प्रदेश
अनाधिकृत लोगो के द्वारा महिलाओं से सम्पर्क कर महतारी वन्दन योजना से लाभ दिलाए जाने के फार्म उपलब्ध कराए जा रहे है
गणतंत्र दिवस के अवसर में भिलाईगड़ सारंगगढ़ जिला मुख्यालय सारंगगढ में झंडा फहराया ।
आज गणतंत्र दिवस के अवसर में भिलाईगड़ सारंगगढ़ जिला मुख्यालय सारंगगढ में झंडा फहराया । परेड, बच्चो के कार्यक्रम , झांकी आदि कार्यक्रम में शामिल हुआ । बधाई जी ।
राजस्व मंत्री ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कम्बल व फल देकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार स्थित वाटिका वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर उनसे बातचीत की व कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत 13 बुजुर्गों को कम्बल व फल देकर सम्मानित किया।
मंत्री श्री वर्मा ने वृद्धाश्रम के डायनिंग हाल, किचन एवं शयन कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम की केयर टेकर से बुजुर्गों के लिए उपलब्ध भोजन, मेडिकल सुविधा , पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि तुलसी लोक विकास संस्थान छतीसगढ़ द्वारा संचालित वाटिका वृद्धाश्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त है। यहाँ वर्तमान में 10 महिला एवं 3 पुरुष बुजुर्ग निवासरत है। यहां बुजुर्गों को समय पर नाश्ता एवं भोजन दिया जाता है। शुद्ध पेयजल के लिए एक आरओ सिस्टम भी है।
इस दौरान कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, एसडीएम सुश्री रोमा श्रीवास्तव, समाज सेवी विजय केशरवानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
धमतरी : जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, रामकुमार कृपाल सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
झांकी में मिला स्कूल शिक्षा विभाग को पहला पुरस्कार
75 वां गणतंत्र दिवस समारोह के 74 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। उसके पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री अग्रवाल ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा व श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व सदस्य युवा आयोग प्रशांत श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, चंद्रहास चंद्राकार, संदीप दीवान, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, वन मंडलशिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
तत्पश्चात् प्लाटून 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., एन.एस.एस महाविद्यालय, जूनियर डिवीजन एन.सी.सी., गाईड, स्काउट, एन.एस.एस बालक-बालिका एवं रेडक्रॉस बालिका के टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 900 छात्र-छात्राओं द्वारा पी.टी. का प्रदर्शन किया गया तथा शिशु संस्कार केन्द्र, शासकीय डी.एम.एस., आशी बाई गोलछा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेजेस हिन्दी माध्यम, सेजेस अंग्रेजी माध्यम एवं सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा 10 विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली विद्यार्थियों, परेड में शामिल होने वाले वरिष्ठ सशस्त्र समूह, परेड वरिष्ठ समूह, परेड कनिष्ठ समूह एवं प्लाटून कमांडरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, द्वितीय स्थान शासकीय आशी बाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद और तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान स्वास्थ्य विभाग एवं तृतीय स्थान उद्यानिकी/क्रेडा विभाग ने प्राप्त किया।
इसके अलावा परेड वरिष्ठ सशस्त्र समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान नगर सेना महिला प्लाटून ने प्राप्त किया। परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान सीनियर डिवीजन एन.सी.सी, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. महाविद्यालय ने प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान गाईड, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. बालिका (विद्यालय), तृतीय स्थान जूनियर डिवीजन एन.सी.सी. ने प्राप्त किया।
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम जिला स्तरीय मुख्य समारोह मे बिल्हा विधायक श्री कौशिक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,,
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम जिला स्तरीय मुख्य समारोह मे बिल्हा विधायक श्री कौशिक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,,
