प्रदेश
*श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा मुंगेली में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय*
बिलासपुर कोरबा लोकल ट्रेन के AC कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 में बिलासपुर कोरबा लोकल ट्रेन के AC कोच के बोगी में आग लग गई। आग लगने से मौके पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे RPF के जवान और रेलवे अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजे बिलासपुर कोरबा लोकल ट्रेन कोरबा के लिए रवाना होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 2 में खड़ी थी। तभी AC कोच M1 में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग की वजह से कोच के सीट, बेडरोल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रथम दृष्टया आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल घटना की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग लगने की वजह क्या थी।
TRANSFER : SP ने 4 ASI, 23 प्रधान आरक्षक समेत 27 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट…
जशपुर : जशपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिसका आदेश पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक चार ASI, 23 प्रधान आरक्षक सहित 27 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है.


जन अपेक्षाओं के विपरीत, झूठे सपने और खोखले दावों का घोर निराशाजनक बजट
छत्तीसगढ़ बजट 2024 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार का पहला बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक रहा है, ना इसमें युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोड मैप दिख रहा है, ना ही महंगाई से निपटने कोई ठोस रणनीति है। 1 लाख़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा था, लेकिन बजट में नई नौकरियों के लिए कोई प्रावधान नहीं हैं, उल्टे बेरोजगारी भत्ता की राशि खा गए। कॉलेज जाने वाले छात्रों से वादा था यात्रा भत्ता देने का जिसके लिए कोई बजट प्रावधान नहीं है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा करने वाले भाजपाई गैस सब्सिडी के लिए एक रुपए का भी बजट प्रावधान नहीं कर पाए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बजट 1 साल के लिए होता है, लेकिन झांसा 2047 तक का? छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत आज का बजट अभिभाषण पूरी तरह से भाजपा के चुनावी जुमलो की तरह ही था। झूठ और लफ्फाजी के कसीदे पढ़े गए। मोदी की चरण वंदना में समर्पित इस बजट में छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र सरकार की अपेक्षा और भेदभाव का कोई जिक्र नहीं था। केंद्रीय करों में रोके गए राज्य की हिस्सेदारी और कोल की रायल्टी के पेनल्टी का पैसा वर्षों से लंबित है उस पर एक शब्द भी नहीं बोल पाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रस्तुत पिछले बजट में छत्तीसगढ़ में चार-चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की व्यवस्था दी गई थी इस बजट में एक भी नया मेडिकल कॉलेज या इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का प्रावधान नहीं है। 25 लाख तक विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित थी, हमर अस्पताल, हमार लैब, हाट बाजार क्लिनिक, मोहल्ला क्लीनिक, स्लम स्वास्थ्य चिकित्सा योजना संचालित थी। पिछले बजट में 19488 करोड़ का प्रावधान शिक्षा के लिए रखा गया था जो कुल बजट का 19.4 प्रतिशत था इस बजट में यह राशि घटाकर 15.95 प्रतिशत कर दिया गया है। जो लक्ष्य या जीडीपी दुगना करने का बताया जा रहा है, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने करके दिखाया है। राज्य की जीएसडीपी 2017-18 में मात्र 2 लाख़ 70 हजार करोड़ थी जो बढ़कर पूर्ववर्ती कांग्रेस के शासनकाल में ही 5 लाख 9 हजार करोड़ तक हो गया, अर्थात कांग्रेस के 5 साल में राज्य का जीडीपी दुगुना हुआ था। विगत 3 वर्षों से प्रदेश सरकार ने कोई नया कर्ज नहीं लिया था, भाजपा की सरकार आते ही पिछले 2 महीने में चार बार नया कर्ज लिया गया, 5000 करोड़ से अधिक का नया कर्ज अब तक विष्णु देव साय सरकार ले चुकी है। 2022-23 में राजस्व आधिक्य 2661 करोड़, 2023-24 में 3500 करोड़, इस बार राजस्व आधिक्य घटकर मात्र 1060 करोड़। कुल मिलाकर विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट ने छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है।
साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए दो बड़े फैसले
रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर के मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बता दें यह कैबिनेट की बैठक बजट पेश करने के पहले राखी गई थी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें शामिल हैं –
- छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के शहर राजिम के वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है।
- मंत्रिपरिषद की बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला के स्थान पर राजिम कुंभ (कल्प) मेला आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
इसके लिए छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला अधिनियम 2006 को संशोधित करने हेतु ‘‘छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला‘‘ (संशोधन विधेयक 2024) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। - राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत होने से राजिम मेले की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- प्रदेश में जल प्रदूषण के निवारण तथा नियंत्रण और जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार द्वारा जल (प्रदूषण का निवारण तथा नियंत्रण) संशोधन विधेयक 2023 के संबंध में विधानसभा में रेजोल्यूशन लाने का निर्णय लिया गया।
CG budget 2024
महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूध्द भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का रास्ता खुलेगा और वह तेजी से अपनी क्षमताओं का विकास कर सकेगी। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो, आवेदन के कलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो, को मिलेगा एवं महतारी वंदन योजना के तहत् जिले में पात्र महिला हितग्राहियों से फार्म जमा करने की प्रकिया आज चौथे दिन भी जारी रहा है, जिसमें महिलाओं में योजना का लाभ लेने के लिए काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।
महतारी वंदन योजना का आवेदन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के व्दारा निःशुल्क वार्ड / ग्राम पंचायत में दिया जा रहा है, वही आवेदिकाओं व्दारा आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों में जमा किया जा रहा है, जिसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदनों का सत्यापन कर उसे महतारी वंदन योजना के सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन एन्ट्री किया जा रहा है। आवेदन को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। फर्जी साइट भी वायरल हो रहा है। हितग्राहियों को सचेत किया गया है कि इस तरह फर्जी साइट में फार्म न भरें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाएं काफी संख्या में आवेदन भरने पहुँच रही है। जिले में ऑनलाईन फार्म और ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। जिला स्तर पर फार्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि महिलाओं को फार्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के हितग्राही 05 फरवरी से आगामी 20 फरवरी 2024 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप्प के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत फार्म आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी स्तर पर सहित परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय में उपलब्ध है। चौथे दिवस भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरने महिलाएं उमड़ पड़ी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फार्म भरा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
CG GOVT JOBS: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर सीधी भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
धमतरी : नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। बाल विकास परियोजना कुरूद में आंगनबाड़ी केंन्द्र में भर्ती किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी तक सीधे कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र चर्रा, करगा, अटंग, तर्रागोंदी, कोसमर्रा, गोबरा और भुसरेंगा में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिये आगामी 21 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
BIG BREAKING : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को, 894 परीक्षार्थी होंगे शामिल
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा 11 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा। जिले मे परीक्षा हेतु तीन परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 894 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी ने परीक्षा केन्द्रों में पूर्ण तैयारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।
शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 350 परीक्षार्थी, रामकृश्ण मिशन स्वामी विवेकानंद एजुकेशन कांप्लेक्स में 300 परीक्षार्थी और शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बंगलापारा में 244 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
BREAKING : जिला स्थापना दिवस पर रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के स्थापना दिवस पर अवकाश रहेगा। 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस पर अवकाश का ऐलान किया गाय है। इस संबंध में कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने निर्देश जारी कर दियाहै। दरअसल 2 जनवरी 2024 को राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी की थी। तीन स्थानीय अवकाश में से एक अवकाश 2 सितंबर 2024 को पोला को लेकर था। उस स्थानीय अवकाश को संशोधित किया गया है। अब 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश जिला स्थापना दिवस पर रहेगा।

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार, कई विस्फोटक सामग्री बरामद
नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला नारायणपुर से डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु माड़ क्षेत्र में रवाना हुए थे। तभी माओवादियों के द्वारा बेड़मामेटा जंगल में पुलिस पार्टी को जान से मारकर हथियार लूटने की नीयत से सुरक्षा बल पर फायरिंग किया गया। सुरक्षा बल के द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही किया गया। मुठभेड़ पश्चात क्षेत्र की सर्चिंग करने पर 03 संदग्धि व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर जिन्होने अपना नाग 1- रानू पोड़ियाम निवासी बेड़मामेटा 2. सुधराम मण्डावी निवासी कट्टाकाल एवं 3- विजय पोडियाम निवासी बेड़मामेटा का होना बताये, जिनके कब्जे से मौक पर 03 नग भरमार बंदुक, डेटोनेटर, बैटरी, बिजली वायर एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में एसपी आहिरे, चोरी का 3 टन कोयला सहित 1 आरोपी पकड़ाया
जगदलपुर : राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल को खूब भाया बस्तर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल के अधिकारी बस्तर क्षेत्र के भ्रमण में पहुंचे हैं। अध्ययन दल ने बस्तर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। इस दौरान अध्ययन दल ने दंतेवाड़ा के पर्यटन स्थल, बस्तर जिले के चित्रकोट, कुटुमसर का भ्रमण किया। बुधवार की शाम को आसना स्थित बादल अकादमी में बस्तर की प्रमुख पारंपरिक लोक नृत्य और लोक गीत की प्रस्तुति देखकर लोक कलाकारों का हौसला-अफजाई की।
