प्रदेश

बस्तर को 31 मार्च से मिलेगी नियमित इंडिगो विमान की सेवा, कलेक्टर और चेयरमैन ने ली अधिकारियों की बैठक

जगदलपुर: बस्तर के वासियों को अलाइंस विमान सेवा के साथ साथ अब 31 मार्च 2024 से इंडिगो विमान सेवा की प्रचलन प्रारंभ होने से वायु परिवहन सेवा में सुविधाएं बढ़ जाएगी। इंडिगो की विमान प्रतिदिन हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर जाएगी तथा उसी दिन रायपुर से जगदलपुर होते हैदराबाद वापस हो जाएगी। कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने सुचारू विमान सेवा संचालन हेतु बुधवार को एयरपोर्ट में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। CG News: बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बीसीएएस द्वारा दिए गए सुझाव को पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को अवगत कराया गया। नगरीय क्षेत्र में एयरपोर्ट के रनवे के दोनों तरफ की एप्रोच पाथ (हाईवे एवं बोघघाट) में 15 किलोमीटर के क्षेत्र तक किसी भी प्रकार की ’हाईराइस भवन’ बनाने की अनुमति प्रदान नहीं करने हेतु नगर निगम को कहा गया, साथ ही भवन निर्माता को एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनओसी शाखा से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। CG News CG News: एयरपोर्ट में निर्माणाधीन विकास कार्यों में रनवे, एप्रोन, टैक्सी वे में मार्किंग एवं केक फिलिंग का कार्य सहित ऑप्सटेकल मार्किग, हेलीकाप्टर पार्किंग तथा एप्रोन के समीप एप्रोन स्ट्रीप का कार्य प्रगति पर है। तीनों लंबित कार्यों को एक माह के अन्दर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्य जैसे रिकार्पेटिंग ऑफ रनवे, आईश्योलजेशन वे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड, बाउंडरीवाल, कंस्नटीना वाल, ड्रेन इत्यादि के कार्यों के पूर्व प्रेषित प्राक्कलन को विमानन विभाग से स्वीकृति हेतु अनुरोध करने के निर्देश दिए गए। CG News: इसके अतिरिक्त अन्य विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की मौका निरीक्षण किया गया। इस अपर कलेक्टर, एवं नोडल अधिकारी सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता, अधिकारी राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,मंत्री दयाल दास बघेल दर्शन समिति संयोजक धरम लाल कौशिक दिखाएंगे आस्था स्पेशल को हरी झंडी

श्रीरामलला के दर्शन को लालायित छत्तीसगढ़वासियों के लिए हर्ष का समाचार है कि "श्रीरामलला दर्शन योजना" के अंतर्गत पहली ट्रेन दुर्ग से 7 फरवरी को जाएगी।

श्रीराम के,पुण्य-पावन अयोध्या धाम के दर्शन हेतु  राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 1,340 यात्री 20 बोगियों से रवाना होंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,मंत्री दयाल दास बघेल समिति संयोजक धरम लाल कौशिक सहित वरिष्ठ पदाधिकारी आस्था स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।ट्रेन में जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।ट्रेन दुर्ग स्टेशन से दोपहर 12.20 को रवाना होगी और सीधे अयोध्या जायेगी।

और पढ़ें ...

दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना होगी आज दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानिए कितने यात्री करेंगे दर्शन ?

