प्रदेश

Breaking : नक्सलियों ने ली हमले की जिम्मेदारी, मारे गए माओवादियों की तस्वीर भी की जारी…

बीजापुर. सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र टेकुलगुड़म में हुए नक्सली हमले को लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है. इस हमले में कंपनी नंबर दो की सेक्शन कमांडर माड़वी राजे और बटालियन सदस्य माड़वी बोज्जा की मौत हुई है. प्रेस नोट में इसकी जानकारी देते हुए नक्सलियों ने हमले में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर भी जारी की है.

बता दें कि मंगलवार को इसी हमले में तीन जवान शहीद हुए थे और 14 जवान घायल हुए हैं. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के बीजापुर दौरे के बीच नक्सलियों ने यह प्रेस नोट जारी किया है. माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता की ओर से जारी प्रेस नोट में नक्सलियों के बटालियन नंबर एक ने हमले की जिम्मेदारी ली है. साथ ही हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है.

तीन जवान हुए थे शहीद
बता दें कि मंगलवार को ही सुकमा और बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में नए सुरक्षा कैंप स्थापना के बाद जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त पर निकली कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के जवानों पर माओवादियों ने फायरिंग की. सुरक्षा बल ने भी माओवादियों के फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्यवाही की. सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गए. इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए हैं. वहीं 14 जवान घायल हैं. घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है. सभी का इलाज रायपुर में चल रहा है.

और पढ़ें ...

BREAKING : रिश्ते शर्मसार; भिलाई में पिता और मां ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

भिलाई : भिलाई जिले के कुम्हारी से मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ सौतेले पिता और सगी मां ने मिलकर 4 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

दरअसल सोतेला पिता मासूम को बीते दो तीन माह से पिटाई कर रहा था। बात बात पर मासूम की पिटाई करना आम बात हो गई थी। 31 जनवरी को भी उसके सौतेले पिता ने उसकी पिटाई की और इसमें मासूम की मां भी साथ थी।1 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मोहल्ले के निवासी हरिनाथ यादव की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने मासूम के सौतेले पिता मनप्रीत सिंह व उसकी मां गायत्री साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हव में लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे के गले से रस्सी को निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कुछ दिन पर मनप्रीत ने बच्चे की बेदम पिटाई की थी जिससे उसका होंठ फट गया था। लगातार इनकी हरकतों को लेकर शिकायत करने पर सन्नी सरदार ने इनसे मकान खाली करवा लिया।

और पढ़ें ...

BREAKING : किसान मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा, रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में संचालित किया जाएगा महाविद्यालय

नारायणपुर :  विशेष पिछड़ी अनुसूचित जनजाति अबुझमाड़िया बाहुल्य नारायणपुर जिला के मुख्यालय में संचालित रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में अब महाविद्यालय का संचालन भी किया जाएगा। शनिवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में आयोजित किसान मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इससे अब यहां अध्ययनरत अबुझमाड़िया बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा।
 
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किसान मेला के माध्यम से नारायणपुर जिले के किसानों के कल्याण के लिए बड़ी सुंदर पहल की गई है। निश्चित रूप से किसान भाई.बहनों को इस मेले से बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन ने ऐसे कठिन क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद गांव-गांव जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और रामकृष्ण मिशन के प्रयासों से यह अंचल अब पूरे देश-दुनिया में उल्लेखनीय कार्यों के कारण विख्यात हो रहा है। इस क्षेत्र के बच्चे और युवा मलखंब, तीरंदाजी और फुटबाल सहित विभिन्न खेलों में नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही इस क्षेत्र के युवा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के विकास में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है तथा छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है।। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पूंजी की समस्या को दूर करने का कार्य छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किया गया था। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को साहूकारी कर्ज के जाल से आजाद किया था। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण देने की परंपरा प्रारंभ की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फसल बीमा योजना का सरलीकरण किया। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार ने किसानों को धान के फसल को प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर पर खरीदने का निर्णय लिया है।
 
