प्रदेश

पीएम निधि की 16 वीं किस्त इन किसानों के खाते में आएगी, लाभ पाने के लिए ई-केवायसी जरूरी…

रायपुर। CG News प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाला है। इसमें ऐसे किसान जिन्होंने ई-केवायसी कम्पलीट करावा लिया है उन्ही किसानों के खाते में ही 16 वीं किस्त जारी होगी। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत पात्र कृषकों को आगामी 16 वें किस्त प्राप्त करने के लिए पीएम किसान पोर्टल में ई-केवायसी, बैंक खाते में आधार सिंडिग एवं जमीन दस्तावेज अनिवार्य किया गया है। ज्ञात हो कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वर्ष में 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसके के लिए ग्राम स्तर पर 21 फरवरी 2024 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

CG News : कृषि विभाग के उप संचालक आर.के. शर्मा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र कृषक जिनका ई-केवायसी एवं भूमि संबंधी दस्तावेज लंबित है, वे सभी क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर ई-केवायसी करावा सकते है। ई-केवायसी के लिए नजदीकी च्वाईस सेंटर अथवा (पीएम किसान) के पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी योजना में पंजीकृत अपने आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर का उपयोग कर ओटीपी के माध्यम से ई-केवायसी कर सकतें है। बैंक खाते से आधार सिंडिग के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में बैंक खाता खुलवा कर योजना का निरंतर लाभ प्राप्त कर सकते है।

CG News : 16 वीं किस्त का भुगतान शीघ्र-
केंद्र सरकार किसानों के खाते में 16 वीं किस्त का भुगतान बहुत जल्द करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों के खाते में 16 वीं किस्त माह मार्च होगी। यदि आपने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है तो कृपया तत्काल ई-केवायसी करवा लेवें।

और पढ़ें ...

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, आला अधिकारी घटनास्थल के लिए हुए रवाना…

बीजापुर। Breaking News प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित जिले से पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि बीजापुर-सुकमा सीमा पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही बीजापुर पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है की दोनों ही ओर से फायरिंग लगातार जारी है।

और पढ़ें ...

35 महिलाओं को 03 माह का प्रशिक्षण के साथ ही प्रतिमाह दिया जाएगा छात्रवृत्ति

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के विभागीय योजनान्तर्गत विगत दिवस  13 फरवरी 2024 को कांसाबेल विकासखण्ड में 35 महिलाओं को छिंद-कांसा शिल्प में रोजगार मूलक प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया।
      जिसमें ग्राम पंचायत सेमरकछार के ग्राम लपई में कोटानपानी के सिद्धहस्त शिल्पकार श्रीमति मंजू भगत एवं श्रीमति उर्मिला पैंकरा द्वारा 03 माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।  प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को 1500 रूपय प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दिया जावेगा एवं कच्चामाल एवं अन्य वस्तुओं की पूर्ति बोर्ड द्वारा किया जाएगा।  
      शुभारम्भ के दौरान कोटानपानी के सिद्धहस्त शिल्पकार अनिता भगत, सियावती, मंजू भगत एवं बोर्ड के प्रबंधक राजेन्द्र राजवाड़े एवं श्री राखी राम भगत उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

गौमाता की सेवा बहुत पुण्य का काम है: कृषि मंत्री राम विचार नेताम

कृषि और पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने आज बसंत पंचमी के अवसर पर रावाभांठा के बंजारी मंदिर परिसर स्थित उज्जवला गौशाला में गौमाता की सेवा की। उन्होंने गौशाला के गायों को हरा घांस और चोकर व गुड़ के लड्डू खिलाएं। उन्होंने उज्जवला गौशाला समिति को गायों की सेवा के लिए 51 हजार रूपये की राशि दान में दी। कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर मंदिर में मां बंजारी की पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति के साथ ही प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।  

कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि गौमाता की सेवा करना बहुत पुण्य का काम है गौमाता हमारी आस्था और आराध्य है। गौमाता दुःख-दर्द हरने वाली कल्याण करने वाली और भवसागर पार कराने वाली है। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमरी सरकार को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का अवसर दिया है। हम सब छत्तीसगढ़ महतारी और गौमाता की सेवा करेंगे।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि किसी भी स्थिति में गौ तस्करों और गौ माता की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके ऊपर सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर सड़क दुर्घटना में घायल हुए गायों के तत्काल मरहम पट्टी व टीकाकरण करने के निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए। इस मौके पर गौसेवा से जुड़े श्री रेवाराम चौहान सहित मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 8879 करोड़ 01 लाख 49 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गई। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 7387 करोड़ 66 लाख 32 हजार रूपए, उच्च शिक्षा के लिए 1049 करोड़ 08 लाख 90 हजार रूपए, पर्यटन के लिए 218 करोड़ 04 लाख 40 हजार रूपए, संस्कृति विभाग के लिए 90 करोड़ 50 लाख 39 हजार रूपए, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के लिए 49 करोड़ 20 लाख रूपए और राज्य विधानमंडल के लिए 84 करोड़ 51 लाख 18 हजार रूपए की राशि शामिल हैं। 

    मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभागीय बजट पर चर्चा का उत्तर देते हुए घोषणा कि की प्रदेश के स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक 8194 पद और सहायक शिक्षक के 22 हजार 341 पद शामिल है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1086 नये पदों का सृजन किया जाएगा। इसके लिए बजट में एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। स्कूलों के रखरखाव और अधोसंरचना विकास के लिए बजट में 265 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसमें 57 हाईस्कूल और 39 हायर सेकण्डरी स्कूलों के लिए नवीन भवन निर्माण का प्रावधान है। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंट्रल लाइब्रेरी शंकर रायपुर को अपग्रेड करते हुए 18 नवीन पदों के सृजन हेतु बजट में एक करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने के कहा कि प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सूरजपुर एवं गरियाबंद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के साथ ही जिला कोण्डागांव, सुकमा एवं बलरामपुर के विकासखण्ड कुसमी के बाइट को उन्नत करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बनाए जाने का प्रावधान है। इस हेतु प्रति संस्था 41 पदों की स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट में तीन करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग में अच्छे काम-काज और प्रशासनिक नियंत्रण के लिए हमारी सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए नवा रायपुर में प्रशासनिक कम्पोजिट बिल्डिंग प्रारंभ करने के लिए एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इस भवन में लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा, संस्कृत विद्यामण्डलम्, मदरसा बोर्ड, शिक्षा आयोग, पाठ्यपुस्तक निगम और माध्यमिक शिक्षा मण्डल आदि के कार्यालय संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालयों का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में स्मार्ट क्लास के तहत इंटरनेट प्रोजेक्टर की सहायता से शिक्षा प्रदान किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों द्वारा अध्ययन, अध्यापन, शैक्षणिक मूल्यांकन की नियमित एवं त्वरित मॉनिटरिंग के लिए केन्द्रीयकृत विद्या समीक्षा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि सरस्वती सायकल योजना के तहत अब 9वीं कक्षा के सभी छात्राओं को निःशुल्क सायकल दी जाएगी। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति संत शिरोमणि गुरू घासीदास, अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति को वीर गुण्डाधुर के नाम पर किए जाने की घोषणा की। 

    मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इनमें प्राध्यापक के 595, सहायक प्राध्यापक के 2150, क्रीडा अधिकारी के 130, ग्रंथपाल 130 एवं तृतीय श्रेणी के 350 और चतुर्थ श्रेणी के 930 पद शामिल हैं। राज्य के 15 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातक विषय संकाय एवं 23 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर संकाय प्रारंभ करने के लिए बजट में 5 करोड़ 80 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के 12 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 12 करोड़ एवं 9 महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि शासकीय महाविद्यालय दुर्गकोंदल जिला-कांकेर एवं भोपालपट्नम् जिला बीजापुर में छात्रावास भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ रूपए और 50 शासकीय महाविद्यालयों में शौचालय निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए मासिक ट्रैवल्स अलाउंस देने की सुविधा शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। जिसके तहत प्रदेश के तीन लाख विद्यार्थियों को 6000 रूपए प्रतिवर्ष डीबीटी से सीधे उनके खाते में भुगतान की जाएगी। प्रदेश के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जैसै- यूपीएससी, पीएससी, सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा की कोचिंग के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। 

    मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के वार्षिक अनुदान राशि में वृद्धि की गई है। जिसके तहत शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के लिए 450 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 10 करोड़, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के लिए 39 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 44 करोड़, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के लिए 2 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संस्कृति विभाग से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में पद्मश्री प्राप्त कलाकारों को प्रतिमाह 25 हजार रूपए पेंशन दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय लोककला महोत्सव‘ के नाम से राज्य के तीन स्थानों- रायपुर, सिरपुर, चक्रधर महाराज की भूमि रायगढ़ में भव्य महोत्सव का आयोजन करेंगे। इस आयोजन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकरों को आमंत्रित कर छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश में एक सांस्कृतिक रूप से बनेगी। उन्होंने कहा कि ‘राजिम कुंभ कल्प‘ मेला को भव्य रूप प्रदान करने बजट में 37 करोड़ रूपए, सिरपुर का सांस्कृति विकास के लिए 1 करोड़ 28 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के रायपुर में व्यतीत जीवन काल को चिरस्मरणीय बनाने उनके निवास स्थान वर्तमान डे-भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बजट में 4 करोड़ 80 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में प्रदेश का राजकीय मानव संग्रहालय की स्थापना के लिए 8 करोड़ 64 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों एवं मुख्य पर्यटन स्थलों में गढ़कलेवा का विस्तार कर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खान-पान व्यंजनों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। इसके लिए बजट में 2 करोड़ 12 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कलाकार कल्याण कोषण योजना के तहत राज्य के ख्याति प्राप्त किन्तु अर्थाभावग्रस्त साहित्यकारों एवं कलाकारों और उनके परिजनों के लंबी तथा गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा दैवीय विपत्ती के स्थिति में दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है, वहीं निधन होने पर 25 हजार की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 1 लाख रूपए किया गया है। कलाकारों के मासिक पेंशन को 2000 रूपए से बढ़ाकर 5000 रूपए प्रतिमाह कर दिया गया है। गोड़ी भाषा के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। 

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा करायी जाएगी। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रभु श्रीराम की गाथा को प्रदर्शित करते हुए ‘प्रधानमंत्री श्री रामलला गाथा केन्द्र‘ का निर्माण किया जाएगा। अयोध्या धाम में राज्य के श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ माता कौशल्या धाम भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार तिरूपति, जगन्नाथ पुरी में भी छत्तीसगढ़ धाम बनाया जाएगा। राजिम पंचकोशी परिक्रमा परिपथ विकास हेतु 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि गिरौदपुरी धाम में छाता पहाड़ को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार गुरू बालक दास शहादत स्थल बांधा मुंगेली का पर्यटन विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैनपाट को छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से जाना जाता है और इसे शिमला-मनाली के मालरोड के तर्ज पर हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ में पांच शक्तिपीठों- कुदरगढ़ जिला सूरजपुर, चंद्रहासिनी चंन्द्रपुर जिला-सक्ती, महामाया रतनपुर जिला-बिलासपुर, दंतेश्वरी जिला दंतेवाड़ा और बम्लेशवरी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस योजना पर लगभग 112 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत संभावित है। इस वर्ष बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के विभाग के अनुदान मांगों के संबंध में बस्तर के मांझी एवं चालकियों के सम्मान निधि राशि क्रमशः 2000 रूपए से बढ़ाकर 2500 रूपए एवं 1500 रूपए से बढ़ाकर 2000 रूपए करने की घोषणा की। इसी प्रकार बस्तर के कार्यकारिणी मेम्बरीनों के मानदेय भी प्रतिमाह 1100 से बढ़ाकर 1500 रूपए किया जाएगा। मेम्बरीनों के 50 साधारण सदस्यों को 1500 से बढ़ाकर 2000 रूपए वाषिक मानदेय दिया जाएगा। बस्तर दशहरा के 80 परगनों में 80 चालकी मेम्बर, काछनदेवी, रैलादेवी गुरूमाय 10 सदस्य कोठीपुजारी के 6 सदस्य, मुण्डाबाज वादक के 30 सदस्य रथ संचालन संवाहक 7 सदस्य के लिए 1500 रूपए वार्षिक सम्मान निधि की स्वीकृति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को कैलाश मानसरोवर की यात्रा हेतु प्रति यात्री 50 हजार रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि को बढ़ाकर 1 लाख रूपए दिया जाएगा। इसी प्रकार सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के लिए वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत तक आर्थिक सहायता अनुदान दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : शिक्षकों की बड़ी लापरवाही...तीन शिक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर :  जिले के मस्तूरी ब्लाॅक के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा, दर्राभांठा से शिक्षको की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद शाला परिसर से लगे तालाब में डूबने से 2 मासूम छात्रों की मौत हो गई। मामले में स्कूल के तीन लापरवाह शिक्षको को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले दोनों बच्चे देखरेख के अभाव में दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल परिसर के पास तालाब की ओर गए। कुछ देर बाद तालाब में डूबने से उनकी मौत की खबर आई। स्कूल अवधि में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर
3 शिक्षकों संतोष भोई, धनेश्वरी प्रधान एवं कंचन नवरंग को निलंबित कर दिया गया है। तीनों सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से हैं। आगामी व्यवस्था तक मिडिल स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही तीनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मस्तुरी में संलग्न किया गया है।

 
 
 
 

और पढ़ें ...

