागढ़ के हूरतराई के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ स्थल से 3 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस पार्टी सुरक्षित है.बता दें कि छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. टीम ने दो हथियार बरामद किये हैं, अभी तक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है

और पढ़ें ...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेन रद्द...फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है. अगर आप भोपाल, इंदौर, रीवा या फिर अजमेर तक का सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर 34 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा. इस कार्य के चलते 34 ट्रेनें केंसिल रहेंगी

1) दिनांक 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
2) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
3) दिनांक 26 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
4) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 12 मार्च 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
5) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
6) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
7) दिनांक 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
10) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13) दिनांक 28 फरवरी, 01, 04, 06 व 08 मार्च 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
15) दिनांक 29 फरवरी 04 व 07 मार्च 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16) दिनांक 01, 05 व 08 मार्च 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
17) दिनांक 03 व 10 मार्च 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
18) दिनांक 04 व 11 मार्च 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19) दिनांक 02 व 09 मार्च 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
20) दिनांक 03 व 10 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी .
21) दिनांक 28 फरवरी व 06 मार्च 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
22) दिनांक 29 फरवरी व 07 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
23) दिनांक 28 फरवरी व 06 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24) दिनांक 29 फरवरी व 07 मार्च 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25) दिनांक 02 व 09 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26) दिनांक 05 व 12 मार्च 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
28) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
29) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
30) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
31) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
32) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
33) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
34) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

और पढ़ें ...

नियमितीकरण आवेदन निरस्त कर मकान मालिक को नोटिस ...जेल की दीवार से 2 मीटर नीचे तक मकान तोड़ने के निर्देश

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर,24फरवरी/ केन्द्रीय जेल बिलासपुर के खण्ड सी बाहरी दीवार के पीछे रोटरी क्लब मार्ग राजेन्द्र नगर बिलासपुर में लगभग 15 मीटर पर पांच मंजिला भवन का निर्माण भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक द्वारा बिना अनुमति के कर लिया गया था। उक्त निर्मित मकान अधिक ऊँचा होने के कारण जेल की सुरक्षा और गोपनीयता पर बाधा उत्पन्न हो रही थी। जिस हेतु केन्द्रीय जेल अधीक्षक ने जेल की गोपनीयता व सुरक्षा की हवाला देते हुए आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया गया था। 
 गौरतलब है कि भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक द्वारा उक्त भवन को बिना भवन अनुज्ञा के निर्मित किया गया था तथा उक्त भवन के नियमितिकरण हेतु नगर पालिक निगम बिलासपुर को आवेदन दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार ने तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने  भवन शाखा से जानकारी प्राप्त कर संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर को जेल अधीक्षक से प्राप्त पत्र के साथ संलग्न कर पत्र प्रेषित किया गया।
नगर निगम आयुक्त द्वारा भेजे पत्र पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक के नियमितिकरण आवेदन को छ.ग. अनधिकृत विकास के नियमितिकरण के बारे में 21 फरवरी को नियमितिकरण समिति में लिये गये निर्णय अनुसार आवेदन में अन्तर्विष्ट जानकारी छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम, 2002, संशोधन 2022 की धारा 7 के उपबंधों के अधीन नियमितिकरण की शर्तो के अनुसार नही है। एवं छ.ग. भूमि विकास नियम 1984 के नियम 62 के अनुसार भवन निर्मित नही होने तथा निर्मित भवन लोक हित में नही होने से तथा जेल की सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने की संभावना के कारण नियमितिकरण समिति द्वारा  भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक के नियमितिकरण आवेदन को नामंजूर कर दिया गया। आवेदक भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक को इसकी सूचना दे दी गई है।
नियमितिकरण समिति द्वारा भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक का नियमितिकरण आवेदन नामंजूर किये जाने पर नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक को नोटिस देकर 3 दिवस के भीतर केन्द्रीय जेल के चारदीवारी से 02 मीटर नीचे तक स्वयं हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया है तथा समयावधि में भवन निर्धारित ऊँचाई तक नही हटाने पर नगर पालिक निगम बिलासपुर के प्रावधानों के तहत् कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। 

और पढ़ें ...

भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता के कारण निर्धन कन्याओं का विवाह रद्द हो रहा - भूपेश बघेल

भाजपा सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण सामूहिक कन्या विवाह में लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगो की शादी कार्ड बंट गये, चुलमाटी से लेकर मंडप और मेंहदी तक की रस्में हो गई लेकिन सरकार द्वारा फंड जारी नहीं करने के कारण विवाह कैंसिल करना पड़ा। भिलाई के चरौदा में 14 और 22 फरवरी को 90 से अधिक जोड़ो के विवाह फंड के अभाव में घोषित तिथि के दिन रद्द कर दिया गया। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। सरकार की असंवेदनशीलता के कारण गरीबो की कन्याओं और उनके परिजनों को अपमानित होना पड़ रहा है। आवेदन स्वीकृत करने के बाद विवाह कैंसिल हो रहा है। राजधानी में हरदिहा साहू समाज के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। जिसमें 100 जोड़ो का पंजीयन हुआ है। लेकिन सरकार द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत नहीं किया जा रहा। यही हालत सभी समाजो के साथ है लोगो के आवेदनों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना गरीब वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह के लिये चलाई जाने वाली संवेदनशील योजना है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया था, यह दुर्भाग्यजनक है कि साय सरकार की प्राथमिकता में यह योजना नहीं है और धनाभाव में गरीब बेटियों की शादियां रद्द हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक निर्धन कन्या योजना सिर्फ एक योजना नहीं, सरकार का सामाजिक दायित्व है। इस योजना के उद्देश्य से गरीब वर्ग के कन्याओं को उनके भविष्य के जीवन के लिये सम्मान जनक राह बनाना है ताकि उनके विवाह और भविष्य में आर्थिक परेशानी आंडे नही आये इसीलिये इस योजना के लिये 50 हजार की राशि का प्रावधान कांग्रेस सरकार ने किया था। जिसमें युवती के खाते में 21 हजार रू. डाले जाते थे तथा 15 हजार रू. का बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुयें एवं 6 हजार रू. विवाह में खर्च के लिये दिया जाता था। यह दुर्भाग्यजनक है कि सरकार वैवाहिक जोड़ो के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा इस संवेदनशील विषय पर भी सरकार लापरवाह बनी हुई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - छात्रा को किडनैप कर किया रेप: स्कूल जा रही नाबालिग लड़की को किया अगवा...फिर जो हुआ...

दंतेवाड़ा। पुलिस द्वारा शारीरिक शोषण के आरोपी को थाना बोरसद जिला आनंद राज्य गुजरात से गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का मामला है। नाबालिग लड़की उम्र 16 वर्ष 03 माह, जो सुबह करीबन 7.30 बजे स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी। आरोपी दलसिंह राजपूत द्वारा छात्रा को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि. एवं 04,06 पाक्सो एक्ट जोडी गई है। 

आरोपी दलसिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिमफलिया पोस्ट पितोल, जिला झबुआ (म.प्र.) को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में रखने न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फूसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बचेली में अप0क्र0 07/2024 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवे0 मे लिया गया था। बचेली से टीम रवाना कर थाना बोरसद, जिला आनंद, राज्य गुजरात में दलसिंह राजपूत के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता और आरोपी को साथ लेकर बचेली आये। 

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। वे मुंगेली जिले के लोरमी में मौजूद रहकर कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने लोरमी में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसके लिए आज ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रूपए लागत की कई परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हर घर में शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, गरीबों को पक्का मकान दिलाने पीएम आवास और गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ गांवों, शहरों और गरीबों को मिल रहा है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की प्रत्येक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया, किसानों को दो साल के बकाया बोनस का वितरण किया। महतारी वंदन योजना के तहत आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। श्री साव ने कार्यक्रम स्थल लोरमी के मानस मंच प्रांगण में स्थित मंदिर में श्री रामलला की पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में अतिथिगण एवं स्थानीय लोग ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन के साक्षी बने। उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना। लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, मुंगेली के कलेक्टर  राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  गिरिजा शंकर जायसवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों के लिए हुए रवाना

राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने वाली है। इसके लिए प्रश्न पत्र पहुंचने पर राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पर्चा कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए रवाना किया गया, जो फिलहाल निकटतम थानों में जमा रहेंगे और परीक्षा के दिन इन प्रश्न पत्रों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा। दरअसल, 1 मार्च से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र पहुंचने पर इन प्रश्न पत्रों का कड़ी सुरक्षा के बीच राजनंदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल से संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए वितरित किया गया।

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा 10वीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित होगी। जिसके लिए राजनांदगांव जिले के चार विकास खण्डों में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों के लिए शनिवार को प्रश्न पत्र सुरक्षा बल के साथ परीक्षा केन्द्रों के निकटतम थानों के लिए रवाना किया गया है। परीक्षा के दिन संबंधित थानों से प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाए जाएंगे।

इस संबंध में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक आदित्य खरे ने बताया कि इन प्रश्न पत्रों को यहां से ले जाकर थानों में रखा जाएगा और फिर थानों से विषय वार परीक्षा वाले दिन इसे परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की तरीखों के तहत दसवीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से निर्धारित की गई है। इन परीक्षाओं में 10वीं बोर्ड के लिए राजनांदगांव जिले से 12 हजार 9 सौ 10 विद्यार्थी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 10 हजार 20 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग - राजिम कुंभ पहला दिन: नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

गरियाबंद: राजिम कुंभ का आरंभ आज से हो रहा है. अब बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहाँ एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि, बालक अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था. इस दौरान उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई.बच्चे को बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे की पहचान 11 वर्षीय चंद्रेश देवांगन के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों में मातम का माहोल है.
और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : कैप्सूल वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क के किनारे खड़ी महिला की दबकर मौत,ड्राइवर फरार

तिल्दा नेवरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तारा शिव में सुबह 5:00 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ग्रामीण महिला की कैप्सूल वाहन में दबाकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है की ग्राम तारा शिव के किशन यादव की पत्नी  लखेश्वरी यादव उम्र 40 वर्ष सुबह गोबर लेने गई थी वहीं एक कैप्सूल वहां राखड लेकर वापस आ रहा था जो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सड़क के किनारे खड़ी महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है ग्रामीण मुवावजा और स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे है मौके पर तिल्दा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा सहित तहसीलदार नायब तहसीलदार घटना स्थल पर मौजूद हैं

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर..सर्चिंग ऑपरेशन जारी..

सुकमा :  अभी  अभी एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा  जिले में नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है।

यहां शनिवार को सुकमा के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी जवानों और नक्‍सलियों के हुई बीच मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली शव बरामद कर लिया है।

बस्‍तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन लगातार चलाए जा रहे है। इसी क्रम में डीआरजी के जवान शुक्रवार की रात को आपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

यह मुठभेड़ बुर्कलंका इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है।

और पढ़ें ...