प्रदेश
CG BREAKING : ट्यूशन जा रही 12 वीं की छात्रा को हाईवा ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत
दुर्ग : जिले में से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां रेत से भरी हाईवा ने 12 वीं की छात्रा को रौंद दिया, घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, इधर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं इस हादसे को लोग में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक घटना दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है,जहां 12 वीं की छात्रा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, उसी दौरान बोरसी चौक में टर्निंग के दौरान रेत से भरी हाईवा ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चालाक को हिरासत में लेकर हाईवा को जब्त कर लिया है, इधर दिल को झकझोर देने वाली इस भीषण हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में मातम है, वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।
पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल...कई निरीक्षक और उप निरीक्षक इधर से उधर, देखिये पूरी लिस्ट
राजनांदगांव : बड़ी संख्या में निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को ट्रांसफर के बाद रिलीव कर दिया गया है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय से प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ था। इसी तबादले के बाद अब पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने जिलों में तैनात कई थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है। वहीं कई पुलिसकर्मियों को जिले से रिलीव कर दिया गया है।
देखिये पूरी लिस्ट..



छत्तीसगढ़ - महिला को अकेला पाकर 2 दरिदों ने बुझाई हवस की प्यास...फिर पति ने देखा तो…
जशपुर : पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा किया है. जहां एक महिला के साथ दो आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को देख पति ने एक आरोपी को लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. दोनों मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया है.
जशपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना में एक पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कराया था, जिस पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरा पति घर से पास के ही गांव गया हुआ था. काफी देर हो जाने के बाद भी जब घर नहीं लौटा तो अपने पति को पास के ही गांव में ढूंढने निकली थी. जब वो और उसका पति दोनों साथ-साथ पैदल आ रहे थे. उसी दौरान मेरे पति ने मुझे आगे जाने को कहा और फ्रेश होने के लिए पास के एक तालाब में चले गया. जब अपने घर की ओर जा रही थी उसी दौरान दो लोगों ने जबरन खींचकर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जब दूसरा आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, उसी दौरान पति आ गया और एक आरोपी को पास में ही पड़ी लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.
जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपी दिलीप बड़ा और रामलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दुष्कर्म के आरोपी दिलीप बड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. वहीं हत्या के मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.
नक्सलियों और जवानों के बीच एनकाउंटर…जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद
सुकमा। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। जिसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने हथियार, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है मौके पर कई जगह खून के धब्बे भी मिले, जिससे दावा किया जा रहा है कि, कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, इन सुकमा-दंतेवाड़ा जिलों के सरहद पर गमपुर, डोडीतुमनार इलाके में दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन के हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इनमें DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) जगदीश समेत अन्य नक्सली बैठक ले रहे थे। सूचना के बाद दंतेवाड़ा से DRG और CRPF की संयुक्त टीम को गुरुवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था।
शुक्रवार की सुबह जब जवान इस इलाके में पहुंचे, तो नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के इस कोर इलाके में दिन भर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जिसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया। मौके से 2 भरमार बंदूक, BGL सेल, समेत अन्य विस्फोटक और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।