दुर्ग : स्टेशन से रामलला तीर्थ योजना के तहत दूसरी आस्था ट्रेन 7 फरवरी बुधवार को रवाना होगी. जिसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे. 7 फरवरी को 12 बजे इस आस्था ट्रेन को रवाना किया जाएगा  दुर्ग रेलवे स्टेशन में पूरे संभाग के विधायक पहुंचेंगे .इसके बाद अपने-अपने विधानसभा के लोगों को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे. इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,खाद्य मंत्री दयालदास बघेल,प्रदेश यात्रा प्रमुख धरमलाल कौशिक,प्रदेश यात्रा सह प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव,विधायक ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव,डोमन लाल कोर्सेवाडा, रिकेश सेन,ईश्वर साहू,दीपेश साहू,भावना बोहरा समेत बीजेपी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 8 जिलों से लगभग 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन दुर्ग संभाग के 8 जिलों से लगभग 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है. जो सुबह दुर्ग स्टेशन में पहुंचकर अपना टिकट लेंगे फिर विधानसभावार बोगियों में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे. जाने वाले सभी दर्शनार्थियों भोजन,रुकने और मंदिर तक जाने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की गई है. ट्रेन 8 फरवरी को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. इसके बाद श्री राम मंदिर को दर्शन करने के बाद 9 फरवरी को शाम 7 बजे अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी.
और पढ़ें ...

*मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा का किया वर्चुअल निरीक्षण*

*मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा का किया वर्चुअल निरीक्षण* रायपुर, 06 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा आज जिला एवं सत्र न्यायालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने न्यायालय की अधोसंरचना का अवलोकन किया तथा न्यायालय को व्यवस्थित रखने तथा अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों, सभी के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधीश द्वारा सर्वप्रथम जिला एवं सत्र न्यायालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का ही भौतिक निरीक्षण किया गया था तथा आज उसी न्यायालय से वर्चुअल निरीक्षण आरंभ किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान व्यक्त किया कि पक्षकार जो न्याय के लिए न्यायालय में आते हैं, न्यायाधीशों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए तथा उन्हें शीघ्र न्याय प्रदान करने के लिए प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करना सुनिश्चित करें। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे न्यायालय समय के साथ ही किसी भी समय सीधे जिला न्यायालय तथा राज्य के किसी भी न्यायालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण करने के संबंध में जुड़ सकते हैं। सभी न्यायाधीश अपने न्यायालयों के लंबित प्रकरणों की जानकारी विशेषकर पुराने प्रकरणों की जानकारी अद्यतन रखें।
और पढ़ें ...

व्यापारी की हत्या..बोरी में भरकर जंगल में फेका शव, पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मां सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। एक सब्जी कारोबारी की उसकी ही मां और भाइयों ने हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया और बोरी में भरकर जंगल के पास फेंक दिया। पुलिस ने नाबालिग भाइयों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिरकत थाना के अंतर्गत फदहाखार के जंगल में झाड़ियां के बीच 4 फरवरी को एक अज्ञात शव अधजली हालत में मिली थी। सिक्योरिटी पुलिस ने मौके पर पाया कि मृतक की धारदार हथियार से हत्या करके शव को किसी स्थान से लाकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया है।

घटनास्थल पर मिली बोरी से एक कागज के टुकड़े में मोबाइल फोन का नंबर मिला। यह नंबर जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा ग्राम के एक व्यापारी का था। फोटो देखकर शव को व्यापारी ने पहचान लिया और बताया कि यह उसका पड़ोसी सब्जी व्यापारी रवि साहू है। पिछले दो-तीन दिन से वह दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस रवि साहू के घर पहुंची। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक के पिता मोहनलाल साहू की मृत्यु हो चुकी है। उसका अपनी सौतेली मां 38 वर्षीय हेमलता साहू और उसके दो नाबालिग बेटों के साथ अक्सर विवाद होता था। ऐसे ही झगड़े के दौरान 31 जनवरी को सुबह लगभग 8:00 बजे मृतक ने अपने ही घर में आग लगा दी थी जिससे काफी सामान जल गया था। दोपहर में लगभग 2:30 बजे उनके बीच फिर से विवाद हुआ था उसके बाद से मृतक को किसी ने नहीं देखा था।

आरोपियों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे उन्होंने लोहे के पाइप से सिर पर वार करके रवि साहू को मार डाला। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने लिए उन्होंने किराए पर कार चलाने वाले सुनील यादव को तैयार किया। सुनील की कार में शव को बोरी से बांधकर डाला और देर रात फदहाखार के जंगल में लाकर उतारा। शव की पहचान ना हो सके इसके लिए उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान और कार को जब्त किया है। पुलिस ने मृतक की सौतेली मां और ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग भाइयों को किशोर न्यायालय में पेश किया।

