प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके। अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल, विधायक सर्व  किरण सिंह देव,  सम्पत अग्रवाल,  अनुज शर्मा एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिविर में डॉ. सुरेश चन्द्रवंशी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल, विधायक श्री सिंहदेव और विधायक श्री अग्रवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तहत विधानसभा के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ई.एन.टी., चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, शव बरामद, सदमे में परिवार..!!

बिलासपुर। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले दो मासूम छात्रों की तालाब में डूबकर मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों छात्र स्कूल से सीधे तालाब पहुँच थे। यहाँ वह नहाने तालाब में उतरे थे लेकिन फिर बाहर नहीं आएं। दोनों छात्र रातभर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन शुरू की। आज दोनों का शव तालाब से बरामद किया तो परिवार में कोहराम मच गया।

यह पूरी घटना बिलासपुर के सीपत क्षेत्र की बताई जा रही हैं। यहाँ दर्राभांठा के पथर्री तालाब में दोनों मासूम की जलसमाधि हुई हैं। बहरहाल दोनों शवों को बाहर निकालने की कवायद की जा रही हैं। शवों को पीएम की औपचारिकता के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा माजरा

दुर्ग : एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिर एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है, बताया जा रहा है कि आरक्षक अरविंद मिश्रा को खुर्सीपार थाने में पंजीबद्ध एनडीपीएस एक्ट (ndps act) के मामले में संदिग्ध आचरण पाए जाने के चलते यह कार्रवाई की गयी है. आपको बता दें कि वर्तमान में आरक्षक ACCU में पदस्थ, निलंबित आरक्षक को रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है.

CG BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा माजरा 
और पढ़ें ...

महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के तहत महासमुंद में दो स्थानों पर शिविर आयोजित

विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के तहत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद मंह शिविर का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हाई स्कूल महासमुंद शिविर में सांसद चुन्नीलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह यात्रा के माध्यम से समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजनाओं के लाभ से नहीं छूटना चाहिए। कई बार जागरूकता के अभाव में पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह जाते है, ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझते हुए इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर पहुंच रही है। मोदी की गारंटी से वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि महासमुंद में मेडिकल कॉलेज खुलने से गरीबों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित होगा।

अब आयुष्मान कार्ड से 10 लाख रुपए तक इलाज की भी तैयारी चल रही है। आज हर घर में शौचालय, गैस और आवास की सुविधा दी गई है। महासमुंद में बेलसोंडा रेलवे फाटक का चौड़ीकरण होगा, इससे अव्यवस्थित अवागमन में निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के लिए 56 करोड़ की स्वीकृति भी मिल गई है। यहां के रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा संकल्प शिविर को सासंद प्रतिनिधि श्री संदीप दीवान, पार्षद श्री महेन्द्र जैन, श्री देवीचंद राठी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के स्टॉल में बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया एवं सुपोषण टोकरी देकर महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न कराया। शिविर में पूर्व नपा अध्यक्ष  पवन पटेल, सासंद प्रतिनिधि श्री संदीप दीवान पटेल, पार्षद श्री महेन्द्र जैन,  देवीचंद राठी, श्रीमती माधवी महेंद्र सिक्का,  राजेन्द्र चंद्राकर,  मनीष शर्मा, श्रीमती सुधा साहू,  पवन साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  टॉमसन रात्रे, नगर पालिका के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं हितग्राही मौजूद थे।

शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।

 शिविरों में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

और पढ़ें ...

चाय पिलाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी… जानिए पूरा मामला

 दुर्ग. स्मृति नगर थाना क्षेत्र में चाय में नशे की गोली मिलाकर अनाचार करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपी वीडियो भी बनाता था और वायरल करने की धमकी देते हुए 2 वर्ष तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा. अंततः पीड़ित महिला ने स्मृति नगर चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने पुलिस चौकी पहुंचकर समर्पण किया

स्मृतिनगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सेलून की दुकान है. उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी ने केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में परिचय कराया. इसके बाद इस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ उसे परिजनों से मुलाकात कराने का बोलकर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया. जहां घर पर ताला लगा हुआ था. पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनो के आने की बात कही. इस पर अंदर ले जकर उसके लिए चाय बनाकर दी. जिसमें नशे की गोली मिली थी.