ज्ञात हो की राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का अध्ययन दल एक वर्षीय पाठ्यक्रम में शामिल 6 सप्ताह के अंडर स्टैंडिंग इंडिया मॉड्यूल के तहत 120 अधिकारियों का दल 8-8 अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहा है। इसी क्रम में 16 अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ पहुंचा है, जो प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं सहित राज्य में हो रहे विकास कार्यों और गतिविधियों का अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताओं सहित जनजातीय बाहुल्य इलाकों के विशेष संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियांें के साथ राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, महिला सशक्तिकरण के साथ ही विकास से जुड़े विषयों पर अध्ययन दल द्वारा अवलोकन किया जा रहा है।
अध्ययन दल में शामिल पांच मित्र देशों-अमेरिका, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, बांग्लादेश और नेपाल के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ और बस्तर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य खूब भाया है। उन्होंने बताया कि साथी अधिकारी छत्तीसगढ़ की इस सुन्दर यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक और खुश हैं। अध्ययन दल में दल प्रभारी मेजर जनरल सामर्थ्य नागर के नेतृत्व में आईपीएस श्री मानविन्दर सिंह भाटिया, एयर कमोडोर भुवन माथुर, ब्रिगेडियर वैभव मिश्रा,वैभव अग्रवाल, एस. सेन, विक्रांत पाटिल, टी. के. मिश्रा, व्ही. गणपति, बांग्लादेश से आए कमोडोर मोहम्मद फैजल हक, सऊदी अरब से कर्नल युसुफ बिन गाजी अल ओतैबी, नेपाल से कर्नल बिमल कुमार बासनेत, कजाकिस्तान से कर्नल जोल्डस नेसिपबायेव, अमेरिका से कर्नल डाना डेमर, डीआरडीओ से डॉ. कमल किशोर पंत, आईएनएएस से कंवल सिंह शामिल है। बस्तर में कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी. कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारियों ने बस्तर की सामाजिक-सांस्कृतिक विशिष्टताओं सहित विभिन्न विकास गतिविधियों से अध्ययन दल को अवगत कराया।
गुरुवार की सुबह अध्ययन दल ने जगदलपुर शहर के समीप बुरूंदवाडा सेमरा स्थित एमआरएफ (समृद्धि) का अवलोकन किया। उन्होंने एमआरएफ सेंटर की गतिविधियों का जायजा लेकर कचरा और वेस्ट मेटेरियल के प्रबंधन के लिए प्रशासन द्वारा किए नवाचार की सराहना किए। सेंटर में वेस्ट मेटेरियल से निर्मित जैकेट के संबंध में अतिथियों को अवगत करवाया गया।
राम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुगण का उत्साह देखकर मन आनंदित है :धरमलाल कौशिक
दुर्ग रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के आम जनमानस और कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुई ट्रेन को कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ,दयाल दास बघेल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव ,ईश्वर साहू भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदेश अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,महेश वर्मा उपस्थित रहे। यात्रा करने वालों में राम भक्त ढोल मंजीरे मंजर लेकर जय श्री राम के घोष के साथ बड़ी उत्सुकता के साथ रवाना हुए पूरा दुर्ग रेलवे स्टेशन कहे तो राम मय हो चुका था।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से प्रदेश में आस्था स्पेशल ट्रेन की प्रथम यात्री ट्रेन आज राम भक्तों को लेकर दुर्ग से रवाना हुई। 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह अविस्मरणीय पल है कई पीढ़ियां गुजर गई राम लला के दर्शन के इंतजार में और दर्शन का सौभाग्य तो प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के इच्छा शक्ति के कारण मिला। मैं जाने वाले समस्त राम भक्तों स्वागत अभिनंदन करता हूं साथ ही प्रभु श्री राम से कामना करता हूं देश एवं प्रदेश में अपना स्नेह आशीर्वाद बनाए रखें।
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भांचा श्री राम के ननिहाल से प्रथम ट्रेन रवाना हो चुकी है और अपने भांचा के दर्शन को ललायित छत्तीसगढ़ वासी है सबके मन में उनके प्रत्यक्ष दर्शन को लेकर उत्सुकता है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में आस्था स्पेशल ट्रेन अन्य यात्रियों को भी लेकर जाएगी हम लोगों ने चुनाव के पूर्व ही स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी अपने भांचा श्री राम के दर्शन करवाएगी।
कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि देश के प्रमुख विपक्षी पार्टिया हमेशा हमसे कहती थी मंदिर कब बनवाओगे ,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर प्रभु श्री राम की मूर्ति की स्थापना हो चुकी है प्रभु श्री राम की मनोहरम मूर्ति देखकर मन प्रफुल्लित एवं आनंदित हो जाता है।
राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के लगभग 1340 से अधिक लोग आज आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य स्टेशनों से राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना होंगे पूर्व में भी जानकारी प्रदान की गई थी कि उनके आने जाने और रहने और खाने की व्यवस्था ट्रेन मे आईआरटीसी के द्वारा की जाएगी और अयोध्या में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सारी व्यवस्थाएं होगी। प्रत्येक यात्री इस यात्रा को लेकर उत्सुक है और अपने भांचा श्री राम के मुख दर्शन को ललायित भी है
स्टेशन में जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार राजेंद्र कुमार, दिलीप साहू, विनायक नातु, अलका बाघमार कांतिलाल जैन मंत्री रोहित साहू आशीष निंमजे दीपक चोपड़ा कार्यालय मंत्री मनोज सोनी कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा अनूप सोनी प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया शह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड समस्त दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