और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से रहे सावधान, विभागीय वेब पोर्टल और मोबाइल एप्प से करें आवेदन

बलौदाबाजार। महिला बाल विका विभाग ने महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे फर्जी लिंक से महिलाओं को सावधान रहने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है, इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नही देना है। इसके अलावा महिलाएं अपने इलाके के आगंनबाडी़ केन्द्र,ग्राम पंचायत सचिव, और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) से संपर्क कर उनके लॉगिन यूजर आईडी से आवेदन कर सकती है।

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पात्र आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा फर्जी लिंक सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। महिलाओं के मोबाइल, व्हाट्सअप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply नाम से लिंक आएं तो इस लिंक का उपयोग नही करें। विभाग द्वारा आवेदन के लिए किसी भी निजी संस्था अथवा व्यक्ति को अधिकृत नही किया गया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद से लगभग 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया जा चुका है

 प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पूर्ववर्ती सरकार पर लगाये गये आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार महीने भर के भीतर ही चार-चार बार कर्ज ले चुकी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद से लगभग 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया जा चुका है, इसके बावजूद ना किसानों को धान की कीमत 3100 प्रति क्विंटल मिला, ना ही महिलाओं को महतारी वंदन का अब तक एक नया पैसा दिया गया है। नए वादे और घोषणा तो छोड़िए, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो बजट प्रावधान किया था उसमें भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि अब तक नहीं दिए, युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता भी नवंबर से लेकर अब तक दुर्भावना पूर्वक रोक दी गई है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुशासन और समृद्ध का उत्कृष्ट मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया है। कांग्रेस की सरकार विगत 3 वर्षों से कोई नया कर्ज नहीं लेने वाले पांच राज्यों में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य था, विगत दो वर्षों से राजस्व आधिक्य का बजट वित्त मंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने प्रस्तुत किया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय ना कोई नया कर लगाया गया और नहीं किसी तरह से करो में कोई वृद्धि की गई बल्कि भूमि के गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट पूरे कार्यकाल के दौरान जारी रहा, जिससे रियल स्टेट व्यवसाय को मजबूती मिले। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ भी शहरी-ग्रामीण, अमीर-गरीब, सभी लोगों को बिना भेदभाव के मिलता रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश को कर्ज में डूबने और देश के संसाधन बेचने का रिकॉर्ड तो केंद्र की मोदी सरकार का है। 2014 में देश पर कुल कर्ज का भार मात्र 54 लाख करोड़ था लेकिन पिछले 9 साल में केवल मोदी की सरकार ने 150 लाख करोड़ से अधिक का नया लोन लेकर देश पर कुल कर्ज का भार 205 करोड़ से ऊपर पहुंचा दिया है। मोदी सरकार ने 30 से ज्यादा सार्वजनिक उपक्रम बेचे, डीजल पर सेंट्रल एक्साइज 3 रुपया 54 पैसा से बढ़कर 19 रुपया 90 पैसा कर दिया। केवल पेट्रोलियम उत्पाद पर अतिरिक्त मुनाफाखोरी करके देश की जनता के जेब पर 36 लाख़ करोड़ से अधिक का डाका केंद्र की मोदी सरकार ने डाला है। 2003 से लेकर 2018 तक भाजपा की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में केवल भुखमरी, गरीबी, कुपोषण और नक्सलवाद का ही विकास हुआ था, लेकिन 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा। कांग्रेस की सरकार ने 1 लाख़ 75 हज़ार करोड़ रूपए हिताग्रहियो के खातों में सीधे तौर पर दिए। कांग्रेस की सरकार में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, प्रति व्यक्ति आय 84 हजार से बढ़कर 133898 रुपए हो गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2018 में छत्तीसगढ़ की कुल जीडीपी मात्र 2 लाख 91 हजार करोड़ थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 5 लाख 9 हजार करोड़ हो गया। 2018 में केवल 12 लाख 6 हजार किसान समर्थन मूल्य में धान बेचने पंजीकृत हुआ करते थे, जो 2023 में बढ़कर 24 लाख 98 हजार हो गए। धान की खेती का रकबा लगभग 8 लाख हेक्टेयर बढ़ा, सिंचित क्षेत्र का रकबा 2018 की तुलना में 2023 तक दुगना हो गया। कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है और भारतीय जनता पार्टी चंद पूंजीपति मित्रों का लाखों करोड़ का लोन राइट ऑफ करती है। नीति और नियत का अंतर स्पष्ट करें भारतीय जनता पार्टी के फोकस में आम जनता का हित नहीं है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता, जनता से किए गए वायदों से पल्ला झाड़ने के लिए पूर्वावर्ती सरकार को दोष देकर अपनी नाकामी छुपाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। तथ्यहीन और आधारहीन आरोप लगाकर एक बार फिर जनता से ठगी और वादाखिलाफी करने की पटकथा लिख रहे हैं।
और पढ़ें ...