चाय पीकर महिला को चक्कर आने लगा. जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया. नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया. इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा. इस बीच आरोपी ने 10 नवंबर 2023 को भी अनाचार किया. जिसके बाद पीड़िता ने 3 जनवरी को मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज कराया. सोमवार को आरोपी आरिफ रजा ने थाने में समर्पण किया.

और पढ़ें ...

CG NEWS : यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, बस जलकर पूरी तरह खाक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में यात्रियों से चलती बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बस पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। घटना बांधामुड़ा इलाके में देर रात 3 बजे के आसपास हुई।

जानकारी के मुताबिक, मनीष ट्रेवल्स की बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी। मध्यप्रदेश बॉर्डर क्रॉस करने के बाद जैसे ही बस गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पहुंची, तो बस के टायर में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर ने बस को बांधामुड़ा गांव में रोक दिया। बस में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एक-एक कर सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

और पढ़ें ...

सर्किट हाउस में NRI की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जिले के सर्किट हाउस में एक 70 साल के बुजुर्ग NRI की मौत हो गई है। मृतक का नाम अनिल पटेल है जो मूलतः गुजरात के रहने वाले थे। हालांकि, पिछले कई सालों से लंदन में निवास कर रहे थे। महुआ प्रोसेसिंग के काम के सिलसिले में जगदलपुर आए थे। जहां उनकी मौत हो गई। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, NRI अनिल पटेल 2 दिन से सर्किट हाउस में रुके हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि, आज वे अपने काम के सिलसिले से कलेक्टर से मुलाकात करने वाले थे। वहीं सुबह सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने इनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वे नहीं उठे। जिसके बाद कर्मचारियों ने इस मामले की जानकारी अधिकारी और पुलिस को दी।

और पढ़ें ...

बार क्लबों में गोलियां चल रही हैं, शराब के नशे में लड़के लड़कियां नाच रहे हैं. धरम लाल कौशिक

धरम लाल कौशिक ने ये भी सवाल उठाया कि रायपुर के बार क्लबों में गोलियां चल रही हैं, शराब के नशे में लड़के लड़कियां नाच रहे हैं. धरम लाल कौशिक के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा  सख्ती से नियम का पालन हो इसका निर्देश दिया गया है.कोई नहीं बख्शे जाएंगे

 
और पढ़ें ...

वैश्विक बाजार में उद्यमिता के क्षेत्र में जिले की विशेष सहभागिता हो- कलेक्टर

जिले के उत्पादों को वैश्विक बाजार में स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशक नागपुर के प्रतिनिधियों के द्वारा ‘एक्सपोर्ट आउटरीच प्रोग्राम‘ विषय पर जिला पंचायत में आज सुबह एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें भविष्य में उत्पादों के आयात-निर्यात के माध्यम से उत्कृष्ट उद्यमिता और उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित व्यापारी, राइस मिलर्स को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक बाजार में आयात-निर्यात के क्षेत्र में और अधिक संभावनाएं बढ़ेंगी और इसमें जिले की विशेष रूप से सहभागिता हो।
                  जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर ने आगे कहा कि आर्थिक उदारीकरण के दौर में जिले के उद्यमियों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है और आर्थिक उन्नति में विदेशी मुद्रा की बड़ी भूमिका और सहभागिता रहती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से डीजीएफटी नागपुर के द्वारा तैयार की गई तकनीकी जानकारियों का लाभ लेते हुए जिले में उद्यमिता को और अधिक उन्नत बनाने का आह्वान किया। साथ ही वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया।
उद्यमियों को दी गई तकनीकी जानकारी-
                 इस अवसर पर डीजीएफटी कार्यालय नागपुर से आए डॉ. व्ही. श्रमण एडिशनल डीजीएफटी और सुश्री स्नेहल ढोके असिस्टेंट डीजीएफटी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट कोड प्राप्त करने के तरीके, कस्टम से संबंधित पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज, निर्यात वित्त विकल्पों पर बैंक द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीकों से जिले के उत्पादों और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु जानकारी देने के साथ ही निर्यात में रूचि रखने वाले जिले में स्थापित समस्त औद्योगिक इकाईयों, कृषि उत्पादक संगठन, स्वसहायता समूह, नवउद्यमियों की शंकाओं का भी समाधान किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  सुमित अग्रवाल, महाप्रबंधक उद्योग एवं वाणिज्य  अजीत टोप्पो सहित काफी संख्या में जिले के उद्यमी, राइस मिलर्स और उद्यमिता के प्रशिक्षु उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्री बीएड, डीएड, पीईटी, पीएमटी समेत 14 प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित, जानिये कब होगी परीक्षा

रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री बीएड, डीएड, पीईटी, पीएमटी समेत 14 प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी की है। देखें जानकारी…

और पढ़ें ...

CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग

रायगढ़ :  जिले में पुलिस ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने वाली आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि बीते 9 फरवरी को लैलूंगा पुलिस को एक नये बन रहे मकान अंदर एक व्यक्ति का शव जले हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जाँच कर रही थी।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुआ। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है। जिनका करीब 14 साल का लड़का है।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था। दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। खबर पाकर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था पूरा शरीर जल चुका था।

प्रभारी द्वारा घटना को लेकर संदेह व्यक्त कि महिला अनिमा एक्का उम्र 44 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बतायी। आरोपिया अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू पति राजू रजक बताई कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई और दोपहर को स्वयं पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी । 08 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे राजू की मौत हो गया। लैलूंगा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

और पढ़ें ...

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 3 किलो का आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज…

दंतेवाड़ा।  जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली जाने वाले रास्ते में सुरक्षा बलों की टीम ने नक्सलियों द्वारा रोड के किनारे लगाए हुए 3 किलो की आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी बम प्लांट किया था।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के निर्देश पर अरनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में सीआरपीएफ 111 वाहिनी की बीडीएस टीम तथा सीएएफ पोटाली के बल सड़क सुरक्षा में लगे हुए थे। तभी संयुक्त बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर 3 किलो का आईईडी बरामद कर डिफ्यूज किया है। इस प्रकार संयुक्त बल ने माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का मकसद को नाकाम कर दिया है।

और पढ़ें ...