शनिवार को वापस लौटे जवान
आज शनिवार की सुबह जवान जिला मुख्यालय लौटे हैं। ऑपरेशन में निकले सभी जवान सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।
breaking : छत्तीसगढ़ में 12 न्यायाधीशों का हुआ प्रमोशन...आदेश जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के 12 न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए जिला न्यायाधीश बनाया है। जारी सूची के अनुसार शैलेष कुमार तिवारी स्पेशल जज एट्रोसिटी दुर्ग, सरोज नंददास एडीजे बालोद, संतोष कुमार आदित्या द्वितीय एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय रायपुर, संजीव कुमार टॉमक एडीजे दुर्ग, खिलावन राम गिरी अतिरिक्त रजिस्ट्रार हाईकोर्ट, संघमित्रा भटपहरी जगदलपुर, जयदीप गर्ग रायपुर, थॉमस एक्का स्पेशल जज एट्रोसिटी राजनादगांव, देवेंद्र नाथ भगत अंबिकापुर, संतोष कुमार तिवारी परिवार न्यायालय न्यायाधीश दंतेवाड़ा, शैलेश कुमार रजिस्ट्रार आर्बिटेशन ट्रिब्यूनल रायपुर एवं प्रफुल्ल कुमार सोनवानी एडीजे बलरामपुर- रामानुजगंज को जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
छत्तीसगढ़ - नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत
बिलासपुर। जिले के रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से रतनपुर की तरफ आ रहे थे। बाइक सवार बेलतरा स्थित रैनपुर बैरियर के पास पहुंचे ही थे, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक नेशनल हाईवे से दूर जा गिरी। वहीं, एक युवक को ट्रेलर ड्राइवर 20 मीटर तक घसीटते हुए भाग निकला।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक कोरबा जिले के रहने वाले हैं।
CG BREAKING : पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम...पढ़िए पूरी खबर
भिलाई। भिलाई के सुपेला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने उसका मोबाइल छीन लिया था इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की शादी 6 साल पहले रचना साहू से हुई थी। दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है। भूपेंद्र रचना के दिनभर मोबाइल चलाने से नाराज रहता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शुक्रवार दोपहर को भूपेंद्र ने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था।
जिसके बाद शाम 7 बजे घरवालों ने उसे सूचना दी कि रचना ने फांसी लगा ली है। वहीं पुलिस को भी मामले की खबर दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त
कलेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में बीते 15 फरवरी को जिला खनिज टास्क फोर्स ने कई इलाकों में दबिश देकर रेत के अवैध खनन में लगे चैन माउण्टेड मशीन और वाहन जब्त किए। जिला खनिज टॉस्क फोर्स में राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टॉस्क फोर्स ने रेत, मुरुम, चूनापत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 51 वाहनों और 6 चैन माउण्टेड मशीनों को जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार बलौदाबाजार ने खनिज रेत के अवैध परिवहन कर रहे 22 वाहनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम दतान (ख) में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 2 चैन माउन्टेड मशीन एवं 3 हाईवा को नदी में रेत भराई के दौरान जब्त किया।
इसी प्रकार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम भदरा में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 3 चैन माउन्टेड मशीन को तथा ग्राम भदरा एवं सिनोधा में रेत से भरी 8 हाईवा को जब्त कर कसडोल थाने के सुपर्द किया गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लवन ने रेत से भरी 8 हाईवा, खनिज विभाग की टीम ने 4 हाईवा जब्त कर थाना लवन में सुरक्षार्थ रखा गया है। तहसीलदार टुण्ड्रा एवं भाटापारा के द्वारा 3-3 वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण तथा मुरुम के अवैध खनन में प्रयुक्त हो रहे चैन माउण्टेड मशीन जब्त किया गया है। जब्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की गई है।
BREAKING : 114 पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 114 पटवारियों का तबादला लिया गया. जिसका आदेश जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जारी किया है. जिसमें दुर्ग जिले अंतर्गत तहसील दुर्ग, पाटन, धमधा, अहिवारा, भिलाई- 03 और बोरी में 03 वर्ष या उससे अधिक अवधि में एक ही तहसील में पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है.