बोर्ड परीक्षा को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगा प्रतिबंध ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग करने लेनी होगी अनुमति

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारिणी अनुसार 01 मार्च से 23 मार्च 2024 तक आयोजित होने वाले हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा को देखते हुए जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो इसे ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 23 मार्च 2024 तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कोलाहल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत तीव्र संगीत, हार्नटाइप, ध्वनि विस्तारक का उपयोग बिना अनुमति के तत्काल प्रभाव से संपूर्ण जिला में प्रतिषेध किया गया है। ध्वनि विस्तारक चलाए जाने की अनुमति हेतु कांकेर तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर, चारामा तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी चारामा, नरहरपुर तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी नरहरपुर, सरोना तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरोना, भानुप्रतापपुर तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अंतागढ़, आमाबेड़ा तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी आमाबेड़ा, पखांजूर तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर, बांदे तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बांदे तथा कोयलीबेड़ा तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कोयलीबेड़ा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग करने की अनुमति हेतु संबंधित तहसील के प्राधिकृत अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

CG : पुलिस ने कांग्रेस के 6 नेताओं को किया अरेस्ट, जाने पूरा मामला…

बिलासपुर। जिले में रेल रोको आंदोलन के दौरान रेलवे स्टेशन में घुसकर मालगाड़ी के सामने नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन करने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय समेत 6 कांग्रेसियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बयान दर्ज करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। अब कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को रेलवे कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 सितंबर 2023 को प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया था। इस दौरान रेलवे प्रशासन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कोटा के करगीरोड रेलवे स्टेशन पर करीब 11 बजे आंदोलन किया जाना था। लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेसियों ने सुबह 5 बजे करगीरोड रेलवे स्टेशन में प्रवेश किया।

कांग्रेसी नारे लगाते हुए रेल पटरी पर बैठ गए और बिना किसी अनुमति के मालगाड़ी को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पटरी से हटाने की कोशिश की गई, उन्हें समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने। इसके चलते रेल यातायात बाधित हुआ था। बाद में स्टेशन मास्टर से मिली डायरी के आधार पर आरपीएफ ने आंदोलनकारियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 174 ए, 147 के तहत अपराध दर्ज किया था।

और पढ़ें ...

