प्रदेश
दिल दहला देने वाली खबर : दो साल की मासूम की मौत...जाने क्या है पूरा मामला
कांकेर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पखांजुर में तालाब में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई है। मामला है पखांजुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नं पिव्ही 124 चंदनपुर का है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी पास के ही तालाब में डूब गई, डूबने की जानकारी लगते ही परिजनों ने बच्ची को तत्काल पखांजुर सिबिल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पखांजुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टेम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पहुना में रथ के शुभ आगमन पर उत्साह का माहौल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि जगन्नाथ पुरी का प्रसिद्ध मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष आषाढ़ (जून-जुलाई) के महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन से रथयात्रा का कार्यक्रम शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है। इस रथ के पहिये को पिछले 12 दिनों से रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में आमलोगों के दर्शन हेतु भम्रण कराया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ। इससे पूरे पहुना परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
इस मौके पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री तथा विधायक श्री अमर अग्रवाल एवं विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त होगा बेहतर उच्च शिक्षा से : बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM USHA के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा को विश्व स्तर का बनाना अति आवश्यक है। इसीलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लाया गया है।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्यों को उच्च शिक्षा हेतु संचालित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूर्व संचालित रूसा योजना के स्थान पर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) योजना प्रारंभ की गई है। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से (PM-USHA) योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का डिजिटल लॉन्च किया गया। इस योजना के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में समानता, पहुंच एवं उत्कृष्टता के लक्ष्य को पाने के लिए राज्य सरकारों को सहायता दी जाती है। (PM-USHA) योजना के कुल 05 घटक है। राज्य द्वारा उक्त सभी घटकों में भारत सरकार को 08 विश्वविद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों हेतु कुल 895 करोड का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रथम चरण में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों हेतु लागू 02 घटकों में राज्य के जिन विश्वविद्यालयों को अनुदान स्वीकृत किया गया है
उनमें शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में Multi-Disciplinary Education and Research Universities (MERU) component में 100 करोड़ रुपए शामिल है।
वहीं Grants to Strengthen Universities (GSU) component में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर और पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को 20-20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। बस्तर विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत उपरोक्त 100 करोड़ की राशि से नवीन संकाय, प्रयोगशाला कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम इत्यादि नवीन निर्माण कार्य, पूर्व से उपलब्ध प्रयोगशाला, लाईब्रेरी, क्लास रूम, विद्यार्थियों के लिए अन्य सुविधाओं का सुसज्जिकरण किया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के काम-काज का कंप्यूटराईजेशन अध्ययन-अध्यापन में सूचना प्रौद्योगिकी के नवीन तकनीकों का उपयोग उच्च स्तरीय हाईटेक लाईब्रेरी तथा उच्च स्तरीय शोध को प्रोमोट करने वाले संसाधनों का विकास किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है। ये सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मापदण्डों के अनुरूप प्रारंभ किये जायेंगे। इसके लिए बजट में 365 पदों का अतिरिक्त सेटअप का भी प्रावधान किया गया है। बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है।
योजना अंतर्गत स्वीकृत राशि से रायपुर एवं बिलासपुर विश्वविद्यालयो में विभिन्न नये निर्माण कार्य एवं पूराने कार्यों का नवीनीकरण किया जायेगा। उपकरण मद की राशि से प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा लाईब्रेरी को अपग्रेड करने का काम किया जायेगा। साल 2024-25 के राज्य बजट में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में वाणिज्य अध्ययन शाला एवं फोरेंसिक साइंस के नवीन विषय प्रारंभ करने की भी स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।
विद्यार्थी जीवन में अनुशासन है जरूरी: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर: विद्यार्थी जीवन में अनुशासन जरूरी है। अनुशासन से ही हमें ज़िंदगी में सफलता की राह मिलती है। जब हम लक्ष्य तय करते हैं, तो अनुशासन ही हमें उन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने आज शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में कहीं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन हमें अपने समय का सदुपयोग करने में मदद करता है।
जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपना समय ज़रूरी कामों में लगाते हैं और व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद नहीं करते हैं। अनुशासन हमारी एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं और आसानी से विचलित नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि अनुशासन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। अनुशासन हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में मदद करता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, स्वस्थ भोजन करते हैं और पर्याप्त नींद लेते हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि याद रखें, अनुशासन एक आदत है, इसे बनाने में समय लगता है।
यह एक ऐसी आदत है जो आपको ज़िंदगी में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी। कॉलेज के दिन आपके जीवन के सबसे यादगार दिनों में होंगे। अनुशासन के साथ, आप इन दिनों का भरपूर आनंद ले सकते हैं और ज़िंदगी में सफलता भी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ एथिक्स, संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म योग प्राणायाम के साथ ही गीत संगीत और खेल कूद भी शामिल करना चाहिए, यह विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने रुचि के अनुसार कैरियर का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है, जिसको पूरा करने के लिए हमको पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी आगे आना होगा।
उच्च शिक्षा शोध और नवाचार आदि से जुड़ी होनी चाहिए। सभी क्षेत्रों में हमको नंबर वन बनना होगा। इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा, अलुमनई एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, प्राचार्य डॉ पीसी चौबे, एनबी सिंह, रेणु माहेश्वरी समेत कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
सभी बड़ों के आशीर्वाद से हमें ताकत मिलेगी जो अपना लक्ष्य है उसे प्राप्त करने में हमारा मनोबल बढ़ेगा ।
सीएम विष्णु देव साय रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना हुए रवाना .. कई विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल ।
आज आपका जन्मदिन है प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री सहित कई लोगो ने आपको बधाई दिए है सीएम ने कहा... आप सभी के शुभकामनाओं बहुत-बहुत आभार ।
मेरे जन्मदिन के मौके पर सीएम हाउस में भगवान श्री जगन्नाथ के रथ के पहिए की पूजा अर्चना की है ।
हमारा सौभाग्य है कि बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह उपराष्ट्रपति ने फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है ।
सभी बड़ों के आशीर्वाद से हमें ताकत मिलेगी जो अपना लक्ष्य है उसे प्राप्त करने में हमारा मनोबल बढ़ेगा ।
जन्मदिन के मौके पर आज आप जशपुर में न्योता भोज करेंगे
हमारे गांव में आश्रम है जहा बच्चे रहते और पढ़ते हैं उनके साथ स्नेहभोजन का कार्यक्रम है ।
कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा है किस तरह देखते हैं
सीएम ने कहा लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी बड़े नेताओं का आगमन छत्तीसगढ़ होगा
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पीडिया हितवार के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों की पश्चिम बस्तर डिविजन के माओवादियों से मुठभेड़ हुई है। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के फोर्स की संयुक्त कार्रवाई की है। माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है। भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और माओवादियों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल इस बारे में आधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
CG - नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिसे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोढ़ी में नवविवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता पति अभिषेक गुप्ता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना का मुआयना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक गुप्ता और प्रियंका का विवाह 9 दिसम्बर 2023 को हुआ था। दोनों आनन्दपूर्वक रहते थे। अभिषेक गुप्ता दोपहर को ड्यूटी करने तराईमाल प्लांट गया था। गांव में संध्या समय सरस्वती विसर्जन भी किया गया। गांव में मौत की खबर लगते ही सभी स्तब्ध हैं। मृतिका प्रियंका गुप्ता की माता बीणा देवी, पिता संजय कुमार अग्रहरि निवासी चीर बगीचा जशपुर ने बताया कि 18 फरवरी को शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ मोबाइल वीडियो कॉल से बात हुई। जिसमें बेटी प्रियंका खुश हंसते हुए बात कर रही थी। फिर अचानक हमे प्रियंका की सास संजू गुप्ता ने सूचना दी कि आप लोग आ जाइये।
छत्तीसगढ़ -तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति- पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर
कोरबा। जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सगुना में एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर कटघोरा से ग्राम आछीदादर की ओर जा रहे थे। तभी सगुना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर चोट आई है। मामले में कटघोरा पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