साय ने कहा कि कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी का वादा हमने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अभी हम लोगों ने किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान किया है तथा अंतर की राशि भी शीघ्र ही उनके खातों में पहुंचा दी जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न् अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर राज्य के 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। 5500 रुपए मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी का निर्णय भी केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है। राज्य में महतारी वंदन योजना शुरू करने के बारे में भी कैबिनेट में निर्णय ले लिया गया है। इस योजना में विवाहित माता.बहनों को साल में कुल 12000 रुपए की मदद उन्हें दी जाएगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के पक्के आवास के निर्माण के लिए स्वीकृति देने की गारंटी दी थी। इस गारंटी का भी अक्षरशः पालन करते हुए कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवासों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दे दी गई। इसके लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करके 3799 करोड़ रुपए का बजट भी पारित करा लिया गया है।  गुरुवार को केंद्र सरकार ने अपना अंतरिम बजट प्रस्तुत किया है। मोदी सरकार ने और 02 करोड़ पक्के आवास बनाने की घोषणा की है। इस घोषणा से छत्तीसगढ़ के सभी जरूरतमंद लोगों के लिए पक्के आवास की व्यवस्था हो जाएगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अबुझमाड़ जैसे अति पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए जो रोडमैप तैयार किया हैए उसकी सफलता में सेवाभावी संस्थानों का बड़ा योगदान होगा। अबुझमाड़िया जनजाति छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल है। ऐसी जनजातियों के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत इन जनजातियों को शिक्षाए स्वास्थ्यए बिजली, सड़क, पोषण, आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन जनजातियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खाते, गैस कनेक्शन आदि का लाभ दिया जा रहा है। सेवाभावी संस्थाओं और संगठनों के सहयोग से हम इन योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचा पाएंगे।
 
इस अवसर पर कृषि तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद और अन्य पदाधिकारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा कृषकगण उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

CM Vishnu Dev Sai ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

नारायणपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 28 लाख रुपए लागत 07 विकास कार्यों,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 4 करोड़ 61 लाख रुपए से स्थापित 09 सोलर आधारित नल जल योजनाओं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत साढ़े 6 लाख रुपए लागत के 03 कार्यों,जनपद पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत 75 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 94 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों तथा क्रेडा द्वारा 13 करोड़ 82 लाख रुपए लागत से स्थापित 88 सोलर ड्यूल पम्पों का लोकार्पण किया।

इसमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत 55 करोड़ 70 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 16 सड़क निर्माण कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा साढ़े 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बोरगांव नाला में आरआरसी पुलिया निर्माण एवं बोरगांव से बड़े जम्हरी पहुंच मार्ग निर्माण,अबूझमाड़ विकास अभिकरण के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजनान्तर्गत 01 करोड़ 58 लाख रुपए लागत से निर्मित की जाने वाली आंगनबाड़ी केन्द्र भवन झारावाही और जनजाति समूह योजना आवास निर्माण, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत साढ़े 17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 100 शैय्यायुक्त मातृत्व एवं शिशु अस्पताल नारायणपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन छोटेडोंगर,वन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से की जाने वाली नरवा विकास कार्यों, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 13 कार्यों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली 12 सोलर आधारित नल जल योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।

और पढ़ें ...

CM नीतीश की नई कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जाने किसे मिला कौन सा विभाग…

पटना। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जहां वित्त विभाग, तो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग का दायित्व दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण गृह विभाग अपने पास ही रखा है. इसे भी पढ़ें : मालदीव से भारत अपने सैनिकों को वापस बुलाने को तैयार, 10 मार्च तक लौटेगी पहली टुकड़ी…

बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल लाते हुए नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए के समर्थन से 28 जनवरी को 9वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. नई सरकार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के विरोधी विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले अब सीएम नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम के बीच विभागों को बंटवारा भी कर दिया है.

सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा अन्य मंत्रियों को भी विभाग बांट दिए गए हैं. श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है, जबकि सुमित सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संतोष सुमन को एससी-एसटी कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है.

मांझी ने बढ़ाई समस्या-
बिहार में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बीच सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने प्रेशर पॉलीटिक्स शुरू कर दिया है. मांझी ने कहा कि महागठबंधन ने सीएम पद के ऑफर के बावजूद उन्होंने एनडीए में रहने का ही फैसला किया. अब अगर उनकी पार्टी को एक और मंत्री पद नहीं मिलता तो ये अन्याय होगा. बता दें कि सरकार गठन के बाद ही मांझी के बेटे संतोष मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - 2 मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटकी मां, घर से एक साथ तीन लाशों को देखकर गांव में पसरा मातम

बालोद। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां पर एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली है. मामला बालोद जिले के ग्राम कोचेरा थाना गुरूर का है. अभी तक परिजनों के द्धारा किसी प्रकार का संदेह नहीं व्यक्त किया गया है. पुलिस की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लिखन साहू पिता पुनउ राम साहू उम्र 51 साल निवासी ग्राम कोचेरा थाना गुरूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज सुबह 9 बजे मेरी पत्नि कांती बाई का तबियत खराब होने से शासकीय अस्पताल गुरूर आया था पत्नि को अस्पताल मे भर्ती कराकर सामान लेने घर ग्राम कोचेरा करीबन 3 बजे आये और सामने के दरवाजा अंदर से बंद होने से बहु हेमलता को आवाज दिया। दरवाजा नहीं खोलने पर पीछे दरवाजा बाड़ी तरफ से जाकर खिड़की तरफ से देखा तो परछी के छत के हुक मे संतरा रंग के साड़ी टुकड़े से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या एवं बगल के हुक में पुत्र एवं पुत्री को हरे रंग के साडी के टुकड़े अलग अलग फंदे में लगा हुआ था। घटनास्थल का निरीक्षण अति पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनी फॉस एक्का थाना प्रभारी गुरूर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपस्थित होकर शव निरीक्षण की कार्यवाही किये है अबतक के जांच मे मृतको का फांसी लगाकर फौत होना पाया गया है किसी प्रकार के संदेह परिजनों के द्वारा व्यक्त नही किया गया है जांच जारी है।

और पढ़ें ...

नक्सलियों की बौखलाहट...पुल निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर जलकर खाक

नारायणपुर। जिले के कुरुषनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जीवलापदर गांव में पुल निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी को रवाना किये जाने की बात सामने आई है। पूरा मामला कुरूषनार थाना क्षेत्र का है।

नारायणपुर के अंदुरुनी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जीवलापदर में नक्सलियों ने देर रात सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की है, इन गाड़ियों को पुल निर्माण कार्य में लगाया गया था, जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया है उनमें टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर वाहन आदि शामिल हैं। इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा आगजनी के दौरान पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के एक बाइक को भी अपने साथ ले गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 50 की संख्या में हथियार बंद नक्सली आये हुए थे, घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से चले गए, फिलहाल इलाके में दहशत है, घटना देर शाम की बताई जा रही हैं।
 
और पढ़ें ...

केंद्रीय जेल बिलासपुर में सिम्स ने लगाए स्वास्थ्य शिविर...दो सौ कैदियों की कैंसर परीक्षण

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर/ विश्व कैंसर दिवस को ध्यान में रखते हुए सिम्स के कैंसर विभाग के द्वारा केंद्रीय जेल बिलासपुर में मुख और गले के कैंसर पर परीक्षण शिविर और अध्ययन शाला का आयोजन 2 फरवरी 2024 को किया गया था I सिम्स कैंसर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ चंद्रहास ध्रुव,डॉ हेमू टंडन,डॉ सुमन कुमार कुजूर और डॉ जागेश्वर सोनकर ने कैदियों को कैंसर से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दी I इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञों द्वारा लगभग 200 कैदियों का परीक्षण किया गया था I इस परिक्षण एवं कार्यशाला में कैदियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया I परीक्षण के दौरान कुछ कैदियों में कैंसर के लक्षण दिखाई दिए जिन्हें कैंसर की जांच के लिए सिम्स बुलाया गया है I जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने कैंसर विशेषज्ञों का स्वागत किया और भविष्य में कैंसर से सम्बधित परिक्षण एवं अध्ययन शाला के लिए आमंत्रित किया है I इस अवसर पर सभी कैंसर विशेषज्ञों ने खोमेश मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया I अध्ययन शाला के दौरान कैंसर विशेषज्ञों ने कोनी में बनने वाले राज्य कैंसर संस्थान का जिक्र बार-बार किया है I इस संस्थान के स्थापना से कैंसर रोगियों को एक ही छत के नीचे कैंसर के सभी प्रकार के डाइग्नोस्टिक टेस्ट और उन्नत एवं आधुनिक उपचार संभव हो पायेगा I यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा साबित होगा I डॉ. ध्रुव ने इसी प्रकार कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए समाज के सभी तबकों तक परिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित करने की बात कही है I
और पढ़ें ...

हत्या या आत्महत्या: फंदे पर लटकती मिली मां और दो बच्चों की लाश, मचा हड़कंप

बालोद।  जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहाँ एक घर में 3 लोगों की फंदे पर पर लटकती लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम हेमलता साहू उम्र 28 वर्ष है। वहीं उसके 2 बच्चों की उम्र 2 वर्ष और 4 वर्ष है। जब यह घटना घटित हुई तो महिला का पति तुमेश्वर साहू गुरुर काम करने गया हुआ था। करीब तीन बजे वह खाना खाने अपने घर आया, तब दरवाजा बंद था, जिसके बाद वह दीवार कूदकर घर के अंदर घुसा। जहां पत्नी और बच्चों की फंदे पर लटकती लाश मिली। तीनों के लाश देख तुमेश्वर के होश उड़ गए।

 बताया जा रहा है कि भाई-बहन एक ही फंदे पर और उनकी मां अलग फंदे पर लटकी मिली है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर  मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

खनिज और राजस्व विभाग की छापेमार कार्रवाई: 4 खदानों को किया सील, अवैध परिवहन करते 6 हाईवा जब्त

निरीक्षण के दौरान टीम ने उक्त चारों खदान मालिकों से विस्फोटक, पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा, किंतु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके चलते इन चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया.

रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त

खनिज विभाग ने बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया. वहीं राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों ने भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया. उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया.

और पढ़ें ...

आईटी की छापेमार कार्रवाई आज भी जारी...करोड़ों नगदी, जेवर और अहम दस्तावेज जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (Income Tax) की पिछले तीन दिनों से कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम ने बुधवार की सुबह प्रदेश भर में 45 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश के बड़े कारोबारियों और बिल्डर्स के ठिकानों पर IT की छापेमार कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम ने करोड़ों रुपये नगदी समेत, जेवर और अहम दस्तावेज जब्त किये हैं.

रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है. जिसमें चौहान बिल्डर्स, प्रदीप जैन, विजय जैन, संदीप जैन, पप्पू बंसल, चंद्रभान शेरवानी समेत 47 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. इन छापेमारी कार्रवाई में आयकर विभाग के सीनियर ऑफिसर भोपाल से रायपुर पहुंचे हुए हैं. बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के निज सहायक समेत रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने रेड में 2 करोड़ से अधिक नगदी, आभूषण समेत अहम दस्तावेज जब्त किये हैं. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर पड़ा आईटी का छापा

31 जनवरी की तड़के आयकर विभाग ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची है. वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर, तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों और दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में छापा पड़ा.

बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में भी आईटी की टीम ने दबिश दी. दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची. साथ ही भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एस के केजरीवाल के घर आईटी की टीम ने छापा मारा.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ -7 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले नाबालिग सहित 03 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नाबालिग की दुष्कर्म कर हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपितों को कारावास की सजा सुनाई। पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार के अंतर्गत ग्राम पौसरी का है, जोकि बहुचर्चित प्रकरण था। न्यायालय प्रशांत पाराशर, अपर जिला सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सो एक्ट बलौदा बाजार के द्वारा अपचारी बालक, बुधराबाई, और मुकेश उर्फ जगमोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपित को आजीवन कारावास से दंडित किया गया।

समीर अग्रवाल लोक अभियोजक जिला और सत्र न्यायालय बलौदा बाजार ने बताया कि ग्राम पौसरी की निवासी एक अनुसूचित जाति की सात वर्षीय नाबालिग 26 मई 2021 को अपने गांव में पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई। जब वह शाम तक वापस घर नहीं आई, तब उसके माता-पिता ने उसकी खोजबीन किया पर भी वह नहीं मिली। दूसरे दिन बालिका का शव गांव में लक्ष्मी नारायण वर्मा के बड़ी में स्थित कुआं में मिला। शव को बाहर निकाल कर देखा गया तो उसके दाहिने पैर में नीला रंग का प्लास्टिक रस्सी बंधा हुआ था। नाक से खून निकल रहा था। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।

दुष्कर्म कर मां साथ मिलकर की थी हत्या

विवेचना में यह पाया गया कि अपचारी बालक द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर के अपनी मां बुधरा भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दिया गया और अन्य आरोपित मुकेश उर्फ जगमोहन के साथ मिलकर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। अपराध पंजीकृत कर विवेचना अधिकारी महेश कुमार ध्रुव निरीक्षक एवं सुभाष दास एसडीओ पुलिस द्वारा विवेचना के पश्चात न्यायालय में अपचारी बालक और जगमोहन और बुधरा भाई के खिलाफ अभियोग पत्र पेश किया। अभियोजन के द्वारा न्यायालय के समक्ष 29 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया।वहीं मामले में सजा मिलने से स्वजन में राहत है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 घायल, 5 की हालत गंभीर

बीजापुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार ग्रामीण बीजापुर जिले के फुलगट्टा के रहने वाले हैं। सभी पारंपरिक नाचा दल के सदस्य हैं, जो मुसालूर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात पिकअप में सवार होकर सभी लोग घर लौट रहे थे, इसी दौरान नैमेड के पास मिंगाचल गांव के नजदीक गीदम की तरफ से आ रहे एक ट्रक से पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें संतु (30), मुन्ना (28), उरा (32) और राजकुमार (18) शामिल हैं। ये सभी फुलगट्टा के रहने वाले थे।

हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

कलेक्टर ने अपने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

एक दर्जन कर्मचारी अनुस्थित,वेतन काटने के निर्देश

हर कर्मचारी की पहचान के लिए टेबल पर हो नेम प्लेट

अपने घर की तरह साफ सुथरा रखें कार्यालय

 ज्यादा शुल्क लेने  की शिकायत पर चॉइस सेन्टर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

अधिकारी अपने कक्ष में रखें उपस्थिति पंजी

बिलासपुर,31जनवरी 2024/ कलेक्टर  अवनीश शरण ने आज संयुक्त जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और नया कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। साढ़े 11 बजे तक अनुपस्थित एक दर्जन कर्मचारियों को शोकॉज  नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण में उपस्थित थे।
       निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारियों के टेबल पर नेमप्लेट नहीं पाए गए,इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहचान के लिए हर कर्मचारी की टेबल उनका पदनाम युक्त नेम प्लेट अनिवार्य रूप से हो ताकि लोगों को उनको ढूंढने में सुविधा हो। कलेक्टर ने कहा कि उपस्थिति पूंजी अधिकारी के कक्ष में रखा जाए। किसी बाबू के टेबल पर नहीं होने चाहिए। अधिकारी देखें कि कर्मचारी यदि पहुंचने में आधे घंटे विलंब हो तो पंजी में चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार अनुपस्थित मानकर जरूरी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने श्रम विभाग के निरीक्षण में कुछ काम से आए श्रमिकों से भी मुलाकात की। शहर की एक महिला श्रमिक ने बताया कि कार्ड में नाम सुधार के लिए चॉइस सेन्टर द्वारा 50 रुपया लिया गया है। जबकि इस काम के लिए शासन द्वारा लगभग 30 रुपए शुल्क निर्धारित है। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चॉइस सेन्टर की आईडी जब्त करने के निर्देश श्रम आयुक्त को दिए। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई और दस्तावेजों के उचित रखरखाव पर जोर दिया। जैसे अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं, उसी तरह की साफ सफाई अपने कक्ष और कार्यालय की भी करने के  निर्देश दिए। कुछ राजस्व और श्रम निरीक्षकों के दौरे पर होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मोबाइल से उनसे संपर्क किया, और किस काम से दौरे पर निकले हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों से अपने मातहत कर्मचारियों पर समुचित नियंत्रण रखकर नियमानुसार शासकीय कार्य समय पर संपादित करने के सख्त निर्देश दिए।
इन कर्मचारियों को वेतन काटने मिला नोटिस
कलेक्टर जब कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे तब लगभग साढ़े 11 बजे तक जिला कार्यालय के 11 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्हें नोटिस जारी की गई है। इनमें 10 विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी और एक भृत्य शामिल हैं। जिन्हें नोटिस जारी की गई है, उनमें केके पड़वार सहायक अधीक्षक, श्रीमती सुषमा ताम्रकार सहायक वर्ग दो, प्रमोद दुबे सहायक वर्ग दो,रौनक शर्मा सहायक वर्ग दो, श्रीमती मेघा छाबड़ा, सहायक वर्ग दो, श्रीमती रीना सोनी सहायक वर्ग तीन, मनीष जायसवाल सहायक वर्ग तीन, श्रीमती शशि कैवर्त्य सहायक वर्ग तीन, श्रीमती दिव्या आयु, श्रीमती प्रीति राजगीर तथा भृत्य तुषार वैष्णव शामिल हैं।