भाजपा कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं - किरण सिंह देव

भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित हुए। मछुआरा प्रकोष्ठ की कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कठोर परिश्रम किए हैं जिसके फलस्वरुप प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं और आप सभी ने भी अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे प्रधानमंत्री मोदी जी का चुनाव है और इस चुनाव में हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत के लिए आप सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाइए। आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश कार्य समिति में आए लोगों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी आप सभी को दी गई है उन जिम्मेदारियां को पूरा करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति से जोड़े।

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद ने प्रकोष्ठ की कार्य समिति बैठक  में आगामी कार्य योजना पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ को दी गई है उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मिलकर काम करने एवं भाजपा की आगामी कार्य योजना को बूथ तक ले जाने का आग्रह किया । भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगातार परिश्रम कर रहे हैं इसके लिए आप सभी को साधुवाद। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है लोगों तक पहुंच कर हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता को मिले इसके लिए भी हमें जन जन तक पहुंचना है। इस दौरान बैठक में बसंत तारक, रामकृष्ण धीवर, रूपकुमारी चौधरी, कुबेर सपहा, धनीराम धीवर, डॉ. लखन धीवर, शिव धरमगुड़े, आनंद निषाद, प्रेमलता निषाद, प्रभा निषाद, नेतराम निषाद, अजीत, प्रदीप एवं सभी जिलों के जिला संयोजक एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

निगम द्वारा बड़े बकायादारो के संबंधित 9 संस्थाओं को सीलबंद किया गया, कार्यवाही के दौरान निगम को 429723 रू. का भुगतान तत्काल प्राप्त हुआ

 रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों , राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में सभी बडे बकायेदारों से नियमानुकुल कडाई के साथ बकाया राजस्व वसूली अभियानपूर्वक नगर पालिक निगम रायपुर के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतरता से सुनिश्चित करने एवं बड़े बकायेदारों के संस्थानों में बकाया न देने की स्थिति में संबंधित बकायादारों पर सीलबंदीध् कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। आयुक्त के निर्देशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों , राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली हेतु प्रतिदिन निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज इस क्रम में नगर पालिक निगम राजस्व विभाग की टीमो ने बकाया निगम को अदा न करने पर संबंधित 9 संस्थानो में कडाई से सीलबंदी की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान निगम राजस्व विभाग को 429723 रू. का भुगतान स्थल पर तत्काल प्राप्त हुआ। 
       आज जोन 1 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 18 में वर्ष 2016-17 से 124468 रू. के बकायेदार मनोज, विनोद प्रकाष पर कार्यवाही की । 2 स्थानों पर बकायेदारों द्वारा निगम को बकाया अदा न करने पर सील बंद की कार्यवाही की गई। निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा गोलबाजार एवं मोतीबाग काम्पलेक्स में 2019-20 से 356040 रू. के बकायेदार गुलाब भाई दुकान नंबर 33, कय्यूम भाई दुकान नंबर 34 की दुकानों मंे बकाया अदा न करने पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। चार अन्य बकाया दुकानदारों ने स्थल पर ही कुल 173240 रू. बकाया राषि का निगम को तत्काल भुगतान कर दिया । निगम जोन 7 राजस्व विभाग द्वारा वार्ड 24 में 11122 रू. के बकायेदार ऋचा अग्रवाल एमबीए दुकान द्वारा बकाया अदा न करने पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। जोन 8 द्वारा वार्ड 1 एवं 21 में बकायेदार  विक्रांत बैटरी मालिक तेजेन्दर सिंह वर्ष 2018-19 से बकायेदार राजेन्द्र सिंह होटल, वर्ष 2020-21 से बकायेदार महिमा देवी मोटर गैराज कुल बकाया राषि 767979 रू. की वसूली हेतु 3 भिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। इसमें 2 बकायेदारो ने 3 वर्षो का बकाया स्थल पर ही कुल बकाया 256483 रू. का निगम की टीम को भुगतान कर दिया । नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 8 में वर्ष 2015-16 से 900000 रू. के बकायेदार अषोक साहू द्वारा बकाया राषि अदा न करने पर स्थल पर संबंधित बकायेदार की 4 दुकानो को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई। 
        आज नगर निगम द्वारा 2159609 रू. के बकाया डिमांड बिल नोटिस के विरूद्ध अभियान चलाकर 9 बडे बकायेदारो के संबंधित संस्थाओ में सीलबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को 429723 रू. का तत्काल भुगतान कर दिया गया । अभियान आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी 10 जोनो की राजस्व विभाग टीमो द्वारा निरंतर जारी रहेगा। सभी बकायादारो से नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः अपील की गई है कि नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को तत्काल बकाया राजस्व की सम्पूर्ण राशि अदा कर दें एवं कार्यवाही की असुविधा से सुरक्षित रहें । अन्यथा की स्थिति में अभियानपूर्वक नियमानुसार सीलबंदीध् कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

और पढ़ें ...

