प्रदेश
मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिले में 01 फरवरी से किया जाएगा समाधान शिविरों का आयोजन
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आम लोगों की समस्याओं को दूर करने गुरूवार 01 फरवरी से ग्राम स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए योजनावार प्रारूप तैयार करने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने प्रकरणवार समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व के सारे प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में ही पूर्ण लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर न जाएं, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। राशन कार्ड नवीनीकरण में तेजी लाने तथा इसकी सतत् मॉनिटरिंग करने के लिए कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की तिथि में संशोधन किए जाने के संबंध में उन्होंने जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से धान की आवक पर रोक लगाने हेतु सतत् निगरानी करने एवं विक्रय हेतु लाए गए धान का किसान के रकबे से मिलान करने के उपरांत ही खरीदी करने के निर्देश खाद्य अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने वर्ष 2014-15 और 2015-16 में किसानों को वितरित की गई प्रोत्साहन राशि का सत्यापन अब तक नहीं कराए जाने पर नरहरपुर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम कांकेर को दिए। कलेक्टोरेट में स्थित संयुक्त कार्यालय भवन के विभिन्न विभागों में विद्युत देयकों के भुगतान लंबित होने के मामले में सभी कार्यालय प्रमुखों को बकाया राशि का भुगतान शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह से पहले आवश्यक बजट की मांग एवं उसका आहरण फरवरी माह में पूर्ण कर लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने स्थानांतरित होकर जिले में आए अधिकारियों व कर्मचारियों को जिले की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा वोटर्स एप के माध्यम से जानकारी अद्यतन करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में अधिग्रहित जमीन का भू-अर्जन, वन विभाग में लंबित भुगतान सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनपद पंचायतों में निर्माण कार्य, भृत्य नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार, श्री बी.एस. उईके, जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिले के 247 विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर 2 फरवरी से होगी प्री-बोर्ड परीक्षा
31 जनवरी 2024/ जिले में 02 फरवरी 2024 से समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके सुपरविजन के लिए बीईओ, एबीईओ व बीआरसीसी को टीम गठित कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मॉनिटरिंग टीम नियमित रूप से परीक्षा अवधि में निरीक्षण पर रहेंगे। इसके अलावा छमाही परीक्षा में मेरिट हेतु चिन्हांकित छात्र-छात्राओं का मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन भी विकासखंडवार करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आमंत्रित कर बच्चों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्री-बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का दायित्व अन्य संस्था को सौंपा गया है ताकि अच्छे से मूल्यांकन संभव हो एवं बच्चों के उत्तर पुस्तिका में मूल्यांकनकर्ता द्वारा और कैसे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, अपने टीप अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस प्रकार से दो विशेषज्ञों द्वारा टीप करने से छात्रों को आदर्श उत्तर लेखन हेतु उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि सभी बोर्ड परीक्षा के छात्र परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थित हों, एक भी छात्र परीक्षा से वंचित ना रहे। साथ ही प्रयास किया जाये कि परीक्षा अवधि के बीच में कोई भी छात्र परीक्षा से में अनुपस्थित ना रहे।
सर्च ऑपरेशन में बड़ा खुलासा, हमले के बाद इस सुरंग में छिपते है नक्सली, देखें
बस्तर: अबूझमाड़ में नक्सलियों से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नक्सलियों ने धरती के नीचे विशाल सुरंग बनाया है. नक्सली जंग के बाद आराम करने और छूपने के लिए सुरंग का उपयोग करते है. अब इस सुरंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जंगलों में करीब 60 मीटर लंबी सुरंग बनाई है, नक्सली हमले के बाद इन्हीं सुरंग में छिप जाते है और इसी के रास्ते वो भागने में कामयाब हो जाते है. सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
वीडियो में आप देख सकते है कि, सुरंग कितना बड़ा नज़र आ रहा है. जिसमें रेंगना और चलना काफी आसान होगा. सर्च अभियान के दौरान जवानों ने सुरंग खोज निकाला और अब इसको पाटने की तैयारी है. जानकारी हो कि, मंगलवार को ही नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला किया था. जिसमें लगभग 15 जवान घायल हो गए थे जबकि तीन जवान शहीद हो गए.
