प्रदेश
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
आवास निर्माण में गड़बड़ी की जांच करेंगे जिला पंचायत सीईओ
बिलासपुर, 29 जनवरी 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निदान उन्होंने किया वहीं गंभीर किस्म की कुछ आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज कर इनका निदान करने के निर्देश संबंधित अफसरों को समय-सीमा दी। प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन की मांग से संबंधित आवेदन आज के जनदर्शन में ज्यादा आई।
जनदर्शन में आज मस्तूरी के ग्राम पंचायत विद्याडीह की सरपंच ने रोजगार सहायक के विरूद्ध आवास योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत कर उसे हटाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौपकर बताया कि रोजगार सहायक ने अपूर्ण आवास को पूर्ण बताकर संपूर्ण राशि आहरित किया है। हितग्राहियों को राशि नहीं मिली है। मनरेगा की मजदूरी भुगतान भी लम्बे समय बीत जाने के उपरांत भी नहीं किया गया है। कलेक्टर ने इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं। इसे टीएल पंजी में भी दर्ज किया गया है। विकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन के करीब आवेदने मिले जिसके निराकरण के लिए टीएल पंजी में दर्ज कर संयुक्त संचालक पंचायत एवं समाज सेवा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त औषधालय सेवक पांच महीने का पेशन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने का अनुरोध किया। इसे टीएल पंजी में दर्ज कर इसका भुगतान करने के निर्देश जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिए। शहर के चिंगराज पारा निवासी ज्योती ने नागरिक सहकारी बैंक पर ढाई साल की मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ने इसे सहकारिता विभाग के लिए टीएल में लेते हुए जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, सांसद मोहन मंडावी, विधायक पुरेंदर मिश्रा, राम प्रताप सिंह, निर्मल सिन्हा भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर विधायक किरण देव और उनके परिजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ - पैदा होते ही नाली में नवजात को फेंक गई कलयुगी मां, जानिए किस हाल में मिली है लाश…
जांजगीर-चांपा. वो कहते हैं न कि, मां अपने बच्चे के लिए जान दे भी सकती है और जान ले भी सकती है. लेकिन इस मामले में बिल्कुल उल्टा है. जहां कलुयगी मां ने अपने नवजात बच्चे को पैदा होते ही नाली में फेंककर चली गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि, नैला चौकी क्षेत्र के वार्ड 3 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वार्डवासियों ने कुबेर मोहल्ला के नाली में एक नवजात शिशु की लाश देखी. जिसके बाद मामले की जानकारी नैला पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाली से नवजात शिशु की लाश निकालकर पंचनामा किया.
नवजात को देखने से ऐसा लग रहा था कि, जैसे बच्चे के पैदा होने के तत्काल बाद नाली में डाल दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वहीं नवजात की मौत का कारण और परिजनों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद ही नवजात के मौत का कारण और उसके घर वालों का पता चलेगा.
करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर किए कई टुकड़े फिर जमीन में गाड़ा
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रमकोला वनपरिक्षेत्र में सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए विद्युत करंट से एक मादा हाथी की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ युवकों ने हाथी के कई टुकड़े कर दफ्न कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्कि, एक आरोपी फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वन विभाग ने हथिनी के शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना रामकोला इलाके की घटना की है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है, इस मामले में कई और आरोपीयों के शामिल होने की आशंका है, जो जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हथिनी के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद घटना की और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।
आरोपियों का कहना है कि धान फसल को सुरक्षित रखने और हाथी नुकसान ना पंहुचा सके इसके लिए करंट लगाया था। हालांकि अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर को मारने के लिए करंट लगाया गया था, जिससे हाथी की मौत हो गई। वहीं सूरजपुर वन विभाग और एलिफेंट रिजर्व की टीम ने हाथी के शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है।
CG ACCIDENT : दुकान जा रही 8 साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा...इलाज के दौरान मासूम की मौत
दुर्ग।जिले के पाटन ब्लाक में आये दिन सड़क हादसे हो रहे है, वहीं एक और ताजा मामला उत्तर पाटन के ग्राम भाठागांव (औरी) में एक आठ वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर बनाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू, सदन में मोदी के गारंटी की रहेगी गूंज, हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी।
सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। माना जा रहा है कि बजट में राज्य को कई सौगातें मिल सकती हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बजट सत्र में सरकार जनता के हित में कई बड़े फैसले लेगी।