विधानसभा जिला सेल में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

छत्तीसगढ़ षष्ठम विधानसभा का सोलहवां सत्र के लिए विधानसभा जिला सेल का गठन कर जिला कार्यालय कांकेर के कक्ष    क्रमांक-22 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 76479-70445 है। इस दौरान कलेक्टर  अभिजीत द्वारा विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचना इत्यादि से संबंधित समस्त कार्यों के सुगम संपादन, उनके नियंत्रण एवं त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों की 05 फरवरी से 01 मार्च तक ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा जिला सेल के प्रभारी अधिकारी (नोडल अधिकारी) अपर कलेक्टर एस. अहिरवार को नियुक्त किया गया है। सफल संचालन के लिए 05 से 10 फरवरी तक प्रातः 08 से दोपहर 02 बजे तक लोक निर्माण विभाग कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री कृष्णा लाल ठाकुर और समाज कल्याण विभाग के भृत्य श्री देवेन्द्र कुमार करंगा तथा दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक सहकारी संस्थाएॅ के सहायक ग्रेड-03 श्री बल्दू राम भोयर और चिकित्सा सेवाएॅ के भृत्य श्री जय सिंग सोनकर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार 11 से 15 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री रविदास मानिकपुरी और जिला आबकारी कार्यालय के भृत्य श्री रामन कोड़ोपी तथा दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे जनपद पंचायत कांकेर के तकनीकी सहायक श्री देवेन्द्र गिलहरे एवं जिला शिक्षा कार्यालय के भृत्य श्री कौशल उयके की ड्यूटी लगाई गई है।
     इसी प्रकार 16 से 20 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से शाम 06 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री राजेश यादव एवं माध्यमिक शाला जुनवानी नरहरपुर के भृत्य श्री मकसूदन यादव तथा मुख्य नगरपालिका कार्यालय के सहायक निरीक्षक श्री अशोक नाग एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय के भृत्य श्री टुमेश भुआर्य की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त 21 से 25 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री सत्यजीत राय एवं जिला मलेरिया कार्यालय के भृत्य श्री कौशल हिचामी और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री बिनेश मंडावी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री सुरेन्द्र कावड़े की ड्यूटी तथा 26 से 30 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक सहायक संचालक उद्यान विभाग कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री रमन कात्रा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमाली के भृत्य श्री प्रकाश कुमार चंदेल तथा जिला कार्यालय कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री रिकेश्वर साहू और लोक निर्माण विभाग (भ/स) कांकेर के भृत्य श्री संजय कुमार मंडावी की ड्यूटी जिला कार्यालय कांकेर में स्थापित कंट्रोल रूम में लगाई गई है।
 

 
 