CRIME : बच्चे की गला दबाकर हत्या, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने ली जान

बस्तर। जिले में 9 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पड़ोसी ने ही उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपी बच्चे को अपने साथ घुमाता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा का रहने वाला वेद वर्मा मंगलवार को अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला युवक नितेश कुशवाह (19) उसके पास पहुंचा। नितेश ने बच्चे को जगदलपुर घुमाने की बात कही और अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। नितेश बच्चे को लेकर दिन भर शहर में घूमता रहा, उसे होटल में खाना भी खिलाया। इसके बाद वो अपने दोस्त हंसराज के साथ बच्चे को पल्ली नाके के पास ले आया। यहां देर शाम दोस्त के साथ मिलकर नितेश ने बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद उसका गला भी रेता। हत्या के बाद बच्चे का शव वहीं फेंककर दोनों फरार हो गए।

जब वेद रात भर घर नहीं लौटा, तो परिजन ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह पल्ली नाके के पास उसकी लाश मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहीं, बच्चे की हत्या के बाद परिजनों ने शक के आधार पर पड़ोसी नितेश को पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में बच्चे के परिवार से पुरानी रंजिश का पता चला है।

और पढ़ें ...

सिरफिरे आशिक की करतूत ने ले ली लड़की की जान, बार-बार लड़की से कर रहा था प्यार का इजहार, फिर….

 कोरबा। कोरबा में वैलेंटाइनइ डे से एक दिन पहले ही एक लड़की ने सिरफिर आशिक की करतूत से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अक्सर लड़की को काॅल कर अपने प्यार का इजहार करता था। लड़की ने जब काॅल रिसीव करना बंद कर दिया, तो लड़की उसके घर तक के बाहर पहुंचकर उसे परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर लड़की ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

युवती द्वारा आत्महत्या का ये मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिला के पंतोरा का रहना वाला बिट्टू श्रीवास नामक युवक उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। पिछले एक साल से वह युवती को लगातार अपने प्यार का इजहार कर परेशान कर रहा था। लेकिन युवती द्वारा उसे हर बार मना किया जाता रहा। बावजूद इसके बिट्टू श्रीवास ना केवल युवती बल्कि उसके घर वालों को फोन कर अक्सर परेशान किया करता था। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी जब फोन नहीं उठाती, तो युवक उसके घर के बाहर तक पहुंच जाता था।

सिरफिरे आशिक बिट्टू के एक तरफा प्यार की हरकतों से युवती काफी परेशान हो गयी थी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे को लेकर भी आरोपी युवक द्वारा युवती को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिससे तंग आकर युवती ने घर पर रखी कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर युवती को आनन फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवती की मंगलवार को मौत हो गयी।

जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पंतोरा निवासी बिट्टू श्रीवास के खिलाफ युवती के परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच पूरी होते ही आरोपी सिरफिरे आशिक को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

और पढ़ें ...

CG POLICE TRANSFER : कई थाना प्रभारियों का ट्रांसफर...एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

 CG Police Transfer: सक्ती जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. जिले की नई एसपी अंकिता शर्मा ने मंगलवार को जिले के 4 थानों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर का ऑर्डर जारी किया हैं. जिसमें 8 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों का नाम शामिल है. आदेश के मुताबिक डभरा, चंद्रपुर, नगरदा और हसौद के थाना प्रभारी बदले गए है. इसके अलावा जिले में यातायात, महिला सेल और अजाक के लिए निरीक्षक नयुक्त किए गए है.

देखें आदेश 

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक का गला रेता

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का निवासी था।  मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

 जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने युवक को गांव से अगवाकर जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर बताकर गला रेत दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें ...