9 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत

मुख्य न्यायाधीश ने पुराने लंबित प्रकरणों को पक्षकारों और संबंधित विभागों से समन्वय कर निराकृत करने के दिए निर्देश रायपुर, 12 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायामूर्ति रमेश सिन्हा के निर्देश अनुसार प्रदेश में 9 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। सभी जिला न्यायाधीशों, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं फैमिली कोर्ट जजों को नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य पुराने लंबित प्रकरणों, धारा 138 एनआई एक्ट, फैमिली कोर्ट मेटर, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, सिविल, आपराधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव, विभाग के माध्यम से पक्षकारों को नोटिस जारी कर उसकी तामिली सुनिश्चित करते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को लोक अदालत में निराकृत करने के भी निर्देश दिए गए है। गौरतलब है कि इस अनुक्रम में 8 मार्च 2024 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एनआईसी से समस्त जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट जज, चेयरमेन स्थायी लोक अदालत, सीजेएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालयों में 5 एवं 10 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों, वरिष्ठजनों से संबंधित लंबित प्रकरणों, महिलाओं से संबंधित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने जिलों द्वारा प्री-लिटिगेशन प्रकरण के रूप में अब तक चिन्हांकित प्रकरणों में बढ़ोत्तरी करते हुए सर्वसंबंधित विभाग वित्तीय संस्थानों के साथ प्री-सिंंिटंग, सहयोग एवं उनसे संमन्वय स्थापित करने तथा राजस्व के प्रकरणों में भी अधिक से अधिक प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में रखा जाकर निराकृत किये जाने। पक्षकारों को नोटिस जारी कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय निराकृत करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय रायपुर को राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों को भी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखा जाए और निराकृत करने की दिशा में भरसक प्रयास किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ ही कलेक्टरों को निर्देश दिए गए है, साथ ही पुलिस महानिदेशक को भी लोक अदालत में आवश्यक सहयोग करने को कहा गया है। कार्यपालक अध्यक्ष की अनुशंसा पर सालसा द्वारा मैनेंिजंग डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित, रायपुर को नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत से संबंधित मामलों में बकाया देय वास्तविक मूल राशि एवं सरचार्ज की राशि का आंकलन कर सरचार्ज की राशि में भुगतान से छूट की सुविधा हेतु प्रोत्साहन योजना बनाकर इसका लाभ लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में आयोजित हुए नेशनल लोक अदालत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों के जिला न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट जजों को सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देश के अनुसार गत वर्ष की भांति वर्ष 2024 में भी 09 मार्च 2024, 11 मई 2024, 14 सितंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत की तिथि निर्धारित कर दी गई है। सभी सिविल एवं राजस्व न्यायलयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन करने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत करने के लिए निर्देशित किया गया है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ न्यायमूर्ति रमेश सिंह उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर, 12 फरवरी 2024/न्यायामूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छ0ग0 उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समस्त जिला न्यायाधीशों/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं फैमिली कोर्ट जजों को इस आशय के निर्देश जारी किये गये हैं कि राजीनामा योग्य पुराने लंबित प्रकरणों, धारा 138 एनआई एक्ट, फैमिली कोर्ट मेटर, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, सिविल/ आपराधिक प्रकरणों को अधिक से अधिक चिन्हांकित किया जावे तथा जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव/सर्व संबंधित विभाग के माध्यम से पक्षकारों को नोटिस जारी एवं उसकी तामिली सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09-3-2024 में निराकृत किये जावें। गौततलब है कि उक्त अनुक्रम में दिनांक 08-02-2024 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, के द्वारा छ0ग0 उच्च न्यायालय के एनआईसी से समस्त जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट जज, चेयरमेन स्थायी लोक अदालत, सीजेएम के साथ विडियो कान्फे्रसिंग के जरिये बैठक भी लिया जाकर उन्हें न्यायालयों में 05 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों, वरिष्ठजनों से संबंधित लंबित प्रकरणों, महिलाओं से संबंधित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा निराकृत किये जाने का भरसक प्रयास किये जाने साथ ही जिलों द्वारा प्री-लिटिगेशन प्रकरण के रूप में अब तक चिन्हांकित प्रकरणों में बढ़ोत्तरी करते हुए सर्वसंबंधित विभाग/वित्तीय संस्थानों के साथ प्री-सिंंिटंग, सहयोग एवं उनसे संमन्वय स्थापित करने तथा राजस्व के प्रकरणों में भी अधिक से अधिक प्रकरणों को आगामी नेशनल लोक अदालत में रखा जाकर निराकृत किये जाने एवं पक्षकारों को नोटिस की यथोचित समय पूर्व सचिव/ सर्वसंबंधित विभाग यथा पुलिस के साथ सहयोग एवं समन्वय कर नोटिस की तामिली सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। इसके अलावा मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय रायपुर को राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों को भी उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को रखा जाकर निराकृत किये जाने हेतु सर्वसंबंधित विभागों एवं कलेक्टरों को निर्देश प्रसारित करने बाबत् पत्र प्रेषित किया गया है, साथ ही पुलिस महानिदेशक को भी उक्त लोक अदालत में आवश्यक सहयोग तथा पक्षकारों को जारी समंस की तामिली समय पूर्व सुनिश्चित करने हेतु अधीनस्थों को निर्देश प्रसारित करने बाबत् सालसा द्वारा पत्र जारी किया गया है। माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय के अनुमोदन से सालसा द्वारा मैनेंिजंग डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित, रायपुर को नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत से संबंधित मामलों में, बकाया देय वास्तविक मूल राशि एवं सरचार्ज की राशि का आंकलन कर सरचार्ज की राशि में भुगतान से छूट की सुविधा हेतु, प्रोत्साहन योजना बनाकर इसका लाभ लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों तक पहुंचाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। अवगत हो कि वर्ष 2023 में आयोजित हुए नेशनल लोक अदालत में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों के जिला न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट जजों को सम्मानित करने हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दिनांक 14-10-2023 को समारोह का आयोजन भी किया गया था, जिसमें माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छ0ग0 उच्च न्यायालय के द्वारा न्यायिक अधिकारियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन एवं सम्मानित किया गया था। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति वर्ष 2024 में भी दिनांक 09-03-2024, 11-05-2024, 14-09-2024 एवं 14-12-2024 को नेशनल लोक अदालत की तिथि निर्धारित करते हुए सभी सिविल एवं राजस्व न्यायलयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त नेशनल लोक अदालतें उच्च न्यायालय से लेकर तहसील न्यायालय तक सभी स्तरों पर आयोजित किया जावेगा, जिसमें सिविल एवं राजस्व न्यायालय शामिल हैैं।
और पढ़ें ...