मोदी की गारंटी के लिए गए अब तक के बड़े फैसले
18 लाख परिवारों को आवास देने की योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास विहीन परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया है। यह मोदी की गारंटी की अहम घोषणा थी।पीएससी भर्ती परीक्षा 2021 की गड़बड़ी की जांच करने के लिए सीबीआइ को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। यह भी मोदी की गारंटी की घोषणा थी।
21 क्विंटल धान की खरीदी
मोदी की गारंटी पूरा करते हुए राज्य शासन ने किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जगदलपुर। जगदलपुर दौरे में पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी।
योजना को लागू करने को लेकर जरूरी कार्यवाही सरकार कर रही है। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। जिसका फायदा प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचारों की जांच करने की बात भी कहीं।
लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को जगदलपुर के प्रवास पर पहुंची। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीने जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा रेडी टू ईट कम वापस महिला समूह को दिया जाएगा। इसको लेकर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की थी इसके अनुरूप ही काम होगा। इसके अलावा बस्तर संभाग में किराए के मकान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द सरकारी भवन उपलब्ध कराने की बात भी उन्होंने कही।
देश के कोने-कोने से महान विभूतियों का हो रहा राष्ट्रीय सम्मान: मंत्री केदार कश्यप
वनमंत्री केदार कश्यप आज नारायणपुर जिले के करन्दोला ग्रामपंचायत में आयोजित ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का 109वां एपिसोड प्रसारण किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात‘ पूरे देशवासियों के लिए एक प्रेरणादायी कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के हेमचंद मांझी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मांझी पिछले पांच दशक से आयुष चिकित्सा के माध्यम गरीब मरीजों की सेवा कर रहे हैं। हमारे देश में आयुर्वेद और हर्बल मेडिसीन का खजाना छुपा हुआ है। उसके संरक्षण में वैद्यराज हेमचंद मांझी जी की बहुत बड़ी भूमिका है।
वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले दस वर्षों में देश के कोने-कोने के महान विभूतियों को खोज कर राष्ट्रीय सम्मान देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के वैद्यराज हेमचंद मांझी को पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री प्रदान किया गया है। यह हमारे क्षेत्र और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल, हमर हाथी हमर गोठ का जिक्र-
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात‘ में श्रोताओं को बताया कि छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ ‘हमर हाथी हमर गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से हाथियों के संबंध में जानकारी प्रसारित की जाती है। मोदी जी ने इसे अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि हाथियों का झुंड किस क्षेत्र में विचरण कर रहा है और हाथियों की कितनी संख्या है? इस बात की जानकारी लोगों को रेडियो के माध्यम से मिल जाती है, जिससे संबंधित क्षेत्र के लोग सर्तक और सावधान हो जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में ऐसा प्रयोग किया जा सकता है।
मन की बात अधिक से अधिक लोग सुने और प्रेरक कार्य करने की दिशा में आगे बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में देश के लोगों के प्रेरणादायी कार्य और उनके उपलब्धियों को पूरे देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। देश के लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लिए कुछ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़े और इन कार्यों से प्रेरणा लें।
आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुए है लेकिन इस कम समय में ही मोदी की गारंटी को पूरा करने में हमारी सरकार ने अपना प्रयास शुरू कर दिया है। 13 दिसम्बर को हमारी सरकार ने शपथ ली और इसके दूसरे दिन ही 14 दिसम्बर को हमने कैबिनेट में निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 18 लाख आवासहीन परिवारों का मकान बनाना है। 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रूपए की बकाया बोनस राशि उनके खातों में अंतरित कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ पीएससी में जो घोटाला हुआ था, इसकी जांच का काम हमने सीबीआई को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में हमारी सरकार ने जितने भी वादे किए हैं, इन सभी वादों को पूरा करने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की जनता से किया गया हर वादा पूरा करेंगे। हाल ही में अयोध्या में हम सबके आराध्य श्री रामलला विराजे हैं। मोदी की गारंटी में हमारा एक वादा यह भी है कि छत्तीसगढ़ की जनता को सरकारी खर्च में रामलला के दर्शन कराएंगे। इसके लिए श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है।