एमएसएमई को 45 दिन के अंदर भुगतान के विषय पर कैट ने आज केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती सीथारमन जी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा - अमर पारवानी

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि आय कर के क़ानून 43(बी)एच को लेकर प्रदेश सहित देश भर के व्यापारियों में उपजी चिंताओं को लेकर कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमन जी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,  अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट ने इस विषय पर एक ज्ञापन देकर कहा कि देश का व्यापारी वर्ग सरकार के इस कदम का स्वागत करता है जी व्यापारियों के बृहद हित में है किंतु अभी देश भर में व्यापारियों को इसकी जानकारी न होने से इस क़ानून की पालना में परेशानियाँ आ रही है, इस दृष्टि से उन्होंने आग्रह किया कि इस क़ानून को एक वर्ष के लिए स्थगित किया जाये।

श्रीमती सीतारमन ने इस विषय पर व्यापारियों की चिंताओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बेहद संवेदनशील है और इस मामले पर पूर्ण रूप से विचार किया जाएगा।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कैट ने अपने ज्ञापन में कहा है कि सरकार का यह निर्णय स्वागतयोग्य है क्योंकि आय कर क़ानून में इस धारा के जुड़ने से अब एमएसएमई सेक्टर को अपने द्वारा दिये गये माल का पेमेंट भुगतान अधिकतम 45 दिनों में मिल जाएगा जिससे व्यापारियों का पूँजी प्रवाह रुकेगा नहीं, किंतु अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह क़ानून व्यापारियों पर लागू होगा अथवा नहीं वहीं जैसी क़ानून से जुड़े अन्य अनेक विषय हैं, जिनका स्पष्टीकरण आवश्यक है, ताकि क़ानून की पालना की जा सके।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने बताया कि कैट ने आग्रह किया है कि जब तक इस क़ानून से संबंधित विषयों पर स्पष्टीकरण न आ जाए तथा देश भर में व्यापारियों को जेसी क़ानून के बारे में पर्याप्त जानकारी न मिल जाये, तब तक इस क़ानून को स्थगित रखा जाये। कैट ने सरकार से आग्रह किया है कि इस क़ानून को 1 अप्रैल, 2024 की बजाय 1 अप्रैल, 2025 से लागू किया जाये अर्थात् फ़िलहाल इस क़ानून को 1 वर्ष के लिए स्थगित किया जाये।

श्री पारवानी एवं श्री दोशी ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर के व्यापार में वित्तीय समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 के बजट में आय कर की धारा 43(बी) में संशोधन करते हुए धारा एच को जोड़ा था जिसका उद्देश्य एमएसएमई को समय पर अपने दिये हुए माल का भुगतान सुनिश्चित करना था जो की सरकार का एक बड़ा कदम है और लोगों को पेमेंट के मामले में काफ़ी सुविधा होगी । लेकिन एक लंबे समय तक इस क़ानून के विषय में लोगों को जानकारी न होने के कारण तथा कुछ स्तिथि स्पष्ट न होने की वजह से एक भ्रम की स्तिथि बनी हुई है, जिसको स्पष्ट करना आवश्यक है और इस दृष्टि से कैट ने क़ानून के इस प्रावधान को एक वर्ष के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है और इसी बीच आय कर विभाग, एमएसएमई मंत्रालय एवं व्यापारी संगठन संयुक्त रूप से व्यापारियों को इस क़ानून के बारे में जानकारी देने के लिए व्यापक अभियान चलायें, यह भी आग्रह कैट ने किया है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद  सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री कौशिक, राजेश मूणत, ख़ुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...इस मामले में हुई कार्रवाई

दुर्ग। जिले की एंटी क्राइम और सायबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। NDPS एक्ट के एक मामले में आरक्षक अरविंद मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के चलते की एसपी ने ये कार्रवाई है। एसपी दुर्ग ने 13 फरवरी को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश में लिखा है कि आरक्षक क्रमांक 547 अरविंद मिश्रा एसीसीयू भिलाई दुर्ग में पदस्थ है। थाना खुर्सीपार में दर्ज एक एनडीपीएस के मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसे लेकर एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।

एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड करने के साथ ही उसके खिलाफ जांच की जिम्मेदारी दुर्ग के क्राइम डीएसपी राजीव शर्मा को दी है। एसपी ने राजीव शर्मा को 7 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

और पढ़ें ...

सहायक वर्ग-03, स्टेनो टाइपिस्ट, वाहन चालक एवं भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु 24 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

राजस्व विभाग अंतर्गत जिला प्रशासन महासमुंद के लिए सहायक वर्ग-03, स्टेनो टाइपिस्ट, वाहन चालक एवं भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची तैयार कर प्रकाशित किया गया है। अपर कलेक्टर  निर्भय साहू ने बताया कि आवेदक 24 फरवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय कलेक्टर, वित्त स्थापना शाखा महासमुंद कक्ष क्रमांक 19 में उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रमाणित दस्तावेज सहित निर्धारित प्रपत्र में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

और पढ़ें ...