विवाह से पहले युवक ने बांध में कूदकर दी जान, फेसबुक में डाला स्टेट्स, जाने क्या है वजह…

सूरजपुर।  जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया बांध में आज सुबह एक युवा व्यवसायी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक में स्टेट्स डाला था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अंबिकापुर-बनरसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक बिट्टू गुप्ता 21 वर्ष ग्राम जरही का रहने वाला था। बताया जाता है कि आज सुबह बिट्टू अपनी बुलेट वाहन से डुमरिया बांध पहुंचा और अपनी जैकेट व मोबाइल को किनारे में रखकर डेम में कुद गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने डेम में कुदते हुए देखा और उसे बाहर निकाला। तब तक बिट्टू की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया।

बताया जाता है कि मृतक का 18 फरवरी को विवाह होने वाला था। जिसकी तैयारी घर में चल रहा था। मृतक ने अपनी होने वाली पत्नी को सौरी बोला और फेसबुक में स्ट्ेटस डालकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी, चार शातिरों ने दिया था झांसा.. एक ने खुद को बताया पुलिस अफसर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जामुल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जामुल थाना क्षेत्र के गुरुघासीदास नगर समता चौक शिव मंदिर, वार्ड नंबर-23 निवासी रमेश चौहान के साथ आजाद मार्केट रिसाली निवासी शशिकांत दुबे व अवधेश यादव ने अपने दो साथियों गौरव वैष्णव व कथित सीएसपी विष्णु सोरेन ने ठगी की। पुलिस विभाग में पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर अलग अलग किश्तों में 4,46,000 रुपए लेकर कबीरधाम जिले का फर्जी नियुक्त आदेश भी थमा दिया। युवक जब कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव से मिला तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। इस मामले में युवक की शिकायत पर जामुल पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में गुरुघासीदास नगर समता चौक शिव मंदिर, वार्ड नंबर-23 निवासी रमेश चौहान ने बताया कि वह बीईसी कंपनी में मजदूरी का काम करता है। उसने 2018 में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता के साथ परीक्षा भी दी थी। इसके बाद वह पुलिस विभाग में नौकरी के प्रयास में लगा था। इस बीच एक परीचित प्रेमरत्न दीक्षित ने बताया कि आजद मार्केट रिसाली निवासी शशिकांत दुबे, अवधेश यादव व गौरव वैष्णव यह सब काम करते हैं। पुलिस के बड़े अफसरों से उसकी अच्छी पहचान है और वह नौकरी लगवा देगा। इसके बाद रमेश चौहान ने प्रेमरत्न दीक्षित के साथ शशिकांत दुबे से चर्चा की।

शशिकांत दुबे ने रमेश चौहान को आश्वस्थ किया कि तुम्हारी नौकरी पुलिस विभाग में लगवा देंगे। इसके बाद शशिकांत दुबे ने मैन्यूमेंट पार्क के पास सिविक सेंटर में रात 9 से 10 बजे के बीच रमेश व उसके पिता से बातचीत की। शशिकांत ने वहां अवधेश यादव व गौरव वैष्णव को बुलाया। दोनों ने विश्वास दिलाया और कहा कि इसके लिए 3 लाख रुपए देने पड़ेंगे। इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि नौकरी नहीं लगने पर रुपए वापस हो जाएंगे। यह भी बताया कि अवधेश यादव भर्ती अधिकारी का खास आदमी है तुम्हारी नौकरी लग जाएगी। इनकी बातों में आकर रमेश ने भरोसा कर लिया। अवधेश यादव खुद को कांग्रेस का नेता व राजनीतिक पहुंच वाला व्यक्ति बता रहा था।