रसोइया मानदेय और कुकिंग कास्ट के लम्बित मानदेय का शीघ्र भुगतान
शासन ने जारी किया आबंटन, हड़तालरत रसोइयों को मिलेगी बड़ी राहत
2.74 करोड़ रूपए का आबंटन प्राप्त, कलेक्टर ने तीन दिनों में भुगतान करने के दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोइयों और कुकिंग कास्ट का लम्बित मानदेय जारी कर दिया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी 07 विकासखण्डों में ब्लॉकवार आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसके बाद रसोइयों के बैंक खाते में तत्काल राशि अंतरित कर दी जाएगी। इससे हड़तालरत रसोइयों को बड़ी राहत मिलेगी।
      जिला शिक्षा अधिकारी  भुवन जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजनांतर्गत संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से जिले में स्थित सभी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लंबित देयकों के भुगतान हेतु आबंटन प्राप्त हो चुका है जिसके तहत 2 करोड़ 74 लाख 70 हजार रूपए का भुगतान विकासखण्डवार किया जा रहा है। इसमें मटेरियल कास्ट एक करोड़ 9 लाख 82 हजार रूपए तथा रसोइयों के लिए एक करोड़ 64 लाख 88 हजार रूपए के मानदेय का भुगतान सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि मटेरियल कास्ट एवं रसोइया मानदेय का आबंटन जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के लिए 41 लाख 65 हजार रूपए, कांकेर हेतु 32 लाख 61 हजार रूपए, कोयलीबेड़ा के लिए 62 लाख 38 हजार रूपए, चारामा के लिए 35 लाख 70 हजार रूपए, दुर्गूकोंदल के लिए 32 लाख 42 हजार रूपए, नरहरपुर हेतु 34 लाख 13 हजार रूपए और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के लिए कुल 35 लाख 81 हजार रूपए का आबंटन प्राप्त हो चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर ने तीन दिनों के भीतर रसोइयों का मानदेय उनके खातों में अंतरित करने के निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन में जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को यथाशीघ्र भुगतान करने निर्देशित किया गया है।

और पढ़ें ...

घर-घर सर्वे करके महतारी वंदन योजना का भरवाया जा रहा फॉर्म

महतारी वंदन योजना का लाभ देने के लिए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में महिलाओं का पंजीयन शुरू कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं। सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया है। सर्वे के दौरान आधार कार्ड, बैंक खाता आदि दस्तावेजों की कमी होने पर शिविर में ही यह दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायतों को 10 हजार फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगी। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र हैं। योजना अंतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी  हैं। अनंतिम सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी। अनंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च को किया जाएगा।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT: दो अलग,अलग भीषण सड़क दुर्घटना में दो दोस्त सहित तीन की मौत,एक घायल…

गौरेला पेंड्रा मरवाही।छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हुए दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है… जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर हादसे के बाद ट्रक चालाक रास्ते में ट्रक छोड़कर फरार हो गया जिसकी पुलिस तालाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना पेंड्रा थाना इलाके का है,जहां भाड़ी चौराहे पर विशेषरा गांव की तरफ़ से बाईक सवार युवकों को कोटमी से आ रही कोयले से भरी ट्रक ने रौंद दिया, इस हादसे में दो दोस्तों लीलन आर्मो हर्राडीह और धर्मेंद्र पोट्ठाम डोंगरगढ़, मुंगेली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र पोट्ठाम 4 दिन पहले ही पेंड्रा, हर्राडीह अपने दोस्त लीलन आर्मों के घर आया हुआ था,जहां से दोनों विशेषरा गांव घूमने गए थे, जहां से वापस लौटने के दौरान ट्रक की ठोकर से दोनों की मौत हो गई।

उधर एक अन्य घटना गौरेला थाना इलाके के टिकरकला बाईपास का है, जहां कोयले से भरी ट्रेलर ने बाईक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया, इस हादसे में राजेंद्र आरमो की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनिल पोर्ते घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया, जिसकी तालाश पुलिस कर रही है। इधर पुलिस दोनों मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

Police Transfer: 90 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर.. SSP ने जारी किया आदेश.. देखें लिस्ट..!

 रायगढ़। एसएसपी ने 90 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है. जारी इस लिस्ट में इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर , हेड कांस्टेबल और आरक्षकों के नाम शामिल है. जिसमें कई पुलिस कर्मी रक्षित केंद्र में पदस्थ थे इन सभी की तैनाती थानों में की गई है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - ट्रक ने 3 बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रसेडा में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टककर मार दी मारी. हादसे में ट्रक का चक्का एक युवक के कमर से गुजर गया, जिसकी इलाज के दौरान दौरान मौत हो गई. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...