देखिये ट्रांसफर लिस्ट –



असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पीसीसी के सचिव आलोक पाण्डेय के सहित सैकड़ो लोगो ने ज्वाइन की भाजपा
दूसरी पार्टी के दिग्गज नेताओं का भाजपा में प्रवेश का सिलसिला जारी है। असंगठित कामगार व कर्मचारी कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय सहित सैकड़ो पदाधिकारीयों ने गुरूवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, विधायक अमर चंद्राकर, अनुज शर्मा, नरेश गुप्ता, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री विद्यायक अजय चंद्राकर ने किया।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी - सी.एम. साय
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में लो निरंतर शामिल हो रहे है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा में लोकतंत्र है कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसा बड़े-बड़े पदो पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री के पद पर है यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है नरेन्द्र मोदी विश्व में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।
ये लोक प्रमुख रूप से हुए शामिल - जीतेश शर्मा जिला अध्यक्ष KCC, पंकज तिवारी जिला अध्यक्ष राजनांदगांव KCC, विपिन तिवारी प्रदेश संयोजक फुटकर व्यापारी संघ, सौरभ्ज्ञ निर्वाणी, राजीव अवस्थी, श्रीमती रेख सिंह, डामेश्वर साहू, प्रेमकुमार सिंह , सुमन वर्मा, प्रकाश शर्मा, संदीप पाण्डेय, सत्यनारायण शर्मा, राहुल वर्मा, नीरज ठाकुर, अग्निवेश शर्मा, अनुप केशव चंद्राकर, निशांत शर्मा
18) श्रीमती परमजीत कौर
19) श्रीमती मौना कौर
20) श्रीमती मटीना हलधर
21) श्रीमती सुमन सिंह
22) श्रीमती ललिता कश्यप
23) श्रीमती मनीषा यादव
24) श्रीमती सरोजनी रेड्डी
25) कमारी कविता बघेल
26) श्रीमती अनिता पटेल
27) सुश्री दिप्ती खाण्डेकर
28) रमेश कोराले
29) टुम्मन सिन्हा
30) टूमेश साहू
31) टेकराम साहू
32) हर्षद साहू
33) तोरण साहू
34) ज्ञानदास सतनामी
35) भोजराम पटेल
36) डोमेन्द्र कुमार साहू
37) महेश चंद्राकर
38) आशीष निर्मलकर
39) अमर निर्मलकर
40) अशोक विदानी
41) मिथलेश साहू
42) बलराम साहू
43) हेमंत चैरे
44) शेखर कुमार
45) भूपेश कुमार
46) टिकेश्वर साहू
47) डोमेश्वर साहू
48) मोरध्वज चंद्राकर
49) लोकनाथ साहू
50) राम कुमार साहू
51) गणेश्वर चंद्राकर
52) आशीष साहू
53) उज्जवल ठाकुर
54) दिव्य झा
55) ऋषभ यादव
56) प्रांजल सिंह राजूत
57) तरूण यादव
58) अविनाश यादव
59) आकाश यदव
60) चिरंजीव यादव
छत्तीसगढ़ सरकार से सशर्त वार्ता के लिए तैयार नक्सली संगठन, माओवादियों ने रखी ये मांगे
बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलरोधी अभियान फोर्स के माध्यम से चला रही है। सरकार ने नक्सली संगठनों से चर्चा करने के लिए भी प्रस्ताव रखा है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली संगठनों से वर्चुअल वार्ता के लिए कहा गया था। इसके जवाब में नक्सली संगठनों ने सशर्त वार्ता के लिए हामी भरी है।
इसके साथ ही वार्ता के लिए तैयार माओवादी संगठनों ने अपनी मांगे भी रखी हैं।
बता दें कि डिप्टी CM विजय शर्मा द्वारा नक्सलियों (CG Naxalite News) से वर्चुअल वार्ता मामले पर नक्सलियों ने जवाब दिया है।
उन्होंने जवाबी पत्र में कहा कि वार्ता का प्रस्ताव बेईमानी दमन व धोखा है। हालांकि माओवादी नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने खुले तौर पर वार्ता के हामी भरी है।


माओवादियों की ये प्रमुख मांगे
माओवादियों (CG Naxalite News) संगठन दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी खुले तौर पर वार्ता के लिए तैयार हुआ है।
इस संगठन ने वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की मांग रखी है। नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने बयान जारी कर कहा है कि
सरकार हमारी न्यूनतम इन बातों पर अमल करें, इसके बाद यदि वार्ता के लिए सरकार (CG Naxalite News) तैयार हैं तो सीधी या मोबाबइल से वर्चुअल वार्ता के लिए हम आगे आएंगे।
वार्ता से पहले सरकार हमारी इन बातों पर अमल करें-
- मुठभेड़ों और क्रॉस फायरिंग के नाम पर झूठी मुठभेड़ों में आदिवासियों की हत्याएं बंद की जाए।
- तमाम सशस्त्र बलों को 6 माह के लिए बैरकों, थाना व कैंपों तक सीमित रहे।
- नए कैंप स्थापित करना बंद किया जाए और राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए।
छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने IED बरामद कर किया निष्क्रिय
कांकेर। जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने कांकेर के ग्राम वटटेकाल के जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी लगाया हुआ था, जिसे जवानों ने रिकवर करने के बाद सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को महला कैंप से बीएसएफ 47वीं वाहिनी और डीआरजी की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान जवानों ने ग्राम वटटेकाल के जंगलों में आइईडी बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने आइईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। आइईडी डिफ्यूज करने के बाद इलाके में जवानों की सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।