मुख्य अतिथि द्वारा परेड का किया गया निरीक्षण, मुख्य मंच से अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जा रहा है,,,
कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में पटेल समाज के शोभायात्रा का भव्य स्वागत
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के प्रभारी कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में तथा वार्ड क्रमांक 68 नगर निगम बिलासपुर के पार्षद समिति योगिता आनंद श्रीवास के नेतृत्व में आज कोनी में पटेल मरार समाज द्वारा अध्यक्ष राजू पटेल के नेतृत्व में निकiले गए विशाल शोभायात्रा का आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और चाय बिस्किट वितरण कर भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास ने पटेल मरार समाज सहित सभी जनों को मां दुर्गा के अवतार माता शाकंभरी के अवतार दिवस की बधाइयां दी, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित नवल किशोर शर्मा, पंडित महेश मिश्रा, पंडित जनक पांडे, अनिल श्रीवास, बलिराम पटेल, श्री बद्री पटेल, राजू पटेल, रामू पटेल रामसनेही पटेल रवि पटेल केशव पटेल नीले शर्मा कौशल श्रीवास्तव चरण सिंह राज गोविंद यादव पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू पथ राहुल श्रीवास फूलचंद सारथी आशु केवट संजय केवट मुन्ना पटेल शंकर पटेल राजाराम पटेल लाल यादव अभी यादव किशन यादव अनुराग यादव शिवम यादव नरेश यादव शिव ध्रुव गोलू ध्रुव दीपक श्रीवास अंबुजा अग्निहोत्री डोडी महानंद इंद्रेश श्रीवास पुन्नी पटेल कार्तिक राम पटेल गंगू पटेल संतोष पटेल होरीलाल पटेल फूलचंद पटेल मुरारी पटेल करण यादव शरद यादव गीतेश्वर पटेल नान नानू पटेल प्रमोद यादव दुर्गेश पटेल हर नारायण पांडे दीपक पांडे संतोष पांडे सोनू श्रीवास सुरेश श्रीवास रिंकू सिदार समीर दास मुन्ना यादव महादेव पटेल संतोष यादव विनोद यादव अश्वनी पटेल रघु पटेल श्रवण दास घनश्याम पटेल राजेंद्र पटेल मनमोहन पटेल गंगू पटेल लला सिंह ठाकुर दीपक नादम रोहन पटेल रज्जू पटेल कान्हा पटेल अश्वनी पटेल ईश्वर पटेल अनिल पटेल शिवम पटेल पंडित सुरेंद्र पांडे राजेंद्र पांडे राजकुमार टांडे रामविजय अशोक श्रीवास रामकुमार केवट नंदू गुप्ता श्रीमती चमेली पटेल मनबोध यादव सहित सैकड़ो जन उपस्थित थेl
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बलौदाबाजार में राष्टीय ध्वज तिरंगा फहराया
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बलौदाबाजार में राष्टीय ध्वज तिरंगा फहराया ।
गणतंत्र दिवस समारोह 2024 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
बिलासपुर जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी मंच पर मौजूद थे।
रायपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जारी हुआ रूट प्लान
रायपुर। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में परेड की सलामी एवम् ध्वजा रोहन किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान पुलिस परेड ग्राउण्ड में परेड और स्कूली छात्र/छात्राओं का आकर्षक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी दिखाये जायेगे।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने शहर के छात्र-छात्रा, आमंत्रित विशिष्ठ नागरिकों के अतिरिक्त आम जनता का काफी भीड़ होने की संभावना है। गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने एवं देखने आने वाले वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार किया गया है…
लाल कार पास धारी वाहन
जिन आमंत्रित अतिथियों के पास लाल वाहन पास होगी वे अपने वाहन से पीडब्ल्यू डी चौक, छग कॉलेज, कुन्दन पैलेस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी होकर एम.टी. वर्क्स शॉप गेट होकर वायरलेस ऑफिस के सामने से होकर आफिसर्स मेस के पास वाहन पार्क कर सकेगें।
हरा कार पास धारी वाह
जिन आमंत्रित अतिथियों को पास हरा वाहन पास जारी हुआ है उनके वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था सेन्ट पॉल स्कूल के ग्राउण्ड में बनाई गई है। ये वाहन चालक कृप्या अपना वाहन को सेन्टपॉल स्कूल में पार्क कर पैदल पुलिस लाईन मुख्य द्वार से प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक जावेगे ।
स्कूल बसों का मार्ग एवं पार्किग
परेड ग्राउण्ड मे छात्र/छात्राओं एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले बसें पुलिस लाईन पिछला गेट टिकरापारा की ओर से अन्दर प्रवेश कर स्केटिंग ग्राउण्ड के सामने पार्क होगा। रोड पर बसों का पार्किग नही होगी।
सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी वाहन
इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार कार पास नही होगा वे अपने वाहन को पुलिस लाईन पिछला गेट के किनारे एक लाईन से किनारे पार्क कर सकतें है, पुलिस लाईन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउण्ड में प्रवेश कर दर्शक दिर्घा तक जावेगे ।
पी.डब्ल्यू.डी. चौंक की ओर से आने वाले बिना पास धारी वाहन
इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार का कार पास नही है वे अपने वाहन को सेन्टपाल स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क कर आर.आई गेट से प्रवेश करेंगे।
नोट
01. कार्यक्रम के चारों ओर रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का पार्किग प्रतिबंधित रहेगा।
02. मीडिया ओबी वैन पुलिस लाईन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगा एवं हैलीपेड के बगल में पार्किग होगी।
परेड ग्राउण्ड में आने वाले समस्त वाहन धारकों से अनुरोध है कि व्हीआईपी मार्ग को छोड़कर अन्य किसी भी मार्ग से होते हुए निर्धारित पार्किग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर समारोह स्थल पर पहुंचें।
हल्के/मध्यम वाहन प्रवेश प्रतिबंध
राजिम-धमतरी मार्ग से आने वाले मिनी-बस/बस को सुबह 7 बजे से परेड की भीड़ छटंने तक सिद्वार्थ चौक से आगे कालीबाड़ी चौक की ओर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है वे वाहन पचपेढ़ीनाका से तेलीबांधा की ओर आवागमन कर सकतें हैं। उक्त प्रतिबंधित मार्ग में डीजल/पेट्रोल टैंकर या अन्य आवश्यक वस्तु परिवहन करने वाले वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया है।
यातायात-डायवर्सन
पेन्सनबाड़ा चौक से पुलिस लाईन की ओर सभी प्रकार के वाहनों को आना।
पीडब्ल्युडी चौक, महिला थाना चौक, पुलिस लाईन की ओर बिना पास धारी वाहन एवं स्कूल बसों का आना।
सिद्वार्थ चौक से कालीबाड़ी चौक की ओर राजिम मार्ग के बस, डीजल/पेट्रोल, सब्जी वाहन एवं अन्य सभी प्रकार के छोटे माल वाहक वाहनों का आना।
खजाना चौक से कालीबाड़ी की ओर बस आना, इस मार्ग से आवागमन करने वाले बस स्टैण्ड के केनाल लिकिंग रोड होकर तेलीबांधा रिंग रोड 1 होकर आवागमन कर सकतें हैं।
परेड ग्राउण्ड अंदर निम्नलिखित वस्तु ले जाना प्रतिबंधित रहेगा
शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा तंबाकु माचिस लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेयअस्त्र, फटाका चाकु, कटार,तलवार, कैंची, ब्लैड्स, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, भड़काउ/संकट पैदा करने वाले संकेत, फुग्गे, गेन्द,लकड़ी की लाठी, हॉकी-स्टीक, प्रचार उत्पाद सामाग्री, लाउड हैलर, हार्न, रेडियो, पालतु जानवर इत्यादि।
CG NEWS : पति-पत्नी की फांसी पर लटकी मिली लाश, मरने से पहले पिता को किया था कॉल
बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में एक शिक्षक दंपती की लाश फांसी की फंदे पर लटकती मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जारा में शिक्षक रामेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी लता वर्मा की पंखे से लटकी लाश मिली है। पति का शव पंखे से लटका हुआ था और पत्नी के गले में रस्सी बंधी थी और पलंग पर बैठी थी। घटना के पूर्व मृतिका ने अपने मायके फोन कर पिता को जल्दी आने कहा था। जब पिता पहुंचा तो दोनों की लाश मिली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छेरछेरा मांगने श्री दूधाधारी मठ पहुंचे भूपेश बघेल छेरछेरा के रूप में अन्न दान के साथ सवा लाख रुपए का चेक पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रदान किया
छेरछेरा मांगने श्री दूधाधारी मठ पहुंचे भूपेश बघेल
अपने मुख्यमंत्रित्व कल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को सजाने संवारने एवं संगीन बनाने का कार्य किया है। इस परंपरा का निर्वाह करते हुए श्री बघेल 25 फरवरी दिन गुरुवार को छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर छेरछेरा मांगने के लिए श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचे। यहां द्वार पर पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने सहयोगियों सहित उनका बड़े ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया।
दर्शन पूजन एवं परिक्रमा
श्री दूधाधारी मठ पहुंचकर श्री बघेल जी ने सबसे पहले मठ मंदिर में भगवान हनुमान जी, श्री बालाजी, गौ माता एवं श्री स्वामी बलभद्र दास जी महाराज जी की समाधि स्थल सहित राम पंचायतन में पहुंचकर भगवान का दर्शन पूजन किया।