जिला खनिज संस्थान न्यास, शासी परिषद की बैठक संपन्न

जिला खनिज संस्थान न्यास, शासी परिषद की बैठक आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में परिषद की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद  विजय बघेल, विधायक अहिवारा  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं विधायक दुर्ग शहर  गजेन्द्र यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव और वैशाली नगर विधायक के प्रतिनिधि श्री प्रेमचंद देवांगन भी सम्मिलित हुए। बैठक में परिषद के सदस्य सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अश्वनी देवांगन द्वारा डी.एम.एफ. प्रबंधकारिणी समिति और शासी परिषद के संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात् शासी परिषद की पूर्व बैठक में  अनुमोदित कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने, अप्रारंभ कार्य पुनः प्रारंभ किये जाने, अप्रारंभ कार्य निरस्त किये जाने तथा अतिरिक्त कार्य आदि के संबंध में रायशुमारी की गई। तत्पश्चात् परिषद द्वारा पूर्व स्वीकृत कार्यों के लिए नये सिरे से प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। सांसद श्री बघेल ने विधायकों से विधानसभावार कार्यों का प्रस्ताव आमंत्रित किया। साथ ही प्रस्ताव प्राप्त होते ही कलेक्टर एवं सी.ई.ओ. द्वारा शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाने की बातें कही ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पूर्व कार्य प्रारंभ हो सकें। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त  देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त  आशीष देवांगन, नगर निगम भिलाई-3 चरौदा के आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी, निर्माण कार्य एजेंसी विभाग के अधिकारी सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
 

और पढ़ें ...

*मध्यान्ह भोजन के लिए हरी सब्जी का प्रबंध किसानों के खेतों से किया जाए-कलेक्टर*

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभागृह में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें कलेक्टर ने मुख्य रूप से स्थानीय महिला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित योजनाओं एवं शालाओं में सुरक्षित किचन-सह-भंडार की उपलब्धता व शालाओं में पोषण वाटिका किचन गार्डन विकसित करने के संबंध में समीक्षा की। शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ संचालित करने को कहा।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिन स्कूलों में किचन गार्डन नही है वहां स्कूल के प्राचार्य से समन्वय बनाकर किचन गार्डन व सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्होंने किचन भंडार की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन स्कूलों में किचन भंडार जर्जर है उसका शीघ्र मरम्मत कर अपूर्ण भंडार कक्ष को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषण) महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जाता है तथा सहायिका के माध्यम से छात्रों को खाना परोसा जाता है। उन्होंने शाला स्तर पर शालेय स्टाफ तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि बाजारों से जो हरी सब्जियां खरीद के लाते हैं उसके स्थान पर हरी सब्जी का प्रबंध किसानों के खेतों से किया जाए, ताकि बच्चों को ताजी हरी सब्जियां प्राप्त हो सके। साथ ही शाला के बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।  
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषण) योजना अन्तर्गत शालाओं में गरम भोजन तैयार कर छात्रो को दिये जाने की व्यवस्था के तहत शालाओ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषण) का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह तथा दुर्ग विकासखंड के नगरीय क्षेत्र में स्व सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जाता है एवं भिलाई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में एन0जी0ओ0 (अक्षय पात्र फाउण्डेशन सेक्टर 06 भिलाई) द्वारा संचालन किया जाता है। सभी शासकीय, स्थानीय निकाय, अनुदान प्राप्त शालाओं में अध्ययनरत उपस्थित विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन प्रदाय किया जाता है। समूह द्वारा रसोईयो के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए स्थानीय मीनू एवम् मौसम अनुसार हरी सब्जी की उपलब्धता के आधार पर खाना तैयार कर छात्रों को प्रतिदिवस दिया जाता है। कलेक्टर ने इस संबंध में कहा कि स्थानीय किसानो के बाड़ी से सब्जी लिया जाए, ताकि बच्चों को ताजी हरी सब्जियां प्राप्त हो सके।  
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी 2024 को राज्य के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों/शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियो को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराया गया है। मॉप दिवस 15 फरवरी 2024 का आयोजित किया जायेगा। जिसमें कार्यक्रम के दौरान छुटे हुए बच्चों को दवा सेवन कराया जा रहा है। कृमिनाशक दवा खिलाने में कोई बच्चे छुटे न इसका विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अश्वनी देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी  अभय जायसवाल सहित सभी विकासखण्ड के ब्लॉक अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...