टोल फ्री नंबर 18002334448 पर फोन कर हितग्राही ले सकते हैं जानकारी महतारी वंदन योजना से संबंधित
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना से संबंधित जानकारी और समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 18002334448 है। इस टोल फ्री नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग को योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टलhttps://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाइल एप्प बनाया गया है। ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, परियोजना कार्यालय व नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर महिलाओं से आवेदन लिया जा रहा है। हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसकी सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तीन दिव्यांगों को प्रदाय की गई बैटरी चलित ट्रायसिकिल
समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगजनों को गुरूवार 15 फरवरी को कार्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसिकिल प्रदाय की गई। हितग्राहियों में नेहरू कुंजाम, नरेन्द्र कुंजाम एवं श्री मनोज कुमार वट्टी 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग शामिल थे। वहीं दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग को छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड साइकिल प्रदाय की जाती है। इसके लिए आवेदक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, सदस्य ईश्वर कावड़े, सभापति श्री महेश जैन और श्री संजय सिन्हा सहित समाज कल्याण विभाग की उप संचालक उपस्थित थीं।
महादेव सट्टा ऐप केस में हवाला कारोबारी दम्मानी को HC से जमानत, इन शर्तों का करना होगा पालन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप केस में हवाला कारोबारी अनिल दम्मानी को आठ हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी है। हाईकोर्ट से रेगुलर बेल खारिज होने के बाद अनिल दम्मानी ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे मंजूर करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने कड़ी शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है।
इस दौरान अनिल को केस के गवाहों से नहीं मिलने, मीडिया में बयान नहीं देने और एक लाख रुपए बॉन्ड भरने जैसी शर्तों का पालन करना होगा। साथ ही 12 अप्रैल की शाम 4 बजे सरेंडर करना होगा। स्पेशल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद दम्मानी भाइयों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। करीब एक माह पहले जस्टिस एनके चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने दोनों भाइयों की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी।
इस बार अनिल दम्मानी ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की, जिसमें उसके वकील ने मेडिकल ग्राउंड पर बेल देने का आग्रह किया। इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि 12 साल पहले अनिल दम्मानी का एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। इसकी वजह से उसे कई जगहों पर इंप्लांट्स करवाने पड़े। अब उनमें से एक इंप्लांट को निकलवाने की जरूरत पड़ गई है। क्योंकि, उसमें खून का प्रवाह बंद हो गया है। इसके साथ ही उसे डायबिटीज भी है, जिसके कारण जेल हॉस्पिटल और जिला हॉस्पिटल में भी भर्ती रहना पड़ा था।
छत्तीसगढ़ - पिता ने की बेटी की हत्या...वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..!!
तमनार. तमनार थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने की बेटी की हत्या कर दी. पिता ने अपनी बेटी को चारपाई के पाटी से मारकर मौत के घाट उतारा है. यह घटना बीती रात धौराभाठा के कंवर पारा मोहल्ले में की है. तमनार पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है.
मृतिका का नाम बाहरतीन राठिया उर्फ नोनो उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है. उसके पिता श्याम कुमार राठिया ने बीती रात अपनी बेटी को मोबाइल से बात करता देख गुस्से में आकर चारपाई के पाटी से सिर पर वार कर बेटी को मौत की नींद सुला दी.ग्रामीणों ने बताया कि, बाहरतीन राठिया अपने चाचा के साथ घर पर रहती थी और उसके पिता बाहर रहकर आसपास के गांव में ड्राइवर का काम करता था. वह बीते 15 दिनों से घर पर आकर रह रहा था. तभी बीती रात मृतिका मोबाइल में किसी से बात कर रही थी, जिसे उसके पिता ने बात करने से रोका. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और पिता ने आओ देखा ना ताओ और सीधे खाट के पाटी से बेटी के सिर पर दे मारा. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