अन्न दान के साथ सवा लाख रुपए का चेक
श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने मठ मंदिर ट्रस्ट की ओर से छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल जी को अन्न दान के साथ सवा लाख रुपए का चेक छेरछेरा के रूप में प्रदान किया।
श्री बघेल जी का स्वागत सत्कार
छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर श्री दूधाधारी मठ आगमन पर मठ मंदिर प्रशासन की ओर से उनका शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। साथ ही कीर्तन मंडली के सदस्यों ने भजन कीर्तन करते हुए उनकी अगवानी की एवं मठ मंदिर के विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन कर मंगल कामनाएं की।
छेरछेरा व्यक्ति के अहंकार के त्याग का प्रतीक
इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने छेरछेरा त्यौहार को छत्तीसगढ़ की संस्कृति के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व का प्रतिपादन करते हुए कहा कि इस त्योहार से व्यक्ति के अहंकार का समन होता है ।हमेशा मांगने वाला व्यक्ति देने वाला से छोटा होता है व्यक्ति अपने अहंकार को त्याग कर मांगने के लिए जाता है यह हमारी सनातन आध्यात्मिक परंपरा का अंग है।
राजेश्री महन्त जी महाराज ने बधाई के साथ दी शुभकामनाएं
श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुंदर दास जी महाराज ने इस अवसर पर श्री बघेल को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ने का कार्य किया है और इस परंपरा का अभी भी निर्वाह कर रहे हैं यह स्वागत के योग्य कदम है।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
श्री भूपेश बघेल के दूधाधारी मठ आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के पूर्व सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, गिरीश देवांगन, एजाज ढेबर, गिरीश दुबे, विनोद तिवारी, सन्नी अग्रवाल जी, सुशील आनंद शर्मा,श्री अजय तिवारी, विजय पाली, दाऊ मंगल विनोद अग्रवाल जी, राम छवि दास,सुखराम दास जी, हेमंत दुबे, राम तीरथ दास जी,सचिन शर्मा, सत्यनारायण नायक, ममता राय, लालू गोस्वामी ,मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति थी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिले के ग्राम ग्राम ढनढनी स्थित जूनी माता मंदिर में पूजा अर्चना की
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा ज़िले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ढनढनी जूनी सरोवर मेला में पहुँचे। मुख्यमंत्री यहां मेला स्थल में 17 जनवरी से प्रारंभ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ व जूनी सरोवर मेला में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जूनी देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा । इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू व विधायक साजा श्री ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर में ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी
किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री नेताम इस मौके पर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे और शहीद हुए परिवारजनों तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित करेंगे।
मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन पुरन्दर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों की रचना की गई है उसमे ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस गारंटी को पूरा करने में हम तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख हितग्रहियों को आवास देना शामिल है। किसानो के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।
इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक प्रबुद्ध समाज है। राष्ट्र के निर्माण में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है और समाज को मजबूती देने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
समारोह को विधायकगण सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा एवं पुरन्दर मिश्रा ने भी संबोधित किया। समारोह में छत्तीसगढ़ी विप्र समाज की तरफ से समाज के 51 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 5 लाख रूपए की राशि छात्रवृति के तौर पर दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद थे।