रुपए लेकर तीन माह में भर्ती का दिलाया भरोसा

इसके बाद रमेश चौहान ने रुपयो का इंतजाम किया और 3 मार्च 2021 को उसने हाइवे कैंटीन के पास शशिकांत दुबे को बुलाया। रमेश अपने पिता व दोस्त प्रेमरत्न दीक्षित के साथ वहां पहुंचा। वहां पर अवधेश यादव, शशिकांत दुबे, गौरव वैष्णव पहले से मौजूद थे। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था जो जिसका विष्णु सोरेन है और अपने आप को पुलिस मुख्यालय रायपुर में सीएसपी बताया। विष्णु सोरेन के बारे में तीनों ने बताया कि यही अफसर हैं जो भर्तियां कराते हैं। चारो ने रमेश व उसके पिता से लगभग आधा घंटा बात की और तीन लाख रुपए लेकर तीन माह के अंदर नौकरी पक्की होने का भरोसा दिलाकर चले गए।

तीन माह बाद भी नहीं आया कॉल

रुपए लेने के तीन माह बाद भी पुलिस विभाग में कोई भर्ती का कॉल नहीं आने पर रमेश चौहान ने शशिकांत दुबे एवं विष्णु सौरेन से बात की। तब विष्णु सोरेन ने कहा कि 50 हजार रुपए और लगेंगे। लिस्ट में कांट-छांट चल रही है उसमें तुम्हारा नाम है छटनी न होने पाए इसलिये मांग रहे हैं। विष्णु सोरन ने कहा कि पुलिस अधिकारी पर मान नहीं रहे है नहीं देने पर काम रूक जाने का डर दिखाया। इसके बाद रमेश चौहान ने 7 जुलाई 2021 को आनलाईन खाते में 40,000 रुपए, 8. जुलाई 2021 को 5000 रुपए तथा 6 फरवरी 2022 को 1000 रुपए आनलाईन दिया।

अफसर के ट्रांसफर का बनाया बहाना

समय पर रुपए नहीं देने के कारण तीनों ने एक साल तक यह कहकर घुमाया गया। इसके बाद कहा गया कि जितने लड़के भर्ती किए सभी ने रुपए दिए थे इसलिए जांच शुरू हो गई है। इसके बाद शातिरों ने रमेश को यह कहा कि पहले वाले अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है और अब नया अधिकारी आया है। वह ढाई लाख रुपए और मांग रहा है।रुपए देने से मना करने पर उसने कहा कि वह बात करेगा। इसके बाद रमेश चौहान को बताया गया कि एक लाख रुपए में मान गए हैं और इतने में काम हो जाएगा। पिता की एफडी तोड़कर 1 लाख रुपए की व्यवस्था की गई। 26 अगस्त 2022 को विष्णु सोरेन एवं गौरव वैष्णव घासीदास नगर में रमेश के घर पहुंचे और एक लाख रुपए ले गए।

लगातार करते रहे टालमटोल, फिर दिया फर्जी नियुक्ति आदेश

एक लाख रुपए लेने के बाद गौरव वैष्णव व कथित सीएसपी विष्णु सोरेन ने कहा कि विभागीय जांच चल रही है इस बात का हल्ला नहीं करना है। इसके बाद लगातार दोनों टाल मटोल करते रहे। कभी वीआईपी ड्यूटी तो कभी बिजी होने का बहाना बनाकर टालते रहे। लगातार बात करने के बाद विष्णु सोरेन ने कहा कि तुम्हारा काम हो गया है। आधार कार्ड भेजने पर 4 सितंबर 2023 को रमेश चौहान के वाट्सएप पर विष्णु सोरेन ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम (छ.ग.) का नियुक्ति पत्र भेजा, और कहा कि एक माह बाद पोस्ट के जरिए ज्वाइनिंग लेटर आने का भरोसा दिलाया।

फिर की 25 हजार रुपए की मांग तो हुआ शक

नियुक्ति पत्र को जल्दी भेजने के नाम पर विष्णु सोरेन ने फिर एक बार 25 हजार रुपए की मांग की। लगातार रुपए मांगे जाने पर रमेश चौहान को शक हुआ और वह वाट्सऐप पर आए नियुक्ति आदेश को लेकर कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव के पास पहुंचा। कबीरधाम पहुंचने पर उसे पता चला कि पुलिस विभाग से यह जारी नही किया गया है न ही हमारे विभाग के किसी अधिकारी ने बनाया है।

इसके बाद रमेश को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में जामुल थाने पहुंचकर शशिकांत दुबे, अवधेश यादव, गौरव वैष्णव एवं विष्णु सोरेन (कथित सीएसपी पीएचक्यू रायपुर) के खिलाफ 4,46,000 रुपए की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में जामुल पुलिस ने चारों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें ...