प्रदेश

**न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा -अल्का लांबा*

**न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा* * *न्याय यात्रा में महिलाओं की होगी सक्रिय भागीदारी- अल्का लांबा* भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसकी शुरुआत मणिपुर से 14 जनवरी को हुई है, यह छत्तीसगढ़ से लगभग 7 जिलों से होकर, 536 किमी की दूरी 5 दिन में तय करेगी, जिसमें महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका होगी। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार असम के मुख्यमंत्री ने प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा को रोकने का प्रयास किया, कॉलेज के अंदर नहीं जाने दिया मंदिर के भीतर प्रवेश नही करने दिया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभ - युवा, भागीदारी, नारी, किसान एवं श्रमिक न्याय है और न्याय का हक मिलने तक का नारा लेकर यह यात्रा निरंतर चल रही है, क्योंकि इन पांच स्तंभों के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने केवल अन्याय किया है। 10 साल के बाद 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विधेयक पारित होने के बाद भी महिलाओं को न्याय नहीं मिला है, अन्यथा 2024 के चुनाव के बाद 180 बहनें संसद के भीतर होती। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री के नाक के नीचे उनके निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में एक नाबालिग बच्ची के साथ बीजेपी के आईटी सेल के सदस्य रेप करते हैं और रेप के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं के संरक्षण में भाजपा के पक्ष में वोट मांगते है और प्रचार करते है। इसी प्रकार चाहे साक्षी मलिक हो, चाहे गुजरात में बिलकिस बानो हो महिलाओं को न्याय नहीं मिला हैं। आज बेरोजगारी, महंगाई, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, चीन से सरहद पर विवाद जनता के सामने है और जनता हताश है। जहां तक लोकतंत्र की बात है देश के इतिहास में पहली बार 150 सांसदों को निलंबित करना और तत्पश्चात अपने मनमर्जी मुताबिक विधेयकों का पारित होना यह दर्शाता है कि यह सरकार लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती। लोकतंत्र की इसी आवाज को बुलंद करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। 38 दलों के एनडीए गठबंधन में केवल तानाशाही चल रही है, ना कोई संवाद है, ना कोई बैठक है केवल ईडी, आईटी, सीबीआई का दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना है। प्रधानमंत्री और एनडीए यह नहीं बताते की महाराष्ट्र में किस तरीके से उनकी सीटों का बंटवारा होगा, हरियाणा में किस तरीके से सीटों का बंटवारा होगा, पंजाब में अकाली दल के साथ क्या होगा और तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ क्या होगा। जहां तक इंडिया एलाइंस की बात है, जिन राज्यों में और दलों से, चर्चायें हो चुकी है वहां जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलायंस के 28 दल मिलकर लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जनता को न्याय दिलाएंगे।
और पढ़ें ...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता...दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही पुनर्वास नीति का नक्सलियों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़ रहे हैं और समाज के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जीने के लिए दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों ने कहा कि वे अमानवीय और खोखली’’ नक्सली विचारधारा से निराश थे और शनिवार शाम यहां पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 50वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तुमलपाड़ क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (नक्सलियों की एक प्रमुख इकाई) की प्रमुख के रूप में सक्रिय रही देवे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी के अनुसार तीनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे जिला पुलिस के नक्सलियों के पुनर्वास अभियान ‘पुना नार्कोम’ से ‘‘प्रभावित’’ हैं।

‘पुना नार्कोम’ का स्थानीय गोंडी भाषा में अर्थ नयी सुबह, नयी शुरुआत होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने पहले बताया कि पिछले साल राज्य में 384 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। सुकमा राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में से एक है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ -70 लाख की कार में अचानक लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे यात्री

महासमुंद।  जिले के बसना थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। चलती कार में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। समय रहते ही सभी लोग कार से बाहर निकल गए।

यह घटना बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर ओवर ब्रिज के पास की हैन जहां चलती कार में भीषण आग लग गई। कार रायपुर से सरसींवा की ओर जा रही थी। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर पूरी तरह से जल गई। इस घटना से किसी को जनहानि नहीं हुई है। कार रायपुर निवासी सौरभ राठौर की वोल्वो इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। जो चलते-चलते बीच रास्ते अचानक आग के हवाले हो गई।

कार कंपनी से बात करने पर कुछ देर रुककर चालू करने की सलाह दी गई, लेकिन चालू करने के बाद फिर से आग लग गई। जिसे देख सभी कार सवार कार से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो कि हादसे में बाल-बाल बचे। इस इलेक्ट्रॉनिक कार की कुल किमत 70 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी महंगी कार में अचानक आग लग जाना और जलकर खाक होने के पीछे कंपनी की सुरक्षा मानक मापदंड पर सवाल खड़ा किए।

और पढ़ें ...

CG NEWS: शिक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में एक शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक एक दिन पहले घर से निकला था जिसके बाद आज उसकी फंदे पर लटकती लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल के कुछ दूरी पर शिक्षक का स्कूटी भी मिला है।

घटना पेंड्रा थाना इलाके के अमरपुर गांव के पास फूटहा डैम के पास की बताई जा रही है। जहां पेंड्रा निवासी शिक्षक अवनीश साहू का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। शिक्षक मरवाही ब्लॉक के प्राथमिक शाला सिलपहरी में सहायक शिक्षक के पद पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक 26 जनवरी की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था, जो देर रात और घर नहीं लौटा इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर शिक्षक का पता तालाश किया पर उसका कहीं पता नहीं चला।

वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने अमरपुर गांव के फूटहा बांध के पास खेत में एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ शिक्षक का शव देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

और पढ़ें ...

*बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्री*

*महंत धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्री* *विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में आयोजित श्री हनुमान कथा का लाखो श्रद्धालुओं ने किया श्रवण* रायपुर, 27 जनवरी 2024/ राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में बागेश्वर धाम मंदिर के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमान कथा का वाचन किया गया। प्रदेश के दोनो उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवम श्री अरूण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर जनप्रतिनिधि गण, मेला समिति के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होने तथा कथा श्रवण के लिए लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन अवसर पर कहा की आज कथा पूर्णता की ओर है। महंत श्री धीरेंद्र शास्त्री जी को पहले टीवी और यूट्यूब पर देखते थे। आज जीवन में प्रत्यक्ष दर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा में गजब का ऊर्जा का स्रोत है। वे सनातनी परंपरा को मजबूत करने, स्थापित करने में लगे हुए हैं। उनका अगला कथा वाचन कवर्धा में है ,मैं बाबा जी को इसके लिए आमंत्रित करता हूं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारत का परिदृश्य बदलने लगा है। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे।
और पढ़ें ...

उत्साह के साथ संपन्न हुआ चेंबर का 64वां वार्षिक सम्मेलन

उत्साह के साथ संपन्न हुआ चेंबर का 64वां वार्षिक सम्मेलन (आम सभा) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश केबिनेट मंत्रीगण सहित विधायकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार के विकास को गति देने छत्तीसगढ़ चेंबर ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 27 जनवरी 2024 को पं. जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, जेल रोड रायपुर में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के 64 वें वार्षिक सम्मेलन (आम सभा) का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ चेंबर का 64वां वार्षिक सम्मेलन पं. जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ जिसमें पूरे प्रदेश के कोने कोने से आए व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई तत्पश्चात चेंबर संरक्षक एवं सलाहकारगण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । चेंबर महामंत्री अजय भसीन ने महामंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं चेंबर कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा द्वारा आय व्यय का लेखा दिया गया जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई । आमसभा में चेंबर सलाहकार एवं संविधान समिति सदस्य संजय रावत ने मंच से प्रस्तावित संविधान संशोधन का पठन किया जिसे आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के साथ पारित किया। श्री भसीन ने आगे कहा कि जब सदस्यता बढ़ाने की बात आई तो 24 सितंबर का दिन सदस्यता दिवस के रूप में चुना गया और हमने 25000 से अधिक की सदस्य संख्या पार कर चुके हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है। आज छत्तीसगढ़ में जितने जिले हैं उन सभी में 42 इकाइयां संचालित हैं। हम केवल इकाइयां नही बना रहे बल्कि उनका सकुशल तरीके से संचालन भी कर रहे हैं। श्री भसीन ने यह भी जानकारी दी की जिस जिले में 1000 से अधिक सदस्य होंगे वहां उपाध्यक्ष एवं मंत्री की संख्या उसी अनुपात में बढाई जाएगी । आमसभा बैठक में आगामी चेंबर चुनाव के सम्बन्ध में चेंबर प्रदेश मंत्री शंकर बजाज ने प्रस्ताव दिया कि आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए चेंबर चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के पश्चात् कराई जाए ,जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। सम्मलेन में जी एस टी एवं आयकर विशेषज्ञ श्री अंकित सोमानी (सीए.सीएस.डीसा.) अजमेर ने जी एस टी एवं आयकर से सम्बंधित एवं एमएसएमई व्यापार के मध्य आ रही परेशानियों, बारीकियों पर व्याख्यान दिया। जिसमे अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया जाना, तकनीकी पूछताछ इत्यादि पर जानकारियां दी। व्यापारियों के अधिकार और टैक्स डिपार्टमेंट के कार्य को बड़ी सरलता से समझाया साथ ही व्यापारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी तथा विशिष्ट अतिथिगण उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, माननीय श्री विजय शर्मा जी, केबिनेट मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, माननीय श्री दयालदास बघेल जी, विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी के आगमन पश्चात् अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर अभिनंदन समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी ने भारत माता की जय, जय श्री राम, जय छत्तीसगढ़ एवं जय व्यापार का जयघोष करते हुए मनचस्थ अतिथियों तथा सभागार में उपस्थित समस्त सदस्यगण का स्वागत कर माननीय मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत और अभिवादन किया गया तथा उन्हें प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंट की गई। श्री परवानी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार है जो यहां बैठी हुई, प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों का नेतृत्व कर रही है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश को विकसित करने हेतु देश के 8 करोड़ व्यापारियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। चेंबर द्वारा जब भी व्यापारियों के हित की मांग प्रशासन से की जाती है तो उसमे तीन बिंदु ज़रूर निहित होती है “आम जनता को लाभ”, “व्यापर-उद्योग का विकास” एवं सरकार पर विश्वास। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को पूरा करने तथा 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में हमारा महत्वपूर्ण योगदान होगा तथा विकसित भारत के साथ साथ स्वयं ही विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप तैयार होगा। 1 जिला एक उत्पाद के तहत आज चेंबर की खरोरा इकाई पेटीकोट निर्माण का हब बन चुकी है, जहाँ उत्पादन होता है वहां वैसा ही उपक्रम-उद्योगों की स्थापना हो ताकि उत्पादित वस्तु का उचित प्रयोग कर लागत में कमी और लाभ में वृद्धि की जा सके। मंडी टैक्स को पुर्णतः करमुक्त किया जाए, स्मार्ट बाजार की तर्ज पर प्रदेश के पारंपरिक बाजारों का विकास हो। श्री पारवानी ने होलसेल कोरीडोर की महत्ता को बताते हुए कहा कि चेंबर नया रायपुर में 7000 व्यापारियों को लेकर आ रहे है जिससे उस क्षेत्र के 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, अधोसंरचनागत विकास होगा, नया रायपुर में बसाहट तेज़ी से होगी, प्रदेश के 7 पडोसी राज्यों को इसका लाभ मिलेगा , यह साऊथ ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा होलसेल कोरीडोर होगा जो छत्तीसगढ़ प्रदेश को विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाएगा। श्री पारवानी ने जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क निर्माण में गति लाने तथा पंडरी बस स्टैंड को रिटेल मार्केट बनाने जोर दिया। चेंबर प्रदेश के 12 लाख व्यापारी एवं सरकार के मध्य सेतु का कार्य करता है जो प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कन्धा साथ मिलाकर कार्य करेगा जिससे उद्योग एवं व्यापार के विकास को गति मिलेगी, अधोसंरचनागत निर्माण होगा, नवीन रोजगार का सृजन होगा, राजस्व में वृद्धि होगी तथा प्रदेश का आर्थिक विकास होगा जिससे अधिक से अधिक जनकल्यानकारी कार्य संपन्न होंगे तथा चेंबर द्वारा व्यापार जगत के हित में दिए गए सुझावों पर सकारात्मक कदम उठाने से राज्य सरकार की छवि समृद्ध होगी। श्री पारवानी जी ने प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार के विकास को गति देने निम्नलिखित सुझाव सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा:- 1.एकल खिड़की प्रणाली(गुजरात मॉडल ) (अ).वन स्टेट वन लाइसेंस 2..कृषि आधारित उद्योग 3.मंडी शुल्क समाप्त 4.उद्योग/व्यापार विभाग (अ).स्थानीय स्तर पर रोजगार देने पर उद्योगों को रियायत दी जाए (ब)लघु एवं कुटीर उद्योग (स).प्रदूषणमुक्त उद्योग (द)जल संसाधन 5.नई औद्योगिक पॉलिसी 2024-29 के बाबत् 6.दल्लीराजहरा क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने 7. उद्योग श्रेणी 8. होलसेल कॉरिडोर 9.जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क 10.फ़ूड पार्क (अ)कोल्ड स्टोरेज 11.रियायती दर पर ऋण (प्रधानमंत्री मुद्रा लोन) 12. इंधन(फ्यूल)में रियायत 13.अन्तराष्ट्रीय विमानतल एवं कार्गो हब 14.आई टी सेक्टर 15.स्मार्ट टूरिज्म 16.स्मार्ट बाजार 17. ऑटो एक्सपो 18.ई वे बिल 19. विद्युत दर में निर्धारण 20. बिजली बिल हाफ 21.यूज़र चार्ज 22.इंश्योरेंस/पेंशन 23.संपत्ति कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योगों की सतत उन्नति और विकास हो। आप सभी का व्यवसाय खूब फले-फूले और तरक्की करे। अपने उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दें। पूरे प्रदेश में लगभग 12 लाख व्यापारी हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में उद्योगों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। यहां की धरती उर्वर है और किसान मेहनतकश हैं। यहां धान की बंपर पैदावार होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा का भी विपुल भंडार है। लोहा, कोयला, टिन, बॉक्साइट जैसे बहुमूल्य खनिज यहां उपलब्ध है। प्रदेश लघु वनोपजों के संग्रहण में भी अग्रणी है। पानी और बिजली की भी पर्याप्त उपलब्धता है। इस तरह प्रदेश में उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में व्यवसाय के अनुकूल वातावरण तैयार करने का काम किया है। उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेकों निर्णय लिए गए हैं, जिससे व्यापार आसान और सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी। भारत के विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प भी निश्चित ही पूरा होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापार में बाधा बनने वाले नियमो में बदलाव किया और व्यापार के अनुकूल नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि व्यापार को इतना सुगम बनाया जाए, ताकि व्यापारी सरकार का खजाना टैक्स से भर दे। सरकार के खजाने से जनता की भलाई का काम किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भारत की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार व्यापार हितैषी सरकार है। देश में उन्नति हो इसके लिए उद्योग और व्यापार सुदृढ़ होने चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी तथा चेंबर द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से मंथन करेगी। उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी केवल व्यापार ही नहीं करते हजारों लोगों को रोजगार रोजगार भी देते हैं जो सबसे बड़ी सेवा है । प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इसके अनेक फायदे होते हैं। रोजगार के अवसर सृजित होने से लोग आत्मनिर्भर होंगे और इससे देश-प्रदेश भी आत्मनिर्भर होगा। व्यापार के सुगम और सरल बनने से भारत समृद्ध होकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन माननीय श्री सुनील सिंघी ने कहा कि देश में सुगम, सरल, सुरक्षित व्यापार के लिए केंद्र सरकार की पहल से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। इस व्यवस्था में भारत सरकार के 9 विभाग को जोड़ा गया है। इसमें नीति आयोग भी शामिल है, जिससे राष्ट्र स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के माध्यम से छोटे बड़े सभी व्यवसायों और उद्योगों के हित की बात की जाती है। श्री सिंघी ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के विभिन्न पहल और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम का संचालन चेंबर महामंत्री अजय भसीन ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में चेंबर उपाध्यक्ष महेश दरयानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
और पढ़ें ...

हिन्दुस्तान में युवाओ का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है,-युवा कॉंग्रेस की प्रेसवार्ता,

युवा कॉंग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू कर रहे हैं मीडिया को संबोधित,

हिन्दुस्तान में युवाओ का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है,

भारत जोड़ों न्याय यात्रा में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया जा रहा है,

"रोजगार दो, न्याय दो मुहिम" का छत्तीसगढ़ में शुरुवात किया जा रहा है,

मोदी जी की गारंटी थी हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे,

मोदी जी देश के युवाओ को बताए कि ये सिर्फ जुमला था,

2024 की गारंटी से पहले 2014 का रिपोर्ट क्या हुआ,

रिपोर्ट बताती है कि देश मे रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी बड़ा है,

मोदी जी कहते हैं "पकौड़े तलना रोजगार है",

अडानी को मजबूर कर युवाओ का रोजगार बर्बाद कर मोदी वोट पाना चाहते हैं,

छत्तीसगढ़ और भारतीय युवा कॉंग्रेस "रोजगार दो, न्याय दो मुहिम" लेकर आगे जाएगी।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

 बिलासपुर- सिम्स महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने ध्वजारोहण किया सरदार पटेल के प्रतिमा में माल्यार्पण के उपरांत बच्चों ने नर्सिंग स्टाफ ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां अधिष्ठाता ने सभी कर्मचारी अधिकारी नर्सिंग स्टाफ सुरक्षा एजेंसी को कहां की सिम्स को हमें पूरे छत्तीसगढ़ में बुलंदियों पर ले जाना है सभी कर्मचारी ईमानदारी से काम करें वह मानवता का परिचय दें अधिष्ठाता  के उद्बोधन के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुजीत नायक ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया इस कार्यक्रम की गरिमा में उपस्थिति में सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे चिकित्सा अधीक्षक  डॉक्टर सुजीत नायक डॉ पंकज डॉ प्रशांत निगम डॉक्टर प्रसनजीत रावत डॉ राकेश नहरेल नर्सिंग अधीक्षक का सफाई सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी  भूत पूर्व सैनिक कमलेश दीवान  दिनेश निर्मलकर जितेंद्र दुबे फेकू चंद्राकर त्रिलोकी साहू संतोष चंद्रसेन वह भारी संख्या में सिम्स के छात्र-छात्राएं नर्सिंग स्टाफ सफाई स्टाफ वह शहर के नागरिक उपस्थित थे 

 

और पढ़ें ...

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती दो दिन के रायपुर प्रवास पर - साईं विला भाटागाँव में होंगे दर्शन

28 जनवरी 2024, रविवार को पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनंत  विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का रायपुर आगमन हो रहा है। प्रवास के दौरान वे छत्तीसगढ़ करणी सेना प्रमुख एवं खारुन गंगा महाआरती के आयोजक वीरेन्द्र सिंह तोमर के निवास साईं विला भाटागाँव में ठहरेंगे। इस अवसर पर 28 जनवरी सायं 05 बजे से दर्शन एवं 29 जनवरी प्रातः 11.30 बजे से धर्म संगोष्ठी का आयोजन संपन्न होगा जिसमें बृहद संख्या में शहर भर के सनातनियों के उपस्थित रहने की आशंका है। श्री तोमर ने पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य जी के दर्शनों हेतु सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शहर भर के धर्मावलम्बियों को आमंत्रित किया है।

और पढ़ें ...

रायपुर मंडल के टीटीई की ईमानदारी

रायपुर मंडल में कार्यरत टीटीई ने इमानदारी दिखाई गाड़ी संख्या.12854 भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस ( 26 तारिख रात ) में कार्यरत टीटीई  को एस 4 कोच चेक करते समय शहडोल के पास S4 मे कुछ पैसे नीचे दिखाई दिया तुरंत पैसे इकठ्ठा करके यात्री को जगाया पूछताछ करने के लिए ऊपर बर्थ मे सोया यात्री ने अपनी पॉकेट चेक करके ये पैसे मेरे ही गिरे है करके बोला ।  बाकी यात्रियों भी सपोर्ट किया तो पैसा पूछने से 4500/- रुपया सही बताया तो टीटीई  रजत रॉय ने  यात्री को  को पैसा लौटाया इस कार्य को देख बाकी यात्रियों ने टीटीई के कार्य की बहुत सराहना की।

और पढ़ें ...

Breaking : SSP ने 7 टीआई समेत 10 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

भिलाई। दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने 10 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जिसमें 7 टीआई, 2 उपनिरीक्षक और 1 सहायक उपनिरीक्षक शामिल है. दो टीआई को पुलिस लाइन भेजा गया. यह आदेश 26 जनवरी को जारी हुआ है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़-तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 की मौत

जगदलपुर । छत्तीसगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे 30 पर बोरीगुमा में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 3 लोग घायल हैं। तेल रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ऑटो और एक अन्य बाइक चालक को चपेट में ले लिया।

 जगदलपुर नंबर की स्कार्पियो ओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोरिगुमा से करीब 4 किमी पहले बीजापुर गांव के पास स्कार्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो और एक अन्य बाइक सवार को चपेट में ले लिया।

टक्कर लगते ही दोनों बाइक के उड़े परखचे

हादसा इतना जबरदस्त था दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। जबकि ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे जाकर पलट गया। वहीं स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्डे में घुस गई। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला।

हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ घायलों को कोरापुट जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल...सफर करने से पहले चेक कर लें लिस्ट

बिलासपुर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर यार्ड में फूट ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग काम के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनें 27 जनवरी को नहीं चलेंगी। इनमें ज्यादातर लोकल ट्रेनें शामिल हैं।

रद्द होने वाली गाड़ियों की सूची 

  • 27 जनवरी को बिलासपुर एवं शहडोल से चलने वाली गाड़ी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 27 जनवरी को बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08735/08738 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 27 जनवरी को रायगढ़ एवं बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08737 / 08736 रायगढ़-बिलासपुर – बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 27 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 08727 बिलासपुर – रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 27 जनवरी को बिलासपुर एवं कोरबा से चलने वाली 08732/08731 बिलासपुर – कोरबा – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 27 जनवरी को बिलासपुर एवं गेवरा रोड से चलने वाली 08734/08733 बिलासपुर – गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 27 जनवरी को बिलासपुर एवं रायपुर से चलने वाली 08719 /08728 बिलासपुर – रायपुर – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 27 जनवरी को कोरबा से चलने वाली 08279 कोरबा – रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

इधर रेलवे ने 26 जनवरी को रायपुर से चलने वाली 08280 रायपुर – कोरबा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 26 जनवरी को झारसुगुड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि लिंक रैक के अभाव में ट्रेन को कैंसिल किया गया है।

और पढ़ें ...

जशपुर जिले में नाबालिक बालिका के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला, पुलिस ने पांच आरोपीयों को किया गिरफ्तार

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जनवरी की रात को एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही नाबालिक बालिका को जबरन सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है .

दरअसल बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को पंचायत भवन के समीप कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. वह कार्यक्रम शामिल होकर घर वापस लौट रही थी. इसी बीच नाबालिक के साथ पांच युवकों ने गैंगरेफ की घटना को अंजाम दिया है,इस घटना से जशपुर जिले को फिर शर्मशार कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी बिरिमडेगा निवासी राकेश तिर्की, सावल एक्का, अमित एक्का, सचिन तिर्की दीपक तिर्की है जिनके खिलाफ पुलिस ने धारा 341, 363, 366,376 डी, पोक्सोएक्ट 4-6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में भेजा है

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : NSPCL प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 4 कर्मचारी आए चपेट में, 3 की हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी

दुर्ग। NSPCL प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। जिस वक्त गैस का रिसाव हुआ, वहां कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। इससे 4 कर्मचारी गैस की चपेट में आ गए। सभी को आनन-फानन में सेक्टर 9 स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित कर्मियों में एस कुमार को निजी अस्पताल के A-1 वार्ड में भर्ती किया गया है,अन्य 3 कर्मी मनिंदर सिंह,दीपक चौधरी एवं डी शंकर राव की चिंता जनक स्थिति को देखते हुए उन्हें ICU में  भर्ती किया गया है। अमोनिया गैस के रिसाव की खबर लगते ही प्लांट में अफरातफरी मच गई। जब तक मेडिकल टीम आती, तब तक 4 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। तत्काल सभी को एंबुलेंस से सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

और पढ़ें ...

बिलासपुर केंद्रीय जेल में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा...जेल प्रबंधन को झांकी प्रदर्शन में मिला तीसरा पुरस्कार

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर : बिलासपुर केंद्रीय जेल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया. जेल परिसर में जेल अधीक्षक  खोमेश मंडावी ने तिरंगा झंडा फहराया और उसे सलामी दी. इस अवसर पर मौजूद जेल प्रबंधन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने एक दूसरे को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी. इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस की मुख्य समारोह में केंद्रीय जेल ने जेल में उपलब्ध बंदियों के लिए योजनाओं और सुविधाओं को यहां झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया. परेड के बाद समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और बिलासपुर सांसदअरुण साव समेत कलेक्टर अवनीश शरण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और विभागीय अधिकारियों ने प्रदर्शित झांकियां का अवलोकन किया. कार्यक्रम के अंत में पुरस्कारों की घोषणा की गई जिसमें जेल प्रबंधन की झांकी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया. यह पुरस्कार उपमुख्यमंत्री के हाथों जेल अधीक्षक खोमेश मांडवी और सहयोगी अधिकारियों ने प्राप्त किया. पुरस्कार पाकर सभी उत्साहित हुए.

 

और पढ़ें ...