अखिल भारतीय कंवर समाज की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब एक आंगन, एक छत के नीचे खुशियां बांटने के लिए एकत्रित हुए हैं। आप सभी के स्नेह और प्यार की वजह से आज साय जी मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा कर्म करना है तो धर्म से जुड़े रहना होगा। प्रभु श्रीराम कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। धर्म के पथ पर चलकर ही हम कंवर समाज का अस्तित्व बचाए रख सकते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाज के युवा न केवल अपनी परंपराओं से जुड़े हैं बल्कि उसका निर्वहन भी कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय ने कहा कि मैंने आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग की थी जो अब पूरी हो गयी है। मैं मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं, इन्हें जो दायित्व मिला है उसमें मुख्यमंत्री जी सफल हो। पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने कहा कि समाज के लोगों में नशे के प्रति जागरूकता आए तो समाज और ज्यादा तरक्की करेगा। कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास करेगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में कंवर समाज के लोग स्व-स्फूर्त देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे हैं।
समारोह में मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री का समारोह स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए नर्तक दलों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से समा बांध दिया। कंवर समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को मांदर भेंट किया और गजमाला से उनका स्वागत किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से आए समाज प्रमुखों की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और युवाओं ने उन्हें स्केच भी भेंट किया। इस मौके पर युवाओं द्वारा कंवर समाज के प्रसिद्ध बार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।
कंवर समाज के युवा हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में कंवर समाज के उत्थान में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कंवर वार्षिक कैलेण्डर 2024 और सामाजिक पत्रिका हरिहर मड़वा - भाग दो का विमोचन किया।
समारोह में पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, रामलखन पैकरा, श्रीमती सविता साय, श्रीमती कुलेश्वरी पैंकरा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संदीप पैंकरा, शिव कंवर सहित देशभर से आए कंवर समाज के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर....इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के एल चौहान ने देशी, विदेशी की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिन्दुओं पर शासन के निर्देश अनुसार 30 जनवरी 2024 (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस निर्देश के तहत् जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों को 30 जनवरी 2024 को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया गया है। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि को लेकर रसोईया संघ का धरना प्रदर्शन
थाना सरकंडा क्षेत्र में लगाया गया पुलिस चौपाल...पुलिस चौपाल में आम जनों से रूबरू होकर सुनी गई समस्याएं
पुलिस चौपाल में निजात अभियान के तहत नशे
से दूर रहने दी गयी समझाईश
आम जनों से प्राप्त शिकायत को तत्काल
निराकरण करने आश्वास्त किया गया
बिलासपुर मे बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
विवरण संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 29-1-2024 को थाना सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा में जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री मती पूजा कुमार के मार्गदर्शन मे आज पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया आयोजन में मुख्य रूप से आम जनों से रूबरू होकर सभी को पुलिस चौपाल के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया विदित हो कि बिलासपुर जिले में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान "निजात" चलाया जा रहा है जिसके तहत नशे मे संलिप्त लोगों को नशे से दूर रहने समझाईश देने के साथ ही नशे से दूर होने के तरीकों तथा विशेषज्ञों द्वारा थाना स्तर पर लगातार काउंसलिंग के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया इसके साथ ही आम जनों से अपील की गई की यदि कहीं पर भी नशे से संबंधित कोई भी सामान की बिक्री हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें जिस पर शत प्रतिशत करवाई करने के बारे में बताया गया इसके साथ ही पुलिस चौपाल कार्यक्रम के तहत आम जनों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा थाना क्षेत्र में बीट प्रभारी को उसके बीट में प्रत्येक जानकारी होने के साथ ही बीट में निवासरत प्रत्येक नागरिक तथा अपराधिक तत्वों के संबंध में जानकारी होना बताया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनके बीट प्रभारी से रूबरू कराया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर लोगों को तत्काल बीट प्रभारी से मदद मिल सके इसके साथ ही निजात कार्यक्रम तथा पुलिस चौपाल के माध्यम से पुलिस को अपने बीच में पाकर आम लोग काफी उत्साहित नजर आए तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों को समझकर इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने अपनी सहमति दिए। पुलिस चौपाल मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार, थाना प्रभारी सरकंडा जयप्रकाश गुप्ता स्टाफ के साथ-साथ पूर्व पार्षद चंद्रभूषण शुक्ला एवं बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य एवं इमलीभाटा,चौबेकॉलोनी , जोरापारा , बंधवापारा,नूतन कॉलोनी के लोग उपस्थित रहे। थाना क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम लगातार अलग-अलग क्षेत्र में संचालित किये जाएंगे।