मुख्यमंत्री ने गमगीन माहौल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर वहां टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा) नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 201 कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और जज्बों की सराहना करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया।
बेहद गमगीन माहौल में टेकलगुड़ेम गांव में नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों स्वर्गीय देवेन सी., स्वर्गीय पवन कुमार और स्वर्गीय लम्बाधर सिंघा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए गए। इनमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के शहीद जवान श्री देवेन सी. का पार्थिव शरीर ग्राम मोटूर जिला वेल्लूर तमिलनाडू, शहीद पवन कुमार का पार्थिव शरीर ग्राम कुपावली जिला भिंड़ मध्यप्रदेश और 150 वीं बटालियन के शहीद जवान लम्बाधर सिंघा ग्राम काकरागांव जिला चिंटांग असम के लिए रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि फोर्स के लगातार आगे बढ़ते जाने और पहुंचविहीन इलाकों में भी कैम्प लगाने से माओवादी आतंकी बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। माओवादी आतंकियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। हमारे जवानों ने उनके इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवादी आतंक से आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने, लोगों तक योजनाओं के लाभ पहंुचाने के लिए सुरक्षा बलों के जवान प्रभावी कार्यवाही कर रहे हैं। हमारे जवान नक्सली चुनौती का बहादुरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं।
CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, हेडक्वाटर में था तैनात
सुकमा। जिले में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने अपने साथी जवान के सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। जवान का नाम रोशन सिंह बताया जा रहा है, जो सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। हालांकि सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
जानकारी के मुताबिक जवान रोशन सिंह बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला है, जो दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान भी मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जवान रोशन सिंह मानसिक रूप से परेशान रहता था और वह सिर्फ कैंप में ही ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। वहीं स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के घर IT का छापा...कोल-राशन घोटाले से जुड़ा मामला
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह दबिश दी है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की IT टीम सुबह अमरजीत भगत के घर पहुंची और जांच शुरू की। अमरजीत भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपियों में शामिल है। 17 जनवरी को ED ने मामले में FIR दर्ज कराई है।
IT की टीम बुधवार सुबह अंबिकापुर पहुंची और पुलिस बल के साथ बौरीपारा स्थित पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर छापा मारा। टीम में करीब 10 अधिकारी शामिल हैं। कोयला घोटाले के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी की डायरी में उनका नाम है और उन पर 50 लाख रुपए लेने का जिक्र डायरी में है। आयकर विभाग ने भिलाई, रायपुर, राजनंदगांव समेत कोरबा में भी बिल्डर और कारोबारियों के यहां दबिश दी है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आयकर विभाग की ये पहली बड़ी कार्रवाई है। अमरजीत भगत का नाम चावल घोटाले और कस्टम मिलिंग घोटाले में भी उछला है। जिसके बाद भगत के खिलाफ जांच तय मानी जा रही थी।
अंबिकापुर के साथ ही आयकर विभाग ने भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव और कोरबा में भी बिल्डरों और कारोबारियों के घर दबिश दी है। भिलाई के बिल्डर अजय चौहान समेत उनके करीबियों के घर और दफ्तर में कार्रवाई चल रही है। करीब दो सौ अधिकारी-कर्मचारियों की टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कार से 2 करोड़ 64 लाख कैश जब्त, 3 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार अपराधों पर नियंत्रण व वाहनों की चेकिंग की जा रही है इस तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीपक त्रिपाठी (रा.पु.से.) के नेतृत्व मे टीम गठित कर अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही थी।

मिली सूचना के आधार पर रात्रि थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को एसबीआई बैंक के पास सेक्टर 01 भिलाई मे दो कार खडी होने व उसमे सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अवैध कारोबार से प्राप्त रूपयो का लेनदेन करने की जानकारी मिलने पर थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान की घेरीबंदी कर ब्रेजा वाहन क्रमांक CG07 CM 4883 व क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696 मे सवार तीन व्यक्ति मिले । जिनसे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) गोविन्द चन्द्राकर पिता स्व. पंचम लाल चन्द्राकर उम्र 57 वर्ष निवासी औरी भिलाई -3 जिला दुर्ग छ.ग. (2) विशाल कुमार साहू पिता अशोक साहू उम्र 28 वर्ष सा. क्वा.नं. 32ए सडक 07 सेक्टर 01 भिलाई थाना भिलाई भट्टी (3) पंकज साव पिता स्व. सुंदर साव उम्र 30 वर्ष सा. बैकुण्ठ धाम के पास कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग छ.ग. का होना बताए ।

डिक्की मे, भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया
उक्त व्यक्तियो व उनके वाहनो की तलाशी ली गई , तलाशी मे क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696 की डिक्की मे, भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया । उक्त रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियो द्वारा संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नही किया गया । उक्त वाहनो को संदिग्ध व्यक्तियो सहित थाना भिलाई भट्ठी लाया गया , कार की डिक्की से बरामद नगद 2,64,00,000/- रूपये (दो करोड चौसठ लाख रूपये) को 102 CrPC के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्ठी से की जा रही है एवं उक्त संबंध मे आयकर विभाग को भी पृथक से सूचना दी गई है ।
यातायात पुलिस के "सड़क सुरक्षा माह" में निरांतर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
➖ ऑटो चालकों को दी गई इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ट्रैफिक सिस्टम की जानकारी
➖ डी0पी0 विप्र शैक्षणिक महाविद्यालय में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब एवं निजात के अंतर्गत पुलिस मैदान के कार्यक्रम में लगाई गई यातायात की प्रदर्शनी
बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के आदेश अनुसार उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।इसी क्रम में "यातायात सड़क सुरक्षा के 15 दिन के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू की उपस्थिति एवं उद्बोधन में जिला ऑटो संघ के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने तारबहार परिसर स्थित आई0सी0सी0सी0 इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ट्रैफिक सिस्टम की कार्य प्रणाली एवं यातायात नियमों के प्रति जानकारी को आत्मसात किया
यातायात जागरूकता के क्रम में ही आज डी0पी0 शैक्षणिक महाविद्यालय कोनी में जिला रोड सेफ्टी सेल के उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे,आरक्षण जावेद अली, शैलेंद्र सिंह और भुवनेश्वर मरावी द्वारा बहुत ही आकर्षक ढंग से यातायात नियमों की जानकारी देते हुए एवम यातायात संबंधी गीत की प्रस्तुति कर,वहां के शैक्षणिक विद्यार्थियों को यातायात नियमों तहत के प्रति जागरूक किया
*यातायात सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आज दिवस को अतिथि कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब एवं निजात कार्यक्रम के तत्वाधान में आयोजित पुलिस ग्राउंड में म्यूजिकल बैंड प्रतियोगिता में यातायात पुलिस की तरफ से यातायात के स्टॉल लगाकर आमजन को यातायात संबंधी उपकरण एवं नियमों के बारे में जानकारी दी गई .
BREAKING : नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर किया हमला, 11 जवान घायल, एक की हालत गंभीर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों का कायराना करतूत सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर हमला कर दिया, जिसमें 11 जवान घायल हुए हैं। वहीं एक जवान गंभीर बताए जा रहे। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा कि कोबरा बटालियन, DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
आज सिविल लाइन रायपुर में भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया।
आज रायपुर लोकसभा का केंद्रीय कार्यालय का उद्धघाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मंत्री गण विधायक गण , वरिष्ट भाजपा नेता गण , सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी ने रायपुर लोकसभा जिताने और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया । सभी का आभार जी ।
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज सिविल लाइन रायपुर में भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा यह कार्यालय जन अपेक्षाओं एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति का सर्वसुलभ केंद्र होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में भारत आज पुनः वैभवशाली हुआ है।
लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर : मंत्री श्री देवांगन
प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी और लोगों को लो वोल्टेज को समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डाे के 5 हज़ार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा। वार्ड वासियों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपित शहर के डीपाटोली मुहल्ले के रहवासी है। बता दें नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो (एनसीआरबी) विभिन्न इंटरनेट मीडिया में अपलोड किये जाने वाले आपत्तिजनक फोटो और विडियो की निगरानी करता है।
विशेष रूप में नाबालिग बच्चों से संबंधित सामग्री पर कड़ी नजर रखी जाती है। इंटरनेट मिडिया में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी आते ही एनसीआरबी संबंधित की पुलिस मुख्यालय को सूचना देती है। ऐसी एक सूचना छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय को प्राप्त हुई थी। पुलिस मुख्यालय ने इस सूचना को जशपुर पुलिस से साझा करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसपी डी रविशंकर के मार्गदर्शन में साइबर सेल के सहयोग से सीटी कोतवाली जशपुर ने मामले की जांच की।
14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 29 जनवरी की स्थिति में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई। ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।
राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में दिया जा रहा है विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को मशरूम उत्पादन का कौशल प्रशिक्षण
जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के 20 युवाओं को मशरूम उत्पादन का कौशल प्रशिक्षण 11 जनवरी से 30 जनवरी तक दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में युवाओं को ऑयस्टर मशरूम एवं बटन मशरूम उत्पादन की विधि के साथ-साथ बिक्री तथा अकाउंट के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के साथ- साथ साथ युवाओं के रुझान एवं मल्टी स्केलिंग हेतु सिलाई, ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, राजमिस्त्री जैसे ट्रेड में भी जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर द्वारा हितग्राहियों को अतिरिक्त समय में प्रदाय किया जा रहा है। ।
प्राचार्य जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज अमरनाथ धमगया ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में फाइल पैड, स्क्रीनिंग प्रिंटिंग का का प्रशिक्षण भी सम्मिलित है जिसे जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। उपकोष में एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ है। इसके अतिरिक्त जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डिंग, कुकिंग, सिलाई, रिटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसी ट्रेड में भी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु एडमिशन प्रारंभ है। 18 से 45 वर्ष की महिला, पुरुष प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर अथवा स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक स्थिति कर सकते हैं।
महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के नर्तक दलों द्वारा वाद्य यंत्रों के मधुर धुन से आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मड़ई-मेला के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
उन्होंने बड़ौदा कला में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन एवं मंच के लिए 15 लाख रुपए, ग्राम सिंगारपुर मे सीसी सड़क के लिए 5 लाख रुपए तथा ग्राम सोनपुर में सीसी सड़क के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने ग्रामीणों की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का विश्वास दिलाया। उन्होने साहू, यादव समाज औऱ क्षेत्र के विकास के लिए सौपे गए सभी मांग पत्रों पर कहा कि क्षेत्र विकास के लिए मेरा प्रयास निरन्तर जारी रहेगा।
उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि मेला मड़ई गांव की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि और एकजुटता के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मेला मंड़ई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। जिसे समाज द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी वादो को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी में शामिल दस बड़े गारंटी को पूरा किया है। इस अवसर पर श्री कैलाश, श्री ईश्वरी साहू, श्री मनीराम साहू, श्री संतोष मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट का नोटिस, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई, जानिए पूरा मामला
बिलासपुर । आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। ये नोटिस भाजपा सांसद और विधानसभा चुनाव में पाटन से प्रत्याशी विजय बघेल की याचिका पर जारी की गयी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी कर उपस्थित होने को कहा है।विजय बघेल ने अपनी याचिका में कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान समय सीमा खत्म होने के बाद भी भूपेश बघेल ने प्रचार किया था, उन्होंने हाईकोर्ट में भूपेश बघेल की विधायकी को खत्म करने की मांग के साथ याचिका दायर की थी। विजय बघेल ने अपने वकील विजय झा के जरिये याचिका दायकर की थी। पूरे मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में हुई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।