और पढ़ें ...

सहायक जेल अधीक्षक नरेंद्र शर्मा हुए सेवनित विदाई समारोह में केंद्रीय जेल बिलासपुर खोमेश मांडवी फूल नारियल साल से सम्मानित किया

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

सहायक जेल अधीक्षक नरेंद्र शर्मा हुए सेवनित विदाई समारोह में केंद्रीय जेल बिलासपुर खोमेश मांडवी फूल नारियल साल से सम्मानित किया जेल अधीक्षक मांडवी के द्वारा उनके कार्यकाल का सारणी की गई इस मौके पर सहायक जेल अधीक्षक अजय बाजपेई फूल माला नारियल से स्वागत किया इस मौके पर केंद्रीय बिलासपुर कर्मचारी के द्वारा बैंड बाजा के साथ विदाई दी गई इस मौके पर कल्याण अधिकारी लाधिकारी महिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

और पढ़ें ...

झेरिया यादव समाज बरौदा महिला प्रकोष्ठ का गठन

झेरिया यादव समाज बरौदा का महत्वपूर्ण बैठक झेरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष रामलाल यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 28 जनवरी को झेरिया यादव समाज का भवन लोकार्पण, परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोग इसी तरह समाज को आगे बढ़़ाने के लिये समाज हित में काम करते रहे। जिला अध्यक्ष रामलाल यादव ने महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई बधाई एवं शुभकामनायें दी।


झेरिया यादव समाज बरौदा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोषी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिवेणी यादव, कोषाध्यक्ष चमेली यादव, उप कोषाध्यक्ष चित्ररेखा यादव, उपाध्यक्ष सरिता यादव, जयश्री यादव, सचिव सूरूचि यादव, महासचिव ज्योति यादव, सह-सचिव अनिता यादव, काव्या यादव, संगठन सचिव ललिता यादव, देवकुमारी यादव, झामिन यादव, संगठन मंत्री अमरिका यादव, प्रचार सचिव रूखमणी यादव, उषा यादव, कार्यकारी सदस्य बंसतीन यादव, परमेश्वरी यादव, तुलेश्वरी यादव, रोशनी यादव, संतोषी यादव, सावित्री यादव, वंदना यादव, तनुजा यादव, चुन्नी यादव, रूखमणी यादव, संरक्षक रजवंतीन यादव, मालती यादव, कमला यादव, गौतम यादव, उत्तरा यादव, सुनीता यादव, श्यामा यादव, उर्मिला यादव, सातो यादव, निर्मला यादव, यशोदा यादव, अमृत यादव, सरस्वती यादव, सरस्वती यादव, बिसंतीन यादव, देवकी यादव, बिमला यादव, महेतरीन यादव, देववती यादव को नियुक्त किया है।

बैठक में जिला संगठन मंत्री सेवा यादव, जिला संगठन सचिव विनोद यादव, बरौदा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप यादव, युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष गजानंद यादव, भिखारी यादव, पंचू यादव, अरूण यादव, चिंता यादव बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।
और पढ़ें ...