Transfer : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
दुर्ग। जिले में पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है। दुर्ग में एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। TI, SI और ASI के तबादले किये हैं।
पाटन, अंडा, धमधा, भिलाई नगर और पुरानी भिलाई के थाना प्रभारियों को बदला गया है। सात निरीक्षकों के तबादले हुए हैं, वहीं दो उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के तबादले हुए हैं।

छत्तीसगढ़ - प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पीया कीटनाशक, प्रेमिका की मौत
राजनांदगाव । डोंगरगढ़ इलाके के एक खेत में एक प्रेमी जोड़े कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना में युवती की मौत और युवक की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि 26 जनवरी की सुबह पुलिस को डोंगरगढ़ क्षेत्र के बेलगांव के समीप कोलेन्द्रा रोड में अज्ञात मोटर साइकिल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम को जांच के दौरान पैरा में 35 वर्षीय अरूणा यादव पति गोपाल यादव निवासी ग्राम रामपुर जिला राजनांदगांव मृत हालत में मिली। वहीं 25 वर्षीय युवक परमानंद यादव ग्राम सिलखेडी बालोद निवासी बेहोशी की हालत में मिला।होश में आने के बाद पुलिस [ूछ्ताछ में युवक ने बताया कि दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों के डर से दोनों भागकर घटना के दो दिन पहले ही बेलगांव के पास खेत में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई और युवक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने बाइक को जब्त कर मृतिका अरूणा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
अरनपुर ब्लास्ट में शामिल नक्सली की मौत, कल ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। अरनपुर बम ब्लास्ट मामले में आरोपी नक्सली की मौत हो गई है। पुलिस ने नक्सली को कल ही हिरासत में लिया था। बता दें कि पिछले साल नक्सलियों ने बड़ी आईईडी ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 10 जवानों और एक सिविलियन की मौत हुई थी।
अरनपुर थाना अंतर्गत 26 अप्रैल 2023 को आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन शहीद हुए थे। इसी केस में आरोपी की पतासाजी के लिए अरनपुर थाना का बल गया हुआ था। जिसमें पोदिया माड़वी को शाम के लगभग 5 बजे हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद तबियत खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे उसकी मौत हो गई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल नक्सली की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
कांगेर उद्यान में मगरमच्छों की गणना, दिल्ली के एक्सपर्ट को मिली गणना की जिम्मेदारी
कांगेर ; छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान अपनी खूबसूरती और मनमोहक दृश्यों के लिए पुरे भारत में फेमस है. बस्तर जिले में स्थति कांगेर घाटी नेशनल पार्क सदैव पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है। वहीं अब उद्यान के अंदर जलजीव के सरंक्षण के लिए शासन द्वारा एक नया कदम उठाया जा रहा है
जिसमे कांगेर घाटी नेशनल पार्क के अंदर मगरमच्छों की गिनती की जाएगी। यह गिनती दिल्ली के एक्सपर्ट करेंगे। जानकरी के अनुसार अब तक उद्यान में 15 बड़े एवं 40 बच्चे मगरमच्छ मिले हैं। इंद्रावती नदी एवं विभिन्न नालों में मिलने वाले मगरमच्छ को कांगेर नदी में छोड़ा जा रहा है।
इस अभियान में सबसे अच्छी पहल यह है कि उद्यान से सटे ग्रामीण के युवा मगरमच्छ को सरंक्षित करने में जुटे हुए हैं वहां के युवा मगरमछ के अंडे को सरंक्षित कर उनकी संख्या में वृद्धि करने बेहतर प्रयास कर रहे हैं। युवाओं ने बताया कि मगरमच्छ पानी में 35 किलोमीटर प्रति घंटा और जमीन पर 17 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आगे बढ़ता है।
जलजीव के सरंक्षण को लेकर गणना
आमतौर पर हमने और आपने देखा है कि उद्यानों में टाइगर रिसर्व , और अन्य जंगली जीवों और पक्षियों को सरंक्षण के लिए कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं लेकिन जलजीवों पर उस स्तर पर कार्य नजर नहीं आते। हालाकिं कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान में भी यह पहली बार हो रहा है कि मगरमच्छों की गणना की जा रही हो।
हर साल पर्यटकों की संख्या में हो रही है वृद्धि , विदेशी पर्यटक भी शामिल
बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था यह 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का राष्ट्रीय उद्यान है यहां की 15 से अधिक सुंदर लाइमस्टोन की गुफाएं, तीरथगढ़, कांगेर धारा जलप्रपात, दुर्लभ वन्य जीव वन्यजीव जैसे उदबिलाव, माउस डियर, जॉइंट सक्वरल, लेथिस सॉफ्टशेल टर्टल, जंगली भेड़िया के साथ-साथ 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां, वनस्पतियों की 900 अधिक प्रजातियों और तितलियों की 140 से अधिक प्रजातियों के ख्याति प्राप्त है। उद्यान में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 18000 हजार, विदेशी 16 पर्यटक एवं वर्ष 2023 में 1.28 लाख, 43 विदेशी पर्यटक पहुंचे, इस तरह से पिछले वर्ष से इस वर्ष १ गुना पर्यटक पहुंचे।