सरगुजा। छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार जारी है, आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं सरगुजा जिले के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फरार आरोपी पति को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।दरसअल 8 फरवरी को ग्राम खलिबा निवासी मनेश्वरी बरवा की संदिग्ध अवस्था में मौत हुईं थीं। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पीएम रिपोर्ट पर मामले में हत्या की बात सामने आईं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया तो पता चला कि मनेश्वरी के बीच पति अजेश बरवा से पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने पत्नी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। इधर घटना कारित करने के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था। वही पुलिस ने टीम गठित आरोपी के संबंध के खोजबीन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
भाजपा सरकार बनने के बाद पीएससी में गलत सवाल पूछे जाना क्या युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं : उमेश पटेल’
पीएससी में अनेक गलत सवाल पूछे जाने को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ निरूपित करते हुए पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा ने पीएससी को लेकर बड़े-बड़े आरोप लगाये और जांच भी संस्थित की है। मेरा स्पष्ट मत है कि हर गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। उमेश पटेल ने मांग की है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी पीएससी में हो रही गड़बड़ियों को भी उसी जांच के दायरे में लिया जाए जो जांच पूर्व के तथाकथित गडबडियों के आरोपों को लेकर की जा रही है।
पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि अभी छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में पीएससी के प्रश्न पत्र लीक किए जाने की व्यवस्थित गड़बड़ी के इतिहास को नहीं भूली है। छत्तीसगढ़ के नौजवान यह भी नहीं भूले हैं कि भाजपा शासन काल में दो-तीन वर्ष तो पीएससी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा हो ही नहीं सकी थी। पीएमटी के परीक्षार्थियों को परीक्षा के कुछ दिन पहले मुंगेली में बैठाकर प्रश्न पत्र हल करवाने की घटना को भी छत्तीसगढ़ के नौजवान भूले नहीं है।
पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा में साहस हो तो पीएससी की सभी गड़बड़ियों को एक साथ एक ही जांच के दायरे में ले और सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नाकाबिले बर्दाश्त है चाहे वह किसी भी सरकार में किया जाए और कोई भी करें उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी ही चाहिए। योगी परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओं का मनोबल तोड़ने का निम्न स्तरीय काम करना ही सिर्फ बीजेपी के बस में है।
CG समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, कार्यक्रम में सीएम साय भी हुए शामिल
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू का दौरा से CG समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स का इतंजार भिलाई आईआईटी कैंपस का लोकार्पण करके ख़त्म कर दिया है । बता दें सीएम विष्णुदेव साय आज भिलाई आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।
रेत उत्खनन टेंडर में लेकर के मनमानी करने का ठेका प्रदेश में चल रहा है - धर्मजीत सिंह
CRIME : स्कूल से लौट रही छात्रा पर ब्लेड से जानलेवा हमला...आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
दुर्ग। जिले के डुंडेरा में स्कूल से घर लौट रही 11वीं छात्रा पर एक युवक ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने छात्रा के गले पर ब्लेड मारा। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पुहंचाया। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।
मोरिद डुंडेरा की रहने वाली उमेश्वरी निषाद (16 साल) आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्रा है। सोमवार शाम उमेश्वरी स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोका और उसे रोकने की कोशिश करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो एक युवक ने ब्लेड निकाल कर उसके गले में मार दिया। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई।
उमेश्वरी को खून से लतपथ देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया। इससे आरोपी वहां से भाग गए। आपपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा को पहले उतई अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में दाल की बोरियों में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त
कबीरधाम। जिले में चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 334 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है।
पुलिस सोमवार को बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान UP 82- T 1127 नंबर की ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया। जिसमें ज्वार, तुअर दाल का छिल्का भरा हुआ था। पूछताछ में ड्राइवर ने माल ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही। पुलिस को ट्रक ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। इसलिए ट्रक में भरे माल के चेकिंग की गई, तो उनके बीच 13 बोरियों में गांजा मिला। जिसका वजन 334 किलोग्राम पाया गया। अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए हैं।
पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने अपना नाम शमीम बताया है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मैनपुरी का रहने वाला है। गांजा ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
